Home Blog Page 3085

भारत का एक मात्र ऐसा पुल जिसका आज तक नहीं हुआ है उद्घाटन,जानिए

0

देखते है जब भी कोई एतिहासिक चीज का निर्माण होता है तो उसका उद्घाटन किया जाता है।ताकि उसके बारे में लोगों को पता चल सके।आज हम आपको एक ऐसे पुल के बारे में बताने जा रहे है जिसका उद्घाटन आज तक नहीं हुआ। लेकिन फिर भी वो देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फेमस है।

जानकारी के लिए बता दें कि हम बात कर रहे है कोलकाता के हावड़ा ब्रिज की। इसके बारे में कहा जाता है कि इस पुल के बने हुए 76 साल हो चुके है। साथ ही ये भी बताया जाता है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान का एक बन इसके पास ही गिरा था।

लेकिन ब्रिज के कुछ भी नहीं हुआ।ये तब से ज्यों का त्यों ही खड़ा है। उन्नीसवीं सदी के आखिरी दशकों में ब्रिटिश इंडिया सरकार ने कोलकाता और हावड़ा के बीच बहने वाली हुगली नदी पर एक तैरते हुए पुल के निर्माण की योजना बनाई। ऐसा इसलिए क्योंकि उस दौर में हुगली में रोजाना कई जहाज आते-जाते थे।

खंभों वाला पुल बनाने से कहीं जहाजों की आवाजाही में रुकावट न आये, इसलिए 1871 में हावड़ा ब्रिज एक्ट पास किया गया। इसका निर्माण 1942 में पुरा हो चुका था। जिसको 1943 में आम जनता के लिए खोल दिया था। उस समय ये दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ब्रिज हुआ करता था।

इस ब्रिज को बनाने में 26,500 टन स्टील का इस्तेमाल किया गया है, जिसमें 23,500 टन स्टील की सप्लाई टाटा स्टील ने की थी। इस पुल की सबसे खास बात है कि पूरा ब्रिज महज नदी के दोनों किनारों पर बने 280 फीट ऊंचे दो पायों पर टिका है।

लोकसभा चुनाव में CM बघेल का बढ़ा कद, मिल सकती है राष्ट्रीय संगठन में जगह

0

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे से छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का कद संगठन में और बढ़ गया है. मुख्यमंत्री होने के नाते भूपेश बघेल पर प्रदेश की जिम्मेदारी थी, इसलिए मंत्री सिंहदेव को ओडिशा और झारखंड का जिम्मा दिया गया था. ऐसे में इन तीनों राज्यों के परिणाम पर बघेल और सिंहदेव का कद टिका हुआ है.

बहरहाल, केंद्र में नई सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस संगठन में बदलाव की संभावना है. वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो राष्ट्रीय संगठन में अभी जिन नेताओं को पद मिले हैं, उनका परफॉर्मेंस राज्यों के आधार पर देखा जाएगा. उसी आधार पर उनके पद पर बने रहने या हटाए जाने का फैसला होगा.

वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारियों और अध्यक्षों के परफॉर्मेंस की भी समीक्षा की जाएगी. बता दें कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए कांग्रेस ने यहां 15 साल बाद सरकार बनाई है. उनके प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी हाईकमान ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी थी.

यही वजह रही कि प्रदेश की सत्ता और संगठन के सर्वोच्च पद पर रहते हुए भूपेश बघेल के नेतृत्व में पार्टी ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव भी लड़ा. हाईकमान ने चुनाव समिति से लेकर चुनाव अभियान तक की जिम्मेदारी दे रखी थी. इस तरह चुनाव की रणनीति बनाने से लेकर प्रत्याशियों के चयन तक में बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

अब हाईकमान की नजर छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम पर टिकी है. हालांकि बघेल तो सभी 11 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस की जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन हाईकमान 8 से 10 सीट ही मानकर चल रही है. छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की पूरी संभावना है, इसलिए ऐसा अनुमान है कि बघेल को राष्ट्रीय संगठन में शायद जगह मिल जाए.

