Home Blog Page 3086

घाटे के चलते बंद एयर इंडिया की मुंबई से न्‍यूयॉर्क तक की डायरेक्‍ट फ्लाइट सर्विस

0

मुंबई। राष्‍ट्रीय एयरलाइंस एयर इंडिया ने मुंबई से न्‍यूयॉर्क तक जाने वाली फ्लाइट को बंद कर दिया है। दिसंबर 2018 में एयर इंडिया ने मुंबई से न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी एयरपोर्ट तक के लिए सीधी फ्लाइट सर्विस शुरू की थी। बताया जा रहा है कि कम मांग और भारी घाटे के चलते एयर इंडिया ने फ्लाइट को बंद करने का फैसला लिया है। एयरलाइंस ऑफिशियल्‍स की ओर से भी इस बात की पुष्टि की गई है। एयरलाइंस हालांकि मुंबई से नेवार्क तक की डायरेक्‍ट फ्लाइट्स को ऑपरेट करेगी।

बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के बाद खासा नुकसान

एयरलाइंस के प्रवक्‍ता की ओर से कहा गया है कि मुंबई से न्‍यूयॉर्क तक की फ्लाइट को हफ्ते में तीन दिन ऑपरेट किया जाता था।फरवरी में जब बालाकोट एयर स्‍ट्राइक हुई तो एयर स्‍पेस को बंद कर दिया गया। इसकी वजह से एयरलाइन सर्विस को भारी घाटे का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि पाकिस्‍तान जून में अपना एयरस्‍पेस खोल सकता है। प्रवक्‍ता की ओर से कहा गया है कि एयरस्‍पेस खुलने के बाद भी फैसला नहीं बदला जाएगा। फ्लाइट की बहुत कम सीट बुक होती हैं और इसकी वजह से खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है।

बाकी रूट्स पर 80 प्रतिशत बुकिंग

अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि अभी तक एयरलाइंस ने सर्दियों में ऑपरेट होने वाली फ्लाइट्स को इसमें शामिल नहीं किया है। इसकी शुरुआत अक्‍टूबर के तीसरे हफ्ते से होगी औ यह अगले वर्ष मार्च तक जारी रह सकती है। वहीं अमेरिका से दिल्‍ली तक आने वाली एयरलाइंस की बाकी फ्लाइट्स में 80 प्रतिशत तक बुकिंग रहती है। एयरइंडिया नेवार्क, वॉशिंगटन, शिकागो, सैन फ्रांसिस्‍को और न्‍यूयॉर्क की फ्लाइट्स के लिए बोइंग 777-ईआर एयरक्राफ्ट को ऑपरेट करती है। शिकागो की फ्लाइट दिल्‍ली के अलावा हैदराबाद से भी ऑपरेट होती है।

गर्मियों में घर पर ही बनाएं ठंडी-ठंडी ठंडाई रसमलाई

0

 गर्मियों में हर किसी का कुछ ना कुछ ठंडा खाने या पीने का मन करता है। ऐसे में आज हम आपके लिए ठंडाई रसमलाई की रेसिपी लाएं हैं। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह बनाने में भी काफी आसान है। तो चलिए आपको बताते हैं घर पर ठंडाई रसमलाई बनाने की आसान रेसिपी।

सामग्री :
दूध- 2 कप
चीनी- 3 कप
हरी इलायची- 1 टीस्पून
पिस्ता- 2 टेबलस्पून
खसखस- 1 टेबलस्पून
पुदीना- 2 टीस्पून
पानी- 3 लीटर
सौंफ- 1 टेबलस्पून
बादाम- 2 टेबलस्पून
तरबूज के बीज- 2 टीस्पून
गुलाबजल- 1 टीस्पून
सूखी गुलाब की पंखुड़ियां- 1/2 कप
रिफाइंड आटा- 1 टेबलस्पून
सिरका- 7 टीस्पून
पानी- 3 लीटर
चीनी- 4 कप
दूध- 2 लीटर

बनाने की विधि:

– सबसे पहले एक बाउल में, बादाम, पिस्ता और तरबूज के बीज को लगभग 3- 4 घंटे के लिए भिगो कर रख दें। जब यह सॉफ्ट हो जाए तो इसे छानकर बारीक पीस लें।

– इसके बाद एक पैन में हरी इलायची, सौंफ और काली मिर्च को धीमी आंच पर भूनें और फिर इसे बारीक पीस लें।

