Home Blog Page 2828

कचरे वाली थैली की जगह गलती से 12 लाख रुपये की थैली कचरे में डाल बैंक गया युवक, फिर जो हुआ उसे जानकर खिसक जायेगी पैरो तले से जमीन

0

पैसा एक ऐसी चीज हैं जिसके लिए प्रत्येक कोई दिन रात परिश्रम करता हैं। काफी वर्षो तक घिस घिस के काम करने के बाद एक मोटी रकम जमा होती हैं। जब भी हमारे पास अधिक मात्रा में पैसा इकठ्ठा हो जाता हैं तो उसे हम बैंक में जाकर जमा कर देते हैं। बैंक में पैसे जमा करने के दो लाभ होते हैं।

पहला ये कि हमारा पैसा सुरक्षित रहता हैं यानी चोरी होने का भय नहीं हैं। दूसरा लाभ ये कि आपको इन पैसो को बैंक में रखने पर ब्याज भी मिल जाता हैं। इस प्रकार आपका पैसे रखे रखे ही बढ़ता जाता हैं। इसी कारण से संसारभर में बहुत लोग अपना सारा पैसा बैंक में ही जमा करते हैं।

किन्तु जब चीन के रहने वाला एक शख्स बैंक में 12 लाख की रकम जमा करवाने गया तो उसके पैरो तले जमीन खसक गई। दरअसल वो जिस थैली में पैसा भर के लाया था उसमे कचरा निकला और कचरे वाली थैली उसने गलती से कूड़ेदान में डाल दी। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसे सुन आपको भरोशा नहीं होगा। आइए विस्तार से जाने क्या हैं पूरा विषय।

घटना चीन के लॉवनिंग की बताई जा रही हैं। यहाँ एक शख्स जब घर से बैंक के लिए निकल रहा था तो इसके हाथ में दो थैलियाँ थी। पहली थैली में उसने घर का कूड़ा कचरा भर रखा था जबकि दूसरी थैली में बैंक में जमा करने के लिए 12 लाख रखे थे। ये विषय जब घर से निकला तो उसने गलती से पैसो से भरी थेली कूड़े में फेंक दी और कचरे वाले थेली लेकर बैंक चला गया। बैंक में जब उसने पैसे जमा करने के लिए थैली खोली तो उसके होश उड़ गए। उसमे पैसो की बजाए कचरा भरा था। शख्स को अपनी गलती का एहसास हुआ और वो दौड़ के उस कूड़े के डब्बे के पास गया।

कूड़ादान को खोलने पर शख्स के द्वारा फेंकी गई पैसो की थेली नहीं थी। इंसान बहुत टेंशन में आ गया। ये पैसे उसकी सालो की मेहनत की कमाई थे। इसके बाद वो सीधा पुलिस स्टेशन गया और पूरा विषय समझाया। पुलिस ने कूड़े के पास लगे सीसीटीवी फूटेज को खंगाला तो पता चला कि एक शख्स ने पैसो से भरा बेग कूड़े से निकाला हैं। जबकि विडियो की क्वालिटी बहुत अधिक खराब होने के कारण आरोपी का चेहरा साफ़ नहीं दिखाई दे रहा था। पुलिस आरोपी को ढूंढने में नाकाम रही और शख्स निराश ही घर वापस लौट गया।

कुछ दिनों बाद शख्स के पास एक ऐसा कॉल आया जिसने उसके सारे दुखो को खुशियों में बदल दिया। ये कॉल पुलिस का था जिन्होंने उसे फ़ोन पर बताया कि आपका पैसो से भरा बेग मिल गया हैं। लेने आ जाइए। शख्स दौड़ा भागा पुलिस स्टेशन गया तब उसे पता चला कि इस बेग को जिस स्त्री ने कूड़ेदान से उठाया था उसी ने इसे वापस करते हुए कहा कि इतने अधिक पैसो की कारण से उसे नींद नहीं आ रही हैं। बाद में स्त्री को उसकी इमानदारी की कारण से 20 हजार रुपए इनाम में भी दिए गए।

यहां आज भी आते हैं राधा-कृष्ण, जिसने भी देखा वो हो गया पागल !

