Home Blog Page 2860

तुलसी के 4 पत्ते रात को तकिये के निचे रख के सो जाए, सुबह होंगे ऐसे लाभ…

0

तुलसी – (ऑसीमम सैक्टम) एक द्विबीजपत्री तथा शाकीय, औषधीय पौधा है। यह झाड़ी के रूप में उगता है और 1 से 3 फुट ऊँचा होता है। इसकी पत्तियाँ बैंगनी आभा वाली हल्के रोएँ से ढकी होती हैं। पत्तियाँ 1 से 2 इंच लम्बी सुगंधित और अंडाकार या आयताकार होती हैं। पुष्प मंजरी अति कोमल एवं 8 इंच लम्बी और बहुरंगी छटाओं वाली होती है, जिस पर बैंगनी और गुलाबी आभा वाले बहुत छोटे हृदयाकार पुष्प चक्रों में लगते हैं।

रात को तुलसी के 4 पत्तो को तकिये के निचे रख के सो जाए

इसमें तुलसी के कई फायदे हैं। आपको बता दें कि तुलसी के आध्यात्मिक महत्व के साथ-साथ आयुर्वेद का भी विशेष महत्व माना जाता है। यह आपके जीवन में लगातार बदलाव करता है। आपको बता दें कि तुलसी के केवल चार पत्ते कैसे आपके जीवन को बदल सकते हैं। यदि आप रात को नहीं सोते हैं, यदि आप पैसे की कमी, व्यापार में गिरावट और लड़ाई से परेशान हैं, तो आपको अपने तकिये के नीचे तुलसी की चार पत्ते रख कर सो जाए।
भोर होने से पहले, तुलसी के पौधे की चार पत्तियाँ तोड़ लें और सोने से पहले तकिये के नीचे इन चार पत्तों को रखने के बाद, सुबह आप इन चार पत्तियों के दो पत्ते को खा जाए और बाकी दोनों पत्तियों को संरक्षित कर सकते हैं। कहा जाता है कि तुलसी के पत्तों में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा होती है।

नक्सल मोर्चे पर तैनात सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट हर्षपाल सिंह को कीर्ति चक्र

0

छत्तीसगढ़ के नक्सल मोर्चे पर तैनात सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट हर्षपाल सिंह को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने हर्षपाल को जम्मू में मां वैष्णव देवी यूनिवर्सिटी में सफल आपरेशन के लिए सम्मानित किया गया।

बस्तर के घोर नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा के 111 बटालियन के सेकेंड इंचार्ज हर्षपाल सिंह को कश्मीर में जैश ए मोहम्मद के दस्ते को उड़ाने में सफलता मिली थी नोएडा के निवासी हर्षपाल ने बताया कि वे झारखंड़ और छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लगातार पदस्थ रहे और कई सफल अभियान चलाया।

सिंह को वर्ष 2007 से अब तक पांच गैलेंट्री अवार्ड भी मिल चुका है। वर्ष 2005 में सीआरपीएफ ज्वाइन करने वाले सिंह 12 मई 2019 से दंतेवाड़ा में पदस्थ हैं। 13 सितंबर 2018 को वैष्णवदेवी यूनिवर्सिटी के पास जैश ए मोहम्मद के आतंकी के द्वारा पुलिस पोस्ट पर फायरिंग का इनपुट मिला था। इसके आधार पर आपरेशन प्लान किया गया और जैश के आतंकियों को करारा जवाब देते हुए टीम को सफलता मिली थी। इस घटना की सफलता के बाद सिंह को कीर्ति चक्र प्रदान करने की घोषणा की गई। 

जानिए इस चीज में है मांसाहार से भी ज्यादा ताकत..

