Home Blog Page 3146

रैली के लिए पटना जा रहे राहुल गांधी की फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, वापस लौटना पड़ा दिल्ली

0

लोकसभा चुनाव के मद्देजनर तीन राज्यों में सभायें करने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को वापस दिल्ली लौटना पड़ा. यह जानकारी राहुल गांधी ने खुद ट्वीट कर के दी. राहुल ने लिखा- पटना के लिए हमारी फ्लाइट के इंजन में कुछ खराबी है. हमें दिल्ली वापस लौटना पड़ रहा है. बिहार स्थित समस्तीपुर, ओडिसा के बालासोर और महाराष्ट्र के संगमनेर की रैलियों में देरी होगी. असुविधा के लिए खेद है.’

एक ही दिन में फिल्म ने कमा लिए 1186 करोड़, भारत में आज रिलीज हुई Avengers Endgame

0

Avengers Endgame आज यानी 26 अप्रैल को भारत में रिलीज हो चुकी है. इससे पहले ही ये फिल्म दुनियाभर में काफी हलचल मचा चुकी है. इस फिल्म की एक दिन की कमाई सुनेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे. इस कमाई से पता चलता है कि फिल्म कितनी पॉपुलर है. इस फिल्म ने एक दिन में 1186 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. भारत में भी इस फिल्म का गजब क्रेज है. सभी शो पहले से ही बुक किए जा चुके हैं. फिल्म की डिमांड इतनी ज्यादा है कि इसके लिए थिएटर 24 घंटे खुलेंगे.

एवेंजर्स एंडगम की टिकट के दाम की बात करें तो इसके लिए फैन्स 800 से 2400 रुपए तक खर्च कर रहे हैं. लोगों के क्रेज को देखकर लगता है कि ये फिल्म भारत में पहले दिन 45 से 50 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत में रिलीज किसी भी फिल्म का टिकट इतना महंगा नहीं बिका है.

फिल्म दुनियाभर में पहले ही रिलीज हो चुकी है. इसलिए इसके रिव्यू आने शुरू हो गए हैं. बीबीसी कल्चर ने इस फिल्म को फैन्स की फिल्म बताते हुए कहा है कि मार्वल ने अपनी पिछली फिल्मों को इस फिल्म में लाकर जोड़ दिया है. जहां भारी एक्शन की उम्मीद की जा रही थी इस फिल्म की कहानी ज़रा हट के है. उन्होंन फिल्म को तीन स्टार दिए. द वर्ज के अनुसार Endgame आपको 11 साल लंबे मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में वापस लेकर जाती है और सभी सुपरहीरोज़ की एक नई साइड दिखाती है. वो हमेशा जीतते नहीं, वो हारते भी हैं. हालांकि द वर्ज ने इसे फैन्स के लिए एक बड़ी सौगात बताया है.

2019-20 के खरीफ सीजन में 14.8 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य

0

केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि फसल वर्ष 2019-20 (जुलाई-जून) के खरीफ सीजन में 14.79 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें चावल का उत्पादन 10.2 करोड़ टन रहने का अनुमान है।

कृषि मंत्रालय का यह लक्ष्य भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के हालिया मानसून पूर्वानुमान पर आधारित है।

आगामी खरीफ सीजन में खाद्यान्न उत्पादन के लिए निर्धारित लक्ष्य फसल वर्ष 2018-19 के खाद्यान्न उत्पादन के दूसरे अग्रिम अनुमान के 14.22 करोड़ टन से अधिक है।

मंत्रालय का अनुमान है कि फसल वर्ष 2018-20 के रबी सीजन में फसलों का उत्पादन करीब 14.32 करोड़ टन रह सकता है।

राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन (खरीफ अभियान-2019) में अधिकारियों ने कहा कि चावल का उत्पादन आगामी खरीफ सीजन में 10.2 करोड़ टन रह सकता है जबकि मक्के का उत्पादन 2.13 करोड़ टन रहने की उम्मीद है।

मोटे अनाज का उत्पादन 3.58 करोड़ टन जबकि दलहनों का उत्पादन 101 लाख टन रह सकता है।

ज्वार, बाजड़े और रागी का उत्पादन क्रमश: 21 लाख टन, 95 लाख टन और 23 लाख टन रहने की उम्मीद है।

मंत्रालय के अनुसार, तिलहनों का उत्पादन 258.4 लाख टन रहने का अनुमान है जबकि गóो का उत्पादन 38.55 करोड़ टन रहने का अनुमान है।

