Home Blog Page 3119

त्‍वचा और बालों के लिए दही हुआ फायदेमंद साबित, जानिये केसे!

0

गर्मी के दिनों में दही को सेहत के लिए जितना अच्‍छा माना जाता है, उतनी ही यह आपकी त्‍वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है. क्‍योंकि दही की तासीर ठंडी होती है, जो चेहरे को ताजगी और ठंडक भी देती है. दही का इस्‍तेमाल न केवल त्‍वचा बल्कि बालों से संबंधित समस्‍याओं में भी किया जा सकता है. दही कई पोषक तत्‍वों से भरपूर है.

दही में कोलेस्‍ट्रोल, सोडियम, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, डाइटरी फाइबर व मैग्‍नीशियम जैसे कई तत्‍व पाये जाते हैं. इसके अलावा दही कई एंटीऑक्‍सीडेंट गुणों से भरपूर है. आइए आपको बताते हैं कि आप दही से किन-किनदही को बना सकते हैं, जो आपके त्‍वचा व बालों के लिए फायदेमंद होंगे.

डैंड्रफ के लिए दही और श‍हद

यदि आपको डैंड्रफ की समस्‍या है, तो आप दही और शहद का हेयर मास्‍क बना सकते हैं. दही और शहद का यह हेयर मास्‍क आपके बालों को डैंड्रफ मुक्‍त व चमकदार बना देगा. दही और शहद का हेयर मास्‍‍क बनाने के लिए आप एक कप दही में दो चम्‍मच नींबू का रस मिलाएं. अब इस मास्‍क को अपने बालों व उनकी जड़ों पर अच्‍छे से लगाएं. 30 मिनट रखने के बाद आप अपने बालों में एक कप दही के साथ दो चम्‍मच शहद मिलाएं और इसे बालों में लगाएं. यदि आपके पास समय कम हो, तो आप चाहें तो पहली बार में भी इस हेयर मास्‍क में शहद मिला सकते हैं. इसके बाद आप अपने बालों को शैंपू से वॉश कर लें.

स्‍मूदी हेयर के लिए दही और काली मिर्च

अगर आप घने, मजबूत व शाइनी बाल चाहते हैं, तो आप बालों में दही और काली मिर्च का हेयर मास्‍क बनाकर लगा सकते हैं. इसके लिए आप एक कप दही में एक चम्‍मच काली मिर्च पाउडर डालकर इस मिश्रण को अच्‍छे से मिलाएं.इसके बाद आप इस हेयर मास्‍क को अच्‍छे से बालों पर लगा लें और कुछ देर बाद आप अपने बालों को शैंपू से धो लें.

झड़ते बालों के लिए दही और मुल्‍तानी मिट्टी

दही आपके बालों को मॉश्‍चराइज करने में भी फायदेमंद है. अगर आप दही व मुल्‍तानी मिट्टी का मास्‍क अपने बालों पर नियमित रूप से लगाते हैं, तो यह आपके बालों को झड़ने से रोकता है. इसके लिए आप एक बाउल में खट्टी दही लें और उसमें तीन या चार चम्‍मच मुल्‍तानी मिट्टी का पाउडर डालें. इसके अलावा आप इसमें नींबू का रस दो चम्‍मच डालें और रात भर के लिए रख दें. सुबह आप इसे अपने बालों पर लगा सकते हैं और लगभग 1 घंटे बाद आप अपने बालों को धो लें. इससे आपको झढ़ते बालों से निजात मिलेगी.

ऑयली स्किन के लिए दही और केला

कई लोग अपनी बॉयली स्किन से परेशान र‍हते हैं, तो अब वह चिंता छोड़ें और दही व केले से बने इस फेस मास्‍क को ट्राई करें. इसके लिए आप एक पका हुआ केला लें और उसे मिक्‍सर की मदद से अच्‍छे से पीस लें. अब आप इस पेस्‍ट में एक चम्‍मच शहद मिलाकर, इसे अपने फेस पर अप्‍लाई करें. 15 मिनट बाद आप इस मास्‍क को गुनगुने पानी से धो लें.

