Home Blog Page 2855

यह जानने के बाद लघुशंका रोकने की भूल कभी नहीं करेंगे आप…

0

जैसा कि हम जानते हैं कि शरीर के अपशिष्ट एवं अशुद्ध पदार्थ यूरिन के माध्यम से शरीर के बाहर उत्सर्जित होते हैं। इसलिए लघुशंका का संकेत मिलने पर यदि उसे तुरंत उत्सर्जित ना किया जाए तो इससे किडनी की कार्य प्रणाली में रुकावट पैदा होती है और उसकी कार्यक्षमता पर भी इसका खराब असर पड़ता है। साथ हीं इससे किडनी स्टोन एवं इन्फेक्शन होने की भी आशंका रहती है।

इसके अलावा लघुशंका को अधिक देर तक रोक कर रखने से मूत्र मार्ग की नली में जलन, सूजन एवं कदाचित् दर्द की समस्या भी हो सकती है; यदि ऐसा बार बार किया जाए तो इससे हमारी किडनी एवं यूरिनरी ब्लैडर पर काफी प्रतिकूल और बुरा प्रभाव पड़ता है। वे अंदरुनी रूप से क्षतिग्रस्त भी हो सकते हैं। इसलिए ऐसा करने से बचना चाहिए।

आपको यह भी जानना चाहिए कि अधिक देर तक लघुशंका रोक कर रखने से यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन यानी कि मूत्रमार्ग में संक्रमण होने की भी आशंका बढ़ जाती है। इसलिए जब भी लघुशंका का संकेत मिले तो इसे ज्यादा देर तक ना रोकते हुए तुरंत डिस्चार्ज कर देना चाहिए ताकि शरीर में किसी भी तरह की विषाक्तता ना फैल पाए।

दिग्गज अभिनेता को उस रात ‘ना’ कहने का इस अभिनेत्री को आज भी है अफसोस, अब खोला राज…

0

 रियलिटी टीवी स्टार व्हिटनी पोर्ट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने दावा कि मुझे इस बात का हमेशा अफसोस रहेगा कि करीब एक दशक पहले मुझे लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ वन-नाइट स्टैंड करने का अवसर मिला था, लेकिन मैंने इससे मना कर दिया। यूएसए टुडे की खबर के मुताबिक व्हिटनी पोर्ट ने ये चौंकाने वाली बात हाल ही में कही है। व्हिटनी ने ‘द हिल्स’ से खासी लोकप्रियता हासिल की। उन्होंने रियलिटी टीवी स्टार के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। टाइटेनिक फेम लियोनार्डो डिकैप्रियो से व्हिटनी पोर्ट की मुलाकात कब और कैसे हुई, खुद एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है।

व्हिटनी पोर्ट ने कहा कि साल 2009 में मेरी लियोनार्डो डिकैप्रियो से मुलाकात हुई थी। यूएसए टुडे के मुताबिक, व्हिटनी पोर्ट ने दावा किया, “मैं घबरा गई थी। मैंने कभी भी वन-नाइट स्टैंड नहीं किया था।” उन्होंने कहा, “मैं अकेले उसके साथ नहीं रहना चाहती थी… मैं ऐसा करने को लेकर बेहद नर्वस थी और फिर मैंने अपना मौका खो दिया। वास्तव में इस कदम का मुझे जिंदगी भर अफसोस रहेगा। मुझे आज भी इस बात का बेहद दुख है।”

टाइटैनिक फेम अभिनेता के साथ ‘वन नाइट स्टैंड’ नहीं करने का आज भी है अफसोस

व्हिटनी पोर्ट ने बताया कि वो एक पार्टी में लियोनार्डो डिकैप्रियो से मिलीं और वहां उन्होंने एक-दूसरे को अपना नंबर दिया। डिकैप्रियो ने इसलिए उनका नंबर लिया क्योंकि वो व्हिटनी का शो देखते थे। महीनों तक फोन पर टेक्स्ट मैसेज के बाद, व्हिटनी ने बताया कि डिकैप्रियो ने उनसे डेट पर जाने के लिए कहा। यही नहीं उन्होंने पूछा कि क्या वो बाद में उनके घर आना चाहती हैं।