0

मथुरा-वृंदावन समेत देशभर में भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी जोरों पर है। भगवान श्रीकृष्ण को भगवान विष्णु का एक अवतार माना जाता है। भाद्रपद अष्टमी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। यह हिन्दुओं का खास त्योहार है। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 23-24 अगस्त को पड़ रही है।

मान्यता है कि वृंदावन में स्थित निधिवन में आज भी हर रात कृष्ण, गोपियों संग रासलीला करते हैं। इसलिए सुबह से दर्शन के लिए खुला रहने वाला निधि वन शाम को बंद हो जाता है और शाम के समय यहां किसी को रुकने नहीं दिया जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिसने भी यह रासलीला देखने के की कोशिश की वह या तो वह पागल हो गया या फि‍र उसकी मौत हो गई। वन के आसपास बने मकानों में खिड़कियां नहीं हैं। इतना ही नहीं निधिवन में दिन में रहने वाले पशु-पक्षी भी शाम होते ही निधिवन को छोड़कर चले जाते हैं।

बताया जाता है कि निधिवन में मौजूद तुलसी के पेड़ है गोपियां बनती हैं। यहां तुलसी का हर पेड़ जोड़े में है। इसके पीछे यह मान्यता है कि जब राधा संग कृष्ण वन में रास रचाते हैं तब यही जोड़ेदार पेड़ गोपियां बन जाती हैं। जैसे ही सुबह होती है तो सब फिर तुलसी के पेड़ में बदल जाती हैं। निधिवन में लगे पेड़ों की डालें ऊपर की तरफ बढ़ने की बजाए जमीन की ओर बढ़ती हैं। फिलहाल यहां रास्ता बनाने के लिए पेड़ों को डंडे के सहारे रोका गया है।

देश के लिए गोला-बारूद बनाने वाले सभी आयुध कारखानों में हड़ताल, एक महीने तक नहीं होगा कामकाज

0

भारतीय सशस्त्र बलों के लिए हथियार और गोला-बारूद बनाने वाले इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज के करीब 83,000 कर्मचारी मंगलवार से हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के फैक्ट्रियों के निगमीकरण का प्रस्ताव पास करने के विरोध में यह कदम उठाया। इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज संगठन के तहत 41 आयुध कारखाने आते हैं और इनका मुख्यालय ऑर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड के नाम से कोलकाता में है। इसका रक्षा उत्पादन में 200 साल से ज्यादा का अनुभव है। 

इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्रीज के हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि सरकार एक तरफ जहां सेना को ताकतवर बनाने की बात करती है, वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा संस्थानों के निजीकरण का षडयंत्र रच रही है। हड़ताली कर्मचारियों के मुताबिक सरकार का यह निर्णय देश की सुरक्षा के लिए घातक साबित होगा। 

वहीं रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि आयुध कारखाना बोर्ड (ओएफबी) के निजीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “ओएफबी के निजीकरण को लेकर अफवाहें फैलायी जा रही हैं। ये भ्रामक हैं और इनका मकसद कर्मचारियों को गुमराह करना है।” 

ओएफबी के कर्मचारियों ने 20 अगस्त से हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया था। जिसके बाद रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की एक समिति ने ओएफबी अध्यक्ष समेत विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से शुक्रवार को मुलाकात कर चर्चा की थी। इस बैठक में श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। 

एक बयान में कहा गया कि समिति ने कर्मचारी संगठनों को बताया कि ओएफबी के निजीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं है। जिस प्रस्ताव पर सरकार विचार कर रही है वह इसे रक्षा क्षेत्र का सार्वजनिक उपक्रम (डीपीएसयू) बनाने का है, जो 100 फीसद सरकारी स्वामित्व वाला होगा।

