Home Blog Page 3125

TATA ग्रुप ने दिया 600 करोड़ का चुनावी चंदा,BJP को मिले इतने करोड़

0

देश के सबसे बड़े कॉरपोरेट घराने में से टाटा ग्रुप के प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट ने लोकसभा चुनाव में देश की पार्टियों को 500-600 करोड़ रुपये तक का चंदा दिया है. प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट कीएक रिपोर्ट के मुताबिक इसमें से 220 करोड़ रुपये सिर्फ टीसीएस कंपनी ने दिए हैं.

बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के मुताबिक टाटा ग्रुप के चंदा देने में 20 गुना से ज्यादा की बढ़ोत्तरी हुई है. साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में टाटा ने सभी पार्टियों को कुल 25 करोड़ रुपये ही चंदे के तौर पर दिए थे.

टाटा ग्रुप ने सबसे ज्यादा बीजेपी को 300-350 करोड़ का चंदा दिया है, जबकी कांग्रेस को 50 करोड़ रुपये का चंदा मिला. बाकी चंदा तृणमूल कांग्रेस, एनसीपी, सीपीआई और सीपीएम जैसी पार्टियों को दिया गया.

प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट के मुताबिक बीजेपी को सबसे ज्यादा चंदा इसलिए मिला है क्योंकि लोकसभा में उसके सबसे ज्यादा सदस्य है. और इसी हिसाब से हर पार्टी को चंदा दिया गया है.

क्या है चुनावी चंदा देने की प्रक्रिया?

टाटा ग्रुप की सारी कंपनियां कुछ-कुछ पैसा इस ट्रस्ट में जमा करती हैं. इस ट्रस्ट का काम है पार्टियों तक चंदे का पैसा पहुंचाना. साल 2014 के चुनावों के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने 1.48 करोड़ रुपये दिए थे. लेकिन इस बार टीसीएस ने 220 करोड़ रुपये का फंड इस ट्रस्ट को दिया है. टीसीएस के अलावा टाटा ग्रुप की और कंपनियां जैसे टाटा संस, टाटा मोटर्स, टाटा पॉवर और टाटा ग्लोबल बेवरेज लिमिटेड ने भी प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट में पैसे जमा किए हैं.

पहले टाटा के ट्रस्ट की ओर से राजनीतिक पार्टियों को चंदे का आधा पैसा चुनावों के पहले और आधा पैसा चुनावों के बाद दिया जाता था. लेकिन बाद में ये नियम बदल दिया गया और अब पूरा चंदा चुनाव के पहले ही दे दिया जाता है. इससे सत्ता में बैठी पार्टी को सबसे ज्यादा फायदा होता है.

ADR ने बताई ये बड़ी बात

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स के मुताबिक साल 2004-05 से लेकर 2017-18 तक देश की पार्टियों को 9,278.3 करोड़ रुपये का चंदा मिला है. इसका बहुत बड़ा हिस्सा यानी 6,612.42 करोड़ का चंदा अनजान सोर्स से आया है. अकेले साल 2016-17 के दौरान 1,559.17 करोड़ का चंदा पार्टियों को मिला, जिसमें से 710.8 करोड़ का चंदा अनजान सोर्स से पार्टी को मिला.

‘फानी’ तूफान LIVE: ओडिशा में 8 लोगों की जान लेने के बाद बंगाल पहुंचा तूफान, कोलकाता में हो रही है तेज बारिश

0

दोपहर बाद आज बांग्लादेश पहुंचेगा फानी तूफान

ओडिशा से पश्चिम बंगाल पहुंचा फानी तूफान शनिवार दोपहर को नादिया और मुर्शिदाबाद के रास्ते बंगाल से बाहर निकलेगा और बांग्लादेश की ओर रवाना होगा।

View image on TwitterView image on Twitter
भारी बारिश होने का खतरा

केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों के अनुसार, ओडिशा, बंगाल, आंध्र प्रदेश और असम में आज अत्यधिक भारी बारिश होने का खतरा है।

फानी तूफान: पीएम मोदी ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक से बात कर हालात की जानकारी ली

ओडिशा में चक्रवात फानी ने भयंकर तबाही मचाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात कर हालात की जानकारी ली है।

राहुल के जन्म की गवाह रही नर्स ने कहा- कांग्रेस अध्‍यक्ष की नागरिकता पर संदेह नहीं

0

राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाने वालों को जवाब देने के लिए सेवानिवृत्त नर्स और केरल के वायनाड से वोटर राजम्मा वावथिल सामने आई हैं।