टैनिंग के लिए दही और बेसन

आमतौर पर बहुत से लोग टैनिंग के लिए घर पर बेसन का फेस मास्‍क बनाते और इस्‍तेमाल करते हैं. लेकिन आप टैनिंग के लिए दही और बेसन का फेस पैक बनाकर इसका इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इससे आपको ज्‍यादा फायदा मिलेगा. एक बाउल में एक चम्‍मच बेसन लें.अब उसमें 2 या 3 चम्‍मच जरूरत के अनुसार दही मिलाएं और टैनिंग वाली जगह पर लगाएं. 20 मिनट रखने के बाद आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें.

पिंपल्‍स के लिए दही और अरहर दाल फेस मास्‍क

प्रदूषण और गंदगी के चलते अक्‍सर आपके चेहरे पर पिंपलस आ जाते हैं. जिससे आपका चेहरा बेहद भद्दा और बेकार दिखता है.ऐसे में आप अपने चेहरे को बेदाग और खूबसूरत बनाने के लिए कई जतन करते हैं. लेकिन परेशान होना छोडि़ये आप अपने चेहरे से कील-मुंहासों को दूर करने के लिए घर पर दही और अरहर दाल फेस मास्‍क बना सकते हैं. इसके लिए आप अरहर दाल को पीसकर पाउडर बना लें.अब आप 1 चम्‍मच अरहर दाल पाउडर में 1 या दो चम्‍मच दही और मिलाएं .आप चाहें तो इसमें पेस्‍ट में नींबू का रस व मुल्‍तानी मिट्टी भी मिला सकते हैं। 15-20 मिनट बाद आप अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। सप्‍ताह में 2 या 3 बार इसको लगाने से आपे मुंहासे दूर हो जाएंगे.

राजीव गांधी पर मोदी के बयान पर राहुल-प्रियंका का पलटवार, बोले-सनक में शहादत का अपमान

0

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पलटवार किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मोदीजी, लड़ाई खत्म हो चुकी है। आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं।’ प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी बेलगाम सनक में एक नेक और पाक इंसान की शहादत का निरादर किया। जवाब अमेठी की जनता देगी, जिनके लिए राजीव गांधी ने अपनी जान दी। हां मोदीजी ‘यह देश धोखेबाजी को कभी माफ नहीं करता।

बता दें कि एक चुनावी सभा में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर टिप्पणी करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘देश आपके पिता को बेशक ‘मिस्टर क्लीन’ के नाम से जानता है, लेकिन मिस्टर क्लीन का जीवनकाल ‘भ्रष्टाचारी नंबर 1’ के रूप में खत्म हुआ था।

‘छद्म राष्ट्रवाद के नाम पर चुनाव लड़ रही है बीजेपी’

0

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (bhupesh baghel) ने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ‘छद्म राष्ट्रवाद’ (pseudo-nationalism) की राजनीति का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर झूठ बोलने का भी आरोप मढ़ा है और कहा है कि जनता ही उन्हें सच से सामना कराएगी। उन्होंने ये भी का कि ये लोग चुनावी फायदे के लिए सेना का इस्तेमाल कर रहे हैं।

‘बीजेपी नेताओं के नक्सलियों से संबंध’

यूनिवार्ता के मुताबिक भूपेश बघेल (bhupesh baghel) ने ये भी आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के नक्सलियों से ताल्लुकात हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया है कि बीजेपी के नेता नक्सलियों को आर्थिक मदद भी पहुंचाते हैं। हालांकि, ये भी तथ्य है कि पिछले महीने ही पहले चरण के चुनाव से ठीक पहले छत्तीसगढ़ में ही बीजेपी के विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी और भाजपा ने इसके पीछे गंभीर साजिश का भी आरोप लगाया था।

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के मुख्यमंत्री बघेल ने मीडिया के लोगों से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (sadhvi pragya thakur) की उम्मीदवारी पर भी बात की है। उन्होंने दावा किया है कि साध्वी (sadhvi pragya thakur)ने छत्तीसगढ़ में किस व्यक्ति पर और कैसे हमला किया था, ये वहां के लोग जानते हैं। इस दौरान साध्वी पर तंज कसते हुए वे ये तक बोल गए कि भगवा पहन लेने भर से आपराधिक प्रवृत्ति का कोई व्यक्ति साधु-संत नहीं बन सकता। गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (sadhvi pragya thakur) भोपाल से भाजपा उम्मीदवार हैं और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को टक्कर दे रही हैं।