कपास का उत्पादन 357.5 लाख गांठ (एक गांठ में 170 किलो) रहने की उम्मीद है।

चुनाव 2019: वाराणसी में PM मोदी बोले, मुझे कल रात बहुत डांट पड़ी

0

लोकसभा चुनाव 2019 के बीच देश के सियासी गलियारों में तेज हलचल देखने को मिल रही है. आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है. ऐसे में इस लाइव ब्लॉग में आपको मिलेंगे देश की राजनीति से जुड़े पल-पल के हर अपडेट:

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं का आभार किया व्यक्त

पीएम मोदी ने वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, ‘मैं भी बूथ का कार्यकर्ता रहा हूं. मुझे भी दीवारों पर पोस्टर लगाने का सौभाग्य मिला. आज इस मंच के माध्यम से मैं आपको और देश के सभी नागरिकों को सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं.’

  • मैं हार जाऊं या जीत जाऊं, मेरा तो गंगा मैया देख लेंगी. लेकिन बूथ कार्यकर्ता नहीं हारना चाहिए
  • मई महीने की 40 डिग्री गर्मी में भी ये करके दिखाना है कि मतदान के सारे रिकॉर्ड हम तोड़ देंगे
  • मैं चाहता था कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं का मतदान 5 प्रतिशत ज्यादा हो
  • कल रात में सोशल मीडिया में मुझे बहुत डांट पड़ी, लोगों ने कहा आपको अपनी परवाह नहीं है
  • लेकिन इसके लिए इस देश की करोड़ों माताएं-बहनें मुझे शक्ति देती हैं, वो मेरी सुरक्षा कवच हैं

पीएम मोदी का नामांकन आज

पीएम मोदी आज वाराणसी में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. पीएम मोदी ने अपने नामांकन से एक दिन पहले वाराणसी में मेगा रोड शो किया और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की. पीएम मोदी का रोड शो मेगा शो में तब्दील हो गया जब लगभग 6 लाख लोगों ने उनके रोड शो में हिस्सा लिया. पीएम के नामांकन के मौके पर कई एनडीए नेता मौजूद रहेंगे. इसके अलावा 6 राज्यों के सीएम नामांकन में हिस्सा लेंगे.

महाभारत में जो हाल कौरवों का हुआ, राजनीति में वही दुर्दशा मोदी-शाह की होगी- येचुरी

0

पश्चिम बंगाल में सीताराम येचुरी ने पीएम मोदी और अमित शाह की तुलना दुर्योधन-दुशासन से की है। उन्होंने कहा कि जो हाल महाभारत में कौरवों की हुई थी वही दुर्दशा पीएम मोदी और अमित शाह की राजनीतिक महाभारत में होगी।

उन्होंने कहा, “कौरवों में से आपको दो भाइयों का नाम याद है, दुर्योधन और दुशासन। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अंदर आपको कितने लोगों के नाम याद हैं? मोदी-अमित शाह। महाभारत में जो नौबत कौरवों की हुई थी, वह अब यहां राजनीतिक महाभारत में हो रही है।”

पीएम मोदी बोले- चुनाव कोई जंग नहीं है, लोकतंत्र का उत्सव है

0

पीएम नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इस दौरान पीएम के साथ एनडीए और बीजेपी के कई बड़े नेता भी मौजूद रहेंगे. इससे पहले पीएम मोदी ने वाराणसी में एक मेगा रोड शो निकाला. जिसमें कई बड़े बीजेपी नेताओं के अलावा हजारों समर्थकों ने हिस्सा लिया.

मोदी ने महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत की. ये रोड शो लंका इलाके से अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया होकर दशाश्वमेध घाट पर खत्म हुआ. यहां मोदी गंगा आरती में शामिल हुए.

पीएम मोदी ने किया कार्यकर्ताओं को संबोधित

  • बनारस में अब मीडिया की टीआरपी खत्म हो गई है
  • मीडिया ने मान लिया कि अब मोदी जीत गया, इसीलिए यहां कवर करने नहीं आएंगे
  • हर उम्मीदवार लोकतंत्र को मजबूत बनाने आया है, कोई हमारा दुश्मन नहीं है
  • राजनीति में दोस्ती और प्रेम जरूरी है, जो खत्म होता जा रहा है. हमें वो प्रेम वापस लाना है
  • जिसे जो गाली देनी है वो सारी मोदी के खाते में पोस्ट कर दो, मैं कूड़े कचरे का खाद बना देता हूं
  • चुनाव कोई जंग नहीं है. हम दिल जीतने निकले हैं, दल तो अपने आप ही जीत जाएगा
  • बनारस का चुनाव ऐसा होना चाहिए कि इस पर पॉलिटिकल पंडितों को किताब लिखनी पड़े

नया भारत आतंकवाद को कड़ा जवाब देना जानता है: मोदी

वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि आतंक की चुनौती को एक पल के लिए भी कम आंकना देश के लिए अन्याय है.नया भारत आतंकवाद को कड़ा जवाब देता है.

