Home Blog Page 2868

चार गुना बढ़ा अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल का शुद्ध मुनाफा, आय में भी वृद्धि..

0
  • अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस कैपिटल का एकीकृत शुद्ध लाभ बढ़ा
  • मुनाफे में वृद्धि कंपनी की आय बढ़ने से हुई
  • रिलायंस कैपिटल की कुल आय 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में 31 फीसदी बढ़ी

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अनिल अंबानी की अगुवाई वाली कंपनी रिलायंस कैपिटल का एकीकृत शुद्ध लाभ चार गुना बढ़कर 1,218 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। मुनाफे में वृद्धि कंपनी की आय बढ़ने से हुई। इससे पहले वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी को 295 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

31 फीसदी बढ़ी कंपनी की आय

रिलायंस कैपिटल की कुल आय 2019-20 की अप्रैल-जून तिमाही में 31 फीसदी बढ़कर 6,083 कराड़ रुपये रही, जो इससे पूर्व वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 4,641 करोड़ रुपये थी। रिलांयस कैपिटल संपत्ति प्रबंधन और म्यूचुअल फंड, पेंशन फंड, बीमा, वित्त, शेयर ब्रोकिंग, वित्तीय उत्पादों के वितरण जैसे कार्यों से जुड़ी है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुनाफे में भी वृद्धिहाल ही में मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भी वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों को जारी किया था। नतीजों के हिसाब से कंपनी का मुनाफा सात फीसदी बढ़ा है। वहीं आय में 21.25 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। गौरतलब है कि कंपनी तेल से लेकर के टेलीकॉम के कारोबार से जुड़ी हुई है। कंपनी को पहली तिमाही में 10,104 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है। वहीं इस अवधि में कंपनी की आय 1.61 लाख करोड़ रुपये रही है। पिछले साल की पहली तिमाही में कंपनी को 9,459 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था, वहीं आय 1.33 लाख करोड़ रुपये थी।

राखी में भाई को खिलाए स्वादिष्ट मिल्क पावडर बर्फी

0

सामग्री : मिल्क पावडर 1.5 कप, देशी घी २ बड़े चम्मच, शक्कर 3/4 कप (बारीक़ पिसा हुआ), इलायची 4-5 (बारीक़ पिसा हुआ), दूध 1/2 कप, काजू और बादाम कतरन सजाने के लिए।

विधि : धीमी आंच पर पैन में घी गर्म करके उसमे दूध डालकर मिक्स कीजिये फिर धीरे-धीरे उसमे मिल्क पावडर डालकर चलाते हुए अच्छे से मिलाइये ताकि कोई गुठली न रहने पाएं.
इसके बाद बाद इसमें पीसी हुई शक्कर और इलायची डालकर अच्छे से मिलाएं और गाढ़ा होने तक चलाते रहे .
मिश्रण गाढ़ा हो जाये तो इसे बंद कर दें .
अब एक प्लेट में थोड़ा सा घी लगाकर उस पर इस मिश्रण को बराबर से फैला दीजिये और ऊपर से काजू और बादाम की कतरन को डालकर चाकू से किसी भी शेप में काट ले और सूखने के लिए छोड़ दें . लीजिये तैयार हैं आपकी झटपट मिल्क पावडर बर्फी जिसे आप ठंडा होने सर्व कर सकती हैं .

J-K: राज्यपाल बोले- सुरक्षा बलों की सख्ती से आतंकियों ने हार मानी

0

जम्मू-कश्मीर में आज 73वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने तिरंगा फहराया. इस दौरान सत्यपाल ने कहा कि सुरक्षा बलों की सख्ती के कारण घाटी में आतंकियों ने हार मान ली है. पत्थरबाजी और आतंकी संगठनों में भर्ती में कमी आई है. मेरी सरकार घाटी में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध है.

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में बोलते हुए कहा कि मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों से यह कहना चाहता हूं कि आपकी पहचान खतरे में नहीं है. इससे कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है भारत का संविधान हर राज्य के स्थानीयता को फलने-फूलने का मौका देता है.

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में कहा, ‘केंद्र सरकार की ओर से किया गया अनुच्छेद 370 में बदलाव एक ऐतिहासिक फैसला है. जम्मू-कश्मीर में इससे विकास के नए द्वार खुलेंगे और कश्मीर के लोगों को इसका लाभ मिलेगा.’

