Home Blog Page 3140

जिंदल ने चार माह पहले ही पूरा किया रेल पटरियों का आपूर्ति आर्डर

0

रायपुरः जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल) ने छत्तीसगढ़ के रायगढ़ स्थित संयंत्र से ग्लोबल टेंडर

के माध्यम से भारतीय रेल का 97,400 टन रेल पटरियों की आपूर्ति के मिले ऑर्डर को

तय समय से चार महीने पहले पूरा कर लिया हैं।

जेएसपीएल रायपुर के अध्यक्ष प्रदीप टंडन ने बताया कि जेएसपीएल को 2500 करोड़ रुपये के ग्लोबल टेंडर में

20 प्रतिशत रेल पटरियों की सप्लाई का ऑर्डर मिला था।

भारत में किसी भी निजी कंपनी को मिलने वाला यह पहला ऑर्डर था।

ग्लोबल टेंडर में विश्व की सात कंपनियों ने आवेदन किया था

लेकिन तकनीकी मानकों पर केवल जेएसपीएल की खरा उतरी।

उन्होने बताया कि कंपनी ने अपने रायगढ़ प्लांट से गत वर्ष 15 अगस्त को पहली खेप भारतीय रेलवे को भेजना शुरू किया था

और चार दिन पहले 22 अप्रैल को पूरे ऑर्डर की सप्लाई कर जेएसपीएल ने शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि हाल में भारतीय रेलवे ने 30 हजार टन अतिरिक्त रेल पटरियों का ऑर्डर जेएसपीएल को दिया है।

इसके साथ ही ग्लोबल टेंडर में जेएसपीएल की भागीदारी बढ़कर लगभग 30 प्रतिशत की हो गई है।

श्री टंडन के बताया कि जेएसपीएल देश में निजी क्षेत्र की इकलौती रेल पटरियों की निर्माता कंपनी है।

मेट्रो, बुलेट ट्रेन के लिए आवश्यक हेड हार्डेंड रेल की भी जिंदल अब देश में इकलौती निर्माता कंपनी है।

कंपनी रेल का उत्पादन अपने रायगढ़ स्थित 36 लाख टन प्रतिवर्ष उत्पादन क्षमता वाले स्टील प्लांट में कर रही है।

यहां अत्याधुनिक 10 लाख टन प्रतिवर्ष रेल उत्पादन कारखाना है।

कंपनी ने ईरान और बांग्लादेश को भी रेल की आपूर्ति की है।

इसके अलावा फ्रेट कॉरिडोर के लिए डीएफसीसी को भी पटरियों की आपूर्ति की गई है।

रफ्तार भरती फ्लाइट में यात्री ने खोल दी इमरजेंसी विंडो, आफत में फंसी 170 की जान, मचा हडकंप

0

बंगलूरू से लखनऊ आ रही गोएयर की फ्लाइट में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब विमान रनवे पर रफ्तार भरने जा रहा था और एक यात्री ने आपातकालीन खिड़की (इमरजेंसी विंडो) खोल दी। आनन-फानन पायलट ने विमान को रोका। इसके बाद यात्री को सुरक्षाबल ने हिरासत में ले गए और पूछताछ की। अन्य यात्रियों को दूसरे विमान से लखनऊ रवाना किया गया। विमान में क्रू समेत 170 यात्री सवार थे। गो एयर की फ्लाइट संख्या जी8-805 बीते बृहस्पतिवार को सुबह 8.20 बजे बंगलूरू एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए उड़ान भरने को तैयार थी।

विमान को रनवे पर लाया गया और इसी दौरान फ्लाइट में बैठे लखनऊ के यात्री सुनील ने इमरजेंसी एग्जिट गेट खोल दिया। सुनील बंगलूरू में ही कारपेंटर का काम करता है।

एग्जिट गेट खुलने की जानकारी तत्काल कॉकपिट में बैठे पायलट को हो गई इमरजेंसी गेट खुलने की सूचना मिलते ही विमान में बैठे यात्रियों की सांसे फूल गईं।

इमरजेंसी विंडो सीट के लिए अतिरिक्त शुल्क

हालांकि विमान को रोक दिया गया और यात्रियों को दूसरे विमान से रवाना किया गया। सुरक्षाकर्मियों ने सुनील से कड़ाई से पूछताछ की। उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया, लेकिन विमान से दोबारा यात्रा नहीं करने दी गई। विमान की गहन जांच-पड़ताल के लिए इंजीनियरों की टीम बुलाई गई।

