Home Blog Page 3132

बीजेपी को यूपी में लगेगा तगड़ा झटका, कांग्रेस काटेगी उनके वोट: प्रियंका गांधी

0

कांग्रेस महासचिव ने कहा, “जहां हमारे उम्‍मीदवार थोड़े हल्‍के हैं, वहां हमने ऐसे उम्‍मीदवार दिए हैं जो बीजेपी का वोट काटे.”

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भविष्‍यवाणी की है कि उत्‍तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी बुरी तरह हारेगी. मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में कार्यकर्ताओं से बात करते समय प्रियंका ने यह बात कही. ANI के अनुसार, प्रियंका ने कहा, “बीजेपी को यूपी में तगड़ा झटका लगेगा. वे बुरी तरह हारेंगे. जिन सीटों पर कांग्रेस मजबूत है और हमारे उम्‍मीदवार कड़ी टक्‍कर दे रहे हैं, वहां कांग्रेस जीतेगी. जहां हमारे उम्‍मीदवार थोड़े हल्‍के हैं, वहां हमने ऐसे उम्‍मीदवार दिए हैं जो बीजेपी का वोट काटे. 

प्रियंका गांधी दो दिन से अमेठी में कैंप करके अपने भाई राहुल गांधी के लिए चुनाव प्रचार कर रही थीं. कांग्रेस महासचिव ने बाजार शुकुल मुसाफिरखाना समेत दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया है. मंगलवार को सिंहपुर के खरावा गांव में महिलाओं से बातचीत करते हुए प्रियंका ने कहा, “यहां मेरे भाई चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा सरकार ने पिछले पांच सालों में यहां से रोजगार छीना. फूडपार्क में रोजगार मिल सकता था. आवारा पशुओं के लिए कुछ नहीं किया. किसानों को उपज का दाम नहीं मिलता, खाद, बीज नहीं मिलता.”

बीजेपी उम्‍मीदवार स्‍मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा, “स्मृति ईरानी अमेठी में जनता का आदर नहीं करतीं. जूते बांट रही हैं। यहां की जनता कभी भीख नहीं मांगती है. भीख मांगनी है तो वह आएं. सारे उपक्रम बंद कराए. केंद्र में सरकार थी तो परियोजना चलने देते.” कांग्रेस महासचिव ने कहा, “यहां विकास कार्य कभी नहीं देखा. आपके पास विकास करने वाला सांसद है. राहुल अपनी निधि खर्च कर चुके हैं। उसके अलाव 42 लाख रुपये और खर्च किए.”

साध्वी प्रज्ञा से सहानुभूति है, उन्हें यातना मिली तो कार्रवाई हो: दिग्विजय

0

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को चुनावी सभा के दौरान साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के आरोपों पर बयान दिया।

उन्होंने साध्वी को प्रताड़ित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वे बोले-मेरे मुख्यमंत्री के कार्यकाल में साध्वी प्रज्ञा पर कोई मामला दर्ज नहीं हुआ, यदि उन्हें प्रताड़ना मिली है तो मुझे उनसे सहानुभूति है। मालूम हो, साध्वी प्रज्ञा आरोप लगा रही हैं कि उन्हें दिग्विजय की वजह से जेल में खूब प्रताड़ना मिली।

एमवे का ओमेगा-3 फैटी एसिड एवं विटामिन डी व सॉफ्ट जैल

0

देश की अग्रणी प्रत्यक्ष बिक्री कंपनी एमवे इंडिया ने पांच वर्ष या उससे अधिक उम्र के बच्चों में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन डी की कमी को पूरा करने वाला न्यूट्रिलाइट डीएचए यम्मीज सॉफ्ट जैल बाजार में उतारा है। एमवे इंडिया के मुख्य विपणन अधिकारी संदीप शाह ने मंगलवार को बताया कि न्यूट्रिलाइट डीएचए यम्मीज साफ्ट जैल बच्चों के लिए उनकी पोषण संंबंधी सभी प्रमुख जरूरतों को पूरा करने में कारगर साबित हो सकता है। डीएचए ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक प्रकार है जो बच्चों में सामान्य मस्तिष्क क्रिया और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को सुचारु तरीके से संचालित करने में सहायक होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने सहित सामान्य विकास और हड्डियों की मजबूती के लिए विटामिन डी की जरूरत होती है। न्यूटिलाइट डीएचए यम्मीज टैंगी ऑरेंज-साइट्रस लेमन फ्लेवर में उपलब्ध होगा। श्री शाह ने बताया कि उच्चतम गुणवत्ता वाले उत्पादों की पेशकश की एमवे की प्रतिबद्धता के अनुरूप न्यूट्रिलाइट डीएचए यम्मीज साफ्ट जेल बच्चों के लिए जरूरी आहार की कंपनी की मौजूदा श्रृंखला का एक विस्तार है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि न्यूट्रिलाइट डीएचए साफ्ट जैल का स्वाद बच्चों को पसंद आयेगा। वर्ष 2018 तक के आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच वर्षों में औसतन समग्र ओमेगा-3 सप्लीमेंट बाजार में 12 प्रतिशत की वार्षिक बढ़ोतरी हुई है।

