Home Blog Page 2833

हिंदी भाषी लोगों के साथ भाजपा शासित राज्य में भेदभाव, पढ़िए पूरी खबर…

0

पूर्वोत्तर हिंदुस्तानी सम्मेलन ने असम सरकार द्वारा हिंदीभाषियों के विरूद्ध पक्षपातमूलक नीति अपनाते हुए सरकारी नौकरियों में हिंदीभाषियों को वंचित किए जाने की सोची-समझी साजिश का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि सरकार भाषा के नाम पर समाज में विष-वमन करने के कुकृत्य से विरत रहे। सम्मेलन में एसपी राय ने एक बयान में कहा कि हाल ही में असम पोस्टल सर्किल के तहत 919 ग्रामीण डाक सेवक पद पर नियुक्ति हेतु प्रतियोगितामूलक परीक्षा के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है।

इस प्रतियोगिता मूलक परीक्षा में योग्यता के तौर पर मैट्रिक की परीक्षा में स्थानीय भाषा के रूप में असमिया, बांग्ला यो बोड़ो भाषा को अावश्यक कर दिया गया है। एेसे में असम के हिंदीभाषी अभ्यार्थी आवेदन करने में स्वतः आयोग्य हो जाएंगे। हिंदीभाषी अभ्यार्थी के पास काबिलियत होने के बावजूद वे सिर्फ इसलिए अयोग्य हो जाएंगे क्योंकि उनकी मातृभाषा हिंदी है। 

Social मीडिया पर Priyanka chopra ने मचाया धमाल, ग्रीन ड्रेस में ढाह रही है कहर

0

प्रियंका पिछले काफी समय से अपने प्रफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रह रही हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टव रह रही हैं।

प्रियंका की कुछ नई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह ग्रीन कलर की खूबसूरत ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।

ग्रीन ड्रेस के अलावा कुछ और ड्रेस में प्रियंका की हैं तस्वीरें। इन तस्वीरें में वह जबरदस्त खूबसूरत नजर आ रही हैं।

पिछले साल दिसम्बर में अपनी शादी के बाद से प्रियंका अपनी इस नई लाइफ को जमकर इंजॉय कर रही हैं। और इसका सबूत वह सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल तस्वीरें और विडियो पोस्ट कर अक्सर देती भी रहती हैं।

जानिए RBI का जवाब, क्या बंद हो रहा है 2000 रुपए का नोट

0

नई दिल्ली। क्या भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 2000 रुपए के नोट को बंद करने जा रही है? इस तरह का सवाल सोशल मीडिया से लेकर खबरी मीडिया में भी खूब चल रहा है। इस तरह की बात सामने आने के बाद आरबीआई को भी इस बारे में ट्‍वीट करना पड़ा। 
दरअसल, कहा जा रहा था कि RBI 2000 रुपए का नोट बंद करने जा रही है और अपनी योजना को मूर्त रूप देने के लिए उसने अपने सभी अधिकारियों की छुट्‍टियां भी रद्द कर दी हैं।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब 2000 का नोट बंद करने की अफवाहें सामने आई हैं। इससे पहले भी कई बार ऐसा हुआ है। योगगुरु बाबा रामदेव ने भी नोटबंदी के बाद कहा था कि निकट भविष्य में 2000 रुपए का नोट बंद हो जाएगा।

इन अफवाहों को इसलिए भी बल मिला है क्योंकि पिछले काफी समय से देखें तो बैंकों के एटीएम में 500, 200 और 100 रुपए के नोट ही निकलते हैं। 2000 के नोट आमतौर पर दिखाई नहीं देते या फिर कभी-कभार ही एटीएम से निकलते हैं।

इस नोट के प्रचलन में आने के बाद ही जानकारों का मानना था कि यह नोट धीरे-धीरे प्रचलन से बाहर हो जाएगा क्योंकि सरकार इसे सीमित मात्रा में ही छापेगी। नोटबंदी के समय भी 2000 के नोट का विरोध इसलिए हुआ था कि बड़े नोट बंद करने की पक्षधर सरकार 1000 का नोट बंद कर 2000 का नोट प्रचलन में ला रही है। विरोधियों का तर्क था कि इससे काले धन को बढ़ावा ही मिलेगा।

क्या कहा RBI ने : इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का खंडन करते हुए कहा कि इस तरह की सूचना पूरी तरह गलत है। आरबीआई ने इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया है।

3 महीने पहले लोन लेकर शुरू किया था कारोबार बाढ़ से मरी 5 हजार मुर्गियां..

