Home Blog Page 3133

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने श्रमिक दिवस पर दी शुभकामनाएं

0

 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को श्रमिक दिवस पर श्रमिकों को शुभकामनाएं दी। कोविंद ने ट्वीट करके कहा, श्रमिक दिवस के मौके पर मैं हमारे सभी श्रमिक भाई-बहनों को शुभकामनाएं देता हूं। हम अपने अनगिनत श्रमिकों की निष्ठा और समपर्ण का सम्मान करते हैं। देश के निर्माण में लगे सभी लोग एक बेहतर भारत की नींव तैयार कर रहे हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया Yellow अलर्ट, ‘बेहद तीव्र’ हो सकता है तूफान ‘फेनी’

0

 चक्रवाती तूफान ‘फेनी’ को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने ओडिशा को येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक फेनी तूफान के चलते आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गुरुवार तक भारी वर्षा होगी. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार शाम इस बारे में आगाह किया था.आईएमडी ने चेतावनी दी है कि चक्रवात से घरों, संचार और बिजली नेटवर्क और रेल व सड़क अवसंरचना को नुकसान होने की संभावना है. साथ ही खड़ी फसलों, बागवानी और नारियल व ताड़ के पेड़ों को भी काफी नुकसान होगा. इसके अलावा जहाजों और बड़ी नौकाओं के लंगर टूटने की संभावना है.

आईएमडी ने मछुआरों को बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के गहरे समुद्री क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी है. आधिकारिक बयान के अनुसार, कैबिनेट सचिव पी.के. सिन्हा ने स्थिति का जायजा लेने के लिए मंगलवार को फिर से राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की बैठक की, और प्रभावित राज्यों में तैयारियों की समीक्षा की.

सिन्हा ने निर्देश दिया कि जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए और भोजन, पीने के पानी और दवाओं समेत सभी तरह की आवश्यक आपूर्ति को बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं. बयान में कहा गया है, “उन्होंने सभी संबंधित पक्षों को सलाह दी कि वे नुकसान की स्थिति में बिजली और दूरसंचार जैसी आवश्यक सेवाओं के रखरखाव को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त तैयारी करें.”

भारतीय तटरक्षक और नौसेना ने राहत और बचाव कार्यों के लिए जहाजों और हेलीकॉप्टरों को तैनात किया है, जबकि इन राज्यों में सेना और वायुसेना की इकाइयों को भी तैयार रखा गया है. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने कुल 41 टीमें तैनात की हैं, जिसमें आंध्र प्रदेश में आठ, ओडिशा में 28 और पश्चिम बंगाल में पांच टीमों को तैनात किया गया है.

इसके अलावा, एनडीआरएफ ने पश्चिम बंगाल में 13 और आंध्र प्रदेश में 10 टीमों को तैनात किया है. ‘फेनी’ फिलहाल दक्षिण-पश्चिम में और बंगाल की खाड़ी से सटे दक्षिण-पश्चिम में है. मंगलवार शाम से लगभग 21 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है.

नोकिया के इस फोन की कीमत के बारे में जानकर हैरान रह जाओगे

0

आज हम आपको नोकिया कंपनी के स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे। नोकिया कंपनी ने भारतीय बाजार अपना अच्छा वर्चस स्थापित किया है। कंपनी के स्मार्टफोन्स ने पूरी दुनिया में ही शानदार रिस्पांस मिला है। स्मार्टफोन का लुक बहुत ही आकर्षक व शानदार है साथ ही स्लिम भी हैं। इस फोन के नाम की बात करे तो इस फोन का नाम Nokia 9 Pureview हैं। इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।

इस फोन की खास बात है कि इस फोन के रियर में पांच कैमरे दिए गए हैं जो कि फोटो ग्राफी के लिए खास हैं। आपको जानकारी के लिए बता दे कि इसको अभी भारत में पेश नही किया गया हैं। इसके सेंसर की बात करे तो इसमें तीन 12 मेगापिक्सल के मोनोक्रोम और दो 12 मेगापिक्सल के आरजीबी सेंसर्स वाले कैमरे हैं।

सेल्फी लेने के लिए इसके फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा दिया गया हैं। फोन की रैम की बात करे तो इस फोन में 6 जीबी रैम दी गई है वही इस फोन में स्टोर करने के लिए 128 जीबी की स्टोरज दी गई हैं। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया हैं जो कि फोन की सुरक्षा के लिए हैं।

