Home Blog Page 2880

100वें स्वतंत्रता दिवस पर कश्मीर भारत में नहीं होगा : वायको बोले

0

मरुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (MDMK) चीफ और राज्यसभा सांसद वायको ने एक बार फिर कश्मीर मुद्दे पर विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जब भारत अपना 100वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा तो कश्मीर भारत के साथ नहीं होगा. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के केंद्र सरकार के कदम का संसद में वायको ने विरोध किया था और इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया था. तिरुवन्नमलई जिले में पार्टी के एक समारोह में वायको ने कहा कि कश्मीर भारत का हिस्सा नहीं रहेगा. एक महीने पहले चेन्नई की एक अदालत ने श्रीलंका के आतंकी संगठन लिट्टे के समर्थन में बयान देने पर वायको को देशद्रोह के एक मामले में दोषी ठहराया था. अदालत ने बाद में सजा पर रोक लगा दी.

5 अगस्त को जब अनुच्छेद 370 हटाए जाने का संकल्प राज्यसभा में पेश किया गया था तब वायको ने इस कदम का विरोध करते हुए कहा कि यह दुख भरा दिन है और कश्मीर के लोगों से किया गया वादा तोड़ दिया गया.राज्यसभा में वायको ने कहा था, आज दुख का दिन है क्योंकि हमने अपना वादा तोड़ दिया.

जब पाकिस्तानी सेना कश्मीर में घुसी थी तब महाराजा हरि सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू से मदद मांगी थी और इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन पर दस्तखत किए गए.वायको ने कहा था कि कश्मीरी नेता शेख अब्दुल्ला ने भारत के साथ जाने का फैसला किया था और एक शर्त रखी कि कश्मीर व्यक्तित्व और मौलिकता से समझौता नहीं किया जाएगा.कांग्रेस पर हमला बोलते हुए वायको ने कहा था कि उन्होंने धोखा दिया है. इतने वर्षों में कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या की है.

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने और राज्य को दो हिस्सों में बांटने को लेकर संसद की मुहर लग चुकी है. अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो अलग केंद्र शासित प्रदेश होंगे. केंद्र सरकार के इस फैसले से अप्रिय स्थिति पैदा न हो इसलिए घाटी में 35 हजार से ज्यादा सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर स्थिति का मुआयना कर रहे हैं. हालांकि ईद के मौके पर लोग सड़कों पर उतरे लेकिन किसी तरह के विरोध-प्रदर्शन की खबर नहीं आई है.

भीड़ से निकलकर आया युवक और महिला MLA को जड़ दिया थप्पड़

0

हरियाणा में अंबाला जिले (Ambala) के गांव सरदेहड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हडकंप मच गया, जब भीड़ में से निकलकर एक युवक ने बीजेपी (BJP) की महिला विधायक को थप्पड़ जड़ दिया. बता दें कि मुलाना विधायक संतोष चौहान सारवान एक कार्यक्रम के दौरान लोगों की समस्याएं सुन रही थीं, तभी भीड़ में से एक युवक उठा और ‘अज मैं तैनुं छडांगा नी, मैं तैनुं जान तो मारांगा…’ इतना कहकर विधायक की ओर आया. वहां बैठे लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही युवक ने विधायक संतोष चौहान सारवान को जोरदार चांटा मार दिया.

लोगों ने युवक को पकड़कर की पिटाई
इसके बाद आसपास खड़े लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मारपीट करने, लोक सेवक पर हमला करने, जान से मारने की धमकी देने और साजिश रचने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है.

हमला करने वाले शख्स की पहचान 25 वर्षीय तलविंदर के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक तलविंदर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है. तलविंदर के पिता ने बताया कि उनके बेटे का दिमागी इलाज चल रहा है. उन्होंने अपनी बात के प्रमाण के रूप में यमुनानगर के एक मनोरोग विशेषज्ञ के यहां चल रहे इलाज के कुछ पर्चे भी पुलिस को दिखाए.

आरोपी तलविंदर का यमुनानगर और अम्बाला के अलग-अलग मनोरोग विशेषज्ञों से इलाज हो चुका है और वह पहले भी कई लोगों के साथ बिना वजह झगड़ता रहा है. तवलिंदर बायपोलर डिर्सऑर्डर से पीड़ित बताया जा रहा है.

