Home Blog Page 3139

मिस्र में एक छिपे हुए मकबरे से मिलीं 34 ममी

0

मिस्र के शहर असवान में पुरातत्वविदों ने 34 ममियों की खोज की है, जो छठी शताब्दी ईसा पूर्व और चौथी शताब्दी के बीच लेट फैरोनिक और ग्रीको रोमन काल के हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, पुरातत्वविदों को ममियों के साथ कुछ कलाकृतियां भी मिलीं, जिनमें मिट्टी के बर्तन, कलाकृति की हुई मजेदार मुखौटे, लकड़ी से बनी प्रतिमाएं भी शामिल थीं. इसके अलावा ममीफिकेशन के लिए कोलतार से बनाए गए बक्से और एक स्ट्रेचर भी मिला जिसका उपयोग मुख्य रूप से शव को मकबरे तक ले जाने के लिए होता होगा.

एक पुराने चित्रलिपि-पाठ से इस बात का संकेत मिला कि बालू के नीचे एक मकबरा छिपा हुआ है. इस चित्रलिपि को टीजेटी नामक एक व्यापारी नेता द्वारा खरीदा गया था. मिस्र के पुरातत्वमंत्री खालेद एल-एनानी ने मिलान विश्वविद्यालय में मिस्रशास्त्र के प्राध्यापक पैट्रीजिया पियासैंटिनी को असवान में इस खुदाई कार्य का संचालन करने के लिए आमंत्रित किया था. पियासैंटिनी ने अब्देलमानम के साथ मिलकर खुदाई कार्य का संचालन किया, जबकि इंजीनियर गैब्रियल बिटैली ने मकबरे का पता लगाया और साथ ही उसमें पाई गई वस्तुओं का 3डी में पुनर्निमार्ण किया.

मकबरे की सतह पर कदम रखने पर पता चला कि अंदर दो दफन कक्ष भी हैं जिन्हें दीवार से बंद कर दिया गया है. पहले कक्ष में लगभग 30 ममियां पुरातत्वविदों के हाथ लगीं. इनमें पुरुष, महिलाएं और बच्चों की बॉडी शामिल थी और इसके पास स्थित दूसरे कक्ष में चार और ममी मिलीं. दो ममियां एक के ऊपर दूसरी रखी हुई थीं, जिससे इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह किसी मां और उसके बच्चे के शव होंगे.

पियासैंटिनी ने सीएनएन को बताया कि जिन ममियों का पता लगाया गया है, उनके बारे में सही निधार्रण करने के लिए अभी आगे और अध्ययन करने की जरूरत है. इनमें से कुछ बक्सों में अभी भी खाने की चीजें मौजूद हैं, जबकि दो प्रतिमाएं भी मिली हैं जिनकी पहचान बा के रूप में की गई है, जो यहां की एक पक्षी देवता है. इसे मुख्य रूप से आत्मा से जोड़कर देखा जाता है. इस मकबरे की खोज एक व्यापक उत्खनन का हिस्सा था जिसके दौरान पुरातत्वविदों में इस क्षेत्र में लगभग 300 मकबरों की मैपिंग की थी.

चौथे चरण की 71 सीटों पर आज शाम 5 बजे थम जाएगा चुनावी शोर, ये हैं प्रमुख चेहरे

0

29 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का चुनाव प्रचार आज शाम पांच बजे थम जाएगा। इस चरण में 9 राज्यों की 71 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे । इसमें बीजेपी 45 सीटों पर काबिज है और उसके सामने अपना किला बचाने की चुनौती होगी। इस चरण में कन्हैया कुमार, डिंपल यादव, गिरिराज सिंह, उर्मिला मातोंडकर, उपेंद्र कुशवाहा, सलमान खुर्शीद, श्रीप्रकाश जायसवाल, साक्षी महाराज और रामशंकर कठेरिया दिग्गज उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। पूरे देश की निगाहें इस चरण के चुनाव पर है।

बेगूसराय, कन्नौज, उन्नाव, बोलपुर, उजियारपुर, जोधपुर और उत्तर महाराष्ट्र जैसी हाई प्रोफाइल सीटों पर इसी चरण में मतदान होना है। माना जा रहा है कि बेगूसराय सीट पर इस बार बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह और सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार के बीच कड़ा मुकाबला है। लेकिन कई लोगों का मानना है कि दोनों भूमिहार जाति से आते हैं और उनका वोट बंटने की संभावना है ऐसे में आरजेडी के उम्मीदवार तनवीर हसन भी बाजी मार सकते हैं।

