Home Blog Page 2878

महेंद्र सिंह धोनी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है , फैंस हुए दीवाने…

0

एमएस धोनी अपने निर्णयों और अपनी फिटनेस की वजह से जाने जाते हैं. फिलहाल धोनी कश्मीर में आर्मी के साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसी बीच उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जो लोगों को काफी पसंद भी आ रही है. दरअसल इस तस्वीर में धोनी की काफ मसल्स दिख रही है. धोनी का काफ के कट्स काफी शार्प और मजबूत लग रहे हैं. इसी वजह से धोनी विकेटों के बीच इतनी अच्छी रनिंग कर पाते हैं.

38 के धोनी बेहद फिट

अगर धोनी को विकेटों के बीच सबसे अच्छा रनर कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा. क्योंकि धोनी विकेटों के बीच रनिंग के मामले में भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के नंबर वन खिलाड़ी माने जाते हैं. खुद कप्तान विराट कोहली धोनी की रनिंग की तारीफ कई बार कर चुके हैं.

सोशल मीडिया पर इससे पहले भी कई बार धोनी की रनिंग की वीडियो वायरल हुई है. धोनी ने एक बार हार्दिक पांड्या को रनिंग में हराया था. वहीं उन्होंने विकेटों के बीच रनिंग के मामले में ड्वेन ब्रावो को भी शिकस्त दी थी.

धोनी के पैर है बहुत मजबूत

एक अच्छे एथलीट के लिए पैरों की मांसपेशियां मजबूत होना बहुत जरूरी होता है और धोनी इस मामले में पूरी तरह से फिट हैं. खुद बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम धोनी की थाई मसल्स की तारीफ कर चुके हैं. धोनी अपने मजबूत मसल्स की बदौलत ही विकेटों के बीच अच्छी रनिंग कर पाते हैं. साथ ही बड़ा शॉट खेलने की ताकत भी पैरों से ही जनरेट होती है. धोनी मजबूत मांसपेशियों की वजह से कभी अनफिट नहीं होते. शायद ही धोनी को कभी पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई हो.

रक्षाबंधन को लेकर सराफा बाजार गुलजार, यहां देखें- हीरे एवं सोने की राखी की कीमत

0

रक्षाबंधन पर सोने और हीरे की राखियों की डिमांड भी बढ़ गई है। इनकी एडवांस बुकिंग चल रही है। चांदी की राखियां भी खूब खरीदी जा रही हैं। रक्षाबंधन करीब आते ही लखनऊ में चौक, अमीनाबाद, आलमबाग, भूतनाथ मार्केट, गोमतीनगर समेत अन्य सराफा बाजार गुलजार होने लगे हैं। ज्यादा कीमतों के बावजूद सोने और हीरे की राखियों का क्रेज बरकरार है।

चौक के कारोबारी सिद्धार्थ जैन के मुताबिक सोने की राखी 8000 से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक की हैं। हालांकि ग्राहकों को हल्के वजन की ऊं डिजाइन वाली राखियां ज्यादा पसंद आ रही हैं। कंपनियों ने भी सोने की राखियों की कई वैरायटी बाजार में उतारी है।

महानगर के कारोबारी अजय अग्रवाल बताते हैं कि लोग सोने की राखियां तो खरीद रहे हैं पर महंगा होने का भी असर दिख रहा है। ज्यादातर लोग कम वजन की राखियां ही पसंद कर रहे हैं, जो कि कंपनियों ने तैयार कराया है। सोने के बजाय चांदी की राखियां खूब बिक रही हैं।

2.35 लाख की हीरे की राखी 
चौक के सराफा कारोबारी आदीश कुमार के मुताबिक पिछले साल के मुकाबले इस साल रक्षाबंधन पर अब तक बड़े खरीदार नहीं आए हैं। शोरूम में 2.35 लाख रुपये की राखी सजी है। ये राखी पूरी तरह हीरे से तैयार की गई है। वहीं सोने एवं हीरे से बनी राखी की कीमत 1.56 लाख रुपये तक है।

ऊं आकार वाली राखियां खूब भा रहीं 
अमीनाबाद के कारोबारी प्रदीप अग्रवाल बताते हैं कि ऊं आकार वाली राखियां बाजार में खूब हैं। सोने से बनी 1.550 ग्राम तक की राखी की कीमत 6230 रुपये है। अधिकतर राखियां 8000 से 10 हजार रुपये कीमत की हैं।

