Home Blog Page 3141

UPBoardResult2019: आज 12:30 बजे जारी होंगे 10वीं और 12वीं के नतीजे, इस वेबसाइट पर देख सकेंगे परिणाम

0

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) 27 अप्रैल यानी आज 10वीं की परीक्षाओं का परिणाम घोषित करेगा. दसवीं (UP Board High School Result 2019) और बारहवीं (UP Board Intermediate Result 2019) दोनों परीक्षाओं का परिणाम एक साथ घोषित किया जायेगा. स्‍टूडेंट्स यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर 12:30 बजे अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं. इसके अलावा स्‍टूडेंट्स अपने रिजल्‍ट यूपी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in और results.gov.in पर भी देख पायेंगे.

बता दें कि पिछले साल 10वीं और 12वीं के रिजल्‍ट 29 अप्रैल को घोषित किये गये थे. लेकिन इस बार दो दिन पहले 27 अप्रैल को ही परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे. 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी से शुरू हुई थी जबकि 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू हुई थी.

गौरतलब है कि, 10वीं और 12वीं में किसी भी विषय में पास होने के लिए आपको न्‍यूनतम 35 फीसदी अंक लाने जरूरी है. अगर किसी भी विषय में आपके अंक 35 फीसदी से कम हुए तो आपको कंपार्टमेंट की परीक्षा देनी होगी. वहीं आपको ऐसा लगता है कि आपको कम नंबर मिले हैं तो आप आंसरशीट की दोबारा जांच करवा सकते हैं.

कम शिक्षा के बावजूद छत्तीसगढ़ की महिलाओं ने जिमीकंद की खेती से कमाए 10 करोड़

0

कहते हैं हुनर और हौसला है तो कोई भी आपको कामयाब होने से नहीं रोक पाएगा. कोई काम अगर जुनून से किया जाएगा, तो मंजिल मिल जाती है. ऐसी ही एक कहानी है छत्तीसगढ़ की. यहां के राजनांद गांव जिले में एक NGO से जुड़ी हजारों महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का सहारा बन रहीं हैं. घर के राशन के लिए पैसे नहीं होने पर जो महिलाएं दूसरे के सामने हाथ फैलाती थीं, वे आज आत्मनिर्भर बन चुकी है. यह सब हो पाया है जिमीकंद उगाने के महाअभियान से.

पद्मश्री फुलबासन यादव ने देखा कि ग्रामीण महिलाओं के घर की आर्थिक स्थिति के सुधार के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है. विचार आया कि घर की बाड़ी या फिर खाली पड़ी जमीन पर जिमीकंद की खेती शुरु की जाए. फूलबासन बाई के अनुसार जिमीकंद खेती के माध्यम से महिलाओं की अच्छी कमाई हो सकती है.

घर की बाड़ी में आधा फीट का गड्ढा खोदकर जिमीकंद के बीज को डाला जाता है। जहां पर पानी की उपलब्धता होती है, वहां इसका उत्पादन जल्द होता है यानी कि आठ माह के भीतर ही उत्पादन कर आर्थिक लाभ लिया जा सकता है. महिलाओं को इस खेती के लिए प्रेरित करने वाली पद्मश्री फुलबासन बाई यादव ने बताया कि बारिश के पहले ही इसका रोपण किया जाना चाहिए ताकि इसका ज़्यादा से ज़्यादा लाभ मिल सके.

वर्ष 2014-15 में बतौर प्रयोग 1000 महिलासमूह को अपने-अपने स्तर पर जिमीकंद का उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया गया. शुरुआत में महिलाओं को जिमीकंद का उगाने से दो करोड़ रुपए की आमदनी हुई. अब स्वयं सहायता समूह ने दूसरों को भी आत्मनिर्भर बनाने का अभियान शुरू कर दिया.

हुलिया बाई वर्मा ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से उन्हें मजदूरी करनी पड़ती थी. पर फिर समूह से प्रेरणा लेकर बीते साल घर की बाड़ी में 1 क्विंटल जिमीकंद की खेती की और आज एक अच्छी आमदनी के माध्यम से अपने बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए ख़र्च कर रही है.