वह जोर देकर कहती हैं कि किसी को भी कांग्रेस अध्‍यक्ष की नागरिकता पर सवाल नहीं उठाना चाहिए क्योंकि वह उन लोगों में से एक थीं जो दिल्ली के होली फैमिली अस्पताल में 19 जून, 1970 को राहुल के जन्म के दौरान ड्यूटी पर थीं। 72 वर्षीय राजम्मा उस वक्त बतौर नर्स प्रशिक्षण ले रही थीं।

राजम्मा वावथिल ने बताया कि वह उन लोगों में शुमार थीं जिन्होंने नन्‍हें राहुल को पहली बार अपने हाथों में उठाया था। उन्‍होंने कहा, ‘मैं खुशनसीब थी क्योंकि नवजात राहुल को अपनी गोद में उठाने वाले लोगों में मैं पहली थी। मैं उनके जन्म की गवाह रही हूं। मैं बेहद उत्साहित थी… इंदिरा गांधी के पोते को देखकर हम सभी बहुत उत्साहित थे।’

49 साल बाद वह ‘प्यारा बच्चा’ आज कांग्रेस अध्यक्ष है और वायनाड से चुनाव लड़ रहा है। वावथिल अब खुद को एक गृहिणी बताती हैं। उनका कहना है कि उन्हें इससे अधिक खुशी नहीं मिल सकती थी। उन्हें आज भी वह दिन अच्छे से याद है।

सोशल मीडिया पर उड़ी अभिनेत्री मुमताज के निधन की खबर, बेटी ने सामने आकर बताया सच

0

 शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस मुमताज के देहांत की अफवाह फैली थी। इस खबर की शुरुआत फिल्म क्रिटिक कोमल नहता के ट्वीट से हुई। वहीं डायरेक्टर मिलाप जवेरी ने जल्द ही साफ कर दिया किया कि ये खबर झूठी है। मिलाप ने अपने ट्वीट में लिखा था कि ‘अभी मेरी मुमताज आंटी और उनके भतीजे शाद रंधावा से बात हुई। वे पूरी तरह से ठीक हैं और चाहती हैं कि ऐसी अफवाहों पर विराम लगे।’ मिलाप ने कोमल नहता के ट्वीट पर ये जवाब दिया। बाद में इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया।

बता दें कि मिलाप के पहले ट्वीट में लिखा था- ‘एक्ट्रेस मुमताज का आज नींद में बॉम्बे में कार्डियक अरेस्ट से देहांत हो गया। उनके बेटी के अमेरिका से लौटने के बाद कर उनका अंतिम संस्कार होगा।’ इसके बाद मिलाप ने मुमताज के जीवित होने की बात कही तो कोमल ने अपनी ट्वीट को डिलीट किया और अगले ट्वीट में लिखा- ‘मुमताज जी की मृत्यू की खबर पोस्ट करने के लिए बहुत माफी। भगवान की दया से वे बिल्कुल ठीक है। फिल्म इंडस्ट्री में गलत खबर फैली है। लेकिन साफ बता दें कि मुमताज जी बिलकुल ठीक हैं।’

बता दें कि 60 से 70 के दशक के बीच लोगों के दिलों पर राज करने वाली मुमताज की पहली फिल्म खिलौना थी। इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड मिला था। इसके बाद राजेश खन्ना के साथ फिल्म दो रास्ते ने भी बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ी। 77 साल की मुमताज ने 1977 में लगभग फिल्में करना छोड़ दिया था। हालांकि आखिरी बार उन्हें 1990 में फिल्म आंधियां में देखा गया था। इसके बाद मुमताज की बेटी तान्या माधवानी ने भी इंस्टाग्राम के जरिए इस अफवाह का खंडन किया। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर कहा- नमस्ते, यह पोस्ट ये बताने के लिए है कि मेरी माँ ठीक है। वह लंदन में है। कोमल नाहटा ने कुछ अफवाहें शुरू की हैं और उनकी बात नहीं सुनिए। उन्होंने अपना प्यार आप सभी को भेजा। तान्या ने क्लिपके साथ कैप्शन दिया:” मेरी माँ की मौत की एक और अफवाह। वह हमेशा की तरह स्वस्थ और सुंदर दिख रही है और उन्होंने मुझे अपने प्रशंसकों को यह बताने के लिए कहा है कि वह ठीक है! यह सब बकवास है

