Home Blog Page 3150

जैश के टारगेट पर योगी, केजरीवाल और भागवत, दी जान से मारने की धमकी

0

नई दिल्‍ली: दिल्‍ली के सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्‍यनाथ और सरसंघचालक मोहन भागवत को जान से मारने की धमकी दी गई है. यूपी के शामली और उत्‍तराखंड के रूड़की रेलवे स्‍टेशनों में प्राप्त हुए दो अलग-अलग पत्रों में यह धमकियाँ दी गई है. इसके पीछे पाकिस्‍तान स्थित और समर्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्‍मद का हाथ बताया जा रहा है. जान से मारने की धमकी मिलने के बाद निर्वाचन आयोग ने सीएम योगी आदित्‍यनाथ की सुरक्षा बढ़ा दी है.

दोनों रेलवे स्‍टेशनों से बरामद किए गए धमकी भरे पत्रों में इन नेताओं को जान से मारने के साथ ही उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्‍ली और यूपी के रेलवे स्टेशनों और मंदिरों को भी बम धमाके से उड़ा देने की धमकी दी गई है. धमकी भरे पत्र में वाराणसी के प्रसिद्ध काशी विश्‍वनाथ मंदिर और अयोध्‍या स्थित राम जन्‍मभूमि को भी बम धमाके से उड़ा दिए जाने की धमकी दी गई है. फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां इन पत्रों की जांच कर रही हैं.

धमकी मिलने के बाद उत्‍तर प्रदेश में हाई अलर्ट लागू कर दिया गया है. यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने भी दोनों रेलवे स्‍टेशनों से धमकी भरे पत्र मिलने की बात स्वीकार की है. उनका दावा है कि इन्‍हें 21 अप्रैल को जैश के एरिया कमांडर की तरफ से लिखा गया है. एक वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक दोनों पत्रों में हैंड राइटिंग एक जैसी ही है.

Diesel हुआ महंगा, गुरुवार को Petrol हुआ 73 रुपये के पार,

0

नई दिल्ली। गुरुवार को पेट्रोल (petrol) और डीजल (Diesel) दोनों के रेट बढ़े। आज दिल्ली में पेट्रोल (petrol) 73 रुपये का स्तर तोड़ कर पार निकल गया। दिल्ली में पेट्रोल (petrol) के रेट में आज 7 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 73.02 रुपये हो गए। वहीं डीजल (Diesel) 8 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 66.54 रुपये प्रति लीटर हो गया। देश में रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) के बदले हुए रेट लागू किए जाते हैं।

जानें आज के पेट्रोल और डीजल के रेट (today petrol and diesel rate)

-दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल (petrol) की कीमत 73.02 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल (diesel) 66.54 रुपये प्रति लीटर पर है।

-कोलकाता में अब एक लीटर पेट्रोल (petrol) की कीमत 75.04 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल (diesel) 68.28 रुपये प्रति लीटर पर है।

-मुम्बई में अब एक लीटर पेट्रोल (petrol) की कीमत 78.59 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल (diesel) 69.65 रुपये प्रति लीटर पर है।

-चेन्नई में अब एक लीटर पेट्रोल (petrol) की कीमत 75.79 रुपये है। वहीं 1 लीटर डीजल (diesel) 70.26 रुपये प्रति लीटर पर है।

जानें रोज सुबह कितने बजे बदलते हैं दाम

सरकारी तेल कंपनियां कीमतों की समीक्षा करने के बाद प्रति दिन पेट्रोल रेट (petrol rate) और डीजल रेट (diesel rate) तय करती हैं। इंडियन ऑइल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियमम दैनिक आधार पर 6 बजे से पेट्रोल रेट (petrol rate) और डीजल रेट (diesel rate) में संशोधन करती हैं और जारी करती हैं।

कीमत तय करने का ये है आधार

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट (petrol rate) और डीजल रेट (diesel rate) रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल (petrol) में कितना हिस्सा टैक्स का

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल (petrol) के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल (diesel) के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन

डीलर पेट्रोल (petrol) पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल (petrol) बेचते हैं। पेट्रोल रेट (petrol rate) और डीजल रेट (diesel rate) में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

‘तुमसे ना हो पाएगा’, पीएम मोदी की वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की खबरों पर कांग्रेस ने कसा तंज

0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन करने पहुंचे हैं। ऐसे में पहले खबर आई थी कि वे वहां पत्रकार वार्ता भी करेंगे। इस खबर की पुष्टी न हो पाने के बाद आखिर में प्रेस वार्ता न होने की खबर आई। ऐसे में कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर तंज किया है। पीएम मोदी द्वारा कभी भी प्रेस कांफ्रेंस न किए जाने को लेकर हमेशा हमलावर रही कांग्रेस ने एक ट्वीट के जरिए उनपर तंज किया है।

‘तुम से न हो पाएगा’

कांग्रेस ने टाइम्स नाउ के एक ट्वीट को रिट्वीट किया जिसमें बताया गया था कि बीजेपी ने 26 अप्रैल को वाराणसी में पीएम मोदी की प्रेस कांफ्रेंस न होने की बात कही है। इस रिट्वीट के साथ कांग्रेस ने लिखा है तुम से न हो पाएगा #FekuModi। कांग्रेस इस ट्वीट के जरिए सीध कहना चाहती है कि पीएम नरेंद्र मोदी कभी भी किसी प्रेस कांफ्रेंस का सामना नहीं कर सकेंगे।

पीएम ने नहीं की है एक भी प्रेस वार्ता

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र ने प्रधानमंत्री का पद संभालने के बाद से पिछले 5 सालों में एक भी संवाददात सम्मेलन को संबोधित नहीं किया है। इस बात को लेकर अकसर सवाल भी उठते हैं। वहीं इसको लेकर विपक्ष भी अकसर उनपर हमलावर रहता है और तंज करता है।

 

‘हर मुद्दे पर विफल साबित हुए मोदी’

वहीं उन्नाव के जीआईसी मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी अन्नू टंडन के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि- अब पीएम नरेंद्र मोदी रोजगार और किसान की बात नहीं करते हैं क्योंकि वह अच्छे दिन के हर मुद्दे पर विफल साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसी वादे को पूरा न करने वाली भाजपा ने 15 लाख रुपये देने को लेकर भाजपा ने जुमला बता दिया।

कांग्रेस ने फिर खेला है जंगीपुर लोकसभा सीट पर प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत पर दांव

0

आजादी के बाद देश में 1967 में हुए चौथे लोकसभा चुनावों के दौरान अस्तित्व में आई पश्चिम बंगाल की जंगीपुर लोकसभा सीट पर कई राजनीतिक दग्गजों के बच्चे ताल ठोक रहे हैं. इस सीट से कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी पर दोबारा विश्वास दिखाया है. अभिजीत मुखर्जी वर्तमान में इसी सीट से सांसद है.

कांग्रेस और सीपीएम का रहा है मुकाबला
प्रदेश की अन्य सीटों पर बेशक वक्त के साथ सीपीएम की छवि धुंधली पड़ गई हो, लेकिन यहां हमेशा से ही कांग्रेस और सीपीएम के बीच कांटे की टक्कर का मुकाबला देखने को मिला है. इस सीट से निर्दलीय समेत कुल 11 पार्टियां इस बार मैंदान में हैं.

जंगीपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने 2014 के चुनाव में अभिजीत मुखर्जी को फिर मैदान में उतारा जिसमें उन्होंने जीत हासिल की. अभिजीत मुखर्जी को 378,201 यानी 33.80 फीसदी वोटों के साथ जीत दर्ज की, वहीं माकपा के मुजफ्फर हुसैन को 370,040 यानी 33.07 फीसदी मत मिले. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का दबादबा रहने के बाद भी पार्टी इस सीट पर नाकाम ही रही है.

हालांकि इस बार भी कुछ खास नहीं बदला है. कांग्रेस ने पुराने उम्मीदवार को उतारकर मुकाबले को रोचक नहीं किया है. वहीं, टीएमसी भी इस बार जोरों से कांग्रेस को टक्कर देने की कोशिश कर रही है, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है.

