Home Blog Page 3144

मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी हुए बीजेपी में शामिल, हंसराज हंस से है ये खास रिश्ता

0

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के दौरान कई कलाकारों ने राजनीतिक दलों का दामा था। पंजाबी सिंगर हंसराज हंस के बाद अब और एक और सिंगर दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री विजय गोयल और नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से उम्मीदवार हंसराज हंस की मौजूदगी में दलेर मेहंदी बीजेपी में शामिल हुए।

बीजेपी में शामिल हुए दलेर मेहंदी

हाल ही में अभिनेता सनी देओल बीजेपी में शामिल हुए थे और पार्टी ने उन्हें गुरदासपुर से टिकट दिया है। जबकि बीजेपी ने हंसराज हंस को नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दलेर मेहंदी को बीजेपी पंजाब की किसी सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है। दलेर मेहंदी को कबूतरबाजी केस में दो साल की सजा मिली हुई है। दलेर को गैरकानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में दोषी पाया गया था।

विजय गोयल की मौजूदगी में हुए शामिल

हंसराज हंस और दलेर मेहंदी के बारे में एक दिलचस्प बात ये है कि हंसराज हंस, दलेर मेहंदी के समधी हैं। हंसराज हंस के बेटे नवराज और दलेर मेहंदी की बेटी अवजीत ने साल 2017 में शादी की थी। मशहूर सिंगर मीका सिंह, दलेर मेहंदी के छोटे भाई है। हंसराज हंस साल 2016 में बीजेपी में शामिल हुए थे तबसे ही वो भाजपा के एक नेता के तौर पर सक्रिय हैं।

हंसराज हंस के समधी हैं दलेर

बता दें कि पंजाब की 13 सीटों पर लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 19 मई को मतदान होना है। पंजाब में बीजेपी अकाली दल के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। इस चुनाव में अकाली 10 और बीजेपी तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में अकाली दल ने चार और बीजेपी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके अलावा कांग्रेस ने 3 और आम आदमी पार्टी ने 4 सीटों पर जीत हासिल की थी।

 

डरा देने वाला ऑडियो आया सामने, 30 हजार एडवांस लेकर नर्स बुक करती थी बच्चा

0

 तमिलनाडु के नामक्कल जिले में एक सरकारी अस्पताल की पूर्व नर्स और उसके पति को बच्चों को अवैध रूप से बेचने और चोरी के आरोप में गुरुवार को गिरफ्तार किया गया है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव बीला राजेश ने इस मामले में नामक्कल जिला कलेक्टर को निर्देश दिया कि वे राज्य में नवजात शिशुओं की चोरी और अवैध खरीद-फरोख्त मामले में जांच करें। दरअसल बच्चा चोर गिरोह की महिला और ग्राहक के बीच हो रही सौदेबाजी का एक ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने की वजह से स्वास्थ्य प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

रंग और लुक के आधार पर तय होते है रेट

जिस पूर्व नर्स का ऑडियो वायरल हुआ है उसका नाम अमुथवल्ली बताया जा रहा है। महिला के साथ पुलिस ने उसके पति को भी गिरफ्तार किया है। अमुथवल्ली के वायरल हुए इस ऑडियो में नवजात का रंग और उसके लुक के आधार पर ग्राहक से वह सौदेबाजी कर रही है। इसमें यह भी तय होता है कि, ग्राहक को लड़का चाहिए या लड़की। लड़के के लिए अधिकतम 4.25 लाख तक की रकम मांगी जाती है तो वहीं लड़की के लिए 2.70 लाख रुपए में सौदा तय होता है।

 

