Home Blog Page 311

हाफ बिल की ‘राहत’.. और गरमाई सियासत! जनता का विरोध या विपक्ष का दबाव..

0

रायपुरः  छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर में नए विधानसभा में कार्य शुरू करने से पहले पुरानी विधानसभा में एक विशेष सत्र रखा गया। विदाई सत्र को यादगार बनाने क ऐलान करना था। ऐलान हुआ बिजली बिल हाफ योजना को लेकर। स्वयं मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब से प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को 100 के बजाय 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना का लाभ मिलेगा। ऐलान के साथ सी इस पर सियासी बयानों का करंट दौड़ने लगा। विपक्ष ने इसे अधूरा और नाकाफी बताकर घेरा तो सत्तापक्ष ने इसे विपक्ष के हार की कुंठा करार दिया।

सरप्लस बिजली स्टेट छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुराने विधानसभा भवन के विदाई सत्र में जो अंतिम घोषणा की वो यही थी। जाहिर है खबर प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं से जुड़ी है, राहत देने वाली है सो इस पर तेजी से तीखी प्रतिक्रियाओं का दौर चल पड़ा। सरकार ने इसे, जनता के हित में बताते हुए जनकल्याणकारी कदम बताते हुए पीठ थपथपाई तो विपक्ष ने इसे 400 यूनिट बिजली फ्री वाली पिछली योजना के मुकाबले नाकाफी बताया। नेता विपक्ष ने कहा कि जनता में इसे लेकर काफी आक्रोश था। साथ ही दावा किया कि कांग्रेस 400 यूनिट बिजली वाली राहत दिलाकर रहेगी।

विपक्ष ने सरकार को 200 यूनिट तक बिजली बिल में राहत के ऐलान पर घेरा तो सत्तापक्ष के सीनियर सांसद और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दो टूक कहा कि प्रदेशवासियों को PM सूर्यघर योजना पसंद नहीं आई, जिसपर PCC चीफ दीपक बैज ने तंज कसा की यही बात कांग्रेस कहती रही है कि PM सूर्यघर योजना छत्तीसगढ़ में फेल है। बीजेपी सरकार बार-बार ये दावा करती है कि सोलर ऐनर्जी की तरफ जाना भविष्य की अनिवार्य जरूरत है। ये भी दावा किया कि PM सूर्यघर योजना पूरा बिजली बिल फ्री कराने वाली फायदेमंद योजना है पर ये भी सच है कि पिछळी सरकार के वक्त लाई गई 400 यूनिट तक फ्री बिजली वाली, बिजली बिल हाफ योजना ने बिलों में बड़ी राहत दी थी। इसीलिए वो योजना काफी पॉपुलर रही। मुद्दा जनता से सीधे जुड़ा है सो कांग्रेस ने ऐलान कर दिया कि विपक्ष दिसंबर में मुद्दे पर CM हाउस का घेराव कर बड़ा प्रदर्शन करेगी।

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रपति का आगमन केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आगामी छत्तीसगढ़ यात्रा का स्वागत किया…

0

राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 से 22 नवंबर तक छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगी।

अंबिकापुर: केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की आगामी छत्तीसगढ़ यात्रा का स्वागत किया और कहा कि यह राज्य के लिए गर्व की बात है।

केंद्रीय मंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, “भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर द्रौपदी मुर्मू यहां आ रही हैं और यह हमारे लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है और इसे पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।”

उन्होंने बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत की भी तारीफ की और दावा किया कि लोगों ने जंगल राज के युग को टालने का फैसला किया है और सुशासन के लिए वोट दिया है। उन्होंने कहा, “यह एनडीए की बड़ी जीत है। लोगों को एनडीए पर भरोसा है, नतीजतन हम सभी राज्यों में जीत रहे हैं। बिहार की जनता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें जंगलराज नहीं, बल्कि सुशासन चाहिए।”

राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 से 22 नवंबर तक छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगी। 20 नवंबर को राष्ट्रपति अंबिकापुर में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे।

इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति 21 नवंबर को राष्ट्रपति निलयम, बोलारम, सिकंदराबाद में भारतीय कला महोत्सव 2025 का उद्घाटन करेंगे। भारतीय कला महोत्सव के दूसरे संस्करण में गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, गोवा, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव की समृद्ध सांस्कृतिक, पाककला और कलात्मक परंपराओं का प्रदर्शन किया जाएगा। 22 नवंबर को, राष्ट्रपति पुट्टपर्थी के प्रशांति निलयम में श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष सत्र में भाग लेंगे।

इससे पहले 19 नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली के पांचवें दीक्षांत समारोह में भाग लिया, जहां उन्होंने स्नातक छात्रों से ऐसे नवाचारों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया जो समाज का सार्थक उत्थान करें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सच्ची प्रगति केवल आविष्कार में ही नहीं, बल्कि असमानताओं को कम करने और आशा जगाने की उसकी क्षमता में भी निहित है।

किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त जारी

0

जिले के 1 लाख 3 हजार 203 किसानों को 20 करोड़ 64 लाख रूपए का आधार बेस्ट प्रणाली के माध्यम से किसानों को राशि हस्तांतरित

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कोयम्बटूर तमिलनाडु से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के रूप में जिले के 1 लाख 3 हजार 203 किसानों को 20 करोड़ 64 लाख रूपए का भुगतान आधार बेस्ट प्रणाली के माध्यम से किया। सांसद श्री संतोष पाण्डेय कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में आयोजित कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने किसानों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेकर उत्पादन में वृद्धि के लिए प्रेरित किया। अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव और समाजसेवी श्री कोमल सिंह राजपूत ने भी किसानों को आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए खेती करने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने केन्द्र की गतिविधियों की जानकारी दी।

उप संचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने विभागीय योजनायों एवं रबी फसल में धान के बदले अन्य दलहन एवं तिलहन फसल लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में कृषि से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल एवं प्रदर्शनी लगाकर कृषकों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विभागीय जानकारी एवं कृषकोन्मुखी योजनाओं के संबंध में कृषकों को संबोधित किया। प्रक्षेत्र प्रबंधक श्री आशीष गौरव शुक्ला द्वारा केन्द्र की गतिविधियों एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में किसानों को जागरूक किया गया। उद्यानिकी विभाग राजनांदगांव के श्री मेहरा, लीड बैंक मैंनेजर श्री मुनीश शर्मा, पशुधन विकास विभाग के श्रीमती ममता मेश्राम एवं मत्स्य पालन विभाग से डॉ वर्तिका ठाकुर ने किसानों को विभागीय जानकारी दी। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती जागृति यदु, सांसद प्रतिनिधि श्री बिशेसर दास साहू, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती देेव कुमारी साहू, सदस्य जिला पंचायत श्री गोपाल सिंह भूआर्य, सभापति कृषि स्थायी समिति जनपद पंचायत श्रीमती पूर्णिमा साहू, सरपंच श्री सुग्रीव साहू सहित कार्यक्रम में जिले के लगभग 400 से 500 किसान उपस्थित थे।

