Home Blog Page 3080

छत्तीसगढ़ में सभी 11 सीटों पर मतगणना शुरू

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर कड़े सुरक्षा बन्दोबस्त के बीच आज सुबह मतगणना शुरू हो गई है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि सभी 11 सीटो की मतगणना 27 जिलों में एक साथ सुबह आठ बजे शुरू हो गई। मतगणना के लिए 5184 गणनाकर्मी एवं 1500 माईक्रोआब्जर्बर नियुक्त किए गए है। उन्होने बताया कि सबसे पहले डाक मत्र पत्रों की गणना शुरू हुई है,उसके बाद ईवीएम की गणना शुरू हो जायेंगी। उन्होने बताया कि मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गई है लेकिन अधिक मतदान केन्द्र होने के कारण निर्वाचन आयोग की विशेष अनुमति से आठ विधानसभा क्षेत्रों पण्डरिया,कवर्धा,रायगढ़, सारंगढ़,खरसिया,बिलाईगढ़,कसडोल में 21 टेबल मतगणना के लिए लगाए गए है।मतगणना हाल में गणना टेबल लोहे की जाली से घेरी गई है।

श्री साहू ने बताया कि सभी मतगणना केन्द्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।प्रत्येक स्तर पर पहचान पत्र के बाद ही आगे के लिए प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।सुरक्षा का दूसरा घेरा गणना परिसर के द्वार पर हैं जिसकी जिम्मेदारी विशेष सुरक्षा बलों के हवाले हैं जबकि तीसरा घेरा गणना हाल के गेट पर बनाया गया है। उन्होने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच वीवीपैट मशीनों की पर्ची की गणना की जायेगी।पर्ची एवं ईवीएम की गणना में अगर एक सौ मतों तक का अन्तर आता हैं तो जिला निर्वाचन अधिकारी इसके बारे में निर्णय लेंगे।उन्होने कहा कि अगर किसी ईवीएम से गणना में कोई परेशानी आयेगी तो वहां की गणना वीवीपैट मशीनों की पर्ची से की जायेंगी। उन्होने बताया कि मतगणना केन्द्र में किसी उम्मीदवार या उसके अभिकर्ता को कैलकुलेटर, मोबाइल, पेन या कैमरा के साथ अनुमति नही दी गई है।मतगणना हाल में गणना अभिकर्ता को पेन उपलब्ध करवाया गया हैं।इसके साथ ही मांग पर चुनाव अधिकारी उन्हे कैलकुलेटर भी उपलब्ध करवायेंगे।

राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को दिलाया भरोसा-आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी

0

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले आए विभिन्न एग्जिट पोल में बीजेपी नीत एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान जताए जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे फर्जी एग्जिट पोल से निराश नहीं हों और सतर्क रहें। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के लोग खुद और पार्टी पर विश्वास रखें क्योंकि उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को ट्वीट कर कहा कि अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं। सतर्क और चौकन्ना रहें। डरे नहीं। आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं। फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हों। खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया था कि वे अफवाहों और एग्जिट पोल पर ध्यान न दें और स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों पर डटे रहें। कार्यकर्ताओं को जारी ऑडियो संदेश में प्रियंका ने कहा था कि आप लोग, अफवाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिए। यह अफवाहें आपका हौसला तोडऩे के लिए फैलाई जा रही हैं। इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है। स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए। उन्होंने कहा था कि हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा। 

