Home Blog Page 2877

मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में तीन कांवरियों की मृत्यु पर दुःख प्रकट किया

0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रविवार रात को धरसींवा-सिमगा मार्ग पर ग्राम देवरी के पास सड़क दुर्घटना में तीन कांवरियों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2019 : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

0

राज्य शासन द्वारा 15 अगस्त 2019 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने और मुख्यमंत्री संदेश के वाचन के लिए जनप्रतिनिधियों को नामांकित किया गया है। रायपुर जिले में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ध्वजारोहण करेंगे।

जिला दुर्ग मंे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, बिलासपुर में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, जांजगीर-चांपा में स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, रायगढ़ में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे मुख्य अतिथि होंगे। राजनांदगांव में वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, कबीरधाम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, कोरबा में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, धमतरी में आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, सरगुजा में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, जशपुर में खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, बलरामपुर में उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, कांकेर में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार जिले के मुख्य अतिथि होंगे।

 इसी प्रकार कोरिया में सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, बस्तर में सांसद श्री दीपक बैज, बीजापुर में अध्यक्ष बस्तर विकास प्राधिकरण श्री लखेश्वर बघेल, बलौदाबाजार-भाटापारा में अध्यक्ष मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्री लालजीत सिंह राठिया, सूरजपुर में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री खेलसाय सिंह, नारायणपुर में बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम मंडावी, सुकमा में बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री संतराम नेताम, मुंगेली में सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो, गरियाबंद में मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, बेमेतरा में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री बृहस्पत सिंह, महासमुंद में मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री पुरूषोत्तम कवर, कोण्डागांव में विधायक श्री धनेन्द्र साहू, बालोद में विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, दंतेवाड़ा में विधायक श्री मनोज सिंह मण्डावी जिले के लिए मुख्य अतिथि होंगे।

चावल खाते ही स्कूली बच्चों के शुरू हो गए उल्टी-दस्त, 35 बच्चे अस्पताल में भर्ती…

0

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा तहसील के झबरकिया ग्राम स्थित राजकीय उच्‍च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार मिडे डे मिल का खाना खाने के बाद फूड पॉइ‍जनिंग से करीब 3 दर्जन से अधिक बच्‍चों को त तबीयत खराब हो गई।

35 बच्‍चों को गंगापुर के चिकित्‍सालय में भर्ती करवाना पड़ा है। एक बच्‍चे की हालत गंभीर होने के कारण उसे भीलवाड़ा रैफर कर दिया गया है। साथ झबरकिया ग्राम के इस सरकारी स्कूल में बने पोषाहार की जांच के लिए एक मेडिकल टीम को भेजा गया है। वहीं, हालात को संभालने के लिए प्रशासन ने भीलवाड़ा, रायपुर और सहाड़ा से मेडिकल टीमें भी बुलवायी है। झबरकिया ग्राम से अभी भी बच्‍चों के गंगापुर अस्‍पताल में पहुंचने का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा।

गंगापुर के उपखण्‍ड अधिकारी सीएल शर्मा ने बताया कि दोपहर को राजकीय उच्‍च प्राथमिक विद्यालय में मिडे डे मिल के तहत कढ़ी चावल भेज गए थे, जिन्‍हें खाने के बाद वहां के बच्‍चों की हालत बिगड़ने लगी। बच्चों के जी मचलने और उल्टी दस्त की शिकायत शुरू हो गई थी। इस पर स्कूल में हड़कंप मच गया। तुरंत बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर हालत वालों को गंगापुर के अस्‍पताल में लाया गया। एसडीएम शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी दो​षी पाया गया। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

शादी की खबरों के बीच ‘बाहुबली’ और अनुष्का शेट्टी को लेकर आई बड़ी खबर, फैंस हो जाएंगे खुश..

