Home Blog Page 3154

पांच साल हो गए, मोदीजी ने कोई वादा पूरा नहीं किया : राहुल गांधी

0

बांसवाड़ा। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को बांसवाड़ा पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी रैली में मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि  70 साल में पहली बार 15 लोग देश का करोड़ों रुपए लेकर भाग गए। उन्होंने पांच साल अन्याय किया। अब मैं न्याय करूंगा। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले 5 सालों से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं लेकिन 15 से 20 सबसे अमीर लोग सरकार चला रहे हैं। राहुल ने कहा कि  मोदी जी ने आपसे वादा किया था कि 15 लाख रुपए हर बैंक अकाउंट में डालूंगा,  2 करोड़ रोजगार दूंगा। 5 साल हो गए, कोई वादा पूरा नहीं किया.  राहुल गांधी ने रैली में कहा कि हमारी सरकार आई तो किसी युवा को उद्यम चालू करने के लिए सरकार से अनुमति की जरूरत नहीं होगी।  बांसवाड़ा के बेणेश्वर में आयोजित अपनी पहली चुनावी सभा में राहुल गांधी ने किसानों पर फोकस करते हुए कहा कि 2019 के बाद किसानों के लिए अलग से विशेष बजट बनेगा। राहुल गांधी बेणेश्वर पहुंचने के बाद पहले सीधे बेणेश्वर धाम गए और वहां दर्शन किए। उसके बाद सभा स्थल पर पहुंचे राहुल ने अपने संबोधन में केन्द्र सरकार और बीजेपी पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि मोदी राज में आदिवासियों के लिए कोई काम नहीं हुआ। मोदी ने गरीब और आदिवासियों के साथ अन्याय किया है। मोदी ने आदिवासियों का जल, जंगल और जमीन छीनने का काम किया है। कांग्रेस गरीब और कमजोर लोगों की पार्टी है, हम न्याय करेंगे।

Lok Sabha Elections 2019: मतदान के दौरान जब अचानक VVPAT मशीन के अंदर से निकला सांप

0

कन्‍नूर। केरल के कन्‍नूर लोकसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान एक पोलिंग बूथ पर ऐसी घटना सामने आई जो हर तरह से असामान्‍य है। यहां के मैय्यिल कंडाक्कई के एक पोलिंग बूथ में वीवीपैट (VVPAT) मशीन के अंदर सांप मौजूद था। जिस वक्त मतदान हो रहा था उसी समय एक मतदाता ने वीवीपैट मशीन में सांप देखा जिसके बाद वहां लाइन में खड़े मतदाताओं में दहशत फैल गई।

सापं को जल्‍द से जल्‍द वहां से हटा दिया गया। हालांकि इसके चलते कुछ देर तक मतदान जरूर बाधित रहा। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे फेज में 13 राज्य और 2 केंद्रशासित प्रदेश की 117 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ : मतदान की कतार में खड़ी महिला की चक्कर आने के बाद मौत

0

रायगढ़। रायगढ़ में मंगलवार को मतदान केंद्र के सामने लाइन में खड़ी महिला को चक्कर आने के चलते उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 3 के मतदान केंद्र पशु चिकित्सालय में मतदान की लाइन में खड़ी अंजली टोप्पो को अचानक चक्कर आने से वह बोहश होकर गिर गयी। महिला को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में तीन बजे तक 55.29 प्रतिशत मतदान

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अंतिम चरण की सात लोकसभा सीटों पर मतदान शान्तिपूर्वक जारी है। दोपहर तीन बजे तक 55.29 प्रतिशत मतदान हो चुका है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार तीसरे एवं राज्य के आखिरी चरण में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर, कोरबा, रायगढ़ तथा सरगुजा लोकसभा क्षेत्रों में मतदान शान्तिपूर्ण जारी है। तीन बजे तक 55.29 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदान की निर्धारित अवधि समाप्त होने में अब केवल दो घंटे से भी कम समय शेष रह गए है। शाम पांच बजे मतदान समाप्त हो जाएगा। राजधानी रायपुर सहित चुनाव वाले सभी क्षेत्रों में अभी भी तमाम मतदान केन्द्रों पर कतारे लगी हुई है। इन सीटों पर कुल 123 उम्मीद्वार मैदान में है। रायपुर एवं बिलासपुर सीटों पर 25-25 ,रायगढ़ में 14, कोरबा में 13, जांजगीर-चापा में 15, दुर्ग में 21 एवं सरगुजा में 10 उम्मीद्वार चुनाव मैदान में हंै।