बोइंग 737 फिर हादसे का शिकार, अमेरिका में रनवे से फिसल कर नदी में गिरा

0

वॉशिंगटन। बोइंग 737 एक बार फिर से हादसे का शिकार हुआ है और इस बार दुर्घटना अमेरिका में हुई है। यहां पर गुआनतामो बे से आ रहा बोइंग 737 रनवे से फिसल कर सेंट जॉन्‍स नदी में जा गिरा। यात्री जरूर ईश्‍वर का शुक्रिया अदा कर रहे होंगे क्‍योंकि इस दुर्घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर अब तक नहीं आई है। शुक्रवार शाम हुई इस दुर्घटना के समय प्‍लेन में 142 या‍त्री और क्रू मेंबर्स सवार थे राहत और बचाव का कार्य बड़े पैमाने पर चलाया जाा रहा है। जैकसनविले शेरिफ के ऑफिस की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि हर यात्री जिंदा है और कोई नुकसान किसी को नहीं हुआ है।

राहुल ने लिखा पत्र-अमेठी की ताकत उसकी ईमानदारी, अखंडता और सरलता…

0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान के ठीक तीन दिन पहले शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अमेठी संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी राहुल गांधी ने अमेठी की जनता के नाम एक पत्र लिखा है। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र को परिवार का हिस्सा बताते हुए अमेठीवासियों से एक बार फिर से खुद को सांसद बनाने की अपील की है। उन्होंने लोगों से बड़ी तादाद में मतदान करने की भी अपील की है। साथ ही वादा किया कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं को तेज रफ्तार से आगे बढ़ाया जाएगा। राहुल गांधी ने पत्र में लिखा है कि अमेठी मेरा परिवार है। मुझे अमेठी परिवार से सच के साथ खड़े रहने का साहस मिलता है, जिससे मैं गरीब और कमजोर तबके के दुख-दर्द को महसूस कर उनके लिए आवाज बुलंद कर सकूं। साथ ही सभी के लिए समान तरीके से न्याय सुनिश्चित कर सकूं। राहुल गांधी ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार पर वोट बैंक के लिए नकदी बांटने के झूठे वादे करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने मतदाताओं को संबोधित कर लिखा है कि अमेठी की ताकत उसकी ईमानदारी, अखंडता और सरलता है। कांग्रेस अध्यक्ष ने अमेठी के लोगों को संबोधित करते हुए लिखा कि आपने मुझे जो प्यार की सीख दी थी, उसके आधार पर मैंने पूरे देश को उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक जोडऩे की कोशिश की है। आज एक तरफ देश में मेरी कर्मभूमि अमेठी से उठी कांग्रेस पार्टी की सोच है, जो कहती है कि इस देश के किसान, नौजवान, गरीब, महिलाओं और छोटे दुकानदारों को सुनकर उनके लिए काम करना है। दूसरी तरफ बीजेपी की सोच है, जिसका मकसद 15-20 कारोबारियों को सरकार का मालिक बना देना है। कांग्रेस के सिस्टम में मालिक जनता ही है।

छत्तीसगढ़ : चिल्ड वॉटर फैक्ट्री में युवक ने लगाई फांसी

0

रायपुर। राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र के अमलीडीह स्थित चिल्ड वॉटर फैक्ट्री में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक नारायण साहू (25) मूलत: कुरुद थाना आरंग निवासी था। मृतक यहां अमलीडीह स्थित चिल्ड वॉटर फैक्ट्री में काम करता था और वहीं सर्वेन्ट क्वार्टर में रहता था। बीती रात नारायण ने नायलोन की रस्सी से पंखे की हुक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह फैक्ट्री में काम करने वाला भरत धु्रव पहुंचा तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है और नारायण का शव फांसी पर लटका है। उसने इसकी सूचना फैक्ट्री संचालक व पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। राजेन्द्र नगर थाना प्रभारी अजय शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों से बातचीत करने के बाद ही ज्ञात हो पाएगा कि नारायण ने फांसी क्यों लगाई?