‘डिकैप्रियो ने मुझे अपने घर ले जाने को कहा, लेकिन मैंने मना कर दिया’

रियलिटी स्टार ने बताया, “डिकैप्रियो ने मुझे अपने घर ले जाने के लिए कहा, लेकिन मैंने उनसे मना कर दिया। मैंने सिर्फ इतना ही कहा कि नहीं।’ उन्होंने आगे कहा कि अब मैं अपनी ये कहानी सबके सामने बताना चाहती हूं। इस बात का जानकारी देने के लिए लालायित हूं।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब भी मैं ये बात दोस्तों को बताती हूं, तो कोई मेरी बात का विश्वास नहीं करता है।”

‘मुझे आज भी इस बात का बेहद दुख है’

फिलहाल व्हिटनी ने टिम रोसेनमैन से अब शादी कर ली है। उनके दो साल का बेटा है। उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य है जब भी मुझे वो बात याद आती है कि हमारा ऐसा रिश्ता भी था। डिकैप्रियो को लेकर वर्तमान में अफवाह है कि वो कैमिला मोर्रोन के साथ डेटिंग कर रहे हैं। वो हाल ही में निर्देशक क्वेंटिन टारनटिनो की ‘वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड’ में अभिनय किया, जिसमें ब्रैड पिट भी हैं।

हथिनी से मालिक करवाता है ये काम, विचलित कर देंगी तस्वीरें…

0

हाथी की बात होते ही आंखों के सामने एक हट्टे-कट्टे विशालकाय जानवर का चित्र उभर जाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसी हथिनी की फोटो वायरल हो रही है जो किसी को भी विचलित कर सकती है। 70 साल की हथिनी टिकिरी के रिटायरमेंट के बाद भी उसका मालिक उससे काम ले रहा है। हथिनी का शरीर पूरी तरह से गल चुका है और वह ठीक से खड़े होने की स्थिति में भी नहीं है।खास बात यह है कि इतनी खराब हालत होने के बावजूद श्रीलंका में हर साल होने वाले पैराहेरा महोत्सव में टिकिरी को हिस्सा लेने के लिए मजबूर किया जाता है।

12 अगस्त को मनाए गए विश्व हाथी दिवस के मौके पर सोशल मीडिया पर टिकिरी की फोटो तेजी से वायरल हुई। टिकिरी को बचाने के लिए लोगों ने श्रीलंका सरकार से अपील की है ।टिकिरी की जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें वह काफी कमजोर दिख रही है। इस पोस्ट में बताया गया है कि टिकिरी को धूएं और शोर-शराबे के बीच देर रात तक काम कराया जाता है।

खास बात यह है कि उसकी हालत छुपाने के लिए उसके ऊपर भारी-भरकम और चमकदर लबादा डाल दिया जाता है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो के बाद हथिनी के मालिक और परेड का आयोजन करने वालों की आलोचना कर रहे हैं। पर्यटन और वन्यजीव मंत्री जॉन अमरातुंगा ने कहा कि उन्होंने वन्यजीव अधिकारियों को जांच करने का आदेश दिया है।

भीम आर्मी का प्रदर्शन गुरु रविदास मंदिर तोड़े जाने के विरोध में, ‘राष्ट्रपति’ को भेजा ज्ञापन…

0

सहारनपुर जनपद में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को दिल्ली तुगलकाबाद स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास का मंदिर तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन करते हुए रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर पुन: उसी स्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण कराए जाने की मांग की है। भीम आर्मी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां प्रदर्शन उपरांत एसडीएम राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि दिल्ली तुगलकाबाद में संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर लगभग 600 वर्ष पुराना है। जिसमें गुरु के भक्त वर्षों से पूजा करते चले आ रहे हैं। परंतु दिल्ली सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट को गुमराह करते हुए उक्त मंदिर को तोड़े जाने के आदेश प्राप्त कर साजिश के तहत ध्वस्त कर दिया। जिससे भक्तों व अनुयायिओं में भारी रोष है। 