वह तीस साल से कर रही है ये अवैध धंधा

नर्स अपने ग्राहक को बताती है कि, अगर सुंदर बच्चा चाहिए तो उसके रेट और अधिक होंगे। इसके लिए आपको पहले एडवांस में पेमेंट करना होगा, जो 30 हजार रुपए से कम नहीं होना चाहिए। इसके बाद बच्चे की प्रोसेस शुरू होगी। जब आप बच्चे को लेने के लिए यहां आएंगे तो आप शेष राशि का भुगतान कर सकते हैं। अमुथवल्ली ने 10 साल पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। वह खरीद-बिक्री में एजेंट की भूमिका में काम करती है। वह पिछले तीस साल से इस काम को अंजाम दे रही है।

 

ऑरजिनल सार्टिफिकेट के लिए देने होंगे 70 हजार

ऑडियो क्लिप के शुरू में, महिला यह कहते हुए सुनाई देती है कि जिस बच्चे को वह पहले खरीदना चाह रहे थे, वह किसी और को बेच दिया गया है। पूर्व नर्स ने शख्स को बताया कि, अगर वह अपने बच्चे का ऑरजिनल सार्टिफिकेट चाहते हैं तो वह भी उन्हें कुछ हफ्तों में दिलवा दूंगी। इसके लिए उन्हें 70 हजार रुपए अलग से खर्च करने पड़ेंगे। आप इसकी मदद से अपने बच्चे को विदेश भी ले जा सकते हैं। मामले की जांच कर पुलिस अधिकारियों के बताया कि,अमुथवल्ली ने शुरुआत में कहा था कि वह कानूनी तरीकों के माध्यम से गोद लेने की सुविधाएं देती है। जब सख्ती से पूछा गया तो उसने बताया कि, वह अवैध तरीकों से इस काम में लिप्त थी।

 

भाजपा के बिलासपुर कार्यालय के पास से अपहृत हुये बिलासपुर के बच्चे विराट सर्राफ के अपहरण से उत्पन्न चिंता समाप्त हुई

0

विराट को अपहरणर्ताओं से छुड़ाने और सकुशल घर वापसी पर छत्तीसगढ़ पुलिस की प्रशंसा करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने छोटे से अंतराल में दो बड़ी सफलतायें प्राप्त की। भाजपा के बिलासपुर कार्यालय के पास से अपहृत हुये बिलासपुर के बच्चे विराट सर्राफ के अपहरण से उत्पन्न चिंता समाप्त हुई। जब सुबह सुबह अपहृत बच्चे को छुड़ाया गया तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं रातभर जागते रहे और बच्चे की सकुशल रिहाई के बाद ही वे सोने गये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता की पूरे प्रदेश में सराहना की जा रही है। इसके पहले दंतेवाड़ा विधायक भीमा मंडावी के हत्यारे वर्गीज नामक नक्सली को रात 3 बजे जिस अदम्य साहस से आपरेशन कर मारा गया था। छत्तीसगढ़ की पुलिस की ये दोनों प्रभावी कार्यवाहियां इस बात का जीताजागता सबूत है कि सही राजनैतिक नेतृत्व की प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका है। अब छत्तीसगढ़ पुलिस बिना भय और दबाव के प्रभावी कार्यवाही कर रही है। गिरोहों और संगठित अपराधियों के सरंक्षण का युग रमन सिंह सरकार के जाते ही बीत गया है। छत्तीसगढ़ की जनता को भयमुक्त बनाने के लिये पहले छत्तीसगढ़ पुलिस को भयमुक्त बनाना आवश्यक था जिसे कांग्रेस सरकार ने कर दिखाया है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल की सरकार अपराध के खात्में और भयमुक्त छत्तीसगढ़ बनाने के लिये प्रतिबद्ध है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने किया विराट सर्राफ की सकुशल वापसी पर दो ट्वी

0

ट्वीट-1 :- विराट पांच दिनों बाद सुरक्षित घर लौट आया है। इन पांच दिनों मैं भी परिजनों की चिंता में शामिल रहा।

मैं छत्तीसगढ़ की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि क़ानून व्यवस्था के साथ कोई समझौता नहीं होगा और हमारी सरकार हर किसी के साथ खड़ी रहेगी।