इन आसान तरीकों से आप भी धोनी के साथ कर सकते हैं काम, सैलरी के साथ मिलेगा भत्ता भी

0

आप भी भारत के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की तरह आर्मी की वर्दी पूरे हक के साथ पहन सकते हैं. उनके साथ रह सकते हैं. ट्रेनिंग कर सकते हैं, सैनिकों के साथ एक मैस में खाना खा सकते हैं. देश की सुरक्षा का जिम्मा उठाते हुए गश्त लगा सकते हैं और इसके लिए आपको सैलरी भी मिलेगी. हालांकि, धोनी (ms dhoni) को सम्मान स्वरूप टेरिटोरियल आर्मी (territorial army) में लेफ्टिनेंट कर्नंल का पद दिया गया, लेकिन आप भी बिना किसी कठिन परीक्षा के इस आर्मी का हिस्सा बन सकते हैं. हमारे देश में करीब 40 हजार लोग ऐसे हैं, जो अपने काम से ब्रेक लेकर सैनिक बनते हैं. इन 40 हजार में नेता, बिजनेस मैन तक शामिल हैं.

ये लोग हो सकते हैं शामिल 

भारतीय सेना का एक अहम हिस्सा टेरिटोरियल आर्मी (territorial army) से हर वो व्यक्ति जुड़ सकता है, जो शारीरिक और मानसिक तौर पर फिट ‌हों. वह इस आर्मी में लेफ्टिनेंट के तौर पर शामिल हो सकता है. लेकिन इसमें शामिल होने की भी एक शर्त है. वो यह कि आपके पास अपना कमाई का एक जरिया होना चाहिए, क्योंकि यह कोई पक्की नौकरी नहीं है. इसे आप वॉलंटियर सर्विस मान सकते हैं. इसमें जब तक आर्मी को जरूरत महसूस होगी, तब तक सर्विस देनी होगी. इस आर्मी में उम्र 18 से 42 के बीच होनी चाहिए. 

भारतीय सेना का ही एक अहम टेरिटोरियल आर्मी होती है. आर्मी को जहां भी जरूरत होती है, वहां टेरिटोरियल आर्मी (territorial army) अपनी एक यूनिट भेजती है. यह आर्मी खासतौर पर कश्मीर के लोगों के लिए भी बनाई गई है. 

इस’ भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर पर आया एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का दिल..कर रही डेट की तैयारी !

0

 हमारे देश में बॉलीवुड और क्रिकेट के बीच एक गहरा नाता है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। दरअसल हालही में जैकलीन ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव बहुत पसंद है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरव्यू के दौरान जैकलीन से पूछा गया कि वह किस खिलाड़ी के साथ डेट पर जाना चाहती हैं तो इन्होंने जवाब देते हुए कहा मुझे कुलदीप यादव काफी पसंद हैं।

साथ ही उनके शानदार प्रदर्शन को भी काफी हद तक पसंद करती हैं। इस दौरान उन्होंने कुलदीप की गेंदबाजी की भी जमकर तारीफ की थी। जैकलीन ने कहा कि अगर वक्त मिले तो उनके साथ डेट पर भी जाना चाहेंगी। कुलदीप यादव भारतीय टीम के बेहतरीन गेंदबाज हैं। यानि की अब जैकलीन का दिल 24 वर्षीय बेहतरीन स्पिनर कुलदीप पर आ गया है। बात करें जैकलीन की फिल्मों की तो वह जल्द फिल्म ‘हमारी शादी’ में नज़र आएगी।

नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने में माहिर यह धुरंधर खिलाडी, ताबड़तोड़ बरसायेगा शतक पर शतक, पंत की होगी छुट्टी ?

0

भारतीय टीम का मध्यम क्रम लगातार नंबर चार स्थान के लिए परेशान हो रहा है तो जाने कौन सा खिलाड़ी इस कमी को पूरी करेगा ?