0

गेहूं मध्य पूर्व के लेवांत क्षेत्र से आई एक घास है जिसकी खेती दुनिया भर में की जाती है। विश्व भर में, भोजन के लिए उगाई जाने वाली धान्य फसलों मे मक्का के बाद गेहूं दूसरी सबसे ज्यादा उगाई जाने वाले फसल है, धान का स्थान गेहूं के ठीक बाद तीसरे स्थान पर आता है। गेहूं के दाने और दानों को पीस कर प्राप्त हुआ आटा रोटी, डबलरोटी (ब्रेड), कुकीज, केक, दलिया, पास्ता, रस, सिवईं, नूडल्स आदि बनाने के लिए प्रयोग किया जाता है।

अंकुरित गेहूँ के सेवन से लाभ –जी हां दोस्तों अंकुरित गेहूँ पौष्टिकता से भरपूर होता है। हम जानते हैं कि गेहूँ प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन का एक बहुत ही अच्छा स्रोत है। अध्ययनों के अनुसार यदि हम गेहूँ को अंकुरित करके खाते हैं तो इससे हमें उसके आटे के मुकाबले करीब चार गुना अधिक प्रोटीन, दस गुना से भी अधिक विटामिन बी, सात गुना से भी अधिक विटामिन सी और चार गुना से भी अधिक विटामिन ई प्राप्त होता है। इसके अलावा अंकुरित गेहूँ का कार्बोहाइड्रेट भी नेचुरल शुगर में परिवर्तित हो जाता है, जो हमारे शरीर के लिए नुकसानदेह नहीं होता, बल्कि इससे हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में एनर्जी मिलती है।

मांसाहार का विकल्प –इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि अंकुरित गेहूँ, मांसाहार के मुकाबले भी कितना अधिक पौष्टिक और ताकतवान होता है। इसलिए यदि शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए आप केवल मांसाहार पर निर्भर नहीं रहना चाहते हैं तो अंकुरित गेहूँ का सेवन आपके लिए एक बहुत ही अच्छा विकल्प एवं डाइटरी सप्लीमेंट हो सकता है। अब आपको यह जरूर जानना चाहिए कि गेहूँ को अंकुरित करके खाने का सही तरीका क्या है।

अंकुरित करने की सही विधि –इसके लिए पहले आप 1 अथवा 2 कप गेहूँ ले लें। अब इसको एक दो बार धोकर अच्छी तरह से साफ करने के बाद एक कटोरी में रख लें। अब कटोरे में आधा से थोड़ा अधिक पानी लें। यहां पर इस बात का ध्यान रखें कि गेहूँ के दाने उसमें पूरी तरह से ना डूबने पाए। अब इसको रात भर भीगने के लिए छोड़ दें। करीब 6 से 8 घंटे के बाद इसको फिर से एक बार धो दें और फिर अंकुरित होने के लिए छोड़ दें। जब इसमें से अंकुर फूट जाए तब आप चना और मूंग के जैसे हीं इसका भी सेवन कर सकते हैं।

इसका सेवन बच्चे और बडे़ सभी के लिए फायदेमंद होता है। खास करके अंकुरित गेहूं का सेवन यंग और कसरती लोगों के लिए और भी अच्छा होता है। इससे उन्हें व्यायाम के लिए पर्याप्त ऊर्जा मिलती है और प्रोटीन की आवश्यकता भी पूरी हो जाती है।

’11 करोड़ की कार’कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले विधायक ने खरीदी..

0

कर्नाटक में कांग्रेस से बगावत के बाद अयोग्य ठहराए गए 14 विधायकों में से एक एमटीबी नागराज फिर सुर्खियों में हैं इस बार वह महंगी कार खरीदने से चर्चा में हैं. एमटीबी नागराज ने रोल्स रॉयस फैंटम VIII नामक 11 करोड़ कीमत की कार खरीदी है. हालांकि टैक्स आदि चुकाने के बाद इस लग्जरी कार की कीमत और बढ़ सकती है.

कर्नाटक-जेडीएस सरकार के कुल 17 विधायकों ने नाराजगी के चलते जुलाई में इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद राज्य में चल रही गठबंधन सरकार गिर गई थी. हालांकि तब विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के 14 विधायकों को अयोग्य ठहराया था. इन्हीं विधायकों में एमटीवी नागराज भी शामिल थे.

