Home Blog Page 3123

समर्थन के लिए प्रधानों को 20-20 हजार रुपये दे रिश्वत दे रही BJP: प्रियंका गांधी

0

 कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर अमेठी में ग्राम प्रधानों को 20-20 हजार रुपये रिश्वत देने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि भाजपा को गलतफहमी है कि पुश्तों से चले आ रहे प्रेम और सच्ची राजनीति की मिसाल को इतनी रकम में खरीदा जा सकता है। प्रियंका ने अमेठी में एक नुक्कड़ सभा में कहा ‘यहां गलत प्रचार हो रहा है। पैसा बंट रहा है। कांग्रेस तो जनता के बीच अपना घोषणापत्र बांट रही है लेकिन भाजपा वाले पत्र नहीं बल्कि ग्राम प्रधानों को 20-20 हजार रुपये भेज रहे हैं।’
उन्होंने कहा ‘हंसी की बात है कि वे (भाजपा) सोच रहे हैं कि अमेठी का प्रधान 20 हजार रुपये में बिक जाएगा। वो सोच रहे हैं कि जो (नेहरू-गांधी परिवार के साथ) पुश्तों से चला आ रहा प्रेम और सच्ची राजनीति की मिसाल है, उसको 20 हजार रुपये में खरीद लेंगे।’प्रियंका ने केन्द्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि क्षेत्रीय सांसद राहुल गांधी को ‘लापता’ बताने वाली स्मृति अमेठी आकर ‘नाटक’ कर रही हैं।

आखिर क्या कारण है दवाईयों के पत्तों में खाली जगह के होने का

0

दवाईयां सभी घरों काम में ​ली जाती है। ऐसा कोई नहीं होगा जो दवाई को नहीं जानता हो। पर शायद ही कोई जानता है कि आखिर किस कारण से दवाईयों के पत्ते में खाली जगह छोड़ी जाती हैं।

सामान्य स्थिति में जब कभी हम दवाईयां खरीदते है, तो कई दवाई ऐसी होती कि पत्ते में तो एक ही गोली है पर उसके समान ही चारों ओर खाने बनाये जाते है। ये बात आपके दिमाग में जरूय आती होगी। आप सोचते होते है कि आखिर इन पत्तों में दवाईयां न होने के बावजूद इन खाली जगहोें को क्यों बनाया जाता है।

दरअसल इसका कारण वैज्ञानिक बताते है कि ये खाली जगह इसलिए छोड़ी जाती है, ताकि उसकी पकड़ बनी रहे। हर पत्ते में अलग—अलग मात्रा में दवाई डाली जाती है जैसे किसी में 10 गोली, किसी में 5 गोली या किसी में 1 या 2 गोली ही डाली जाती है। जब हम दवाई लेते है, तो पाते है कि जिस पत्ते में एक ही गोली होती है उसके चारों ओर उसकी जैसी ही खाली जगह होती है।

ऐसा मेन्यूफेक्चरिंग के कारण होता है,जिसमें सिर्फ एक ही गोली डाली जाती है ताकि वो सांचे से हिले नहीं। दवाईयों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में भी यह जगह काम में आती है। मशीन में पैकेजिंग के कारण ये दवाई मशीन में नहीं फंसती है। और पैकेजिंग भी सही हो पाती है।

इसके अलावा इसका कारण यह भी होता है कि पत्ते में ​पीछे लिखी दवा की पूरी जानकारी आसानी से पढ़ने में आ जाती है। ताकि हम उसे पढ़ पाये और दवाई के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सके, जैसे कि — दवाई की एक्सपायत डेट, उसके डोज आदि।

कांग्रेस नेता चिदंबरम ने पीएम मोदी पर चुनाव आयोग को लेकर किया बड़ा दावा

0

पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का डर अब कमजोर पड़ता हुआ दिख रहा है। पी चिदंबरम में ये बात पीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत पर कही है। चिदंबरम में ट्वीट करते हुए कहा है कि आखिरकार चुनाव आयोग के एक सदस्य द्वारा मोदी-शाह के भाषणों में गलती पकड़ने और अन्य दो सदस्यों के फैसले से असंतोष दिखाने से, चुनाव आयोग में कुछ जान पड़ती दिखाई दी है।

इसके अलावा पी चिदंबरम ने यह भी कहा है कि 6, 12 और 19 मई वाले चरण के निकट आते आते, चुनाव आयोग वास्तव में श्री मोदी और श्री शाह को फटकार लगा सकता है। इसका मतलब है कि मोदी-शाह का डर आखिरकार कमजोर पड़ रहा है। इसके अलावा चिदंबरम ने कहा है कि मुझे उम्मीद है कि अन्य संस्थान और मीडिया भी मोदी-शाह के डर से बाहर आएंगे और अपनी स्वतंत्रता के साथ काम करेंगे।