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा, ‘केंद्र सरकार की ओर से किए गए बदलावों के चलते जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में विकास के नए अवसर खुलेंगे. इससे जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यस्था को बल मिलगा. यहां गुड गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा, राज्य में नौकरियां बढ़ेंगी, देश के हर हिस्से से जम्मू-कश्मीर के लोग जुड़ाव महसूस करेंगे.

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा, ‘जम्मू और कश्मीर की पारंपरिक संस्कृति, सिद्धांत और भाषाओं को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. कश्मीरी, डोगरी, गोजरी, पहाड़ी, बाल्टी, शीना और अन्य भाषाओं का विकास अलग तरह से होगा. राज्य की हर जाति और जनजाति को राजनीति में भागीदारी का अवसर मिलेगा.’

73वें स्वतंत्रता दिवस पर जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में ध्वाजारोहण किया. इस दौरान उन्होंने परेड में हिस्सा भी लिया राज्यपाल के संबोधन के दौरान कश्मीर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे.

24 साल से मोदी को राखी बांध रही पाकिस्‍तानी बहन ने मोदी के लिए मांगा नोबल प्राइज

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्‍तानी बहन चाहती है कि उनहें नोबल पुरस्‍कार मिले। पिछले 24 साल से मोदी को राखी बांधती आ रही कमर मोहसिन शेख का मानना है कि मोदी दुनिया में शांति व विकास के लिए अहम कदम उठा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी जब राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के प्रचारक और बाद में भाजपा कार्यकर्ता के रूप में गुजरात में काम करते थे, तब कमर जहां ने उन्‍हें राखी बांधते हुए उनके राज्‍य का मुख्‍यमंत्री बनने की दुआ की थी। तब मोदी ने हंसते हुए कहा कि उन्‍हें कार्यकर्ता ही रहने दें राज काज उन्‍हें रास नहीं आता है।

ब्रिटिश ईस्ट कंपनी का गठन कैसे हुआ?

0

दक्षिण व दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के साथ व्यापार करने के लिए 1600 ई. में जॉन वाट्स और जॉर्ज व्हाईटद्वारा ब्रिटिश जॉइंट स्टॉक कंपनी|

जिसे ‘ईस्ट इंडिया कंपनी’ के नाम से जाना जाता है, की स्थापना की गयी थी। प्रारंभ में इस जॉइंट स्टॉक कंपनी के शेयरधारक मुख्य रूप से ब्रिटिश व्यापारी और अभिजात वर्ग के लोग थे और ईस्ट इंडिया कंपनी का ब्रिटिश सरकार के साथ कोई सीधा संबंध नहीं था।

24 अगस्त, 1608 को व्यापार के उद्देश्य से भारत के सूरत बंदरगाह पर अंग्रेजो का आगमन हुआ था, लेकिन 7 वर्षों के बाद सर थॉमस रो ‘जेम्स प्रथम के राजदूत’ की अगवाई में अंग्रेजों को सूरत में कारखाना स्थापित करने के लिए शाही फरमान प्राप्त हुआ।

इसके बाद, ईस्ट इंडिया कंपनी को मद्रास में अपना दूसरा कारखाना स्थापित करने के लिए विजयनगर साम्राज्य से इसी प्रकार का शाही फरमान प्राप्त हुआ था।

1750 के दशक तक ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय राजनीति में हस्तक्षेप करना शुरू कर दिया था। 1757 में प्लासी की लड़ाई में रॉबर्ट क्लाईव के नेतृत्व में ईस्ट इंडिया कंपनी ने बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला को पराजित कर दिया. इसके साथ ही भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी का शासन स्थापित हो गया।

अंततः 1857 के पहले स्वतंत्रता आंदोलन के बाद, 1858 में भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन का अंत हो गया। भारत से ईस्ट इंडिया कंपनी की विदाई के बाद ब्रिटिश क्राउन का भारत पर सीधा नियंत्रण हो गया, जिसे ब्रिटिश राज के नाम से जाना जाता है।

सालों बाद बना है रक्षाबंधन पर अद्भुत योग, अब तक नहीं आया था ऐसा शुभ दिन, ऐसे सजाएं थाली

0

19 साल बाद एक साथ स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है. यह अद्धुत संयोग 19 साल बाद आया है. इससे पहले 2000 में ऐसा संयोग था, जब रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस एक साथ मनाया गया था. आज जहां स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले पर अपने अभिभाषण से सुबह 7:30 की.