मुस्तैदी के लिए पुलिस विभाग को बधाई।

ट्वीट-2 :- विराट के पिता विवेक सराफ जी एवं मां से फोन पर बातचीत हुई। विराट की सकुशल घर वापसी की खुशी है। आप सभी की सेवा में सदैव हाज़िर रहूं, यही मेरा प्रयास है।

छत्तीसगढ़ : एसबीआई बैंक में सेंधमारी, जांच में जुटी पुलिस

0

रायपुर। उरला थाना क्षेत्र स्थित एसबीआई बैंक में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर चोरी का प्रयास किया है। घटना की सूचना पर मौके में पुलिस की टीम पहुंच गई है और जांच पड़ताल कर रही है। बता दें कि आज सुबह जब बैंक कर्मचारी बैंक पहुंचे तो स्ट्रांग रूम के पीछे दीवार में छेद पाया गया। घटना की जानकारी मील पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और छानबीन कर रहे हैं। वहीं बैंक अधिकारी चोरी गए सामान और रुपयों के आंकलन में जुटे हुए हैं।

करोड़ों की नगदी सहित दो सटोरिए गिरफ्तार

0

रायपुर। पंडरी पुलिस की टीम ने बीती रात वीआईपी करिश्मा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 304 में दबिश देकर सट्टा खेला रहे दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि पकड़े गए दोनों आरोपी आईपीएल मैच में सट्टा खिला रहे थे। गिरफ्तार आरोपी में से एक पंडरी कपड़ा मार्केट के एक बड़े साड़ी दुकान का मालिक है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से करोड़ो रुपये नगदी समेत बड़ी रकम की सट्टा-पट्टी जब्त की है।

गूगल पर अब वर्क-फ्रॉम-होम नौकरियां ढूंढना हुआ आसान

0

गूगल ने अब अपने सर्च इंजन पर वर्क-फ्रॉम-होम नौकरियां सर्च करना आसान कर दिया है। कंपनी ने पिछले साल अपने सर्च इंजन पर नौकरियों को सर्च करने के लिए अधिक फीचर शुरू किए थे।

गूगल के क्लाउड उत्पाद प्रबंधक जेनिफर सू ने बुधवार देर रात एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ‘नियोक्ताओं और रिक्रूटमेंट प्लेटफार्म्स को उन उम्मीदवारों के साथ जोड़ने के लिए जो अधिक लचीलेपन की तलाश में है, आज हमने अपने जॉब सर्च अनुभव में सुधार किया है, जो हमारे ग्राहकों को अमेरिका में रिमोट वर्क अवसरों को बेहतर तरीके से सर्च करने में सक्षम बनाता है।’

पोस्ट में कहा गया, ‘यह कार्यक्षमता उन यूजर्स की मदद करेगी जो ‘वर्क फ्रॉम होम’ या ‘डब्ल्यूएफएच’ जैसे टर्म के साथ सर्च करते हैं।अब उन्हें संबंधित नौकरियां सर्च में मिलेगी, जिन्हें रिमोट या टेलीकम्यूट से लेबल किया गया है।’

कंपनी ने इसके अलावा अपनी रोजगार खोज क्षमताओं को 100 भाषाओं में और अधिक उन्नत बनाया है।

गूगल ने नौकरी ढूंढनेवालों के लिए कम्यूट टाइम और टाइप ऑफ ट्रांजिट के आधार पर फिल्टर का विकल्प पहले ही दिया था और अब अधिक लचीलेपन की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए वर्क-फ्रॉम-होम का विकल्प दिया गया है।

पेप्सिको ने ठोका आलू किसानो पर मुकदमा, केंद्र सरकार से मदद की गुहार

0

बहुराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको जो कि कोल्ड ड्रिंक्स, चिप्स आदि बनाने के लिए प्रसिद्ध है. इस कंपनी ने कुछ गुजराती किसानों पर मुकदमा ठोक दिया है. पेप्सिको का आरोप है कि ये किसान आलू की उस किस्म का उत्पादन कर रहे थे, जिससे लेज चिप्स बनाए जाते हैं और इस पर कंपनी की कॉपीराइट है. इस मामले में शुक्रवार को अहमदाबाद कोर्ट में सुनवाई है. पेप्सिको ने नुकसान के लिए 1.05 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति की भी मांग की है.