0

अनुष्का और प्रभास के अफेयर की खबरें लंबे वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई हैं। ‘बाहुबली’ (Baahubali) फिल्म के बाद से फैंस इन दोनों की जोड़ी को बहुत पसंद करते हैं जिसके बाद से इन खबरों को जोर मिला। खास बात है कि इन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कुछ भी बयान नहीं दिया हालांकि इतना जरूर कहा है कि दोनों अच्छे दोस्त हैं। इस बीच अनुष्का और प्रभास से जुड़ी बड़ी खबर आई है। इस खबर को जानकर फैंस जरूर खुश हो जाएंगे।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रभास और अनुष्का लॉस एंजेलिस में घर खरीदने वाले हैं। इस बात में कितना सच है यह तो वक्त ही बताएगा। प्रभास और अनुष्का की शादी की खबरें भी कई बार आ चुकी हैं। कुछ दिन पहले पिंकविला ने रिपोर्ट में खुलासा किया था कि प्रभास साहो फिल्म की रिलीज के बाद शादी कर सकते हैं।

यह भी –

रिपोर्ट में कहा गया है प्रभास यूएस बेस्ड बिजनेसमैन की बेटी से शादी कर सकते हैं। इस पूरे मामले में प्रभास की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इससे पहले इंटरव्यू के दौरान जब भी प्रभास से शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह उनका निजी मामला है। इस बारे में किसी से भी कुछ नहीं कहना चाहते।

साल 2018 में ऐसी खबरें आई थी कि प्रभास साउथ हीरो के रिश्तेदार से शादी की खबर आई थी। यह कोई और नहीं बल्कि चिरंजीवी की भांजी निहारिका थीं। इन खबरों के जोर पकड़ते ही चिरंजीवी की भांजी ने खबरों को मात्र अफवाह बताया था। अनुष्का शेट्टी के अलावा प्रभास का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है।

प्रभास की फिल्म ‘साहो’ 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। जो अब 30 अगस्त हो गई है। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है जो प्रभास के फैंस को खूब पसंद आया। ‘साहो’ को को हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में शूट किया गया है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर, चंकी पांडे, अरुण विजय और मुरली शर्मा भी अहम किरदारों में हैं।

180 किलोमीटर प्रति घंटे स्पीड से दौड़ने वाला इंजन लांच…

0

मिशन रफ़्तार के तहत भारतीय रेलवे ट्रेन की गति बढ़ाने के लिए डिब्बों के साथ-साथ अपने तेज गति से चलने वाली रेल इंजन यानी लोकोमोटिव भी तैयात कर रहा है। इसी कड़ी में चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स के द्वारा तैयार की गई है। वैप 7 सीरीज की नई इंजन WAP 7 HD ऐसा इंजन है जो 180 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ सकता है। वही पूरी ट्रेन के डिब्बों के साथ 160 किलोमीटर प्रति घंटे के स्पीड से लेकर जा सकती है। मौजूदा समय में यह रफ्तार अधिकतम 140 किलोमीटर प्रति घंटे की होती है।इस साल मार्च में तैयार इस इंजन का ट्रायल सोमवार को रेलवे के कोटा डिविज़न में किया गया है। यह पूरी तरह से मेक इन इंडिया के मॉडल पर तैयार इंजन है, जिसका डिज़ाइन और डेवलपमेंट सबकुछ चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स ने किया है। इंजन की रफ़्तार को बढ़ाने के लिए इंजीनियरों ने इसका वजन 14 टन तक कम किया है। साथ ही इसके गियर में भी बदलाव किए गए हैं।

रेलवे इस तरह के इंजन का इस्तेमाल राजधानी शताब्दी जैसी ट्रेनों में करेगा। भारतीय रेल दिल्ली से मुंबई और दिल्ली से कोलकाता के बीच ट्रेनों को 160 किलोमीटर की रफ्तार से चलाने पर तेज़ी से काम कर रहा है। रेलवे को इसके लिए केंद्र सरकार ने करीब 13,000 करोड़ भी मंजूर किये हैं। ज़ाहिर है ऐसे में मेक इन इंडिया इंजन रेलवे सेमी हाई स्पीड ट्रेन चलाने में मदद देने वाला है।

मध्य प्रदेश : महापौर के बंगले में घुसा 9 फीट लंबा घोड़ा पछाड़, बमुश्किल काबू में आया