एमवे इंडिया के न्यूट्रीशन एवं वेलनेस कारोबार प्रमुख अजय खन्ना ने कहा कि बच्चों के खाने-पीने में बहुत खामी करने से उनके आहार में ओमेगा-3 और विटामिन डी जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। न्यूट्रिलाइट डीएचए यम्मीज को उच्चतम गुणवत्ता वाली पोषण संबंधी खुराक तैयार करने के लिए एमवे की लंबे समय से चली आ रही श्रंखला का लाभ मिला है। कंपनी बाजार में इसे उतारने को लेकर बेहद उत्साहित है और अपनी उत्पाद श्रृंखला का विस्तार कर रहे हैं। इसे एमवे डायरेक्ट सेल्स के तहत विशेष रूप से बेचा जाता है। इसे कंपनी की वेबसाइट पर भी आसानी से आर्डर किया जा सकता है।

जेट एयरवेज संकट : टिकट बुक करा चुके यात्रियों ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका

0

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने जेट एयरवेज का टिकट बुक करा चुके यात्रियों को उड़ानों का परिचालन नहीं होने पर पूरी रकम वापस करने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए जेट एयरवेज को नोटिस जारी किया है। याचिका बेजोन कुमार मिश्र ने दायर की है। याचिका में नागर विमानन मंत्रालय एवं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय को जेट एयरवेज के सभी प्रभावित यात्रियों के लिए उचित मुआवजे के साथ हवाई टिकटों के कीमतों की पूर्ण वापसी या गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए दिशानिर्देश जारी करने की मांग की गई है।

याचिका में कहा गया है कि जिन यात्रियों ने जेट एयरवेज के टिकट खरीदे हैं उनके या तो पैसे वापस किए जाए अथवा उनकी यात्रा के लिए कोई विकल्प उपलब्ध करवाया जाए, क्योंकि जेट एयरवेज ने अपने सभी घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन अस्थायी रूप से रोक दिया है। याचिका में कहा गया है कि जेट एयरवेज की सेवाओं को अचानक निलंबित कर दिए जाने से यात्रियों के लिए एक बड़ा संकट पैदा हो गया है, जिसके बारे में उन्हें पहले से नहीं बताया गया था।

एलो जेल लगाने से त्वचा को मिलेगी शहर के प्रदूषण से सुरक्षा

0

शहरी प्रदूषण न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है, बल्कि यह आपकी त्वचा के लिए भी हानिकारक है। प्रदूषण के कारण समय से पहले उम्र ढलने, पिग्मेंटेशन, डलनेस, झुर्रियाँ, त्वचा का फट जाना, ब्लैक हेड्स और त्वचा में ढीलापन जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। हवा में मौजूद मुक्त प्रदूषण कणों के चलते उम्र ढलने की प्रक्रिया तेज़ हो जाती है। मानव शरीर में त्वचा की मात्रा सबसे अधिक होने के कारण प्रदूषण का प्रभाव सबसे पहले यहीं देखने को मिलता है।

प्रदूषण और सूर्य की किरणों से होने वाले नुकसान के चलते त्वचा में जलन पैदा हो सकती है। इसके चलते चेहरे पर मुंहासे उभरने शुरु हो सकते हैं।

इसलिए त्वचा की सफाई और पपड़ियों को हटाना बेहद ज़रूरी हो जाता है। त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए सुरक्षा देने वाले उत्पादों का उपयोग काफी मददगार साबित हो सकता है।

ऐसा ही एक प्राकृतिक वरदान है – एलो वेरा। यह एक ऐसी शक्तिशाली वनस्पति है जिसमें पर्याप्त मात्रा में नमी पाई जाती है। भरपूर एलो वेरा वाले क्लेंज़र त्वचा के लिए बेहद सौम्य होते हैं और त्वचा में रूखापन रोकते हुए उसे अच्छी तरह साफ करते हैं।

एलो वेरा से प्रदूषण के कारण त्वचा में होने वाली जलन और खुजली से राहत मिलती है। इसके साथ ही यह मुंहासे रोकने के लिए उसके बैक्टीरिया से लड़ता है। एलो वेरा जेल लगाने से चेहरे पर मुंहासे के दाग भी कम हो जाते हैं। इसके एंटी-एलर्जेनिक गुण मुंहासे मिटाने में मददगार साबित होते हैं। ऐसा माना जाता है कि यह शरीर के घाव और जले-कटे को ठीक करने में भी उपयोगी है। एलो वेरा का उपयोग सोरायसिस और एक्जीमा को ठीक करने में भी होता है।

एलो का संबंध कैक्ट्स परिवार से है। इसकी पत्तियों में पानी भरा होता है जो एक जेल की तरह गाढ़ा होता है। इस तरल पदार्थ में कई विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। एलो वेरा प्रभावी तरीके से त्वचा को कोमल बनाता है और हवा को भी शुद्ध रखता है। अपने घर और ऑफिस में एलो वेरा का पौधा रखने से आसपास की हवा साफ रहेगी और आपकी त्वचा के साथ आपका संपूर्ण स्वास्थ्य भी प्रदूषण के नुकसान से बचा रहेगा।

एलो वेरा जेल, प्रदूषण से त्वचा की सुरक्षा करती है। यह त्वचा पर सुरक्षा परत का निर्माण करती है, जो हवा में मौजूद प्रदूषण कणों को त्वचा में प्रवेश करने से रोकती है। यह सूर्य की किरणों से त्वचा को झुलसने और नुकसान पहुँचने से भी बचाती है। इसमें मौजूद शक्तिशाली एंटी-ऑक्सिडेंट्स त्वचा की रक्षा करने में मदद करते हैं।

कॉस्मेटिक्स और स्किनकेयर उत्पादों में एलो वेरा का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। लैकमे एलो डे क्रीम और एक्वा जेल में भरपूर एलो वेरा मौजूद होता है। यह वायु प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों से त्वचा की सुरक्षा करता है, और नमी बरकरार रखता है। नहाने के तुरंत बाद और चेहरे को धोने के बाद, इस जेल को लगाएँ और रात के समय अपने स्किनकेयर रुटीन में शामिल करें। एलो वेरा जेल के ठंडक देने वाले गुण त्वचा को राहत पहुंचाने में भी कारगर होंगे।

एलो एक्वा जेल में चिपचिपाहट नहीं होती और यह त्वचा में नमी बनाए रखती है, इसलिए आप इसे प्राइमर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। फिर देखिये आपका मेकअप कितना आसान हो जायेगा।

एलो वेरा के बहुत सारे फायदे हैं और भरपूर एलो वेरा वाले उत्पादों से आपको कभी कोई नुकसान नहीं होगा। एलो-आधारित उत्पाद, त्वचा को नम बनाये रखने के साथ ही चेहरे के मुंहासे, त्वचा पर जलन से राहत पहुंचाते हैं। इसके अलावा पपड़ी पड़ने, डलनेस, रूखापन, समय से पहले उम्र ढलने, सन बर्न, पिग्मेंटेशन, झुर्रियों आदि से भी बचाते हैं।

इसलिए त्वचा से जुड़ी अधिकांश समस्याओं के लिए एक चमत्कारी इलाज है एलो वेरा।

भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल के डॉक्टर को 3 साल की सजा, मरीज से रिश्वत लेते हुए थे गिरफ्तार