रोड शो में प्रियंका गांधी की गाड़ी से कुचला महिला सिपाही का पैर, अस्पताल में भर्ती

0

प्रियंका गांधी ने घायल महिला सिपाही की अस्पताल में देखरेख और इलाज की जिम्मेदारी कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष को सौंपी है और उसके स्वास्थ्य की पल-पल की सूचना पहुंचाने को कहा है.

महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिला मुख्यालय में बुधवार (24 अप्रैल) को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो के दौरान उनकी गाड़ी से कुचल कर एक महिला सिपाही घायल हो गई. महिला सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पैर पर चढ़ा अगला पहिया
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) जटाशंकर राव ने बताया, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो में शामिल गाड़ियों का काफिला जैसे ही परमानंद चौक के पास पहुंचा, उनकी गाड़ी के साथ चल रही स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) में कार्यरत महिला सिपाही खुशनुमा बानो के पैर पर प्रियंका गांधी की गाड़ी का अगला पहिया चढ़ गया, और उनका पैर कुचल गया.

जिला अस्पताल में भर्ती है महिला सिपाही
उन्होंने बताया, घायल महिला को अन्य पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है.

प्रियंका गांधी ने इन्हें सौंपी देखरेख की जिम्मेदारी 
प्रियंका गांधी ने घायल महिला सिपाही की अस्पताल में देखरेख और इलाज की जिम्मेदारी कांग्रेस की महिला इकाई की अध्यक्ष को सौंपी है और उसके स्वास्थ्य की पल-पल की सूचना पहुंचाने को कहा है.

मुस्लिम परिवार ने शादी के कार्ड पर छपवाई राम-सीता की तस्वीर

0

शाहजहांपुर के चिलौवा गांव में एक मुस्लिम परिवार ने अपनी बेटी रुखसार बानो के शादी के निमंत्रण कार्ड पर भगवान राम और सीता की तस्वीर छपवा कर हिंदू-मुस्लिम एकता की अनूठी मिसाल पेश की है। रुखसार की मां बेबी का कहना है कि, ‘हम एक संदेश देना चाहते थे कि हमें ईश्वर के साथ-साथ अल्लाह से भी प्यार है। हर कोई हमारे परिवार का हिस्सा है।’

बर्खास्त BSF जवान ने पीएम मोदी के खिलाफ किया नामांकन, दान मांगकर लड़ेंगे चुनाव

0

 वाराणसी। बीएसएफ (BSF) से बर्खास्त जवान तेज बहादुर यादव (tej bahadur yadav) ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन से पूर्व उनका जुलूस नदेसर से निकला और कलेक्‍ट्रेट परिसर में पहुंचा। जुलूस में शामिल लोगों ने इस दौरान चुनाव लड़ने के लिए दानपात्र में लोगों से आर्थिक सहयोग भी मांगा। जुलूस में बाहर से आए समर्थकों के साथ कर्इ स्‍थानीय लोग भी शामिल रहे। वहीं, तेज बहादुर को आम आदमी पार्टी ने समर्थन करने का ऐलान किया है।

नामांकन के तीसरे दिन तेज बहादुर ने दाखिल किया पर्चा

वाराणसी (Varanasi) लोकसभा सीट के लिए नामाकंन के तीसरे दिन तेज बहादुर के अलावा प्रेमनाथ शर्मा ने मौलिक अधिकार पार्टी के प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। नामांकन के पहले दिन एक और दूसरे दिन छह लोगों ने नामांकन दाखिल किया था। इस प्रकार वाराणसी लोकसभा सीट से अब तक कुल 9 लोग नामांकन दाखिल कर चुके हैं।

लोगों से किया एक-एक रुपया जमा

सेना में अनुशासनहीनता के आरोप में बर्खास्त हुए तेज बहादुर यादव (tej bahadur yadav) वर्दी में ही अपने सेना के साथियों के साथ नामांकन करने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इस दौरान उनके सेना के साथी हाथों में दानपात्र लेकर लोगों से सहायता करने की अपील कर रहे थे। तेज बहादुर ने कहा कि दुनिया में आज तक सेना का कोई जवान प्रधानमंत्री (PM) के खिलाफ खड़ा नहीं हुआ था। देश में जवान अब भ्रष्टाचार के खिलाफ बगावत कर रहे हैं। हम लोगो से एक एक रुपया मांग रहे है, ताकि नकली चौकीदार(chokidar) से असली चौकीदार लड़ पाए।