छत्तीसगढ़ : बहू-बेटा से मिलने यूएसए गए, इधर चोरों ने घर से पार कर दिए जेवर

0

राजधानी में सक्रिय चोर लगातार सूने घरों को निशाना बना रहे हैं। चोर फिर तीन सूने घरों के ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देकर लाखों के जेवर, नकदी, मोबाइल और सीसीटीवी कैमरे आदि उड़ा ले गए। आमानाका थाना क्षेत्र के अरिहंत नगर में घर में ताला लगाकर बेटे से मिलने विदेश जाना प्रणव तिवारी को भारी पड़ गया। घर सूना पाकर चोरों ने धावा बोलकर आलमारी से नकदी समेत जेवर पार कर दिए। फिलहाल चोरी कितने की है, यह पता नहीं चल पाया है। प्रणव तिवारी के विदेश से लौटने के बाद ही कितने की चोरी हुई है, यह पता चल सकेगा।

पुलिस के मुताबिक रामसागरपारा में किराए के मकान में रहकर दयानिधि बारीक (23) मकान नंबर 87, अरिहंत नगर निवासी प्रणव तिवारी के आमंत्रण ब्यूटी क्लीनिक सत्ती बाजार, सदर बाजार में एकाउंटेंट का काम करता है। प्रणव तिवारी व उनकी पत्नी विभा तिवारी डेढ़ महीने पहले मकान में ताला बंदकर अपने बेटे व बहू के पास यूएसए कैलिफोर्निया चले गए। मकान में काम करने वाली फुलेश्वरी बाई रोज साफ-सफाई करने आती थी। रविवार को कॉलोनी के चौकीदार आनंद ध्रुव ने मकान में ताला लगा देखा था। दूसरे दिन सोमवार सुबह आठ बजे बजे फुलेश्वरी बाई काम करने गई तो मकान के मुख्य द्वार का कुंदा टूटा देखकर चौकीदार आनंद को इसकी जानकारी दी। आनंद ने मौके पर जाकर देखा। उसने घटना की जानकारी दयानिधि और चालक विजय कुमार समेत आसपास के लोगों को दी। इसके बाद सभी घर के भीतर गए तो बेडरूम के दरवाजे का कुंदा व आलमारी का लॉकर टूटा पाया। सारा सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। आलमारी से जेवर व नकदी चोरी गए हैं, लेकिन कितने की चोरी हुई है, यह प्रणव तिवारी के विदेश से लौटने के बाद ही पता चल पाएगा। दयानिधि ने चोरी की रिपोर्ट लिखाते हुए पुलिस को बताया कि चोर बाउंड्रीवॉल फांदकर मुख्य द्वार तथा बेडरूम का कुंदा तोड़कर भीतर घुसे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसी तरह अवंति विहार में किराए के मकान में रहने वाले सिविल इंजीनियर पियूष कश्यप और उसके दोस्त कोरबा के दीपक सिंधू और बिलासपुर के धनंजय गुप्ता का मोबाइल अज्ञात चोर ने घर में घुसकर पार कर दिया। पुलिस के मुताबिक चोरी की यह घटना सोमवार सुबह से देर रात के बीच की है। घर से धनजंय गुप्ता सुबह अपने आफिस चला गया। उसने दरवाजे को टिका दिया था, जबकि घर पर पियूष और दीपक सोए हुए थे। दरवाजा खुला पाकर चोर भीतर घुसा और बिस्तर पर रखे तीनों को मोबाइल चुराकर आराम से निकल गया। इस दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी। शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। चोरी की तीसरी घटना गणेश विहार कालोनी चंगोराभाठा निवासी सिविल ठेकेदार रजनीकांत रहंगडाले सोमवार रात 9.30 बजे अपने पुराने घर में सपरिवार जाकर सो गए थे। तड़के 4 बजे घर गए तो छत के दरवाजा का कूंदा टुटा हुआ था। जांच करने पर एक सीसीटीवी कैमरा, दो सौ मीटर पंप केबल, 4 एमएम का 300 मीटर वायर, कैमरा वायर, नेट केबल और ग्राइंडर मशीन समेत अन्य सामान उड़ा ले गए।

