Home Blog Page 2847

दो केंद्रशासित प्रदेशों में एक दशक में 56 फीसदी बढ़ी आबादी, नगालैंड में 0.58 फीसदी की गिरावट

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसंख्या विस्फोट पर नियंत्रण की सलाह के बाद देश भर में जनसंख्या नियंत्रण पर चर्चा हो रही है. धीरे-धीरे देश में जनसंख्या वृद्धि दर में गिरावट आयी है, लेकिन अब भी यह रफ्तार उतनी कम नहीं हुई है, जितनी होनी चाहिए. हालांकि, पिछले दशक (2001-2011) में नगालैंड में नकारात्मक वृद्धि देखी गयी. वर्ष 1991-2001 के दशक में भारत की आबादी 21.54 फीसदी बढ़ी थी, जो इसके बाद के दशक यानी 2001-2011 के दौरान 17.72 फीसदी रह गयी. इसी दौरान केंद्रशासित प्रदेशों दमन एवं दीव में यह आंकड़ा क्रमश: 53.76 फीसदी और 55.73 फीसदी रहा. वहीं, दादरा एवं नगर हवेली में जनसंख्या वृद्धि 1991-2001 के दशक में 59.22 फीसदी रही, जबकि 2001 से 2011 के दशक में 55.88 फीसदी. 

ऐसा नहीं है कि केंद्रशासित प्रदेशों में ही आबादी तेजी से बढ़ी. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में वर्ष 2001 से 2011 के बीच मात्र 6.86 फीसदी की दर से आबादी बढ़ी, जबकि इसके पिछले दशक यानी 1991-2001 के बीच यह दर 26.90 फीसदी थी. इसी तरह, लक्षद्वीप में आबादी बढ़ने की रफ्तार क्रमश: 6.30 फीसदी और 17.30 फीसदी रही. भारत की आबादी वर्ष 2001-2011 के दौरान 17.72 फीसदी रही, जो 1991-2001 के दौरान 21.54 फीसदी से 3.82 फीसदी कम रही. चंडीगढ़ में 1991-2001 के बीच 40.28 फीसदी आबादी बढ़ी, जो 2001-2011 के दौरान घटकर 17.19 फीसदी रह गयी.

जनसंख्या नियंत्रण के मामले में नगालैंड ने सबसे शानदार उपलब्धि हासिल की. यहां 1991-2001 के दशक में आबादी 64.53 फीसदी बढ़ी थी, जो 2001-2011 के दौरान घटकर नकारात्मक -0.58 फीसदी (शून्य से नीचे) हो गयी. यानी जनसंख्या वृद्धि में 65 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आयी. केरल लगातार दो दशक तक जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने में 35 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में नगालैंड के बाद दूसरे स्थान पर रहा. यहां 1991 से 2001 के बीच 9.43 फीसदी आबादी बढ़ी, जबकि 2001 से 2011 के दौरान मात्र 4.91 फीसदी. केंद्रशासित प्रदेश अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह ने भी जनसंख्या विस्फोट रोकने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की. यहां 2001 से 2011 के दौरान 6.86 फीसदी आबादी बढ़ी, जो पिछले एक दशक की तुलना में 20.04 फीसदी कम रही.

इन प्रदेशों में जनसंख्या वृद्धि दर बढ़ी

केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी, मणिपुर, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु में जनसंख्या वृद्धि 1991-2001 की तुलना में 2001-2011 में ज्यादा रही. पुडुचेरी में 1991-2001 के दौरान आबादी 20,62 फीसदी बढ़ी, जबकि 2001-2011 के दौरान यह 28.08 फीसदी बढ़ी. इसी तरह, मणिपुर की आबादी 1991-2011 की तुलना में 6.94 फीसदी बढ़ गयी. छत्तीसगढ़ में भी जनसंख्या वृद्धि में तेजी देखी गयी. 1991-2001 के दौरान यहां जनसंख्या 18.27 फीसदी बढ़ी, जबकि 2001-2011 के दौरान 22.61 फीसदी आबादी बढ़ी. इसी तरह, तमिलनाडु की आबादी में भी 2001-2011 के दशक में तेजी से वृद्धि दर्ज की गयी. 1991-2001 के दौरान यहां जनसंख्या वृद्धि की रफ्तार 11.72 फीसदी थी, जो बढ़कर 15.61 फीसदी हो गयी. यह पिछले दशक की तुलना में 3.89 फीसदी अधिक रही.