0

निकटवर्ती गांव मथरा में पोल्ट्री फार्म का कार्य करते एक व्यक्ति की गत दिवस आई बाढ़ के कारण 5 हजार के करीब मुर्गियों के मारे जाने का समाचार मिला है।

पीड़ित सुरजन सिंह ने बताया कि उसने 3 महीने पहले बैंक से 12 लाख रुपए का लोन लेकर अपना यह कारोबार शुरू किया था लेकिन गत दिवस आई बाढ़ के पानी से उसकी 5 हजार के करीब मुॢगयां बाढ़ की चपेट में आकर मर गईं जिस कारण उसका लगभग 10 लाख रुपए का नुक्सान हो गया है। सरपंच जीवन राम, ओम प्रकाश, उजागर सिंह, रामलाल, जयपाल, राम किशन व जसमीत सिंह ने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित सुरजन सिंह के हुए नुक्सान को देखते हुए उसे योग्य मदद प्रदान की जाए।

भरपूर नींद लेने से शरीर का पूरा सिस्टम रहता है फिट

0

आमतौर पर माना जाता है कि वजन कम करना काफी मुश्किल है और वजन कम करने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत होती है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि आप सोकर भी अपना वजन घटा सकते हैं तो शायद आपको हैरानी हो। पर वास्तव में यह सच है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

आपको शायद पता न हो, पर जब हम सोते हैं तो शरीर रिपेयर मोड में रहता है। जो लोग पूरी नींद नहीं लेते हैं उनकी बॉडी का सिस्टम डिस्टर्ब हो जाता है। इतना ही नहीं, हॉर्मोन्स भी गड़बड़ा जाते हैं, जिसका नतीजा मोटापे के रूप में देखने को मिलता है। इसलिए भरपूर नींद लीजिए और शरीर के सिस्टम को फिट रखिए।

सोते समय आप भले ही रिलैक्स कर रहे हों लेकिन उस वक्त भी शरीर की सामान्य प्रक्रिया जारी रहती है। जिसके कारण शरीर को एनर्जी की जरूरत होती है औऱ यही एनर्जी शरीर की कैलरी को बर्न करने में मदद करती है। ऐसे में आपकी नींद जितनी अच्छी और बेहतर होगी कैलरी बर्न भी उतना ही ज्यादा होगा।

रात को अमूमन जल्दी भोजन करने की सलाह दी जाती है, लेकिन इसके साथ यह भी जरूरी है कि आप नियमित समय पर सोएं और एक अच्छी नींद लें। देर रात तक जागने वाले लोग लेट नाइट स्नैकिंग करते हैं जो वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण है। लिहाजा जल्दी सो जाएं और देर रात खाने से बचें।

चंद्रयान-2 सुनाएगा ‘चंदामामा’ के रहस्यों की कहानी

0

श्रीहरिकोटा से लॉन्चिंग के ठीक 29 दिन बाद चंद्रयान आज सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर चांद की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) चेयरमैन के. सिवन के अनुसार चंद्रयान 2 की चंद्रमा की कक्षा में सफल प्रवेश करके सबसे बड़ी बाधा को पार कर चुका है। इसके बाद कुछ चरणों को पार करते हुए 7 सितंबर को एक और परीक्षा को पार करते हुए चंद्रयान-2 चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग करके विज्ञान की दुनिया में एक नया इतिहास रचेगा। आइए जानते हैं कि चंद्रमा में सफल लैंडिंग के बाद चंद्रयान-2 वहां रहकर कैसे काम करेगा और हमारे ‘चंदामामा’ से जुड़े कौन-कौन से रहस्यों से दुनिया को रुबरू करवाएगा।