चौथे चरण में बिहार के 5 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इस चरण में आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (आरएलएसपी) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के रामचंद्र पासवान, बिहार के मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह सहित 66 उम्मीदवार मैदान में हैं।

वहीं बात करे उत्तर प्रदेश की तो खीरी सीट पर कांग्रेस के जफर अली नकवी, उन्नाव सीट पर कांग्रेस की अन्नू टंडन, बीजेपी के स्वामी साक्षी महाराज, फर्रुखाबाद सीट पर कांग्रेस के सलमान खुर्शीद, इटावा सीट पर बीजेपी के रामशंकर कठेरिया, कन्नौज सीट पर एसपी की डिम्पल यादव, कानपुर सीट पर कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल और बीजेपी के सत्यदेव पचौरी प्रमुख उम्मीदवार हैं। यहां 13 सीटों में 12 पर बीजेपी का कब्जा है। वहीं एक सीट पर सपा के खाते में है। लेकिन इस बार बीजेपी के लिए राह आसान नहीं है। एसपी-बीएसपी गठबंधन के साथ साथ कांग्रेस से भी बीजेपी को कड़ी टक्कर मिल रही है।

इस चरण की 71 सीटों में बिहार की पांच, जम्मू कश्मीर की एक, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 13 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटें शामिल हैं। इन 71 सीटों में से 45 पर बीजेपी का कब्जा है। जबकि शिवसेना को 9 और एलजेपी को 2 सीटें मिली थीं। वहीं, कांग्रेस को महज 2 सीटें मिली थीं, जिनमें मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा और पश्चिम बंगाल की बेहरामपुर सीट थी। छिंदवाड़ा से कमलनाथ और बेहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी जीतने में कामयाब रहे थे। इसके नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी 6 सीटें जीती थी। टीएमसी 6 और एसपी 1 सीट जीती थी।

7 राज्यों के इन सीटों पर होना है चुनाव

उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर, खेड़ी़, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कनौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी, हमीरपुर

बिहार

दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर

झारखंड

चतरा, लोहारदगा, पलामू

जम्मू-कश्मीर

अनंतनाग (सिर्फ कुलगाम जिले में वोटिंग)

महाराष्ट्र

नंदूरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरूर, शिर्डी

पश्चिम बंगाल

बेहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बीरभूम

ओडिशा

मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर

हेयर कलरिंग के साथ रखें अपने बालों का इन तरीकों से ध्यान

0

हेयर कलरिंग आजकल एक ट्रेंड के रूप में चल रहा है जिसका क्रेज़ अब युवाओं के साथ साथ बड़ों में भी देखने को मिलता है क्यूंकि आज के समय में हर कोई अच्छा दिखना चाहता है और साथ ही कई लोग अपनी उम्र को छुपाने के लिए भी कलरिंग का इस्तेमाल करते हैं पर आपको अपने बालों में कलर करने से पहले कुछ बातों का ध्यान ज़रूर रखना चाहिए| जानते हैं क्या हैं वो बातें जिनका आपको अपने बालों को कलर करने से पहले ध्यान में रखना चाहिए|

बालों को कलर करते समय आपको इस बात का ध्यान ज़रूर रखना चाहिए कि आपको कैसी हेयर स्टाइल चाहिए और आप पर किस तरह का कलर सूट करेगा| इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि बालों को कैसा कट करवाना है| जैसा भी स्टाइल कराना हो उसके बारे में पहले से ही सोच समझ लें|

बालों को कलर कराना महत्वपूर्ण निर्णय होता है क्यूंकि इससे आपके पूरे लुक पर फर्क पड़ता है और बालों के साथ साथ आपका चेहरा भी अलग दिखने लगता है इसलिए बालों को कलर कराने से पहले स्टाइलिस्ट से एक बार ज़रूर बात करें और अपनी हेयर स्टाइलिंग के बारे में अच्छे से सलाह मशविरा करें|