वहीं, इसी समय कुछ बहनें अपने भाईयों के लिए रक्षाबंधन के लिए थालियां सजाने में व्यस्त दिखीं. इस बार का रक्षाबंधन पर अद्भुत योग बन रहा है. ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार, ऐसा पहली बार है जब राखी बांधने का शुभ मुहूर्त लगभग 12 घंटे तक रहेगा. देश की सभी बहने 12 घंटे के बीच में कभी भी और किसी भी समय अपने भाईयों को राखी बांध सकती हैं.

सबसे अलग बात ये है कि इस बार भद्रा का कोई काला साया भी नहीं पड़ रहा है. इसलिए इस बार का रक्षाबंधन काफी शुभ है. भाई-बहन का ये त्योहार इस बार भद्रा दोष से मुक्त होगा. रक्षाबंधन गुरुवार के दिन है, इसलिए ये और भी ज्यादा शुभ है.

बहने काफी बेसब्री से इस त्योहार का इंतजार करती हैं, क्योंकि यही वो मौका है जब वे अपने भाईयों की कलाई पर रेशम का धागा बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं. इसके साथ भाई भी उन्हें तरह-तरह का गिफ्ट देकर उनकी रक्षा करने का वचन करते हैं.

कैसे सजाएं थाली?

  • रक्षाबंधन पर थाली सजाने के दौरान थाली में रेशमी वस्त्र में केसर, चंदन, सरसों, चावल और दुर्वा रखनी चाहिए.
  • इस थाली से पहले भगवान की पूजा करनी चाहिए.
  • सबसे पहले राखी को भगवान शिव की प्रतिमा, तस्वीर या शिवलिंग पर अर्पित करें.
  • इसके बाद महामृत्युंजय मंत्र का एक माला (108 बार) जप करें.
  • इसके बाद देवाधिदेव शिव को अर्पित किया हुआ रक्षा-सूत्र भाईयों की कलाई पर बांधें.

कोबरा के साथ लोगों को खेल दिखा रहा था युवक, तभी गुस्से में चबा गया उसकी गर्दन और फिर…

0

हरियाणा के झज्जर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स सांप का खेल दिखाते-दिखाते उसे चबा गया. जैसे ही उस व्यक्ति ने सांफ की गर्दन को चबाया उसकी हालात काफी खराब हो गई. गंभीर हालात में उस शख्स को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि झज्जर जिले के रायपुर गांव में एक मजदूर लोगों को सांपों के साथ अपनी खेल दिखा रहा थआ. इस दौरान करतब दिखाते-दिखाते उसने सांप की गर्दन चबा ली. इसके बाद उसकी तबियत काफी बिगड़ गई, जहां से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया.

मृतक शख्स का नाम राजू (45) निवासी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ का बताया जा रहा है. राजू के बारे में बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त के साथ कुछ दिनों पहले ही हरियाणा मजदूरी करने आया था. गांव वालों के अनुसार, राजू पास की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करता था. यहीं से उसने करीब 6 फीट लंबा कोबरा पकड़ कर लाया था.

राजू के साथ सांप देखकर गांव वाले घबरा गए. लेकिन वो उस सांप के साथ बेखौफ होकर खेलता रहा. तभी उसने कहा कि उसे सांपों से कभी डर नहीं लगता. इसके बाद उसके साथी ये वीडियो बनाने लगे. 
इसी दौरान सांप ने राजू को डस लिया, जिसके बाद राजू ने कहा कि उसे कुछ नहीं होगा और वो सांप की मुंडी को अपने दांतों से चबा गया. जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई.

घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

आजादी का जश्न मनाने आर्मी ड्रेस में लद्दाख पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी

0

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र सिंह धोनी भी आज 73वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना हरे हैं. लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी आजादी का जश्न मनाने लद्दाख पहुंचे हैं. आर्मी ड्रेस में लद्दाख पहुंचे धोनी का जोश देखते ही बनता है. यहां उन्होंने आर्मी जनरल अस्पताल का दौरा किया और वहां भर्ती मरीजों से मुलाकात कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी.

बताया जा रहा है कि लद्दाख में अपने प्रवास के दौरान धोनी सियाचिन भी जा सकते हैं. जहां वह सियाचिन बैटल स्कूल की यात्रा भी करेंगे. सेना के सूत्रों के मुताबिक, धोनी स्वतंत्रता दिवस पर सियाचिन की यात्रा करेंगे. ऊंचाई पर स्थित इस इलाके में जवान किस तरह ट्रेनिंग लेते हैं और किस परिस्थिति में रहते हैं धोनी इस बात का जायजा लेंगे. धोनी इस दौरे के दौरान सियाचिन युद्ध स्मारक पर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि भी देंगे.