भारत चांद के अपरिचित दक्षिणी ध्रुव पर यान उतारने वाला पहला देश

धरती के एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा पर भारत ने अपना दूसरा महत्वाकांक्षी मिशन ‘चंद्रयान-2’ बीती 22 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सबसे ताकतवर जीएसएलवी मार्क-IIIGSLV Mk III रॉकेट लॉन्चर से लॉन्च किया था। इस चार टन के अंतरिक्षयान में ऑर्बिटर, लैंडर (विक्रम) और रोवर (प्रज्ञान) शामिल हैं। बता दें चंंद्रयान-1 में सिर्फ ऑर्बिटर था, जो चंद्रमा की कक्षा में घूमता था। इस मिशन के तहत इसरो चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर को उतारने की योजना है। चंद्रयान-2 का वजन 3,877 किलो है। यह चंद्रयान-1 मिशन (1380 किलो) से करीब तीन गुना ज्यादा है। लैंडर के अंदर मौजूद रोवर की रफ्तार 1 सेमी प्रति सेकंड है।

चंद्रयान-2 वास्तव में चंद्रयान-1 मिशन का ही नया संस्करण है।चंद्रयान-2 भारत की चाँद की सतह पर उतरने की पहली कोशिश है। यह लैंडिंग चांद के दक्षिणी ध्रुव पर होगी। इसके साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर मानव निर्मित यान उतारने वाला पहला देश बन जाएगा। इसरो के वैज्ञानिकों की मानें तो चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश करने के बाद चंद्रयान-2 31 अगस्त तक चंद्रमा की कक्षा में परिक्रमा करता रहेगा। इस दौरान एक बार फिर कक्षा में बदलाव की प्रक्रिया शुरू होगी। यान को चांद की सबसे करीबी कक्षा तक पहुंचाने के लिए कक्षा में चार बदलाव किए जाएंगे। इस तरह तमाम बाधाओं को पार करते हुए यह सात सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा वैज्ञानिकों का कहना है कि चाँद का यह इलाक़ा काफ़ी जटिल है। यहां पानी और जीवाश्म मिल सकते हैं।

चंद्रयान-2 पृथ्वी का एक चक्कर कम लगाएगा

चंद्रयान-2 के चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के बाद इसरो स्पेसक्राफ्ट की दिशा में 5 बार (20, 21, 28 और 30 अगस्त तथा 1 सितंबर को) और परिवर्तन करेगा। इसके बाद यह चंद्रमा के ध्रुव के ऊपर से गुजरकर उसके सबसे करीब- 100 किलोमीटर की दूरी की अपनी अंतिम कक्षा में पहुंच जाएगा। इसके बाद विक्रम लैंडर 2 सितंबर को चंद्रयान-2 से अलग होकर चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। चंद्रयान-2 की 7 सितंबर को चांद की सतह पर उतरने की उम्मीद है।

इसरो चेयरमैन सिवन ने बताया कि चंद्रमा की सतह पर 7 सितंबर 2019 को लैंडर से उतरने से पहले धरती से दो कमांड दिए जाएंगे, ताकि लैंडर की गति और दिशा सुधारी जा सके और वह धीरे से सतह पर उतरे। ऑर्बिटर और लैंडर में फिट कैमरे लैंडिंग जोन का रियल टाइम असेस्मेंट उपलब्ध कराएंगे। लैंडर का डाउनवर्ड लुकिंग कैमरा सतह को छूने से पहले इसका आंकलन करेगा और अगर किसी तरह की बाधा हुई तो उसका पता लगाएगा।

लॉन्चिंग की तारीख एक हफ्ते आगे बढ़ाने के बावजूद चंद्रयान-2 चांद पर तय तारीख 7 सितंबर को ही पहुंचेगा। इसे समय पर पहुंचाने का मकसद यही है कि लैंडर और रोवर तय अवधि के हिसाब से काम कर सकें। समय बचाने के लिए चंद्रयान पृथ्वी का एक चक्कर कम लगाएगा। पहले 5 चक्कर लगाने थे, पर अब 4 चक्कर लगाएगा। इसकी लैंडिंग ऐसी जगह तय है, जहां सूरज की रोशनी ज्यादा है। रोशनी 21 सितंबर के बाद कम होनी शुरू होगी। लैंडर-रोवर को 15 दिन काम करना है, इसलिए समय पर पहुंचना जरूरी है।