हेयर कलर के साथ बालों का ख्याल रखने के लिए बहुत से तरीके अपनाने पड़ते हैं जैसे बालों को स्वस्थ रखने के लिए हाइड्रेटेड रखना भी ज़रूरी होती है जिसके लिए आप हेयर मास्क का इस्तेमाल करें| हेयर कलर कराने से पहले बालों पर हाइड्रेटिंग हेयर मास्क ज़रूर लगाना चाहिए|

बालों को कलर कराने के बाद उनका अच्छे से ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है वरना आपके बाल रूखे हो सकते हैं इसलिए हेयर कलरिंग के बाद अपने बालों में अच्छे शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें और अपने बालों को ज़्यादा से ज़्यादा धूप से बचाने की कोशिश करनी चाहिए|

कांग्रेस नेता का ‘विवादित’ बयान, बोले- पीएम मोदी पुलवामा हमले के लिए जिम्मेदार, 40 लोगों का किया मर्डर

0

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। चौथे चरण के मतदान के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता शनिवार शाम को समाप्त हो जाएगी। इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता ने वसंत पुकरे ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। वसंत पुकरे ने पुलवामा हमले को लेकर पीएम मोदी पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बसंवारा से पार्टी के उम्मीदवार ताराचंद भगोरा के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ये आरोप लगाया।

‘पीएम मोदी ने पुलवामा में 40 लोगों का मर्डर किया’

महाराष्ट्र के पूर्व शिक्षा मंत्री वसंत पुकरे ने कहा कि मैं आरोप लगाता हूं कि पुलवामा में हत्या के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार थे। उन्होंने 40 लोगों का मर्डर किया। उन्होंने ऐसा क्यों किया? मैं यवतमाल से आया और मेरी कार की 100 बार जांच की गई, मेरे पास कितना पैसा है, मैं क्या ले जा रहा हूं, सब कुछ। अगर मेरी कार को इतनी बार चेक किया गया, तो उस व्यक्ति की कार की जाँच क्यों नहीं की गई जिसने हमला किया था?

 

फारूक अब्दुल्ला ने दिया था विवादित बयान

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने भी पहले इसी तरह के आरोप लगाते हुए कहा कि पुलवामा हमला अंदरुनी काम था और सीआरपीफ के जवान इसलिए शहीद हो गए ताकि पीएम मोदी अपनी कुर्सी बचा सकें। सीआरपीएफ के जवान उनकी कुर्सी के लिए ही शहीद हुए। ये पहली बार नहीं कि जब फारूक अब्दुल्ला ने पीएम मोदी पर टिप्पणी की हो। मार्च में नेशनल कॉन्फ्रेंस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने 40 सीआरपीएफ के जवानों के शहीद पर संदेह जताया था। उन्होंने कहा था कि क्या भारतीय सैनिक छत्तीसगढ़ में शहीद नहीं हुए थे? क्या मोदी जी उन्हें खून देने के लिए वहां गए थे? क्या उन्होंने उनके परिवारों के साथ सहानुभूति जताई थी? क्या उन्होंने यहां शहीद हुए सैनिकों के बारे में कुछ कहा था? लेकिन जो 40 सीआरपीएफ के लोग शहीद हुए थे, जिस पर मुझे संदेह है और मैं तुमसे सच कह रहा हूं।

 

‘पीएम मोदी ने दिखाने के लिए एयर स्ट्राइक की’

वसंत पुकरे ने पीएम मोदी पर आगे हमले बोलते हुए कहा कि उन्होंने खुद को बहादुर दिखाने के बालाकोट में एयर स्ट्राइक की और इसके बाद पाकिस्तान का लड़ाकू विमान एफ -16 मार गिराया। उन्होंने इसे मुद्दा बनाने के लिए ये किया। उन्होंने पाकिस्तान पर हमला करने की कोशिश की और कहा कि हमने हमला करके 300 लोगों को मार दिया। कुछ ने 500 कहा और कुछ ने 1000। उन्होंने कहा कि हमने उनका विमान मार गिराया। ये सब केवल ये दिखाने के लिए किया वो कितने बहादुर है।