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर लगाया आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, चुनाव आयोग से करेगी शिकायत

0

नई दिल्ली। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए अभी शाम पांच बजे चुनाव आयोग से शिकायत करने की बात कही है। कांग्रेस ने बताया कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान वोट डालने  आज सुबह करीब साढ़े सात बजे पीएम मोदी गांधीनगर पहुंचे थे। पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचे थे और वोट डालने के बाद कुछ देर पैदल चले। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किय और लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की। वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी जब बाहर निकले तो मोदी-मोदी के नारे लगने लगे थे। मोदी ने लोगों से कहा कि वोटर आईडी में आतंकवाद के आईईडी से ज्यादा ताकत है। जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मतदान केंद्र पहुंचे थे, लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई थी और मोदी-मोदी के नारे लगाए जा रहे थे, ऐसे में कुछ पल के लिए एक रोड शो जैसा दृश्य बनने लगा था।

रायपुर : दोपहर दो बजे तक रायपुर में हुए 39 प्रतिशत मतदान

0

रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का आज मतदान हो रहा है। दोपहर दो बजे तक राज्य निवार्चन आयोग ने हुए मतदानों की सूची जारी की है। जिसके अनुसार रायपुर में 39 प्रतिशत, सरगुजा 46.91 प्रतिशत, रायगढ़ 48.23 प्रतिशत, जांजगीर चाप 45.36 प्रतिशत, कोरबा 39.57 प्रतिशत, बिलासपुर 39.86 प्रतिशत व दुर्ग 41.66 प्रतिशत मतदान हुआ।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने किया मतदान

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं सक्ति विधायक डॉ. चरणदास महंत ने मंगलवार को अपने गृहग्राम सारागांव में अपने परिवार के सदस्यों के साथ लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में अपने मत का प्रयोग करते हुए इस महायज्ञ में सभी को भागीदारी निभाने की अपील की। डॉ. महंत ने आज अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र में पहंच कर लाईन में लगकर मतदान किया। इसके बाद डॉ. महंत सक्ति पहुंचकर नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल सहित अनेक लोगों से मतदान संबंधी चर्चा कर पूरे क्षेत्र में शांति से हो रहे मतदान की जानकारी ली।

छत्तीसगढ़ : ट्रांसजेंडर विद्या और वीणा ने डाला वोट

0

रायपुर। आदर्श मतदान केंद्र सरस्वती कन्या शाला लिली चौक पुरानी बस्ती में ट्रांसजेंडर विद्या राजपूत और वीणा सेन्द्रे मतदान करने पहुंचीं। यहां उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद उन्होंने हर्ष व्यक्त किया।

छत्तीसगढ़ : फत्तेपुर पोलिंग बूथ में 12 बजे तक 16 ग्रामीणों ने किया मतदान

0

अंबिकापुर। सरगुजा लोकसभा के विकासखंड उदयपुर अंतर्गत फत्तेपुर पोलिंग बूथ में दोपहर लगभग 12 बजे तक 16 ग्रामीणों के मतदान किए जाने की खबर आ रही है।

आपको बता दें कि लोगों का विरोध इस बात से है कि परसा कोल ब्लॉक के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य बिना सर्वे किए जाने व ग्रामीणों को विश्वास में लिए बगैर किया जा रहा है। खदान के लिए भूमि प्रदान नहीं किए जाने और सर्वे का विरोध सहित अन्य मुद्दों के संबंध में विगत कुछ दिनों पूर्व कलेक्टर सरगुजा को फतेहपुर एवं हरिहरपुर के ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार करने का ज्ञापन सौंपा था लेकिन प्रशासन की ओर से ग्रामीणों की मांग के संबंध में कोई सार्थक पहल नहीं किया गया। जिसको लेकर आज ग्रामीणों ने मतदान नहीं करने का निर्णय लिया है। वहीं फत्तेपुर पोलिंग बूथ में कुल 551 मतदाता हैं जिनमें 271 पुरुष और 280 महिला मतदाता शामिल हैं। ग्रामीणों से बात करने पर उन्होंने कहा कि अगर उच्चाधिकारी हमारी मांगों पर विचार करें और सार्थक पहल करें तो हम मतदान करने तैयार हैं।

छत्तीसगढ़ में दोपहर 1 बजे तक 42.97 प्रति हुआ मतदान

0

रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दौरान आज प्रदेश में सात सीटों के लिए मतदान हो रहा है। वहीं दोपहर 1:00 बजे तक 42. 97 प्रतिशत मतदान किए जाने की खबर आ रही है।