झारखंड, बिहार और बंगाल में जनसंख्या वृद्धि पर नियंत्रण

झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में वृद्धि दर में गिरावट दर्ज की गयी. झारखंड में 1991-2001 के दौरान 23.36 फीसदी आबादी बढ़ी, जबकि 2001-2011 के बीच यह घटकर 22.42 फीसदी रह गयी. बिहार में 28.43 फीसदी से घटकर 25.42 फीसदी रह गयी, जबकि पश्चिम बंगाल में 17.77 फीसदी से घटकर 13.84 फीसदी पर आ गयी. हिमाचल प्रदेश में 2001-2011 के दौरान 12.94 फीसदी की रफ्तार से आबादी बढ़ी, जबकि सिक्किम में 12.89 फीसदी, ओड़िशा में 14.05 फीसदी, आंध्रप्रदेश में 10.98 फीसदी, गोवा में 8.23 फीसदी, केरल में 4.91 फीसदी, तमिलनाडु में 15.61 फीसदी, महाराष्ट्र में 15.99 फीसदी और कर्नाटक में 15.60 फीसदी जनसंख्या बढ़ी.

हाल ही में राज्य का दर्जा गंवाने वाले और केंद्रशासित प्रदेश बनने वाले जम्मू-कश्मीर (जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख संयुक्त रूप से) की आबादी 2001-2011 के दौरान 23.64 फीसदी बढ़ी, जबकि पिछले दशक (1991-2001) में यह 29.43 फीसदी बढ़ी थी. 25 फीसदी से अधिक की दर से जिन राज्यों की आबादी 2001-2011 के दशक में बढ़ी, उनमें बिहार के अलावा अरुणाचल प्रदेश (26.03 फीसदी), मणिपुर (31.80 फीसदी) और मेघालय (27.95 फीसदी) शामिल हैं.

न्यूयॉर्क में हिना खान ने लहराया तिरंगा, लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे

0

15 अगस्त को पूरे भारत ने आजादी का जश्न शान से मनाया है, इस दिन कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरा भारत केसरिया,सफेद और हरे रंग में रंगा नजर आया, आजादी का जश्न केवल भारत में ही नहीं बल्कि भारत से दूर न्यूयार्क में भी मनाया गया, जहां पर रह रहे एनआरआई ग्रुप ने 15 अगस्त को शान से सेलिब्रेट किया, न्यूयार्क में बसे भारतीयों ने इस दिन इंडिया डे परेड को आयोजित किया था, जिसमें टीवी की मशहूर अभिनेत्री हिना खान भी शामिल हुईं।हिना खान 
पहली भारतीय टीवी अभिनेत्री

हिना खान पहली भारतीय टीवी अभिनेत्री हैं, जो कि इस समारोह में शामिल हुई थीं, हिना ने खुद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें वो तिरंगा लहराते हुए बेहद ही खुश नजर आ रही हैं। तस्वीरों में हिना पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में है, उन्होंने साड़ी पहन रखी है और गाड़ी के ऊपर खड़े होकर हिना तिरंगे को शान से लहराती दिख रही हैं।

इंडिया डे परेड की तस्वीर 
‘अमेरिका में भी एक हिंदुस्तान बसता है’