0

सागर। महापौर अभय दरे के द्वारिका विहार स्थित बंगले में सोमवार दोपहर में हड़कंप मच गया। उनके बंगले में पीछे की ओर खिड़की के पीछे की तरफ बड़ा सांप नजर आया था। जानकारी लगने पर सर्प पकड़ने में माहिर अकील बाबा को फोन लगाकर बुलाया गया। करीब 20 मिनट में जब अकील महापौर के घर पहुंचे तो सांप दीवार से हटकर बंगले के दाहिने तरफ बगीचे की तरफ सरक गया था। अकील बाबा ने तलाश शुरू की और जब सांप को काबू में किया तो बंगले में मौजूद सबके होश उड़ गए। करीब 9 फीट से अधिक लंबा सांप बंगले से पकड़ा गया था।

अकील बाबा ने बताया कि महापौर के घर के पीछे बड़ा नाला और हरियाली है। बड़े-बड़े पेड़ भी लगे हुए हैं। घर के अंदर बगीचा भी है।इसी कारण नाले की तरफ से बंगले के पीछे घोड़ा पछाड़ सांप आ गया था। काफी मशक्कत के बाद सांप काबू में आ सका था। अकील के अनुसार सामान्यतया इतना लंबा घोड़ा पछाड़ सांप शहर के अंदर कहीं मिलता नहीं हैं।

संभव है पीछे नाले और आसपास खेत के कारण काफी लंबे समय से यहां डेरा जमाए हो। अकील के अनुसार घोड़ा पछाड़ सांप जहरीला होता है और काफी फुर्तीला भी होता है। इस प्रजाति का सांप दीवार पर चढ़कर खिड़की दरवाजे से अंदर पहुंच जाता है। इस कारण यह महापौर के बंगले तक पहुंच गया था। अकील ने इसी बंगले से करीब छह महीने पहले भी करीब 7 फीट लंबा इसी प्रजाति का सांप पकड़ा था। यह पीछे की तरफ से आ जाते हैं।

महापौर ने पूजा-पाठ कर किया प्रणाम

सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार माने जाने वाले सर्प को लेकर हिन्दू परिवारों में काफी आस्था रहती है। यह संयोग रहा कि श्रावण सोमवार को जब महापौर अभय दरे के बंगले के अंदर परिसर से इतना बड़ा सांप पकड़ा गया तो सांप को काबू में आने के बाद उन्होंने बाकायदा पूजा-पाठ भी किया।

घर से उठाकर ले जाएगी पुलिस, गूगल पर भूलकर भी सर्च न करें ये 3 चीजें

0

गूगल पर भूलकर भी सर्च न करें ये 3 चीजें :- जब भी हमें कोई चीज खोजनी होती है तो हम गूगल पर सर्च करते है. चंद सेकंड में ही जवाब सामने आ जाता है. जो लोग गूगल का सही उपयोग करते हैं गूगल उनके लिए बहुत फायदेमंद होता है. लेकिन जो लोग गूगल पर गलत चीज सर्च करते हैं उन्हें गूगल जेल भी पहुंचा सकता है. आइए इसके बारे में जानते है.

चाइल्ड पोर्न

वर्तमान समय में दुनिया के अधिकतर देशों में बच्चों के साथ रेप, छेड़छाड़ या शोषण जैसे जघन्य अपराध हो रहे है. इसलिए अनेक देशों की सरकार ने ऐसी वेबसाइटों पर रोक लगा दी है जिन पर चाइल्ड पोर्न दिखाते है. इसलिए आप कभी भूलकर भी गूगल पर चाइल्ड पोर्न के बारे में सर्च नहीं करे. गूगल आपका आईपी एड्रेस ट्रेस करके साइबर सेल पुलिस को दे देगा और आपको पुलिस गिरफ्तार कर लेगी.

सुसाइड करने के तरीके

जो व्यक्ति अपने जीवन से ऊब जाता है और जीवन में आने वाले दुख-दर्द और परेशानियों को सहन नहीं कर पाता है तो वो सुसाइड जैसा कदम उठाता है. जो लोग गूगल पर सुसाइड करने के तरीके खोजते हैं उनका डाटा गूगल पुलिस को दे सकता है. क्योंकि सुसाइड करना एक अपराध है और पुलिस आपको गिरफ़्तार कर सकती है.