एक साल और बढ़ाया जा सकता है समय

चंद्रयान-2 में तीन हिस्से हैं – ऑर्बिटर, लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’। लैंडर और रोवर चांद की सतह पर उतरकर प्रयोग का हिस्सा बनेगा जबकि ऑर्बिटर करीब सालभर चांद की परिक्रमा कर शोध को अंजाम देगा। इसरो अधिकारियों का कहना है कि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर के जीवन काल को एक साल और बढ़ाया जा सकता है। करीब 978 करोड़ रुपये के मिशन चंद्रयान-2 से जुड़े वैज्ञानिकों के मुताबिक, कक्षा में सारे बदलाव के बाद अंत में ऑर्बिटर के पास 290.2 किलोग्राम ईंधन होना चाहिए ताकि चंद्रमा के चक्‍कर लगा सके। अभी इतना ईंधन है कि चंद्रमा की कक्षा में दो साल तक चक्‍कर लगाया जा सकता है। हालांकि, सब कुछ परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

ऑर्बिटर चांद की सतह का नक्शा तैयार करेगा

चांद की कक्षा में पहुंचने के बाद ऑर्बिटर एक साल तक काम करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य पृथ्वी और लैंडर के बीच कम्युनिकेशन करना है। ऑर्बिटर चांद की सतह का नक्शा तैयार करेगा, ताकि चांद के अस्तित्व और विकास का पता लगाया जा सके। मालूम हो कि चंद्रयान 1 की खोजों को आगे बढ़ाने के लिए चंद्रयान-2 को भेजा जा गया है। चंद्रयान-1 के खोजे गए पानी के अणुओं के साक्ष्यों के बाद आगे चांद की सतह पर, सतह के नीचे और बाहरी वातावरण में पानी के अणुओं के वितरण की सीमा का अध्ययन करेगा।

लैंडर ‘विक्रम’ पता करेगा कि चांद पर भूकंप आते या नहीं

विक्रम के लिए लैंड करते वक़्त 15 मिनट का वो वक़्त काफ़ी जटिल है और इतने जटिल मिशन को कभी अंजाम तक इसरो ने नहीं पहुंचाया है। लैंडर वो है जिसके ज़रिए चंद्रयान पहुंचेगा और और रोवर का मतलब उस वाहन से है जो चाँद पर पहुंचने के बाद वहां की चीज़ों को समझेगा। मतलब लैंडर रोवर को लेकर पहुंचेगा। लैंडर यह जांचेगा कि चांद पर भूकंप आते हैं या नहीं।

रोवर ‘प्रज्ञान’ खनिज तत्वों का पता लगाएगा

चंद्रयान-2 के हिस्से ऑर्बिटर और लैंडर पृथ्वी से सीधे संपर्क करेंगे लेकिन रोवर सीधे संवाद नहीं कर पाएगा। लैंडर के अंदर मौजूद रोवर की रफ्तार 1 सेमी प्रति सेकंड है। रोवर चांद की सतह पर खनिज तत्वों की मौजूदगी का पता लगाएगा। वहीं, लैंडर और रोवर चांद पर एक दिन (पृथ्वी के 14 दिन के बराबर) काम करेंगे। लैंडर यह जांचेगा कि चांद पर भूकंप आते हैं या नहीं। जबकि, रोवर चांद की सतह पर खनिज तत्वों की मौजूदगी का पता लगाएगा।

दक्षिणी धुव्र पर ही लैंडिंग क्यों?

चंद्रमा का दक्षिणी धुव्र एक ऐसा क्षेत्र है जहां के रहस्यों से अभी दुनिया वाकिफ नही है। वैज्ञानिकों को यहां कुछ नया मिलने की संभावना हैं। इस इलाके का अधिकतर हिस्सा छाया में रहता है और सूरज की किरणें न पड़ने से यहां बहुत ज़्यादा ठंड रहती है। वैज्ञानिकों का अंदाज़ा है कि हमेशा छाया में रहने वाले इन क्षेत्रों में पानी और खनिज होने की संभावना हो सकती है। हाल में किए गए कुछ ऑर्बिट मिशन में भी इसकी पुष्टि हुई है। पानी की मौजूदगी चांद के दक्षिणी धुव्र पर भविष्य में इंसान की उपस्थिति के लिए फायदेमंद हो सकती है। यहां की सतह की जांच ग्रह के निर्माण को और गहराई से समझने में भी मदद कर सकती है। साथ ही भविष्य के मिशनों के लिए संसाधन के रूप में इसके इस्तेमाल की क्षमता का पता चल सकता है।

रतुल पुरी की कंपनी के प्रोडक्ट कभी भारत में हिट थे, इस गलती से हुए बर्बाद…

0

आपको बता दें कि किसी समय देश में CD, DVD, पेन ड्राइव, मोबाइल का मेमोरी कार्ड बनाने में मोजर बेयर (Moser Baer) दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी थी. देश में इसके ये सभी प्रोडक्ट सपुर हिट थे. लेकिन रतुल पुरी की एक गलती ने कंपनी को डुबो दिया…

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बैंक द्वारा 354 करोड़ रुपये का फ्रॉड करने की मिली शिकायत के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे और मोजर बेयर (Moser Baer) कंपनी के पूर्व सीनियर एक्जिक्यूटिव रतुल पुरी (Ratul Puri Arrested) को गिरफ्तार कर लिया है. मोजर बेयर कंपनी के 354 करोड़ रुपए के बैंक फ्रॉड (Bank Fraud Case) मामले में पुरी पर कार्रवाई हुई है. इस मामले में ईडी (Enforcement Directorate) ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (Money Laundering) के तहत मामला दर्ज किया है. आपको बता दें कि किसी समय देश में CD, DVD, पेन ड्राइव, मोबाइल के मेमोरी कार्ड बनाने में मोजर बेयर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी थी. देश में इसके ये सभी प्रोडक्ट सपुर हिट थे. लेकिन रतुल पुरी की एक गलती ने कंपनी को डुबो दिया…

आइए जानें आखिर ऐसा क्या हुआ कंपनी के साथ…

सीडी, डीवीडी, पेन ड्राइव, मोबाइल मेमोरी कार्ड और सोलर प्लांट बनाने वाली कंपनी मोजर बेयर बंद हो गई है. यह नोएडा (जिला गौतमबुद्धनगर) की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल थी. साल 1999 में गौतमबुद्धनगर के फेस-2 और ग्रेटर नोएडा में 2002 में मोजर बेयर की यूनिट शुरू हुई थी.

साल 2006 में कंपनी ने पूरी तरह उत्पादन शुरू किया था. उस समय कंपनी की तरफ से 15 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया जा रहा था.

इसके अलावा हजारों लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा था. उस दौरान कंपनी में 11 हजार स्थायी और चार हजार अस्थायी कर्मचारी थे.

…लेकिन इस गलती ने किया बर्बाद- फोर्ब्स इंडिया में छपी खबर के मुताबिक साल 2008 की आर्थिक मंदी में दुनियाभर के देशों के साथ भारत भी फंसा हुआ था. उसी समय मोजर बेयर ने अपने सोलर बिजनेस पर बड़ा दांव लगाया. लेकिन मंदी के उस दौर में सोलर बिजनेस से जुड़े सभी पहलू बदल गए. फोटोवोल्टिक मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री मंदी की गिरफ्त में फंसती चली गई और उस पर प्राइसिंग का दबाव बढ़ गया.

ऐसे में कंपनी पर कर्ज़ का बोझ बढ़ गया और साल 2012 में कंपनी ने अपने आप को दिवालिया घोषित कर दिया.

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि रतुल पुरी कंपनी उस समय चीन की मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री से सीधे तौर पर टक्कर ले लेती थी. उन्हें नहीं मालूम था कि चीन इस इंडस्ट्री में बादशाह है. चीन हमेशा से बेहद सस्ते में बेस्ट सोलर प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग कर रहा है. ऐसे में चीन के सस्ते प्रोडक्ट को मार्केट में टक्कर दे पाना किसी के भी बस में नहीं था. बस यही गलती रतुल पुरी को ले डूबी.