राजधानी अब अपराधों से मुक्त होगा : आईजी आनंद छाबड़ा

0

रायपुर। राजधानी पुलिस ने राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारियों की पुलिस ट्रांजिट मेस में बैठक आयोजित की। इस बैठक में सीएसपी व थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के संवेदनशील एरिया की जानकारी दी। बैठक में अपहरण, महिलाओं से छेड़छाड़, लूट, डकैती जैसे अपराधों के घटित होने की संभावनाओं तथा ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या-क्या उपाय किए जा रहे हैं या फिर किए जा सकते हैं विषय पर भी चर्चा हुई।

मीडिया को बताते हुए एसएसपी आरिफ शेख ने बताया कि चुनाव खत्म होने के बाद सभी पुलिस अधिकारियों के साथ आपराधियों के बारे में मीटिंग लेना तय था। साथ ही सभी सीएसपी व थाना प्रभारियों को वर्कशॉप के माध्यम से अपराधियों के बारे में बारीकी से बताया जाएगा। आईजी आनंद छाबड़ा ने बताया कि राजधानी अब अपराधों से मुक्त हो जाएगा इसके लिए मुहिम के तहत काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यातयात सहित अन्य मुद्दों को गंभीरता से लेकर आम लोगों को राहत दिलाने की बात कही है।
सूदखोरों की गुंडागर्दी पर लगेगा लगाम

एसएसपी आरिफ शेख ने बताया कि सूदखोरी करने वाले गुंडे बदमाशों पर लगाम लगाने के लिए एक अलग से पहल करने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है। शिकायत मिलते ही इन गुंडे बदमाशों को पकड़ कर अंदर करने के बारे में बताते हुए कहा कि यहां के बदमाशों को एक बार जुलूस निकाल कर लोगों में भय खत्म करने की बात कही है।

70 साल में नोटबंदी जैसी बेवकूफी किसी ने नहीं की: राहुल गांधी

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की संसदीय सीट रायबरेली में जनसभा संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा।

राहुल ने ‘चौकीदार चोर है’ के नारे भी लगवाए। राहुल ने कहा कि 70 साल में किसी भी प्रधानमंत्री ने नोटबंदी जैसी बेवकूफी नहीं की।

राहुल रायबरेली में कहा, ‘अगर नोटबंदी कालाधन वापस लाने के लिए थी तो चोर लाइन में क्यों नहीं लगे थे। सारे ईमानदार लाइन में क्यों लगे थे, बेरोजगार और किसान लाइन में क्यों लगे थे। क्योंकि चौकीदार ने आपकी जेब से रुपया निकाल-निकालकर 15 चोरों को बांट दिया।’ उन्‍होंने कहा, ‘मोदी जी ने आपसे 15 लाख रुपये का झूठ बोला।’ राहुल ने कहा, ‘देश में कोई भी एक युवा यह नहीं कहेगा। हां, चौकीदार ने मुझे नौकरी दी क्योंकि बेरोजगारी दर पिछले 45 वर्षों में सबसे ज्यादा है। नरेंद्र मोदी जी 70 साल में नोटबंदी जैसी बेवकूफी किसी ने नहीं की। गरीबों का पैसा छीनने का काम एक ही प्रधानमंत्री ने किया है वह है नरेंद्र मोदी ने। वाजपेयी ने भी नहीं किया।’

जिसे PUBG खेलने पर डांटते थे पिता, वो बेटा विश्वकप में चीन को हराकर लाया पदक

0

राजस्थान के दिव्यांश पंवार ( Divyansh Panwar ) ने कमाल कर दिखाया है। शूटिंग के विश्वकप 2019 में चीन को हराकर मेडल हासिल किया है और ओलंपिक 2020 के लिए 10 मीटर राइफल वर्ग में क्वालिफाई भी कर लिया है। दिव्यांश ने चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित राइफल एंड पिस्टल वर्ल्ड कप ( ISSF Shooting World Cup in beijing ) में शुक्रवार को रजत पदक जीता है। चीन के हुई जिचेंग को हराकर दिव्यांश ने यह कामयाबी प्राप्त की है। 16 वर्षीय दिव्यांश पंवार का जयपुर से चीन तक का यह सफर बेहद रोचक है। दो साल पहले पिता अशोक पंवार जिस बेटे को चर्चित ऑनलाइन गेम PUBG खेलने पर डांटा करते थे, आज उसी बेटे ने सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।