जानिए खिचड़ी खाने से मिलने वाले ये जबर्दस्त फायदें, जनाकर रह जाएँगे दंग

0

खिचड़ी के नाम से कई बार लोग चेहरे का नक्शा बदल लेते हैं।लेकिन आपको बता दें, येबहुत ज्यादापौष्टिक आहार है जिसे खा कर आप खुद को हेल्दी रख सकते हैं।लोग इस डिश को अपने स्वाद के लिए विभिन्न शैली में बना सकते हैं।लेकिन आमतौर पर खिचड़ी को चावल, पीली या हरी मूंग दालवघी केमिलावटसे बनाते हैं।इसके खाने के कई स्वास्थ्यफायदाहैं।आज हम आपको इसी के कुछफायदाबताने जा रहे हैं।

* पौष्टिक भोजन
खिचड़ी में कार्बोहाइड्रेटवप्रोटीन का संतुलनमिलावटहै।मूंग मेंअलावाफाइबर, विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरसवपोटेशियम होता है।ताजी खिचड़ीगौ माताके शुद्ध घी के साथ खाने से आवश्यक पोषक तत्व जैसे कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीनववसा मिलते हैं।इसमें सब्ज़ी मिला देने से येवस्वादिष्ट कंप्लीट मिल बन जाती है।

* पचाने में आसान
खिचड़ी से पाचन क्रियाठीकरहती है।इसे दही के साथ मिलकार खाने से पेटी संबंधी परेशानियों से निपटने में मदद मिलती है।पोषक तत्वों से भरपूर ये डिश बच्चोंवबुजुर्गों के लिएठीकहोती है क्योंकि वे इसेसरलतासे पचा सकते हैं।

* ग्लूटन फ्री
गेहूं, राई, जौ जैसे कुछअन्नमें ग्लूटन पाया जाता है।ऐसी चीजों से ग्लूटन सेन्सिटिववसीलिएक डिजीज़ (celiac disease) से पीड़ित लोगों को नुकसानहोने कि सम्भावनाहै।लेकिन खिचड़ी में पर्याप्त पोषक तत्ववग्लूटन फ्री होने के चलते ऐसे लोग इसका आराम से सेवन कर सकते हैं।

हिमाचल में मॉनसून : एक माह में पानी में बहे 364 करोड़ रुपये

0

हिमाचल में बरसात से प्रदेश सरकार को करोड़ों रुपये की चपत लग गई है. एक महीने में ही 364 करोड़ रुपये पानी में बह गए हैं. बरसात से हुए नुकसान की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है. भारी बरसात, बाढ़, बादल फटने, भूस्खलन और बिजली गिरने की घटनाओं से भारी नुकसान किया है. 1 जुलाई से लेकर 12 अगस्त की रिपोर्ट के तहत सरकार को 364 करोड़ 86 लाख का नुकसान हुआ है. सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को पहुंचा है. लोक निर्माण विभाग को कुल 234 करोड़ का नुकसान है जबकि आईपीएच महकमे को 120 करोड़ का नुकसान हुआ है. बरसात के चलते 70 पक्के और 220 कच्चे मकान आंशिक रूप से ध्वस्त हुए जबकि 18 पक्के और 28 कच्चे मकान पूरी तरह से ध्वस्त हुए हैं.

दो हजार से ज्यादा पेयजल स्कीमें बाधित

बरसात के चलते आईपीएच महकमे की 2 हजार से ज्यादा पेयजल स्कीमें बाधित हैं. वहीं लोक निर्माण विभाग के तहत अभी भी 53 सड़कें बंद हैं. सरकार की ओर से इन्हें खोलने के लिए सर्कल बार कुल 83 मशीनें लगाई गई हैं। हिमाचल में 1 जुलाई से शुरू हुए बरसात सीजन में अब तक 11 बड़े भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं और 4 घटनाएं बादल फटने की हैं. बादल फटने की एक घटना कुल्लू जिले की है और तीन घटनाएं किन्नौर जिले की हैं. 

हिमाचल में इस साल बारिश पिछले साल की तुलना में कम हुई है. तकरीबन हर जिले में सालाना औसत बारिश से इस साल कम बारिश हुई है. इसके बावजूद नुकसान का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. राज्य सरकार को मिली ताजी रिपोर्ट के मुताबिक नदी-नालों और बांधों की स्थिति सामान्य है और किसी भी तरह की जानमान की क्षति की आशंका रिपोर्ट में नहीं जताई गई है. नदियों में जलस्तर सामान्य चल रहा है. सरकार इस रिपोर्ट के आधार पर नुकसान का ज्ञापन तैयार कर केंद्र सरकार को भेजेगी ताकि मदद मिल सके.

