Home Blog Page 2841

हसकोले : क्या ऐसे संस्कार कहीं देखे है आपने, नहीं ना

0

प्रेमी ने अपनी प्रेमिका से पूछा- डियर!

मैं तुम्हारे पिताजी से शादी की बात किस समय करूं?

प्रेमिका ने कहा- जब कभी मेरे पिताजी के पैर में जूते न हो…

2

पप्पू: तुम ऑपरेशन कराए बिना ही हॉस्पिटल से क्यों भाग गए?
फेकू: नर्स बार-बार कह रही थी कि डरो मत, हिम्मत रखो, कुछ नहीं होगा.. ये तो बस एक छोटा सा ऑपरेशन है!
पप्पू: तो इसमें डरने वाली कौन सी बात है? सही तो कह रही थी नर्स!
फेकू: वो मुझसे नहीं डॉक्टर से कह रही थी!!!

3

पति: सब्जी में नमक क्यों नहीं डाला?
पत्नी: सब्जी थोड़ी जल गई थी…
पति: अरे, तो नमक क्यों नहीं डाला?
पत्नी: वो क्या है ना, हमलोग संस्कारी लोग हैं। जले पर नमक नहीं छिड़कते…

महिलाएं कमरदर्द से ऐसे पाए छुटकारा,जानिए क्या ही तरीका

0

कुछ छोटे-छोटे टिप्स भी कमरदर्द को दूर करने में सहायक हो सकते हैं।अक्सर प्रसव के बाद महुईयलों की कमर में दर्द होता है जिससे वो परेशान रहती हैं।इसे दूर करने के लिए कई तरह केतरीकाभी अपना लेती हैं जिससे वो राहत पा लेती हैं।लेकिनआपकी जानकारी के लिए बताते चलेंकुछ ऐसेतरीकाभी हैं जिन्हें आप अपना सकती हैंवदर्द दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे ही कुछतरीकोंके बारे में-

प्रसव के बाद अगर आपको कमर में दर्द हो रहा है तो इसके लिए योगाभ्यास का सहारा लिया जा सकता है।
बढ़ते वजन के साथ भी कमरदर्द की शिकायत बढ़ती है।इसलिए वजन को हमेशा नियंत्रित रखें।

अपने बाॅडी पाॅश्चर पर विशेष ध्यान दें।हमेशा सीधा होकर बैठेंऔरसीधा होकर ही चलने कीप्रयासकरें।

कुछ महिलाएं लेटकर टीवी देखती हैं या किताब पढ़ती है।इस आदत से भी बचना चाहिए।इससे कमरदर्द कीकठिनाईबढ़ सकती है।

भारी चीजों को या किसी सामान को नीचे से उठाते समय अपनीआयुके अनुसारए पहले घुटने को झुकाकर फिर उठाना चाहिए।

पेट के बल नहीं सोना चाहिए।करवट से सोते वक्त घुटने को थोड़ा मोड़कर सोना चाहिए।अगर आपनेबहुत ज्यादाकार्यकिया हैवआपको कमर में दर्द हो रहा है तो पहले शरीर को थोड़ा आराम दें।

मध्यप्रदेश के CM कमलनाथ का भांजा रतुल पुरी गिरफ्तार, 354 करोड़ बैंक घोटाले का है आरोपी

0

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने गिरफ्तार कर लिया है. पुरी पर 354 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले का आरोप है. दो दिन पहले इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने पुरी और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. पुरी मोजरबेयर के पूर्व कार्यकारी निदेशक हैं.

मां के खिलाफ भी केस

सीबीआई ने जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है उनमें पुरी के अलावा कंपनी (एमबीआईएल), उनके पिता और प्रबंध निदेशक दीपक पुरी, नीता पुरी (रतुल की मां और कमलनाथ की बहन), संजय जैन और विनीत शर्मा शामिल हैं. अधिकारियों ने बताया कि इन पर कथित तौर पर आपराधिक षड्यंत्र रचने, धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. बैंक ने एक बयान में बताया कि रतुल ने 2012 में कार्यकारी निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया था जबकि उनके माता-पिता बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में शामिल थे.

बैंक ने शिकायत में आरोप लगाया कि कंपनी 2009 से अलग-अलग बैंकों से लोन ले रही थी और कई बार पुनर्भुगतान की शर्तों में बदलाव करा चुकी थी. बैंक की ये शिकायत अब सीबीआई की प्राथमिकी का हिस्सा है. इसमें आरोप लगाया गया कि जब वह (कंपनी) कर्ज का भुगतान करने में असमर्थ रही तो एक फॉरेन्सिक ऑडिट किया गया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने खाते को 20 अप्रैल 2019 को फर्जी घोषित कर दिया.