इसके बाद करीब 190 एक्ट‍िविस्ट ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह पेप्सिको से यह ‘झूठा केस’ वापस लेने को कहे. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इन किसानों पर एफसी-5 किस्म के आलू उगाने और बेचने के लिए मुकदमा किया गया है. बहुराष्ट्रीय कंपनी पेप्सिको का दावा है कि साल 2016 में ही उसे ‘भारत में इस आलू के उत्पादन का खास अधिकार’ मिला हुआ है. एक्ट‍िविस्ट का कहना है कि किसानों को किसी भी संरक्ष‍ित किस्म के बीज को बोने, उगाने और बेचने का पूरा अधिकार है. प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वेराइटीज ऐंड फार्मर्स राइट्स (PPVFR) में किसानों को यह अधिकार मिला हुआ है.

स्वयंसेवी समूह आशा (अलायंस फॉर सस्टेनबल ऐंड होलिस्ट‍िक एग्रीकल्चर) की एक्टिविस्ट कविता कुरुनगति ने कहा, ‘किसानों को संरक्ष‍ित किस्म के बीज के उत्पादन और इसकी बिक्री का पूरा अधिकार है और पेप्सिको इस पर अपने बौद्धिक संपदा का दावा नहीं कर सकती.’ एक्ट‍िविस्ट ने सरकार से यह भी मांग की है कि किसानों को मुकदमा लड़ने के लिए नेशनल जीन फंड से वित्तीय मदद दी जाए. किसान संगठनों का कहना है कि इससे बहुराष्ट्रीय कंपनियों का मनोबल बढ़ेगा और वे आगे ऐसे अन्य मामले भी दर्ज कर सकते हैं.

द हिंदू के अनुसार, जिन किसानों पर मुकदमा किया गया है वे 3-4 एकड़ की खेती वाले छोटे किसान हैं. किसानों का आरोप है कि पेप्सिको ने एक निजी जासूसी एजेंसी का सहारा लिया और कुछ लोगों ने उनके पास संभावित खरीदार के रूप में आकर गोपनीय तरीके से खेती का वीडियो बनाया और आलू का नमूना ले गए.

खबरों के अनुसार, पेप्सिको इंडिया की याचिका पर अहमदाबाद सिटी सिविल कोर्ट ने इस महीने की शुरुआत में शबरकांठा के चार किसानों बिपिन पटेल, छबिल पटेल, विनोद पटेल और हरिभाई पटेल को 26 अप्रैल तक आलू की इस खास किस्म को उगाने और बिक्री करने से रोक दिया है. कोर्ट मे मामले की जांच कर रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक वकील को भी कोर्ट कमिश्नर के तौर पर नियुक्त किया है, ताकि वे सेम्पल लेकर उसे विश्लेषण के लिए सरकारी लैब में भेजें.

अहमदाबाद कोर्ट में 26 अप्रैल को मामले की अगली सुनवाई होगी. इससे पहले 2018 में भी कंपनी ने अरावली जिले के पांच किसानों प्रभुदास पटेल, भारत पटेल, जीतू पटेल, विनोद पटेल और जिगरकुमार पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. इस मामले की सुनवाई अभी तक अरावली जिला अदालत में चल रही है.