बता दें कि सियाचिन ग्लेशियर हिमालय में पूर्वी काराकोरम श्रेणी में स्थित है और भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के करीब है. 15 अगस्त को धोनी के इस सेशल की 15 दिन की यात्रा समाप्त हो गई. इस दौरान धोनी 31 जुलाई को श्रीनगर के खुनमु में 106 पैरा टीए यूनिट में शामिल हुए थे. जहां वह अपनी यूनिट के साथ पांच दिनों तक रहे. इस दौरान उन्होंने जरूरी ट्रेनिंग ली और जवानों से मुलाकात की.

इसके अलावा बताया जाता है कि धोनी 5 अगस्त को सेना के 15 कोर मुख्यालय में थे, जहां उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत की. 6 अगस्त को धोनी बारामुला में थे. इसके बाद धोनी ने 7 अगस्त को उरी में ट्रेनिंग ली, वहीं 8 अगस्त को वह अनंतनाग में थे, जिसके बाद वह अपने 106 पैरा यूनिट में वापस लौट आए.

View image on Twitter
View image on Twitter
View image on Twitter
View image on Twitter

उसके बाद वह12 अगस्त लेह पहुंचे, जहां उन्होंने एक दिन बिताया. 14वें दिन, धोनी एक आर्मी टुकड़ी में शामिल हुए. जहां उन्हें ट्रेनिंग दी गई. बताया जाता है अपने इस प्रवास के दौरान धोनी ने फायरिंग और गश्त करने संबंधित ट्रेनिंग ली. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी ने युद्ध कौशल के बारे ट्रेनिंग ली. जिसमें दुश्मन को निशाना बनाया और उसके लक्ष्य से बचने संबंधित ट्रेनिंग भी शामिल थी. इस दौरान धोनी सुबह पांच बजे सोकर उठते और सेना के हर नियम का पालन करते.

कश्मीर में तिरंगे को सलामी देगी राजस्थान की बेटी तनुश्री!

0

कश्मीर में यह स्वतंत्रता दिवस 72 वर्षों में सबसे अलग होगा। इसमें राजस्थान का खास योगदान होगा, जब देश की महिला BSF अधिकारी कश्मीर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में BSF दस्ते का अगुवाई करते हुए ति’रंगे को स’लामी देंगी। हम बात कर रहे हैं राजस्थान के बीकानेर की बेटी तनुश्री की। वे एनसीसी कैडेट रही हैं। इंजीनियरिंग के बाद उन्होंने महिला एवं लैंगिग मुद्दों पर शोध किया। इसके बाद वे बीएसएफ की सहायक क’मांडेट बनी।

वे पुरुषों के साथ कदमताल करते हुए कुपवाड़ा स्थित एलओसी पर देश को अपनी सेवाएं दे रही हैं। तनुश्री ने कहा कि यह मेरे लिए अविस्मरणीय है कि मुझे कश्मीर में यह मौका मिला है। जहां तक बात कश्मीर के माहौल की है तो सु’रक्षाबलों के लिए हमेशा ही चु’नौतीपूर्ण रही हैं। मौजूदा माहौल के लिए हम पहले भी तैयार थे और अब भी। कहीं भी किसी नागरिक को चिं’ता करने की जरूरत नहीं है।

13000 फीट की ऊंचाई पर पाकिस्तानी चौकी के ठीक सामने तैनात तनुश्री कहती हैं कि सरहद पर दु’श्मन सा’मने होता है और आ’तं’रिक सुरक्षा में दुश्मन आपके चारों तरफ होता है। ऐसी स्थिति में हर किसी को चौ’कन्ना रहना होता है। तनुश्री इससे पहले पंजाब में तै’नात थीं।

मप्र में कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी

0

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में बीते 24 घंटों में हुई बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

राज्य में मानसूनी बारिश का दौर जारी है, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में सामान्य से भारी बारिश हुई। जबलपुर में 200 मिलीमीटर, भोपाल में 67 मिलीमीटर, गुना में 121.6 मिलीमीटर, शाजापुर में 108 मिलीमीटर बारिश हुई। कई स्थानों के नदी नाले उफान पर है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राजधानी सहित राज्य के कई हिस्सों में गुरुवार को बादल छाए है, जिससे बारिश के आसार बने हुए है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र बना होने से आगामी 24 घंटों में भी राज्य में कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

राज्य के बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री, इंदौर का 22.4 डिग्री, ग्वालियर का 24.9 डिग्री और जबलपुर का 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री, इंदौर का 25.3 डिग्री, ग्वालियर का 32.5 डिग्री और जबलपुर का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा ।