Home Blog Page 3143

MP : कांग्रेस के लिए वोट मांगने जनता के बीच पहुंचे कार्यकर्ता

0

जबलपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर बिलासपुर लोकसभा में आने वाले सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के कुंडम ब्लॉक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रचार किया। इस दौरान कार्यकर्ता अति पिछड़े गांवों में आदिवासियों के बीच व ग्रामीण महिलाओं के बीच पहुंचे। वहीं इस दौरान ओमकार मरकाम कैबिनेट मंत्री मप्र शासन भी मौजूद रहे। उन्होंने भी भेस्वहि, हरदुली कला, शाहदरा, मोहनी कन्हेरी, मढ़ई खुर्द, चौरई समेत कई गांव में  न्याय योजना के बारे में विस्तार से बताया। आपको बता दें कि बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के तौर पर विवेक तंखा को टिकट दिया गया है। प्रचार के दौरान युवा कांग्रेस से एकता ठाकुर, सीता झरिया, यशोदा वरकड़े, संदीप साहू, अरविंद साहू , ज्ञान सिंग मरावी, जयंती कुशराम समेत कई कांग्रेसी शामिल हुए।

ओड़िशा में लोकसभा चुनाव को लेकर खूब पसीना बहा रहे टीएस सिंहदेव

0

ओड़िशा। लोकसभा चुनाव को लेकर ओड़िशा के चुनाव प्रभारी व छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री टीएस सिंहदेव इन दिनों चुनाव प्रचार को लेकर खूब पसीना बहा रहे हैं। लोकसभा क्षेत्र केन्द्रपाड़ा के कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र नायक एवं विधानसभा क्षेत्र केन्द्रपाड़ा कांग्रेस प्रत्याशी गणेशवर बेहड़ा के नेतृत्व में टीएस सिंहदेव, सांसद एवं अभिनेता राज बब्बर व महिला कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संध्या ने जमकर प्रचार किया।

 

इतने कम समय में इस दमदार स्मार्टफोन के लाखों वेरिएंट बिके

0

ओप्पो सब ब्रांड की कंपनी रियलमी अपने फोन्स के माध्यम से लगातार भारत में पकड़ बना रही हैं। इसी साल लाँच किए गए रियलमी 3 स्मार्टफोन को लोग खूब पंसद कर रहे है एक खबर आयी है कि इस फोन के 21 दिन में 5 लाख वेरिएंट बिक गए हैं। ऐसे में लग रहा है कि इस फोन को लाखो लोग पंसद कर रहे हैं। इसको बारे में आपको विस्तार पूर्वक बताते हैं। यह भी बताते है कि यह बिक्री के लिए कहा उपलब्ध कराया गया हैं।

सबसे पहले तो हम इस फोन की कीमत की बात करते है, तो इस फोन की शुरूआती कीमत 8,990 रूपये हैं। इस फोन को आप आनलाइन खरीद सकते हो। इस फोन की रैम की बात करे तो इस फोन में 3 जीबी व 4 जीबी रैम दी गई हैं। वही इस फोन में 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज दी गई हैं।

फोन की स्टोरेज को आसानी से बढ़ाया जा सकता है, क्योंकि इसमें माइक्रो एसडी कार्ड स्लोट दिया गया है। फोन की डिजाइन की बात करे तो इसमें 6.2 इंच का फुल एचडी डिस्पले दी गई हैं। इस फोन में मीडियाटेक हीलिया पी70 प्रोसेसर का उपयोग किया गया हैं। यह फोन एंड्रॉयड वर्जन 9.0 पाई पर चलता हैं।

फोन के कैमरे की बात करे तो इस फोन के रियर में दो कैमरे दिए गए है जिसके सेंसर की बात करे तो इसमें एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का दिया गया है वही इस फोन में दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का दिया गया हैं। फोन के फ्रंट में सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया हैं।

विदेश बॉयफ्रेंड से शादी करने जा रही थी श्रुति हासन, लेकिन इस वजह से अलग हुआ कपल, जानें खबर

0

साउथ के साथ ही बॉलीवुड में भी अपना नाम कर चुकी एक्ट्रेस श्रुति हासन पिछले काफी समय से अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में थी।खबरों की मानें तो कपल शादी भी करने वाला था लेकिन हाल ही में आई खबरो में पता चला कि कपल का ब्रेकअप हो गया है और कपल अलग हो चुका है।