इधर, दो राज्यों में चुनाव की जिम्मेदारी संभाले सिंहदेव भी कह चुके हैं कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की 7 से कम सीट आई, तो हार मानी जाएगी. वहीं सिंहदेव ओडिशा और झारखंड को लेकर कोई दावा नहीं कर रहे हैं. बता देंकि ओडिशा और झारखंड में कांग्रेस के पास एक भी सीट नहीं है, अगर इन दोनों राज्यों में कांग्रेस का खाता खुलता है, तो वो सिंहदेव के लिए फायदेमंद होगा.

एग्जिट पोल के नतीजों की वजह से शेयर बाजार में आई तेज़ी, Sensex 900 पॉइंट ऊपर

0

Exit Poll के रिजल्ट से गरमाया शेयर बाजार. सेंसेक्स और निफ्टी में मजबूती देखने को मिली है. सेंसेक्स करीब 900 अंक से ज्यादा चढ़ा है जबकि निफ्टी करीब 245 अंक से ज्यादा की छलांग लगा रहा है. निफ्टी में मार्च 2016 के बाद सबसे बड़ी तेजी देखऩे को मिल रही है. निफ्टी इंट्रा-डे में करीब 3 साल की बड़ी तेजी देखी जा रही है. निफ्टी के 50 में से 44 शेयरों में खरीदारी देखी जा रही है जबकि बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. वहीं सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है.

दिग्गज शेयरों के साथ ही आज मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी तेजी देखने को मिल रही है. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.33 फीसदी की बढ़त के साथ 14,641.31 के स्तर पर नजर आ रहा है. वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 2.01 फीसदी की बढ़त के साथ 14,165.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. तेल और गैस शेयरों में भी बढ़त नजर आ रही है. बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 2.92 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ कारोबार कर रहा है.

इन शेयरों में आई तेज़ी

पीएसयू और प्राइवेट बैंक शेयरों में जोरदार मजबूती के चलते बैंक निफ्टी में तेजी देखने को मिल रही है. निफ्टी का पीएसयू बैंक इंडेक्स 4.35 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है जबकि प्राइवेट बैंक इंडेक्स 2.41 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं. प्राइवेट बैंक शेयरों में तेजी के चलते बैंक निफ्टी करीब 2.52 फीसदी की बढ़त के साथ 30,193.10 के स्तर पर नजर आ रहा है.

आईटी को छोड़कर निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स गरे निशान में कारोबार करते नजर आ रहे है. निफ्टी का आईटी इंडेक्स 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है.

आज के कारोबार में रियल्टी, फार्मा, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है. निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स 3.13 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 0.54 फीसदी, ऑटो इंडेक्स 2.25 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 0.51 फीसदी और मेटल इंडेक्स 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे है.

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 739.83 अंक यानि 1.95 फीसदी की मजबूती के साथ 38,670.60 के स्तर के करीब कारोबार कर रहा है. वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 193.45 अंक यानि 1.70 फीसदी की बढ़त के साथ 11,600.60 के आसपास कारोबार कर रहा है.

फुटबॉल के साथ इस बच्ची के कारनामे आपको भी कर देंगे शॉक, VIDEO हुआ वायरल

0

 सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 4 साल की क्यूटी बेबी छाई हुई है. इस वीडियो में बच्ची फुटबॉल के साथ ऐसे कारनामे करते हुए नजर आ रही है, जिसको देखकर बड़े-बड़े हैरान हैं. घर हो या फिर फुटबॉल ग्राउंट दोनों ही जगह बच्ची अपने कारनामों को दिखा रही है और सोशल मीडिया पर लोग इसके कारनामों के मुरीद हो रहे हैं.

देखिए …

https://twitter.com/anandmahindra/status/1129572360527290369

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक बच्ची फुटबॉल के मस्ती कर रही है. इतना ही नहीं जब उसको मौका मिलता है वो कैसे अपनी बॉडी बिल्डिंग स्किल को भी दिखाने से पीछे नहीं हट रही है. इस वीडियो को काफी बार शेयर किया जा चुका है.

