Home Blog Page 3134

आदर पाने को फिरोज ने ‘गांधी’ शब्द जोड़ा: उमा भारती

0

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि पीएम मोदी महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर चलने वाले सच्चे अनुयायी हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में गांधी शब्द महात्मा गांधी से नहीं, बल्कि फिरोज गांधी से आया है।

फिरोज के जवाहर लाल नेहरू के साथ अच्छे संबंध नहीं थे। उनको गांधी सरनेम प्रयोग करने का अधिकार नहीं था, लेकिन उन्होंने सोचा कि यह गांधी शब्द उन्हें आदर-सम्मान दिलाएगा, इसलिए उन्होंने इसे अपने नाम के साथ जोड़ लिया। एक मोदीजी ही ऐसे व्यक्ति हैं जो महात्मा गांधी के नक्शेकदम पर चलते हैं।

गर्मियों मे धूप से बचाव के लिए मार्केट में आ गायें हैं बोतल अमरेला

0

गरमियाँ आते ही हमको धूप से बचाव के कई सारे जतन करने पड़ते हैं । कभी हमको स्कार्फ से खुद को ढंकना पड़ता है कभी संस क्रीम का इस्तेमाल करना पड़ता है । कभी हमको क्या क्चहिए होता है और कभी क्या चाहिए होता है पर फिर भी हम डुप से परेशान रहते हैं हमको कभी कभी पेडल भी चलने की जरूरत पद जाती है तो कभी मार्केट का काम भी हमको करना पड़ता है ।

ऐसे में इस चिलचिलाती धूप से बचाव के लिए हमको और भी ना जाने क्या क्या जतन करने पड़ते हैं उस पर जिस चीज़ का सबसे ज्यादा असर होता है वह है स्किन का धूप से काला हो जाना , या तेज़ धूप के कारण सर में दर्द का होना और भी न जाने क्या क्या ?

गर्मियों में सनस्क्रीन क्रीम के बाद जिस चीज की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है, वो है अंब्रेला। इस समय मार्केट में कई डिजाइन में ये आए हुए हैं। वाइन बॉटल शेप में, एम्ब्रॉयडरी वाले, ग्राफिक्स, यूवी प्रोटेक्शन, वेनिस और पेरिस की सैर कराते कई डिजाइन में ये आपको मिल जाएंगे।

बच्चे के लिए अंब्रेला खरीदने जा रहे हैं, तो ग्राफिक्स अंब्रेला प्लान करें। ग्राफिक्स की डिजाइन में ब्राइट कलर्स का यूज किया जाता है, जिससे ये खासे कलरफुल नजर आते हैं। इनमें धूल का भी ज्यादा असर नहीं होगा।

अल्ट्रावायलट किरणों से बचाने वाले छाते भी इस सीजन में डिमांड में बने हुए हैं। दुकानदारों का कहना है कि इन छातों में दो तरह से फैब्रिक की लेयर तैयार की गई है। पहला फैब्रिक बाहर की तरफ है और दूसरा फैब्रिक छाते के अंदर की तरफ है। छाते का यह डिजाइन महिलाओं में ज्यादा पॉपुलर है।

मोदी सरकार ने रचा देश को कंगाल बनाने का षड्यंत्र, 5 सालों में हर भारतीय हो गया ₹23,300 का कर्जदार- कांग्रेस

0

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर देश को कंगाली की हालत में पहुंचाने के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरेजवाला ने कहा, “वित्त मंत्रालय के सनसनीखेज आंकड़े के मुताबिक, मोदी सरकार ने 4 साल 9 महीने में यानी मार्च 2014 के बाद दिसंबर 2018 तक 30 लाख 28 हजार 945 करोड़ का अतिरिक्त कर्ज लेकर देश के लोगों को कंगाल बनाने का एक घिनौना षड्यंत्र किया है।”

उन्होंने आगे कहा, “70 साल में यानी मार्च 2014 तक देश पर 53 लाख 11 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था। वित्त मंत्रालय के दस्तावेजों के मुताबिक, मोदी जी के 4 साल 9 महीने में 57 प्रतिशत कर्ज बढ़ गया और यह 83 लाख 40 हजार करोड़ हो गया। यह आंकड़ा दिसंबर 2018 तक का है। 57 प्रतिशत के मुताबिक, देश पर 30 लाख 28 हजार 945 करोड़ के कर्ज की बढ़ोतरी हुई है।”