विमान की इमरजेंसी विंडो डैनों पर खुलती है। इससे आपात स्थिति में पैसेंजरों को स्लाइडर की मदद से डैनों के मार्फत नीचे उतारा जाता है। ‘नीरजा’ फिल्म में इसे दिखाया गया है। इमरजेंसी विंडो सीट के लिए अतिरिक्त शुल्क लगता है। दरअसल, इस सीट पर पैर फैलाने व सामान रखने के लिए पर्याप्त जगह होती है, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को राहत हो जाती है।

देखें, इन्हें नहीं मिलती इमरजेंसी सीट

इन्हें नहीं मिलती इमरजेंसी सीट
-12 साल से कम उम्र के यात्रियों को
-शारीरिक व मानसिक रूप से दिव्यांग यात्रियों को
-कुत्ते, बिल्ली व अन्य जानवरों के साथ यात्रा करने वालों को
-ऐसे यात्रियों को, जिन्हें विमान क्रू/यात्रियों द्वारा बोली जाने वाली भाषा न आती हो

हवा में खुलती तो होता बड़ा हादसा…

अगर, इमरजेंसी विंडो को अचानक बीच हवा में खोल दिया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। विशेषज्ञों कहते हैं कि 30 हजार फीट की ऊंचाई के आसपास जब विमान उड़ान भर रहा हो और विंडो खोल दी जाए तो केबिन प्रेशर तेजी से घटने लगता है, जिससे एक ओर विमान का संतुलन गड़बड़ा जाता है तो दूसरी ओर ऑक्सीजन का स्तर घटने लगता है, जिससे यात्रियों को हाइपोक्सिया हो जाती है।

हालांकि, ऑक्सीजन मास्क विमान में रहते हैं। इतना ही नहीं, गर इसे ठंडे इलाकों में बीच हवा में झटके से खोल दिया जाए तो अंदर का तापमान जमा देने जैसा भी हो सकता है।

PM मोदी बोले- मैं बहन जी का आभारी हूं, अखिलेश का आभारी हूं

0

कन्नौज में रैली स्थल पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी ने विजय संकल्प रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए सबसे पहले भारत माता की जय के नारे लगवाए।

पीएम मोदी ने कहा इतनी तेज धूप में हजारों की भीड़ देखकर कहा कि मैं आप लोगों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। इतनी तेज धूप के बाद भी आप मुझ से मिलने आए हैं। मैं इस कर्ज को जरूर चुकाऊंगा।

पीएम बोले- विपक्षियों का धंधा- ‘जात-पात जपना जनता का माल अपना’ चुनाव के दौरान ये पार्टियां मोदी की जात का राग अलापना शुरू कर देती हैं। मैं बहन जी का आभारी हूं, अखिलेश का आभारी हूं, कांग्रेस का आभारी हूं साथ ही महामिलावटियों का आभारी हूं कि वो मेरी जात बताकर पिछड़ी जाति का खुलकर विरोध कर रहे हैं। महामिलावटी लोग मुझे जाति की राजनीति नहीं करनी पिछड़े देश को आगे बढ़ाना है।

चुनाव 2019: गौतम गंभीर पर FIR के निर्देश, बिना इजाजत की थी रैली

0

लोकसभा चुनाव 2019 के बीच देश के सियासी गलियारों में तेज हलचल देखने को मिल रही है. आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है. ऐसे में इस लाइव ब्लॉग में आपको मिलेंगे देश की राजनीति से जुड़े पल-पल के हर अपडेट:

चुनाव आयोग ने दिए गौतम गंभीर पर एफआईआर के निर्देश

चुनाव आयोग ने पूर्व क्रिकेटर और बीजेपी नेता गौतम गंभीर पर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. गौतम गंभीर पर बिना इजाजत ईस्ट दिल्ली में चुनावी रैली करने का आरोप है. गौतम बीजेपी की तरफ से पूर्वी दिल्ली के लोकसभा उम्मीदवार हैं.