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो… 
खास बात ये है कि इस वीडियो के मुरीद आनंद महिंद्रा भी हो गए हैं और उन्होंने खुद इस वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर किय है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘जब मैंने पहली बार इस विडियो को देखा, तो समझा की ये एक बच्ची है. लेकिन थोड़ी रिसर्च के बाद मैंने पाया कि यह लड़की नहीं, बल्कि 4 साल का लड़का है, जो ईरान से ताल्लुक रखता है. आप भी इस विडियो का लुत्फ उठाइए.’

क्या है टाइगर श्रॉफ का असली नाम,जाने क्यों टाइगर का उड़ा मजाक!!!

0

सितारों का एक लंबा इतिहास है, जो स्क्रीन नाम के साथ अपना मूल नाम बदलते हैं। मुहम्मद युसुफ खान दिलीप कुमार बने, राजीव भाटिया अक्षय कुमार बने, अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान सलमान खान बने, आलिया आडवाणी किआरा आडवाणी बनीं और ये सूची अभी और भी लंबी है।

और अब ताजा खबर के अनुसार इस लिस्ट में एक और नया नाम जुड़ गया है। क्या आप जानते हैं कि टाइगर श्रॉफ का नाम भी उनका मूल यानी असली नाम नहीं है। हाँ आपने सही पढ़ा! टाइगर का असली नाम जय हेमंत श्रॉफ है और जब लोगों को इसके बारे में पता चला तो वे सोशल मीडिया पर इस बारे में खूब चर्चा होने लगी।

जाने माने अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे जिन्हें हम टाइगर श्रॉफ के नाम से जानते हैं असल मे टाइगर नही बल्कि जय हेमंत श्रॉफ है, और बॉलीवुड में आने के लिए टाइगर ने अपने नाम मे बदलाव किया है। ज्यादातर लोग इस बात से हैरान हैं और कुछ लोग तो टाइगर का ये नया नाम सुनकर सोशल मीडिया पर उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं।

लोग सोशल मीडिया पर टाइगर के नाम पर बनी ढेरों मिम्स शेयर कर रहे हैं, और खूब मज़े ले रहे हैं। 

जिनके हथेली में होती है ये रेंखाये उनकी लगती है सरकारी नौकरी

0

बहुत से युवा अपने अपने मन में गवर्मेंट जॉब की इच्छा रखते हैं। इसके पीछे यह कारण माना जाता हैं की गवर्मेंट जॉब में भविष्य सुरक्षित होने के साथ साथ तरक्की के मौके भी मिलते हैं। बहुत से लोग सरकारी नौकरी पाने के लिए प्रयासरत रहते हैं, परन्तु कुछ के ही हाथ सरकारी नौकरी लगती हैं। यह भी बताया गया हैं की यदि किसी के योग बन रहे हैं तो सरकारी नौकरी आसानी से मिल जाती हैं।

नही समझे ? तो चलिए आपको समझाते हैं. हस्तरेखा ज्योतिष में बताया गया हैं की कुछ ऐसे योग होते हैं जिनमें किसी व्यक्ति की सरकारी नौकरी लग सकती हैं, जो इन योग को पहचान लेता हैं उस व्यक्ति को पता लग जाता हैं की उसके नसीब में सरकारी नौकरी हैं भी या नही।ध्यान रखने वाली बात यह हैं की जहाँ लडकियो के बाए हाथ के अध्यन से सरकारी नौकरी के योग को पहचाना जा सकता हैं, वही लडको के दाए हाथो के अध्यन से ऐसे योग की पहचान की जा सकती हैं।

रिंग फिंगर के नीचे बना सूर्य पर्वत जिन लोगो की हथेली में उभरा हुआ होता हैं तथा बिना कटे कोई रेखा इस पर्वत पर सीधी हो तो ऐसे लोगो को गवर्मेंट जॉब मिलने की उम्मीद बढ़ जाती हैं। वही इंडेक्स फिंगर के नीचे बने गुरु पर्वत पर सूर्य पर्वत से चलकर कोई रेखा आया रही हैं तो उसके लिए भी सरकारी नौकरी के चांस ज्यादा हैं।ऐसे शख्स जिनकी हथेली में उठे हुए गुरु पर्वत पर बहुत सी सीधी रेखाए आ रही हो तो गवर्मेंट जॉब पाने के लिए यह एक अच्छा योग हैं।