-दूसरे पैन में दूध उबालकर उसमें केसर व चीनी मिक्स करें और ठंडा होने के लिए अलग रख दें। इसके बाद इसमें सभी नट्स, पाउडर और गुलाब की पंखुड़ियों को मिलाएं। आपकी ठंडाई अब तैयार है।

– रसमलाई रसगुल्ला बनाने के लिए बाउल में 4-5 कप पानी में सिरका डालकर पतला कर लें। अब दूध में पतला सिरका मिलाकर तब तक उबालें जब तक दूध ठोस न हो जाए।

-छेना तैयार हो जाने के बाद इसे ठंडा करने के लिए इसमें 4- 5 कप पानी और कुछ बर्फ के टुकड़े डालें। अब इस मिश्रण को कपड़े में डालकर पानी निकाल लें।

– अब छेना में में रिफाइंड आटा मिलाकर इसे गूंद लें। आटे का छोटा-छोटा हिस्सा लेकर इसे छोटी-छोटी गोलीयां बनाएं। फिर पानी में चीनी को उबालकर चाशनी तैयार करें।

– अब चीनी की चाशनी में आटे की गोलीयों को डालकर 5-10 मिनट तक पकाएं। आपकी रसमलाई तैयार है।

– आखिर में रसमलाई और ठंडाई को मिक्स करें।

– लीजिए आपकी ठंडाई रसमलाई बनकर तैयार है। अब आप इसे सर्व करें।

छत्तीसगढ़ : छेड़छाड़ मामले में भाजपा आईटी सेल के पूर्व अध्यक्ष गिरफ्तार

0

भाजपा आईटी सेल के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश बजाज को छेड़छाड़ के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रविवार को धारा 354 और 506 में मामला दर्ज होते ही सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके पूर्व महिला किरण मगर ने ही प्रकाश बजाज पर ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया था।

शिकायत पत्र में किरण मगर ने बताया था कि प्रकाश बजाज से उसकी मुलाकात दो साल पहले भाजपा नेता मोहन मोटवानी के जरिए हुई थी। मोटवानी ने कहा कि बजाज उन्हें घर दिला देगा। सौदे के मुताबिक साढ़े 7 लाख रुपए नकद और ढाई लाख रुपए का चेक प्रकाश को दिया था। इसके अलावा बजाज ने घर फाइनेंस कराने उनके बैंक खाते का स्टेटमेंट और आइटीआर फाइल भी लिया था। महिला के अनुसार मामला 2016 का है। जब भी वह घर के बारे बजाज से बात करती हैं तो वह आनाकानी कर टालमटोल करता रहा था। 

यहां कोई नहीं ले रहा 10 रुपए का सिक्का! RBI ने बताया- 14 डिजाइन वाले सिक्के हैं असली

0

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से नियमित स्पष्टीकरण के बावजूद मणिपुर के लोग, खासकर छोटे कारोबारी 10 रुपए के सिक्के नहीं लेना चाहते. हालांकि कुछ लोग जानते हैं कि 10 रुपए का सिक्का चलन में है, लेकिन स्थानीय विक्रेताओं और दुकानदारों में अब भी इसकी वैधता को लेकर संदेह बना हुआ है.आरबीआई की इम्फाल शाखा की महाप्रबंधक ने इस गलतफहमी को दूर करते हुए ‘पीटीआई’ से कहा, 14 डिजाइन में आने वाला 10 रुपए का सिक्का नकली नहीं है और इसे बिना किसी हिचकिचाहट के स्वीकार किया जा सकता है.

आरबीआई द्वारा जारी 14 डिजाइन के 10 रुपये के सिक्कों की पूरी जानकारी…

(1) सबसे नया 10 रुपये का सिक्का पिछले साल जून में श्रीमद रामचंद्र की 150वीं जयंती के मौके पर जारी किया गया था. आगे: अशोक स्तम्भ का सिंह बीच में और रुपये का सिंबल और ’10’ नीचे लिखा हुआ.
पीछे: बीच में श्रीमद राजचंद्र की उकरी तस्वीर और उसके आसपास साल ‘1867’ और ‘1901’ लिखा हुआ.

(2) अप्रैल 2017 में राष्ट्रीय अभिलेखागार के 125 साल होने पर 10 रुपये के सिक्के जारी किए गए. आगे: अशोक स्तम्भ का सिंह बीच में और रुपये का सिंबल और ’10’ नीचे लिखा हुआ. पीछे: बीच में राष्ट्रीय अभिलेखागार की इमारत की तस्वीर, ‘125 वर्ष’ नीचे लिखा हुआ. 125वीं साल का लोगो इमारत के ऊपर.