बीजेपी से नाराज कविता खन्ना बोलीं, फैसला लेने का भी तरीका होता है

पूर्व बीजेपी सांसद और दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना की पत्नी कविता खन्ना ने बीजेपी पर बुरे आचरण का आरोप लगाया है. गुरदासपुर से टिकट न मिलने पर उन्होंने कहा, मुझे बुरा लगा. मुझे पता है कि पार्टी को फैसला लेना होता है, लेकिन फैसला लेने का भी एक तरीका होता है. जिस तरीके से ये किया गया उससे मुझे बुरा लगा और काफी छोटा होने का एहसास हुआ.

कन्नौज में पीएम मोदी की रैली

तेजस्वी यादव ने कहा, जनता मन बना चुकी है

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि अब जनता अपना मन बना चुकी है. उन्होंने कहा, ‘हम बीजेपी के खिलाफ 40 सीटों पर लड़ रहे हैं. तनवीर हसन भी बेगूसराय सीट से भारी वोटों से जीत रहे हैं. चाहे कोई भी माहौल बनाया जाए, हमें फर्क नहीं पड़ता. क्योंकि जनता अपना मन बना चुकी है.’

कमलनाथ बोले, पीएम बताए कहां से आता है उड़ानों का खर्चा

मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा है कि पीएम मोदी बताएं प्लेन में उनकी उड़ानों का खर्चा कहां से आता है. उन्होंने कहा, ‘पीएम को बताना चाहिए कि दिल्ली में बीजेपी ऑफिस बनाने के लिए 700 करोड़ रुपये कहां से आए? इसके बाद ही वो मुझसे सवाल कर सकते हैं.’

आजम खान पर फिर केस दर्ज

एसपी नेता और रामपुर से उम्मीदवार आजम खान पर केस दर्ज हुआ है. उन पर चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप है. रामपुर की सीओ सलोनी अग्रवाल ने बताया कि आजम खान ने शाहबाद में एक रैली के दौरान ऐसा बयान दिया था, जिससे आचार संहिता का उल्लंघन हुआ. जिसके बाद उनके साथ दो अन्य पर केस दर्ज हुआ है.

शत्रुघ्न सिन्हा बोले, जिन्ना-गांधी की पार्टी है कांग्रेस

शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का कारण बताते हुए मोहम्मद अली जिन्ना का भी जिक्र कर दिया. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस महात्मा गांधी से लेकर, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मोहम्मद अली जिन्ना, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे लोगों की पार्टी है. जिनका देश के विकास और तरक्की में बड़ा योगदान है.’ उन्होंने आगे कहा कि- ‘कुछ तो मजबूरियां रहीं होंगी नहीं तो यूं ही कोई बेवफा नहीं होता.’

यूपी में पीएम मोदी की तीन रैलियां

पीएम मोदी आज यूपी में तन रैलियां करेंगे. पीएम आज कन्नौज में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद पीएम मोदी की दूसरी रैली हरदोई में है. हरदोई के बाद पीएम मोदी सीतापुर में होंगे.

गुरदासपुर से सनी देओल करेंगे नामांकन

एक्टिंग से पॉलिटिक्स में आए सनी देओल आज गुरदासपुर से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. सनी देओल ने हाल ही में बीजेपी ज्वाइन की है. जिसके बाद बीजेपी ने उन्हें गुरदासपुर से अपना उम्मीदवार बनाया.

शत्रुघ्न ने जिन्ना को बताया था कांग्रेसी, फिर बोले- मेरी जुबान फिसल गई

0

तथ्यात्मक रूप से भले ही शत्रुघ्न गलत नहीं थे, क्योंकि जिन्ना मुस्लिम लीग में जुड़ने से पहले लंबे वक्त तक कांग्रेस के नेता रहे लेकिन शत्रुघ्न शायद भुला बैठे कि जिन्ना देश के विकास नहीं विभाजन के लिए ज़्यादा याद किए जाते हैं.

छिंदवाड़ा: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का दामन छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने एक ऐसा बयान दिया था, जिसके बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की आलोचना शुरू हो गई.

वहीं इन आलोचनाओं के बीच शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने बयान को लेकर कहा है कि उनकी जुबान फिसल गई थी.

सिन्हा ने कहा, “मेरी जुबान फिसल गई थी. मै कहना चाहता था मौलाना आजद पर गलती से जिन्ना निकल गया, कुछ चैनल जो रागदरबारी करते हैं वही इस बात को फैला रहें हैं.”

मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में एक सभा को संबोधित करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने मोहम्मद अली जिन्ना को कांग्रेस परिवार को हिस्सा बता डाला था.

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “ये कांग्रेस परिवार है. यह कांग्रेस परिवार पार्टी महात्मा गांधी से लेकर, सरदार पटेल से लेकर, मोहम्मद अली जिन्ना से लेकर जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी से लेकर, राजीव गांधी से लेकर, राहुल गांधी से लेकर और पहले जो नेता रहे सुभाष चंद्र बोस की पार्टी है. इनका देश के विकास, तरक्की, आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा.”

शत्रुघ्न सिन्हा ने जो कुछ कहा उसके बाद हंगामा मचना लाज़िमी था. उन्होंने जोश-जोश में जिन्ना को भी कांग्रेस से जोड़ दिया. तथ्यात्मक रूप से भले ही शत्रुघ्न गलत नहीं थे, क्योंकि जिन्ना मुस्लिम लीग में जुड़ने से पहले लंबे वक्त तक कांग्रेस के नेता रहे, लेकिन शत्रुघ्न शायद भुला बैठे कि जिन्ना देश के विकास नहीं विभाजन के लिए ज़्यादा याद किए जाते हैं. कांग्रेस भी नहीं चाहेगी कि जिन्ना से उसका जुड़ाव याद भी किया जाए.

शत्रुघ्न सिन्हा छिंदवाड़ा में विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी कमलनाथ और छिंदवाड़ा लोकसभा प्रत्याशी नकुलनाथ के लिए वोट मांग रहे थे. जब वो ये सब कह रहे थे तब कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ मंच पर ही मौजूद थे.

जिन्ना का कांग्रेस परिवार से जुड़ाव बताने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा बोले, “जब एक बार मैं कांग्रेस पार्टी में आ गया हूं तो अब वापस मुड़कर जाने के लिए नहीं आया हूं. संक्षेप में कह सकता हूं, कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, वरना यूहीं कोई बेवफा नहीं होता.”

वहीं शत्रुघ्न सिन्हा की इस बात को लेकर बीजेपी ने अपने पूर्व दिग्गज नेता की खूब आलोचना की. सिन्हा को घेरते हुए बीजेपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा, “जो जिन्ना पर गर्व कर रहे हैं वो देश का क्या हाल करेंगे, ये विचार करने वाली बात है. ऐसे लोगों को कभी भी ये देश और देश की जनता भाव नहीं दे सकती.”

छत्तीसगढ़ : बढ़ रहा तापमान, मौसम विभाग ने जताई लू की संभावना

0

छत्तीसगढ़ के तापमान में तेजी से बदलाव हो रहा है. न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी की वजह से लू की थपेडे चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. लोग भीषण गर्मी से काफी परेशान है. उत्तरी पश्चिम दिशा से छत्तीसगढ़ में गर्म हवाएं प्रवेश कर रही है. इस वजह से न्यूनतम तापमान में काफी इजाफा हो रहा है. न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से बढ़कर 28 तक पहुंच गया है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिनों में पूरे प्रदेश में लू चलने की संभावना है.

मोदी के रोड शो के लिए सड़कों पर बहा डेढ़ लाख लीटर ‘पीने का पानी’

0

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो दिन भर मीडिया की सुर्खियों में छाया रहा। इससे पहले पीएम मोदी ने बांदा में जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि आप लोग फिर मोदी सरकार बनाएंगे। तब अगले पांच साल में हम हर घर तक पीने का पानी पहुंचाएंगे। लेकिन वह शायद इस बात से बेखबर रहे होंगे कि वाराणसी में उनके रोड शो के दौरान सड़कें शीशे की तरह चमचमाती रहें, इसके लिए करीब डेढ़ लाख पानी सड़कों पर बहा दिया गया।