संदिग्ध चीजें

गूगल पर संदिग्ध चीजें जैसे अवैध हथियार आदि के बारे में भूलकर भी सर्च ना करें. क्योंकि ऐसे
लोगों पर साइबर पुलिस की निगरानी रहती है. गूगल आपका आईपी एड्रेस ट्रेस करके साइबर सेल पुलिस को दे सकता है. क्योंकि गूगल आपकी हर एक्टिविटी पर नजर रखता है. इसलिए ऐसी चीजें भूलकर भी ना सर्च करें.

कोच पद के लिए बीसीसीआई ने किया शार्टलिस्ट, यह दिग्गज बन सकता है कोच…

0

भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) ने पिछले महीने मुख्य कोच समेत टीम के सपोर्ट स्टाफ के लिए आवेदन मंगवाए थे। टीमके वर्तमान कोच रवि शास्त्री और अन्य सपोर्ट स्टाफ का कार्यकाल विश्व कप तक ही था लेकिन उसे वेस्टइंडीज दौरे को देखते हुए 45 दिनों तक बढ़ा दिया गया था। कोच चयन की जिम्मेदारी कपिल देव, अंशुमान गायकवाड़ और शांता रंगा स्वामी को मिली है।

6 नाम शॉर्टलिस्ट

मुख्य कोच पद के लिए करीब 2000 आवेदन आये थे और इसमें से 6 नाम शॉर्टलिस्ट कर लिए गये हैं। इसमें वर्तमान कोच रवि शास्त्री के अलावा ऑस्ट्रेलिया के टॉम मूडी और न्यूजीलैंड के माइक हेसन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

इनके अलावा भारतीय टीम दो पूर्व खिलाड़ी रोबिन सिंह और लालचंद्र राजपूत का नाम भी शामिल है। ये दोनों पहले भी टीम के साथ रह चुके हैं। अंतिम नाम अफगानिस्तान के कोच रहे पूर्व वेस्टइंडीज खिलाड़ी फिल सिमंस का है।

16 अगस्त को इंटरव्यू

क्रिकेटनेक्स्ट की रिपोर्ट के मुताबिक शॉर्टलिस्ट किये गये सभी 6 नामों का इंटरव्यू 16 अगस्त को होगा। इसके लिए सभी को अलग- अलग समय भी दे दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार बीसीसीआई अधिकारी ने कहा

‘बोर्ड ने अपने अनुभव और पद के लिए योग्यता के आधार पर छह नामों की सूची को अंतिम रूप दिया है। सभी छह साक्षात्कार सभी छह उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग समय स्लॉट के साथ मुंबई में आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार सुबह से शुरू होंगे और 16 अगस्त को शाम 5:30 बजे तक चलेंगे।’

वीडियो इंटरव्यू का विकल्प होगा

इन 6 नामों में ने इंटरव्यू में नहीं पहुंच पाएंगे और ये सभी वीडियो कॉल के जरिये इंटरव्यू देंगे। रवि शास्त्री भी टीम के साथ वेस्टइंडीज में हैं। बीसीसीआई अधिकारी ने आगे कहा

‘शास्त्री इस प्रक्रिया में बाकी सपोर्ट स्टाफ को इसमें डायरेक्ट एंट्री मिली है। सीएसी संभवतः सभी उम्मीदवारों को रैंक करेगा, इसलिए बीसीसीआई उपलब्धता और अन्य शर्तों के आधार पर अंतिम उम्मीदवार चुन सकता है। कुछ विदेशी इंटरव्यू में शामिल नहीं हो सकते हैं, इसलिए वे वीडियो कॉल के माध्यम से पैनल से जुड़ेंगे।’

सर्जरी में पेट से निकले बोल्ट, कील, नेलकटर, प्लग

0

 अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के डॉक्टर उस समय आश्चर्य चकित हो गये, जब आॅपरेशन के दौरान मानसिक बीमार व्यक्ति के पेट से बोल्ट, कील, नेलकटर, प्लग सहित, धातु की कुल 452 वस्तुएं निकाली गईं। इस 28 वर्षीय युवक का शनिवार को सर्जरी विभाग में आॅपरेशन हुआ। इससे उसे नया जीवन मिला। वह गत एक वर्ष से इन सभी वस्तुओं को निगल रहा था।