जोमेटो का ‘रोल काका’ कहलता है यह डिलीवरी ब्वॉय

0

जोमेटो को कभी लोगों का गुस्सा सहन करना पड़ा तो कभी लोगों ने जमकर तारीफ की। कुछ महीनों पहले जोमेटो के डिलीवरी ब्वॉय की एक खबर आई थी। जिसमें वो कस्टमर का खाना खा रहा था। वो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। लोगों ने जोमेटो को खूब बूरा-भला कहा। सोशल मीडिया पर बताया गया कि वो डिलीवरी ब्वॉय पोस्ट ग्रैज्युएट था। जिसके बाद एक पॉजीटिव न्यूज आई। जोमेटो ने अपाहिज शख्स को डिलीवरी ब्वॉय बनाया। उसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ। जिसमें उसको तीन पहिया साइकल पर खाना डिलीवर करते दिखाया गया। अब एक ऐसे शख्स की स्टोरी वायरल हो रही है। जिसकी लोग खूब तारीफ कर रहे हैं।
जोमेटो का एक डिलीवरी ब्वॉय गरीब बच्चों को खाना खिला रहा है। कोलकाता में इस डिलीवरी ब्वॉय को बच्चे रोल काका कहते हैं। क्योंकि वो कैंसिल हुए खाने को बच्चों में बाट देते हैं। वो कभी अंडे, चिकन रोल, बिरयानी जैसे लजीज आइटम बच्चों को खिलाते हैं। जो लोग जोमेटो से आॅर्डर कैंसिल कर देते हैं वो खाना वो बच्चों को दे देते हैं।

इस डिलीवरी ब्वॉय का नाम है पथिक्रित साहा, जो गरीब बच्चों के लिए महीसा हैं। उन्होंने कहा- ‘चार साल पहले मैं अपने घर की गली से निकल रहा था। जहां एक बच्चा मेरे पैरों पर गिर गया और पैसे मांगने लगा। मुझे समझ आ गया था कि ये बच्चा ड्रग्स के लिए पैसे मांग रहा है। वो ड्रग्स के लिए पैसे मांग रहा था। मैंने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना। मैंने फिर गुस्से में उसे तमाचा मारा और वो टूट गया। यहां से मेरी कहानी शुरू हुई।’ जिसके बाद पथिक्रित साहा ने बच्चों के लिए कुछ अच्छा करने का सोचा। उन्होंने बच्चों को पढ़ाया। बच्चों के लिए जूस और पानी की बॉटल का स्टॉल लगाया। ताकी वो कुछ कमा सकें।


उस वक्त पथिक्रित कोलकाता नगर निगम में काम करते थे. उन्होंने गरीब बच्चों के लिए नौकरी छोड़ दी. जिसके बाद वो जोमेटो में काम करने लगे. ताकी घर में आर्थिक तंगी न आए. कुछ महीने काम करने के बाद एक रेस्टोरेंट मालिक उसका दोस्त बन गया और उसकी मदद करने को तैयार हो गया. वो आॅर्डर कैंसिल होने पर खाना पथिक्रित को दे देते हैं और वो बच्चों को खाना पहुंचा देते हैं.