(3) जून 2016 में स्वामी चिन्मयानंद की जन्मशती के उपलक्ष्य में 10 रुपये के सिक्के जारी किए गए.आगे: अशोक स्तम्भ का सिंह बीच में और रुपये का सिंबल और ’10’ नीचे लिखा हुआ. पीछे: सिक्के के पीछे बीच में ‘स्वामी चिन्मयानंद’ की तस्वीर और उसकी नीचे ‘2015’ लिखा हुआ.

(4)  जनवरी 2016 में 10 रुपये के सिक्के डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जन्मशती पर जारी किए गए थे.आगे: अशोक स्तम्भ का सिंह बीच में और रुपये का सिंबल और ’10’ नीचे लिखा हुआ. पीछे: डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर बीच में और नीचे 2015 लिखा हुआ. ‘भीमराव आंबेडकर की जन्मशती’ सिक्के के चारों ओर गोलाई में लिखा हुआ.

(5) जुलाई 2015 में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 10 रुपये के सिक्के जारी किए गए.आगे: अशोक स्तम्भ का सिंह बीच में और रुपये का सिंबल और ’10’ नीचे लिखा हुआ. पीछे: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का लोगो बीच में और लोगो के नीचे ’21 जून’ लिखा हुआ.

(6) महात्मा गांधी के दक्षिण अफ्रीका से वापस लौटने के 100 साल पूरे होने के मौके पर 16 अप्रैल 2015 को 10 रुपये का विशेष सिक्का जारी किया गया.आगे: अशोक स्तम्भ का सिंह बीच में और रुपये का सिंबल और ’10’ नीचे लिखा हुआ. पीछे: महात्मा गांधी की दो तस्वीरें और नाम लिखा हुआ. गोलाई में चारों ओर दक्षिण अफ्रीका से वापसी शताब्दी लिखा हुआ.

(7) क्वायर बोर्ड की डायमंड जुबली यानी 60 साल पूरे होने पर विशेष 10 रुपये का सिक्का जुलाई 2014 में जारी किया गया.आगे: अशोक स्तम्भ का सिंह बीच में और रुपये का सिंबल और ’10’ नीचे लिखा हुआ.
पीछे: बीच में कयर बोर्ड का लोगो, 1953-2.013 लिखा हुआ. ऊपर कयर बोर्ड के 60 वर्ष गोलाई में लिखा हुआ.

(8) अगस्त 2013 में रिजर्व बैंक ने माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड के 25 वर्ष पूरे होने पर 10 रुपये का विशेष सिक्का जारी किया गया.आगे: अशोक स्तम्भ का सिंह बीच में और रुपये का सिंबल और ’10’ नीचे लिखा हुआ. पीछे: श्री माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड लिखा हुआ और बीच में माता की तस्वीर.

(9) जून 2012 में भारतीय संसद के 60 वर्ष पूरे होने पर 10 रुपये के नए सिक्के जारी किए गए.
आगे: अशोक स्तम्भ का सिंह बीच में और रुपये का सिंबल और ’10’ नीचे लिखा हुआ. पीछे: बीच में भारतीय संसद की तस्वीर और उसके ऊपर ‘1952-2012’ लिखा हुआ. गोलाई में ‘भारत की संसद के 60 वर्ष’ लिखा हुआ.

(10) जुलाई 2011 में 10 रुपये के सिक्कों की नई सीरीज जारी की गई थी.आगे: अशोक स्तम्भ का सिंह बीच में और रुपये का सिंबल और ’10’ नीचे लिखा हुआ. पीछे: ऊपर बाहर की तरफ निकलते 10 पंख जो ग्रोथ और कनेक्टिविटी दर्शाते हैं. बीच में रुपये का सिंबल और नीचे ’10’ अंकों में लिखा हुआ.

(11)  अप्रैल 2010 में ‘आरबीआई के 75 वर्ष’ पूरे होने पर 10 रुपये के सिक्के जारी हुए.आगे: अशोक स्तम्भ का सिंह ऊपर और उसके नीचे ’10’ लिखा हुआ. गोलाई में भारत और रुपये हिंदी और अंग्रेजी में.
पीछे: सिक्के के बीच में रिजर्व बैंक का लोगो और उसके नीचे प्लैटिनम जयंती लिखा हुआ. उसके नीचे ‘1935-2010’ लिखा हुआ.