उन्होंने आगे कहा, “देश के 130 करोड़ देशवासियों पर मोदी जी ने प्रति व्यक्ति 23,300 रुपए का अतिरिक्त कर्ज का बोझ केवल चार साल नौ महीने की सरकार में डाल दिया है।”

सुरजेवाला ने कहा कि मोदी जी ने कर्ज लेकर पैसा लुटाया और अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर दिया। उन्होंने आगे कहा, “साफ है कि मोदी जी ने कर्ज लेकर पैसा लुटाया और अर्थव्यवस्था का बंटाधार किया। आजीविका के संकट से जूझते देश के हर व्यक्ति को मोदी जी ने अपने वित्तीय कुप्रबंधन, प्रचार प्रसार और चुनिंदा उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए कर्जदार बना डाला।”

उन्होंने आगे कहा कि चौंकाने वाली बात यह भी है कि दिसंबर 2018 से मार्च 2019 के बीच लाखों करोड़ का बेतहाशा और अनाप-शनाप कर्ज मोदी सरकार ने लिया है। सार्वजनिक पटल पर जानकारी के मुताबिक मार्च, 2019 तक मोदी सरकार ने 7,16,700 करोड़ रुपए का अतिरिक्त कर्ज लिया है और देश का कुल कर्ज बढ़कर, 90,56,725 करोड़ रुपए हो गया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि दिसंबर 2018 से मार्च 2019 के बीच लिए कर्ज का डेटा वित्त मंत्रालय और मोदी सरकार जनता को जानबूझकर बता नहीं रही। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि असुविधा वाले डेटा को छिपाने का आदत मोदी सरकार की पुरानी है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी सरकार द्वारा आज तक न तो मार्च 2019 तक लिए कर्ज का डेटा बताया गया। इसके अलावा बेरोजगारी का डेटा, पोषण का डेटा, विदेशी निवेश का डेटा, किसान आत्महत्याओं का डेटा, महिलाओं के खिलाफ अपराध का डेटा आदि बार-बार छिपाए गए।

उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ देशवासियों को कर्ज के बोझ में डुबोया जा रहा है, तो दूसरी ओर चुनिंदा उद्योगपति मित्रों का 5,50,000 करोड़ रुपए मोदी सरकार ने माफ कर दिया। बैंकों का एनपीए बढ़कर 12,00,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। सरकारी कंपनियों को कर्ज के मुंह में धकेलकर एक षडयंत्र के तहत डुबोया या बंद किया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि अकेले राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी ने पिछले पांच सालों में 1,67,399 करोड़ का कर्ज ले लिया। बीएसएनएल, एमटीएनएल, पवन हंस, इंडिया पोस्ट आदि बंद होने की कगार पर हैं। यहां तक कि नवरत्न कंपनी जैसे ओएनजीसी, एचएएल, सेल इत्यादि भी कर्ज के बोझ से जूझ रही हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पूरा देश पुकार पुकार कर कह रहा है, “सूटबूट की सरकार, देश को बनाया कर्जदार।”

आसाराम के बेटे नारायण साईं को बहनों से रेप पर उम्रकैद की सजा, एक लाख का जुर्माना

0

सूरत की सेशन कोर्ट ने आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं को रेप केस में उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने साईं पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। 26 अप्रैल को गुजरात के सूरत की रहने वाली दो बहनों के साथ बलात्कार के मामले में सेशन कोर्ट ने नारायण साईं को दोषी करार दिया गया था और सजा सुनाने के लिए 30 अप्रैल की तारीख दी थी। आज कोर्ट ने नाराय़ण साईं को उम्रकैद की सजा सुनाई है। नारायण साईं का पिता आसाराम भी रेप केस में जेल में बंद है।

गुजरात के सूरत स्थित आश्रम में दो बहनों से दुष्कर्म का ये मामला 11 साल पुराना है, 2013 में इस मामले में एफआईआर हुई थी। शुक्रवार को सूरत सत्र अदालत ने आसाराम के बेटे नारायण साई को 2013 के इस दुष्कर्म मामले में दोषी करार दिया था। 47 साल के साईं को आइपीसी की धारा 376 (दुष्कर्म), 377 (अप्राकृतिक अपराध), 323 (हमला), 506-2 (आपराधिक भय) और 120-बी (साजिश) के तहत दोषी करार पाया गया। जिसके बाद आज (मंगलवार) उसे सजा सुनाई गई।