दरअसल श्रुति पिछले काफी वक्त से अपनी डेटिंग को लेकर खबरों में चल रही हैं। ये तो सबको पता ही है कि श्रुति लंदन के थिएटर आर्टिस्ट माइकल कॉर्सेल को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर भी कपल जमकर अपना प्यार दिखाता था।लेकिन अब कपल के बीच में किसी कारण से दरार आ गई है और ऐसे में कपल के अलग होने की खबरें जोरों शोरो से चल रही है।

इस दौरान सामने आई एक रिपोर्ट की मानें तो

देर से पोस्ट की गई तस्वीरें और वीडियो गायब हैं। श्रुति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उनमें से कुछ तस्वीरों को डिलीट कर दिया है। वही दोनों के बीच में काफी मनमुटाव होने की खबरें आई है।

हाल ही में श्रुति ने कहा था कि मेरे और अन्य महिलाओं के लिए विवाह के प्रभाव अलग-अलग हैं। मेरी शादी नहीं हो रही है, और मैं कभी भी शादी करने की जल्दी में नहीं हूं। जब भी मेरा मन करेगा मैं बताकर ही करूंगी। किसी भी रिलेशन में शादी के लिए कोई जरूरी वक्त नहीं होता है। अब ऐसे में जो भी हो इन दिनों दोनों के बीच दरार की खबरें आ रही है। दोनों की पहली मुलाकात एक स्टूडियो में हुई थी आपको बता दें श्रुति लंदन एक ब्रिटिश रॉक बैंड के लिए अपना एक गाना रिकॉर्ड करने गई थी। वहीं पर माइकल और उनकी पहली मुलाकात हुई थी।

नेवी युद्धपोत INS विक्रांत में लगी आग, बुझाने के दौरान एक अफसर हुए शहीद

0

कर्नाटक के कारवार से एक दुखद खबर आ रही है। यहां पर एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रमादित्‍य पर आग लगने की वजह से लेफ्टिनेंट कमांडर रैंक का एक ऑफिसर शहीद हो गया है। घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब आईएनएस विक्रमादित्‍य बंदरगाह पर दाखिल हो रहा था। कुछ मिनटों बाद आग पर काबू पा लिया गया और वॉरशिप को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।

साल 2014 में बना नेवी का हिस्‍सा

इस घटना में लेफ्टिनेंट कमांडर देवेश चौहान ने अपनी जान गंवा दी। घटना क्‍यों हुई इसकी जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्‍क्‍वॉयरी के आदेश दे दिए गए हैं। नेवी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि लेफ्टिनेंट कमांडर चौहान ने बहादुरी से फायरफाइटर्स को लीड किया। उनकी वजह से ही आग पर काबू पाया जा सका। धुंए की वजह से वह बेहोश हो गए। उन्‍हें नेवी के अस्‍पताल आईएनएचएस पतंजलि ले जाया गया और उन्‍हें बचाने की काफी कोशिशें की गईं। लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे। आईएनएस विक्रमादित्‍य को आईएनएस गोर्शकोव के नाम से भी जाना जाता है। भारत से पहले रूस ने सन 1987 में इसे बाकू के नाम से कमीशंड किया था। 2.35 बिलियन डॉलर की डील के साथ भारत ने इसे रूस से खरीदा है। आईएनएस विक्रमादित्‍य को भारत ने 20 जनवरी 2004 में खरीदा था। इस शिप ने जुलाई 2013 में अपने सभी ट्रायल्‍स को सफलतापूर्व पूरा कर लिया था। 16 नवंबर 2013 को सेवेरोडविंस्‍क, रूस में हुए एक समारोह में यह औपचारिक तौर पर इंडियन नेवी का हिस्‍सा बन गई। साल 2014 में यह आधिकारिक तौर पर इंडियन नेवी का हिस्‍सा बना था। इसका बेस कर्नाटक का कारवार जिला है।

मारुति अप्रैल 2020 से डीजल कारों की बिक्री बंद करेगी

0

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारूति सुजुकी ने डीजल कारों की बिक्री बंद करने का फैसला लिया है. मारूति ने कहा है कि वह अप्रैल 2020 से भारत में डीजल कारों की बिक्री बंद कर देगी.