(12) होमी बाबा की जन्मशताब्दी के अवसर पर 10 रुपये के सिक्के फरवरी 2010 में जारी किए गए.आगे: अशोक स्तम्भ का सिंह बीच में और रुपये का सिंबल और ’10’ नीचे लिखा हुआ.
पीछे: गोलाई में होमी भाभा जन्म शताब्दी वर्ष लिखा हुआ. बीच में भाभा की तस्वीर और उसके नीचे ‘2008-2009’ अंकित.

(13) मार्च 2009 में ‘अनेकता में एकता’ थीम पर बाइ-मटैलिक 10 रुपये के सिक्के जारी किए गए.आगे: ऊपर ‘भारत’ और उसके बाद ‘इंडिया’ लिखा हुआ. उसके नीचे अशोक स्तम्भ और दाईं तरफ ’10’ अंकों में लिखा हुआ. उसके नीचे सिक्का बनने का वर्ष. नीचे: अनेकता में एकता को दर्शाता एक खास पैटर्न. 90 डिग्री पर काटती दो-दो रेखाएं और उनके पास चार बिंदू. गोलाई में ‘दस रुपये’ हिंदी और अंग्रेजी में लिखा हुआ.

(14) 2009 में ही ‘कनेक्टिविटी और इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी’ की थीम पर सिक्कों का बैच जारी किया गया था.आगे: सिक्के पर दो हॉरिजॉन्टल लाइनें. बीच में अशोक स्तम्भ और उसके नीचे ‘सत्यमेव जयते’ लिखा हुआ. उसके नीचे सिक्का जारी होने का वर्ष. पीछे: सिक्के के बीच में बड़ा ’10’ अंकों में बना हुआ और बाहर की ओर निकलते 15 पंख. नीचे रुपये हिंदी और अंग्रेजी में लिखा हुआ.

अगर VVPAT और EVM में पड़े वोट बेमेल पाए गए तो जानिए कैसे तय होगा विजेता

0

काफी लंबे समय से राजनीतिक पार्टियां इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल उठाती आई हैं. हर बार चुनाव के दौरान विपक्षी पार्टियां इसकी विश्वसनीयता पर शक करती रही हैं. पार्टियो के इन्हीं सवालों के जवाब के तौर पर चुनाव आयोग वीवीपैट (वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीन लेकर आई थी.

वीवीपैट मशीन ईवीएम के साथ अटैच रहती है और जब मतदाता वोट डालता है तो ईवीएम के साथ-साथ वीवीपैट में पर्ची के तौर पर भी वोट दर्ज होता है. चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक हर विधानसभा के पांच पोलिंग बूथ (रैंडम तरीके से चुना गया कोई भी बूथ) के वीवीपैट का मिलान ईवीएम में पड़े वोट से करना ज़रूरी है.

हालांकि इसको लेकर भी एक अहम सवाल ये उठता रहा है कि अगर ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती और वीवीपैट के पर्चियों के मिलान के बाद कुछ गड़बड़ी पाई जाती है, तो ऐसी स्थिति में चुनाव आयोग क्या करेगा? क्या वहां फिर से चुनाव कराए जाएंगे. या फिर ईवीएम और वीवीपैट में से किसी एक की गिनती को सही मान लिया जाएगा.

इस सवाल का जवाब भी चुनाव आयोग ने दे दिया है. चुनाव आयोग के मुताबिक अगर वोटों के मिलान के दौरान कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो वीवीपैट की पर्चियों की गिनती के बाद नतीजा तय किया जाएगा.

चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा है, ‘ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती और वीवीपैट के पर्चियों की गिनती के बाद वोटों के मिलान के दौरान अगर कोई खामी नज़र आती है तो उस विशेष ईवीएम के वीवीपैट की पर्चियों को दोबारा गिना जाए और अगर फिर भी गड़बड़ी बनी रहती है, तो नतीजा प्रिंटेड पेपर स्लिप यानि पर्चियों की गिनती के आधार पर तय हो. इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाए.’

चुनाव आयोग के मुताबिक आखिरी दौर की गिनती के तुरंत बाद मतगणना केंद्र पर वीवीपैट के पर्चियों की गिनती शुरु की जानी चाहिए. आपको बता दें कि पोलिंग बूथ के चुनाव के बाद किन मशीनों के वोटों का मिलान होना है ये भी ड्रॉ के ज़रिए तय होता है. आयोग के मुताबिक, ‘ड्रॉ के लिए पोलिंग बूथ के रैंडम सेलेक्शन को लेकर रिटर्निंग अधिकारी को राजनैतिक पार्टियों और उनके एजेंट को लिखित में सूचना देनी होगी.’