0

छत्तीसगढ़ के भिलाई स्थित सेक्टर-9 के मुख्य अस्पताल के ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ एसके सक्सेना को 3 साल की सजा सुनाई गई है. सीबीआई की विशेष अदालत ने ये सजा सुनाई है. डॉ. सक्सेना को 3 साल का कठोर कारावास और 50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है. डॉ एसके सक्सेना ने एक मरीज से दूसरे अस्पताल में रेफर करने के ऐवज में 20 हजार की रिश्वत मांगी थी. रिश्वत लेते डॉक्टर को सीबीआई ने रंगे हाथों पकड़ा था. मामला 2013 का है. अब आरोप साबित होने पर अदालत ने सजा सुना दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक पं. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र सेक्टर 9 के पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ एसके सक्सेना को 10 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई न्यायालय ने तीन साल का सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही 25 हजार रुपए अर्थदंड भी दिया है. सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है. डॉ सक्सेना ने एक मरीज को दिल्ली में उपचार करने के लिए रेफर करने के एवज में 20 हजार रिश्वत मांगी थी. मरीज ने बेटे ने इस मामले की शिकायत सीबीआई में की थी. मालूम को कि इस घटना के बाद डॉ. सक्सेना को सेक्टर 9 अस्पताल से निलंबित कर दिया गया था.

छत्तीसगढ़ : लोकसभा चुनाव : दुर्ग से निर्दलीय प्रत्याशी महिलाओं से ठगी के आरोप में गिरफ्तार

0

लोकसभा चुनाव 2019 में छत्तीसगढ़ की दुर्ग संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रत्याशी पर महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है. दुर्ग की कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की है. आरोपित निर्दलीय प्रत्याशी अनूप पांडेय व उसके साथी सौरभ अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है. आरोपित जनसेवा के नाम लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे.

दुर्ग की कोतवाली पुलिस ने आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है. दुर्ग सीएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि आरोपित अनूप ने सर्व समर्पण विकास सेवा समिति का गठन किया. इससे लोगों की समस्याओं का निदान करने, बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करने, गरीबों को लोन देने व प्रतिमाह 10 प्रतिशत का लाभ देने के नाम पर महिलाओं से करोड़ों की ठगी की है. आरोपित ने जमा रकम वापसी के लिए कुछ महिलाओं को चेक दिया था, जो बाउंस हो गया. इसके बाद 50 पीड़ितों ने दुर्ग पुलिस से लिखित शिकायत की. अनूप करीब डेढ़ साल से ठगी के मामले को अंजाम दे रहा था.

पुलिस गिरफ्त में आरोपी.

पुलिस ने बताया कि आरोपी अनूप कुमार पाण्डेय मूलतः आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) का निवासी हैं, जो दुर्ग शहर विधानसभा चुनाव एवं दुर्ग लोकसभा चुनाव का निर्दलीय प्रत्याशी रहा है. अनूप कुमार पाण्डेय संस्था से जुड़ी हुई महिलाओं से चुनाव प्रचार भी कराता था. आर्य नगर स्थित आफिस का किराया न देकर पदमनाभपुर में नये मकान में शिफ्ट किया था. संस्था के दोनों प्रमुख आरोपी भागने की तैयारी में थे. उसके पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

बड़ी खबर : चुनावी मौसम में देश की जनता को महंगाई का झटका, एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े

0

चुनावी मौसम में देश की जनता को महंगाई का झटका लगा है। देश में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 6 रुपये का इजाफा हुआ है। सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में भी इजाफा हुआ है। दिल्ली में सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 28 पैसे और मुंबई में 29 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा असर, आज से इन 5 चीजों में होगा बदलाव

0

1 मई यानी बुधवार से आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी कई मायनों में बदलने वाली है. रेल सफर से लेकर हवाई जहाज के सफर और बैकिंग नियमों से लेकर रसोई गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव किया जाएगा. इस बदलाव से आने वाले समय में नौकरीपेशा और बिजनेसमैन दोनों पर ही असर पड़ेगा. आज से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े 5 बदलाव हो जाएंगे. आइये जानते हैं कौन-कौन से बदलाव आपकी जिंदगी पर सीधे तौर पर असर डालेंगे.

रेलवे के इस नियम में होगा बदलाव
ट्रेन से सफर करने वालों के लिए 1 मई से बड़ा बदलाव हो रहा है. 1 मई से आप ट्रेन का चार्ट बनने से चार घंटे पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं. 30 अप्रैल तक की सुविधा के अनुसार यात्री 24 घंटे पहले तक बोर्डिंग स्टेशन बदलवा सकते हैं. साथ ही यदि कोई यात्री बोर्डिंग स्टेशन बदलता है तो उसे टिकट कैंसिलेशन पर रिफंड नहीं मिलेगा.