विवाहिता बोली- इंसाफ नहीं मिला तो ढाई साल की बेटी संग कर लूंगी आत्मदाह

0

थाना तितावी के गांव सोहजनी जाटान की युवती की शादी 25/12/2013 को हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार जनपद मुजफ्फरनगर के थाना सिखेड़ा के गांव फाइमपुर विक्रांत काकरान पुत्र किरशनपाल की साथ हुई थी। जो कि युवतीसे वैवाहिक जीवन के दौरान एक बेटी छवि उर्फ युविका जिसकी आयु ढाई वर्ष हैं।
पीडि़ता का आरोप हैं कि जबकि शादी के कुछ दिन बाद ही सुसराल वालो द्वारा देहज की मांग की जाने की लगी। जो कि शादी में अपनी हैसियत से बढ़ चढ़कर की थी जिस्मव 21 लाख नकद व स्विफ्ट डिजायर कार व पूरा देहज का साजो सामान दिया था, उसके बावजूद भी कुछ मांग भी पूरी की गई। फिर भी देहज की मांग बार – बार की जाने लगी। और घोर यातनाए के साथ – साथ गाली -गलौच कर मारपीट भी करते थे। देहजलोभी की मांग पूरी नही की जा सकी तो छरू जून को सुसराल के पांच लोगों द्वारा फांसी लगा कर मारने का प्रयास किया गया। तथा ससुर किरनपाल द्वारा रेप का भी प्रयास किया गया।
प्रेस वार्ता करते हुए पीडि़त युवतीने आरोप बताया कि मेरा पति विक्रांत काकरान मेरे से देहज की मांग करता रहा और मेरे साथ गली -गलौच कर मार – पीट करने लगे जून को मेरे पति विक्रांत, सास राजेश, नन्द अर्चना उर्फ पिंकी, नंद रितु ने मिलकर मुझे फांसी लगा कर मारने का प्रयास किया गया। में उनसे किसी तरह से उनके चुंगल से छूटकर कमरे को लोक कर लिया उसी दौरान मैने डायल हंड्रेड को कॉल किया। तो जब डायल हंड्रेड पहुँची तो वे दरवाजे को काट रहे थे। वे फिर पुलिस को देख कर फरार हो गए। बताया कि उनका ये भी कहना था कि उसको फांसी देकर मार देंगे और पुलिस से साठ – गांठ करके आत्महत्या दिखा देंगे। पीडि़त का आरोप हैं कि मुकदमा दर्ज आरोपियों के खिलाफ 11 जून 2019 को मुकदमा पंजीकृत होने के बाद भी अभी तक कोई भी गिरफ्तारी नही की गई और आरोपी खुले आम अपनी जिंदगी जी रहे हैं।
और आरोपी मुझे फोन पर धमकी भी दे रहे हैं कि अगर तूने मुकदमा वापस नहीं लिया तो तेरे एकलौते भाई अनुज मलिक को जान से मार देंगे।
पीडि़ता का कहना हैं कि पुलिस ने विपक्ष वालो से पैसे लेकर मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक आईपीसी की धारा 307 मुकदमे में दर्ज नही की हैं। पीडि़त ने अपनी पीड़ा को लेकर महिला थाने, एसएसपी, डीएम, महिला आयोग, तथा उत्तर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी दरवाजा खट – खटाया फिर भी कोई इंसाफ मिलता नजर नही आ रहा हैं। पीडि़ता का कहना हैं कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय नारा हैं कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मै तो ये कहती हूं कि इस नारे को तो केवल कागजो में ही हैं या फिर इस नारे को जंग लग गया हैं। जब बेटियो को फांसी लगाई जाएगी तो बचेगी कहा से ओर पडग़ी क्या .पीडि़ता ने जर्नलिस्ट मीडिया सेंटर में प्रैस वार्ता कर पुलिस – प्रशासन को एक सप्ताह का टाइम दिया हैं और अगर एक सप्ताह में आरोपियों की गिरफ्तारी नही हुई तो में एसएसपी ऑफिस पर जाकर अपनी ढाई साल कीछवि उर्फ युविका के साथ पैट्रोल छिड़कर आत्मदाह कर लुंगी। आपको बताते चले कि पूर्व में कुछ दिन पहले इसी प्रकरण में एसएसपी अभिषेक यादव ने पूरा महिला थाना लाइन हाजिर किया गया था। लेकिन पीडि़ता को इस कार्यवाही से कोई सन्तुष्टि नही हैं। उनका कहना हैं कि मुझे इंसाफ तब मिलेगा जब मेरे सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