टीम इंडिया के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही लेकिन अब एक बल्लेबाज ने सबको अचंभित करते हुए बता दिया कि वह नंबर चार पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार है।

भारत के पूर्व धुरंधर महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने बताया कि श्रेयस अय्यर को वनडे टीम में नंबर चौथे स्थान पर खेलना चाहिए, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी झेलने वाले अय्यर नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए काफी जबरदस्त बवाल मचाते हैं।

वेस्टइंडीज के साथ हुए दूसरे वनडे मुकाबले में इन्होने 68 गेंदों पर 71 रन बनाए और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई, ऋषब पंत को चौथे नंबर पर भेजा गया जबकि श्रेयस अय्यर को पांचवें नंबर पर भेजा गया था लेकिन पंत फ्लॉप साबित हुआ।

सुनील गावस्कर ने बताया कि “मेरे हिसाब से पंत को महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पांचवें या छठे नंबर पर एक फिनिशर के रूप में भेजा जाना चाहिए क्योंकि उस समय उनका खेल निखरकर सामने आएगा और वह स्वाभाविक खेलेंगे।”

सुनील गावकसर ने बताया कि,”अगर भारतीय टीम के धुरंधर विराट कोहली, धवन और रोहित शर्मा 40 से 45 ओवर खेलते हैं तो पंत को चौथे नंबर पर आना चाहिए लेकिन 30 से 35 ओवर के बिच में श्रेयस को चौथे स्थान पर खिलाना चाहिए।”

प्लास्टिक का झंडा खरीदना बेचना दोनों दंडनीय अपराध, कागज व कपड़े के तिरंगे पर जोर

0

स्‍वतंत्रता दिवस पर देशभक्‍ति का इजहार करने के लिए लोग तिरंगा झंडा दुकानों से खरीदते है। झंडा कागज व कपड़े का ही हो।

वाराणसी, जेएनएन। स्‍वतंत्रता दिवस पर देशभक्‍ति का इजहार करने के लिए लोग तिरंगा झंडा दुकानों से खरीदते है। झंडा कागज व कपड़े का ही हो। प्‍लास्टिक के झंडे का प्रयोग नहीं किया जाए। प्लास्टिक का झंडा खरीदना बेचना दोनों दंडनीय अपराध है। इन बातों को समझाने व लोगों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को मैदागिन स्थित हरिश चंद्र बालिका इंटर कॉलेज में सामाजिक संस्था सुबह बनारस की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ प्रियंका तिवारी, के नेतृत्व में मैदागिन स्थित कालेज के परिसर में छात्राओं को प्लास्टिक से बने तिरंगे झंडे का बहिष्कार करने के साथ दूसरे को भी जागरूक करने की शपथ दिलाई।

संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि अक्सर देखा जाता है,कि स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर प्लास्टिक के बने झंडों को बच्चों को थमा दिया जाता है। जो की अब पूर्णतया रूप से बैन हो चुका है। बाजार में कागज के बने झंडे होने के बावजूद अभी भी कहीं ना कहीं बाजार में प्लास्टिक के झंडे बिक रहे हैं। तो ऐसे में माता पिता के साथ परिजनों को भी ध्यान रखना है, कि वह ऐसे झंडे का बहिष्कार करते हुए बच्चों को सिर्फ कागज के बने झंडे खरीद कर दे। और बच्चों को यह हिदायत भी दे कि वह झंडे का इस्तेमाल करने के बाद उसे संभाल कर रखते हुए कहीं इधर उधर ना फेके बल्कि वह उसे अपने गार्जियन के सुरक्षित हाथों में सौंप दें। तिरंगे झंडे को इधर-उधर फेंक कर तिरंगे झंडे का अपमान न करें, यह अपराध की श्रेणी में आता है।इस मौके पर विजय कपूर, आरके चौधरी, डाँ. रितु गर्ग, नंदकुमार टोपी वाले, अनिल, हरीश अग्रवाल व कालेज की छात्राएं शामिल थी ।

महेंद्र सिंह धोनी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है , फैंस हुए दीवाने…

0

एमएस धोनी अपने निर्णयों और अपनी फिटनेस की वजह से जाने जाते हैं. फिलहाल धोनी कश्मीर में आर्मी के साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं. सोशल मीडिया पर इसी बीच उनकी तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जो लोगों को काफी पसंद भी आ रही है. दरअसल इस तस्वीर में धोनी की काफ मसल्स दिख रही है. धोनी का काफ के कट्स काफी शार्प और मजबूत लग रहे हैं. इसी वजह से धोनी विकेटों के बीच इतनी अच्छी रनिंग कर पाते हैं.