वैज्ञानिकों ने बताया कि जिमीकंद में पोटेशियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा होती है. साथ ही यह लाल रक्त कणिकाओं के निर्माण में भी काफी सहयोग करता है. इसके अलावा ओमेगा-3, विटामिन बी-6 भी जिमीकंद में काफी मात्रा में पाये जाते हैं. आयुर्वेद में गठिया, कब्ज और पेट से जुड़ी व्याधियों के लिए इसे उत्तम आहार बताया गया है. इसके अलावा एंटी आक्सीडेंट भी जिमीकंद में पर्याप्त मात्रा में पाये जाते हैं जिससे स्वास्थ्य का स्तर अच्छा बनाये रखने में शरीर को मदद मिलती है.

जल्द आएगा 20 रुपये का नया नोट, RBI ने किया एलान, जानें क्या होगी खासियत

0

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को एलान किया है कि भारत में जल्द 20 रुपये का नया नोट आने वाला है। इस नोट पर आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे। बता दें कि ये नोट भी महात्मा गांधी की नई सीरिज के ही होंगे। आइए जानते हैं कि पुराने नोटों की तुलना में इस नोट में क्या बदलाव किए गए हैं।

आरबीआई ने 20 रुपये के नए नोट की एक तस्वीर जारी की है और अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि इस नोट का रंग हरापन लिए हुए पीला होगा। इसके साथ ही आपको बता दें कि नोट के पीछे एलोरा की गुफाओं का चित्रण किया गया है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। कई लोग सोच रहे होंगे कि नए नोट आने से पुराने नोट कहीं बंद तो नहीं हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि नए 20 रुपये के नोट आने के बाद पुराने नोटों का क्या होगा।

आरबीआई द्वारा जारी की गई अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि नए नोट के जारी होने के बाद भी पुराने नोट चलन में बने रहेंगे। यानी पुराने नोटों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आरबीआई द्वारा पेश किए गए 20 रुपये के इस नए नोट के आगे के हिस्से पर महात्मा गांधी का चित्रण बीच में है और इसी तरफ नोट का मूल्य हिंदी और अंग्रेजी के अंकों में लिखा होगा।

नोट के पिछले हिस्से पर वर्ष के साथ स्वच्छ भारत का लोगो और स्लोगन लोखा होगा। 20 रुपये के नए नोट के आकार की बात करें, तो ये 63 मिमी चौड़ा होगा और 129 मिमी लंबा होगा। इसके अतिरिक्त नोट के पिछले हिस्से पर भाषा की पट्टी भी होगी।

इस नोट की सुरक्षा पट्टी पर भारत और आरबीआई लिखा होगा। वहीं आगे के हिस्से पर अशोक स्तंभ भी बना होगा।

जबलपुर : 37 मिनट के भाषण में मोदी ने नहीं लिया भाजपा का नाम, न कहा प्रत्याशी जिताओ

0

एमपी की संस्कारधानी कहे जाने वाले शहर जबलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी आमसभा आयोजित हुई. इस आमसभा की खासियत यह थी कि यह सभा प्रधानमंत्री मोदी के नाम से शुरू हुई और लगभग 37 मिनट की स्पीच में 25 से अधिक बार वे अपना ही नाम मोदी-मोदी लेते रहे. अपनी पार्टी भारतीय जनता पार्टी का नाम लेना उन्होंने जरूरी नहीं समझा, यही नहीं उन्होंने प्रत्याशियों का नाम लेना भी उचित नहीं समझा. इतना जरूर है कि कमल निशान पर वोट देने की अपील जरूर उन्होंने की. इसको लेकर राजनीतिक गलियारों, खासकर भाजपा के ही नेताओं के बीच चर्चा रही.

अपने चिर-परिचित अंदाज में उन्होंने अपने भाषण की शुरूआत चौकीदार से ही की, विपक्षी दल, खासकर मध्य प्रदेश में कांग्रेस ही मुख्य प्रतिद्वंद्वी है, इसलिए कांग्रेस की एमपी की सरकार व परिवारवाद पर गांधी परिवार की भी जमकर आलोचना की.