 

‘बीजेपी का छद्म-राष्ट्रवाद’

इस दौरान भूपेश बघेल (bhupesh baghel)ने सेना के अफसरों और चुनाव आयोग के मना करने के बावजूद भाजपा पर वोट के लिए सुरक्षा बलों के नाम का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा है कि, “डिफेंस ऑफिसर्स कहते हैं कि उनके नाम पर वोट न मांगें। चुनाव आयोग भी कहता है कि इस काम के लिए सुरक्षा बलों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। लेकिन, वे लोग ‘मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट’ (Model Code of Conduct)का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। इससे पता चलता है कि बीजेपी के पास कहने के लिए कुछ नहीं है और वह ये चुनाव ‘छद्म-राष्ट्रवाद’ (pseudo-nationalism) के नाम पर लड़ रही है। ”

 

पहली बार दिखा तीन आंखों वाला सांप, तस्वीरें देखकर आप भी कहेंगे Wow

0

न्यूज एजेंसियों में दावा किया जा रहा है कि शायद यह पहला मौका है जब तीन आंखों वाले सांप देखे गए हैं. वन्यजीव विशेषज्ञ तीन आंखों वाले सांप की प्रजाति के बारे में जानकारी जुटाने में जुटे गए हैं.

केनबरा: हिन्दू पौराणिक कथाओं में भगवान शंकर के तीन आंख होने की बात कही गई है. मान्यता है कि भगवान शंकर गले में सांप को लपेटे रहते हैं. इस बार तीन तीन आंखों वाला सांप देखने को मिला है. हालांकि तीन आंखों वाला सांप भारत से करीब 7,809 किलोमीटर दूर ऑस्ट्रेलिया में दिखा है. न्यूज एजेंसियों में दावा किया जा रहा है कि शायद यह पहला मौका है जब तीन आंखों वाले सांप देखे गए हैं. वन्यजीव विशेषज्ञ तीन आंखों वाले सांप की प्रजाति के बारे में जानकारी जुटाने में जुटे गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया के शहर हंप्टी डू में सड़क पर तीन-आंखों वाला सांप रेंगते हुए देखा गया. रेंजर्स ने झट से इस सांप की तस्वीरें कैमरे में कैद कर ली. साथ ही इसके बारे में जानकारी जुटाने में जुट गए. रेंजर्स ने दावा किया है कि उन्होंने पहली बार तीन आंखों वाला सांप देखा है. उनका दावा है कि सांप की तीनों आंखें भली-भांति काम कर रहे थे. दुनिया इस सांप से रूबरू होती उससे पहले ही इस सांप की मौत हो गई. जीव वैज्ञानिकों ने इस सांप ‘मॉन्टी पायथन’ नाम दिया गया.

उत्तरी क्षेत्र पार्क और वन्यजीव आयोग ने एक फेसबुक पोस्ट में बताया है कि सांप की एक्स-रे रिपोर्ट के अनुसार उसकी तीनों आंखें काम कर रहीं थी. वन्यजीव अधिकारियों ने नॉदर्न टेरिटरी न्यूज को बताया कि 40 सेंटीमीटर (18 इंच) का यह सांप लगभग तीन महीने का था और कैद में रखने के लगभग एक महीने बाद उसकी पिछले सप्ताह मौत हो गई.

भले ही इस सांप की मौत हो गई है, लेकिन वन्यजीव वैज्ञानिक इसकी प्रजाति के बारे में जानकारी जुटाने में जुट गए हैं. फेसबुक पर पोस्ट की गई तस्वीरों में तीन आंखों वाला सांप काफी आकर्षक लग रहा है.