10 हजार में बच्चे बेचने का दावा, ग्रामीणों ने बच्चा चोर को पकड़ा वीडियो बनाकर किया वायरल…

0

यूपी के इटावा में ग्रामीणों ने एक बच्चा चोर को पकड़ लिया और जमकर पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पिटाई के दौरान कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया जो अब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आरोपी, बच्चा चोरी की बात कबूल करता नजर आ रहा है.

गांव का एक बच्चा जब शौच के लिए खेत में गया तो एक युवक ने उसके अपहरण का प्रयास किया. इसी दौरान किसी ने उसे देख लिया और फिर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. भीड़ ने आरोपी युवक को जमकर पीटा और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

वीडियो में दिख रहा है कि लोग उसे घेर कर बैठे हैं और उससे सवाल कर रहे हैं. वीडियो में वह बता रहा है कि वह धौलपुर राजस्थान का रहने वाला है और कानपुर में मार्बल, टाइल्स का काम करता है. वह कुछ अस्पतालों में बच्चों को बेचता है.

वीडियो में दिख रहा है कि लोग उससे पूछते हैं वो कितने में बच्चे को बेचता है. इस पर वह 10 हजार रुपये बोलता है.


एसएसपी इटावा ने कहा,”ये इकदिल थाना इलाके का मामला है और मैंने खुद इस बात की पूछताछ और जांच की है. इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हम दो टीमें बना रहे हैं जिनको धौलपुर और कानपुर के लिए रवाना किया जा रहा है.”

उन्होंने कहा,”हम सर्विलांस और मैन्युअल तरीके से केस की बारीकी में जाएंगे और इससे जुड़े हर तार की जांच करेंगे. इस युवक से पूछताछ की जा रही है और मिल रहे इनपुट के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है.”

अपने डॉक्टर को दिल दे बैठी थी ये एक्ट्रेस, इलाज के बाद की थी शादी

0

हिंदी सिनेमा ने बीते 100 सालों में एक से एक फिल्‍में दीं. साथ ही कई महान कलाकार भी दिए हैं. लेकिन रुपहले पर्दे ने सबसे बड़े तोहफे के रूप में अगर कुछ दिया है, तो वह हैं अप्रतिम, कलात्‍मक और अद्भुत सुंदर नायिकाएं. इन्‍हीं सुंदर, अप्रतिम और कलात्‍मक सौंदर्य से भरपूर नायिकाओं में से एक हैं वैजयंती माला (Vyjayanthimala Bali). 13 अगस्‍त 1936 को तमिलनाडु के चेन्‍नई में जन्‍मीं वैजयंती माला दक्षिण भारत से आने वाली यानी उन नायिकाओं में से थीं, जिनकी खूबसूरती, अभिनय, नृत्‍य कला और सुंदरता का बॉलीवुड कभी विकल्‍प नहीं ढूंढ पाया. ट्विंकल टोज के नाम से मशहूर वैजयंती माला के पिता का नाम एम.डी. रमन और मां का नाम वसुंधरा देवी था. उनकी मां 1940 के दशक की लोकप्रिय तमिल अभिनेत्री थीं. वैजयंती माला ने 13 साल की उम्र में ही अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. वे हिंदी और तमिल फिल्‍मों में एक साथ काम करती रहीं. हिंदी सिनेमा में उन्होंने 1951 में आई फिल्म “बहार” से अपने करियर की शुरुआत की.

जिस तरह उनकी फिल्मों में अलग-अलग कहानियां देखने को मिलतीं. उसी तरह वैजयंती माला की पर्सनल लाइफ की स्टोरी भी काफी फिल्मी रही. दरअसल एक बार उन्हें निमोनिया हो गया था. बीमार वैजयंती का इलाज उनके फैन, डॉक्टर चमनलाल बाली कर रहे थे. इलाज के दौरान मुलाकात रोज होने लगी और दोनों में प्यार हो गया. इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया और 10 मार्च 1968 में शादी कर ली. दोनों का एक बेटा भी है. एक्ट्रेस मां और डॉक्टर पिता के बेटे सुछेंद्र बाली ने एक्टिंग में हाथ आजमाया लेकिन वह इसमें सफल नहीं रहे. सुछेंद्र साल 2007 में आखिरी बार फिल्म Ninaithale में नजर आए थे.