प्रियंका की रैली में उनका स्वागत करने पहुंचे BJP नेता

0

भाजपा के नेता प्रियंका गांधी की चुनावी रैली में उनका स्वागत करने पहुंचे तो घमासान मच गया। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश गंगवार उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की एक चुनावी रैली में उनका स्वागत करने पहुंचे तो सियासी हलकों में खलबली मच गई।सियासी गलियारे में तब और हलचल मच गई जब प्रियंका गांधी ने भाजपा नेता के साथ वाली तस्वीरें अपने आधिकारिक फेसबुक पेज प्रियंका गांधी वाड्रा पर पोस्ट कीं। प्रियंका गांधी ने कैप्शन के तौर पर लिखा कि उत्तर प्रदेश फतेहपुर खागा गांव का नजारा।

दुल्हन की तबीयत बिगड़ी तो एंबुलेंस में लेटे-लेटे फ़ोन पर कबूला निकाह

0

मध्यप्रदेश के गुना शहर से 45 किलोमीटर दूर राजस्थान के बापचा में एक युवती ने एंबुलेंस में लेटे-लेटे ही निकाह कबूल किया है। दरअसल, युवती अपने परिजनों के साथ राजस्थान के छाबड़ा से गुना आ रही थी।

तभी अचानक रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसकी वजह से परिजन उसे एंबुलेंस से इलाज के लिए वापस घर ले जाने लगे।

युवती का गुना के सामूहिक विवाह सम्मेलन में निकाह होना था। आयोजन समिति को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने युवती के परिजनों से संपर्क किया और उनकी बात काजी से करवाई।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारकाजी ने कहा कि यदि युवती थोड़ी बहुत बात करने की स्थिति में हैं और गवाह, वकील यदि उसकी आवाज को पहचान लेते हैं तो उन्हें आने की जरुरत नहीं है। मोबाइल पर ही निकाह कबूल हो जाएगा।

इसके बाद समिति ने युवती के परिजनों को फोन किया और स्पीकर पर उससे बात की। उससे पूछा गया कि क्या आप विदिशा के रईस खान के साथ निकाह करना चाहती हैं और क्या आप मेहर के 51 हजार रुपये कबूल करती हैं। यह सुनने पर युवती ने तीन बार कबूल है कहा।

काजी ने इसके बाद दूल्हे से पूछा कि क्या आप शफीना बानो से निकाह कबूल करते हैं तो उसने भी कबूल है कहा। फिर काजी ने निकाह पढ़ाया और कहा कि शादी हो गई है।

देश को गुमराह करने वाले PM के रूप में जाने जाएंगे मोदी: अशोक गहलोत

0

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए मंगलवार को कहा कि देश के इतिहास में उनका नाम ‘गुमराह करने वाले प्रधानमंत्री’ के रूप में दर्ज होगा। गहलोत राजस्थान के इस आदिवासी बहुल इलाके के विख्यात बेणेश्वर धाम में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। मोदी पर मुद्दा आधारित राजनीति नहीं करने का आरोप लगाते हुए गहलोत ने कहा, ‘मोदी जिस प्रकार से बोलते हैं। देश को गुमराह करने वाले प्रधानमंत्री के रूप में आने वाले इतिहास में इनका नाम दर्ज होगा। यह मैं कह सकता हूं।’

उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री की एक गरिमा होती है बोलने की। प्रधानमंत्री बोलते हैं तो आम जनता के दिल को छूने वाली बात होनी चाहिए। मुद्दा आधारित राजनीति होनी चाहिए। मोदी जी कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया, यह भी एक जुमला है।’

इससे पहले सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने गहलोत के गृहनगर जोधपुर में चुनावी सभा की और वंशवाद को लेकर गहलोत पर हमला बोला। मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस और उसके साथियों के पास नीचे से ऊपर तक सिर्फ वंशवाद है। यह वंशवाद यहां जोधपुर सीट पर तो और खुलकर है। इसलिए राष्ट्रवाद पर बात करने से इनको डर लगता है।’