इंडिया डे परेड की तस्वीर के साथ हिना ने लिखा कि अपने देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा एक खुशी होती है और अगर आप इसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक में कर पाते हैं तो इससे अच्छा कोई विशेषाधिकार नहीं हो सकता है, अपने प्यारे देश के लिए तिरंगे को पकड़कर… मैं इस विचार का समर्थन करती हूं कि अमेरिका में भी एक हिंदुस्तान बसता है, मैं यहां के लोगों के विनम्र व्यवहार, गर्मजोशी और यहां के वातावरण की सराहना करती हूं. जय हिंद! हिंदुस्तान जिंदाबाद!।

तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल 
सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें

हिना की तस्वीरें और वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, लोग हिना की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। आपको बता दें कि इंडिया डे परेड में शामिल होने का मौका मिला है. इस कार्यक्रम में सैन्य बलों के पराक्रम और बलिदान को सम्मानित किया जाता है।

हिना खान, मशहूर टीवी अभिनेत्री हैं 
कौन हैं हिना खान?

हिना खान, मशहूर टीवी अभिनेत्री हैं, इमका जन्म 2 अक्टूबर 1986 को श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में हुआ था। खान ने 2009 में मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एम बी ए) को सी सी ए स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, गुड़गांव, दिल्ली में पूरा किया, इन्होंने 2009 में “यह रिश्ता क्या कहलाता है” धारावाहिक से अपने अभिनय कि शुरूआत की थी, जिसमें इन्होंने मुख्य किरदार “अक्षरा” को निभाया था। वह स्टार प्लस के अन्य धारावाहिक सपना बाबुल का…बिदाई, चांद छुपा बादल में और मास्टरशेफ इंडिया कुकिंग शो 3 में अतिथि भूमिका में दिख चुकी हैं।

हिना बनीं कोमोलिका

हिना खान स्‍पेन में रिएलिटी टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के आठवें सीजन का हिस्‍सा भी रही हैं, वह रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 पर एक प्रतियोगी भी रही हैं, हाल ही में उन्हें ‘कसौटी जिंदगी की सीजन 2’ में कोमोलिका के किरदार में देखा गया है।

अब आयी कंगाल पाकिस्तान को भारत की याद

0

 कश्‍मीर से अनुच्‍छेद 370 हटाये जाने के बाद बौखलाहट में आकर भारत के साथ संबंध तोड़ना पाकिस्‍तान के लिए खुदकुशी करने जैसा कदम साबित हो रहा है। पाकिस्तान अब उस पल को कोस रहा है जब उसने भारत के साथ व्यापारिक संबंध समाप्त कर दिया था। दर-दर भटक रहे कंगाल पकिस्तान को अब भारत से आयातित सामानों की याद आ रही है। अब भारतीय वस्तुओं को बाजार में बिकने की छूट देने की भी अपील कर रहा है। उसे भारत से आयातित वस्तुओं की पाकिस्तान को सख्‍त दरकार है।

जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाए जाने के फैसले बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय ट्रेड को सस्पेंड कर दिया लेकिन महंगाई की मार झेल रहे वहां के लोगों के लिए यह फैसला मुसीबत बनता जा रहा है। पाकिस्तान की ऐंठ उस पर ही भारी पड़ रही है, आलम ये है कि वहां जीवनरक्षक दवाओं और अन्य जरूरी चीजों की कमी होने का खतरा पैदा हो गया है। सूचना है कि वहां भारत से जाने वाली जरूरी दवाओं की कमी हो गई है। आशंका जताई कि जीवन-रक्षक दवाएं, जिसके लिए वह भारत से कच्चे माल के रूप में आयात की जाती है वह बाजार से जल्द गायब हो जाएंगी।

इसी का हवाला देते हुए पाकिस्तान के नियोक्ता महासंघ (ईएफपी) ने सरकार से अपील की है ताकि हवाईअड्डों एवं बंदरगाहों पर पहले ही पहुंच चुके सामानों को स्थानीय बाजारों तक पहुंचाया जा सके। ईएफपी ने सरकार से बंदरगाहों पर पहले से मौजूद भारतीय सामानों के वितरण की अनुमति देने के लिए कहा है।