बड़ी खबर : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती, उनके शब्द आज पहले से ज्यादा प्रासंगिक: कांग्रेस

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को श्रद्धाजंलि दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा की हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।

View image on Twitter

राजीव गांधी की 75वीं जयंती: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने श्रद्धाजंलि दी

देश के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न प्रणब मुखर्जी ने भी राजीव गांधी की 75वीं वर्षगांठ पर उनकी समाधि वीर भूमि पर श्रद्धाजंलि दी।

राजीव गांधी की 75वीं जयंती: सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने श्रद्धांजलि दी

आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती है। दिल्ली में स्थित उनकी समाधि वीर भूमि पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा ने भी उनको श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, भूपिंदर सिंह हुड्डा और अहमद पटेल ने श्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी

पूर्व प्रधान मंत्री श्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल और भूपिंदर सिंह हुड्डा ने उनकी समाधि वीर भूमि पर जाकर श्रद्धांजलि दी।

सभी से प्यार करना, क्षमा करना और नफरत नहीं करना मुझे मेरे पिता ने सिखाया है: राहुल गांधी

पूर्व प्रधानमंत्री और अपने पिता श्री राजीव गांधी को उनके 75 वीं जयंती पर याद करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, “आज हम देशभक्त और दूरदर्शी राजीव गांधी जी की 75 वीं जयंती मना रहे हैं, जिनकी दूरदर्शी नीतियों ने भारत के निर्माण में मदद की। मेरे लिए वो एक प्यार करने वाले पिता थे जिन्होंने मुझे सिखाया था कि, हमें किसी से नफरत नहीं करनी चाहिए। उन्होंने मुझे यही सिखाया कि हमसा सब से प्यार करो और सब को क्षमा करो।”

View image on Twitter

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 75वीं जयंती है। इस अवसर पर कांग्रेस इस सप्ताह पूरे देश में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी, जिनमें बतौर प्रधानमंत्री उनकी उपलब्धियों और योगदान को याद किया जाएगा। उनकी 75वीं जयंती पर कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि, “भारत की ताकत विविधता में एकता है। आज हम श्री राजीव गांधी को उनकी 75 वीं जयंती पर याद कर रहे हैं। जो बातें उन्होंने पहले कहीं थी वो आज पहले से भी ज्यादा प्रासंगिक हैं। आज सांप्रदायकि ताकतें हमारी एकता को तोड़ना चाहते हैं लेकिन, हमें हर हाल में हमें उन्हें परास्त करना है।”

साहो का बैड बॉय सॉन्ग आउट

0

साहो फ़िल्म का नया सॉन्ग ‘बैड बॉय’ रिलीज कर दिया गया है। इस सॉन्ग में प्रभास और जैकलीन फर्नांडीज के जबरदस्त डांस मूव्स देखने को मिल रहे है। 

जैकलीन फर्नांडीज ने इस सॉन्ग में अपने डांस मूव्स से आग लगाते हुए नजर आ रही है। सुपरस्टार प्रभास के साथ बैड बॉय सॉन्ग में जैकलीन की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। 

जैकलीन फर्नांडीज ने अपने सोशल मीडिया पर इस सॉन्ग को शेयर किया है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “इस एक के लिए एक्साइटेड . मुझे बैड बॉय सॉन्ग में प्रभास के साथ देखें।” 

सॉन्ग की शूटिंग ऑस्ट्रिया में की गई है। इस सॉन्ग को बादशाह ने लिखा है, और बादशाह और नीति मोहन ने गाया है। फिल्म साहो का ट्रेलर और सॉन्ग ऑडियंस को बहुत आ रहा है। 

फिल्म में श्रद्धा कपूर, जैकी श्रॉफ, नील नितिन मुकेश, वेनेला किशोर, मुरली शर्मा, अरुण विजय, प्रकाश बेलावादी, एवलिन शर्मा, चंकी पांडे, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, टीनू आनंद आदि हैं।

‘साहो ‘एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है इसका डायरेक्शन सुजिथ ने किया है। फिल्म को यूवी क्रिएशन्स और टी-सीरीज़ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

31 जुलाई को रिलीज होगी भूल भुलैया 2

0

टी-सीरीज़ के हेड भूषण कुमार ने भूल भुलैया 2 की रिलीज़ डेट की अनाउंसमेट की है, फिल्म में कार्तिक आर्यन मेन लीड मेंं है। 

कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ से मेकर्स ने कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट की भी अनाउंसमेट की, फिल्म जुलाई, 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी| 

भूषण कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक शेयर किया। कार्तिक आर्यन ने भी अपने सोशल मीडिया पर भूल भुलैया 2 का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा- ‘भूतों को भगाने वाला पूरी तरह से अंदर जाने के लिए तैयार है। हरे राम हरे राम, हरे कृष्णा हरे राम।’ 

फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए कार्तिक ने लिखा, “तेरी ऑखे भूल भूलैया, बातें हैं भूल भूलैया।”

पोस्टर में कार्तिक तांत्रिक के भेष में नजर आ रहे है। और उन्होंने काला चश्मा लगाया हुआ है।

कार्तिक जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म पती पत्नी और वो में नजर आने वाले हैं, जिसमें अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर भी हैं।

तो क्या गुजरात का ये शख्स होगा केबीसी 11 का पहला करोड़पति?