छत्तीसगढ़ : वन अधिकार अधिनियम का क्रियान्वयन प्रभावी रूप से हो : सीएम भूपेश बघेल

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रदेश में वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित समीक्षा बैठक में इसकेे लिए सरगुजा, रायपुर और बस्तर में कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरगुजा संभाग के मुख्यालय अम्बिकापुर में 28 मई को, रायपुर में 29 मई को और बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में 30 मई को इस कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वयं वन मंत्री, मुख्य सचिव तथा क्षेत्र के मंत्रीगण, विधायक, कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, वन मंडलाधिकारी, वन और राजस्व विभाग के अनुविभागीय अधिकारी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यशाला में उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान कहा कि कार्यशाला में वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों की विस्तृत और स्पष्ट जानकारी दी जाए, जिससे इस अधिनियम का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से हो सके। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि अधिनियम के अनुसार सभी पात्र व्यक्तियों को वन अधिकार पट्टे दिए जाएं। उन्होंने सामुदायिक वन अधिकार पट्टे देने के निर्देश भी बैठक में दिए।
सीएम बघेल ने वन अधिकार अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए ग्राम पंचायत, जनपद और जिला स्तर पर गठित समितियों का पुनर्गठन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन अधिकार पट्टे के लिए निरस्त किए गए आवेदनों पर फिर से विचार किया जाए।
श्री बघेल ने मानसून के पहले वन क्षेत्रों के गांवों में ग्राम वन समितियों के माध्यम से सब्जी और फलों के बीज वितरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अचानकमार अभ्यारण्य और कांगेर वेेली में फलदार वृक्षों की प्रजातियों के बीज का हवाई छिड़काव करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वनों में मानसून के पहले बीजों का छिड़काव किया जाए, जिससे आने वाले समय में बंदर, भालू, शूकर जैसे पशुओं के लिए जंगल में ही आसानी से भोजन उपलब्ध हो सके।
मुख्यमंत्री ने राजस्व सचिव को निर्देश दिए कि सीमांकन, नामांतरण, बंटवारा के प्रकरणों का निपटारा लोक सेवा गांरटी अधिनियम में निर्धारित की गई समय-सीमा में निराकरण तथा तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी की मुख्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
बैठक में मुख्य सचिव सुनील कुमार कुजूर, वन विभाग के अपर मुख्य सचिव सीके खेतान, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, आदिम जाति विकास विभाग के सचिव डीडी सिंह, मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी, मुख्यमंत्री के ग्रामीण विकास के सलाहकार प्रदीप शर्मा तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

सीएम भूपेश बघेल ने दी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई, कहा-देश की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती

0

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने बुधवार को श्रीहरिकोटा से बेहतरीन सैटेलाइट PSLVC46 को लॉन्च किया है। इसके साथ ही PSLVC46 ने RISAT-2B रडार पृथ्वी अवलोकन सैटेलाइट को 555 किलोमीटर की ऊंचाई वाले लो अर्थ ऑर्बिट में पहुंचा दिया है। 
इसरो की इस सफलता पर सीएम भूपेश बघेल ने इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा की प्रक्षेपण यान PSLVC46 के द्वारा RISAT2B का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण करके हमारे इसरो के वैज्ञानिकों ने फिर से नया गौरव हासिल किया है। इससे देश की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी। इसरो की कामयाबी पर सभी वैज्ञानिकों व देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

छत्तीसगढ़ : चुनाव परिणाम के बाद क्या अपनी इज्जत बचा पाएगी EVM?

0

पांच महीने पहले छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में बड़ी मुश्किल से अपनी इज्जत और साख बचाने में कामयाब रही ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) की विश्‍वसनीयता एक बार फिर दांव पर लग गई है. ईवीएम की विश्वसनीयता पर शुरू से ही सवाल उठते रहे हैं और यही वजह है कि 17वीं लोकसभा के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना से एक दिन पहले देश के 22 विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग पहुंचकर ईवीएम पर अविश्वास जताते हुए एक बार फिर से ईवीएम की इज्जत तार-तार कर दी.

दिसंबर 2018 में तीन राज्य मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हुए विधानसभा चुनावों की, जहां कांग्रेस पार्टी की जीत के साथ ही ईवीएम ने अपनी अग्नि परीक्षा पास की थी, लेकिन एक बार फिर लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल के आकड़ों के बाद ईवीएम की इज्जत दांव पर लग गई है. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कहते हैं कि केन्द्र में सत्ता पक्ष को छोड़कर सभी दलों ने ईवीएम के साथ ही वीवीपीएटी की पर्चिंयों की भी गणना करने की मांग की है, जो वाजिब है. ईवीएम में गड़बड़ी से इनकार नहीं किया जा सकता है.

अमेरिका को भी EVM पर भरोसा नहीं
छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री डॉ शिव डहरिया का कहना है कि ईवीएम को बनाने वाले अमेरिका जैसे देश भी ईवीएम पर भरोसा नहीं कर रहे हैं तो हमें भी सोचना चाहिए. मंत्री कवासी लखमा का कहना है कि छत्तीसगढ़ में भारी बहुमत से विधानसभा चुनाव जीतने वाली कांग्रेस को एग्जिट पोल के नतीजों में दो से तीन सीट ही मिलते दिख रही है. बीजेपी ईवीएम के दम पर सरकार बनाने का दावा कर रही है. कहीं न कहीं इसमें गड़बड़ी है.