बता दें भारत द्वारा 5 अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को रद्द करने के फैसले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान ने औपचारिक रूप से भारत के साथ अपने द्विपक्षीय व्यापार को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निलंबित कर दिया था।

समाचार पत्र ‘डॉन’ ने बताया कि भारत के साथ व्यापार को निलंबित करने के फैसले का समर्थन करते हुए नियोक्ता फेडरेशन ऑफ पाकिस्तान (ईएफपी) ने सरकार से अपील की है कि भारतीय सामान जो पहले से ही हवाई अड्डों या बंदरगाहों तक पहुंच चुके हैं, उन्हें स्थानीय बाजारों में अनुमति दी जानी चाहिए।

ईएफपी ने यह भी आशंका जताई कि जीवन-रक्षक दवाएं, जो भारत से कच्चे माल के रूप में आयात की जाती हैं, बाजार से गायब हो सकती हैं। ईएफपी ने अनुरोध किया है कि जब तक कि आयात के लिए कुछ वैकल्पिक सोर्स की व्यवस्था न हो जाए तब तक नियमों में तब तक ढील दिया जाए। ताकी हवाईअड्डों एवं बंदरगाहों पर भारत से पहले ही पहुंच चुके सामानों को स्थानीय बाजारों तक पहुंचे । जिससे भारत से आयातित एपीआई (सक्रिय दवा सामाग्री) से पाकिस्तान की फार्मास्युटिकल कंपनियां जीवन रक्षक दवाएं सप्‍लाई कर सकें।

इमरान सरकार में पाकिस्तान और हुआ कंगाल

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने वहां की आवाम को नया पाकिस्तान का जो सपना दिखा कर सत्ता में आए थे। लेकिन इमरान का नया पाकिस्तान हकीकत में कंगाल पाकिस्तान बन चुका हैं। देश की हालत लगातार खराब हो रही है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री समेत सभी नेता कश्‍मीर के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं लेकिन तेल, गैस समेत रोजमर्रा की वस्तुओं के बढ़े दामों ने आम इंसान की कमर तोड़ दी है। भारत से संबध तोड़ने के फैसले के बाद पाकिस्तान में इस्तेमाल की जाने वाी कई वस्तुएं भारत से जाती थी खासकर टमाटर और प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं।

मुद्रास्फीति की दर दहाई के आंकडे को पार कर गई

मालूम हो कि पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने 18 अगस्त को एक साल का कार्यकाल पूरा किया है। इस एक वर्ष के कार्यकाल में आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं। वर्ष 2011 के बाद पहली बार देश में मुद्रास्फीति की दर दहाई के आंकडे को पार कर गई है। जबकि सरकार के अपने अनुमान के मुताबिक इसके 11 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद की गई थी।

रोटी की कीमत में 12 रुपये का हुआ इजाफा

जब एक वर्ष पहले इमरान सत्ता में आये तब रोटी और नान की कीमत दो रुपये से बढ़कर 12 रुपये तक पहुंच गयी। ब्रेड की कीमतें नौ फीसदी बढ़ी । चीनी की कीमत में 12 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई। घी और तेल से लेकर दालों में बीते वर्ष में सौ रुपये तक का इजाफा हुआ है। घी और तेल से लेकर दालों में 100 -150 रुपये तक बढ़ोत्तरी हुई। दूध के दामों में अचानक 30 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पिछले दिनों अदरक 400 रुपये, लहसुन 320 रुपयेi प्रति किलो बिक रहा है पहले जिसका दाम 320 रुपये व 280 रुपये था। तुरई 140 से 150 रुपये प्रति किलो, लौकी 120 रुपये किलो, बंदगोभी 80 रुपये किलो, शिमला मिर्च 120 रुपये प्रति किलो, हरी मिर्च 100 रुपये किलो बिक रहा है। कुछ दिनों 35 रुपये में बिकने वाला प्याज और टमाटर 50 से 60 रुपये बिक रहा है। ब्रेड की कीमत 100 रुपये, चार पीस वाला बन बन 55 रुपये और रस्क को पैकेट 80 रुपये हो गया है वहीं चीनी की कीमत 72 रुपये हो गयी है।

पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक की तरफ से जारी किए गए मंहगाई के आंकड़ो के अनुसार पाकिस्तान में मंहगाई ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। जुलाई में कंज्युमर प्राइस इंडेक्स आधारित मंहगाई दर बढ़कर 10.34 फीसदी पर जा पहुंची है।

डीजल, पेट्रोल, सीएनजी सब कुछ हुआ मंहगा

पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार सीएनजी, पीएनजी,रुपये में गिरावट, रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम और टैक्‍स में बढ़ोत्तरी वहां की जनता की जेब पर बहुत भारी पड़ रहा है। अगस्त 2018 में एक डॉलर की कीमत 123 थी जो अब बढ़ कर 158 तक पहुंच चुकी है। पेट्रोल के दाम 95.24 रुपये से बढ़कर 117.84 रुपये और डीजल 112.94 रुपये से बढ़कर 132 रुपये से अधिक हो गया है। जब इमरान खान सरकार में आये तो सीएनजी की कीमत 81.70 रुपये थी जो वर्तमान में 123 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच चुकी है। स्टील की कीमतों में भी जबरदस्‍त इजाफा इमरान के सत्‍ता में आने के बाद हुआ। पिछले वर्ष अगस्‍त में इसकी कीमत 103,000 रुपये हुआ करती थी जो अब बढ़कर 120,000 प्रति टन तक हो चुकी है। इसी तरह से सीमेंट के दामों में बीते एक वर्ष में सौ रुपये तक का इजाफा हो चुका है। इन सभी वस्तुओं कीमतें स्थिर नही है दिन प्रतिदिन पाकिस्तान की बत्तर हो रही स्थिति में यह कीमतें और बढ़ेगी।

यकीन नहीं है तो देखे वीडियो, बंदूक से चली गोली को दांतों से पकड़ लेता है यह शख्स

0

दुनिया में ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो अजीब-ओ-ग़रीब कारणों से चर्चा में आ जाते हैं। ऐसे ही एक अनोखे टैलेंटबाज का विडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपको बिलकुल भी यकीन नहीं होगा। इस वीडियो में यह शख्‍स किसी हॉलीवुड हीरो से कम नहीं लग रहा। 9 सेकेंड के विडियो में यह शख्‍स बंदूक से चली गोलियों को अपनी दांतों से पकड़ रहा है। जी हां, दांतों से। हालांकि, कुछ लोग विडियो को फर्जी भी बता रहे हैं।

यह विडियो दो हफ्ते पहले फेसबुक पर शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 6.4 मिलियन बार देखा जा चुका है। विडियो में एक शख्‍स सैनिक वाली वर्दी में नजर आ रहा है। वह पहले तो राइफल से और बाद में पिस्‍टल से गोलियां चलाता और गोलियों को अपने दांत से पकड़कर दिखाता है।

दुनिया में ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो अजीब-ओ-ग़रीब कारणों से चर्चा में आ जाते हैं। ऐसे ही एक अनोखे टैलेंटबाज का विडियो फेसबुक पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपको बिलकुल भी यकीन नहीं होगा। इस वीडियो में यह शख्‍स किसी हॉलीवुड हीरो से कम नहीं लग रहा। 9 सेकेंड के विडियो में यह शख्‍स बंदूक से चली गोलियों को अपनी दांतों से पकड़ रहा है। जी हां, दांतों से। हालांकि, कुछ लोग विडियो को फर्जी भी बता रहे हैं।

यह विडियो दो हफ्ते पहले फेसबुक पर शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 6.4 मिलियन बार देखा जा चुका है। विडियो में एक शख्‍स सैनिक वाली वर्दी में नजर आ रहा है। वह पहले तो राइफल से और बाद में पिस्‍टल से गोलियां चलाता और गोलियों को अपने दांत से पकड़कर दिखाता है।