छत्तीसगढ़ : अपनी सरकार में भ्रष्टाचार के कारण तीन बार पीएमटी परीक्षा रद्द करने वाली भाजपा घड़ियाली आंसू बहाना बंद करें

0

सर्वर की परेशानियों के कारण प्रवेश पत्र के प्रिंट आउट ना निकल पाने के कारण पीईटी परीक्षा के स्थगित कर तिथि आगे बढ़ाने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णय का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से पीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिये आवेदन किया हुआ कोई भी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने से वंचित नहीं रह पायेगा। मुख्यमंत्री का यह निर्णय सहृदयतापूर्ण और साहसिक है और छात्रों के हित में है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस तकनीकी त्रुटि को गंभीरता से लिया है तथा इस मामले में कोताही बरतने वाले दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही के आदेश दिये है। प्रथम दृष्टया जिम्मेदार आठ अधिकारियों को को नोटिस दिया गया है और भी जो दोषी होगा उन सब पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पीईटी परीक्षा मामले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जा रही बयानबाजी की आलोचना करते हुये कहा है कि भाजपा इस मामले में स्तरहीन गैरजिम्मेदार बयानबाजी कर रही है। पीईटी परीक्षा तकनीकी कारणों से स्थगित की गयी है। इस निर्णय का उद्देश्य सभी बच्चों को अवसर उपलब्ध करवाने को है। भाजपा भूल रही है। उसके शासनकाल में इसी प्रदेश में इसी व्यवसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा एक वर्ष में तीन-तीन बार पीएमटी परीक्षा को स्थगित करना पड़ा था, तब पीएमटी परीक्षा स्थगित करने का कारण पर्चा लीक सामूहिक नकल और रिजल्ट में गड़बड़ियों के बाद मचा शोर था। भाजपा राज में व्यवसायिक परीक्षा मंडल अपनी गड़बड़ियों के कारण बदनाम हो गया था। मुन्ना भाई और सामूहिक नकलन के सूत्रधार भी भाजपा के ही पदााधकारी थे। भाजपा के 15 वर्षो के शासन काल में छत्तीसगढ़ पीएससी भी विवादित हो गया था। छत्तीसगढ़ पीएससी एक वर्ष भी विवादहीन परीक्षा आयोजित नहीं कर पाया। कभी प्रश्नपत्रों में गड़बड़ी तो कभी रिजल्ट में गड़बड़ी कभी समय पर रिजल्ट नहीं आने के कारण हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होते रहा है। आज एक तकनीकी त्रुटि के कारण छात्रहित में पीईटी की परीक्षा स्थगित हुई है तो भाजपाई घड़ियाली आंसू बहा रहे है। भाजपा शासनकाल में हुई इन बड़ी घटनाओं में रमन सिंह सरकार ने किसी भी प्रकार की कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की थी। जिसका सबसे बड़ा कारण छात्रों और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को भाजपा नेतृत्व द्वारा दिया गया संरक्षण था। भाजपा शासन के ठीक विपरीत कांग्रेस सरकार ने जहां एक ओर सबसे पहले परीक्षा स्थगित करके अभ्यर्थियों की समस्या का निराकरण करने का निर्णय लिया, वहीं दूसरी ओर 8 अधिकारियों को चिप्स और व्यापम के अधिकारियों को नोटिस दे दिए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि ने दावा किया है कि परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी करने की साजिश रची गई थी जिसका समय रहते भंडाफोड़ हो गया और येन परीक्षा के समय जो बड़ी समस्या खड़ी करने का षड्यंत्र रचा गया था वह उजागर हो गया है। पीईटी की परीक्षा नई तिथि घोषित करके कांग्रेस सरकार द्वारा जल्द से जल्द सुचारू रूप से परीक्षा कराई जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही भी की जायेगी।

पीईटी परीक्षा स्थगित करना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संवेदनशीलतापूर्वक लिया गया साहसिक निर्णय – कांग्रेस