बीजेपी ने कसा तंज
अब जब देश के 22 विपक्षीय दल ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठा चुके हैं तो फिर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री हो या फिर अन्य मंत्री इनका सवाल उठाना तो लाजमी है. लेकिन, इन सबके बीच बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा है. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद उपासने का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले भी कांग्रेस ने ईवीएम पर प्रश्नचिह्न लगाया था, लेकिन जीत मिलने पर मौन हो गए. अब फिर से रिजल्ट के पहले इस तरह के आरोप लगाए हैं. विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने अपने बेरोजगार लोगों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर लगाया था. अब लोकसभा चुनाव में भी वो ऐसा कर सकते हैं.

मतगणना से पहले दिग्विजय सिंह ने पोलिंग एजेंट्स की ली क्लास, दिए टिप्स

0

मतगणना से पहले मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में क्लास का दौर शुरू हो गया है. बता दें कि भोपाल सीट देश भर में चर्चित रही और अब मतगणना से पहले बीजेपी और कांग्रेस अलर्ट मोड पर आ गई है. लिहाजा, भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने तमाम पोलिंग एजेंट्स की क्लास ली है.

दिग्विजय सिंह ने पुरानी विधानसभा स्थित चुनाव कार्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात रहने वाले पोलिंग एजेंट्स को टिप्स दिए हैं कि उन्हें किस तरह से अलर्ट मोड पर रहना है. स्ट्रांग रूम पर पैनी नजर बनाए रखनी है. गणना के दौरान कौन-कौन सी सावधानियां रखनी है. गड़बड़ी को लेकर भी सतर्क रहने के टिप्स पोलिंग एजेंट्स को दिए हैं.

वहीं इसके मद्देनजर दिग्विजय सिंह ने मंत्रियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. गणना के दौरान बारीक से बारीक नजर रखने को कहा गया है.

डायबिटीज के हैं मरीज तो गलती से भी ना खाएं ये 4 चीजें

0

डायबिटीज के मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। वहीं जब डायबिटीज नियंत्रण से बाहर होने लगती है तो दिल से संबंधित रोग, किडनी संबंधित समस्याएं , अंधापन, आदि के खतरे की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में सबसे जरुरी है कि शुगर लेवल कंट्रोल करें। हालांकि इसके लिए आपको खाने-पीने का खास ख्याल रखना होगा। 

कितना होना चाहिए शुगर लेवल
ब्लड शुगर का चेकअप हमेशा खाली पेट ही करवाना चाहिए। खाली पेट ब्लड शुगर लेवल की सामान्य मात्रा 70 से 110mg/dl होती हैं और खाना खाने के बाग शुगर की सामान्य मात्रा 140 से 160 mg/dl होनी चाहिए।

सूखे फल
फल प्राकृतिक चीनी का एक जरिया है। लेकिन जब फल सूख जाते हैं तो सिर्फ उनमें चीनी व कार्बोहाइड्रेट रह जाता है। इनका सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ जाता है और कई तरह की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके अलावा फ्लेवर्ड दही का भी सेवन करने से शुगर लेवल बढ़ जाता है। दरअसल, सादे दही में प्रोबॉयोटिक्स होता है जबकि फ्लेवर्ड दही में ये गायब हो जाता है, जिससे शुगर लेवल बढ़ जाता है। 

फैट मीट
बीफ और सालमन जैसे मीट में सैचुरेटेड फैट होता है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक होता है। दरअसल, इससे शुगर लेवल के साथ कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। जो कि आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