साईं पर 2013 में इस मामले में एफआईआर हुई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद वो फरार हो गया था। करीब दो महीने बाद दिसंबर, 2013 में नारायण साईं हरियाणा-दिल्ली सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद से वो जेल में है। करीब पांच साल केस चलने के बाद इस मामले में साईं को सजा हुई है।

2013 में राजस्थान में एक लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में आसाराम की गिरफ्तारी के बाद सूरत की निवासी दो बहनों ने आसाराम और उसके बेटे नारायण साईं पर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था। बड़ी बहन ने अहमदाबाद में आसाराम के आश्रम में और छोटी बहन ने आसाराम के सूरत के जहांगीरपुरा स्थित आश्रम में अपने साथ रेप की बात कही थी।

एक्सीडेंट के दौरान कार के पीछे बैठे यात्रियों को होता है मौत का ज्यादा खतरा- IIHS स्टडी

0

हम हमेशा सुनते आए है कि एक्सीडेंट के दौरान आमतौर पर सामने की तरफ बैठे यात्रियों को नुकसान या मौत ज्यादा होता है। लेकिन हाल ही में गाड़ियों के सेफ्टी फीचर पर हाल ही में अध्ययन किए जाने के बाद कुछ अलग ही बात सामने आ रही है।

इंश्योरेंस इंस्टीट्यूट फॉर हाइवे सेफ्टी (IIHS) द्वारा की गई कार दुर्घटना स्टडी में कहा गया है कि, अगले सीट के मुकाबले पिछले सीट पर बैठे यात्री को इंजरी या मौत की आशंका सबसे ज्यादा रहती है। IIHS ने अपने इस शोध में इसके पीछे कई कारण बताए है। इस स्टडी में करीब 117 कारों का अध्ययन किया गया है जो कि दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी थी और इसमें पाया गया कि पिछली सीट पर बैठे यात्री या दो मर चुके है या फिर बूरी तरह से घायल हो चुके है।

अपने रिसर्च के बाद IIHS ने रिपोर्ट में कहा है कि, दुर्घटना के समय में कार में लगी सीट बेल्ट और एयरबैग्स के कारण अधिकतर बार फ्रंट सीट पर बैठे पैसेंजर सुरक्षित बच जाते है, जबकी पिछले सीट पर बैठे पैसेंजर के लिए ऐसा कुछ नही होता। ऑटोमोबाइल कंपनियों द्वारा पिछले कुछ सालों में फ्रंट सीट पर ड्राइवर और को-ड्राइवर के लिए सीट बेल्ट, फ्रंट एयरबैग्स और कुछ कारों में साइड एयरबैग्स दिए जाने लगे है।

गौरतलब है कि एसोसिएशन फॉर सेफ इंटरनेशनल रोड ट्रेवल के अनुसार, अमेरिका में हर साल करीब 37 हजार लोग एक्सीडेंट का शिकार होकर जान से हाथ धो बैठते है। वहीं IIHS के प्रेसिडेंट डेविड हार्के का कहना है कि मौजूदा समय में कार कंपनियों को रियर पैसेंजर की सुरक्षा पर ध्यान बेहद जरूरी हो गया है।

‘कौन बनेगा करोड़पति-11’ के रजिस्ट्रेशन कल से शुरू, ऐसे करें अप्लाई

0

 

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर पॉपुलर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर लौट रहे हैं. कौन बनेगा करोड़पति का 11वां सीजन इस साल अगस्त से टीवी पर प्रीमियर होना शुरू होगा. लेकिन इसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेज 1 मई से शुरू हो जाएगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो अपने निर्धारित समय रात 9 बजे ही सोनी टीवी पर प्रसारित होगा. शो का प्रोमो पहले ही जारी किया जा चुका है.

यहां देखिए प्रोमो-

KBC-11 का रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा?

