Home Blog Page 3151

व्‍लादिमीर पुतिन और किम जोंग उन के बीच पहली शिखर वार्ता आज, खास ट्रेन से पहुंचे हैं किम

0

व्लादिवोस्तोक (रूस) : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ अपनी पहली वार्ता के लिए गुरुवार को यहां पहुंचे. रूसी प्रेस सेवा ने यह जानकारी दी. किम की बख्तरबंद ट्रेन बुधवार को शहर पहुंची थी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ फरवरी में हनोई में वार्ता बेनतीजा रहने के बाद किम गुरुवार को व्लादिवोस्तोक में पुतिन के साथ पहली शिखर वार्ता करेंगे.

उत्तर कोरियाई नेता ने बुधवार दोपहर व्लादिवोस्तोक पहुंचने के बाद कहा, ”मैं उम्मीद करता हूं कि यह बैठक सफल एवं सार्थक रहेगी.” वार्ता को लेकर बहुत ही गोपनीयता बरती गई है और इसकी घोषणा भी अंतिम क्षणों में हुई थी. विशेषज्ञों ने कहा कि वाशिंगटन के साथ गतिरोध के बीच किम व्यापक अंतरराष्ट्रीय समर्थन की तलाश कर रहे हैं.

किम ने अपनी ट्रेन के सीमा पार करने के बाद खासान में एक रूसी टेलीविजन से कहा, ”मुझे उम्मीद है कि वार्ता के दौरान…मैं कोरियाई प्रायद्वीप की स्थिति के समाधान और हमारे द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति पर ठोस चर्चा कर पाऊंगा.”

डोनाल्‍ड ट्रंप और किम के बीच वार्ता रही थी बेनतीजा. फाइल फोटो

पुतिन गुरुवार को ही व्लादिवोस्तोक पहुंचेंगे. इसके बाद वह अन्य शिखर सम्मेलन के लिए बीजिंग रवाना होंगे. इससे पहले ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने किम के अपनी निजी ट्रेन में रूस रवाना होने की खबर दी थी.

किम की खास बख्‍तरबंद ट्रेन. फाइल फोटो

उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल में उनके विदेश मंत्री री योंग हो भी शामिल हैं. किम की ट्रेन बुधवार को तूमन नदी पार कर रूस की सीमा में दाखिल हुई.

जम्‍मू-कश्‍मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने ढेर किए 2 आतंकी, सर्च ऑपरेशन जारी

0

नई दिल्‍ली : जम्‍मू और कश्‍मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को गुरुवार सुबह बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने गुरुवार सुबह अनंतनाग के बिजबेहरा के बगेंदर मोहल्‍ला में दो आतंकियों को एनकाउंटर में मार गिराया है. आतंकियों से सुरक्षाबलों की यह मुठभेड़ सुबह शुरू हुई थी. बताया जा रहा है कि मारे गए दोनों आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े हुए हैं.

मारे गए दोनों आतंकियों की पहचान सफदर अमीन भट्ट और बुरहान अहमद गनी के रूप में हुई है. दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं.सुरक्षा बलों को एनकाउंटर वाली जगह से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी मिला है. इस संबंध में पुलिस ने केस भी दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया.

इसी बीच आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षा बलों की ओर से की गई गोलीबारी में दोनों आतंकी ढेर हो गए. हालांकि इलाके में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है.

लोकसभा चुनाव 2019 LIVE: आज राजस्थान दौरे पर राहुल गांधी, तीन रैलियों को करेंगे संबोधित

0

वाराणसी में आज PM नरेंद्र मोदी का मेगा रोड शो

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आज पीएम मोदी का रोड शो है। वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर उनका विमान उतरेगा। यहां से पीएम मोदी सीधे कार से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय जाएंगे और लंका गेट पर पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी का रोड शो शुरू होगा।

आज राजस्थान दौरे पर राहुल गांधी, तीन रैलियों को करेंगे संबोधित

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज राजस्थान दौरे पर रहेंगे। राजस्थान में वे तीन चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पहली जनसभा अजमेर में करेंग। दूसरी रैली जालौर और तीसरी सभा कोटा में करेंगे।