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अभी उन्होंने अपनी कार पर टैक्स अदा नहीं किया है. वह कर्नाटक के पहले नेता नहीं है, जिनके पास इतनी महंगी कार है. कर्नाटक में खनन के लिए चर्चित जनार्दन रेड्डी के पास भी ऐसी ही कार है. एमटीवी नागराज के इतनी महंगी कार खरीदने पर किसी को हैरानी इसलिए नहीं हुई क्योंकि वह देश के सबसे अमीर विधायकों में शामिल हैं.

उन्होंने विधानसभा चुनाव के दौरान अपनी एक हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति घोषित की थी. बता दें कि जब एमटीवी नागराज ने विधायक पद से इस्तीफा दिया था तब उन्हें मनाने की काफी कोशिशें हुईं थीं.

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने उनसे इस्तीफा वापस लेने के लिए भी कहा था. मगर एमटीवी नागराज ने अपना फैसला नहीं बदला. कांग्रेस के बागी नेता की रोल्स रॉयस कार के साथ मौजूदगी की फोटो कांग्रेस के प्रवक्ता निवेदित अल्वा ने भी ट्वीट किया है.

पूरे चार लाख रुपये का डिस्काउंट, Honda की इस कार पर मिल रहा है, जानें सभी ऑफर्स…

0

पिछले नौ महीने से कार कंपनियों की बिक्री लगातार गिर रही है। ऐसे में कार कंपनियां नए ऑफर्स और डिस्काउंट का सहारा ले रही हैं। कार निर्माता कंपनी होंडा कार्स इंडिया भी अपनी कारों पर चार लाख रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। आइये जानते हैं इस ऑफर्स के बारे में…

यह होंडा की सबसे प्रीमियम हैचबैक कार है। जैज पर कंपनी पूरी 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 25 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। जैज़ आरामदायक ड्राइव के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

कॉम्पैक्ट सेडान कार सेगमेंट में होंडा की अमेज बेहद पॉपुलर है। फिलहाल कंपनी ने इस पर एक खास ऑफर पेश किया है। अमेज के Ace लिमिटेड एडिशन को छोड़कर सभी वेरिएंट पर चौथे और पांचवे साल की एक्सटेंड वारंटी, 30 हजार का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इस कार पर 3 साल के लिए होंडा केयर मेंटेनेंस पैकेज दिया जा रहा है।

होंडा अपनी WR-V पर 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है। WR-V अपने स्टाइल, फीचर्स और दमदार इंजन के लिए जानी जाती है।

सेडान कार सेगमेंट में होंडा की सिटी एक समय में नंबर वन कार थी, लेकिन अब इसकी चमक काफी फीकी हो चुकी है। लेकिन जो लोग होंडा के फैन हैं वो अभी भी इसे खरीदना पसंद करते हैं। इस समय सिटी पर 32 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 30 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है।

होंडा सीआर-वी अपने आप में एक ब्रांड है, इस गाड़ी पर होंडा सबसे ज्यादा और भारी-भरकम डिस्काउंट दे रही है। जी हां सीआर-वी की खरीद पर 4 लाख रुपये तक कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है।

सातवें वेतन आयोग की सिफारिश पर होगा बदलाव, सरकारी कर्मचारियों के इस भत्ते को किया जा रहा है समाप्त..

0

सरकारी कर्मचारियों को जो वेतन दिया जाता हैं उसमें उनके कई भत्ते भी शामिल होते हैं जो कि पद के अनुसार तय होते हैं। सरकार द्वारा समय-समय पर इन भत्तों पर समीक्षा कर इनमें बदलाव किया जाता हैं। इसी ओर कदम बढ़ाते हुए हाल ही में सरकार द्वारा रेलवे के ग्रुप ए अधिकारीयों के प्रभार भत्ता को समाप्त करने की खबरें आ रही हैं। इन भत्तों में बदलाव का कारण सातवें वेतन आयोग की सिफारिश को बताया जा रहा हैं।