नेता के सामने पार्टी हुई गौड़

आमसभा स्थल पर उपस्थित जनसमूह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को सुनने उत्साहित नजर आया, लेकिन पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता, कई पदाधिकारी उत्साहित तो जरूर रहे, लेकिन भाषण के अंत में पीएम मोदी के मुख से भाजपा का नाम सुनने का ेतरस गये, लेकिन वे इतने में ही संतुष्ट थे कि चलो भाजपा नहीं कहा तो क्या हुआ, कमल निशान तो कह गये, आखिर कमल निशान तो भाजपा का ही चुनाव चिन्ह है.

जो कह रहे थे लहर नहीं, उनके मुंह उतरे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जबलपुर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश ने 300 सीटों पर अपना जनादेश दे दिया है. आज स्थिति ये है कि 11 अप्रैल से पहले जो कह रहे थे चुनाव में कोई लहर नहीं है. ये सारे घुटने टेक चुके हैं. ये जन सागर गवाह है कि पूरा देश नए भारत के निर्माण के लिए जुट गया है. मैं जब से मंच पर बैठा हूं. मेरी नजर बायी तरफ उस रोड पर है. मैं हैरान हूं कि कतार खत्म ही नहीं हो रही है. लोग आ ही रहे हैं. लोग चले आ रहे हैं. जिस मात्रा में आ रहे हैं. कई लोग होंगे जो मेरे जाने के बाद भी नहीं पहुंच पाएंगे.

मोदी को गाली देने की प्रतिस्पर्धा

पीएम मोदी ने कहा कि जबलपुर की धरती से उठ रही लहर ललकार बन चुकी है. ये वो लोग कुछ दिन पहले तक मोदी को गाली देने में प्रतियोगिता में जुटे थे. महामिलावटी लोगों में शामिल हर एक ने स्पेशल ब्रांच खोल कर रखी है, जो दुनिया की अलग-अलग डिक्शनरी में गाली खोजते रहते हैं. उनके बीच में प्रतिस्पर्धा चल रही है कि कौन मोदी को बड़ी गाली दे.

यह चुनाव सामान्य नहीं, 21वीं सदी में भारतवर्ष की भूमिका का चुनाव

उन्होंने कहा कि चुनाव सामान्य नहीं है. सिर्फ इस दल का विजय हो, कौन सांसद बने, कौन प्रधानमंत्री बने इसका चुनाव नहीं है. सुखी समृद्ध भारत बनाने का चुनाव है. बच्चों का भविष्य क्या हो इसकी गारंटी लेने का चुनाव है. ये दुनिया में भारत का सही स्थान तय करने का चुनाव है. इस चुनाव का नेतृत्व भी करोड़ों बेटे बेटी कर रहे हैं. 21वीं सदी की दुनिया में भारत की भूमिका क्या होगी. आने वाले पांच वर्ष में तय करने वाला है. इस चुनाव का नेतृत्व भी करोड़ों बेटे बेटी कर रहे हैं. जो 21वीं सदी में पहली बार देश की सरकार चुन रहे हैं. ये जो नौजवान है जो 21वीं सदी में पैदा हुए हैं. हमारे के बीच बहुत से ऐसे हैं जो 20वीं सदी का भी प्रभाव है. लेकिन ये नौजवान ऐसे हैं कि इन्हें 20 की हवा नहीं लगी. ये 21वीं सदी के तेज तर्रार युवक हैं. इनके लिए पूरी जिंदगी इस 21वीं शताब्दी में गुजारनी है. इसके लिए उन नौजवानों को तय करना है कि वो 21वीं सदी उसकी मजबूत नींव इस पांच वर्ष में कौन रख सकता है. जिसके भरोसे उनकी पूरी जिंदगी हंसते-खेलते बीतने का सौभाग्य प्राप्त हो.