मोदी रोड शो और गंगा आरती के बाद प्रबुद्धजनों को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि आतंकवाद अब जम्मू-कश्मीर के छोटे से हिस्से में सिकुड़ कर रह गया, क्योंकि नया भारत आतंकवाद को कड़ा जवाब देना जनता है.

मोदी ने कहा, “मैं बहुत पहले काशी आया था तो उस समय एयरपोर्ट से शहर तक आने वाले रास्ते को देखकर बहुत दुख हुआ था. शहर में पहुंचा तो बार-बार बिजली के लटकते तारों से सामना हुआ. मन में विचार उठा, यहां गंदगी के ढेर क्यों हैं.” मोदी ने आगे कहा, “आज कह सकता हूं कि हम सभी की कोशिश और बाबा के आशीर्वाद से काशी के बदलाव को काशीवासियों समेत पूरा देश अनुभव कर रहा है.”

वाराणसी में मोदी की चुनावी रैली, बोले- ‘पिछले 5 सालों में कोई आतंकी हमला नहीं हुआ’

वाराणसी में पीएम मोदी ने कहा, “पिछले 5 सालों में भारत में किसी शहर, किसी पवित्र स्थान या मंदिर पर कोई आतंकी हमला नहीं हुआ है. इतना बड़ा कुंभ का मेला सुख शांति के साथ देश ने अनुभव किया. आतंकवाद अब जम्मू-कश्मीर के बहुत थोड़े से दायरे में सिमटकर रह गया है.”

मोदी ने कहा, “पुलवामा में उन्होंने हमारे 40 जवानों को शहीद किया था. इस हमले के बाद उसी क्षेत्र में अब तक 42 आतंकियों को ठिकाने लगाया जा चुका है. ये हमारा काम करने का तरीका है.”

‘काशी ने मुझे आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देने का साहस दिया’

वाराणसी में पीएम मोदी ने कहा, काशी ने मुझे सिर्फ सासंद ही नहीं, प्रधानमंत्री का आशीर्वाद दिया. मुझे आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देने का साहस दिया. हमने उन्हें बता दिया कि नया भारत सहता और कहता नहीं है, वो आतंक को मुंह तोड़ जवाब देता है.”

वाराणसी में मोदी की चुनावी रैली, बोले- ‘मेरा एक ही मंत्र है, इंडिया फर्स्ट…’

वाराणसी में रोड शो और गंगा आरती के बाद पीएम मोदी जनता को संबोधित कर रहे हैं. इस दौरान मोदी ने कहा, “चाहे कुछ भी हो जाएं, देशहित के अलावा किसी और का हित नहीं सोचूंगा. चाहे वो पुलवामा का संकट हो, उरी की घटना हो या फिर मेरे जीवन का अन्य कोई पल. मेरा एक ही मंत्र है और वही मंत्र लेकर मैं जीया हूं. राष्ट्र प्रथम, इंडिया फर्स्ट.”

राजनांदगांव : मारपीट मामले में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सहित चार लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज

0

राजनांदगांव। डोंगरगांव में आधी रात को मारपीट करने वाले यूथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री निखिल द्विवेदी सहित 4 लोगों के खिलाफ डोंगरगांव पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।

