Home Blog Page 3156

छत्तीसगढ़ : पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने किया मतदान

0

रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण मतदान के दौरान आज सुबह पूर्व मंत्री राजेश मूणत मतदान करने राजधानी रायपुर के मौदहा पारा स्थित गुजराती स्कूल पहुंचे।

रायपुर : 95 वर्षीय देवमती ने किया मतदान

0

रायपुर। देश सहित प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान के लिए गांवों सहित शहरों में मतदान के लिए मतदाताओं में उत्साह है। मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। मंगलवार को 95 वर्षीय देवमती ने मतदान केंद्र 235 टुंडा रामपुर 20 में वोट डाला।

जयाप्रदा ने मायावती को ‘एक्सरे’ वाली आंखों से देखा, पड़ गया बहुत महंगा !

0

रामपुर लोकसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी जया प्रदा के एक बयान को लेकर सोमवार को FIR हुई है. दरअसल आजम खान के आपत्तिजनक बयान के बाद जया प्रदा ने भी विवादित बयान दिया था.

उन्होंने कहा था कि, ‘आजम खान ने मेरे खिलाफ जो कमेंट किया था उसे देखते हुए मायावती जी आपको सोचना चाहिए, उनकी एक्स-रे जैसी आंखें आपके ऊपर भी, कहां-कहां डाल कर देखेंगी.’

जाहिर है, इस बयान से उन्होंने मायावती को सलाह दी थी कि अगर रामपुर में वो आती है तो आजम की X-RAY वाली आंख सब देख लेगी. इसी बयान को लेकर जयाप्रदा पर असंज्ञेय अपराध की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ है.

बता दें कि बीते 14 अप्रैल को BJP की प्रत्याशी जया प्रदा को लेकर आजम खान ने आपत्तिजनक बयान दिया था. चुनाव आयोग ने उनके बयान पर कार्रवाई करते हुए चुनावी प्रचार करने पर 72 घंटे की रोक लगाई थी.

बीजेपी की मंत्री की सुनिए- राहुल गांधी के गले में बम बांधकर भेज दो पाकिस्तान

0

लोकसभा चुनाव में जीत पाने के लिए नेताओं को किसी भी हद तक जाने में कोई गुरेज नहीं है. भाजपा नेता पंकजा मुंडे कांग्रेस को कोसने में इतनी मशगूल हो गईं कि उनको पता ही नहीं चला कि उनके शब्द कब लक्ष्मण रेखा पार कर गए. महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर पंकजा मुंडे ने रविवार को जालना में चुनावी रैली को संबोधित कर रहीं थीं. वो कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार और राहुल गांधी पर हमला बोल रहीं थी. इस दौरान मुंडे ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने वाले राहुल गांधी के गले में बम बांध कर दूसरे देश भेज देना चाहिए.

महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष राव साहेब दानवे जालना संसदीय क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं. दानवे की एक सभा में पंकजा मुंडे ने कहा, ‘हमने अपने सैनिकों पर कायराना हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक किया, वे पूछते हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक कहां हुआ, मैं कहती हूं राहुल गांधी के गले में बम बांध दो और उसे वहां भेज दो.’

वो आगे बोलीं, ‘आजकल कोई भी खड़ा होता है और पीएम नरेंद्र मोदी से सवाल करने लगता है, मोदी ऐसे लोगों को जानते तक नहीं फिर भी ये लोग पूछते हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक कहां हुई, कितने लोग मरे, ऐसे लोगों को बम से बांध देना चाहिए और हेलिकॉप्टर से फेंक देना चाहिए. तब इन लोगों को पता चल जाता.’

कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने उनके बयान की निंदा की है. सचिन ने कहा, ‘भाजपा नेताओं के सस्ते विचार एक बार फिर साबित हो रहे हैं. हम उनसे कुछ भी कम की उम्मीद नहीं करते हैं. जो लोग शहीद (करकरे) को राष्ट्र विरोधी करार देते हैं, वे किसी भी हद तक जाने में सक्षम हैं. हम मुंडे के बयान की निंदा करते हैं.

केंद्रीय मंत्री को ब्लैकमेल कर रही थी लड़की, दो करोड़ रूपये लेने आई और धरी गई

0

नोएडा से सांसद और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा से ब्लैकमेलिंग से दो करोड़ रुपये मांगे जा रहे थे. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक लड़की नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल में पैसे लेने आई थी. इसकी जानकारी पहले से ही एसएसपी समेत पुलिस के कई आलाधिकारियों को दे दी गई थी. जैसे ही लड़की पैसे लेने अस्पताल पहुंची पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया.