0

टीवी का सबसे चर्चित गेम शो कौन बनेगा करोड़पति का 11वां सीजन 19 अगस्त, सोमवार को रात 9 बजे से शुरू हो गया है. 11वें सीजन की शुरूआत अमिताभ बच्चन ने एक बेहतरीन कविता के साथ की. इस कविता के साथ ही उन्होंने इस शो में भाग लेने वाले कंटेस्टेंट्स का हौसला भी बढ़ाया. अमिताभ ने शो के दौरान फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट का सवाल पूछा जो 2019 में हुई विभिन्न घटनाओं पर आधारित था.

सीजन 11 का पहला फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट गुजरात के एक प्रतियोगी ने जीता. अमिताभ बच्चन के साथ क्विज शो खेलने वाले पहले कंटेस्टेंट अमित रमेशभाई जीवनाणी. वो गुजरात के हैं. वे गुजरात के पातिलाना गांव के हैं. अमित रमेशभाई अपने पिता के साथ रहते हैं और उनके लिए खाना भी बनाते हैं.

क्या है शो की थीम?

कौन बनेगा करोड़पति के 11वें सीजन का थीम है “अड़े रहो.” इस टैगलाइन से जुड़े कई वीडियो पहले जारी किए गए हैं. इनमें ये बताया गया है कि अगर आपके अंदर सपनों को पूरा करने का, कुछ कर दिखाना का जज्बा है तो अड़े रहो.

View image on Twitter

19 साल में पहली बार बदला क्या है?

कौन बनेगा करोड़पति में इस बार सवालों में बदलाव देखने को मिलेगा. इस बार 16 सवाल होंगे और कोई भी कंटेस्टेंट 7 करोड़ जीत सकता है. इसके अलावा शो में इस्तेमाल होने वाली लाइफलाइन्स में भी बदलाव देखने को मिलेगा. इस बार सबसे बड़ा बदलाव शो की ट्यून में किया गया है. 19 साल से जारी केबीसी के सफर में सबसे यादगार अब तक इसकी ट्यून रही है, जिसे घर-घर में पहचान मिली है. सालों के सफर में पहली बार शो की नई ट्यून आने जा रही है. इस ट्यून को सैराट और धड़क फिल्म के कम्पोजर अजय-अतुल ने बनाया है.

बॉलीवुड की यह अभिनेत्रियाँ अरबों रुपए की मालकिन होने के बावजूद खुश नहीं है क्योकि…

0

आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास धन दौलत शोहरत की कोई कमी नहीं है लेकिन वह बहुत दुखी हैं जी हाँ आपने सही सुना।

1. संगीता बिजलानी

मिस इंडिया और बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी का जन्‍म 9 जुलाई 1960 को हुआ था, संगीता बिजलानी ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की थी, हालांकि उन्होंने अब मोहम्मद अजहरुद्दीन से तलाक ले लिया है, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं है।

2. सायरा बानो

73 साल की सायरा बानो, 94 साल के दिलीप कुमार और 51 सालों का साथ। कहते हैं उम्र के साथ-साथ प्यार का एहसास भी कम हो जाता है, लेकिन इन दोनों को तो देखकर तो यही लगता है कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ इनका प्यार और भी गहरा होता जा रहा है। सायरा बानो की कोई संतान नहीं है इसलिए यह हमेशा दुखी रहती हैं।

3. जयाप्रदा

अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जयाप्रदा का असली नाम ललिता रानी है।फिल्मों में आने के बाद जैसे कई कलाकारों के नाम बदलते हैं वैसे ही ललिता रानी जया प्रदा हो गईं। ललिता उर्फ जया का जन्म 3 अप्रैल 1962 में आंध्र प्रदेश के राजामुंद्री जिले में हुआ था।

जानकारी के लिए आपको बता दें1986 में जब जया का करियर उचाईयों पर था तब जयाप्रदा ने निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी कर ली। दोनों 22 जून 1986 को शादी के बंधन में बंध गए। जयाप्रदा श्रीकांत की दूसरी पत्नी थीं।जयाप्रदा का अभिनय करियर काफी शानदार रहा है, अब वह राजनीति में भी अच्छा नाम कमा रही है, लेकिन उन्हें संतान सुख नहीं हो सका जिस वजह से वह खुद को अधूरा महसूस करती है।