38 के धोनी बेहद फिट

अगर धोनी को विकेटों के बीच सबसे अच्छा रनर कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा. क्योंकि धोनी विकेटों के बीच रनिंग के मामले में भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के नंबर वन खिलाड़ी माने जाते हैं. खुद कप्तान विराट कोहली धोनी की रनिंग की तारीफ कई बार कर चुके हैं.

सोशल मीडिया पर इससे पहले भी कई बार धोनी की रनिंग की वीडियो वायरल हुई है. धोनी ने एक बार हार्दिक पांड्या को रनिंग में हराया था. वहीं उन्होंने विकेटों के बीच रनिंग के मामले में ड्वेन ब्रावो को भी शिकस्त दी थी.

धोनी के पैर है बहुत मजबूत

एक अच्छे एथलीट के लिए पैरों की मांसपेशियां मजबूत होना बहुत जरूरी होता है और धोनी इस मामले में पूरी तरह से फिट हैं. खुद बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम धोनी की थाई मसल्स की तारीफ कर चुके हैं. धोनी अपने मजबूत मसल्स की बदौलत ही विकेटों के बीच अच्छी रनिंग कर पाते हैं. साथ ही बड़ा शॉट खेलने की ताकत भी पैरों से ही जनरेट होती है. धोनी मजबूत मांसपेशियों की वजह से कभी अनफिट नहीं होते. शायद ही धोनी को कभी पैरों की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हुई हो.

यहां मिल रही है अच्छी सैलरी, 8वीं पास अब आसानी से पा सकते हैं सरकारी नौकरी

0

हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HECL) ने कई पदों को भरने के लिए एक अधिसूचना जारी की है। यह आवेदन ट्रेनी के विभिन्न ट्रेड के लिए आमंत्रित किए गए हैं। वे योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं, आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय से पहले पूरी करें। बता दें कि इन पदों के लिए उम्मीदवारों के सिर्फ ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।

पदों का विवरण : 
पद का नाम पदों की संख्या 

ट्रेनी 126 

इलेक्ट्रीशियन12
फिटर23
वेल्डर09
टर्नर11
क्रेन ऑपरेटर32
फॉरगेर और हीट – ट्रेटर (एफएचटी)08
कारपेंटर / पैटर्न मेकर04
प्लम्बर और मशीनिस्ट02 और 22
फाउंडर मैन / मौल्डेर03

महत्वपूर्ण तिथियां : 
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 10 अगस्त, 2019 (10 बजे से) 
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 26 अगस्त, 2019 (5:30 बजे तक) 

शैक्षिक योग्यता : 
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं कक्षा उत्तीर्ण, 10वीं कक्षा उत्तीर्ण और संबंधित विषय में आईटीआई उत्तीर्ण होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।

आयु सीमा : 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 40 वर्ष पद के अनुसार निर्धारित की गई है।

आवेदन कैसे करें: 
उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें। आवेदन प्रक्रिया को अंतिम तिथि 26 अगस्त, 2019 से पहले पूरा करें। किसी भी त्रुटि होने पर आवेदन पत्र मान्य नहीं किए जाएंगे। 

राज्यसभा उपचुनाव के लिए मनमोहन सिंह ने दाखिल किया नामांकन

0

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राजस्थान से राज्यसभा के उपचुनाव के लिए मंगलवार क नामांकन पत्र दाखिल किया। राज्य विधानसभा में निर्वाचन अधिकारी के सामने सिंह ने अपने नामांकन के चार सैट दाखिल किए। भाषा के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद सिंह ने उन्हें नामांकित करने के लिए कांग्रेस पार्टी का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने मदन लाल सैनी के परिवारजनों के लिए सांत्वना व्यक्त की। भाजपा के राज्यसभा सदस्य सैनी के निधन से यह सीट खाली हुई है जिनका जून में निधन हो गया था।

