Home Blog Page 3128

8000 रूपये से कम कीमत में खरीद सकते हो इन स्मार्टफोन्स को

0

आज हम आपका खूबसुरत स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं, क्योंकि भारत में ज्यात्तर लोग बजट स्मार्टफोन को लेना पंसद करते है तो हम आपको बजट स्मार्टफोन के बारे में ही आपको बतायेंगे। इन स्मार्टफोन्स में कई स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। जो कि आपको मंहगे फोन में भी मिल जायेगा। इसलिए हमेशा व्यक्ति को बजट स्मार्टफोन ही खरीदना चाहिए इसलिए ही हम आपको बजट फोन के बारे में बतायेंगे।

हम सबसे पहले जिस फोन की बात करने जा रहे है उस फोन का नाम हाॅनर 7ए हैं। इस फोन की कीमत 7,499 रूपये हैं। इस फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करे तो इस फोन में दो रियर कैमरे दिए गए है जो कि 13 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल का दिया गया हैं। फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया हैं।

हम बात करते है वीवो वाई91 स्मार्टफोन की तो इस फोन की कीमत की बात करे तो इस फोन की कीमत 8,000 रूपये से थोड़ी उपर है यानी कि इस फोन की कीमत 9,990 रूपये है, इस कीमत में फोन को फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया हैं। फोन में कई शानदार स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं।

इस फोन में 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज दी गई है वही फोन के रियर में दो कैमरे दिए गए है जो कि 13 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल का दिया गया हैं। फोन में पाॅवर देने के लिए बैटरी 4030 एमएएच की दी गई हैं। फोन के फ्रंट में सेल्फी लेने के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया हैं। फोन में सुरक्षा के लिए फिंगर प्रिंट सेंसर भी दिया गया हैं।

छत्तीसगढ़ : फैनी का मामूली असर, रायपुर को मिली गर्मी से थोड़ी राहत

0

रायपुर में बीते दिनों के मुकाबले अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिल रही है. हालांकि फैनी तूफान से शहर के तापमान में जितनी गिरावट की उम्मीद की गई थी, वह अभी देखने को नहीं मिल रही है. रायपुर शहर के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है. तापमान में ये गिरावट यहां चली तेज हवाओं के कारण आई है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फैनी तूफान से दूसरे राज्यों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है. गर्मी से वैसी राहत रायपुर शहर को नहीं मिली है.

मौसम विभाग के अनुसार बिलासपुर और सरगुजा में बारिश हो सकती है. यहां फैनी तूफान की वजह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. इस कारण यहां तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. बस्तर में तेज रफ्तार से हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की बात भी मौसम विभाग ने कही है. राज्य के अन्य शहरों में गर्मी का प्रकोप जारी है.

पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बनारस में हुंकार भरेंगे छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल

0

लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार उत्तर प्रदेश में तूफानी दौरा कर रहे हैं. सीएम भूपेश बघेल के तूफानी दौरों से कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की राजनीतिक फिजा में नया तड़का लगाने की कोशिश में है. अमेठी में चुनाव प्रचार के बाद अब सीएम बघेल पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ उनके संसदीय क्षेत्र बनारस में हुंकार भरेंगे. सीएम बघेल वहां कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय के लिए चुनाव प्रचार करेंगे.

छत्तीसगढ़ में तीन चरणों के लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद कांग्रेसी नेता दूसरे राज्यों में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं. वहीं सीएम भूपेश बघेल भी उत्तर प्रदेश में अपना कैम्प जमाए हुए हैं. भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश की संसदीय सीट बाराबंकी, अमेठी और रायबरेली में अपनी ताकत को झोंक रहे हैं. इस सीटों पर चुनाव प्रचार थमने के बाद सीएम भूपेश बघेल दो दिनों के लिए अपने राजनीतिक गुरु दिग्विजय सिंह के भोपाल संसदीय सीट पर प्रचार करने 5 मई को पहुंच रहे हैं.

प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग प्रमुख शैलेष नितिन त्रिवेदी का कहना है कि सीएम भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश की संसदीय सीटों पर लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार अभियान की कमान संभाले हुए हैं. अब देश के सबसे बड़े फायरब्रांड नेता पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी में चुनाव अभियान की कमान संभालने जा रहे हैं. मोदी के गढ़ में सीएम भूपेश बघेल चुनावी हमला बोलेंगे.