इनमें से कोई भी बिजनेस, सिर्फ पांच या 10 हजार में आप शुरू कर सकते हैं, होगी अच्छी कमाई…जानिए

0

अगर आप भी नौकरी की भाग दौड़ से परेशान हो गए हैं और अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। आज हम आपको कारोबार के कुछ ऐसे विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपका भविष्य संवार सकते हैं। खास बात तो ये है कि इसके लिए आपको लाखों रुपये नहीं, बल्कि सिर्फ पांच से 10 हजार रुपये ही निवेश करने होंगे। जी हां, मामूली निवेश से ही आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। 

आजकल बाजार में जूतों की भी धुलाई और सफाई की भी मशीनें आ गई हैं। लोग सिर्फ कपड़े ही नहीं, बल्कि जूते भी लॉन्ड्री में देना शुरू हो गए हैं। इस काम को शुरू कर आपको अच्छी कमाई हो सकती है।

आप अपनी मोबाइल रिचार्ज और सिम कार्ड की दुकान खोल सकते हैं। इसके लिए आपको आठ से 10 हजार रुपये से ज्यादा निवेश भी नहीं करना होगा। इस बिजनेस की सबसे खास बात ये है कि यह हमेशा मांग में रहता है। अपनी खुद की मोबाइल रिचार्ज और सिम कार्ड शॉप आप अपने घर पर भी खोल सकते हैं। 

यह भी

प्रिंटर और फोटो कॉपी का बिजनेस भी आपके लिए कमाई का एक अच्छा साधन बन सकता है। मामूली निवेश के साथ आपको इसके जरिए कमाई होगी। अगर आप किसी स्कूल या कॉलेज के आस-पास अपनी प्रिंटर और फोटो कॉपी की दुकान खोलते हैं, तो आपको और भी ज्यादा मुनाफा होगा।

घर बैठे ही अगर आप टेलरिंग का काम शुरू करते हैं, तो यह आपके लिए बेहद अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस काम को महिलाएं और भी बखूबी से कर सकती हैं। जिनको टेलरिंग का शौक है, उनके लिए यह काम बहुत दिलचस्प हो सकता है। अगर आप इस कारोबार में मन लगाकर काम करते हैं, तो दिन प्रति दिन आपके ग्राहक बढ़ते जाएंगे और आपको मुनाफा भी ज्यादा होगा।

कभी नहीं देखी गरीबी, मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुई थी, खुद की कमाई है करोड़ों में…

0

शिवांगी जोशी बेहद खूबसूरत और बेहतरीन टीवी एक्ट्रेस हैं। आजकल वह टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नजर आती है। टीवी सीरियल के मुख्य अभिनेता मोहसिन खान है और मुख्य अदाकारा शिवांगी जोशी हैं। इस टीवी सीरियल में शिवांगी लंबे समय से काम कर रही हैं, वो अपने किरदार को बखूबी अदा करती है, इसीलिए लोगों द्वारा उनके किरदार को काफी पसंद भी किया जा रहा है। यह अभिनेत्री टीवी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में गिनी जाती है। अभिनेत्री कई और सीरियलों के लिए काम कर चुकी है और उनकी सालाना कमाई करोड़ों में है।

जहां टीवी जगत में बहुत से सितारे गरीबी से गुजर कर आए और आज करोड़ों कमा रहे हैं, वही शिवांगी जोशीने कभी गरीबी देखी नहीं। जिस इंसान ने कभी गरीबी नहीं देखी हो उसके लिए कहा जाता है कि चांदी के चम्मच लेकर पैदा हुए। टीवी अभिनेत्री शिवांगी जोशी का भी यही हाल है। शिवांगी जोशी चांदी की चम्मच लेकर ही इस दुनिया में आई थी। उनका पूरा बचपन महलों में गुजरा है।

बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि शिवांगी का जन्म देहरादून शहर के एक अमीर परिवार में हुआ था। उनको कभी गरीबी नहीं देखनी पड़ी, क्योंकि उनके माता-पिता सालाना लाखों रुपए की कमाई करते आए हैं। पेरेंट्स ने उन्हें आज तक कोई कमी नहीं रखी। वह बचपन से ही ऐश आराम की जिंदगी जीती आई हैं। शिवांगी के पिता एक बड़े बिजनेसमैन हैं और उनकी माता एक स्कूल टीचर है।

आज यह अभिनेत्री किसी पहचान की मोहताज नहीं है। वह करोड़ों रुपए की कमाई करती हैं। लाखों रुपए वह अपने शौक पर खर्च करती हैं। हिबा को गाड़ियों का भी काफी शौक है, इसलिए उन्होंने कई गाड़ियों को खरीद रखा है। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियों का संग्रह है। आपको जानकर हैरानी होगी कि शिवांगी जोशी बाइक भी चला लेती हैं इसीलिए उन्होंने लग्जरी बाइक भी खरीद रखी है।