कश्मीर से पाबंदी हटाने से SC का इनकार, कहा- संवेदनशील मामला है, रातों रात सब कुछ ठीक नहीं हो सकता

0

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद राज्य में प्रतिबंध और कर्फ्यू हटाए जाने तथा संचार सेवा बहाल करने की मांग वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मामला संवेदनशील है। इसलिए सरकार को समय मिलना चाहिए। अब दो हफ्ते के बाद इस मामले की सुनवाई होगी।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने अटॉर्नी जनरल से पूछा कि ये कब तक चलेगा। इस पर अटॉर्नी जनरल ने कहा कि जैसी ही स्थिति सामान्य होगी, व्यवस्था भी सामान्य हो जाएगी। हम कोशिश कर रहे हैं कि लोगों को कम से कम असुविधा हो। 1999 से हिंसा के कारण 44000 लोग मारे गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि क्या आप स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं ? इस पर अटॉर्नी जनरल ने कहा कि हम रोज समीक्षा कर रहे हैं। सुधार आ रहा है। उम्मीद है कि कुछ दिनों में हालात सामान्य हो जाएंगे।

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा बेहद गलत ढंग से याचिका दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी को नहीं पता कि कश्मीर क्या हो रहा है। सरकार पर विश्वास करना होगा। यह मामला बेहद संवेदनशील है। हमारे पास सही तस्वीर होनी चाहिए।

याचिकाकर्ता की वकील मेनका गुरुस्वामी ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं को बहाल किया जाना चाहिए। कम से कम अस्पतालों में संचार सेवा को बहाल किया जाना चाहिए। इस पर अटॉर्नी जनरल ने कहा कि स्थिति संवेदनशील है। हम मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने पर काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि घाटी में अभी भी मोबाइल फोन, मोबाइल इंटरनेट और टीवी-केबिल पर रोक लगी हुई है। हालांकि, जम्मू में धारा 144 को पूरी तरह से हटा दिया गया है और कुछ क्षेत्रों में फोन की सुविधा चालू की गई है। अभी सिर्फ मोबाइल कॉलिंग की सुविधा ही शुरू की गई है।

तिरुपति बालाजी मंदिर में भक्तों का तांता, एक दिन में आया 3 करोड़ से ज्यादा का चढ़ावा

0

तिरुमाला पर्वत पर स्थित भगवान तिरुपति बालाजी के मंदिर की महत्ता कौन नहीं जानता. हर साल करोड़ों लोग इस मंदिर के दर्शन के लिए आते हैं. ऐसा माना जाता है कि यह स्थान भारत के सबसे अधिक तीर्थयात्रियों के आकर्षण का केंद्र है. तिरुपति बालाजी मंदिर दुनिया के सबसे धनवान मंदिरों और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. सोमवार को 92,291 तीर्थयात्रियों ने भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन किए.

दर्शन के लिए कतार में खड़े हैं भक्त 
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, सभी श्रद्धालु 31 कम्पार्टमेंट ‘क्यू कॉम्प्लेक्स’ में दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.मंदिर में सर्वदर्शन का औसत समय अब 15 घंटे है. सोमवार (12 अगस्त) को 92,291 तीर्थयात्रियों ने बाला जी के दर्शन किए और करीब 32,986 भक्‍तों ने मुंडन कराया.

3 करोड़ से ज्यादा का आया चढ़ावा 
तिरुपति बालाजी मंदिर में सोमवार को चढ़ावे के रूप में 3 करोड़ 70 लाख रुपये का चढ़ावा आया है. दरअसल, सार्वजनिक अवकाश के कारण मंदिर में भक्तों को तांता लगा हुआ है. मंदिर में रोज भक्तों की भीड़ बढ़ने के कारण वीआईपी व्यक्ति का किसी अन्य के लिए अनुमोदन स्वीकार नहीं किया जा रहा है. दर्शन के लिए वीआईपी व्यक्ति को ही अनुमति मिल रही है.

भगवान विष्णु का हैं अवतार 
आपको बता दें कि प्रभु वेंकटेश्वर या बालाजी को भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि प्रभु विष्णु ने कुछ समय के लिए स्वामी पुष्करणी नामक तालाब के किनारे निवास किया था.