जानिए पालक की इडली बनाने की विधि

0

यदि आप खाने को लेकर नए नए प्रयोग करने में रूचि रखते है तो इस डिश को बनाने में आपको बहुत मजा आएगा. आज हम आपको पालक की इडली बनाना सिखाएंगे. कुछ लोगो को पालक पसंद नहीं होती लेकिन इडली सभी को अच्छी लगती है तो आप इन दोनों को मिला कर एक हेल्दी डिश बना सकती है.

सामग्री:
1/2 किलो इडली का घोल
2 -3 गुच्‍छे पालक, कटे हुए
तेल- केवल ग्रीस करने के लिये

विधि: सबसे पहले पालक को धो कर बारीक काट लें. फिर उसे 3 मिनट के लिये गरम पानी में डुबो कर रख दें. फिर पालक को पानी से निकाल कर ठंडा कर लें और फिर उसे मिक्‍सी में पीस कर पेस्‍ट बनाएं. और फिर इडली के घोल में मिक्‍स कर दें. आपका घोत तैयार है, इसे इडली वाले सांच पर डालें. सांचे पर पहले तेल जरुर लगा लें.

इडली को 15-17 मिनट तक भाप में पकाएं. आंच को पहले 5 मिनट के लिये तेज कर दें और फिर आंच धीमी कर दें. जब इडली हो जाए तब इसे निकाल कर सांभर या फिर नारियल की चटनी के साथ सर्व करें.

दूसरी विधि

आज हम इडली को लेकर बात करे तो आपको ये बता दें कि इडली का सेवन करना हर किसी को काफी पसंद होता है। पालक की इडली स्वाद में काफी स्वादिष्ट तथा हेल्दी होती है। इसलिए इसे घर में तैयार कीजिए व सबको खिलाइए।

सामग्री – 
1 कप – चावल
1/2 कप – धुली उडद की दाल
20-25 – पालक ( पत्तों का पेस्ट )
1 छोटा – चम्मच राई
स्वाद के मुताबिक – नमक
1 बडा – चम्मच तेल।

बनाने का तरीका
सर्वप्रथम चावल एवं दाल को साफ कीजिए। फिर इसे भिन्न-भिन्न 6-7 घंटे हेतु पानी में भिगो देवे। जब ये भींग जाएं तब इसे ग्राइंडर में कुछ दरदरा पीस लेवे।अब इस दोनों पेस्ट को मिलाकर काफी अच्छी तरह से फेंटें वे। फिर इसमें नमक डालकर 8 घंटे हेतु रख देवे। अब इडली के सांचे से इसे 15 मिनट तक भाप में पकाइए। जब सारी इडली बन जाएं तब इसे राई से छौंक लगा लेवे एवं इसे नारियल की चटनी संग सर्व कीजिए।

कान्स फिल्म फेस्टिवल : छाई हिना की खूबसूरती, मैटेलिक गाउन में जीता सबका दिल

0

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 के रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू करने के बाद हिना खान ने दूसरी बार फिर से रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती कर जलवा बिखेरा। बता दें कि वह अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म लाइन्स के लिए वे कान्स में पहुंचीं हैं। हिना खान ने इस बार कान्स के पांचवे दिन दुबारा रेड कार्पेट पर वॉक किया। 

रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए वह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। इस बार उन्होंने रेड कार्पेट के लिये डार्क सिल्वर मेटैलिक  Alin Le’ Kal  गाउन चुना। जिसके साथ उन्होंने नाममात्र की ज्वैलरी पहन रखी थी। हिना खान का यह स्लिट सिल्वर गाउन उनके टोन्ड फिगर को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहा था। रेड कारपेट पर हिना ऐसे वॉक कर रही थीं कि मानों उन्हें कई सालों का अनुभव हो। वह अपने आउटफिट में बेहद कॉन्फिडेंट नजर आ रही थीं। वहीं अगर उनके हेयरस्टाइल की बात करें तो हिना ने अपने बालों को पीछे की ओर कर के हल्का सा बांध रख कर बाकी के बालों को खुला छोड़ रखा है। 