धान की अवैध बिक्री करने वाले कोचियों पर कड़ी कार्रवाई करें : कलेक्टर

0

– अन्य राज्यों से लगे सीमावर्ती चेकपोस्ट में धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए सतत निगरानी करने के दिए निर्देश
– विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य को समय पर पूर्ण करने के लिए कहा
– प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए जनमानस को करें प्रोत्साहित
– प्रधानमंत्री आवास योजना तथा एएचपी अंतर्गत निर्माणाधीन आवास को प्राथमिकता से पूर्ण करने के दिए निर्देश
– हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में परीक्षा परिणाम बेहतर करने के लिए कहा
– किसान क्रेडिट कार्ड से किसानों को अधिक से अधिक करें लाभान्वित
– हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सतत निगरानी के लिए कहा
– साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि धान खरीदी शासन का महत्वपूर्ण कार्य है। इसके लिए कृषि, खाद्य, सहकारिता, मार्कफेड एवं अन्य संबंधित विभाग समन्वित तरीके से कार्य करेंगे। उन्होंने धान की अवैध बिक्री करने वाले कोचियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले के अन्य राज्यों से लगे सीमावर्ती चेकपोस्ट में धान का अवैध परिवहन नहीं होना चाहिए, इस पर सतत निगरानी रखें। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शराब की अवैध बिक्री पर कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महती योजना है। इस योजना अंतर्गत विभिन्न कालोनी, आवासीय परिसर में इस योजना अंतर्गत रूपटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए जनमानस को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करें। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकता के अनुरूप उपभोक्ता सोलर प्लांट लगा सकते है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से ऊर्जा की बचत होगी। उन्होंने इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गहन समीक्षा की तथा कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना तथा एएचपी के तहत निर्माणाधीन आवास के संबंध में जानकारी ली तथा निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने शिक्षा विभाग में किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। अपार आईडी निर्माण के तहत आधार कार्ड के माध्यम से सत्यापित होने पर आईडी बनने से कार्य में तेजी आयी है। इसी तरह डिजिटल माध्यम से स्मार्ट बोर्ड प्रोजेक्टर से हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने परीक्षा परिणाम बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑनलाईन कोचिंग के माध्यम से जिले में नेट एवं जेईई की पढ़ाई सतत जारी रखने के लिए कहा। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य पालन से संबंधित केसीसी की समीक्षा की। उन्होंने विशेष तौर पर मत्स्य पालन के तहत किसान क्रेडिट कार्ड योजना से किसानों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की सतत निगरानी के लिए गृह भ्रमण एवं फोन के माध्यम से उनके स्वास्थ्य की जानकारी की समीक्षा की। उन्होंने सभी हॉस्पिटल का निरीक्षण करने के लिए कहा। कलेक्टर ने कहा कि मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए सभी विशेष तौर पर कार्य करें। गर्भवती माताओं के एएनसी जांच, दवाईयों पर ध्यान देने की जरूरत है। कलेक्टर ने टीकाकरण, भू-अर्जन, भू-बंटन की स्थिति, पोषण पुर्नवास केन्द्र, महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवायसी एवं शासन की अन्य योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शिवनंदन, अटोईराम, गोवर्धन लाल साहू ने राज्य शासन की नि:शुल्क श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना को बताया बहुत अच्छी पहल…

0

– पति-पत्नी एक साथ प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए जा रहे दर्शनार्थियों में खुशी हुई दोगुनी
– जिले के श्रद्धालुओं को कराया जा रहा प्रभु श्री राम के दर्शन
– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद

राजनांदगांव। शासन की महती योजना श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत जिले के नागरिक एवं बुजुर्ग श्रद्धालु अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन कर रहे हैं। श्री रामलला दर्शन के लिए जिले के बुजुर्ग श्रद्धालुओं का दल प्रतिमाह अयोध्या जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन तीर्थयात्री विशेष ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हुए।

अयोध्या धाम की यात्रा के लिए तीर्थयात्री स्पेशल ट्रेन में बैठे छुरिया विकासखंड के ग्राम खोभा निवासी श्री शिवनंदन सिन्हा और उनकी पत्नी श्रीमती मालती सिन्हा ने बताया कि कभी सोचे नहीं थे कि उन्हें अयोध्या धाम में श्री रामलला दर्शन के लिए एक साथ दर्शन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की महती योजना श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना से सभी वर्गों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। श्री शिवनंदन ने कहा कि शासन की श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना बहुत सुन्दर योजना है। अयोध्या धाम जाने के लिए हर व्यक्ति नहीं जा पाते हैं। मन में इच्छा बन कर रह जाती है। राज्य शासन की श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना से नागरिकों को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन करना आसान हो गया है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इसी तरह छुरिया विकासखंड के ग्राम शिकारीमहका निवासी श्री अटोईराम और पत्नी श्रीमती संतरी बाई, ग्राम लाममेटा निवासी श्री गोवर्धन लाल साहू एवं पत्नी श्रीमती सविता बाई एक साथ अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि शासन की महती योजना श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना बहुत अच्छी योजना है। उन्होंने कहा कि एक साथ प्रभु श्री राम के दर्शन करने की बहुत इच्छा थी। इस योजना से प्रभु श्री राम के दर्शन करने का मौका मिलने पर खुशी जाहिर किए। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को योजना शुरू करने के लिए आभार और धन्यवाद दिया।

सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 665 तीर्थ यात्रियों की स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

0

– प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए दर्शनार्थियों में भारी उमंग एवं उत्साह का क्षण
– जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए किया गया विदा