फर्जी डिग्री मामले में रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता की याचिका पर होगी सुनवाई

0

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता की मुश्कीलें कम होती नजर नहीं आ रही है. एमडी की डिग्री लेने समय से पहले परीक्षा देकर फर्जीवाड़ा करने का आरोप डॉ. पुनीत गुप्ता कर लगा है. मामला सामाने आने के बाद कांग्रेस नेता राकेश गुप्ता ने इस मामले की शिकायत रायपुर एसपी आरिफ शेख से की थी. फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है. मामला सामने आने के बाद 1 मई को पुनीत गुप्ता ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगा दी थी. अग्रिम जमानत की याचिका पर शुक्रवार को जिला न्यायालय में सुनवाई होगी. मालूम हो कि डीकेएस अस्पताल में 50 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़ा में अस्पताल अधीक्षक के के सहारे की ओर से डॉ. पुनीत गुप्ता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इसके बाद कई बार पुनीत गुप्ता को बयान दर्ज कराने और पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया जा चुका है लेकिन अब तक वे गोल बाजार पुलिस के सामने पेश नहीं हुए है और न ही अपना बयान दर्ज कराया है.

बता दें, डॉ. पुनीत गुप्ता ने खुलेआम राज्य के नियम कायदों की धज्जियां उडा़ई और मनमुताबिक मेडिकल चिकित्सा की डिग्रियां हासिल कर ली थी. मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता ने पोस्ट ग्रेजुएशन नेफ्रोलॉजी में किया है, जबकि उन्हें पीएचडी की उपाधि बायोटेक्नॉलॉजी में मिली है. डॉ. पुनीत गुप्ता ने 3 अक्टूबर 2009 में रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर में पीएचडी के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था, जबकि यूजीसी की गाईडलाईन के मुताबिक रजिस्ट्रेशन से छह माह पहले कोर्स वर्क करना अनिवार्य होता है, लेकिन उन्होंने ये नहीं किया था. पिछले साल सरगुजा विश्वविद्यालय में डॉक्टर ऑफ साइंस के लिए अप्लाई कर दिया. हालांकि भारी दबाव के बाद इसे खारिज कर दिया गया था. गौरतलब है कि सरगुजा विश्वविद्यालय ने अपने इतिहास में आज तक किसी को डॉक्टर ऑफ साइंस की डिग्री नहीं दी है. आपको ये जानकार भी हैरानी होगी कि रविशंकर और सरगुजा दोनों ही यूनिर्वसिटीज में मेडिकल की पढ़ाई ही नहीं होती.

छत्तीसगढ़ : फानी तूफान का असर: 24 घंटे सेवा में रहेगा रायपुर एयरपोर्ट, भुवनेश्वर की फ्लाइट्स होंगी लैंड

0

फानी तूफान का असर अब हवाई सेवा पर भी पड़ता नजर आ रहा है. चक्रवाती तूफान फानी ओडिशा के भुवनेश्वर का मौसम बिगड़ सकता है. ऐसी स्थिति में राजधानी रायपुर का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट 24 घंटों काम करेगा. भुवनेश्वर की कई फ्लाइट्स की लैंडिंग रायपुर एयरपोर्ट में होगी. चक्रवाती तूफान फानी को ध्यान में रखते हुए ऐसे विमान जो भुवनेश्वर में मौसम के कारण नहीं लैंड करने की स्थिति में होंगे उनकी स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में लैंडिंग करवाई जाएगी. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण केंद्रीय मुख्यालय ने ये निर्दश जारी किया है. एयरपोर्ट निदेशक राकेश सहाय ने ये जानकारी दी है.

जगदलपुर में भी अलर्ट:

जगदलपुर में भी फानी तूफान को लेकर कलेक्टर ने अलर्ट जारी किया है. तहसीलदार, एसडीएम और अपर कलेक्टर की एक टीम बनाई गई है. ये टीम तूफान के दौरान लोगों की मदद करेगी. बिजली विभाग सहित राजस्व अमले को सतर्क रहने के भी निर्देश दिए गए है. जानकारी के मुताबिक दो-तीन दिनों तक तूफान का असर रह सकता है.

बताया जा रहा है कि फानी तूफान के चलते छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इसका असर पड़ सकता है. दक्षिण बस्तर के साथ-साथ गरियाबंद, कांकेर, रायगढ़, जांजगीर और बलौदाबाजार में भी इसका असर होगा. राज्य में 50 किलो मीटर प्रतिघंटे की स्पीड से हवाएं चल सकती है. फानी तुफान की वजह से छत्तीसगढ़ के तापमान में कमी आई है. तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक फानी छत्तीसगढ़ से 350 किलोमीटर दूर है. छत्तीसगढ़ में सभी जिलों के कलेक्टर को तुफान के मद्देनजर अलर्ट जारी कर दिया गया है.