कंपनी ने भारत स्टेज (बीएस) छह उत्सर्जन मानक अगले साल से लागू किए जाने के मद्देनजर यह फैसला लिया है.

सिर्फ डीजल वेरिएंट में आती हैं मारुति की ये कारें

कंपनी की कुल घरेलू बिक्री में डीजल वाहनों की हिस्सेदारी करीब 23 प्रतिशत है. कंपनी ने पिछले फाइनेंशियल ईयर में 4.63 लाख डीजल कारों की बिक्री की थी.

कंपनी के विटारा ब्रेजा और एस-क्रॉस जैसे मॉडल अभी सिर्फ डीजल इंजन के साथ आते हैं. वहीं स्विफ्ट, बलेनो, डिजायर, सियाज और अर्टिगा जैसी कारें डीजल के साथ पेट्रोल इंजन वेरिएंट में भी आती हैं.

कंपनी ने अगले साल से हल्के कॉमर्शियल व्हीकल सुपर कैरी के डीजल वेरिएंट की भी बिक्री बंद करने का फैसला किया है. यह वाहन अब केवल पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट में उपलब्ध होंगे.

‘1 अप्रैल 2020 से डीजल कारों की बिक्री बंद’

डीजल वाहनों के बारे में पूछे जाने पर कंपनी के चेयरमैन आर. सी. भार्गव ने कहा, ”एक अप्रैल 2020 से हम डीजल कारें नहीं बेचेंगे.”

हालांकि, उन्होंने कहा कि अगर बीएस-छह मानक के डीजल कार की मांग आती है तो कंपनी इस दिशा में आगे बढ़ सकती है और इसके अनुकूल डीजल मॉडल विकसित कर सकती है. भार्गव ने कहा-

‘एक अप्रैल 2020 से हम डीजल कारों की बिक्री बंद कर देंगे. आगे बीएस-छह डीजल कारों के प्रति उपभोक्ताओं का रुख देखने के बाद अगर हमें लगा कि इन कारों का बाजार है तो हम कुछ ही समय में इस तरह की कार तैयार कर लेंगे.’

BS-VI की जरूरत क्या है?

गाड़ियों से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम के लिए सरकार ने अहम फैसला किया है. BS का मतलब है भारत स्टेज और ये एमिशन नॉर्म्स हैं, यानी गाड़ियों से होने वाले उत्सर्जन के मानक. बीएस के आगे जो संख्या है- 2, 3, 4 या 6 उसके बढ़ते जाने का मतलब है उत्सर्जन (एमिशन) के बेहतर मानक जो पर्यावरण के अनुकूल हैं.

बीएस मानक देश का सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड- सीपीसीबी तय करता है और देश में चलने वाली हर गाड़ी के लिए इन मानकों पर खरा उतरना जरूरी है. इसके जरिए ही गाड़ियों से निकलने वाले धुएं से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रण में रखा जाता है. बीएस के आगे जितना बड़ा नंबर है, उस गाड़ी से होने वाला प्रदूषण उतना ही कम है.

सरकार इससे पहले एक अप्रैल 2017 से BS-IV लेवल को देश भर में लागू कर चुकी है. सरकार ने इस दिशा में आगे कदम उठाते हुए कई पक्षों से बातचीत के बाद BS-IV से सीधा BS-VI लेवल पर जाने का निर्णय किया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस क्षेत्र में हो रही बेहतरी को भारत में भी अपनाया जा सके.

लोगों को झाडू पकड़ाकर विदेश घूमने वाले नेता हैं मोदी : बघेल : महाकोसल और छत्तीसगढ़ का सम्बन्ध रहा है ऐतिहासिक