दरअसल कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पीएम मोदी के 5 भाषणों की शिकायत थी। इसमें वर्धा, नांदेड़, लातूर, पाटन और बाड़मेर का भाषण शामिल था। जिसको कांग्रेस ने आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की थी। लेकिन इन मामलों में चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को क्लीनचित दे दी है। हालांकि अभी कुछ शिकायतें और है जिन पर चुनाव आयोग के 6 मई से पहले फैसला लेना है। बता दें कि चुनाव आयोग बीजेपी, कांग्रेस, सपा-बसपा समते कई नेताओं को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाते हुए निर्धारित समय के लिए प्रतिबंध लगाया था।

 

समर स्किन प्रॉब्लम से राहत पाने के लिए अपनाये ये घरेलू उपचार

0

भरी गर्मी में त्वचा से संबंधी कोई परेशानी न हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता क्यूंकि आपकी त्वचा की पर्त बेहद नाजुक होती है जिसकारण इसमें छोटी सी भी चुंबन बड़ा काम कर देती है।कई कई बार तो स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए बहुत सी दवाओ का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में आज आपकी इस परेशनई का बहुत ही आसानी से हल कर सकते है। आइये जानते हैं कैसे निपटे गर्मी की स्किन से जुई परेशानियों से ?

एक कप बेकिंग सोडा लेकर इसे एक बाल्टी हल्के गुनगुने पानी में मिला लें। इस पानी में प्रभावित हिस्से को 30 मिनट के लिए भिगो कर रखें। इसके अलावा बेकिंग सोडा का पानी के साथ पेस्ट बनाकर भी आप इसे प्रभावित हिस्से पर लगा सकते है।

एलर्जी का उपचार करने के लिए सेब का सिरका लंबे समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें एंटी-बायोटिक और एंटी हिस्टामिन गुण होते हैं जो एलर्जिक रिएक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिला लें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस और शहद मिला लें। इसका दिन में तीन बार सेवन करें।

नींबू में एंटी सेप्टिक और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैंजो कि एलर्जी के कारण होने वाली खुजली से राहत दिलाते हैं। थोड़ा नींबू का रस लेकर इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे आपको तुंरत राहत मिलेगी।

आदिवासी विरोधी है मोदी सरकार : दिग्विजय

0

भोपाल। मध्यप्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को आदिवासी विरोधी सरकार बताते हुए आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार ने आदिवासियों को उनकी जमीन से बेदखल कर दिया। सिंह ने ट्विटर पर अपने सवालों की कड़ी में आज केंद्र सरकार से आदिवासियों से जुड़े सवाल किए। उन्होंने कहा कि 2014 के अपने घोषणापत्र में भाजपा ने कहा था कि वह आदिवासियों के लिए नई आर्थिक गतिविधियां शुरू करेगी। सुनिश्चित किया जाएगा कि आदिवासी अपनी भूमि से अलग ना हो, मगर मोदी सरकार ने आदिवासियों को जमीन से बेदखल कर दिया।

उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा 1.53 करोड़ आदिवासी निवास करते हैं और यहीं उनके साथ सबसे ज्यादा अपराध भी होते हैं। अत्याचार के इन मामलों में अदालत में परीक्षण ही पूरा नहीं होता। सिंह ने सवाल किया कि क्या वन अधिनियम में प्रस्तावित संशोधन वन अधिकारियों को आदिवासियों को गोली मारने के असीमित अधिकार नहीं देते। क्या ये वन अधिकारियों को आदिवासियों से अधिकार वापस लेने और उन्हें जबरदस्ती स्थानांतरित करने का अधिकार नहीं देते है। ऐसे ‘डिक्टेटरशिप’ वाले संशोधन क्यों हैं।

बीजेपी लोकसभा चुनाव हार रही है : राहुल गांधी

0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि इस चुनाव में किसान, रोजगार व पीएम का भ्रष्टाचार मुख्य मुद्दा है। और लोकसभा चुनाव के चार चरण के बाद बिल्कुल साफ नजर आ रहा है कि बीजेपी यह चुनाव हार रही है। इसके अलावा राहुल गांधी ने राफेल और रोजगार से लेकर चुनाव आयोग के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। राहुल ने कहा कि देश के सामने सबड़े बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया है। देश मोदी से पूछ रहा है कि दो करोड़ रोजगार का वादा किया गया था, लेकिन आज देश 45 साल की सबसे बुरी हालत झेल रहा है।