राहुल बोले- मोदी जी खत्म हो चुकी है जंग, आपके कर्म आपका कर रहे हैं इंतजार

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, “मोदी जी, जंग खत्म हो चुकी है। आपके कर्म आपका इंतजार कर रहे हैं। आप अपनी सोच को मेरे पिता पर जाहिर करने से बच नहीं सकते हैं। आपके लिए मेरा ढेर सारा प्यार और स्नेह , राहुल।”

राहुल गांधी ने यह ट्वीट पीएम मोदी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को लेकर दिए गए विवादित को लेकर किया है।

मोदी खुद अपने नाम पर नहीं मांगते वोट: भूपेश बघेल

0

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा, ”बीजेपी कार्यकर्ता अपने उम्मीदवारों के नाम पर नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांगते हैं. नरेंद्र मोदी खुद अपने नाम पर वोट नहीं मांगते, वह सैन्य बलों की वीरता के नाम पर वोट मांगते हैं.”

गर्मियों के लिए तरबूज है रामबाण, जाने इसको खाने के गुण

0

गर्मियों के दिनों में तरबूज बहुत ही बेहतरीन फल होता है। इसका सेवन करने से हमारे शरीर में कई साड़ी तत्वों की कमी पूरी हो जाती है, तो आइए जानते हैं तरबूज के सेवन करने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

गर्मियों के दिनों में तरबूज का सेवन अवश्य ही करना चाहिए। क्योंकि गर्मियों के दिनों में इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी दूर हो जाती है, साथ ही हमारी थकान भी मिट जाती है।

गर्मियों के दिनों में तरबूज का सेवन करने से यह पेट संबंधित सभी बीमारियों को दूर करता है और पेट को ठंडक पहुंचाता है। पेट में होने वाले हलचल को रोकता है। जिससे पेट शांत और स्वच्छ रहता है।

गर्मियों के दिनों में तरबूज का सेवन भरपूर रूप से करने पर यह पेशाब में आने वाली दिक्कतों को भी दूर करता है, और पेशाब की नली को साफ कर दूषित पदार्थ को बाहर निकालने में काफी मदद करता है।

तरबूज का रोजाना सेवन करने से आया पेट संबंधित सभी विकारों को दूर करता है। जैसे कब्ज, एसिडिटी, गैस, पेट मरोड़ आदि। यह शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

गर्मियों के दिनों में तरबूज का सेवन करने से लू नहीं लगता और हमारे अंदर भरपूर मात्रा में ताजगी बरकरार रहती है।

दिखेंगे कई शानदार फीचर्स, 20 इंच का टीवी और मिनी फ्रिज के साथ आ रही है टोयोटा इनोवा

0

जयपुर। भारत की मशहूर कार मोडिफाई कंपनी डीसी डिजाइन ने हाल ही में टोयोटा किर्लोस्कर की पॉपुलर एसयूवी कार इनोवा क्रिस्टा को मोडिफाई किया है। कंपनी ने इस कार के अंदर से पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। मॉडिफिकेशन के बाद इस कार को अंदर से पहचान पाना बेहद मुश्किल है।

डीटी डिजाइन ने इस मॉडिफाइड मॉडल को लाउंज अल्टीमेट एडिशन नाम के साथ पेश किया है। इस मोडिफाईड मॉडल की सबसे खास बात यह है कि इसे ड्राइवर सीट बीच में कम्प्लीट पार्टिशन कर दिया गया है। जबकी इसके केबिन में 2 पैसेंजर्स के लिए 24 इंच का कैप्टन सीट भी दिया गया है।

बता दें कि डीसी डिजाइन ने टोयोटा के इस कार के केबिन को पूरा बदलकर रख दिया है। इस कार में दो पैसेंजर के लिए सीट दी गई है। यह 14 इंच का कैप्टन सीट है जो कि 150 डिग्री तक झुक सकती है। इसके अलावा इसके केबिन में 20-इंच के एलईडी टीवी को फिट किया गया है जिसे डीवीडी प्लेयर के साथ जोड़ा गया है। इस कार में 7 लीटर का मिनी रेफ्रिजरेटर भी लगाया गया है।कार के अंदर LED लाइट्स वाली फिनिशिंग दी है। केबिन में बैठे पैसेंजर्स को ड्राइवर से बात करने माइक का करना होता है।