महेश शर्मा ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली स्थित किसी गैंग ने महेश शर्मा को टार्गेट किया था और महेश शर्मा ने दो करोड़ की रकम मांगी गई थी. फिलहाल लड़की से पूछताछ की जा रही है. लड़की के पास से एक लेटर भी मिला है. लेटर में लिखा है कि महेश शर्मा से आज शाम तक 45 लाख और परसो तक दो करोड़ की रकम लेने की बात लिखी है.

लड़की के पास से एक टैब भी बरामद किया गया है. इस टैब में ग्रुप वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग भी है. वीडियो में महेश शर्मा भी दिखाई पड़ रहे हैं लेकिन कोई खास बातचीत नहीं है. फिलहाल लड़की को अरेस्ट कर लिया गया है. पूछताछ करने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

अब क्या करेंगे गुरु : सिद्धू को 72 घण्टे मुंह पर लगाना है ताला

0

केन्द्रीय चुनाव आयोग ने एक विवादित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता व पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया है। आयोग के इस फैसले के बाद सिद्धू 72 घंटों तक चुनाव प्रचार से दूर रहेंगे। आयोग ने बिहार में नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से एक चुनावी जनसभा में दिए गए विवादित बयान को गंभीरता से लेते हुए उनके भाषण की सीडी मंगवाई थी।

सिद्धू ने बिहार के कटिहार जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को हराना है तो सभी मुस्लिम मतदाताओं को एकजुट होकर वोट करना होगा। सिद्धू के इस बयान के बाद विवाद उत्पन्न हो गया। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने सिद्धू के इस बयान की निंदा करते हुए चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। आयोग ने सिद्धू के बयान की सीडी की जांच करने के बाद ये फैसला लिया है।

तीसरा चरण में भाजपा के लिए कड़ा मुकाबला, यहां फंसा है पेच

0

आम चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को सबसे ज्यादा 117 सीटों पर वोटिंग शुरू है। गुजरात, केरल, गोवा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, असम, दादर नागर हवेली और दमन-दीव की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। आज के चुनाव की विशेषता यह है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। अमित शाह अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। वह गांधीनगर से उम्मीदवार हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तीसरे चरण में केरल के वायनाड से मैदान में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य होने के भाजपा इस बार भी गुजरात की सभी सीटों पर जीत के प्रति आश्वस्त है।

बताते चले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के सामने गृह राज्य गुजरात सहित महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में अपनी जीती हुई सीटों को बरकरार रखने की चुनौती है। तीसरे चरण की आधे से ज्यादा सीटें 2014 में बीजेपी ने जीती थीं।

वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस बार अमेठी के साथ-साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनावी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला इस चरण में होना है। ऐसे में कांग्रेस बनाम बीजेपी की सियासी मुकाबले में दोनों पार्टियों की साख दांव पर लगी हुई है। हालांकि कई राज्यों में क्षत्रप भी अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने और किंगमेकर बनने की कोशिशों में जुटे हैं।

बीजेपी की साख दांव पर

तीसरे चरण की जिन 117 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है, इनमें से 2014 में एनडीए को 67 सीटें मिली थी. बीजेपी अकेले 62 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. इनमें बीजेपी की सभी 26 की 26 सीटें जीती थी. यूपी की 10 में से 7, कर्नाटक की 14 में से 11, महाराष्ट्र की 14 में से 6, गोवा की 2, छत्तीसगढ़ की 7 में 6, बिहार की 5 में से 1, दादर नागर हवेली की 1 और दमन दीव की एक सीट बीजेपी ने जीती थी। इसके अलावा बीजेपी की सहयोगी शिवसेना ने तीन सीटें जीती थी और एलजेपी एक सीट जीतने में कामयाब रही थी।

15 राज्य, 117 सीटो पर वोटिंग जारी, PM मोदी ने अहमदाबाद में किया मतदान

0

नई दिल्ली । आम चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को सबसे ज्यादा 117 सीटों पर वोटिंग शुरू है। गुजरात, केरल, गोवा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, असम, दादर नागर हवेली और दमन-दीव की सभी लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। आज के चुनाव की विशेषता यह है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। अमित शाह अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। वह गांधीनगर से उम्मीदवार हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी तीसरे चरण में केरल के वायनाड से मैदान में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह राज्य होने के भाजपा इस बार भी गुजरात की सभी सीटों पर जीत के प्रति आश्वस्त है।