पबजी छुड़वाकर दिल्ली भेजा

पिता अशोक पंवार के अनुसार दिव्यांश को शूटिंग का बचपन से ही शौक था। यही वजह है कि वह महज 14 साल की उम्र में ही ऑनलाइन गेज पबजी खेलने की लत का शिकार हो गया था। PUBG खेलने के चक्कर में पढ़ाई पर भी ध्यान नहीं दे पा रहा था। दिव्यांश की PUBG की लत छुड़वाने के लिए पिता ने इसे दो साल पहले दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में कोच दीपक कुमार दुबे के पास प्रशिक्षण के लिए भेज दिया था। अब उसी पबजी लवर ने चीन में पदक जीता है। क्वालीफिकेशन में 629.2 अंक हासिल किए और फाइनल के तीसरे-अंतिम शॉट में 10.9 का स्कोर किया।

 

ऐसा लगा जैसे बेटे कई राउंड पबजी के खेले हो

दिव्यांश के शुक्रवार को चीन में पदक जीतने के बाद पिता ने अशोक पंवार ने कहा कि मैच में जिस तरह से बेटा अपने देश की झोली में पदक डालने के लिए टारगेट पर निशाने लगा रहा था तो मानो ऐसा लग रहा था कि वह अपने पसंदीदा Online Game PUBG कई राउंड खेल रहा हो। जिस बेटे को मैं दिनभर ऑनलाइन गेम पबजी खेलने के लिए डांटता था शुक्रवार को उसी की शूटिंग का मुकाबला ऑनलाइन देखा।

 

पदक जीतने के बाद यह बात कही दिव्यांश ने

दिव्यांश ने कहा कि आजकल के युवाओं की तरह मुझे भी पबजी खेलना बहुत पसंद है। हर समय PUBG खेलते रहने के कारण घर पर कई बार डांट खा चुका हूं, लेकिन अब मेरी प्राथमिकताएं बदल गई हैं। अब मुझे PUBG की बजाय देश के लिए पदकों पर निशाना लगाना है। यह मेरा बचपन से भी ख्वाब था, जो अब पूरा हो गया।

View image on Twitter

शूटर अभिनव बिंद्रा से मिलना सपना

दिव्यांश ने बताया कि शूटर अभिनव बिंद्रा मेरे आदर्श हैं। उन्हें खेलते काफी देखा है। मैं भाग्यशाली हूं कि अभिनव बिंद्रा सर ने बीजिंग ओलंपिक 2008 में शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता था और आज में भी बीजिंग में ही पदक जीत पाया हूं। उनसे कभी मिला तो नहीं, मगर उम्मीद करता हूं कि भविष्य में कभी अभिनव बिंद्रा सर से मिलने का अवसर जरूर मिलेगा।

 

दिव्यांश का परिवार

दिव्यांश के पिता अशोक पंवार जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ नर्सिंग स्टाफ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। मां निर्मला देवी भी नर्स हैं। घर पर ही मेडिकल स्टोर चलाती हैं। मां व बड़ी बहन अंजलि समेत परिवार के अन्य सदस्य पदक विजेता दिव्यांश का चीन से लौटने का बेसब्री से इंतजार है। हर कोई उसके स्वागत का बेताब है। दिव्यांश महावीर जैन स्कूल, जयपुर में 11 का स्टूडेंट है।

 

लोकसभा चुनाव 2019 : वीडियो, चौकीदार ने किसी को नौकरी नहीं दी, बेरोजगारी दर 45 साल में सबसे उच्चतम स्तर पर है: राहुल

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रायबरेली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 15 लाख का झूठ बोला। लेकिन गरीबों के लिए काम कर रहे हैं। ‘न्याय योजना’ के बारे में बातते हुए कहा कि हम गरीबों के अकाउंट में सीधा पैसा डालेंगे। अमेठी, रायबरेली समेत देश के सभी गरीबों के बैंक खातों में साल के 72 हजार रुपए डालेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसा ऐतिहासिक फैसला किसी ने नहीं किया है। हमने मनरेगा लाया और अब न्याय योजना लेकर आ रहे हैं। हमारी सरकार आने पर इस बार मनरेगा में 150 दिन देने वाले हैं।