सांस लेने में थी तकलीफ

राहुल (परिवर्तित नाम ) को चिकित्सा के लिए यहां अहमदाबाद सिविल अस्पताल में लाया गया था। 28 वर्षीय राहुल को सांस लेने में तकलीफ थी। डॉक्टरों ने दुरबीन डालकर देखा तो मालूम हुआ उसकी श्वास नली में पिन फंस गयी है। डॉक्टरों ने पिन तो बाहर निकाल लिया किन्तु उसके पेट का एक्सरे कराने का भी निर्णय लिया।

डॉक्टर आश्चर्यचकित रह गए

डॉक्टरों के आश्चर्य की सीमा तो उस समय हुई जब पता चला कि उसके पेट में मेटल की एक-दो नहीं अपितु कई वस्तुएं पड़ी हुई हैं। उसे सर्जरी विभाग में भर्ती कर आॅपरेशन का निर्णय किया। सर्जरी विभाग के डॉ. कल्पेश परमार की टीम ने राहुल का आॅपरेशन कर उसके पेट से कील, बाइक का प्लग, नेलकटर, बोल्ट, पिन, सहित कुल 452 वस्तुएं निकालीं। इन वस्तुओं को निकालने के बाद डॉक्टरों की टीम आश्चर्य में पड़ गई कि आखिर मरीज के पेट में इतनी वस्तुएं कहां से आयीं। डॉक्टर आश्चर्यचकित रह गए

पति ने की बच्चे के लालन पालन में होने वाले खर्च की मांग, नसबंदी के बाद भी प्रेगनेंट हुई महिला

0

बिहार में जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने के उद्देश्य से किये जानेवाले नसबंदी ऑपरेशन फेल हो रहे हैं। सूबे के किशनगंज के रुइधासा मुहल्ले के रहने वाले एक शख्स ने सदर अस्पताल में परिवार नियोजन के तहत अपनी पत्नी का नसबंदी ऑपरेशन करवाया था। लेकिन महिला गर्भवती हो गई और उसी अस्पताल में एक अगस्त को बच्चे को जन्म दिया जिस अस्पताल में उसने नसबंदी करवाई थी।

ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही की वजह से इस गरीब दंपति को बड़ा झटका लगा है। अब पति की मांग है कि वह आर्थिक रुप से कमजोर है इसलिए सरकार उसे बच्चे की पढ़ाई और पालन पोषण के लिे मुआवजा दे।

बताया जाता है कि महिला पहले से ही दो बच्चे होने के कारण 6 दिसंबर 2018 को किशनगंज सदर अस्पताल में नसबंदी करवाई थी। जिसके कुछ ही महीनों के बाद जैसे ही गर्भवती होने की बात की जानकारी उनको हुई तो परिवार के होश उड़ गए।

महिला जिला चिकित्सालय में जांच करवाने पर पता चला की वह पांच माह की गर्भवती है। महिला के पति का कहना है कि आर्थिक तंगी के चलते पहले से ही दो बच्चों का पालन पोषण भारी पड़ रहा है अब तीसरे की देख भाल करना और मुश्किल होगा। इसी बात को लेकर उसने नवजात की पढ़ाई लिखाई के खर्च के साथ मुआवजे की मांग जिला प्रशासन से किया है।

वहीं इस पूरे मामले में स्त्री रोग विशेषज्ञ का कहना है कि ऑपरेशन के बाद चिकित्सक द्वारा महिला और उसके पति को कुछ टिप्स दिया जाता है जो नहीं किया गया जिस वजह से गर्भवती होने का एक कारण बनता है।

दूसरा कारण चिकित्सक की लापरवाही से भी महिला नसबंदी के बाद भी गर्भवती हो गई। नसबंदी के बाद महिला का गर्भवती होना लोगों का विश्वास स्वास्थ्य विभाग और नसबंदी से उठना लाजमी है।

जब मामले को लेकर किशनगंज सिविल सर्जन से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ऑपरेशन फेल होने की स्थिति में सरकार की ओर से अनुदान दिया जाता है। जांच के बाद महिला को अनुदान की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।