राजनांदगांव। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने आज रेल्वे स्टेशन राजनांदगांव से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 13 जिलों के 665 तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्य शासन की महत्वपूर्ण श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से जाने वाले दर्शनार्थियों में भारी उमंग एवं उत्साह का क्षण रहा। जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए विदा किया गया।

सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश के अंतिम छोर से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए सभी तीर्थ यात्रियों को नि:शुल्क ले जाना मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता को प्रदर्शित कराता है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव रेल्वे स्टेशन से चौथी बार श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाया गया। श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना का प्रदेश के नागरिक लाभ ले रहे है। उन्होंने प्रभु श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया। उन्होंने दर्शनार्थियों से बातचीत कर तीर्थ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल श्री नीलू शर्मा, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, सदस्य जिला पंचायत श्रीमती देवकुमार साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री खूबचंद पारख, श्री सचिन बघेल, श्री भरत वर्मा, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, एसडीएम श्री गौतम पाटिल, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

“श्री सत्य साई बाबा का शताब्दी समारोह सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि दिव्य वरदान- PM मोदी”

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में कहा कि श्री सत्य साई बाबा का शताब्दी समारोह सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि एक दिव्य वरदान है.

श्री सत्य साई बाबा ने सेवा को मानव जीवन के केंद्र में रखा. इससे पहले पीएम मोदी ने श्री साई बाबा के जीवन, शिक्षाओं और विरासत को सम्मान देते हुए एक स्मारक सिक्का और डाक टिकटों का एक सेट जारी किया.

अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने बताया कि आज यहां 20 हजार से ज्यादा बेटियों के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोले गए हैं. इस शुरुआत से इन बेटियों की शिक्षा और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित हुआ है.

4 करोड़ बेटियों के नाम से सुकन्या खाता खुलेः PM मोदी

उन्होंने आगे कहा, “भारत सरकार ने 10 साल पहले बेटियों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए, उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना शुरुआत की थी. ये देश की उन योजनाओं में से एक है, जिसमें 8.2% का सबसे ज्यादा ब्याज हमारी बेटियों को मिलता है.”

पीएम मोदी ने सुकन्या योजना की कामयाबी के बारे में बताया कि अब तक देशभर की 4 करोड़ से ज्यादा बेटियों के खाते सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खोले जा चुके हैं. अब तक इन बैंक खातों में सवा 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जमा कराई जा चुकी है.

100 करोड़ लोद सामाजिक सुरक्षा दायरे में PM मोदी

उन्होंने कहा, “देश में पिछले 11 सालों में ऐसी अनेक योजनाएं शुरू हुई हैं, जिन्होंने नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को बहुत मजबूत कर दिया है और देश के गरीब, वंचित निरंतर सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आ रहे हैं. साल 2014 में देश में 25 करोड़ लोग ही सामाजिक सुरक्षा के दायरे में थे. लेकिन आज मैं बड़े संतोष के साथ बाबा के चरणों में बैठकर कहता हूं, आज ये संख्या करीब 100 करोड़ तक पहुंच चुकी है.”

श्री सत्य साईं बाबा के संदेश का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “श्री सत्य साईं बाबा का संदेश महज पुस्तकों, प्रवचनों और आश्रमों की सीमाओं में नहीं रहा है. उनकी शिक्षा का प्रभाव लोगों के बीच दिखता है. आज भारत के शहरों से लेकर छोटे गांवों तक, स्कूलों से लेकर आदिवासी बस्तियों तक, संस्कृति, शिक्षा और चिकित्सा सेवा का एक अद्भुत प्रवाह दिखाई देता है. बाबा के करोड़ों अनुयायी बिना किसी स्वार्थ के इस काम में लगे हैं. मानवसेवा ही माधव सेवा है, ये बाबा के अनुयायियों के सबसे बड़ा आदर्श है.”

साई बाबा की शिक्षा हमारा मार्गदर्शन कर रहीः PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “आज पुट्टपर्थी की इस पावन धरती पर आप सभी के बीच उपस्थित होना मेरे लिए एक भावनात्मक और आध्यात्मिक अनुभव है. कुछ समय पहले ही मुझे श्री सत्य साईं बाबा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था.”