अजीत जोगी को हाईकोर्ट से झटका, जाति मामले से जुड़ी याचिका खारिज

0

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी ने उच्चस्तरीय समिति द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर किया था. इस याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है. जस्टिस गौतम भादुड़ी की सिंगल बैंच ने पूर्व सीएम की याचिका को प्रीमैच्योर मानते हुए ठुकरा दिया है. कोर्ट का यह निर्णय अजीत जोगी के लिए बड़ा झटका है.

अजीत जोगी ने छानबीन समिति की जांच पर रोक लगाने की भी मांग की थी, जिसे खारिज कर दिया गया है. इस मामले में हाईपावर कमेटी ने अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष नंदकुमार साय के आवेदन पर नोटिस भेजा था, जिसे अजीत जोगी ने चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी.

बता दें कि छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी की जाति मामले में उच्चस्तरीय जांच समिति ने डीएसपी स्‍तर के एक अधिकारी को जाति के छानबीन के जिम्मा सौंपा था. डीएसपी ने जाति के छानबीन के दौरान अजीत जोगी के जाति को डाउटफुल पाया था, जिसका रिपोर्ट उन्होंने समिति को सौंप दिया था. उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने डीएसपी स्‍तर के अधिकारी की रिपोर्ट पर अजीत जोगी को नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर उपस्थित होने को कहा था. इधर, अजीत जोगी नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दायर कर दी थी.

छत्तीसगढ़ : फानी तूफान का असर: ओडिशा और आंध्रप्रदेश जाने वाली 8 ट्रेन रद्द, रायपुर में भी अलर्ट

0

ओडिशा और आंंध्रप्रदेश से होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर फानी चक्रवात का असर पड़ता नजर आ रहा है. एहतियात के तौर पर रेलवे प्रशसान ने ओडिशा और आंध्रप्रदेश जाने वाली आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया है. साथ ही कई ट्रेनों का रूट भी बदल द‍िया गया हैै. ट्रेनों को अलग-अलग तारीखोंं को आपदा प्रबंधन और सुरक्षा की दृष्टि से रद्द कर दिया गया है. कुछ गाड़ियों का रूट भी डाइवर्ट कर दिया गया है. वहीं गाड़ियों के अचानक रद्द हो जाने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है.

ये गाड़ियां रहेंगी रद्द

1- 03 मई को पुरी  से अहमदाबाद के लिए छूटने वाली 12843 पूरी-अहमदाबाद  एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

2- 03 मई  को पुरी से हरिद्रार के लिए छूटने वाली 18477 पुरी-हरिद्रार उत्कल एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

4- 03 मई,को पुरी से दुर्ग के लिए छूटने वाली 18425  पुरी- दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी

5- 07 मई को अजमेर से पुरी के लिए छूटने वाली 18422 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी.

6- 04  मई को पुरी से  गाधीधाम के लिए छूटने वाली 22974 पुरी-गाधीधाम एक्सप्रेस रद्द रहेगी..

7- 03 मई को दुर्ग से पुरी के लिए छूटने वाली 18426  दुर्ग- पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी

8-  दिनांक 03  मई, 2019 को 07149 सिकंदराबाद–कामाख्या एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से काजीपेट-बल्लारशाह–नागपुर–झारसुगुड़ा होकर  चलेगी

गौरतलब है कि चक्रवाती तूफान फानी ओडिशा के भुवनेश्वर का मौसम बिगड़ सकता है. ऐसी स्थिति में राजधानी रायपुर का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट 24 घंटों काम करेगा. भुवनेश्वर की कई फ्लाइट्स की लैंडिंग रायपुर एयरपोर्ट में होगी. चक्रवाती तूफान फानी को ध्यान में रखते हुए ऐसे विमान जो भुवनेश्वर में मौसम के कारण नहीं लैंड करने की स्थिति में होंगे उनकी स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में लैंडिंग करवाई जाएगी. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण केंद्रीय मुख्यालय ने ये निर्दश जारी किया है. एयरपोर्ट निदेशक राकेश सहाय ने ये जानकारी दी है.

अगर पेट में गैस बनती है तो हमेशा के लिए छोड़ दें इन 2 चीजों का सेवन

0

दोस्तों आज के समय में हर इंसान आराम करना चाहता है, जिसके लिए वह कई तरह के अत्याधुनिक सामान खरीदते हैं जिस वजह से वह आज आलसपन का शिकार हो जाते हैं और उनके शरीर में कई तरह की बीमारियाँ होनी शुरू हो जाती है. आज के समय में सबसे ज्यादा लोग पेट की गैस की समस्या से परेशान रहते हैं. पेट की गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय तो करते हैं लेकिन उन्हें कुछ ख़ास फायदा नहीं होता है.