एक अधिकारी के अनुसार उन्हें निर्देश मिले थे कि प्रधानमंत्री के वाराणसी दौरे के मद्देनजर सड़कों की धुलाई की जाए। इस काम पर प्रशासन ने करीब 1.4 लाख लीटर पाने का पानी बुधवार की रात में सड़कों पर बहा दिया। जिस जिले में करीब 30 फीसदी जनता को नल का पानी नहीं मिलता, वहां इतनी बड़ी मात्रा में पीने का पानी सड़कों पर बहा देना कोई अच्छा उदाहरण नहीं कहा जा सकता।अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए आकर्षण का केंद्र होने के बावजूद वाराणसी में केवल 70 फीसदी घरों में पाइपलाइनों से पानी पहुंचता है। शेष जनसंख्या अब भी बोरवेल, हैंडपंप या कुओं आदि पर निर्भर है। बताया जाता है कि वाराणसी नगर निगम के 40 वाटर टैंकर टैंकर और 400 मजदूर मोदी के रोड शो के लिए सड़कों को चमकाने के काम में लगाए गए थे। आमतौर पर इन सड़कों को धोने का काम केवल त्योहारों के दौरान किया जाता है।

पत्रिका की रिपोर्ट के अनुसारपानी की बर्बादी के एक दिन बाद वाराणसी से भाजपा के उम्मीदवार पीएम मोदी ने अपनी राजनीतिक ताकत का ऐसा प्रदर्शन किया कि उसकी चमक से तमाम विपक्षी नेताओं की आंखें चुंधिया गई होंगी। इस शक्ति-परीक्षण के शोरगुल में उनकी फरियाद कोई नेता और कोई प्रशासनिक अधिकारी नहीं सुन पाया होगा, जिन्हें मां गंगा के इतने पास रहने के बावजूद पीने के स्वच्छ पानी से महरूम रहना पड़ता है।

कांग्रेस के नए भस्मासुर शत्रुघ्न सिन्हा, जिस पार्टी में रहे उसी की बेइज्जती कराई!

0

 

शत्रुघ्न सिन्हा जब तक बीजेपी में थे तब तक उनके बयान कांग्रेस के काम आए. उनके अंदर भस्मासुर की छिपी हुई प्रतिभा को पार्टी ने पहचाना और अपना काम बनाने के लिए कांग्रेस में भेजा. उनका ताज़ा बयान तो यही बताता है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कहा, “ये कांग्रेस परिवार है. यह कांग्रेस परिवार पार्टी महात्मा गांधी से लेकर, सरदार पटेल से लेकर, मोहम्मद अली जिन्ना से लेकर जवाहर लाल नेहरु, इंदिरा गांधी से लेकर, राजीव गांधी से लेकर, राहुल गांधी से लेकर और पहले जो नेता रहे सुभाष चंद्र बोस की पार्टी है. इनका देश के विकास, तरक्की, आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा.”

शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान से लगता है कि उनका बीजेपी से निकाला जाना सिर्फ एक दिखावा था. कांग्रेस में आकर बीजेपी की तरफ से प्रचार कर रहे हैं. कांग्रेस को जिन्ना वाली पार्टी बोलकर राहुल गांधी को मुंह चोर बना दिया. इस पर कांग्रेस को सफाई देते नहीं बनेगा. शत्रुघ्न सिन्हा को पता नहीं साक्षी महराज का श्राप लगा है या प्रज्ञा का, लेकिन वो जिस पार्टी में रहते हैं उसी की बैंड बजाते रहते हैं.

बीजेपी ने समय रहते उनकी इस प्रतिभा को पहचान लिया. अमित शाह ने सोचा होगा कि अगर अपनी पार्टी का भला करना है तो इनको विपक्षी पार्टी में भेज दो. फिर इतना इग्नोर किया कि शत्रुघ्न सिन्हा खुद सशरीर कांग्रेस में आ गए. मन तो पहले से इसमें था. अब कांग्रेस में आकर जिन्ना का नाम लिया है और बीजेपी का काम आसान किया है.

बहुत खतरनाक जिन्ना का भूत

जिन्ना जिंदगी में जितना खतरनाक रहे उससे ज्यादा यहां की राजनीति में उनका भूत काम आता है. पिछले साल अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर दिख गई थी, जो 1938 से वहां लगी थी. उसके बाद इतनी धमाचौकड़ी हो गई कि एएमयू पीपली लाइव वाला गांव बन गया. चैनल्स की ओबी वैन से लेकर पुलिस के सायरन की आवाजें ही वहां सुनाई देती थीं.