उधर CD, DVD का चलन खत्म होने लगा. टेक्नोलॉजी के बदलते इस युग में मोजर बेयर की CD, DVD की मैन्युफैक्चरिंग बंद हो गई. फिर धीरे-धीरे कंपनी की स्थिति बिगड़ती चली गई. मोजर बेयर की 50 से अधिक वेंडर कंपनियां थीं, जिनमें हजारों लोग काम करते है. मोजर बेयर बंद होने के बाद उनकी रोजी रोटी पर भी संकट खड़ा हो गया.

अब नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने मोजर बेयर को दिवालिया घोषित कर चुकी है. कंपनी पर 4356 करोड़ रुपये का कर्ज है, जबकि इंटरिम प्रोफेशनल रिजोल्यूशन के तहत इसकी औसत कीमत 337.45 करोड़ रुपये तय की गई है.

रतुल पुरी दे चुके हैं मोजर बेयर से इस्तीफा- रतुल पुरी ने 2012 में मोजर बेयर के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, उनके पिता दीपक पुरी और मां नीता पुरी अभी भी कंपनी के बोर्ड में बने हुए हैं. सीबीआई ने दीपक, नीता के अलावा मोजर बेयर से संबंधित संजय जैन और विनीत शर्मा के खिलाफ भी केस दर्ज किया था. सभी के ठिकानों पर छापे की कार्रवाई भी की गई थी.

354 करोड़ के बैंक घोटाले का आरोप-सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने फोरेंसिक ऑडिट के बाद अप्रैल में मोजर बेयर के खाते को फ्रॉड घोषित किया था. बैंक का कहना था कि मोजर बेयर 2009 से लोन ले रही थी. कई बार कर्ज की रिस्ट्रक्चरिंग करवाई.

आरोप हैं कि कंपनी के निदेशकों ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से फंड जारी करवाया. मोजर बेयर, इसके निदेशकों और प्रमोटरों ने कारोबारी लोन का निजी इस्तेमाल किया. कंपनी की बैलेंस शीट की भी गलत जानकारी दी.

रतुल अगस्ता वेस्टलैंड मामले में भी जांच के घेरे में हैं. रतुल पर उनकी कंपनी के जरिए कथित तौर पर रिश्वत लेने का आरोप है.

ईडी का आरोप है कि रतुल के स्वामित्व वाली कंपनी से जुड़े खातों का उपयोग रिश्वत लेने के लिए किया गया. 3600 करोड़ रुपए की अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील से जुड़े घोटाले में भी पुरी पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं.

इन टिप्स की मदद से बच्चें रहेंगे हमेशा हेल्दी

0

खानपान किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर व्यापक प्रभाव डालता है। फिर चाहे बात बच्चों की ही क्यों न हो। चूंकि बच्चे भोजन कम ही करते हैं, इसलिए उनके आहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आज हम आपको ऐसे कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से बच्चों को हेल्दी रखा जा सकता है-

बच्चों का ब्रेकफस्ट कभी भी स्किप न करें। साथ ही उनका नाश्ता हेल्दी व होममेड जैसे पोहा, उपमा, परांठा, इडली, डोसा और दलिया जैसी चीजें होने चाहिए। समय की कमी होने पर दूध व कुछ ड्राई फ्रूट्स दिए जा सकते हैं।

हर मील के बीच में बच्चों की छोटी-छोटी भूख के लिए उन्हें बिस्किट, चिप्स या चॉकलेट न दें, बल्कि इसके स्थान पर पोषक तत्वों से युक्त मूंगफली और गुड़ से बनी चिक्की खिलाएं। आप चाहें तो मूंगफली की जगह बादाम या काजू की भी चिक्की बना सकती हैं और उसमें नारियल डालकर उसका स्वाद बढ़ा सकती हैं।

आजकल प्लास्टिक लंचबाॅक्स का चलन काफी बढ़ गया है, लेकिन बच्चांे को ऐसा लंचबाॅक्स न दें। प्लास्टिक चाहे किसी भी मटीरियल या ब्रैंड का क्यों न हो उससे हानिकारक केमिकल निकलते हैं