हालांकी डीसी डिजाइन ने इस कार के इंजन में किसी तरह का कोई बदलाव नही किया गया है। इस कार में पहले की तरह ही 2694 सीसी का पावरफुल इंजन दिया गया है। यह इंजन मैक्सिमम 5200 आरपीएम पर 166 पीएस की पावर और 4000 आरपीएम पर 245 न्यूटन मीटर का पीक टॉर्क जनरेट करती है।

आखिर क्यों है दही इतना जरूरी खाने में ,जाने इसके लाभ

0

वैसे तो कहा जाता है कि दही का सेवन हर किसी के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन ऐसा नहीं है बल्कि कई बीमारियां ऐसी होती हैं जिसमें दही खाने से आपकी परेशानी कहीं हद तक बढ़ सकती है। इतना ही नहीं आज हम आपको दही से जुड़े कुछ ऐसे तथ्‍यों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके सेवन करने से हमारे शरीर को काफी लाभ मिलता है लेकिन वहीं आपको बता दें कि आज हम आपको ऐसे 3 चीज के बारे में बताएंगे जिसे दही के साथ खाने से हमारे शरीर पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है।

ऐसे तो दही स्किन से लेकर पाचन-तंत्र तक को बेहतर बनाने में मदद करता है लेकिन इसे गलत वक्त पर या फिर गलत इंसान को देने पर समस्या और भी बढ़ सकती है। जी हां ये तब हो सकता है जब आप दही के सेवन के बाद इन चीजों का भी सेवन कर लेते हैं तो। यदि आप भी इस बात से अंजान हैं कि दही का सेवन करने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए तो आइए जानते हैं

मछली
ध्‍यान रहे कि कभी भी मछली खाने के बाद दही का सेवन नहीं करना चाहिए क्‍योंकि इसके खाने से सफेद दाग वाली बिमारी आपको हो सकती है जी हां हम उसी बिमारी के बारे में बात कर रहे हैं जो इंसान के चेहरे पर सफेद धब्बे उग जाते हैं। मछली खाने के बाद यदि आप दही खाते हैं तो, ऐसी समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। इस बीमारी को ल्युकोडर्मा कहते हैं।

चिकन
अगर आपको दही खाना पसंद है तो आपको ये भी पता होगा कि दही ठंडा होता है वही मुर्गे का मांस या बकरे का मांस गर्म होता है। यानि की अगर आप दही खाने के बाद चिकन या मांस खाते हैं तो यह आपस में मिलकर ऐसे तत्व बनाते हैं जो शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है।

दही बड़ा
आपको अगर दही बड़ा खाना पसंद है तो आपको ध्‍यान रखना चाहिए की यदि आप दही खाने के बाद दही बड़ा खाते हैं तो यह आपके शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है। ऐसा करने से आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है और आपको हार्ट अटैक भी आ सकता है।

खून की कमी करे दूर करता है ये फल, जाने क्या हे फायदे

0

खून की कमी के कारण हमारा शरीर कमजोर रहता है ।जिससे हमें घातक बीमारियां हो सकती है। दोस्तों हम आपको ऐसे फल के बारे में बताइए ।जो शारीरिक कमजोरी को दूर करके और खून की कमी को पूरा करेगा आइये जानते हैं।

1. दोस्तों हम जिस फल की बात कर रहे हैं ।उस फल का नाम फालसा का फल है। जो शारीरिक कमजोरी को दूर करेगा ।और शरीर में ब्लड की कमी को दूर करेगा और यह फल शरीर के लिए लाभदायक होता है। फालसा का फल एक औषधि के रूप में होता है।

2. फालसा का फल का सेवन करने से अनेक बीमारियां दूर रहती है। बहुत सारे लोग इसके बारे में कम जानते हैं। और यह सबसे शक्तिशाली फल है। इस फल में कैल्शियम और प्रोटीन के साथ फेलीकल एसिड प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। और यह फल शरीर के लिए लाभदायक है ।और हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है ।

3. दोस्तों यदि आप 7 दिन लगातार फालसा के जूस का सेवन कर लेते हो। तो हमारे शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। और शारीरिक कमजोरी को पूरा करता है। और हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने से अनेक रोगों से हमें मुक्ति मिलती है ।फालसा का फल शरीर के लिए लाभदायक होता है। और फालसा के फल में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।