इससे पहले कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर हिना खान ने डीप नेक हैवी एम्बेलिश्ड ग्रे गाउन कैरी कर रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था। ये डीप नेक गाउन  Ziad Nakad  ने डिजाइन किया था। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो हिना को हाल ही में कसौटी जिंदगी की 2 के सेट पर फेयरवेल दिया गया। इस शो में वे कोमोलिका का किरदार निभा रही थीं।

हिना के जाने के बाद शो में कोमोलिका से ध्यान हटाकर मिस्टर बजाज का ट्रेक शुरू किया जाएगा। जिसके लिए एकता कपूर ने एक्टर की तलाश भी शुरू कर दी है। इसके साथ ही वे पिछले दिनों बिग बॉस के को-कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा के साथ अरिजीत सिंह के गाने ‘रांझणा‘ की शूटिंग कर रही थी।

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शोभा ओझा ने किया मतदान

0

इंदौर। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्षा शोभा ओझा ने रविवार को मतदान किया। उन्होंने महर्षि विद्या मंदिर हाइकोर्ट के पीछे तुकोगंज स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के बाद उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान की अपील और कहा कि मतदान के महाकुंभ में अपने अधिकार का उपयोग करें। 

राष्ट्रीय रिकार्ड होल्डर धावक दुती चंद ने किया खुलासा, बताया खुद को समलैंगिक

0

 देश की उड़नपरी और 2018 एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता धावक दुती चंद ने अपने जीवन साथी के बारे खुलासा किया है। दुती ने स्वीकारा कि वह समलैंगिक रिश्ते में है। सार्वजनिक तौर पर इस तरह की बात स्वीकार करने वाली दुती देश की पहली एथलीट हैं।
दुती ने बताया कि वह अपने गृहनगर चाका गोपालपुर (ओडिशा) की एक महिला मित्र के साथ रिश्ते में हैं। दुती ने अपनी पार्टनर के बारे में बताने से मना कर दिया। 
राष्ट्रीय रिकार्ड होल्डर दुती ने एक अंग्रेजी अखबार में दिए साक्षात्कार में कहा कि, ‘मुझे ऐसा कोई मिला है, जो मेरा जीवनसाथी है। मैं मानती हूं कि हर किसी को इस बात की आजादी होनी चाहिए कि वह किसके साथ जीवन बिताना चाहता है। मैंने हमेशा उन लोगों के हक में आवाज उठाई है जो समलैंगिक रिश्तों में रहना चाहते हैं। यह किसी की निजी पसंद है। मेरा ध्यान फिलहाल वर्ल्ड चैम्पियशिप और ओलंपिक खेलों पर है, लेकिन मैं भविष्य में उसके साथ घर बसाना चाहती हूं।’
दुती ने कहा कि पिछले साल समलैंगिकता पर आए सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद ही मेरे भीतर इस रिश्ते को सार्वजनिक करने की हिम्मत आई। किसी को भी मुझे जज करने का हक नहीं है। यह मेरी निजी पसंद है। इसका सम्मान किया जाना चाहिए। 

केदारनाथ यात्रा के दौरान ऑक्सीजन की कमी से 10 दिन में सात श्रद्धालुओं की मौत

0

उत्तराखंड में केदारनाथ की यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जहां बारिश, बर्फबारी के साथ अधिक ऊंचाई के कारण ऑक्सीजन की कमी बुजुर्ग लोगों को खासा परेशानी में डाल रही है. बावजूद इसके चारों धाम में यात्रियों का सैलाब उमड़ रहा है और अब तक लगभग 80 हजार श्रद्धालु केदारनाथ की यात्रा कर चुके हैं. इनमें से सात श्रद्धालुओं की ऑक्सीजन की कमी से ह्रदय गति के रुक जाने के कारण मौत की खबर भी है.

जानकारी के मुताबिक आक्सीजन की कमी से हुई मौत में ज्यादातार की उम्र 60 साल से ज्यादा है. वहीं इन मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि जिन लोगों को सांस लेने में दिक्कत है, वह केदारनाथ की यात्रा से बचें और यात्रा से पहले अपना मेडिकल परीक्षण जरूर करा लें.

बता दें कि उत्तराखंड में बारिश और बर्फवारी होने से तापमान में काफी कमी आई है और रात में यहां तापमान शून्य से भी नीचे चला जाता है, जिससे श्रद्धालुओं को ऑक्सीजन की कमी के कारण सांस लेने में परेशानी हो रहा है. वहीं अभी यहां यात्रा का शुभारंभ ही हुआ है, ऐसे में आने वाले समय मे यहां लोगों की संख्या में काफी इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है.