अब बात उन लोगो की करते हैं जिनकी हथेली में गुरु पर्वत की ओर भाग्य रेखा से कोई शाखा निकलकर आ रही हैं, उनको बड़ा भाग्यवान समझा जाता हैं और ऐसे लोगो को ना केवल सरकारी नौकरी बल्कि एक ऊँचा पद भी प्राप्त हो सकता हैं। जिस शख्स की हथेली में भाग्य रेखा से निकलकर कोई शाखा सूर्य पर्वत की तरफ बढ़ रही हैं, यह सरकारी नौकरी मिलने का सबसे अच्छा योग हैं ।

जाने किस वजह से ये लड़की कब्रिस्तानो के बहार लगाती है चक्कर

0

दरअसल श्रुति ‘अंत्येष्टि’ फ्यूनरल सर्विसेज नाम से स्‍टार्टअप चलाती हैं। ये स्टार्टअप अंतिम संस्कार से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

श्रति को ये आइडिया अपने दादाजी के मौत के बाद आया था। उनकी मौत के दिन सब कुछ अस्त-व्यस्त था। अंतिम संस्कार का सामान जुटाने के लिए घर के सभी लोग परेशान थे। घरवालों को उस टाइम सामान जुटाने में काफी भाग दौड़ करनी पड़ी थी।

उसने तभी ये तय कर लिया था कि वह एक दिन अंत्येष्टि’ से जुड़ी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए फ्यूनरल सर्विसेज शुरू करेगी। स्टार्टअप का आइडिया वहीं से आया था।शुरुआत में उसने श्मशान घाट में जाकर सर्वे किया। इसके अलावा उन्होंने हर दिन होने वाली मौतों का आंकड़ा इक्ट्ठा किया।

आज श्रुति के साथ चार और लोग जुड़े हैं। वह धीरे -धीरे अपने कामों को हैदराबाद के बाहर भी फैलाने की कोशिश में जुटी है।श्रुति के मुताबिक जब लोगों को उनके स्टार्टअप के बारे में पता चला, तो उन्होंने उसे ऐसा न करने की सलाह दी। यही नहीं नौकरी छोड़ने पर श्रुति की मां ने दो महीने तक उससे बात नहीं की थी।

लेकिन वह निराश नहीं हुई थी। वह अपने काम में जुटी रहीं। आज उनकी कंपनी की हेल्पलाइन 24 घंटे खुली रहती है, रात को वह खुद कॉल लेती है।श्रुति के मुताबिक उनका ये स्टार्टअप अंतिम संस्कार के लिए वन स्टॉप सर्विस है। उनकी टीम फ्यूनरल प्लानिंग भी करती है। यानी किसी के घर में मौत होती है तो बस एक फोन आने पर सारा सामान उपलब्ध करवाती है। यही नहीं ये स्टार्टअप कम कीमत पर अंतिम संस्कार से लेकर श्राद्ध तक सारी अनुष्ठान की जिम्मेदारी निभाता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रुति बताती है, जब हमने इसे शुरू करने की योजना बनाई तभी हमारे सामने कई तरह की चुनौतियां आने लगी थीं। जब हम सूचनाएं जुटाने के लिए श्मशान के आसपास घूमते थे तो लोग हमें शक की निगाह से देखते थे। वे समझ नहीं पाते थे कि आखिर हम करना क्‍या चाह रहे हैं। माता-पिता भी उन्हें ये समझाते थे कि आखिर वे क्‍यों साफ्टेवेयर का काम छोड़कर ये सब करने जा रही हैं।

श्रुति इलेट्रिकल इंजीनियर हैं और ये काम आरंभ करने से पहले नौ साल तक इंजीनियर के तौर पर काम कर चुकी हैं। वे कहती हैं कि जीवन में कुछ अलग करना चाहती थीं, इसलिए नौकरी छोड़कर उन्‍होंने ये करने का फैसला किया।

अब घर ले आये छोटी वाशिंग मशीन, जाने कितनी कीमत है इसकी

0

अगर आप घर से बाहर होस्टल या फिर किसी अन्य जगह पर रह रहे हैं, तो आपको सबसे ज्यादा परेशानी कपड़े धोने में आती होगी. हाथों से कपड़े धोने आसान नहीं है ऐसे में आप वाशिंग मशीन लेने का विचार बनाते हैं. लेकिन वाशिंग मशीन को खरीद पाना सभी के बजट में नहीं होता है. ऐसे में आज आपके लिए एक ऐसी वाशिंग मशीन की जानकारी लेकर आए हैं. जो कम कीमत के साथ-साथ कम जगह में आ जाती है.