गठबंधन करने से चूकी AAP ने अब कांग्रेस के लिए बनाया प्लान ‘स्पेशल 24’, जानिए क्या है ये

0

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के गठबंधन की बात नहीं बन सकी। ऐसे में आम आदमी पार्टी नई रणनीति अपना रही है। आप ने कांग्रेस का पर्दाफाश करने के नाम पर 24 टीमें बनाई हैं जो घर घर जाकर कांग्रेस कि खिलाफ प्रचार करेंगी। ये टीमें जनता को समझाने की कोशिश करेंगी कि यदि वे कांग्रेस को वोट देते हैं तो कैसे उनका वोट पूर तरह व्यर्थ हो जाएगा।

कांग्रेस के खिलाफ पैंफलेट जारी करेगी आप

बुधवार को आम आदमी पार्टी के दिल्ली के संयोजक गोपाल राय ने इन 24 टीमों को बुलाकर बैठक की और इस काम को लेकर उन्हें रास्ता दिखाया। इंडिया टुडे टीवी के हवाले से खबर है कि गोपाल राय ने कहा कि पार्टी 24 अलग अलग पैंफलेट के जरिए राजनितिक पार्टियों पर निशाना साधेगी।

 

‘दिल्ली में एक भी सीट नहीं जीतेगी कांग्रेस’

इन 24 टीमों में महिलाओं, सीनियर सिटीजन, यूथ, लीगल, डॉक्टर, मानरिटी, ऑटो, ई-रिक्शा, साउथ इंडियन और ओबीसी विंग, स्ट्रीट वेंडर और पूर्वांचल की यूनिट भी है। गोपाल राय ने कहा कि- कांग्रेस दिल्ली में एक भी सीट नहीं जीतेगी। इस मामले में ये जरूरी है कि दिल्ली के लोगों को बताना जरूरी है कि अगर उन्होंने कांग्रेस को वोट दिया तो उनका वोट व्यर्थ हो जाएगा। कांग्रेस से गठबंधन न होने से बीजेपी को फायदे के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि- बीजेपी कमजोर और डरी हुई है। यही वजह है कि बीजेपी समय पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं कर रही है। हम बीजेपी को हरा देंगे।

 

‘दिल्ली की जनता करेगी आप पर हमला’

उधर कांग्रेस भी आप और बीजेपी पर हमले के लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और उत्तर पश्चिमी दिल्ली के उम्मीदवार राजेश लिलोथिया ने कहा कि- आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों से झूठे बादे कर रही हैं। अब कांग्रेस नहीं बल्कि दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी पर हमला करेगी।

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के लिए पहली पसंद : सर्वे

0

नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पद के लिए लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. उनके प्रतिद्वंद्वी राहुल गांधी इस मामले में उनसे बहुत पीछे हैं. सीवोटर-आईएएनएस ट्रैकर के नए सर्वे में यह खुलासा हुआ है. 20 अप्रैल को किया गया सर्वे दर्शाता है कि प्रधानमंत्री पद के लिए लोगों की पहली पसंद के रूप में मोदी करीब 35 पर्सेंट नंबर से राहुल से आगे हैं.

करीब 12 हजार लोगों से की गई बातचीत

11,838 लोगों से जब पूछा गया कि प्रधानमंत्री बनने के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार कौन है, तो जवाब में 56.43 फीसदी लोगों ने कहा कि नरेंद्र मोदी. राहुल गांधी 22 पर्सेंट वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे. लोकसभा चुनाव 2019 की प्रक्रिया शुरू होने से पहले से ही मोदी प्रधानमंत्री पद के लिए पहली पसंद रहे हैं और चुनाव में तीसरे दौर की वोटिंग तक भी उनकी स्थिति ऐसी ही बनी हुई है.

मार्च के पहले हफ्ते में बीजेपी नेता की लोकप्रियता 60 फीसदी के स्तर को पार कर गई थी. लोकप्रियता के मामले में अभी भी उनका दबदबा कायम है. आंकड़ों में राहुल की स्थिति लगभग स्थिर बनी हुई है. वह दूसरे स्थान पर बने हुए हैं लेकिन मोदी से बहुत पीछे हैं. मतदाताओं के बीच किसी दूसरे नेता को लेकर ज्यादा रुझान देखने को नहीं मिला.

हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और गुजरात जैसे राज्यों में मोदी 70 प्रतिशत से अधिक जवाब देने वालों की पहली पसंद थे. नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता छह मार्च को चरम पर रही, जब सर्वे में शामिल 62.3 फीसदी लोगों ने उन्हें प्रधानमंत्री बनने के लिए पहली पसंद बताया.

दूसरी ओर, राहुल गांधी के लिए सबसे अच्छा आंकड़ा, 26.04 फीसदी एक जनवरी को रहा. तब से यह लगातार गिरावट पर है. उनको पसंद करने की रेटिंग में तीसरे चरण तक सुधार के कोई संकेत नहीं मिले हैं.

खुशखबरी! सोना खरीदना लगातार दूसरे दिन सस्ता! अब 10 ग्राम की कीमतें गिरकर इतने रुपये हुई

0

प्रियंका गांधी का पीएम पर हमला कहा : चौकीदार अमीरों के होते हैं, गरीबों के नहीं

0

फतेहपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को खागा कस्बे में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वे जनता को नहीं समझते। वे हमेशा विदेश में दिखाई देते हैं। इतना ही नहीं बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ इंटरव्यू भी करवाते हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज जनता के लिए नहीं, उद्योगपतियों को आगे बढ़ाने के लिए नीतियां बनाई जा रही हैं।

प्रियंका ने कहा कि वे बनारस गई तो पता चला कि प्रधानमंत्री गांव नहीं जाते हैं। इस सरकार ने रोजगार घटाने का काम किया है। सरकार ने मनरेगा को पूरी तरह से बंद कर दिया है। आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि नेता को जनता की बात समझनी चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि नेता जनता के बीच जाए। लेकिन प्रधानमंत्री हमेशा विदेशों में दिखाई देते हैं। बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ इंटरव्यू करवाते हैं।

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री के मैं भी चौकीदार कैंपेन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चौकीदार अमीरों के होते हैं, गरीबों के नहीं। दरअसल, आज ही सभी मीडिया चैनलों पर फिल्म स्टार अक्षय कुमार के साथ नरेंद्र मोदी की बातचीत का प्रसारण हुआ है। लिहाजा प्रियंका ने मोदी को इस बात पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ‘न्याय’ की बात करती है। उनकी सरकार आई तो सभी को 72 हजार मिलेंगे। बता दें प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद दूसरी बार प्रत्याशी राकेश सचान के समर्थन में फतेहपुर पहुंची थीं। इससे पहले वे यहां रोड शो कर चुकी हैं। राकेश सचान सपा छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला बीजेपी की मौजूदा सांसद साध्वी निरंजन ज्योति से है।

छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण में कम हुआ मतदान, भाजपा चिंतित

0

रायपुर। प्रदेश में अंतिम चरण में मतदान में प्रतिशत कम हुआ है, इसे लेकर भाजपा के दिग्गज नेताओं में दहशत का माहौल है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के सात लोकसभा सीट पर 23 अप्रैल को अंतिम चरण चुनाव हुआ। पिछले बार आम चुनाव की अपेक्षा इस बार चुनाव में मतदान कम होने की खबर है। 2014 में जिस प्रकार मतदान का प्रतिशत बढ़ा था और केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान पिछले बार से कम मतदान हुआ है। इसे लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में दहशत का माहौल बना है। क्योंकि छत्तीसगढ़ में लोगों ने मतदान तो किया है, लेकिन प्रतिशत कम हुआ है।

ग्लिब्स टीम ने भाजपा के प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव से मतदान में प्रतिशत कम होने को लेकर जब चर्चा की तो उन्होंने कहा कि प्रतिशत भले ही कम हुआ है लेकिन केंद्र में एक बार फिर से मोदी की सरकार बनेगी। क्योंकि जनता मोदी की योजना और उनके कार्य से खुश हैं। मतदान करने पहुंचे लोगों ने नरेन्द्र मोदी के नाम पर वोट दिया है और जनता का विश्वास से ही भाजपा की जीत होगी। केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी क्योंकि कांग्रेस वंशवाद पर चल रही है और भाजपा ने वंशवाद का दरकिनार कर चुनाव लड़ा है और जीत हासिल कर रही है।

बेटे की आवाज सुनते ही कोमा से बाहर आ गई मां!