बता दें कि डोंगरगांव के फव्वारा चौक निवासी मुकेश जैन बिल्डिंग मटेरियल व ट्रांसपोर्ट का काम करता है। मुकेश ने थाना में शिकायत किया कि यूथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री निखिल द्विवेदी रात साढ़े 11 बजे उसे घर से बाहर बुलवाकर अपने साथी दुष्यंत वैष्णव, राकेश साहू और दीपक सिन्हा के साथ मिलकर मारपीट किया। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2018 से जनवरी 2019 के बीच में दुष्यंत वैष्णव निवासी डोंगरगाव में रेत, जीरा डस्ट, फ्लाईएस डलवाया था। जिसकी बकाया राशि 70 हजार रूपए थी। बार-बार फोन करने के बाद भी आरोपी दुष्यंत वैष्णव द्वारा पैसा नहीं दिया जा रहा था। 23 अप्रैल 19 को दुष्यंत के घर पैसा मांगने जाने पर दुष्यंत द्वारा कहा गया कि घर पर पैसा मांगने नहीं आना नहीं तो घर आकर मारूंगा। इस बात को महज एक ही दिन हुए थे कि 24 अप्रैल की रात्रि लगभग 11.30 बजे राकेश ने मुकेश के घर आकर कहा, दुष्यंत वैष्णव आपका पैसा लेकर आया है घर के बाहर खड़ा है। इसी बीच विवाद बढ़ गया और हाथापाई की नौबत आ गई। मुकेश जैन के अनुसार निखिल द्विवेदी, दुष्यंत वैष्णव, राकेश साहू और दीपक सिन्हा ने उनके साथ मारपीट की। मुकेश जैन की शिकायत पर डोंगरगांव पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

छत्तीसगढ़ : वोटिंग के बाद रिजल्ट के लंबे इंतजार ने बढ़ाई राजनीतिक दलों की उत्सुकता

0

छत्तीसगढ़ में कुल तीन चरणों में मतदान कार्य समाप्त हो चुका है. अब बारी मतगणना की है. मतदान और मतगणना के बीच एक माह का समय प्रत्याशियों सहित राजनीतिक दलों के लिए इंतजार की घड़ी बन चुकी है जो काफी मुश्किल से गुजर रही है. प्रदेश सहित देशभर में 23 मई को मतगणना होगी. छत्तीसगढ़ में 23 अप्रैल को तीसरे और अंतिम चरण का मतदान कार्य संपन्न हुआ.

मतदान के बाद मतगणना के लिए एक महीने का समय बचा हुआ है. इस एक महीने में भले ही बीजेपी-कांग्रेस सहित अन्य दलों के बड़े नेता अन्य राज्यों में जा कर चुनावी प्रचार में व्यस्त हों, लेकिन प्रत्याशियों की धड़कने दिन प्रतिदिन तेज होते जा रही हैं. कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी का कहना है कि परीक्षा देने के बाद रिजल्ट के लिए उत्सुकता तो रहती है. छत्तीसगढ़ के लोगों को इंतजार ज्यादा करना पड़ रहा है. बीजेपी के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव का कहना है कि इंतजार लंबा है, लेकिन करना पड़ेगा ही.

बता दें कि ऐसा नहीं हैं कि छत्तीसगढ़ में आम चुनावों के लिए मतदान के बाद मतगणा के लिए पहली बार एक माह का इंतजार है. इससे पहले साल 2009 में हुए आम चुनावों में मतदान समाप्ति के ठीक एक माह बाद ही मतगणना हुई थी. साल 2004 के चुनाव में 20 अप्रैल को मतदान कार्य पूरा कर लिया गया था. इसके बाद 13 मई को परिणाम आए थे. फिर 2009 के चुनाव में 16 अप्रैल को वोटिंग समाप्ता हुई और परिणाम 16 मई को आए थे. इसके बाद साल 2014 के चुनाव में मतदान कार्य 24 अप्रैल को समाप्त हुए और परिणाम 16 मई को आए थे.

दलअसल चुनाव किसी परीक्षा से कम नहीं माना जाता. जिस तरह से परीक्षा समाप्ति के बाद छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिमाण का इंतजार रहता है ठीक उसी तरह से चुनाव के बाद प्रत्याशी सहित नेता और राजनीतिक दलों को चुनाव परिणाम का इंतजार रहता है. बस परीक्षा और चुनाव में फर्क इतना ही होता हैं कि परीक्षा में ज्ञान की कसौटी पर छात्र परखे जाते हैं तो वहीं चुनाव में जनता की कसौटी पर खरे उतरने पर प्रत्याशी ही सफल हो पाते हैं. बहरहाल कहावत है कि इंतजार का फल मीठा होता है अब देखना होगा छत्तीसगढ़ में किस प्रत्याशी और राजनीतिक दलों के लिए इंतजार का फल मीठा साबित होता है.