बात करने जा रहे हैं मार्केट में तहलका मचा रही Vetronix पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन की, जो कि सबसे छोटी वाशिंग मशीन है. इस मशीन को आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं, साथ ही ये आपके घर या कमरे या फिर बाथरूम में काफी कम जगह में आ जाती है.

इस मिनी वाशिंग मशीन के फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्रायर बास्केट भी दिया गया है इसकी क्षमता 3 किलोग्राम की है. इसके अलावा इसमें रुके,गंदे पानी को निकालने के लिए पाइप दिया गया है. इस मशीन की खास बात की ये आपकी बिजली और पानी दोनों की बचत करती है.

इस मशीन की कपड़े धोनी क्षमता 3 किलोग्राम है साथ ही इसमें 10 मिनट का टाइमर भी सेट किया जा सकता है. जबकि कपड़े सुखाने की क्षमता 1.5 किलोग्राम है.यानी इस वाशिंग मशीन में आप आसानी से 2 से 3 जोड़ी कपड़े धो सकते हैं. इस मिनी वाशिंग मशीन को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर 3,650 रुपए में उपलब्ध कराया गया है. ये मिनी वाशिंग मशीन 2 साल की वारंटी के साथ आती है.

बवासीर वालो के लिए आ गया बवासीर का आयुर्वेदिक इलाज,आप भी जानिए

0

बवासीर गुदा मार्ग की बीमारी है। इस रोग के होने का मुख्य कारण कब्ज होता है। अधिक मिर्च मसाले एवं बाहर के भोजन का सेवन करने के कारण पेट में कब्ज उत्पन्न होने लगती है जो मल को अधिक शुष्क एवं कठोर करती है इससे मल करते समय अधिक जोर लगना पड़ता है और अर्श (बवासीर) रोग हो जाता है।

यह कई प्रकार की होती है, जिनमें दो मुख्य हैं, खूनी बवासीर और वादी बवासीर। यदि मल के साथ खून बूंद-बूंद कर आये तो उसे खूनी बवासीर कहते हैं। यदि मलद्वार पर अथवा मलद्वार में सूजन मटर या अंगूर के दाने के समान हो और उससे मल के साथ खून न आए तो उसे वादी बवासीर कहते हैं।

बवासीर रोग में मलद्वार पर मांसांकुर निकल आते हैं और उनमें सूजन और जलन होने पर रोगी को अधिक पीड़ा होती है। रोगी को कहीं बैठने उठने पर मस्से में तेज दर्द होता है। बवासीर की चिकित्सा देर से करने पर मस्से पककर फूट जाते हैं और उनमें से खून, पीव आदि निकलने लगता है।

बवासीर के अन्य चमत्कारी घरेलु उपाय
हारसिंगार : हारसिंगार के 2 ग्राम फूलों को 30 ग्राम पानी में रात को भिगोकर रखें। सुबह फूलों को पानी में मसल कर छान लें और 1 चम्मच खांड़ मिलाकर खाली पेट खायें। रोज 1 सप्ताह खाने से बवासीर मिट जाती है।

हारसिंगार का (बिना छिलके का) बीज 10 ग्राम तथा कालीमिर्च 3 ग्राम को मिलाकर पीस लें और चने के बराबर गोलियां बनाकर खायें। रोजाना 1-1 गोली गुनगुने जल के साथ सुबह-शाम खाने से बवासीर ठीक होती है।