नोटबंदी को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आपके घरों से, आपके जेबों से मोदी ने पैसे को छीना। देश के युवाओं से झूठ बोला। युवाओं और देश के लोगों से कहा कि काले धन के खिलाफ लड़ाई है। भ्रष्ट्राचार के खिलाफ लड़ाई करने के नाम पर देश के लोगों से झूठ बोला। आपको लाइन में खड़ा कर आपके पैसों को अनिल अंबानी के जेबों में डाला।

उन्होंने आगे कहा कि एक सिंगल व्यक्ति भी नहीं कह सकता है कि चौकीदार ने हमें रोजगार दिया है। क्योंकि बेराजगारी दर 45 साल में सबसे उच्चतम स्तर पर है। 70 साल में किसी ने भी नोटबंदी और गब्बर सिंह टैक्स जैसा मूर्खतापूर्ण काम नहीं किया है।

हादसा टला, हैलीकॉप्टर दुर्घटना के हो सकते थे शिकार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

0

सीधी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में शामिल होने के लिए शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे। हैलीकॉप्टर से रीवा के चोरहटा हवाई पट्टी पर उतरे। यहां उतरते ही उनकी आंखों में गुस्सा दिखा।

दरअसल हेलीपैड पर एक बड़ा पत्थर रखा था। इस पत्थर की वजह से यहां बड़ा हादसा हो सकता था। प्लेन से उतरते ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पत्थर की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह सब क्या है। इस दौरान हवाई पट्टी पर मौजूद पुलिसकर्मी एवं भाजपा नेता भी हैरान रह गए।

वास्तव में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिस प्लेन से यहां आए, उसके पायलट ने सूझबूझ का परिचय दिया। यदि यहां इस पत्थर से प्लेन टकराता तो भयावह स्थिति हो सकती थी।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान यहां ज्यादा देर नहीं रूके। प्लेन से उतरते ही यहां मौजूद भाजपा नेताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए पांच मिनट के अंदर ही हेलीकॉप्टर से सीधी के लिए उड़ गए।

तो अमेठी से चुनाव लड़कर संसद जाएंगी प्रियंका गांधी!

0

उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी प्रियंका गांधी को परिवार की परंपरागत सीट अमेठी से चुनाव मैदान में उतार सकती है. सूत्रों की माने तो कांग्रेस में अंदरखाने खबर है कि राहुल गांधी के अमेठी और वायनाड दोनों ही जगह से चुनाव जीतने की सूरत में वे परंपरागत सीट अमेठी को छोड़ सकते हैं. ऐसे में प्रियंका गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी. ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि अमेठी सीट गांधी परिवार के पास ही रहे. वहीं, राहुल ने वायनाड से लड़ कर दक्षिण भारत को जिस तरह कांग्रेस के करीब लाने का प्रयास किया है उसे भी बल मिले.

बता दें कि इससे पहले कहा जा रहा था कि प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी. लेकिन गुरुवार को अचानक खबर आई कि वह पीएम मोदी की खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगी. इससे पार्टी के कार्यकर्ता काफी निराशा हुए थे. वहीं, पार्टी के कई नेताओं ने ऑफ रिकॉर्ड इस बात का संकेत भी दिया था कि प्रियंका के बनारस से चुनाव लड़ने को लेकर ज़मीनी तैयारी शुरू हो गई थी. लेकिन जिस दिन PM मोदी नामांकन के लिए वाराणसी पहुंचे, उसी दिन कांग्रेस ने प्रियंका की बजाय स्थानीय नेता और पूर्व उम्मीदवार अजय राय के नाम की घोषणा कर दी.

पार्टी के इस ऐलान से न सिर्फ कार्यकर्ता स्तब्ध थे बल्कि नेताओं को भी इसका जवाब नही सूझ रहा था. कांग्रेस के इस यू-टर्न के पीछे कई तर्क दिए जा रहे थे. तब हर नेता अपने- अपने तरीके से सफाई दे रहा था. कुछ का कहना है कि प्रियंका गांधी के ऊपर पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी है, ऐसे में अगर वो वाराणसी से चुनाव लड़ती हैं तो वो बाकी जगहों पर प्रचार के लिए समय नहीं दे पाती. वहीं, कुछ नेता ये कह रहे हैं कि राहुल गांधीने कार्यकर्ता को तरजीह देते हुए और अजय राय के काम को देखते हुए उन्हें वाराणसी के टिकट दिया.