फेसबुक पर बेचा जा रहा आगरा का ताजमहल, जानिए क्या है मामला…

0

आगरा का ताजमहल को बेचने की तैयारी है। फेसबुक पर चलने वाले सेल एंड बायर ग्रुप में ताजमहल को बेचने के लिए रखा गया है।

अभी तक इस विज्ञापन को लेकर ग्राहकों ने उत्सुकता तो नहीं दिखाई है, लेकिन ताजमहल को बेचने की पेशकश करने वाले इस ग्रुप को लोगों ने बड़ी संख्या में ज्वॉइन किया है। इससे पहले भी ताजमहल को बेचने के नाम पर ठगी हो चुकी है।

ताजमहल को बेचने के लिए जिस व्यक्ति ने पेशकश की है, वह रामपुर का रहने वाला है। उसने खरीदारों से संपर्क करने के लिए रामपुर का पता दिया है। इस विज्ञापन में उसने मोबाइल नंबर तो नहीं दिया पर फेसबुक अकाउंट दिया है। इस पर खरीदार विज्ञापन संबंधी जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं।

जानकर उड़ जाएंगे होश, मुंह में Blast हो गया ई-सिगरेट

0

अगर आप सिगरेट की लत से छुटकारा पाने के लिए ई सिगरेगट पीते हैं तो सावधान हो जाएं। ई सिगरेट आपके मुंह में ही ब्लास्ट कर सकता है, जिससे आप गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं। यह खबर आपको डराने के लिए नहीं है, बल्कि सजग करने के लिए है। ऐसी एक घटना हुई है अमेरिका के उटाह शहर में।

न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन की 19 जून के अंक में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 17 साल का एक लड़का ई सिगरेट पी रहा था, तभी उसमें ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि उसका मुंह फट गया, कई दांत उड़ गए और जबड़ा टूट गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के करीब दो घंटे बाद उसे आपातकालीन वार्ड में लाया गया। उस लड़के का इलाज कर रही डॉक्टर केटी रसेल ने बताया कि उसके मुंह में गहरे जख्म हैं, कई दांत गायब हैं, एक जबड़ा भी टूट गया है।

डॉक्टर रसेल ने बताया कि 6 सप्ताह तक इलाज के बाद भी उसका मुंह सही से नहीं खुल रहा। डॉक्टर और उनकी टीम के सदस्य ई सिगरेट में हुए इतने जबरदस्त ब्लास्ट से हैरत में थे, इसलिए इस रिपोर्ट को मेडिकल जर्नल में प्रकाशित कराने का निर्णय लिया।

आपको बता दें कि इस साल फरवरी में अमेरिका के टेक्सास में एक ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें 24 साल के एक युवा की मौत हो गई थी। उस युवक के चेहरे के सामने ही ई सिगरेट में विस्फोट होने से उसके गले की एक मुख्य नस फट गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

यहां गर्मी से पिघली Car और Traffic Light, तस्वीरें देख उड़ जाएंगे होश

0

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स पिघली हुई गाड़ियों और ट्रैफिक लाइट की तस्वीरें इस दावे के साथ शेयर कर रहे हैं कि इसकी वजह सऊदी अरब और कुवैत में पड़ रही भीषण गर्मी है। एक ट्विटर यूजर ने पिघली हुई ट्रैफिक लाइट की तस्वीरें शेयर करते हुए साथ में लिखा कि कुवैत में तापमान 63 डिग्री सेल्सियस और सऊदी अरब में 55 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

एक अन्य यूजर ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों का फोटो शेयर करते हुए लिखा, ’62 डिग्री तापमान और पेड़-पौधे लगाने में कमी की वजह से कुवैत और सऊदी अरब में यह हो रहा है।’ यह सच है कि सऊदी अरब और कुवैत में तापमान ने ऊंची छलांग लगाई है।