हारसिंगार के बीजों को छील लें। 10 ग्राम बीज में 3 ग्राम कालीमिर्च मिलाकर पीसकर गुदा पर लगाने से बादी बवासीर ठीक होती है।
कपूर : कपूर, रसोत, चाकसू और नीम का फूल सबको 10-10 ग्राम कूट कर पाउडर बनालें। मूली को लम्बाई में बीच से काटकर उसमें सबके पाउडर को भरें और मूली को कपड़े से लपेटे तथा मिट्टी लगाकर आग में भून लें। भुन जाने पर मूली के ऊपर से मिट्टी और कपड़े को उतारकर उसे शिलबट्टे (पत्थर) पर पीस लें और मटर के बराबर गोलियां बना लें। 1 गोली प्रतिदिन सुबह खाली पेट पानी से लेने पर1 सप्ताहमें ही बवासीर ठीक हो जाती है।

वनगोभी : वनगोभी के पत्तों को कूटकर उसका रस निकालकर दिन में तीन से चार बार बवासीर के मस्सों पर लगायें। इसको लगाने से एक सप्ताहमें ही मस्सें ठीक हो जाते हैं।
मूली : मूली के 125 मिलीलीटर रस में 100 ग्राम जलेबी को मिलाकर एक घण्टे तक रखें। एक घण्टे बाद जलेबी को खाकर रस को पी लें। इस क्रिया को एक सप्ताहतक करने से बवासीर रोग ठीक हो जाता है।
रीठा या अरीठा : रीठा के छिलके को कूटकर आग पर जला कर कोयला बना लें। इसके कोयले के बराबर मात्रा में पपरिया कत्था मिलाकर चूर्ण बनाकर रखें। लगभग 1 ग्राम का चौथा भाग की मात्रा में लेकर मलाई या मक्खन में मिलाकर प्रतिदिन सुबह-शाम खाने से मस्सों में होने वाली खुजली व जख्म नष्ट होते हैं। या रीठा के छिलके को जलाकर भस्म बनायें और 1 ग्राम शहद के साथ चाटने से बवासीर में खून का गिरना बन्द हो जाता है।
चित्रक : शरीर के जिस भाग में भी दर्द हो अथवा बवासीर का रोग हो, ऐसे में चित्रक के ताजा फूलों का लेप सुबह शाम दर्द वाली जगह पर और बवासीर में मस्सों पर करना चाहिए। दस दिन के प्रयोग से ही बवासीर के मस्से ठीक हो जाएंगे तथा दर्द से मुक्ति मिलेगी।

सोशल मीडिया के दुरुपयोग से भरा रहा 2019 का लोकसभा चुनाव, 900 मामले आए सामने

0

लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकने के लिये पहली बार शुरू किये गये चुनाव आयोग के निगरानी तंत्र को पिछले सात चरण के मतदान के दौरान फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब सहित अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के दुरुपयोग की लगभग 900 शिकायतें मिलीं.

सातवें और अंतिम चरण का मतदान रविवार को समाप्त होने के बाद आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक निर्वाचन नियमों का उल्लंघन करने वाली सबसे ज्यादा, 650 पोस्ट फेसबुक से हटायी गयी. आयोग को मिली शिकायतों के आधार पर फेसबुक इंडिया ने 482 राजनीतिक किस्म की ऐसी पोस्ट हटायी जिन्हें मतदान से 48 घंटे पहले के प्रचार निषेध अवधि (साइलेंस पीरियड) में चस्पा किया गया था.

इसके अलावा आयोग के निर्देश पर फेसबुक से 73 राजनीतिक विज्ञापन और मतदाताओं को भ्रमित करने वाली 43 पोस्ट को भी हटाया गया. इनमें 11 एक्जिट पोल से जुड़ी पोस्ट भी शामिल हैं. चुनाव आयोग में सोशल मीडिया निगरानी तंत्र के प्रभारी धीरेन्द्र ओझा ने बताया कि निर्वाचन नियमों का उल्लंघन करने वाली 220 पोस्ट ट्विटर से, 31 पोस्ट शेयर चेट से, पांच गूगल से और तीन व्हाट्सएप से पोस्ट हटायी गयीं.

उन्होंने बताया कि पेड न्यूज के मामलों में इस चुनाव में काफी गिरावट दर्ज की गयी. उन्होंने बताया कि पिछले सात चरण के दौरान पेड न्यूज की कुल 703 शिकायतें मिली इनमें से 647 शिकायतें सही पायी गयीं. पिछले चुनाव (2014) में पेड न्यूज के मामलों की संख्या 1297 थी.