यह तालाब तिरुमाला के पास स्थित है. तिरुपति के चारों ओर स्थित पहाड़ियां शेषनाग के 7 फनों के आधार पर बनीं ‘सप्तगिरि’ कहलाती हैं. श्री वेंकटेश्वरैया का यह मंदिर सप्तगिरि की 7वीं पहाड़ी पर स्थित है, जो ‘वेंकटाद्री’ नाम से प्रसिद्ध है.

इन 6 तस्वीरों को देखकर आप भी करेंगे कुदरत को सलाम, एक बार ज़रूर देखिए

0

भारत के कई राज्यों में खेतों में ऐसे नज़ारे दिखना बेहद आम है। ये एक प्रकार का खरबूजा है। हालांकि इसका स्वाद आम खरबूजों से बेहद अलग होता है।

कभी आपने मिर्च का खेत देखा है? मिर्च भले ही हर कोई आराम से नहीं खा पाता है, लेकिन ये नज़ारा देखकर तो कोई भी मिर्चों का दिवाना हो जाएगा।

अमरूद के बागाों में ऐसे नज़ारे का दीदार करना बेहद आसान है। बस आपको ऐसे किसी बाग में जाना पड़ेगा।

इन भुट्टों को अगर कुदरत का सोना कहा जाए तो इसमें कुछ भी गलत नहीं होगा। मक्का के खेतों का नज़ारा इसिलिए बेहद शानदार होता है।

भारत के पंजाब राज्य में तो ये नज़ारा बेहद आम है। साथ ही उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में भी मिर्च की पैदावर काफी अच्छी होती है।

भिंडी खाना नुकसान दायक नहीं बल्कि करता है शरीर को कई फायदे

0

भिंडी की सब्जी काई लोगों को पसान्द होटीओ है और कई लोगों को भिंडी के नाम से भी नफ़रात होती है । सारे सीजन में आज मिलने वाली याह सब्जी बहुत ही गुणकारी और लाभकारी होती है । लोगों को इस बारे नहीं पता है की भिंडी बहुत ही शानदार गुण रखती है जो हमारी सेहत के लिए बहुत ही ज्करूरी होता है ।

1 कटोरी भिडी में 33 कैलोरी और 0.2 g ग्राम फैट होता है। साथ ही इसमें 7mg सेडियम, 299mg पोटेशियम, 7g कार्बोहाइड्रेट, 3.2g डाइटरी फाइबर, 1.5g शुगर, 1.9g प्रोटीन, 14% विटामिन ए, 38% विटामिन सी, 8% कैल्शियम, 3% आयरन, 10% विटामिन B-6 और 14% मैग्नीशियम होता है।

परंतु भिंडी का सेवन करने के लिए आपको इसक्ल खास तरिओका भी अपनाना बहुत जरूरी है । इसके लिए आप भिंडी को अच्छी तरह से धोकर टुकड़ों में काट लें, फिर टुकड़ों को एक गिलास पानी में रात भर डुबोकर रख दें। अगले दिन सुबह इस पानी को पी लें। यह पानी इन्सुलिन जैसा ही काम करता है और ब्लड-शुगर को निंयत्रित करता है। भिंडी को उबालकर उस पर नमक और नींबू डालकर स्नैक की तरह खा सकते हैं। इसे पकाते वक्‍त अधिक तेल और मसालों का प्रयोग न करें।

भिंडी में बहुत सारे एंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसानों से बचाते हैं। इसके अलावा यह शरीर में कैंसर सेल्स के विकास की गति धीमा करते हैं, जिससे कैंसर का खतरा काफी हद तक कम होता है।
भिंडी में लो ग्लाइसेमिक इन्डेक्स होता है, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही इसमें घुलनशील फाइबर होता है जो ग्लूकोज को सोखकर ब्लड-शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है।

विटामिन ए और सी से भरपूर होने के कारण इसका सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है। इसी के साथ इसमें मौजूद ल्यूटिन, बीटा-कैरोटीन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे तत्व आंखो की बीमारियों का खतरा कम करते हैं।
अगर आपको एनीमिया की समस्या है तो रोजाना भिंडी का पानी पिएं और हफ्ते में 3-4 बार इसकी सब्जी का सेवन करें। इससे शरीर में खून की कमी पूरी होगी और एनीमिया की समस्या दूर होगी।