पाकिस्तान में जिन्ना की उतनी इज्जत कभी नहीं हुई जितना भारत में उनका नाम लेने वाले नेताओं की बेइज्जती हो गई. लालकृष्ण आडवाणी को याद कीजिए. 2005 में एक हफ्ते के लिए पाकिस्तान की यात्रा पर गए. वहां जिन्ना को सेकुलर बताया और मजार पर जाकर श्रद्धांजलि दे दी. वहां से लौटकर आए तो उनका ऐसा स्वागत हुआ, इतनी गालियां मिलीं कि पूरा राजनैतिक जीवन धुल गया. बीजेपी को बनाना, राम रथ यात्रा वो सब जिन्ना के आगे बौने हो गए. तब आडवाणी ने जो इज्जत खोई वो कभी वापस नहीं मिली.

ऐसे ही एक बीजेपी के कद्दावर नेता जसवंत सिंह थे. 2014 में बाथरूम में गिरे, सिर पर चोट लगी, तब से कोमा में हैं. जसवंत सिंह ने 2009 में एक किताब लिखी थी. ‘जिन्ना- भारत, विभाजन और स्वतंत्रता.’ इसमें जिन्ना का जिक्र करते हुए लिखा था कि जिन्ना को भारत में विलेन के तौर पर पेश किया गया. किताब के आते ही बवाल हो गया. जसवंत सिंह की पार्टी से निकाल दिया गया. परमाणु परीक्षण के टाइम दुनिया से निपटना, कंधार प्लेन हाईजैक के वक्त आतंकियों से निपटना, ये सब मिनटों में भुला दिया गया.

अब शत्रुघ्न सिन्हा चुनाव के टाइम जिन्ना का नाम ले रहे हैं तो कुछ सोचकर ही लिया होगा. इसीलिए तो उनको कांग्रेस में लाया गया है कि वो अपने बयानों से उसकी लुटिया डुबो सकें.

छत्तीसगढ़ : चुनाव प्रचार के दौरान कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की तबियत बिगड़ी, हालत गंभीर

0

रायपुर। प्रदेश के कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे शुक्रवार को रायबरेली और अमेठी में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ने से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। खबर आ रही है कि एयर एंबुलेंस से मंत्री रविन्द्र चौबे को वेदांता हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी चल रही है।

बता दें कि रायबरेली और अमेठी के चुनाव प्रचार करने के दौरान मंत्री को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वे गंभीर हो गए। तत्काल उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि मंत्री रविन्द्र चौबे ने रात में खाना भी नहीं खाया, तड़के उन्होंने बेचैनी महसूस की और फिर बेहोश हो गए। बिलासपुर के विधायक शैलेष पांडेय उनके साथ ही मौजूद थे। डाक्टर ने अभी भी उनकी स्थिति को नाजुक बताया है। फिलहाल वो आईसीयू में हैं। कल दिन भर रायबरेली में चुनाव प्रचार के बाद वो देर शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ लखनऊ आ गए थे, जहां उनकी देर शाम तबीयत बिगड़ गई।

डॉ. राकेश गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से पुनीत गुप्ता के डीएससी प्रवेश के दस्तावेजों की जांच की मांग की

0

रायपुर। आंख नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक रायपुर से पत्र लिखकर मांग किया है कि डॉ. पुनीत गुप्ता के संत गाहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा में डीएससी प्रवेश के लिए पेश किए गए विसंगति पूर्ण दस्तावेजों  पर कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार अधिनियम से प्राप्त दस्तावेजों से ज्ञात होता है कि डॉ. पुनीत गुप्ता ने संत गाहिरा गुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर में बायोटेक्नोलॉजी विषय में डीएससी के लिए पेश आवेदन पत्र में जिन शोध प्रकाशनों को दशार्या है, उसके अवलोकन से ज्ञात होता है कि अनेक स्थानों पर एक ही शोध पत्र को दोबारा लिख दिया गया है। संभवत: शोध प्रकाशन की संख्या बढ़ाकर लाभ लेने के आशय से इन्हें दोबारा लिखा गया है। आवेदन के साथ प्रस्तुत शोध पत्रों की सूची में शोध पत्र का दोहराव निम्न सीरियल नंबर में स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

क्रमांक 133-151, 141-153,  142-154, 143-155,  144-156, 145-157, 146-158, 147-159, 148-160 उन्होंने कहा कि यह प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का मामला प्रतीत होता है। दस्तावेजों के पड़ताल से और भी कई विसंगतियों को मिलने की संभावना है।

डॉ. राकेश गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक से पुनीत गुप्ता के डीएससी प्रवेश के दस्तावेजों की जांच की मांग की