जो खाने में पहुंचकर बच्चों में हॉर्मोनल डिस्बैलेंस, बार-बार बीमार पड़ना और चिड़चिड़ापन जैसी समस्याओं को बढ़ावा देते हैं। लिहाजा लंच बॉक्स के तौर पर प्लास्टिक के डिब्बे की जगह स्टील के डिब्बे का इस्तेमाल करें।

आरक्षण के मसले पर प्रियंका गांधी का आरएसएस-बीजेपी पर हमला, कहा- इनके मंसूबे खतरनाक

0

आरक्षण पर चर्चा को लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जो बयान दिया है उस पर विपक्ष लगातार हमला बोल रही है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने एक बार फिर बीजेपी और आरएसएस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, “आरएसएस का हौसला बढ़ा हुआ है और मंसूबे खतरनाक हैं। जिस समय बीजेपी सरकार एक-एक करके जनपक्षधर कानूनों का गला घोंट रही है। आरएसएस ने भी लगे हाथ आरक्षण पर बहस करने की बात उठा दी है।”

उन्होंने आगे कहा, “बहस तो शब्दों का बहाना है मगर आरएसएस-बीजेपी का असली निशाना सामाजिक न्याय है।” उन्होंने लोगों से पूछा, “लेकिन क्या आप ऐसा होने देंगे?”

इससे पहले सोमवार को उन्होंने तंज कसते हुए कहा था कि जम्मू-कश्मीर के मामले को देखकर लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों का सम्मान नहीं करते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, “तो आरआरएस ने घोषणा कर दी है कि समाज में सभी मुद्दों का समाधान सौहार्दपूर्ण संवाद के माध्यम से होना चाहिए? मुझे लगता है कि या तो मोदी जी और उनकी सरकार आरएसएस के विचारों का सम्मान नहीं करते या फिर या फिर यह नहीं मानते हैं कि जम्मू-कश्मीर में कोई मुद्दा है।”

बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कथित तौर पर कहा था कि जो आरक्षण के पक्ष में हैं और जो इसके खिलाफ हैं उन लोगों के बीच इस पर सौहार्द्रपूर्ण माहौल में बातचीत होनी चाहिए।

कश्मीर पर पोस्ट करने पर पाकिस्तान के 200 ट्विटर अकाउंट निलंबित

0

पाकिस्तान से लगातार किए जा रहे भारत-विरोधी ट्वीट्स के खिलाफ भारतीय प्रशासन द्वारा शिकायत करने के बाद कथित तौर पर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने पाकिस्तान के 200 ट्विटर अकाउंट्स निलंबित कर दिए हैं। डॉन न्यूज के अनुसार, पाकिस्तान सरकार ने ट्विटर को बताया था कि पिछले सप्ताह जो 200 ट्विटर अकाउंट्स निलंबित किए गए हैं, वे कश्मीर मुद्दे पर ट्वीट कर रहे थे।

पिछले एक सप्ताह में पाकिस्तान में कई यूजर्स ने ट्विटर पर रिपोर्ट की है कि कश्मीर के समर्थन में ट्वीट करने के बाद उनके अकाउंट्स निलंबित हो रहे हैं।

यह दावा कश्मीर के समर्थन में ट्वीट करने वाले पत्रकार, कार्यकर्ता, सरकारी अधिकारी और सेना के प्रशंसक कर रहे हैं। इसके बाद पाकिस्तान में ट्विटर पर ‘स्टॉप सस्पेंडिंग पाकिस्तानीज’ ट्रेंड करने लगा।

रविवार को इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा था कि सरकार ने ट्विटर और फेसबुक के समक्ष कश्मीर मुद्दे पर पोस्ट करने वाले अकाउंट्स के निलंबित होने का मुद्दा उठाया है।

ट्विटर से की गई शिकायत की जानकारी देते हुए डिजिटल मीडिया से संबंधित प्रधानमंत्री के मुख्य सहायक अर्सलान खालिद ने डॉन न्यूज को बताया कि पाकिस्तान टेलीकम्यूनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) ने सोमवार को ट्विटर के क्षेत्रीय कार्यालय में एक शिकायत दर्ज कराई है।