मप्र में कानून व्यवस्था चौपट, ट्रांसफर उद्योग फल-फूल रहा

मोदी ने कहा कि कांग्रेस को नोटबंदी पर इतना दर्द हुआ कि अभी भी आंसू नहीं सूख रहे हैं. देश को जानना जरूरी है. उदाहरण यहीं मप्र में देखने को मिला है. कांग्रेस की एमपी में 15 वर्षों बाद सरकार बनी. इधर-उधर से मदद लेकर. जनता ने जनमत नहीं दिया. किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था. बेरोजगार नौजवानों को भत्ता देने की बात कही थी. भूल जाओगे नहीं चलेगा. चुनाव में वादा किया था. पिटारे से निकाली थी. हुआ क्या कुछ? कुछ मिला क्या. वादा निभाया क्या. ये तो कुछ भी नहीं कर पाए. ढाई महीने के भीतर तीन काम जरूर किए. पहला कानून व्यवसथा चौपट कर दी. डकैतों व अपहरण कर्ताओं को नई ऊर्जा मिल गयी. दूसरा काम ट्रांसफर उद्योग खूब फला-फुला. नीलामी हो रही पोस्टिंग की. तीसरा बड़ा काम एमपी में देखा नोटों से भरे थैले कांग्रेस के पीए से मिला. कांग्रेस ने रेकॉर्ड ढाई महीने में महीने के भीतर तुगलक रोड चुनाव घोटाला कर दिया है. ये ट्रेलर है. अभी तो पांच वर्ष बाकी है. ये तो मप्र है, उनकी निगाहें हिन्दुस्तान पर है. एमपी में इतनी लूट कर सकते हैं तो पांच वर्ष में कितनी हेागी हिसाब लगाओ. मौका हिन्दुस्तान को लूटने को मिला तो कुछ बचेगा. कितना भी मोदी विरोधी होगा ऐसी गलती करेगा.

कांग्रेस नेताओं की नीयत भ्रष्ट, नेता भ्रम में और नीत भटकी हुई

उन्होंने कहा कि तकनीक की बदौलत देश को सशक्त बना रहे हैं. कुछ नया करने के लिए नीयत सही होनी चाहिए. कांग्रेस नेताओं की नीयत भ्रष्ट है. नेता भ्रम में है और नीत भटकी हुई है. यही कारण है कि कांग्रेस सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण देने की बात अपने घोषणा पत्र में लिखती रही, लेकिन कभी हिम्मत नहीं जुटा पायी. आपके इस सेवक ने सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण दे दिया. किसी का हक नहीं छीना. देश में तनाव भी नहीं होने दिया. कांग्रेस की नाकामियों की लिस्ट बड़ी लम्बी है. 12 करोड़ किसानों के खातों में 75 हजार करोड़ हर वर्ष जमा हो रहे हैं. एमपी के किसानों को लाभ नहीं मिल रहा है. यहां की सरकार लिस्ट नहीं दे रही है. खाते नहीं दे रही हैं.उन्हें अपनी संतानों की चिंता है, आपके बेटों की चिंता कहां से करेंगे

बेटों का कैरियर में बनाने में जुटी कांग्रेस

उन्हें सिर्फ अपने परिवार की चिंता होती है. दिल्ली में नामदार है तो एमपी व राजस्थान में बेटों का कैरियर बनाने में लगे हैं. राजस्थान के सीएम जोधपुर में बेटे को जिताने तो एमपी के सीएम छिंदवाड़ा में बेटे की चिंता में लगे हैं, आपके बेटे की चिंता कहां से करेंगे. उन्हें अपनी संतानों की चिंता है.-यही कारण है कि राष्ट्र्रवाद को गाली देते हैं. उनमें पाकिस्तान का पैरोकार बनने की ऐसी होड़ थी कि डोकलम विवाद, सर्जिकल और एयर स्ट्राइक पर देश के विरोध में खड़े दिखे. आपका ये चौकीदार आतंकियों को घर तक ले गया. अब ये 21वीं सदी का भारत है, जो आतंकियों को उनके ही घर में घुस कर मारेगा.

सभी ने अपने टेलर को कपड़े सिलाने दे दिए हैं.

उन्होंने कहा कि आठ सीट वाला भी पीएम बनने का सपना देख रहा है. 20 और 40 वाला भी सपना देख रहा है. मैं पूछ रहा हूं. पीएम की कतार में जो भी हैं. सबके चेहरे याद करो. कौन चेहरा है जो आतंकवाद को मिटा सकता है.

जबलपुर का तेज गति से हुआ विकास

पीएम मोदी ने कहाकि आज जबलपुर में पहले की तुलना में दो गुना गति से रेल, सडक़ और इंफ्रास्ट्रक्चर पहुंचाने का काम हो रहा है. जबलपुर में स्मार्ट सुविधाओं का काम चालू हैं. जबलपुर में महाकौशल में सुवधिाएं बढ़ायी जा रही हैं. बिजली बनाने की बात हो. देश के सामान्य जीवन सुरक्षा समृद्ध नया भारत तभी बन पाएगा. कमल के फूल का बटन दबाएंगे. आपका हर वोट सीधा-सीधा मोदी के खाते में जाएगा. गरमी कितनी ही क्यों न हो. लोगों को वोट देने बूथ तक ले जाना हमारी जिम्मेदारी. पहले मतदान फिर जलपान.