बताया गया कि 10 अगस्त को नई दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर और बहुजन समाज के लोगों के साथ वहां मौजूद दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर दुर्व्यवहार किया। साथ ही संत शिरोमणि गुरु रविदास के मंदिर को जेसीबी की मदद से ध्वस्त करा दिया।

भीम आर्मी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शौर्य अंबेडकर ने कहा कि इस घटना से पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल और दिल्ली आदि राज्यों में केंद्र व प्रदेश सरकारों के खिलाफ विरोध शुरू हो गया है। 
 

भीम आर्मी ने राष्ट्रपति से सुप्रीम कोर्ट के आदेश को तत्काल निष्क्रिय कर मंदिर व आश्रम को पुन: उसी स्थान पर स्थापित कराने की मांग की है। प्रदर्शन में आशू, दीपक, सोमपाल, कपिल, मयंक आदि मौजूद रहे।

विधानसभा के अगले सत्र में हमारे पास होंगे बीजेपी के 7-8 विधायक, मंत्री ‘इमरती देवी’ का बड़ा बयान…

0

बीते दिनों विधानसभा सत्रके दौरान बीजेपी के दो विधायकों का कांग्रेससरकार के समर्थन में आने के बाद से ही लगातार बयानबाजी का दौर जारी है। जहां कांग्रेस नेता लगातार विधायकों के संपर्क में होने की बात कर रहे हैं तो बीजेपी नेता सरकार गिराने केदावा कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि स्वेच्छा से बीजेपी के दो विधायक कांग्रेस के पास आए थे। वहीं विधानसभा के अगले सत्र में बीजेपी के 7-8 विधायक हमारे पास होंगे।

दरअसल, कैबिनेट मंत्री इमारती देवी ने पूर्व सीएम उमा भारतीके बयान पर पलटवार करते हुए कहा,उमा भारती के कहने से कांग्रेस की सरकार में कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने ने कहा स्वेच्छा से बीजेपी के दो विधायक कांग्रेस में आए थे।अगले विधानसभा सत्र में बीजेपी के 7 से 8 विधायक हमारे पास होंगे। इमारती के अनुसार बीजेपी के नेताओं कोसिर्फ मुंह चलाना आता है। हमारेसीएम चतुर हैं, वो अपनेविधायकों को कहीं जाने नहीं देंगे। इमरती देवी ने उमा भारती पर तंज मारते हुए कहा उमा चारों तरफ भागती है, लेकिन बीजेपी के नेता हीउन्हेंमप्र में कोई जगह नहीं देने वालेहैं।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ग्वालियर में कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार धोखे से बन गई है, और अब प्रदेश की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उमा भारती ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने आप गिरेगी। इस सरकार के गिरने का पाप नहीं लेंगे। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार को कांग्रेस के लोग ही मारने में लगे हुए हैं। उमा भारती ने कहा कि वे अटल जी से सीखी हैं हम सत्ता के लालची नहीं हैं।

हरियाणवी डांसर-सिंगर सपना चौधरी और बीजेपी नेता के भविष्य का आज़ होगा फैसला…

0

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी पर अश्लीलता फैलाने के मामले में कल कोर्ट में सुनवाई होगी. बता दें कि जिला कृषि विकास और सांस्कृतिक प्रदर्शनी की ओर से 11 जून को रेलवे स्टेडियम में सपना चौधरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमें उनपर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगा था.

इस कार्यक्रम से नाराज होकर शिव सेना नेता रामेश्वर दयाल तुरैहा ने सपना चौधरी के खिलाफ 12 जून को अपने अधिवक्ता के साथ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत मामला दर्ज कराया था.
सपना पर आरोप उन्होंने भारतीय संस्कृति को धूमिल करने, अश्लीलता फैलाने और युवाओं को उकसाने का आरोप लगाया था. इस कार्यक्रम की वजह से बवाल हो गया था.

बता दें कि इससे पहले मामले की सुनवाई को हुई थी. रामेश्वर दयाल ने मामले में अपने बयान कोर्ट में दर्ज कराए थे. इस दौरान उन्होंने आरोपों को दोहराया था. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नीतू यादव ने मामला मंजूर कर लिया.