0

जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तन्खा के चुनावी प्रचार के सिलसिले में गए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि महाकोशल और छत्तीसगढ़ का पुराना और ऐतिहासिक संबंध रहा है। छत्तीसगढ़ दक्षिण कोसल के नाम से जाना जाता है। अलग राज्य बनने के बाद भी इस संबंध में कमी आई है। मध्यप्रदेश के जमाने में जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे उन दिनों उनके मंत्रिमंडल का सदस्य था। चुनाव के सिलसिले में ग्वालियर, जबलपुर आदि शहरों में जाना हुआ था। उन्होंने  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज सकते हुए कहा कि वे लोगों को झाडू पकड़ा कर विदेश घूमने जाते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद कहा था कि वे पांच साल बाद रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। उन दिनों किए गए वादों का पालन तक नहीं कर सके। मामला चाहे अच्छे दिन का हो, सबका साथ-सबका विकास, वाला धनवापसी का हो या फिर किसानों की समस्याओं का। किसी भी वादे को पूरा नहीं सके। वे यह भी नहीं बता पाये कि काला धन वापसी के बाद कितना पैसा सरकारी खाते में जमा हुआ। नोटबंदी का दुष्प्रभाव पूरे देश के लोग जानते हैं। दूसरी आजादी के नाम पर कानून में संशोधन की स्थिति क्या है? कुल मिलाकर उनका कार्यकाल असफलताओं से भरा है, इस वर्ष के चुनावके लिए भी वे क्या करेंगे, भी नहीं बता सके। वे देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने प्रेस कान्फ्रेन्स नहीं लिया। पं.जवाहरलाल नेहरु से लेकर डॉ.मनमोहन  सिंह तक सभी ने प्रेस कांफ्रेन्स करते रहे हैं। मोदी के मन की बात करते हैं। और लोगों को भ्रमित करते हैं। उनके कार्यकाल में सवाल पूछना अपराध माना जाता है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जहां भी जाते हैं। लोगों से मिलते हैं, चर्चा करते हैं और प्रेस कांफ्रेन्स के माध्यम से अपनी राय जाहिर करते हैं। क्योंकि कांग्रेस को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास है। उन्होंने किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस की सोच ऋण माफी से ऋण मुक्ति की ओर है। उन्होंने संसद में रेल बजट की समाप्त को दुर्गाग्यजनक बताया और कहा कि इससे आमजनता को कई जानकारियों से वंचित पूख दिया गया है। पिछले पांच सालों से रेलबजट बंद है। उन्होंने आम आदमी के स्वावलंबन चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस किसान, महिला, पुरुष एवं विद्यार्थियों के स्वावलंबन की दिशा में कार्य करने संकल्पित है। विद्यार्थियों को बारहवीं तक की शिक्षा नि:शुल्क दिए जाने की योजना है। गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले नागरिकों को अधिक से अधिक सरकारी  योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने देश सशक्त और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। पत्रकारवार्ता के दौरान जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विवेक तन्खा भी मौजूद थे।

मोदी की नाकामी पर सवाल उठाने से टीवी डिबेट में भाजपा प्रवक्ताओं की बीपी बढ़ जाती है : कांग्रेस

0

भाजपा ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को पत्र लिखकर कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी के साथ डिबेट करने भाजपा प्रवक्ताओं को भेजने से मना कर दिया इस पर तीखी और कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी सिर्फ भाजपा को ही नहीं है बल्कि देश के एक अरब तैंतीस करोड़ जनता को भी है। जब मोदी और शाह, रमन सिंह ही जनता के सवालों से भाग रहे हैं तो ऐसे में भाजपा के प्रवक्ताओ का डिबेट से भागना स्वाभविक है। 60 महीने की मोदी सरकार की विफलता और 2014 में किए गए चुनावी वादे को मीडिया डिबेट में कांग्रेस के प्रवक्ताओं के द्वारा याद दिलाया गया जिसका जवाब भाजपा के प्रवक्ताओं के पास नहीं था। मोदी की नाकामी पर सवाल उठाने से टीवी डिबेट में भाजपा प्रवक्ताओं की बीपी बढ़ जाती है। कांग्रेस प्रवक्ता जनहित के सवाल पूछते रहेंगे भाजपा अपने प्रवक्ताओं को बीपी का डोज देकर डिबेट में भेजे। विकास के मुद्दे में पिछड़ी भाजपा कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी के सवाल से चिढ़ गई।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र का चतुर्थ स्तंभ भी भाजपा की तरह ही स्वतंत्र है वह अपने डिबेट शो में राजनीतिक दल के किस व्यक्ति को पक्ष रखने बुलाना है किसे नहीं बुलाना है, भाजपा अपने प्रवक्ताओं को डिबेट में भेजने नहीं भेजने के लिए स्वतंत्र है लेकिन भाजपा को यह अधिकार नहीं है कि कांग्रेस के किसी प्रवक्ता का नाम पत्र में लिखकर मीडिया पर अनैतिक दबाव बनाएं कि अमुक व्यक्ति के आने पर भाजपा का कोई प्रवक्ता या पैनालिस्ट डिबेट में नहीं आएगा। कांग्रेस के प्रवक्ता सभी टीवी चैनलों के डिबेट में जायेगें। नाकाम सरकार के मुखिया मोदी के झूठ जुमला फरेब का पर्दाफाश करेंगे। सच्चाई जनता के बीच लायेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 अप्रैल को ईचागढ़, तामार, रामगढ़ टाऊन और ओरमांजी में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सभा