उन्होंने कहा, “श्री सत्य साई बाबा का यह जन्मशताब्दी वर्ष हमारी पीढ़ी के लिए सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि एक दिव्य वरदान है. आज भले ही वें हमारे बीच दैहिक स्वरूप में नहीं हैं, लेकिन उनकी शिक्षा, उनका प्रेम, उनकी सेवा भावना आज भी करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन कर रही हैं.”

PM मोदी का महासमाधि पर नमन और श्रद्धांजलि

इससे पहले पीएम मोदी ने पुट्टपर्थी के श्री सत्यसाई जिले में दिवंगत आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी समारोह में भाग लिया. समारोह के एक हिस्से के रूप में पीएम मोदी ने सत्य साई बाबा की महासमाधि पर जाकर नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही पीएम मोदी को पुरोहितों द्वारा वैदिक आशीर्वाद दिया गया.

श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद उनके द्वारा साई बाबा के जीवन, शिक्षाओं और विरासत को सम्मान देते हुए एक स्मारक सिक्का और डाक टिकटों का एक सेट जारी किया. पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण और अन्य लोग भी मौजूद रहे.

“राहुल गांधी के लिए कर्पूरी ठाकुर की जन नायक उपाधि हड़पना चाहती थी कांग्रेस, केसी त्यागी के आरोप”

0

बिहार में सरकार गठन की तैयारी है। इसी बीच जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने चुनाव में कांग्रेस की हार के तार सांसद राहुल गांधी की प्लानिंग से जोड़े हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने बिहार में समाजवादी नेता दिवंगत कर्पूरी ठाकुर की जन नायक की उपाधि हड़पने का प्रयास किया था, जिसके चलते उसे हार का सामना करना पड़ा।

बिहार में 61 सीटों पर लड़ी कांग्रेस 6 पर जीत हासिल कर सकी थी।

इकोनॉमिक टाइम्स से बातचीत में त्यागी ने कहा, ‘राहुल और कांग्रेस ने खुलकर कर्पूरी ठाकुर के जन नायक की उपाधि को हड़पने की कोशिश की और चुनाव के नतीजों ने दिखा दिया कि बिहार के लोगों ने इस प्रयास को असफल कर दिया। सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए कर्पूरी ठाकुर को उनके करीब 50 सालों के कामों के लिए लोगों ने उन्हें जन नायक की उपाधि दी थी। राहुल को जन नायक दिखाने के तौर पर दिखाने की कांग्रेस की कोशिश ने बिहार की जनता को नाराज कर दिया है। उन्होंने दिखा दिया है कि किसी को भी ठाकुर की उपाधि चुराने नहीं दी जाएगी।’

उन्होंने कहा, ‘अगर कोई भी महात्मा गांधी के बापू उपाधि या जयप्रकाश नारायण के लोक नायक उपाधि को लेने की कोशिश करेगा, तो उसका भी यही हाल होगा।’

कांग्रेस को भी चेताया

रिपोर्ट के अनुसार, त्यागी ने ओबीसी का मुद्दा उठाकर खुद को मंडल पार्टी दिखाने की कोशिश को लेकर भी कांग्रेस को चेतावनी दी। उन्होंने कहा, ‘1978 में जब कर्पूरी ठाकुर सरकार ने बिहार में मुंगेरी लाल आयोग की रिपोर्ट को लागू किया था और ओबीसी, ईबीसी और सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए आरक्षण लागू किया था। तब कांग्रेस ने विरोध किया था।’

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस की अगुवाई वाली केंद्र सरकारों ने ओबीसी कोटा के लिए हमेशा मंडल आयोग के प्रस्तावों को दबाया है। जब वीपी सिंह सरकार ने इसे लागू करने की कोशिश की, तो राजीव गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेस की 10 सालों की सरकार के दौरान राहुल गांधी काफी प्रभावशाली रहे, लेकिन उन्होंने कभी भी जातिगत जनगणना, ओबीसी हित या 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण कोटा बढ़ाने और इसे 9वें शेड्यूल में शामिल करने की बात नहीं की। इसके लिए ही समाजवादी लड़ते रहे।’