बता दें कि हाल ही में सपना ने बीजेपी जॉइन की थी. दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस सदस्यता अभियान में बीजेपी महासचिव शिवराज सिंह चौहान, संगठन महामंत्री रामलाल, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी आदि नेताओं की मौजूदी में सपना ने पार्टी की सदस्यता ली.

दिल्ली और हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले सपना का बीजेपी में शामिल होना पार्टी के लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि दिल्ली और हरियाणा में सपना चौधरी के लाखों फैंस हैं.

इसी साल मार्च में सपना चौधरी की प्रियंका गांधी के साथ कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं जिसके बाद उनके कांग्रेस में शामिल होने की भी खबरें आई थी. हालांकि बाद में चौधरी ने उन खबरों का खंडन कर दिया था.

हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली सपना चौधरी पेशे से स्टेज परफॉर्मर हैं. रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन-11 में एंट्री के बाद सपना और मशहूर हो गईं थी. इसके बाद उन्हें भोजपुरी और हिंदी फिल्मों में काम करने के कई ऑफर मिले थे.

वीएस नायपॉल को इस किताब के लिए नोबेल प्राइज से नवाजे गए थे जानिए…

0

नायपॉल को 1971 में बुकर प्राइज़ और साल 2001 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था

साहित्य के दो सबसे श्रेष्ठ सम्मानों से सम्मानित होने वाले भारतीय मूल के प्रसिद्ध लेखक वीएस नायपॉल V.S Naipaul का आज जन्मदिन है. आज से 87 वर्ष पहले इसी दिन 17 अगस्त,1932 को उनका जन्म ट्रिनिडाड के चगवानस में हुआ था. बीते ही वर्ष इसी अगस्त महीने की 12 तारीख को उनकी मृत्यु भी हो गई. नॉयपाल आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी किताबें, उनके लेख और उनकी प्रसिद्धि सालों साल हमारे बीच जिंदा रहेंगी.

वीएस नायपॉल का पूरा नाम विद्याधर सूरज प्रसाद नायपॉल था. सन् 1880 में मजदूरी के लिए उनका पूरा परिवार भारत से ट्रिनिडाड आकर बस गया. लेकिन बाद में वहां रहते हुए उनके पिता एक अंग्रेजी अखबार में जर्नलिस्ट बन गए. नायपॉल के पिता के मन में लेखकों के लिए काफी सम्मान था. वो अंदर ही अंदर चाहते थे कि उनके बच्चे लेखक बनें.

ठीक ऐसा ही हुआ. ऑक्सफॉर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद नायपॉल ने लेखन की दुनिया में प्रवेश किया. नायपॉल की पहली किताब ‘द मिस्टिक मैसर’ 1951 में प्रकाशित हुई थी. 50 सालों में उन्होंने करीबन 30 किताबें लिख डालीं. उनके भाई शिवा नायपॉल भी लेखक हैं.

वो किताबें जिनके लिए नेयपॉल को बुकर और नॉवेल पुरस्कार मिला नायपॉल को 1971 में बुकर प्राइज़ और साल 2001 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

उनकी किताब ‘In a free state’ को बुकर. वहीं साल 2001 में उन्हें नोवेल प्राइज से नवाजा गया.

इस्लाम धर्म के आलोचक थे नायपॉल नायपॉल अपने बयानों को लेकर भी चर्चा में रहते थे. उन्होंने इस्लाम की ख़ूब आलोचना की. उनका मानना था कि इस्लाम ने लोगों को ग़ुलाम बनाया और दूसरों की संस्कृतियों को नष्ट करने की कोशिश की.