सर्फिंग के हैं शौखीन तो जाएँ भारत की इन जगहों पर

0

कुछ लोगों को पानी से जुडी गतिविधियां करने में बहुत आनंद आता है और वो अलग अलग चीज़ों के साथ अपने शौख को पूरा करते हैं जैसे कुछ लोगों को स्कूबा डाइविंग में मज़ा आता है तो कुछ लोगों को सर्फिंग करने का बहुत शौख होता है| सर्फिंग करने के लिए लोगों को सोच समझ कर जगह और समय का चुनाव करना पड़ता है जिससे वो एक अच्छी सर्फिंग का आनंद उठा सकें| बताते हैं आपको इन जगहों के बारे में जहाँ जाकर आप एक अच्छी सर्फिंग का आनंद उठा पाएंगे|

1- पारादीप: यह जगह ओडिशा में स्थित है और यहाँ की लहरें आपकी सर्फिंग के लिए काफी बेहतर साबित हो सकती हैं| यहां की लहरों में 1 किमी तक आराम से आप सर्फिंग कर सकते हैं क्योंकि ये शांत होती हैं|

2-कोवलम: यह करेला में स्थित बीच है और यह जगह उन लोगों के लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है जिन्होने सर्फिंग करने की शुरुआत ही करी है| बिगीनर्स के लिए यहाँ की लहरें काफी अच्छी हैं और यहाँ आप आराम से अपनी सर्फिंग को बेहतर बना सकते हैं|

3-गोकर्ण: यह बीच कर्नाटक में स्थित है जो गोवा के बीच से कम नहीं है| अगर आप पहली बार सर्फिंग एडवेंचर को ट्राय करने की सोच रहे हैं तो यहाँ ज़रूर आएं क्यूंकि यहाँ की शांत लहरों में आप अच्छे से सर्फिंग का मज़ा उठा पायंगे|

सर्फिंग करने के लिए लोगों को थोड़ी शांत और अच्छी लहरों की ज़रुरत पड़ती है जो आपको हर बीच पर और समय नहीं मिल सकती इसलिए सर्फिंग को ट्राय करने से पहले इसके बारे में अच्छे से जानकारी ले इसके आपको किसी प्रकार की हानि ना हो|

किसने मोदी को डाट के बोला की “आप अपने मालिक नहीं हो, हम आपके मालिक हैं”

0

वाराणसी में नामांकन करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान पीएम ने एक खुलासा किया और कहा कि गुरुवार को रोड शो के बाद उन्हें काफी डांट पड़ी. ये डांट उन्हें सोशल मीडिया पर पड़ी. प्रधानमंत्री ने बताया कि सोशल मीडिया पर कल रोड शो के बाद सुरक्षा के मुद्दे पर लोगों ने उन्हें काफी डांट लगाई और रोड शो करने से मना किया.

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘कल लोग मुझे सोशल मीडिया पर डांट रहे थे, जब मैं रोड शो कर रहा था तो लोग मुझे डांट कर कह रहे थे, मोदी जी रोड शो बंद कर दीजिए. आप अंधेरे में ऐसे कैसे अकेले निकलते हो, आपकी सुरक्षा का मुद्दा रहता है. अभी श्रीलंका में भी ऐसा ही हुआ.’

पीएम ने कहा, ‘लोग डांटते हुए कह रहे थे कि आप अपने मालिक नहीं हो, हम आपके मालिक हैं’. मुझे बहुत डांट पड़ी है, लेकिन अगर मोदी की कोई सुरक्षा करता है तो इस देश की करोड़ों माताएं-बहनें हैं. वे मेरी सुरक्षा कवच बनती हैं, माताएं-बहनें इस बार चुनाव के लिए पूजा-पाठ कर रही हैं, व्रत रख रही हैं. वो दूर अपने बेटे को फोन कर रही हैं कि घर वापस आकर वोट डालो.”

गौरतलब है कि गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में करीब 6 किमी. का रोड शो किया. पीएम के रोड शो में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे और काशी की सड़कें भगवामय हो गई थीं. रोड शो के बाद प्रधानमंत्री ने गंगा आरती में भी हिस्सा लिया.

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार हमारा लक्ष्य अधिक से अधिक मतदान का है, वाराणसी तो हम जीत चुके हैं लेकिन इस बार पोलिंग बूथ जीतना है.