त्यागी ने कहा, ‘सभी सभी चुनावी दांव फेल हो गए, तो राहुल ने मौका देखकर खुद को और कांग्रेस को सामाजिक न्याय और ओबीसी राजनीति का चैम्पियन दिखाने की कोशिश की। ऐसा उन्होंने सत्ता में रहते हुए कभी नहीं किया। जब राहुल जी ने खुद को सामाजिक न्याय का चैम्पियन के तौर पर दिखाने की कोशिश की, तो बिहार ने इसे खोखला बताकर खारिज किया। यहां तक कि कांग्रेस नेताओं और समर्थक भी इससे सहमत नहीं हुए और कभी उनका समर्थन नहीं किया।’

एनडीए की जीत

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने राज्य की 243 सीट में से 202 सीट पर जीत हासिल की। गठबंधन के दो प्रमुख घटक दलों भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 89 और नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) ने 85 सीट जीतीं। जबकि, महागठबंधन के बड़े दल राजद 25 और कांग्रेस 6 सीटों पर सिमट गई थी।

“जज, नौकरशाह और राजदूतों समेत 272 हस्तियों का राहुल गांधी को खुला खत, क्या लिखा”

0

भारत के पूर्व जजों और पूर्व नौकरशाहों ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा है। 200 से ज्यादा सदस्यों वाले इस समूह ने कांग्रेस सांसद की तरफ से भारत निर्वाचन आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों पर नाराजगी जाहिर की है।

पत्र में कहा गया है कि राजनीतिक हताशा को छिपाने के लिए संस्थाओं को निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर काम करने के आरोप लगाए थे।

पत्र में कहा गया है, ‘हम समाज के वरिष्ठ नागरिक हैं और इस बात पर चिंता जाहिर करते हैं कि भारत का लोकतंत्र पर हमला किया जा रहा है। ये हमला बल से नहीं, बल्कि इसकी संस्थाओं पर जहरीली बयानबाजी के जरिए किया जा रहा है। कुछ राजनेता कोई वास्तविक नीति विकल्प पेश किए बगैर अपनी नाटकीय राजनीतिक रणनीति में उकसावे और निराधार आरोपों का सहारा ले रहे हैं।’

272 लोगों ने इस पत्र पर दस्तखत किए हैं, जिनमें 16 रिटायर्ड जज, 123 पूर्व नौकरशाह, 133 रिटायर्ड सैन्य अधिकारी और 14 पूर्व राजदूत शामिल हैं।

इस पत्र में कहा गया है, ‘भारतीय सशस्त्र बलों के साहस और उपलब्धियों पर सवाल उठाकर छवि खराब करने, न्यायपालिका की निष्पक्षता पर सवाल उठाने, संसद और इसके पदाधिकारियों पर सवाल उठाने के बाद अब प्रतिष्ठा और ईमानदारी पर षड्यंत्रकारी हमले झेलने की बारी भारत के निर्वाचन आयोग की है।’

पत्र में राहुल गांधी को लेकर कहा गया है कि उन्होंने लगातार चुनाव आयोग पर हमला किया है और कहा है कि उनके पास आयोग के वोट चोरी में शामिल होने के सबूत हैं। समूह ने लिखा, ‘आरोपों के बाद भी उनकी तरफ से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है…।’ इसमें कहा गया है, ‘कांग्रेस और अन्य दलों के कई वरिष्ठ नेताओं ने, वामपंथी एनजीओ, ध्यान आकर्षित कराने वाले कुछ लोगों ने SIR के खिलाफ इस बयानबाजी में साथ दिया है।’

आगे लिखा है, ‘यह तक घोषणा कर दी गई है कि आयोग बेशर्मी के साथ भाजपा की बी टीम के तौर पर काम क रहा है। ऐसी बयानबाजी भावनात्मक रूप से ताकतवर हो सकती है, लेकिन जांच में यह नहीं टिकेगी, क्योंकि चुनाव आयोग ने सार्वजनिक रूप से SIR का तरीका साझा किया है, इसकी निगरानी अदालत के बताए तरीकों से की गई है, अपात्र नामों हटाया गया है और नए पात्रों मतदाताओं को शामिल किया गया है। इससे पता चलता है कि ये आरोप संस्थागत संकट की आड़ में राजनीतिक हताशा छिपाने के लिए हैं।’

पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस नेता जैसा बर्ताव कर रहे हैं, उसे बार-बार चुनावी असफलता और हताशा से पैदा हुआ गुस्सा कहा जा सकता है। इसमें कहा गया है, ‘जब राजनेता आम नागरिकों की महत्वाकांक्षाओं से दूर हो जाते हैं, तो वो अपनी विश्वसनीयता दोबारा बनाने के बजाए संस्थाओं पर भड़ास निकालते हैं। विश्लेषण की जगह नौटंकी ले लेती है। जनसेवा की जगह तमाशा होने लगता है। विडंबना यह है कि जिन कुछ राज्यों में विपक्ष की अगुवाई वाले दल सरकार बना लेते हैं, वहां चुनाव आयोग की आलोचना खत्म हो जाती है। जब कुछ राज्यों में उनके पक्ष में नहीं आता, तो आयोग विलेन हो जाता है।’

“BJP के तूफान में कहां डूब जाओगे पता नहीं चलेगा, बिहार हार के बाद कांग्रेस से बोला सहयोगी दल”

0

BMC चुनाव में अकेले लड़ने का संकेत दे चुकी कांग्रेस अब सहयोगियों के निशाने पर है। महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना (UBT) ने कांग्रेस की बिहार चुनाव में हार पर तंज कसा है।

पार्टी नेता आनंद दुबे ने कहा कि मुंबई में कांग्रेस 2-4 सीटों पर सिमट जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां भी कांग्रेस को लगता है वो बहुत ताकतवर है, वो वहां जाकर हार जाती है। इसके अलावा उन्होंने पूर्व कांग्रेस सांसद हुसैन दलवाई के दिल्ली बलास्ट को लेकर दिए बयान पर भी आपत्ति जताई है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में दुबे ने कहा, ‘महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस अकेला ही राष्ट्रीय पक्ष है, तो उसे कभी-कभी राष्ट्रीय पक्ष होने का सपना याद आ जाता है। अभी बिहार में जो दुर्दशा हुई, उसे लगता है कांग्रेस भूल गई है। कांग्रेस कभी-कभी अति आत्मविश्वास में बह जाती है। हरियाणा के चुनाव में हार हुई, महाराष्ट्र के चुनाव में हार हुई, अभी बिहार में हार हुई। देश में जहां कांग्रेस को लगता है कि वह बहुत ताकतवर है, वहां हार जाती है।’

उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र में तो जीतते हुए हार गई। वजह असमन्वय…। अब सुन रहे हैं कि महाराष्ट्र इकाई में जो नेता हैं, वो स्वयंबल की बात कर रहे हैं। आप स्वतंत्र हैं, चाहे जैसे लड़ें। इससे फर्क नहीं पड़ता…।’

उन्होंने कहा, ‘ये जो महाराष्ट्र इकाई के नेता हैं, ये कभी-कभी बहुत उत्साहित हो जाते हैं। उन्हें नहीं पता कि उनकी नाव में एक छेद है। बीच समंदर में जाकर डूब जाएंगे। हमारी नाव में बैठ जाएंगे, तो नैया पार हो जाएगी…। हमारी नाव में बैठोगे तो नाव पार हो जाएगी, नहीं तो बीजेपी के तूफान में और बीजेपी की लहरों में कहां डूब जाओगे पता नहीं चलेगा। बड़े बुजुर्गों की बात याद रखनी चाहिए। बड़े बुजुर्ग कह गए हैं कि जब आंधी तूफान आए, तब बैठ जाना चाहिए। कांग्रेस को यह समझ नहीं आ रहा है।’

MNS के साथ वाले दावे पर उठाए सवाल

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा, ‘कांग्रेस को लगता है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के आने से उत्तर भारतीय नाराज हो जाएंगे। बिहार में कौन सा महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना था। बिहार में आरजेडी के साथ रहकर कांग्रेस 61 से 6 सीटों पर आ गई। मुंबई में तो लगता है कि 2-4 सीटों पर आ जाएगी। फिर कांग्रेस स्वतंत्र पार्टी है।’

बिहार चुनाव के नतीजे

हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने 61 सीटों पर चुनाव लड़ा था और महज 6 पर जीत हासिल कर सकी थी। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल के खाते में 25 सीटें आई थीं। जबकि, एनडीए ने 200 सीटों से ज्यादा जीतकर बिहार में सरकार बनाने का दावा पेश किया।