0

आबूधाबी। हम जो यह घटना बताने जा रहे हैं यह भले ही एक फिल्मी कहानी लगे या फिर कोई मजाक कह दे लेकिन यह हकीकत है कि पिछले 27 सालों से कोमा में पड़ी एक मां अपने बेटे की आवाज सुनकर कोमा से लौट आई है। इसी से पता चलता है कि मां-बेटे का रिश्ता कितना अनमोल होता है। इससे यह भी साबित होता है कि एक मां को जितना लगाव अपने बच्चों से हो सकता है शायद उतना किसी से नहीं। मां-और बेटे के प्रेम की एक ऐसी ही अनोखी दास्तान संयुक्त अरब अमीरात में देखने को मिली। यहां की एक महिला मुनीरा अब्दुल्ला 27 साल पहले सन 1991 में कार से कहीं जा रही थीं कि तभी एक स्कूल बस से उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया। हादसे के वक्त उनका बेटा भी उनके साथ ही था। जो उस समय महज 4 साल का था। बच्चे को ज्यादा चोट न आए इसके चक्कर में मुनीरा बुरी तरह जख्मी हो गईं।  इसके बाद से ही वे हॉस्पिटल में भर्ती थीं। लंबे समय तक ट्रीटमेंट चलने के बाद भी जब कोई फायदा नहीं हुआ तो उनके परिवार वाले इलाज के लिए लंदन लेकर गए। वहां पर भी कई महीनों इलाज चला लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उनके परिवार वाले उन्हें वापस ले आए। उनकी मदद की वजह से ही मुनीरा को इलाज के लिए जर्मनी भेजा जा सका। वहां पर योग्य डॉक्टर्स की टीम ने मुनीरा की मसल्स का ऑपरेशन किया जिसके बाद वो कुछ ठीक हुईं। ऐसे ही एक दिन अस्पताल में उनका बेटा किसी से बातें कर रहा था जोकि मुनीरा ने सुनीं। उनकी आवाज का असर कुछ ऐसा हुआ कि 27 साल बाद मुनीरा कोमा से लौट आईं। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे से बातें की। फिलहाल अब वे ठीक हैं और अपने परिवार के साथ हैं।

सऊदी अरब में 37 लोगों की दी सिर काटने की सजा, दुनियाभर में निंदा

0

सऊदी अरब। सऊदी अरब ने एक दिन पहले अपने ही देश के 37 लोगों को सिर काटकर मौत की सजा दे दी है। इससे पूरी दुनिया में कोहराम मच गया है और इसकी आलोचना की जा रही है। इस तरह की मौत की सजा बंद करने की मांग भी की जा रही है। बता दें कि सऊदी अरब में राजनीतिक असंतोष और इससे जुड़ी गतिविधियों को भी आतंकवाद की श्रेणी में रखा जाता है। इसकी सजा मौत ही मुकर्रर है। जिन 37 लोगों के सिर कलम किए गए, वो सभी सऊदी अरब के ही नागरिक थे। उन्हें ये सजा रियाद, मक्का और मदीना, कासिम प्रांत और पूर्वी प्रांत में दी गई। ये कहा गया कि सभी लोग आतंकवादी और चरमपंथी विचारधारा से जुड़े हुए थे। ये देश की सुरक्षा को अस्थिर करना चाहते थे।  माना जाता है कि इन सभी ने एक प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। सऊदी अरब का कहना है कि ये फैसला सबूतों के आधार पर शाही आदेश और कोर्ट की सहमति से लिया गया। बता दें कि आकंड़ों के अनुसार सऊदी अरब में इस साल की शुरुआत से लेकर अब तक कम से कम 100 लोगों को मौत की सजा दी जा चुकी है। सऊदी अरब में प्रदर्शन करना या फिर राजनीतिक पार्टियों का गठन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बावजूद पिछले कुछ सालों में कई प्रदर्शनकारी, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मौत की सजा मिल चुकी है।