बाइक के डिस्क ब्रेक में छेद के पीछे क्या है असली वजह

0

बाइक के डिस्क ब्रेक के बारे में तो सभी जानते है की इसका प्रयोग मोटरसाइकिल को रोकने के लिए होता है। लेकिन क्या आपको पता है की डिस्क ब्रेक कैसे काम करता है और डिस्क ब्रेक के बगल में पहिये सहित एक गोल गोल प्लेट लगी होती है जिसमे कुछ छेद भी होते है। क्या आपको पता है की वो छेद आखिर किस काम में आते है? अगर आपको पता है तो बहुत ही अच्छी बात है अगर नही पता तो आज हम आपको बतायेंगे।

यह नई टेक्नॉलजी है जिसमें पहिये में एक डिस्क लगी होती है। इस डिस्क की मदद से बाइक की ब्रेकिंग जबर्दस्त हो जाती है। इस सिस्टम से बाइक एकदम रुक जाती है। बाइक की रफ्तार को कंट्रोल करने में अगले टायर में लगा डिस्क ब्रेक करीब 70 फीसदी प्रतिशत अधिक कारगर होता है, जबकि पिछला टायर केवल ब्रेक 30 फीसदी। लोहा हमेशा गर्म होने के बाद फैलता है। ब्रेक लगाने के क्रम में ब्रेक पैड और लोहे के बीच में घर्षण होता है और अगर डिस्क में पानी या हवा का अंश आ जायेगा तो सही तरीके से ब्रेक लग नहीं पायेगी, या ऐसे कह लीजिये की ब्रेक स्लिपरी यानि फिसलन वाली हो जाएगी। इसलिए डिस्क में छेद कर दिया जाता है की उसपर पानी टिक ना पाए और डिस्क हमेश सूखा रहे जो एक अच्छे ब्रैकिंग में तब्दील हो। दूसरा कारण यह है की ब्रेक लगने के बाद लोहे का डिस्क काफी गर्म हो जाता है। फ़ैल कर वह विकृत ना हो जाये, इस वजह से उसमे छिद्र होते हैं।

बीकानेर-बिलासपुर रहेगी रद….

0

जयपुर में होगा काम, बिलासपुर-बीकानेर और बीकानेर-पुरी बीच में रहेगी रद उतर पश्चिम रेलवे के जयपुर रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण एवं नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाएगा। इस कारण 15 से 25 अगस्त तक उतर पश्चिम रेलवे की कुछ एक्सप्रेस गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। इसी तरह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेलवे स्टेशन से चलने वाली गाड़ी क्रमांक 18245 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस कोटा-बीकानेर-कोटा के बीच 22 अगस्त को रद रहेगी। ठीक इसी तरह बीकानेर से चलने वाली ट्रेन क्रमांक18246 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस कोटा- बीकानेर-कोटा के बीच 25 अगस्त को रद रहेगी।

बच्चों से खचाखच भरी स्कूल बस गड्ढे में गिरी, 10 बच्चे घायल, टला बड़ा हादसा Watch Video

0

मध्यप्रदेश खरगोन जिले के बमनाला में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां की वेदा नदी के पास बच्चों से भरी एक स्कूली बस फिसल कर गड्डे में गिर गई। हादसे में करीब 10 बच्चों के घायल होने की खबर आ रही है। स्थानीय लोगों ने बच्चों को बस निकाला और इलाज के लिए बमनाला के अस्पताल में भर्ती करवाया।