दोस्तों आपको बता दें कि अगर पेट की गैस की समस्या का इलाज समय रहते ना कराया गया तो इस वजह से और अन्य प्रकार की बीमारियां भी होनी शुरू हो जाती है. इसलिए आप पेट की गैस की समस्या का इलाज समय रहते जरूर करवा लें. अगर आप भी पेट की गैस की समस्या से परेशान हैं तो रात को सोने से पहले एक चम्मच अजवाइन में एक चुटकी काला नमक डालकर इसे चबाकर खाएं और फिर एक गिलास गर्म पानी पी ले. आपको बता दें कि इस उपाय को करने के बाद आपको दो चीजों का सेवन हमेशा के लिए छोड़ देना होगा, तभी आपके पेट की गैस की समस्या से छुटकारा मिल पाएगा. तो आइए जानते हैं इन 2 चीजों के बारे में विस्तार से.

ये हैं वे 2 चीजें :-

  1. आज के समय में ज्यादातर लोग जंक फ़ूड और फास्ट फूड खाने के शौकीन होते हैं. यह खाने में तो स्वादिष्ट होते हैं लेकिन इनमें कई तरह की चीजें मिले हुए होते हैं जो आपके शरीर के स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है, साथ ही साथ इसमें अधिक मात्रा में तेल और मसाले डाले जाते हैं, जो आपके पेट के गैस की समस्या को और बढ़ा देते हैं. इसलिए आप जंक फूड और फास्ट फूड का सेवन हमेशा के लिए त्याग दें.
  2. आपको ज्यादा तेल मसाले वाली चीजों का सेवन हमेशा के लिए छोड़ना होगा, वरना आपके पेट के गैस की समस्या कभी भी नहीं खत्म हो पाएगी. क्योंकि यह आपके पेट की गैस की समस्या को और भी अधिक बढ़ा देती है.

क्या भारतीय सेना की इन सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में जानते हैं आप

0

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक के दावे के बाद बुधवार को कांग्रेस ने 6 सर्जिकल स्ट्राइक की सूची जारी की है. दुनिया भर में भले ही 29 सितंबर 2016 को इंडियन आर्मी की ओर से की गई सर्जिकल स्ट्राइक की चर्चा होती हो लेकिन कांग्रेस ने कार्यकाल में भी छह सर्जिकल स्ट्राइक हो चुकी हैं. आइए जानते हैं उन सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में जिसके बारे में कांग्रेस दावा कर रही है.

19 जून, 2008
गोरखा राइफल्स का एक सैनिक रास्ता भटक कर पाकिस्तान के बॉर्डर में पहुंच गया था. इसी दौरान पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम ने केल सेक्टर में भारतीय सैनिक को पकड़ लिया. भारतीय सेना लगातार सैनिक को ढूंढने का प्रयास करती रही लेकिन वह नहीं मिला. कुछ दिन बाद ही जवान की सिर कटी लाश बॉर्डर पर बरामद की गई. करीब एक हफ्ते बाद ही भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई की और पुंछ के भट्टल सेक्टर में घुसकर 4 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया.

30 अगस्त और 1 सितंबर, 2011

6 जनवरी, 2013
लांस नायक हेमराज की हत्या और उनका सिर काटने के बाद देश में गुस्सा था. इस हमले का बदला लेने के लिए भारतीय जवानों ने ऑपरेशन बदला चलाया. इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सैनिकों ने स्वान पत्र चेकपोस्ट पर 6 जनवरी 2013 को हमला बोला और उसे पूरी तरह से तबाह कर दिया. इस हमले में करीब आधा दर्जन पाकिस्तानी सैनिक और आतंकवादी मारे गए थे.

27-28 जुलाई, 2013

7 जून 2013 को पाकिस्तानी सेना की ओर से मंडी सेक्टर के सब्जियान इलाके में भारतीय सेना के जूनियर कमिशन्ड ऑफिसर (जेसीओ) की हत्या कर दी गई थी. इस हत्या का बदला लेने के लिए रावलकोट के नेजापिर सेक्टर में 27 जुलाई को भारतीय सेना ने हमला किया था. इस हमले में एक पाकिस्तानी सैनिक को मार गिराया गया था जबकि एक सैनिक घायल हो गया था.

6 अगस्त, 2013
6 अगस्त, 2013 को कश्मीर के पूंछ सेक्टर में भारतीय सेना के 6 जवान गश्त लगा रहे थे. इसी दौरान पाकिस्तानी सेना के करीब 20 सैनिक वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं. इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए जबकि एक जवान किसी तरह बच गया. इस हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना ने नीलम वैली में हमला किया था. अभी तक इस बात की जानकारी हासिल नहीं हो सकी है कि इस हमले में कितने लोग मारे गए.