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी रोजगार के बारे में बात नहीं करते हैं क्योंकि उनके पास कोई प्लान नहीं है। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी को इसका ज्ञान ही नहीं है कि वो रोजगार कैसे पैदा करें। सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर भी राहुल गांधी ने पीएम मोदी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आर्मी नरेंद्र मोदी की पर्सनल प्रॉपर्टी नहीं है। नरेंद्र मोदी सोचते हैं सेना उनकी प्रॉपर्टी है। राहुल ने यूपीए सरकार के दौरान हुईं सर्जिकल स्ट्राइक पर उठ रहे सवालों के जवाब में कहा कि सेना की स्ट्राइक को वीडियो गेम बताकर पीएम मोदी देश की सेना को बदनाम कर रहे हैं। सेना किसी व्यक्ति नहीं, बल्कि देश की होती है।

रायपुर कोर्ट ने खारिज किया डॉक्टर पुनीत गुप्ता की अग्रिम जमानत याचिका

0

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद के फर्जी डिग्री मामले में अग्रिम जमानत याचिका रायपुर कोर्ट ने खारिज कर दिया है। मामले में सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि पुलिस प्रतिवेदन पर जमानत की जरुरत नहीं है। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने भी प्रतिवेदन के संबंध में कहा कि मामले में किसी भी थाना में कोई एफआईआर दर्ज नहीं किया गया है। बचाव दल के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कोर्ट से कहा कि पुलिस, कोर्ट को गुमराह कर रही है। वहीं, सरकारी वकील ने कोर्ट को जानकारी देते हुए कहा कि डिग्री के संबंध में पुलिस को एक शिकायत मिली है, जिसकी जांच चल रही है।

आपको बता दें कि  डॉ. पुनीत गुप्ता की पीजी डिग्री को लेकर शिकायतकर्ता डॉ. राकेश गुप्ता ने छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल, मेडिकल काउंसिल आॅफ इंडिया, डायरेक्टर आॅफ मेडिकल एजुकेशन और पुलिस से शिकायत की है। डॉ. पुनीत गुप्ता ने मामले को लेकर रायपुर कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी। इधर शिकायतकर्ता ने आशंका जताते हुए कहा है कि ऐसा लगता है कि डॉ. गुप्ता को डर है कि उन्हें गिरफ्तार न कर लिया जाए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के चुनावी सभाओं में होंगे शामिल

0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश में लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद उत्तर प्रदेश में चुनावी सभाएं व रैलियां कर कांग्रेस के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को उत्तर प्रदेश में कई सभाएं करेंगे। सुबह 11:45  बजे बरई हरस के पटेल नगर मैदान के फाफामऊ विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद शिवगढ़ मैदान विधानसभा सोरावं में जनसभा में शामिल होंगे। दोपहर 2.15 बजे साहसों विधानसभा फूलपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद लाला की बाग मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ जारी किया आरोपपत्र

0

भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज यहां कर्जमाफी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्य की कमलनाथ सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए एक आरोपपत्र जारी किया, जिसमें अनेक आरोपों का जिक्र है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यहां प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, वरिष्ठ नेता प्रभात झा और प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लूनावत की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता में आरोपपत्र जारी किया। इसमें आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ ही प्रत्येक वर्ग के साथ पौने चार माह में वादाखिलाफी की।

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के ऋण माफ नहीं किए। नौजवान और श्रमिक भी इस सरकार की नीति से परेशान है। बिजली की समस्या भी शुरू हो गयी है। राज्य सरकार ‘तबादला उद्योग’ में व्यस्त रही। सरकार लोगों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे पा रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति भी किसी से छिपी नहीं है। राज्य में लोकसभा की कुल 29 सीट हैं। छह सीटों के लिए 29 अप्रैल को पहले चरण में मतदान हो चुका है। अब सात सीटों के लिए मतदान 6 मई को होगा। शेष सीटों के लिए मतदान क्रमश: 12 और 19 मई को होगा। भाजपा नेताओं ने कहा कि लगभग पौने चार माह में कांग्रेस सरकार कुछ नहीं कर पायी और लोकसभा चुनाव के नतीजों से उनके आरोपों की पुष्टि हो जाएगी। श्री चौहान ने दावा किया कि राज्य में लोकसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में आएंगे।

राहुल गांधी बोले- बस 15-20 दिनों के प्रधानमंत्री रह गए है मोदी

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार की सुबह दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि आधे चुनाव के बाद यह तय हो चुका है कि मोदीजी चुनाव हार रहे हैं। उन्होंने रोजगार और भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बताते हुए पीएम मोदी और भाजपा पर निशाना साधा।

2014 से कहा जा रहा था कि नरेंद्र मोदी कम से कम 10-15 साल तक रहेंगे। कांग्रेस ने उन्हें ध्वस्त कर दिया है। 15-20 दिनों में मोदीजी जाने वाले हैं। अगला प्रधानमंत्री कौन बनेगा, यह देश की जनता तय करेगी।