0

सर्वर की परेशानियों के कारण प्रवेश पत्र के प्रिंट आउट ना निकल पाने के कारण पीईटी परीक्षा के स्थगित कर तिथि आगे बढ़ाने के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्णय का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि मुख्यमंत्री के इस निर्णय से पीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिये आवेदन किया हुआ कोई भी विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने से वंचित नहीं रह पायेगा। मुख्यमंत्री का यह निर्णय सहृदयतापूर्ण और साहसिक है और छात्रों के हित में है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस तकनीकी त्रुटि को गंभीरता से लिया है तथा इस मामले में कोताही बरतने वाले दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही के आदेश दिये है। प्रथम दृष्टया जिम्मेदार आठ अधिकारियों को निलंबित भी किया गया है और भी जो दोषी होगा उन सब पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि पीईटी परीक्षा मामले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जा रही बयानबाजी की आलोचना करते हुये कहा है कि भाजपा इस मामले में स्तरहीन गैरजिम्मेदार बयानबाजी कर रही है। पीईटी परीक्षा तकनीकी कारणों से स्थगित की गयी है। इस निर्णय का उद्देश्य सभी बच्चों को अवसर उपलब्ध करवाने को है। भाजपा भूल रही है। उसके शासनकाल में इसी प्रदेश में इसी व्यवसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा एक वर्ष में तीन-तीन बार पीएमटी परीक्षा को स्थगित करना पड़ा था, तब पीएमटी परीक्षा स्थगित करने का कारण पर्चा लीक सामूहिक नकल और रिजल्ट में गड़बड़ियों के बाद मचा शोर था। भाजपा राज में व्यवसायिक परीक्षा मंडल अपनी गड़बड़ियों के कारण बदनाम हो गया था। मुन्ना भाई और सामूहिक नकलन के सूत्रधार भी भाजपा के ही पदााधकारी थे। भाजपा के 15 वर्षो के शासन काल में छत्तीसगढ़ पीएससी भी विवादित हो गया था। छत्तीसगढ़ पीएससी एक वर्ष भी विवादहीन परीक्षा आयोजित नहीं कर पाया। कभी प्रश्नपत्रों में गड़बड़ी तो कभी रिजल्ट में गड़बड़ी कभी समय पर रिजल्ट नहीं आने के कारण हजारों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होते रहा है। आज एक तकनीकी त्रुटि के कारण छात्रहित में पीईटी की परीक्षा स्थगित हुई है तो भाजपाई घड़ियाली आंसू बहा रहे है। भाजपा शासनकाल में हुई इन बड़ी घटनाओं में रमन सिंह सरकार ने किसी भी प्रकार की कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की थी। जिसका सबसे बड़ा कारण छात्रों और नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को भाजपा नेतृत्व द्वारा दिया गया संरक्षण था। भाजपा शासन के ठीक विपरीत कांग्रेस सरकार ने जहां एक ओर सबसे पहले परीक्षा स्थगित करके अभ्यर्थियों की समस्या का निराकरण करने का निर्णय लिया, वहीं दूसरी ओर 8 अधिकारियों को चिप्स और व्यापम के अधिकारियों को नोटिस दे दिए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि ने दावा किया है कि परीक्षा में अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी परेशानी खड़ी करने की साजिश रची गई थी जिसका समय रहते भंडाफोड़ हो गया और येन परीक्षा के समय जो बड़ी समस्या खड़ी करने का षड्यंत्र रचा गया था वह उजागर हो गया है। पीईटी की परीक्षा नई तिथि घोषित करके कांग्रेस सरकार द्वारा जल्द से जल्द सुचारू रूप से परीक्षा कराई जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही भी की जायेगी।

फसल बीमा घोटाले की जांच का स्वागत – कांग्रेस

0

ईओडब्ल्यू द्वारा फसल बीमा घोटाले की जांच का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने फसल बीमा के नाम पर राज्य के लाखों किसानों के साथ धोखा किया था। सरकार पोषित संगठित ठगी की गयी थी। इस मामले की जांच से किसानों के गुनाहगारों को सजा मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। भाजपा सरकार के संरक्षण में निजी बीमा कंपनियों से मिलीभगत करके राजकोष और निविदा प्रक्रिया में गड़बड़ी कर बीमा कंपनियों ने किसानों की बिना सहमति लिये बोए रकबे से ज्यादा रकबे का बीमा प्रीमियम वसूला था। किसानों से बिना पूछे उनके खाते से पैसा निकाल कर बीमा कंपनियों को दे दिया गया था। जिन किसानों ने धान नहीं लगाया था दूसरी फसल लगाया था, उनके भी प्रीमियम को धान की दर से वसूला गया था। बीमा दावे के भुगतान में भी किसानों को ठगा गया। राज्य में खरीफ बर्ष 2016 से खरीफ-16, खरीफ-17, रबी 17-18 एवं खरीफ-18 में राज्य विषम मौसमी परिस्थितियों से प्रभावित रहा है। परन्तु उपर्यक्त अवधि में प्रदेश के कुल 45.37 लाख बीमित कृषकों में से मात्र 13.41 लाख कृषकों को ही बीमा दावा प्राप्त हुआ था। मौसम आधारित फसल बीमा योजना लागू करके छत्तीसगढ़ के किसानों को लूटा गया। बीमा कंपनी को फायदा पहुंचाने के लिये भाजपा सरकार ने ऐसी शर्ते बनायी ताकि किसानों को फसल बीमा का फायदा न मिल सके। बीमा कंपनी को ही फायदा मिले। जांच के दायरे में अधिकारियों के साथ-साथ सरकार में बैठे हुये लोगों को भी लाया जाये।