गल्फ न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 8 जून 2019 को कुवैत में तापमान 52.2 डिग्री सेल्सिस पहुंच गया था और सीधे सूरज की रौशनी के नीचे यह तापमान 63 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि, अभी तक इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सऊदी अरब में तापनान दोपहर का तापमान 55 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि, इसकी भी पुष्टि नहीं हुई है।

हालांकि अलग-अलग न्यूज रिपोर्ट्स की माने तो, मौसम विज्ञानियों ने इस साल जुलाई में कुवैत का पारा 68 डिग्री तक जाने का पूर्वानुमान पेश किया है।

क्या है हकीकत

गूगल पर कुछ कीवर्ड्स और रिवर्स-इमेज सर्च के इस्तेमाल से हमें दोनों तस्वीरों का सच पता लगा। फैक्ट चेक पोर्टल Snopes की अगस्त, 2017 में की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रैफिक लाइटें एक गाड़ी में आग लगने के बाद पिघली थीं। यह मामला साल 2013 का है।

इतना ही नहीं, यह तस्वीर साल 2014 से ही फर्जी दावे के संग शेयर हो रही है।

दूसरी तस्वीर Snopes ने ही साल 2018 में एक और रिपोर्ट के जरिए कुवैत और सऊदी अरब में भीषण गर्मी की वजह से गाड़ी पिघलने के दावे का भांडाफोड़ किया था। ऐरिजोना में पास के एक कंस्ट्रक्शन साइट पर आग की वजह से ये गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई थीं। पिघली हुई गाड़ियों और ट्रैफिक लाइट की तस्वीरें पुरानी हैं और इनका सऊदी अरब-कुवैत में पड़ रही गर्मी से कोई संबंध नहीं।

View image on Twitter
View image on Twitter
View image on Twitter

जेम्स बॉन्ड की 25वीं फिल्म का टाइटल जारी, इस अंदाज में रहस्यमयी विलेन का सामना करेंगे डेनियल क्रेग

0

दुनिया की सबसे मशहूर जासूस जेम्स बॉन्ड की फिल्म का नया मोशन पोस्टर लॉन्च हो गया है। इसके साथ ही फिल्म का शीषर्क भी रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दें कि ये इस फ्रेंचाइजी की 25वीं फिल्म हैं। इसकी अगली फिल्म का नाम ‘नो टाइम टू डाई’ होगा। इस फिल्म के सथ ही डेनियल क्रेग पांचवी बार जेम्स बॉन्ड की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।

फिल्म में ​डेनियल क्रेग के साथ फिल्म में रामी मलेक एक रहस्यमयी विलेन की भूमिका में दिखाई देंगे। रामी ने इसी साल फ्रेडी मरक्यूरी का किरदार निभाकर बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अपने नाम किया हैं।

इस फिल्म का डायरेक्शन कैरी जॉजी फुकुनागा कर रहे हैं, उन्होंने इससे पहले एचबीओ की बेहतरीन सीरीज ट्रू डिटेक्टिव और नेटफ्लिक्स की मैनियैक जैसे प्रोजेक्ट्स को डायरेक्ट किया है। ऐसे में जेम्स बॉन्ड फैंस इस फिल्म से काफी उम्मीदें लगाए बैठे हैं, कैरी ने पिछले साल इस प्रोजेक्ट को जॉइन किया था जब क्रिएटिव मतभेदों के चलते डायरेक्टर डैनी बॉय ने इस फिल्म से हटने का फैसला किया था।आपको बता दें कि डैनी बॉयल ने इससे पहे स्लमडॉग मिलियनेर और ट्रेनस्पॉटिग जैसी फिल्मों का निदे्रशन कर चुके हैं। स्लमडॉग मिलिनेयर में अनिल कपूर जैसे सितारें नजर आए थे। इस फिल्म ने आस्कर अवॉर्ड भी जीता था।​ फिल्म के लिए ए. आर. रहमान और गुलजार जैसे दिग्गज सितारे ऑस्कर जीतने में कामयाब रहे थे। ये फिल्म यूके में अगले साल 3 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है वही अमेरिका में ये फिल्म 8 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है।

टीवी की दुनिया में मालामाल हो रही ये अभिनेत्रियां, एक एपिसोड से कर लेती है सालभर की कमाई