एक आधिकारिक बयान से यह पता चला है कि भारतीय रेलवे के ग्रुप ए अधिकारी अब भत्ता नहीं ले पाएंगे। रेलवे बोर्ड ने एक प्रणाली की व्यवस्था की रही जिसमें 3 से 6 वर्षों में पदोन्नत नहीं होने वाले अधिकारियों को प्रति माह 1,500 रुपये का भत्ता दिया जाता था।हालांकि अब रेलवे बोर्ड के नए आदेश के बाद, ग्रुप ए अधिकारियों को ऐसी कोई राशि नहीं मिलेगी। रेलवे बोर्ड द्वारा आदेश के अनुसार, सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों में शामिल नहीं होने के कारण चार्ज भत्ता बंद किया जा रहा है। रेलवे बोर्ड ने सातवीं सीपीसी रिपोर्ट पर निर्णय लेने के लिए वित्त सचिव की समिति से संपर्क किया और समिति द्वारा सिफारिशों को 1 जुलाई 2017 से लागू किया गया।

दिनांक 08-08-2019 को जारी किए गए आधिकारिक बयान के अनुसार, यह आदेश दिया गया है कि भारतीय रेलवे में एक उच्च पद पर कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रभार भत्ता, जो 7 वीं सीपीसी की रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया था और इसलिए इसे समाप्त कर दिया गया है। यह अब रेलवे बोर्ड द्वारा तय किया जाएगा।

अटलजी खाने के बेहद शौकीन थे , हवाई जहाज से मंगवाते थे दूधिया बर्फी…

0

लखनऊ का जायका और अटलजी जैसा कद्रदान। ऐसा संयोग शायद ही राजनीतिक शख्सियतों में कहीं और देखने को मिले। चौक की मशहूर राजा की ठंडाई हो या राजा बाजार की दूधिया बर्फी का जायका। बाबूलाल का मक्खन बड़ा-बालू शाही हो या राम आसरे की नकुल बर्फी। इन सबके बीच आम कार्यकर्ताओं के घर की गुड़ की लाप्सी भी। सब अटलजी की जुबां पर ऐसे तारी थे कि उन्हें हर दुकान और कारीगर का नाम तक याद था।

प्रधानमंत्री बनने के बाद जब यूं घूमते-फिरते खाने की आजादी घटी तो लखनऊ के लोग प्यार से उनके बुलावे पर हवाई जहाज से बर्फी से लेकर जायकों के कलेवर उन तक पहुंचाने लगे। उन्हें करीब से जानने वाले तो बताते हैं कि लखनऊ में रहने के दौरान चाट-गोलगप्पों के तो वह इतने शौकीन थे कि राह चलते किसी भी दुकान में चले जाते और भरपेट खाते लोगों को भी खिलाते। चौक के भाजपा नेता अनुराग मिश्रा अन्नू बताते हैं कि 96 में प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्होंने हम सभी की पूरी 65 लोगों की टीम को दिल्ली बुलाकर साथ ही डिनर किया था।

हवाई जहाज से मंगवाते थे दूधिया बर्फी 

राजा बाजार की त्रिवेदी मिष्ठान भंडार की दूधिया बर्फी अटलजी को इतनी अच्छी लगती कि वह इसे हवाई जहाज से दिल्ली तक मंगवा लेते थे। भंडार के कीर्ति त्रिवेदी ने बताया कि इलाके के कुछ चर्चित लोग 80-90 के दशक में अक्सर दूधिया बर्फी की पैकिंग करा उनके लिए दिल्ली ले जाया करते थे। ऐशबाग में बाबूलाल मिष्ठान्न भंडार का मक्खन बड़ा-बालू शाही हो या राम आसरे की दुकान का मलाई पान-नकुल मिठाई (चने का आटा, घी-शक्कर से बनकर तैयार) भी उनकी पसंद में था। चौक के अनूप मिश्रा बताते हैं कि उनकी दुकान का डोसा एक बार उन्होंने लखनऊ प्रवास के दौरान खाया तो जुबान पर स्वाद चढ़ गया। उन्होंने बुलवा कर कहा कि अच्छा बनाते हो, लेकिन मेरे लिए थोड़ा चटपटा बनाया करो।