लोकसभा चुनाव 2019: चौथे चरण में करोड़पति और क्रिमिनल उम्मीदवारों की भरमार

0

लोकसभा चुनाव 2019 के सात चरणों में तीन चरण का मतदान संपंन्न हो गया है। तीनों चरणों में करोड़पति और दागी उम्मीदवार मैदान में थे। लेकिन चौथे चरण में इनके बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखी जा रही है। चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को है। चौथे चरण में 306 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं। इसमें से सबसे ज्यादा 109 महाराष्ट्र से हैं।

एडीआर ने किया का विश्लेषण

चुनाव सुधार के लिए काम करने वाली गैर सरकारी संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। एडीआर ने देश भर के 943 में से 928 उम्मीदवारों के हलफनामों का विश्लेषण किया है। इसमें से 320 महाराष्ट्र से हैं। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के लिए ये वोटिंग का चौथा और अंतिम चरण है। इस चरण में 17 संसदीय सीटों पर चुनावों लड़ा जाएगा। इसमें से 6 सीटें मुंबई की हैं।

महाराष्ट्र में 28 फीसदी उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले 28 फीसदी उम्मीदवारों ने बताया है कि उन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। चौथे चरण में महाराष्ट्र की पांच सीटों को ‘रेड अलर्ट’ के तौर पर चिन्हित किया गया है, जो क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों की उच्च संख्या को दर्शाता है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें टॉप के 15 उम्मीदवारों में 10 महाराष्ट्र से हैं। मुबंई से सटे कल्याण में 10 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले है और ये टॉप पर है। इसके बाद मुंबई नॉर्थ ईस्ट में 9, शिर्डी में 9,धुले में 7 और मावल में 6 उम्मीदवार आपराधिक बैकग्राउंड वाले हैं।

ये हैं अमीर और प्रसिद्द उम्मीदवार

अगर धन के मामले में देखा जाए तो मुंबई दक्षिण-मध्य लोकसभा सीट से वंचित बहुजन आघाडी के उम्मीदवार संजय भोसले राज्य में चौथे चरण के मतदान में सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी कुल संपति 125 करोड़ रुपये है। वो कांग्रेस नेता नकुल नाथ के बाद देश में दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। नकुल नाथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे हैं। उनके बाद मावल लोकसभा सीट से शिवसेना उम्मीदवार श्रीरंग बार्ने का अमीर उम्मीदवार है। इनकी संपति 102 करोड़ रुपये है। दिवंगत नेता सुनील दत्त की बेटी प्रिया दत्त कांग्रेस के टिकट पर मुंबई उत्तर-मध्य लोकसभा सीट से लड़ रही हैं, उनकी संपति 96 करोड़ है। प्रिया दत्त ने महाराष्ट्र में लोकसभा उम्मीदवारों के बीच आयकर रिटर्न के अनुसार उच्चतम आय घोषित की है। मुंबई उत्तर-पूर्व का एक निर्दलीय उम्मीदवार बबन ठोके जो कि राज्य में सबसे गरीब उम्मीदवार है, जिसकी संपति मात्र 1100 रुपये है। कांग्रेस के धुले उम्मीदवार कुणाल पाटिल इस चरण में महाराष्ट्र में सबसे अधिक देनदारियों के साथ शीर्ष पर हैं। उनके पास कुल संपत्ति 42 करोड़ की संपति की तुलना में 58 करोड़ की देनदारियां हैं। वहीं वंचित बहुजन आघाडी के उम्मीदवार संजय भोसले पर 23 करोड़ की देनदारिया हैं।

छत्तीसगढ़ : हाईकोर्ट में होगी उपभोक्ता फोरम मामले की सुनवाई

0

रायपुर। उपभोक्ता फोरम मामले की सुनवाई तीन दिनों तक अब हाईकोर्ट में चलने वाली है। राज्य में मामले अधिक होने व राज्य में उपभोक्ताओं को भरोसा दिलाने व उनका हक दिलाने कोर्ट एक शिविर के जरिये जागरुकता अभियान चलाने तैयार है। आज से 27 अप्रैल तक उपभोक्ता अपनी शिकायत बिलासपुर में लगे शिविर व पुराने मामले की सुनवाई की जानकारी ले सकते हंै। बताया जा रहा है कि यह शिविर उपभोक्ता फोरम दूसरी बार लगाया है,  ताकि लोगों को इस ओर जागरूक किया जा सके। जानकारी के अनुसार सोमवार से पंडरी स्थित उपभोक्ता फोरम में सुनवाई की प्रक्रिया जारी कर दी जाएगी। वहीं मार्च  माह में उपभोक्ताओं द्वारा  शिकायत वाले मामले में  102 पर निराकरण भी कर दिया गया है। अप्रैल में मामले की कमी आई है।  लोगों को जागरूक करने व उनके अधिकार दिलाने के लिए कोर्ट ने अखबारों, टीवी व अन्य माध्यमों से जागरुकता लाने की बात कही है।