मिली जानकारी के अनुसार भीकनगांव थाना क्षेत्र के बमनाला स्थित वेदा नदी के पुल के पास वाल्मीकि गुरुकुल स्कूल की बस अनियंत्रित होकर गड्डे में गिर गई। बस में 22 बच्चे सवार थे जिसमें करीब 10 मासूम घायल हो गए। बताया जा रहा है बस बच्चों को लेकर कोठड़ा गांव से बमनाला आ रही थी तभी यह हादसा हुआ। गनिमत रही किसी भी बच्चे को ज्यादा चोंट नहीं आई। हादसे के बाद बच्चों की चींखे सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़े और उन्हें बस से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हादसे की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ अनियंत्रित ट्रक जा घुसा चार दुकानों में, चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत

0

 लवन के मुख्यमार्ग पर सोमवार तड़के एक अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक चार दुकानों में जा घुसा। घटना के तुरंत बाद चालक फरार हो गया। गनिमत रही कि हादसा तड़के 3 या 4 बजे के करीब का जिसकी वजह से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हालांकि ट्रक के चपेट में आने से दो बैलों की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के करीब तड़के 3 या 4 बजे करीब तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक एक कर चार दुकानों में जा घुसा। जिसकी वजह से लक्ष्मी हार्डवेयर, मोबाइल दुकान, किराना स्टोर और जरनल स्टोर की दुकानें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिसकी वजह से दुकानों को लाखों का नुकसान भी हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। राहत वाली बात यह रही कि दुकान में कोई सो नहीं रहा था।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ की हॉट सीट पर अमिताभ के साथ नजर आएंगी शहर की डॉ. चित्ररेखा Watch Video

0

छोटे परदे का लोकप्रिय शो, कौन बनेगा करोड़पति जल्द ऑनएयर होने वाला है। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन इसके 11वें सीजन की मेजबानी को तैयार हैं और इसकी शुरुआत अगले हफ्ते से होने वाली है।

एपिसोड के पहले दिन रायपुर की डॉ. चित्रलेखा राठौर महानायक अमिताभ के साथ हॉट सीट पर बैठी उनके सवालों के जवाब देती नजर आएंगी। चित्ररेखा ने तेजी से जवाब देकर हॉट सीट के लिए चयनित हुई हैं। बता दें मुंबई में इस एपिसोड को शूट कर लिया गया है जो 19 अगस्त को सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। चित्रलेखा बिग बी के साथ चैनल द्वारा जारी प्रोमो शूट में भी दिखाई दे रही हैं।

हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति के ट्रेलर का लॉन्च था। इस मौके अमिताभ बच्चन एक खुलासा किया। बॉलीवुड के मेगास्टार ने कहा कि मेरे घरवाले भी इस शो के दर्शक हैं। एक दर्शक तो बेहद ईमानदार है। वह कोई और नहीं मेरी पत्नी जया हैं।

क्यों उसका एक कोना कटा होता है, जिस सिम को आप यूज़ करते है, जानिए इसका मतलब

0

 मोबाइल फोन का इस्तेमाल हम सभी करते हैं। मोबाइल फोन का सिम के बिना कोई मतलब नहीं है। सिम का एक कोना कटा हुआ होता है। आपके मन में यह बात जरूर आई होगी कि भला सिम कार्ड का एक कोना कटा हुआ क्यों होता है? आज हम आपको इसी का जवाब बताने जा रहे हैं कि सिम कार्ड का एक कोना कटा हुआ क्यों होता है।

दरअसल बहुत समय पहले सिम के चारों कोने एक समान होते थे। ऐसे में लोगों को यह समझ नहीं आता था कि सिम को किस तरफ से अंदर डालना है। इस से सिम के उलटे लगने की समस्या रहती थी।

दूसरी एक समस्या यह भी थी कि सिम को एक बार लगा देने के बाद इसे फिर से बाहर निकालने में भी बेहद समस्या आती थी। इसके बाद से टेलीकॉम कंपनियों ने एक कोने से कटी हुई सिम बनाना शुरू कर दिया और इसी की शेप में मोबाइल फोन के अंदर जगह भी होती है। इस से इस बात का पता रहता है कि सिम किस तरफ से लगेगी और इसे निकालने में भी आसानी रहती है।