यहीं पर शादी को लेकर खुला था राज 

चौक की राजा ठंडाई की जो पहचान अटलजी के नाम से दशकों पहले बनी वह आज तक कायम है। राजा ठंडाई के राजकुमार त्रिपाठी बताते हैं कि अटलजी अपने साथ के लोगों संग पिताजी विनोद कुमार त्रिपाठी के जमाने में खूब चकल्लस करने बैठते तो महफिल जमती। इसमें चौक के नामी लोगों के अलावा अमृतलाल नागर समेत कई लिखा-पढ़ी वाले लोग भी होते थे। राजकुमार बताते हैं एक बार की बात है अटलजी ठंडाई पीने आए तो पिताजी ने उनसे पूछ लिया दादा सादी ठंडाई (भांग वाली या बिना भांग वाली)। इस पर उन्होंने कहा कि भाई शादी तो हमने न की, न ही ऐसा कोई इरादा है..(ठहाकों के बीच उनका इशारा था कि न सादी पी है, न ही पिलाना)। ये किस्सा इतना मशहूर हुआ कि उन दिनों इसको लेकर खूब चकल्लस आये दिन होने लगी। उन्होंने बताया कि अक्सर वे शाम को पैदल टहलते हुए अमीनाबाद से चौक तक ठंडाई पीने चले आया करते थे।

तिवारी की चाट भी रही फेवरिट

 अटलजी की पसंद लाटूश रोड के तिवारी जी की चाट भी रही। हजरतगंज स्थित बाजपेई पूड़ी भंडार की मसालेदार सब्जी-पूड़ी का जायका भी उनके करीबी उन्हें दिलाया करते थे।

भारत में 5 सबसे अच्छी जगहें जहाँ आपको घूमने के लिए जरूर जाना चाहिए…

0

1 रिवालसर

यह जगह हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत पहाड़ियों पर मौजूद है जहां पर रहने और खाने की सुविधा बहुत ही कम दामों पर उपलब्ध है यहां पर सस्ते दामों पर मौजूद बहुत ही बेहतरीन होटल है जहां पर आप आसानी से रुक सकते हैं और अपनी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं| यह घूमने लायक बहुत ही खूबसूरत जगह है जहां पर आप अपने पूरे परिवार के साथ भी जा सकते हैं|

2 कन्याकुमारी

भारत के दक्षिण में स्थित कन्याकुमारी बहुत ही खूबसूरत जगह है जहां पर भारत का इतिहास तथा पुरातत्व की झलक देखने को मिलती है| यहां की खूबसूरत समुद्री किनारे पर्यटकों को अपना दीवाना बना देते हैं और यहां आने वाला हर व्यक्ति या दोबारा आने के बारे में सोचता है|

3 मैसूर

मैसूर को भारत में महलों का शहर भी कहा जाता है क्योंकि यहां पर भारत के कई पुराने किले और भवन मौजूद हैं जो कि भारत के इतिहास के गवाह हैं| छुट्टियों के लिए यह शहर बहुत ही ज्यादा खूबसूरत है क्योंकि यहां पर आप इतिहास के साथ-साथ भारत की खूबसूरती भी देख सकते हैं|

4 कोडाइकनाल

यह खूबसूरत जगह तमिलनाडु की प्रकृति के बीच घिरी हुई है जहां पर इंसान खुद को प्रकृति के बीच बहुत ही ज्यादा महफूज़ पाता है| जैसा कि आप इस तस्वीर में देख सकते हैं यह जगह कोडाइकनाल में ही मौजूद है और इस हिल स्टेशन पर ऐसी कई और खूबसूरत जगह है जहां आकर हर कोई इस खूबसूरती का दीवाना हो जाता है|

5 ऊटी

ऊटी की खूबसूरती के बारे में आप सभी ने जरूर सुना होगा लेकिन अगर आप कभी वहां नहीं गए हैं तो एक बार वहां जाने के बारे में जरूर सोचे क्योंकि इस जगह की खूबसूरती बहुत ही अद्भुत है|