फोन को पाॅवर देने के लिए इसमें 3320 एमएएच की बैटरी दी गई हैं जो कि वायरलेस सपोर्ट के साथ आती हैं। इसको भारत में भी लाँच किए जाने की उम्मीद है, इसकी कीमत की बात करे तो इसकी कीमत 699 डाॅलर हैं। भारत में इसकी कीमत क्या होगी इसको लेकर अभी खुलासा नही हुआ हैं।

बच्चों को बीमार कर सकती है दूध की बोतल

0

अपने छोटे बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए पैरंट्स क्या-क्या नहीं करते हैं। उनकी सेहत के लिए मां-बाप हर छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखते हैं। उन्हें समय पर नहलाना, सुलाना या दूध पिलाना, बच्चों की हर जरूरत के लिए पैरंट्स हमेशा सतर्क रहते हैं।

लेकिन अब एक रिसर्च में एक हैरानी वाली बात सामने आई है। जिस बोतल में आप बच्चे को दूध पिलाते हैं, उसमें खतरनाक केमिकल्स पाए गए हैं।

बच्चों की दूध की बोतल और सिपर में जहरीला केमिकल बिसफेनाल-ए पाया गया है। टॉक्सिक लिंक ने अपनी स्टडी में दावा किया है कि दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में बिक रही दूध की बोतल और सिपर बच्चों के लिए सेफ नहीं है। टॉक्सिक लिंक ने दूसरी बार यह स्टडी जारी की है। इससे पहले 2014 में भी इसी तरह की स्टडी की गई थी। इस स्टडी में साफ किया गया है कि बीआईएस (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी ने किराए पर दिया था घर, चोरी हो गया किराएदार का एलसीडी

0

मंगलवार को नोएडा के सेक्टर 4 में एक घर से एलसीड टीवी चोरी हो गया। पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज कर ली है। बता दें कि जिस घर से चोरी हुई है वो क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर है जिसे विक्रम सिंह नाम के शख्स ने किराए पर लिया हुआ है और उसका रिनोवेशन करा रहा है। पुलिस के अनुसार इस चोरी की खबर रविवार को लगी जब अचानक घर के केयरटेकर को दिखा कि घर से एलसीडी टीवी गायब है।

सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर प्रशांत कपिल ने बताया कि घर में तीन एलसीटी टीवी पैक थे लेकिन संडे को उनमें से एक गायब हो गया। विक्रम सिंह ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर लिख ली है। हालांकि क्योंकि घर किराए पर दिया गया था तो इसका धोनी से कोई लेना देना नहीं है।

गौरतलब है कि विक्रम सिंह ने पुलिस को जानकारी दी है कि चोरी के दिन से ही उनका नौकर घर से गायब है। पुलिस उसे ढूंढ रही है और उसके मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। क्योंकि घर में रेनोवेशन का काम चल रहा था तो माना जा रहा है कि काम करने वाले ही किसी शख्स ने चोरी को अंजाम दिया है।

शिवसेना ने सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पर प्रतिबंध की मांग की

0

शिवसेना ने बुधवार को धर्म विशेष की महिलाओं द्वारा बुर्का के उपयोग पर प्रतिबंध की मांग की है। शिवसेना ने श्रीलंकाई में ईस्टर संडे पर आतंकवादी हमलों के बाद वहां की सरकार द्वारा भी ऐसा ही नियम लाने की योजना बनाए जाने का हवाला दिया है। हमलों में 250 लोगों की मौैत हो गई थी।

पार्टी ने अपने मुखपत्रों ‘सामना’ और ‘दोपहर का सामना’ के संपादकीय में कहा, ‘इस प्रतिबंध की अनुशंसा आपातकालीन उपाय के तौर पर की गई है जिससे कि सुरक्षा बलों को किसी को पहचानने में परेशानी ना हो। नकाब या बुर्का पहने हुए लोग राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हो सकते हैं।’

‘डेली मिरर’ समाचार पत्र ने सूत्रों के हवाले से मंगलवार को कहा था कि श्रीलंकाई सरकार मौलानाओं से विचार-विमर्श कर इसे लागू करने की योजना बना रही है और इस मामले पर कई मंत्रियों ने मैत्रिपाला सिरिसेना से बात की है।

दैनिक समाचार पत्र के अनुसार, ‘सरकार ने कहा है कि, श्रीलंका में 1990 के शुरुआती दशक तक खाड़ी युद्ध से पहले मुस्लिम महिलाओं में नकाब या बुर्का का कोई चलन नहीं था। खाड़ी युद्ध में चरमपंथी तत्वों ने मुस्लिम महिलाओं के लिए यह परिधान बताया।’

रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कोलंबो के निकट डेमाटागोडा में कई महिला आत्मघाती हमलावर भी बुर्का पहन कर भाग गई थीं। वहां तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।