इस बीच बताते चले इन वीआईपी सितारों की लिस्ट में टॉप पर हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गांधीनगर के रानिप पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला. प्रधानमंत्री खुली जीप में सवार होकर पोलिंग बूथ तक वोट डालने पहुंचे जहां बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने उनका स्वागत किया।

वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरे देश में तीसरे चरण का मतदान हो रहा है, मेरा सौभाग्य है कि मुझे भी आज मेरा कर्तव्य निभाने का मौका मिला, ये मेरे लिए गौरवपूर्ण पल है कि मेरे गृह राज्य गुजरात में वोट दिया, जैसे कुंभ में स्नान कर आनंद मिलता है वैसे ही वोट डालकर आनंद मिलता है. PM मोदी बोले कि पहली बार जो वोट दे रहे हैं ये सदी उनकी ही सदी है, इसलिए नए मतदाताओं को वह विशेष आग्रह करेंगे कि वे सभी 100 फीसदी मतदान करें।

मतदान से पहले उन्होंने अपनी मां हीराबेन का आशीर्वाद लिया, पीएम अपनी मां से मिलने घर पहुंचे थे। इस दौरान मां ने उन्हें मीठा खिलाया और आशीर्वाद के तौर पर चुनरी भी दी। इसके अलावा अमित शाह, अरुण जेटली, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी पूर्व सीएम केशुभाई पटेल, कांग्रेस नेता अहमद पटेल भी आज अपना वोट गुजरात में डालेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने स्मृति ईरानी को जारी किया नोटिस

0

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मानहानि मामले में कांग्रेस नेता संजय निरुपम की याचिका पर सुनवाई करते हुए सोमवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को नोटिस जारी किया। उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली एक पीठ ने निरुपम की उनके खिलाफ  ईरानी की मानहानि याचिका पर जारी समन दिल्ली उच्च न्यायालय के रद्द करने से इन्कार करने के फैसले को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत में लगायी गयी गुहार पर सुनवाई करते हुए यह नोटिस जारी किया। पीठ ने कहा, ‘हम निरुपम की अर्जी पर 29 अप्रैल को सुनवाई करेंगे।’ निरुपम ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ जारी समन को दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा रद्द करने से इन्कार करने के फैसले को चुनौती दी है। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता ईरानी ने निरुपम के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है, जिसको लेकर अदालत ने निरुपम को नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि निरुपम ने भी ईरानी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए मानहानि याचिका दायर कर रखी है।

छत्तीसगढ़ : तीसरे चरण में सात लोकसभा क्षेत्रों में मतदान कल

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 23 अप्रैल को तीसरे चरण के मतदान वाले सभी सात लोकसभा क्षेत्रों सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सवेरे सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने सोमवार को यहां बताया कि तीसरे चरण के मतदान वाले इन सातों लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत 58 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सामरी, प्रेमनगर, भटगांव, प्रतापपुर, रामानुजगंज, लुण्ड्रा, अम्बिकापुर और सीतापुर विधानसभा क्षेत्र शामिल है। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जशपुर, कुनकुरी, पथलगांव, लैलूंगा, रायगढ़, सारंगढ़, खरसिया और धरमंजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत अकलतरा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, चन्द्रपुर, जैजेपुर, पामगढ़, बिलाईगढ़ और कसडोल विधानसभा क्षेत्र शामिल है। कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत भरतपुर-सोनहत, मनेन्द्रगढ़, बैकुन्ठपुर, रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार और मरवाही विधानसभा क्षेत्र शामिल है। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कोटा, लोरमी, मुंगेली, तखतपुर, बिल्हा, बिलासपुर, बेलतरा और मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत पाटन, दुर्ग-ग्रामीण, दुर्ग-शहर, भिलाई नगर, वैशाली नगर, अहिवारा, साजा, बेमेतरा और नवागढ़ शामिल है। रायपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर-ग्रामीण, रायपुर-शहर पश्चिम, रायपुर-शहर उत्तर, रायपुर -शहर दक्षिण, आरंग और अभनपुर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।  साहू ने बताया कि इन सातों लोकसभा क्षेत्रों में निर्वाचन की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई  है।