0

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 27 अप्रैल को सुबह 9 बजे लखनऊ से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची जायेंगे। सुबह 10 बजे बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट रांची से ईचागढ़ जाकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उड़ीसा, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश के बाद अब झारखण्ड में प्रचार करेंगे। दोपहर 1 बजे तामार में, दोपहर 2.30 बजे रामगढ़ टाउन, शाम 4 बजे ओरमांजी में सभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे ओरमांजी से बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट रांची के लिये रवाना होंगे।

आचार संहिता में आंशिक छूट का विरोध भाजपा की विकास विरोधी मानसिकता -कांग्रेस

0

भारतीय जनता पार्टी द्वारा अचार संहिता में आंशिक छूट का विरोध उसकी विकास विरोधी मानसिकता को प्रदर्शित करता है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में तीनों चरणों के लोकसभा के चुनाव सम्पन्न हो चुके है। ऐसे में सामान्य प्रशासनिक कार्यो के लिए आचार संहिता में आंशिक छूट राज्य के जनता के हित में है। अन्य राज्यों में चुनाव और मतगणना में अभी एक महीने का समय है तब तक आचार संहिता के नाम पर सरकार के दैनंदिनी के सामान्य कार्यो में रोक से राज्य की जनता को परेशानी के अलावा कुछ भी हासिल नही होने वाला था। राज्य चुनाव आयोग का रोजमर्रा के कार्यो से अचार संहिता से बंदिश हटाना जनहित में है। भाजपा बौखलाहट के कारण और पूर्वाग्रहवश में इसका विरोध कर रही है । भाजपा चाहती है आचारसंहिता एक महीने तक और लगी रहे ताकि जन सामान्य परेशान होते रहे। भाजपा बताए कि यदि छत्तीसगढ़ में सामान्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं शुरू हो जाएगी तो इससे देश के दूसरे राज्यो में कैसे चुनाव प्रभावित होगा? नियम कानून व्यवस्था बनाने के लिए होते है न कि लोगो को परेशान करने के लिए। भारतीय जनता पार्टी नियम कानून की आड़ में आम जनता को परेशान करना चाहती है। भाजपा के इसी जन विरोधी और अतिवादी चरित्र के कारण जनता ने उसे विधान सभा चुनाव में नकारा था और लोकसभा चुनावों में भी जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है जिसके परिणाम भी 23 मई को आ जायेंगे । भाजपा नेता अपने राजनैतिक ईर्ष्या के स्वभाव को बदलें अन्यथा जनता जनार्दन ने अभी तो सिर्फ 15 सीटों तक समेट दिया है आने वाले दिनों में भाजपा का खाता भी नही खुलेगा।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईवीएम पर सवाल उठते ही भजपाइयो को पीड़ा क्यो होने लगती है ? विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जनों की मुस्तैदी से कुछ गड़बड़ नही कर पाए थे तो अब लोक सभा चुनाव में उसकी रखवाली पर सवाल खड़ा कर खीझ निकाल रहे । प्रदेश की जनता ने देखा था किस प्रकार रमन राज में संदिग्ध लोग ईवीएम स्ट्रांग रूम के बाहर मंडरा रहे थे । भाजपाई समझ रहे है राज्य में कांग्रेस की सरकार है भूपेश बघेल जैसे निष्पक्ष प्रशासक और संविधान में विश्वास रखने वाले मुख्यमंत्री है कुछ भी गड़बड़ी कर नही पाएंगे। तो इसीलिये भाजपाई अनर्गल और अनावश्यक बयानबाजी कर रहे है । देश का सभी प्रमुख विपक्षी दल ईवीएम के साथ पचास फीसदी वी वी पैट पर्चियों का मिलान करवाना चाहता है तो इसका भाजपा क्यो विरोध कर रही है ?, भाजपा बताए निष्पक्ष चुनाव होने देने में उसका क्या नुकसान है ?