दूरदर्शन के वो भूले-बिसरे एंकर, जो कभी करते थे लोगों के दिलों पर राज जानिए…

0

15 सितंबर 1959, ये वो तारीख है जब भारत में एक नये युग की शुरुआत हुई थी। दूरदर्शन की शुरुआत। तब यह चैनल एक परीक्षण के तौर पर शुरू किया गया था और पांच मिनट का एक न्यूज बुलेटिन प्रसारित किया गया था। प्रतिमा पुरी को दूरदर्शन या यूं कहें कि भारत की पहली न्यूज एंकर के तौर पर जाना जाता है। तब से लेकर अब तक दूरदर्शन ने सैकड़ों न्यूज एंकरों को देखा। उन्हीं में से एक थीं नीलम शर्मा, जिनका आज निधन हो गया। अपने 20 साल के दूरदर्शन के करियर में उन्होंने कई लोकप्रिय कार्यक्रम किए हैं, जिनके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।

 आइए जानते हैं दूरदर्शन के कुछ ऐसे ही न्यूज एंकरों के बारे में, जो कभी लोगों के दिलों पर राज करते थे, लेकिन अब शायद लोग इन्हें भूल चुके हैं।

दूरदर्शन के भूले-बिसरे एंकरों में सलमा सुल्तान का नाम सबसे पहले आता है। उन्होंने 1967 से लेकर 1997 तक, 30 सालों तक दूरदर्शन में एंकर के तौर पर काम किया। वह पहली ऐसी एंकर थीं, जिन्होंने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की खबर दूरदर्शन पर दी थी।

ये हैं गीतांजलि अय्यर, जो अपने अनोखे हेयरस्टाइल को लेकर मशहूर थीं। उन्होंने 1971 में अंग्रेजी न्यूज एंकर के तौर पर दूरदर्शन ज्वाइन किया था। अपने 30 साल के करियर में उन्हें चार बार ‘बेस्ट एंकर’ से नवाजा गया है।

1980 और 1990 के दशक के दौरान दूरदर्शन पर जिस एंकर की आवाज का जादू चलता था, वो नीति रविंद्रन थीं। वह दूरदर्शन की एक बेहतरीन एंकर थीं। साल 1997 में मदर टेरेसा की मौत की खबर दूरदर्शन पर उन्होंने ही दी थी।

ये हैं शम्मी नारंग। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है कि वह दूरदर्शन में एक लाख उम्मीदवारों में से चुने गए थे और 1970-80 के दशक के दौरान वह दूरदर्शन का एक प्रसिद्ध चेहरा हुआ करते थे। आज भी वह एक लोकप्रिय और सफल वॉयस आर्टिस्ट हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दिल्ली मेट्रो, रैपिड मेट्रो रेल गुड़गांव, मुंबई मेट्रो, बैंगलोर मेट्रो, हैदराबाद मेट्रो रेल और जयपुर मेट्रो में जिसकी आवाज सुनाई देती है, वह शम्मी नारंग ही हैं।

इनका नाम मीनू तलवार है, जिन्होंने करीब 35 साल तक दूरदर्शन में एंकर और न्यूज रीडर का काम किया। वह बड़े ही स्पष्ट और शालीन तरीके से न्यूज पढ़ती थीं। उनकी बेटी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि वह उन दिनों इतनी कम उम्र की दिखती थीं कि लोगों को लगता था कि वह और उनकी बेटी दोनों बहन हैं।

ये हैं अविनाश कौर सरीन, जो दूरदर्शन के खूबसूरत चेहरों में से एक थीं। 1970 में उन्होंने एक न्यूज रीडर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। वर्तमान में वह दूरदर्शन पर निर्देशकों और निर्माताओं के आधिकारिक पैनल की सदस्य हैं।

जानिए ज‍ियो गीगाफाइबर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रि‍या शुरू, जानें कैसे करें आवेदन…

0

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 12 अगस्त को हुई रिलायंस की सालाना बैठक में ज‍ियो गीगाफाइबर के कमर्शल लॉन्च की घोषणा कर दी है। बता दें कि पांच सितंबर से पूरे देश में गीगाफाइबर की ब्रॉडबैंड सेवाएं आधिकारिक रूप से शुरू हो जाएंगी। इसी बीच कंपनी ने जियो गीगाफाइबर के कनेक्शन के रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की जानकारी भी दे दी है। अगर आप भी जियो गीगाफाइबर की सेवाएं लेना चाहते हैं तो जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करा लें। बता दें कि जियो गीगाफाइबर के रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस जिसके जरिए आप हाई-स्पीड इंटरनेट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इस तरह करें अप्लाई