व्हाइट पास्ता
व्हाइट पास्ता का सेवन करने से शरीर में शुगर लेवल बढ़ जाता है। क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है जो मधुमेह के लोगों के लिए अच्छा नहीं है। इसके अलावा चिप्स, कुकीज, पीनट बटर जैसे पैकेज्ड ट्रांस फैट फूड भी मधुमेह रोगियों के लिए हानिकाक है। 

राहुल गांधी ने कांग्रेस वर्कर्स से कहा, फर्जी एग्जिट पोल से निराश न हों, मेहनत बेकार नहीं जाएगी

0

लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले आए विभिन्न एग्जिट पोल में बीजेपी नीत एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान जताए जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘फर्जी एग्जिट पोल’ से निराश नहीं हों और सतर्क रहें. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के लोग खुद और पार्टी पर विश्वास रखें क्योंकि उनकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी.

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘कांग्रेस पार्टी के प्रिय कार्यकर्ताओं, अगले 24 घंटे महत्वपूर्ण हैं. सतर्क और चौकन्ना रहें. डरे नहीं. आप सत्य के लिए लड़ रहे हैं. फर्जी एग्जिट पोल के दुष्प्रचार से निराश न हों. खुद पर और कांग्रेस पार्टी पर विश्वास रखें, आपकी मेहनत बेकार नहीं जाएगी. जय हिन्द.’

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1131105238872498176

इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया था कि वे अफवाहों और एग्जिट पोल पर ध्यान ना दें और स्ट्रांग रूम तथा मतगणना केंद्रों पर डटे रहें. कार्यकर्ताओं को जारी ऑडियो संदेश में प्रियंका ने कहा था, ‘आप लोग, अफवाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिये. यह अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिए फैलाई जा रही हैं. इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है. स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए.’ उन्होंने कहा था, ‘ हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी और आपकी मेहनत का फल मिलेगा.’

गौरतलब है कि 19 मई को आए तकरीबन सभी प्रमुख एक्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है.

देखें कैसे फरीदाबाद में बन रहे 10 रुपये के नकली सिक्के टोल प्लाजा पर हो रहे हैं सप्लाई

0

इस पावर प्रेस मशीन की मदद से बनाए जा रहे थे 5 और 10 रुपये के नकली सिक्के. ये ही वजह है कि बाज़ार में अक्सर ग्राहक और दुकानदार 10 रुपये के सिक्के को लेने में आनाकानी करते हैं.

 ये ही है वो डाई जिसकी मदद से नकली सिक्के बनाए जाते हैं. नकली सिक्कों की मांग बढ़ी तो मास्टर माइंड लूथरा ने लोगों को सिक्कों की डाई देकर सिक्के बनाने की फ्रेंचाइजी दे दी. ऐसे लोगों से लूथरा महीनेदारी लेता था. बाजार में सिक्के खपाने के लिए लड़कियों को रखने लगा.

ये ही है वो डाई जिसकी मदद से नकली सिक्के बनाए जाते हैं. नकली सिक्कों की मांग बढ़ी तो मास्टर माइंड लूथरा ने लोगों को सिक्कों की डाई देकर सिक्के बनाने की फ्रेंचाइजी दे दी. ऐसे लोगों से लूथरा महीनेदारी लेता था. बाजार में सिक्के खपाने के लिए लड़कियों को रखने लगा.

 पुलिस की मानें तो देश के सात राज्यों में लूथरा ने नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री लगा रखी है. एक फैक्ट्री नेपाल में भी लगाई हुई है. जब देश में पुलिस का दबाव ज्यादा बनता है तो फिर नेपाल से सिक्के बनकर आते हैं.

पुलिस की मानें तो देश के सात राज्यों में लूथरा ने नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री लगा रखी है. एक फैक्ट्री नेपाल में भी लगाई हुई है. जब देश में पुलिस का दबाव ज्यादा बनता है तो फिर नेपाल से सिक्के बनकर आते हैं.

 पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नकली सिक्के बनाने और उन्हें सप्लाई करने वाले गिरोह को पकड़ा है. ये गिरोह दो दिन पहले कार में सिक्के भरकर उनहें बेचने के लिए ले जा रहा है. लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को पकड़ लिया.

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नकली सिक्के बनाने और उन्हें सप्लाई करने वाले गिरोह को पकड़ा है. ये गिरोह दो दिन पहले कार में सिक्के भरकर उनहें बेचने के लिए ले जा रहा है. लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों को पकड़ लिया.

 हरियाणा पुलिस ने सोमवार को पकड़े गए लोगों को मीडिया के सामने पेश किया. लूथरा 60 से 70 रुपये में 100 रुपये के नकली सिक्के देता था. वहीं दूसरे छोटे ग्राहकों को सिक्के बेचने के लिए उनकी पैकिंग पर टकसाल की नकली सील लगाता था. उसके एजेंट खुद को बैंक का प्रतिनिध बताते थे. यहां पर 100 रुपये के सिक्के 80 रुपये तक में बेचे जाते थे.

हरियाणा पुलिस ने सोमवार को पकड़े गए लोगों को मीडिया के सामने पेश किया. लूथरा 60 से 70 रुपये में 100 रुपये के नकली सिक्के देता था. वहीं दूसरे छोटे ग्राहकों को सिक्के बेचने के लिए उनकी पैकिंग पर टकसाल की नकली सील लगाता था. उसके एजेंट खुद को बैंक का प्रतिनिध बताते थे. यहां पर 100 रुपये के सिक्के 80 रुपये तक में बेचे जाते थे.

 लूथरा ने अपनी फैक्ट्री में सिक्के बनाने वाली ऐसी कई मशीने लगाई हुई हैं. पुलिस के अनुसार अब तक लूथरा 100 करोड़ से अधिक के सिक्के बाज़ार में झोंक चुका है. नेपाल तक उसने अपना ये गोरखधंधा फैला रखा है.

लूथरा ने अपनी फैक्ट्री में सिक्के बनाने वाली ऐसी कई मशीने लगाई हुई हैं. पुलिस के अनुसार अब तक लूथरा 100 करोड़ से अधिक के सिक्के बाज़ार में झोंक चुका है. नेपाल तक उसने अपना ये गोरखधंधा फैला रखा है.

 इस मशीन और डाई के बने सिक्के पुलिस के अनुसार टोप प्लाजा और दूसरी दुकानों पर सप्लाई किए जाते थे. पुलिस उन टोप प्लाजा की भी जांच कर रही जो लूथरा के ग्राहक थे. जल्द ही पुलिस उन पर भी शिकंजा कसेगी.

इस मशीन और डाई के बने सिक्के पुलिस के अनुसार टोप प्लाजा और दूसरी दुकानों पर सप्लाई किए जाते थे. पुलिस उन टोप प्लाजा की भी जांच कर रही जो लूथरा के ग्राहक थे. जल्द ही पुलिस उन पर भी शिकंजा कसेगी.

 लूथरा 60 से 70 रुपये में 100 रुपये के नकली सिक्के देता था. वहीं दूसरे छोटे ग्राहकों को सिक्के बेचने के लिए उनकी पैकिंग पर टकसाल की नकली सील लगाता था. उसके एजेंट खुद को बैंक का प्रतिनिध बताते थे. यहां पर 100 रुपये के सिक्के 80 रुपये तक में बेचे जाते थे.

लूथरा 60 से 70 रुपये में 100 रुपये के नकली सिक्के देता था. वहीं दूसरे छोटे ग्राहकों को सिक्के बेचने के लिए उनकी पैकिंग पर टकसाल की नकली सील लगाता था. उसके एजेंट खुद को बैंक का प्रतिनिध बताते थे. यहां पर 100 रुपये के सिक्के 80 रुपये तक में बेचे जाते थे.