‘कौन बनगा करोड़पति’ शो का रजिस्ट्रेशन 1 मई से शुरू होगा. ‘हॉट सीट’ तक पहुंचने के लिए रजिस्ट्रेशन पहला कदम है. 1 मई से अमिताभ बच्चन हर रात 9:00 बजे एक सवाल पूछेंगे.

KBC-11 के लिए रजिस्ट्रेशन का तरीका क्या है?

अमिताभ बच्चन के पूछे गए सवालों के जवाब आप SMS, केबीसी मोबाइल ऐप, IVRS या सोनी LIV ऐप के जरिए दे सकते हैं. इसके अलावा वीडियो ऐप ‘हॉटस्टार’ पर भी सवालों के जवाब दे सकते हैं.

KBC-11 के लिए कैसे चुने जाएंगे?

सबसे ज्यादा सवालों के सही जवाब देने वाले प्रतियोगियों को ऑडिशन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके बाद प्रतिभागियों को कौन बनेगा करोड़पति सीजन-11 में सेलेक्ट होने के लिए ऑडिशन में वीडियो टेस्ट देने की जरूरत होगी.

KBC-11 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Sony LIV की वेबसाइट या ऐप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कराएं. यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि किसी दूसरी फर्जी वेबसाइट या ऐप पर न जाएं. फर्जीवाड़े से सावधान रहें.

वेबसाइट या ऐप पर मौजूद फॉर्म में अपना नाम, उम्र, लिंग और कॉन्टेक्ट डिटेल भरें. आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा. रजिस्ट्रेशन किए जाने के बाद आपके ईमेल आईडी या मोबाइल पर कन्फर्मेशन मैसेज आएगा.

KBC-11 के ऑडिशन कहां होंगे?

कौन बनगा करोड़पति के लिए ऑडिशन आमतौर पर पूरे देश के सभी मेट्रो शहरों में होते हैं.

KBC-11 के लिए कौन रजिस्ट्रेशन कर सकता है?

ऐसे भारतीय, जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड न हो और उम्र 18 साल से ज्यादा हो, कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता पर उठे सवालों का कांग्रेस ने दिया करारा जवाब

0

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारतीय नागरिकता पर उठे सवालों का कांग्रेस ने अनेक दस्तावेज प्रस्तुत कर करारा जवाब दिया है। राहुल गांधी को नागरिकता वाले मसले पर गृह मंत्रालय की तरफ से मिले नोटिस के बाद कांग्रेस ने इससे जुड़े कुछ दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आरोप लगाया है कि राहुल एक ब्रिटिश कंपनी के डायरेक्टर थे और उससे जुड़े दस्तावेजों में उन्होंने खुद को ब्रिटिश नागरिक बताया है। कांग्रेस ने इसी कंपनी के दस्तावेजों को सार्वजनिक कर दिया है। स्वामी का दावा है कि साल 2003 में ब्रिटेन में बैकऑप्स नाम की एक कंपनी का रजिस्ट्रेशन हुआ था। इस कंपनी के डायरेक्टर राहुल गांधी थे और इसका रजिस्टर्ड पता 51 साउथगेट स्ट्रीट, विंचेस्टर, हैंपशर था। इसी कंपनी ने साल 2006 में जो रिटर्न फाइल किया है उसमें राहुल ने खुद को ब्रिटिश नागरिक बताया था। कंपनी बंद करने के लिए जो एप्लीकेशन दी गई थी उसमें भी राहुल ने खुद को ब्रिटिश नागरिक बताया था। गृह मंत्रालय ने इसी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी किया है।  कांग्रेस ने इसी कंपनी बैकऑप्स के रजिस्ट्रेशन से जुड़े कुछ दस्तावेज जारी किए हैं। इस दस्तावेज के मुताबिक राहुल इस कंपनी के डायरेक्टर्स में जरूर शामिल थे, लेकिन उन्होंने खुद को भारतीय नागरिक ही बताया था। दस्तावेज में भी राहुल की नागरिकता वाले कॉलम के आगे भारतीय ही लिखा हुआ है।