मनमोहन सिंह ने कहा कि वह राज्य की जनता के हित के लिए जो बन पड़ेगा, करेंगे। उन्होंने कहा, ‘मैं कांग्रेस पार्टी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट तथा कांग्रेस पार्टी के सभी सदस्यों के लिए आभारी हूं कि उन्होंने मुझे राज्यसभा की इस रिक्त सीट के लिए नामित किया है।’

राजस्थान की जनता एवं कांग्रेस पार्टी का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रदेश की जनता के हितों के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे, राज्य सरकार में संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचेतक महेश जोशी, स्वास्थ्य मंत्री रघ शर्मा सहित राज्य के अनेक मंत्री व वरिष्ठ नेता उनके साथ थे।

विधानसभा में कांग्रेस के बहुमत को देखते हुए राज्यसभा उपचुनाव में सिंह (86) के जीतने की पूरी संभावना है। राजस्थान विधानसभा में कुल 200 सीटें हैं। इनमें से दो फिलहाल खाली हैं। कांग्रेस के पास 100 विधायक हैं जबकि उसके गठबंधन सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल का एक विधायक है। भारतीय जनता पार्टी के पास 72, बहुजन समाज पार्टी के पास छह, भारतीय ट्राइबल पार्टी, माकपा व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के पास दो दो विधायक है। 13 निर्दलीय विधायक हैं तो दो सीट खाली हैं।

सत्तारूढ़ कांग्रेस के पास 12 निर्दलीय एवं बसपा के विधायकों का बाहर से समर्थन भी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह लगभग तीन दशक तक असम से राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होते रहे। वह 1991 से 2019 तक लगातार पांच बार राज्यसभा सदस्य रहे और 2004 से 2014 तक लगातार दो बार प्रधानमंत्री पद पर रहे। राजस्थान में राज्यसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन 14 अगस्त तक दाखिल किए जा सकते हैं। मतदान 26 अगस्त को होगा। उसी दिन मतों की गणना होगी। चुनाव प्रक्रिया 28 अगस्त को पूरी हो जाएगी। राजस्थान से राज्यसभा की दस सीटें हैं।

श्रीदेवी की जयंती पर तिरुपति मंदिर पहुंचीं जाह्नवी कपूर, तस्वीरों में दिखा दक्षिण भारतीय अंदाज

0

आज दिवंगत अभिनेत्री की श्रीदेवी की जयंती है। श्रीदेवी की जयंती के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और उनकी बेटी जान्हवी कपूर आज तिरुपति मंदिर पहुंची हैं। जाह्नवी ने दौरान दक्षिण भारतीय अंदाज में नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने ग्रीन और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी।

जाह्नवी कपूर यहां अपनी दोस्त के साथ पहुंची थीं। इस दौरान वह मन्दिर में पूजा-अर्चना करती हुई भी दिखाई दी। जाह्नवी की इस फोटो को देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। बता दें श्रीदेवी दक्षिण भारतीय परिवार से आती थी। इसलिए जान्हवी अक्सर तिरुपति मंदिर जाती हैं।

इससे पहले जाह्नवी ने श्रीदेवी के जन्मदिन पर एक तस्वीर शेयर कर उन्हें कुछ यूं याद किया। जाह्नवी ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे मां, आई लव यू।’ जाह्नवी के लिए आज का दिन बेहद इमोशनल है। यह उनके पोस्ट से भी जाहिर होता है।

जाह्नवी के अलावा बोनी कपूर ने भी पत्नी श्रीदेवी को उनके जन्मदिन पर याद किया। बोनी कपूर ने श्रीदेवी की फोटो ट्वीट कर लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो जान। जिंदगी के हर मिनट पर मैं तुम्हें याद करता हूं। हमें रास्ता दिखाती रहना। तुम हमारी याद में हमेशा साथ रहोगी’।

बता दें कि, श्रीदेवी का फरवरी 2018 में दुबई के एक होटेल में निधन हो गया था। वह अपने भांजे की शादी में शरीक होने के लिए दुबई गई थीं। उनकी मौत की खबर से उनके फैंस हैरान रह गए थे। जाह्नवी और बोनी कपूर कई इंटरव्यू में यह बात जाहिर कर चुके हैं कि वह अब तक श्रीदेवी को खोने के सदमे से उबर नहीं पाए हैं।