भाड़ में गई खूबसूरती, प्लास्टिक सर्जरी और कई कामों के लिए होती है. देखिये कैसे!

0

क्या किया जाए यदि आपने कई लोगों से उधार मांग रखा है और उसे चुका नहीं पा रहे हैं?

क्या किया जाए यदि आपने किसी पहलवान की बीवी को छेड दिया हो? जवाब है ‘प्लास्टिक सर्जरी’!

जी हाँ! प्लास्टिक सर्जरी!

आपके चेहरे की भौगोलिक स्थिति में हडकंप मचा देनेवाली प्लास्टिक सर्जरी!

नाक मोटी है? मैं तो कहता हूँ नाक ही हटवा दीजिये. होठ पतले हैं? गुब्बारों की तरह फुलवा दीजिये!

हमारे फिल्मी जगत के कई नामचीन हस्तियों ने प्लास्टिक सर्जरी को अपनाया है. नाम-चीन हस्तियाँ जैसे कि कोइना मित्रा और मिनिषा लांबा! मेरा मतलब उन्हें थोड़े-बहुत लोग तो जानते ही हैं! वह भी सिर्फ प्लास्टिक सर्जरी की बदौलत. जी हाँ! यदि आपको नाम-चीन बनना है तो अपनाइए प्लास्टिक सर्जरी!

प्लास्टिक सर्जरी के कई फायदें हैं.

जैसे कि अगर आपको अपनी नाक से नफरत है तो नाक बदलवा लीजिये!

देखा? कैसे किया सर्जरी ने अपना कमाल!

अगर आपको अपने होठों का आकार पसंद नहीं, प्लास्टिक सर्जरी उसका सटीक इलाज है!
ये देखिये!

यहाँ तक की आप अपने लिंग में भी बदलाव लाकर विपरीत लिंग के बन सकते हैं.

अब कुछ क्षणों के लिए व्यंग को एक तरफ हटा देते हैं और वाकई में प्लास्टिक सर्जरी के कारण हो रहे अभावों पर गौर करते हैं.

प्लास्टिक सर्जरी करने से पहले हर एक आदमी/औरत को एक बात ध्यान में रखनी चाहिए.

‘सर्जरी कराते वक़्त हमेशा जोखिम बना रहता है फिर चाहे सर्जन जितना माहिर हो!’

प्लास्टिक सर्जरी के मुख्य अभावों में से एक है शरीर का इम्प्लान्ट्स को अस्वीकार करना.

प्लास्टिक सर्जरी के और भी कई अभाव हैं, जैसे की संक्रमण, निशाँ ऊतक, एलर्जी, विषमता, इत्यादि.

दुनिया भर के कई प्रसिद्ध लोगों ने अपनी बढती उम्र को छुपाने के लिए या फिर अपने शरीर के कुछ अंगों को उभारने के लिए प्लास्टिक सर्जरी को अपनाया है. यहाँ बॉलीवुड में आजकल सबसे ज्यादा प्लास्टिक सर्जरी के कारण प्रख्यात हैं पूनम पाण्डेय, जो बात-बात पर अपने कपडे उतारना उचित समझती हैं. फिर वे, जिनकी जवानी उनका पीछा ही नहीं छोडती, मैं बात कर रहा हूँ ‘हेमा मालिनी’ की.

विदेशों में अगर देखा जाए तो यह एक तरह का चलन ही बन गया है. पमेला एंडरसन और माइकल जैक्सन जैसे हॉलीवुड सितारों ने भी प्लास्टिक सर्जरी की बदौलत अपने शरीर का मज़ाक बना कर रख दिया है.

भई मैं तो यही कहना चाहूँगा की अगर कोई आदमी/औरत प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेकर अपने शरीर को और खूबसूरत या भड़कीला दिखाना चाहते/चाहती हैं तो ज़ाहिर तौर पर वे खुद से प्यार नहीं करते. यदि कोई विकलांगता है और वह प्लास्टिक सर्जरी द्वारा ठीक की जा सकती है तो यह बात समझी जा सकती है.

यह वही बात है कि एक सिक्के के दो पहलु होते हैं.

प्लास्टिक सर्जरी एक तरह से लाभदायक है और एक तरह से हानिकारक भी हो सकती है. मैं तो अंत में यही कहना सही समझूंगा कि कुछ-कुछ चीज़ें ज़रूरत पड़ने पर ही करनी चाहिए और प्लास्टिक सर्जरी उनमे से एक है.