बता दें कि खुद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सितंबर, 2013 में यह दावा किया था कि राहुल गांधी इटैलियन नागरिक हैं। बीजेपी जॉइन करने के बाद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा था कि राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। वह एक इटैलियन नागरिक हैं। राहुल गांधी को नोटिस देने के मामले से जुड़े एक सवाल के जवाब में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जब एक सांसद किसी मसले पर मिनिस्ट्री को चि_ी लिखता है या सवाल करता है तो ऐसे में उसका संधान करना पड़ता है। ये कोई गंभीर बात नहीं है एक सामान्य प्रक्रिया है।

सीएम बघेल बलरामपुर और गोण्डा जिलों में तीन सभाओं को करेंगे संबोधित

0

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 मई के दोपहर 1 बजे सरायखास उतरौला विधानसभा के जिला बलरामपुर में आम सभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद दोपहर 2.30 बजे विधानसभा जिला गोण्डा के वीरपुर मनकापुर और 3.30 बजे विधानसभा जिला गोण्डा के ग्राम करमडीह, बग्गी रोड, मेहनोन में आमसभा को संबोधित करेंगे।

 

आंध्रप्रदेश सरकार के तकनीकी सलाहकार थोड़ी देर में हैक करेंगे ईवीएम

0

नई दिल्ली। अभी देश में लोकसभा चुनाव हो रहे हैं, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)की विश्वसनीयता और इससे जुड़े सवाल अब भी लगातार उठ रहे हैं। अभी आंध्रप्रदेश सरकार के तकनीकी सलाहकार हरि प्रसाद वेमुरु बता रहे हैं कि ईवीएम को कैसे हैक किया जा सकता है। हैदराबाद की संस्था द इंस्टीट्यूशन ऑफ  इलेक्ट्रानिक्स एंड टेलिकम्यूनिकेशन इंजीनियर्स ने मंगलवार शाम 6 बजे एक कार्यक्रम आयोजित किया है। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन इन द फेस्टिवल ऑफ डेमोक्रेसी नाम का ये कार्यक्रम उस्मानिया विश्वविद्यालय में चल रहा है। इस कार्यक्रम में तकनीकी एक्सपर्ट ईवीएम की विश्वसनीयता पर चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। बता दें कि आंध्रप्रदेश में 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दौरान ईवीएम में कथित तौर पर गड़बड़ी की खबर आई थी। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने इस मामले की विस्तृत शिकायत चुनाव आयोग से की थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खुद को ईवीएम एक्सपर्ट कहने वाले हरि प्रसाद वेमुरु पर कथित रूप से चुनाव आयोग की ईवीएम चुराने का आरोप है। आंध्र प्रदेश में चुनाव के बाद सीएम चंद्रबाबू नायडू हरि प्रसाद वेमुरु के साथ चुनाव के आयोग के पास गए थे और चुनाव आयोग से अपील की थी कि उनकी टीम ईवीएम के तकनीकी मुद्दों पर हरि प्रसाद से बात करे। लेकिन चुनाव आयोग ने हरि प्रसाद के साथ किसी भी तरह की बातचीत करने से इनकार करते हुए कहा था कि एक शख्स जिसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है वो सीएम के साथ प्रतिनिधिमंडल में कैसे शामिल हो सकता है। चुनाव आयोग के जवाब के बाद टीडीपी ने कहा था कि चुनाव आयोग ईवीएम के मुद्दे पर बात करने से इनकार कर रहा है। जबकि हरि प्रसाद ईवीएम के मुद्दे पर बातचीत के कई सेशन में शामिल हो चुके हैं। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा था कि चुनाव आयोग हरि प्रसाद पर सवाल उठाकर ईवीएम मुद्दे पर बात करने से बच रहा है।

सरकारी नौकरी पर नहीं आउटसोर्सिंग पर लगी रोक: सीएम भूपेश बघेल

0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सरकारी नौकरी पर लगी रोक पर भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने ट्विट पर लिखा है कि डॉक्टर की डिग्री है। 15 साल तक प्रदेश चलाया फिर भी यह अज्ञानता? क्या नियमों की जानकारी आपको नहीं है? आप भले ही अपनी सरकार नियमों को ताक पर रखकर चलाते होंगे, लेकिन हम नहीं। सीएम भूपेश बघेल ने ट्विट कर कहा कि प्रदेश में सरकारी नौकरियों पर रोक नहीं, आउटसोर्सिंग पर रोक लगी है। आदेश की कॉपी पढ़ लें और झूठ न बोलें।