जियो गीगाफाइबर के कनेक्शन को अभी प्रीव्यू ऑफर के तहत दिया जा रहा है। इसमें यूजर्स को 100Mbps से 1Gbps तक की स्पीड मिलेगी। कंपनी इस कनेक्शन के लिए जरूरी ऑप्टिकल नेटवर्क टर्मिनल डिवाइस (राउटर) के लिए 2,500 रुपये लेगी। यह एक सिक्यॉरिटी डिपॉजिट है जो रिफंडेबल है।

1. सबसे पहले गीगाफाइबर के रजिस्ट्रेशन के लिए आपको https://gigafiber.jio.com/registration?utm_source=DH-MoreFromPub&utm_medium=DH-app&utm_campaign=DH पर विजिट करना होगा।

2. जानकारी दें कि पहले पेज पर आपको उस अड्रेस की डीटेल देनी है जहां आप जियो गीगाफाइबर का कनेक्शन चाहते हैं।

3. अड्रेस डीटेल के बाद आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी एंटर करना है।

4. इस तरह करने के बाद आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा।

5. इस ओटीएपी को सबमिट करें।

6. ऐसा करने के साथ ही जियो गीगाफाइबर का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा।

7. इसके थोड़ी देर बाद आपको एक मेसेज के जरिए बताया जाएगा कि आपके क्षेत्र में जियो गीगाफाइबर कनेक्शन दिए जाने की शुरुआत होते ही आगे की प्रक्रिया के लिए जियो के सेल्स रेप्रिज़ेंटटिव की तरफ से कॉल आ जाएगी।

इन डॉक्युमेंट की होगी जरूरत

जियो गीगाफाइबर के कनेक्शन के लिए आपको अड्रेस और आइडेंटिटी प्रूफ दिखाना होगा। इसके लिए आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये है इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया

  • बता दें कि रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के पूरा होने और आपके इलाके में जियो गीगाफाइबर की सर्विस के पहुंचते ही आपको इंस्टॉलेशन इंजीनियर की कॉल आ जाएगी।
  • इतना ही नहीं आपके बताए गए समय पर वह आपके घर आकर ब्रॉडबैंड सिस्टम को इंस्टॉल कर देगा।
  • इंस्टॉलेशन पूरा होने के 2 घंटे के अंदर जियो गीगाफाइबर ऐक्टिवेट हो जाएगा।
  • कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि शुरुआत में इंस्टॉलेशन के लिए कंपनी कोई चार्ज नहीं लेगी और यह पूरी तरह फ्री होगा।
  • जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ यूजर्स को एक लैंडलाइन फोन भी मिलेगा
  • लैंडलाइन से आप अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। इसके साथ ही जियो ने वेलकम ऑफर की भी घोषणा की है।
  • इस ऑफर के तहत जो यूजर जियो गीगाफाइबर का ऐनुअल प्लान लेंगे उन्हें HD या 4K LED TV के साथ एक 4K सेट-टॉप बॉक्स फ्री मिलेगा।

एम्स में आग लगने के कारण मची अफरा-तफरी, मौके पर दमकल की 22 गाड़ियां मौजूद…

0

दिल्ली के एम्स अस्पताल की पहली और दूसरी मंजिल पर शनिवार शाम आग लग लग गई। आग लगने से एम्स में अफरा-तफरी मच गई। घटना शाम करीब पांच बजे की है। आग अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के करीब लगी है। आग लगने की वजह से इमरजेंसी लैब, वार्ड एबी-1, सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी एरिया और ऑर्थो ऑपरेशन थियेटर को बंद कर दिया गया है। अचानक आग लग जाने के कारण पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। सीढ़ियों और दोनों मंजिलों पर धुएं के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पीसी ब्लॉक आग से बहुत ज्यादा प्रभावित हुआ है। बी ब्लॉक भी प्रभावित हुआ है।दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने में जुटी हुईं हैं। बताया जा रहा है कि आग शार्ट-सर्किट की वजह से लगी है।