सबसे सस्ती 7 सीटर कार की बुकिंग, 28 अगस्त को होगी लॉन्च…

0

रेनो (Renault) की अपकमिंग एमपीवी (MPV) कार ‘ट्राइबर’ की बुकिंग कल से17 अगस्त से शुरू होगी। इसे 11,000 रुपये के साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बुक करवाया जा सकता है। रेनो की इस सब-4 मीटर एमपीवी की कीमत 5 लाख से 7 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। इसे 28 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।

फीचर्स

रेनो ट्राइबर में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जिन्हें सेगमेंट में पहली बार पेश किया गया है। इनमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ), सेंटर कूल्ड बॉक्स (रेफ्रीजिरेटर), रिमूवेबल थर्ड रो सीटें और तीनों रो हेतु एसी वेंट जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा ट्राइबर की खासियत इसका मॉड्यूलर सीटिंग लेआउट है, जिसके चलते ट्राइबर को 2 सीटिंग से लेकर 7-सीटर कार में बदला जा सकता है। ट्राइबर की थर्ड रो की सीटों को निकाल देने पर इसमें 625 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है।

इंजन

रेनो ट्राइबर में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 72पीएस की पावर और 96एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। सेगमेंट की अन्य कारों की तरह ट्राइबर भी 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक (एएमटी) दोनों गियरबॉक्स विकल्पों में आएगी। इन गियरबॉक्स विकल्पों के साथ यह क्रमशः 20 किमी/लीटर और 20.5 किमी/लीटर का माइलेज देगी। हमने रेनो ट्राइबर के स्पेसिफ़िकेशन की तुलना मिड-साइज हैचबैक कारों से की है। हाल ही में रेनो ट्राइबर के साथ मिलने वाली एक्सेसरीज की जानकारी सामने आई है। इनमें क्रोम गार्निश, डिकल्स, मैटिंग, लगेज रैक सहित अन्य एक्सेसरीज शामिल हैं।

इसके सेवन से शरीर बन जाएगा ताकतवर, इस जानवर के मांस में पाया जाता है प्रोटीन का खजाना…

0

प्रत्येक व्यक्ति की चाहत होती है कि उसका शरीर हमेशा मजबूत और ताकतवर रहे। शरीर को ताकतवर बनाने के लिए आजकल के युवा लोग जिम ज्वाइन करते हैं। और प्रोटीन पाउडर खाते हैं। लेकिन प्रोटीन पाउडर खाना शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व होता है। प्रोटीन युक्त पोषक तत्वों का सेवन करने से मांसपेशियों का विकास तेजी से होता है। और शरीर ताकतवर बनता है। मांस खाने से भी शरीर को भरपूर प्रोटीन की मात्रा मिलती है। मांस खाने वाले ज्यादातर लोग चिकन और मछली खाना पसंद करते हैं। आज की पोस्ट में हम आपको एक ऐसे जानवर के मांस के बारे में बताएंगे जिसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन पाई जाती है। इस जानवर का मांस खाने से आपका शरीर बहुत जल्दी ताकतवर बन जाएगा। आइए इसके बारे में जान लेते हैं। इस जानवर के मांस में पाया जाता है प्रोटीन का खजाना, इसके सेवन से शरीर बन जाएगा ताकतवर।

आज की पोस्ट में हम आपको जिस जानवर के बारे में बता रहे हैं उसका नाम बकरा है। बकरे के मांस में प्रोटीन की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है। और इसके सेवन से आपका शरीर ताकतवर बन जाएगा।

शरीर से कमजोर और दुबले-पतले लोगों को बकरे का मांस का सेवन जरूर करना चाहिए। बकरे का मांस खाने से शरीर को भरपूर प्रोटीन की मात्रा में मिलती है। इससे मांसपेशियों का विकास तेजी से होगा। शरीर का वजन बढ़ जाएगा। और कुछ ही दिनों में शरीर मजबूत और ताकतवर बन जाएगा। बकरे की टांगों में प्रोटीन की मात्रा सबसे ज्यादा पाई जाती है। इसलिए बकरे की टांगों का सेवन अवश्य करें।