0

टीवी की दुनिया में हमेशा से ही अभिनेत्रियों को कम आंका जाता है लेकिन ऐसे में कुछ हसीनाओं ने हर कदम पर अपने आपको साबित कर दिखाया है।जी हां इस् दौरान अभिनेत्रियां ना सिर्फ सबसे ज्यादा कमाई करने में आगे है बल्कि टीवी के गलियारो में भी पॉपुलर है तो आइए जानते है इन अभिनेत्रियों के बारे में।जिन्होनें एक एपिसोड के लिए अपनी फीस लाखों की तादाद में कर रखी है।

साक्षी तंवर -फिल्म जगत और टीवी की दुनिया में साक्षी तंवर एक जाना माना चेहरा हैं। उन्होंने ‘कहानी घर-घर की’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे टीवी सीरियल और ‘दंगल’ जैसी फिल्म में काम किया है। साक्षी तंवर हर एपिसोड के लिए 1.25 लाख रुपए फीस के तौर पर लेती हैं।जो कि काफी ज्यादा है।

हिना खान-2009 से चल रहे सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मुख्य किरदार निभा रहीं ‘अक्षरा’ यानी हिना खान टेलीविजन की दुनिया में काफी लोकप्रिय हैं। इसके बाद पिछले सालों में बिग बॉस के लिए भी हिना ने काफी मोटी रकम वसूली थी वही अब बता दें कि हिना खान शो कसौटी जिंदगी के एक एपिसोड के लिए 1.5 लाख रुपये चार्ज करती है।

दृष्टि धामी-टीवी के शोज में सेसेंशनल रोल्स प्ले करने वाली दृष्टि ने कई शोज में अपनी खास पहचान बनाई है बता दे अपने एक शो के लिए दृष्टि करीब 1 लाख की फीस लेती है।जो कि हर एक एपिसोड के लिए होती है।

दिव्यांका त्रिपाठी– टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका ने अपने पहले शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ नाम के सीरियल से उन्होंने खूब लोकप्रियता कमाई। दोहरी भूमिका के लिए उन्हें भारतीय टेलीविजन एकेडमी ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया। इसके बाद ‘ये हैं मोहब्बतें’ में ‘इशिता रमन भल्ला’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड मिला है। वह हर एपिसोड के लिए 90 हजार रुपए की फीस लेती हैं।

जेनिफर विंगेट– टीवी के कई शो से अपनी पहचान बनाने वाली जेनिफर ने यूं तो कई शोज किये है लेकिन बहुत कम शो ऐसे थे जिसमें जेनिफर को मिली पहचान को अभी तक दर्शक नहीं भूल पाये।इन शोज में सरस्वती चंद्रा, बेहद जैसे शोज है फिलहाल जेनिफर अपने शो बेहद 2 की तैयारियों मे लगी है बता दे जेनिफर एक एपिसोड के लिए 80 से 90 हजार रुपये वसूल करती है।

सुरभि ज्योति– शो कबूल है से अपना करियर बनाने वाली सुरभि ज्याति ने इस शो से काफी अच्छी पॉपुलेरिटी पाई है इसके बाद सुरभि एकता कपूर के नागिन शो में नजर आई जिसमें सुरभि ने अपने करियर में चार चांद लगा दिये बता दें सुरभि अपने एक एपिसोड के 80 हजार रुपये चार्ज करती है।

श्रीती झा– साल 2014 से लगातार कुमकुम भाग्य में अपनी धमाकेदार पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्रीति ने इस शो से काफी पॉपुलेरिटी कमाई है ये शो अभी तक चल रहा है।जिसके एक एपिसोड के लिए श्रीति को करीब 75 हजार तक की राशि मिलती है।

शिवांगी जोशी- इन दिनों शो ये रिश्ता क्या कहलाता है से गलियारों में छाई हुई शिवांगी जोशी अपने एक एपिसोड के लिए 70 हजार से ज्यादा का चार्ज करती है।बता दें शिवांगी ने इस शो से काफी पॉपुलेरिटी पाई है और उन्हे कई बार बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।