यात्री रहे बेहाल, 5 घंटे बाद ठीक हुआ एअर इंडिया का सर्वर

0

पिछले 5 घंटे से डाउन सरकारी एयरलाइंस एअर इंडिया का सर्वर बहाल हो गया है. एअर इंडिया के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने कहा कि एअर इंडिया सिस्टम को बहाल कर दिया गया. एयर इंडिया की उड़ानें प्रभावित हुईं, क्योंकि एयरलाइन का SITA सर्वर पूरे भारत में और विदेशों में 3:30 बजे से डाउन था.

बता दें कि शनिवार को सर्वर डाउन होने के कारण सैकड़ों यात्री दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं. दिल्ली एयरपोर्ट की तरह ही मुंबई एयरपोर्ट का भी यही हाल है. भारत और विदेश में एअर इंडिया का सर्वर डाउन होने के कारण यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ा.

इन फ्लाइट्स पर पड़ा असर

कुछ यात्रियों के मुताबिक वे पिछले 3 से 5 घंटे से मुंबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं. उनकी शिकायत है कि उन्हें एअर इंडिया के कर्मचारियों से संतोषजनक जवाब भी नहीं मिल रहा है.

सर्वर डाउन होने की वजह से यात्रियों के बोर्डिंग पास भी नहीं निकल रहे थे. इसके कारण यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा किया. सर्वर सुबह 4 बजे से डाउन था. इसका असर फ्लाइटस पर पड़ा.

एअर इंडिया ने एक बयान जारी कर कहा कि SITA-DCS सिस्टम के ब्रेकडाउन के कारण सभी उड़ानें प्रभावित हुईं. हमारी तकनीकी टीमें काम पर हैं और जल्द ही सिस्टम ठीक हो जाएगा. असुविधा के लिए खेद है.

एअर इंडिया बोर्डिंग पास के लिए ग्लोबल लेवल पर SITA नाम के सर्वर का इस्तेमाल करता है. भारत के साथ ही दूसरे देशों में भी जहां से एअर इंडिया की फ्लाइट टेक ऑफ करती है वहां भी SITA सर्वर डाउन होने की वजह फ्लाइट टेक ऑफ नहीं कर पाईं. दिल्ली में ही दोपहर 12 बजे तक एअर इंडिया की करीब 50 फ्लाइट टेक ऑफ करती हैं.

रायबरेली में अबकी बार, कांग्रेस पार्टी पांच लाख पार : भूपेश बघेल

0

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायबरेली की सभा को संबोधित करते हुये कहा कि रायबरेली में अबकी बार, कांग्रेस पार्टी पांच लाख पार। रायबरेली की महान जनता एक बार फिर से इतिहास दोहराने को तैयार है। आप सभी का आभार कि आप चट्टान की तरह हमारी नेता के साथ खड़े हैं। जीते थे, जीते हैं और फिर से जीतेंगे।

इस बार अमरनाथ यात्रा का है प्लान, तो जानें इस दिन से शुरू होगी हेलीकॉप्टर बुकिंग

0

जम्मू: सालभर में एक बार होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग एक मई से शुरू हो जाएगी. अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है, श्री अमरनाथ जी यात्रा 2019 के लिए ऑनलाइन हेलीकॉप्टर की बुकिंग एक मई को सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी. अमरनाथ श्राइन बोर्ड इस वार्षिक यात्रा का प्रबंधन करता है.

बयान में कहा गया है कि एसएएसबी ने ग्लोबल वेक्ट्रा हेलीकॉर्प्स लिमिटेड और ए/एस हिमालयन हेली सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के साथ नीलग्रथ (बालटाल)- पंजतारिणी- नीलग्रथ (बालटाल) सेक्टर पर और मेसर्स यूटायर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ पहलगाम-पंजतारिणी-पहलगाम सेक्टर पर हेलीकॉप्टर सेवा का बंदोबस्त किया है.

एसएएसबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरूला ने कहा कि वेबसाइट पर इच्छुक यात्रियों के लिए इन कंपनियों की बुकिंग सुविधा उपलब्ध रहेगी. इस साल अमरनाथ यात्रा की शुरुआत एक जुलाई से होगी और 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर इसका समापन होगा.

हम PM मोदी की तरह 15 लाख देने का झूठ नहीं बोलेंगे: राहुल गांधी

0

बिहार के समस्तीपुर में महागठबंधन की चुनावी रैली में पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा सरकार और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।

फ्लाइट के इंजन में आई तकनीकी खराबी के कारण आधे रास्ते से वापस दिल्ली लौटे और फिर बिहार पहुंचे राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी ने आपको बहुत लूटा है।

उन्होंने कहा कि मोदीजी ने देश के लोगों का पांच लाख 55 हजार करोड़ रुपए लेकर अनिल अंबानी, मेहुल चौकसी, नीरव मोदी और विजय माल्या जैसे 15 लोगों को दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने बिहार के लिए स्पेशल पैकेज देने का वादा किया, लेकिन कुछ नहीं सब झूठा है, नरेंद्र मोदी ने लूटा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले नारा था अच्छे दिन आएंगे, अब नारा है- चौकीदार………। उन्होंने भीड़ से भी नारे लगवाए।

कहा कि पीएम मोदी रोजगार और किसानों पर बात नहीं करते। हम किसानों के लिए अलग बजट बनाएंगे।

न्याय योजना पर बात करते हुए कहा कि हम पीएम मोदी की तरह 15 लाख देने का झूठ नहीं बोलेंगे, बल्कि हम हर गरीब परिवार को हम सालाना 72 हजार रुपये देंगे। कहा कि कांग्रेस की सरकार 10 लाख युवाओं को रोजगार देगी।

साइज की वजह से मोदी की तस्वीर वाली टीशर्ट नहीं पहन पाए खली

0

जाने-माने रेसलर और पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में जाधवपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार के लिए चुनावी प्रचार करते नजर आए। प्रचार रैली के दौरान वह लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे और उन्होंने हाजरा के लिए वोटों की अपील भी की।

सात फुट एक इंच लंबे खली को उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहननी थी, जो हाजरा भी पहने हुए थे। लेकिन वह साइज की वजह से उसे नहीं पहन पाए।

हालांकि, अच्छी बात यह रही कि रेसलर ने तब नारंगी रंग की कमीज पहन रखी थी, जिससे बीजेपी को काम चलाना पड़ा। यह जानकारी ‘टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट में एक बीजेपी नेता के हवाले से दी गई।

नोटबंदी, जीएसटी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाएगा NYAY : राहुल

0

कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी ने जिस ‘न्यूनतम आय गारंटी’ की परिकल्पना की है, वह जीएसटी और नोटबंदी जैसे कदम से प्रभावित देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लेकर आएगी।

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 45 वर्ष में देश में बेरोजगारी दर ‘उच्चतम स्तर’ पर पहुंच गया है, जबकि सत्तारूढ़ बीजेपी ने 2014 के चुनाव पूर्व अपने वादे में एक साल में दो करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर उनकी पार्टी मौजूदा लोकसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो सरकारी नौकरियों में खाली पड़े 22 लाख पदों को एक साल के अंदर भरा जाएगा। राहुल ने कहा कि ‘न्याय’ योजना के तहत 72,000 रुपये सालाना (पांच साल में 3.60 लाख रुपये) देश के गरीबों को दिए जाएंगे, जो करीब 25 करोड़ (5 करोड़ परिवार) लोग हैं। न्यूनतम आय योजना (न्याय) एक गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम है। यह 2019 के चुनाव के लिए कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल है।

राहुल गांधी ने कहा कि 2019 का चुनाव ‘BJP की नफरत और कांग्रेस के प्रेम’ की विचारधारा के बीच की लड़ाई है। कांग्रेस नेता ने नवंबर 2016 की नोटबंदी और जुलाई 2017 में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो वह एक कानून लायेगी ताकि यह सुनिश्चित हो कि कर्ज नहीं चुकाने वाले किसान को जेल नहीं जाना पड़े।