PM बनने के बाद आज पहली बार अयोध्या जाएंगे मोदी

0

लखनऊ। प्रधानमंत्री बनने के बाद आज पहली बार नरेंद्र मोदी अयोध्या का दौरा करेंगे। इस दौरान वह धार्मिक स्थलों से दूरी बनाकर रखेंगे। दरअसल, पीएम मोदी मया ब्लॉक के समंथा गांव के पास चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वह यहां लगभग 40 मिनट रहेंगे।

कार्यक्रम में पीएम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। रैली को लेकर भाजपा ने ताकत झोंक दी है तो प्रशासन ने रैली सकुशल संपन्न कराने के लिए अफसरों के साथ ही पुलिस-पीएसी व अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया है।

फिल्मकार महेश भट्ट ने कहा, ‘बच्ची’ है कंगना रनौत

0

फिल्मकार महेश भट्ट ने कंगना रनौत को ‘बच्ची’ कहते हुए उनके खिलाफ कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि कंगना ने अभिनेत्री के तौर पर बॉलीवुड की शुरुआत उनके प्रोडक्शन कंपनी विशेष से की थी, ऐसे में वह उनके खिलाफ कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

हाल ही में कंगना की बहन रंगोली चंदेल ने सोशल मीडिया के जरिए भट्ट पर टिप्पणी की थी। इस बारे में पत्रकारों ने जब भट्ट से सवाल किया तो उन्होंने कहा, ‘वह (कंगना) बच्ची है, जिसने हमारे साथ शुरुआत की थी। सिर्फ इसलिए कि उनकी रिश्तेदार (बहन रंगोली) मुझ पर टिप्पणी कर रही है, मैं कंगना पर टिप्पणी नहीं करूंगा।’

दिग्गज फिल्म अभिनेता ने आगे कहा, ‘हमारी परवरिश और संस्कार हमें हमारे बच्चों पर उंगली उठाने की इजाजत नहीं देते। इसलिए हमारे बच्चों के खिलाफ कुछ भी बोलना मुमकिन नहीं है। मेरी परवरिश मुझे ऐसा करने से रोकती है।’

बीते महीने रंगोली ने महेश भट्ट और उनकी पत्नी सोनी राजदान पर तीखी टिप्पणी की थी।

रंगोली ने ट्वीट किया था कि, ‘..लेकिन बाद में जब वह ‘वो लम्हे’ का प्रीव्यू देखने थियेटर गई, तो उन्होंने (महेश भट्ट) उसके(कंगना) ऊपर चप्पल फेंकी थी, उन्होंने उसे अपनी ही फिल्म नहीं देखने दी। वह रात भर रोई थी..और तब वह सिर्फ 19 साल की थी।’

पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर, कच्चे तेल में नरमी जारी

0

पेट्रोल और डीजल के दाम में बुधवार को कोई बदलाव नहीं हुआ। एक दिन पहले तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम में पांच से छह पैसे प्रति लीटर की वृद्धि कर दी थी। उधर, अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार बढ़ने के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में फिर नरमी का सिलसिला लगातार पांचवें सत्र में जारी रहा।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 73.13 रुपये, 75.15 रुपये, 78.70 रुपये और 75.90 रुपये प्रति लीटर रहे। चारों महानगरों में डीजल के दाम भी यथावत क्रमश: 66.71 रुपये, 68.45 रुपये, 69.83 रुपये और 70.44 रुपये प्रति लीटर बने रहे।

तेल कंपनियों ने मंगलवार को डीजल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पांच पैसे प्रति लीटर और मुंबई में छह पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की थी।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार आईसीई पर ब्रेंट क्रूड बुधवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 71.58 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था।

अमेरिकन पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार 68 लाख बैरल बढ़कर 46.64 लाख बैरल हो गया। अमेरिका में कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ने से तेल के दाम में गिरावट आई है, लेकिन बाजार में असमंजस की स्थिति अभी बरकरार है क्यों दो मई से अमेरिका द्वारा ईरान से तेल आयात करने वाले देशों को दी गई छूट समाप्त हो रही है और ईरान दुनिया में तेल का एक प्रमुख निर्यातक देश है।

लोकसभा चुनाव 2019 : जया बच्चन का पीएम मोदी पर निशाना, बोलीं- जो देश का रखवाला है, वही कर रहा है गड़बड़

0

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। लखनऊ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “रखवाले की जिममेदारी बहुत जरूरी है और बहुत अहम है। इस देश में इस वक्त जो माहौल है, जो रखवाला है वही देश के साथ गड़बड़ कर रहा है।”