एयर इंडिया का नया नियम आज से
हवाई यात्रियों के फायदे के लिए 1 मई से नियम में बदलाव किया जा रहा है. इसके तहत एयर इंडिया 1 मई से टिकट कैंसिलेशन पर कोई शुल्क नहीं लेगी. यात्रियों के फायदे वाला यह नियम टिकट बुक कराने के 24 घंटे के अंदर रद्द कराने पर लागू होगा. यानी आप यदि टिकट बुक कराने के 24 घंटे के अंदर कैंसल कराते हैं तो आपको पूरे पैसे वापस मिल जाएंगे. इसमें दूसरी शर्त यह है कि यात्री को इसका फायदा तभी मिलेगा, जब टिकट बुकिंग की तारीख से यात्रा की तारीख 7 दिन बाद की हो.

SBI करेगा बदलाव
1 मई से एसबीआई के बैंक डिपॉजिट और लोन की ब्याज दरें RBI की बेंचमार्क दर से जुड़ जाएंगी. इसका सीधा मतलब यह हुआ कि अब आरबीआई के रेपो रेट में बदलाव होने पर बैंक की जमा और लोन की दरों पर सीधा असर होगा. इस नियम के लागू होने के बाद ग्राहकों को पहले की तुलना में बचत खाते पर कम ब्याज मिलेगा. 1 लाख रुपये से ज्यादा के जमा और लोन की ब्याज दरों पर ही यह नियम लागू होगा.

बंद हो जाएगी PNB की यह सर्विस
पीएनबी अपने डिजीटल वॉलेट पीएनबी किटी की सर्विस 1 मई से बंद कर देगा. इसके लिए बैंक ने पिछले दिनों ग्राहकों को एसएमएस के माध्यम से वॉलेट से अपना पैसा निकालने या फिर खर्च करने के लिए कहा था. 1 मई से आपको पीएनबी किटी की बजाए किसी दूसरे विकल्‍प या वॉलेट का इस्‍तेमाल करना होगा. हालांकि, वॉलेट को तभी बंद किया जा सकता है जब इसका बैलेंस जीरो हो जाएगा. अगर बैलेंस जीरो नहीं है तो यूजर्स इसे खर्च कर सकते हैं या फिर IMPS के जरिए दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं.

रसोई गैस के दामों में होगा बदलाव
हर महीने की तरह 1 मई से रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी होगीं. इस बार दाम बढ़ेंगे या घटेंगे, यह तो दिन में ही पता चलेगा. लेकिन, इतना तय है कि इस बदलाव का असर आपकी जेब पर पड़ेगा. बता दें, 1 अप्रैल को रसोई गैस के दाम में इजाफा किया गया था. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम 5 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए थे. वहीं, सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में भी 25 पैसे की मामूली बढ़ोतरी हुई थी. दिल्ली में इंडेन के 14.2 किलो वाले बिना सब्सिडी सिलेंडर की कीमत 706.50 रुपए है.

शास्त्री भवन में लगी आग पर बोले राहुल गांधी, फाइलें जलाकर नहीं बचोगे मोदी जी

0

शास्त्री भवन में कई अहम मंत्रालय मौजूद हैं. यहां पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय, कानून मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, कंपनी मामलों का मंत्रालय समेत कुछ और भी मंत्रालय हैं.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के शास्त्री भवन की छठी मंजिल पर मंगलवार को आग लग गई थी. इतनी महत्वपूर्ण जगह पर आग लगने से लोगों के बीच हड़कंप सा मच गया था. इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट करके कहा कि जलती हुई फाइलें भी आपको नहीं बचा पाएंगी मोदी जी.

राहुल गांधी ने लिखा, “मोदी जी, आग लगाकर फाइलों को जलाने से आप बच नहीं सकते. आपके फैसले का दिन नजदीक आ रहा है.”

दूसरी तरफ, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी के ट्वीट पर तंज कसा है. उन्होंने मुंगेरीलाल कहते हुए कहा कि आप फैसले के दिन मोरल विक्ट्री के लिए खुद को तैयार करें.

शास्त्री भवन में कई अहम मंत्रालय मौजूद हैं. यहां पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय, कानून मंत्रालय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, कंपनी मामलों का मंत्रालय समेत कुछ और भी मंत्रालय हैं. इन मंत्रालयों की कई फाइलें यहां पर रखी हुई हैं.

शास्त्री भवन में लगी आग पर कुछ समय में ही काबू पा लिया गया था. एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. अधिकारी ने कहा, “दोपहर के 2.45 बजे, हमें छठी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली. सात अग्निशमन गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया.”