Home Blog Page 316

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने बाल एवं मातृ मृत्यु दर घटाने पर जोर दिया

0

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेकर जिले में बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त न करने और उच्च स्तर की सक्रियता एवं ईमानदारी से काम करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में किसी भी महिला या नवजात शिशु की मृत्यु न हो, इसके लिए हरसंभव कदम उठाएं। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की निरंतर निगरानी करें और समय पर उन्हें अस्पताल पहुंचाएं। उन्होंने मितानिनों के माध्यम से गर्भवती माताओं के एनएनसी जांच, उपचार और देखभाल के साथ नियमित मानिटरिंग करने के निर्देश दिए।

गर्भवती माताओं और नवजात शिशुओं की विशेष देखभाल
कलेक्टर ने प्रसव के बाद जच्चा और बच्चे को कम से कम तीन दिन तक सरकारी और निजी अस्पताल में डॉक्टर की देखरेख में रखने का निर्देश दिया। उन्होंने नवजात शिशुओं का वजन कम होने की स्थिति में प्रारंभिक देखभाल और सतत निगरानी करने पर जोर दिया। साथ ही गर्भवती माताओं को पौष्टिक आहार, स्वास्थ्य संबंधित दवाओं और सावधानियों की जानकारी देने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग को समन्वित अभियान चलाकर जीवनशैली में सुधार और हाई ब्लड प्रेशर व मधुमेह जैसी बीमारियों पर जागरूकता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की संवेदनशीलता के साथ मदद करें और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराएं।

स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा
कलेक्टर ने जिले में स्वास्थ्य अधोसंरचना का जायजा लिया और कंगारू मदर केयर के लिए प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। उन्होंने वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, आयुष्मान भारत, मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण, 102 एंबुलेंस सेवा, मानव संसाधन और आभा कियोस्क के माध्यम से ओपीडी सेवाओं की समीक्षा की। निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्रों को शीघ्र पूरा करने का भी आदेश दिया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि मातृ मृत्यु दर घटाने के लिए सजग रहना और व्यवहार परिवर्तन लाना जरूरी है। बैठक में अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन, डीपीएम संदीप ताम्रकार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर एमडीए अभियान का किया शुभारंभ

0

राजनांदगांव। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के तहत 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान का शुभारंभ कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने किया। कलेक्टर ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन कर इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को अभियान के दौरान दवाओं का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और समन्वय के साथ सक्रिय रूप से काम करने की अपील की।

कलेक्टर ने आमजन से भी आग्रह किया कि वे फाइलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा वितरित की जाने वाली दवाओं का सेवन करें।

एमडीए अभियान से फाइलेरिया की रोकथाम में मिलेगी मदद

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि यह अभियान जिलेभर में चलाया जाएगा और इसके तहत दी जाने वाली दवाएं पूरी तरह से सुरक्षित और प्रभावी हैं। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुशंसित इन दवाओं से फाइलेरिया का संक्रमण रोका जा सकता है, जो एक दीर्घकालिक और विकलांगता उत्पन्न करने वाली बीमारी है।

दवा के सेवन के बाद आ सकते हैं हल्के लक्षण

उन्होंने यह भी बताया कि कभी-कभी दवा के सेवन के बाद हल्का बुखार, सिरदर्द, मतली, थकान या बेचौनी जैसे लक्षण उत्पन्न हो सकते हैं, जो सामान्यत: कुछ समय में ठीक हो जाते हैं। ये लक्षण दवा के प्रभाव और शरीर में मौजूद माइक्रोफाइलेरिया के नष्ट होने के कारण होते हैं, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है।

ब्लॉक स्तर से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक की शुरुआत

दवा का वितरण जिले के सभी विकासखंडों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उप-स्वास्थ्य केंद्रों पर भी किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने दवा का सेवन कर इस अभियान की शुरुआत की और आमजन को फाइलेरिया रोधी दवा सेवन के लिए प्रेरित किया।

सकारात्मक बदलाव की उम्मीद

एमडीए अभियान की सफलता से जिले में फाइलेरिया की समस्या में भारी कमी आ सकती है, जिससे न केवल स्वास्थ्य लाभ मिलेगा बल्कि विकलांगता के मामलों में भी कमी आएगी।

दिल्ली बैठक के बाद जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने राजघाट पर दी श्रद्धांजलि, संगठन को मजबूत बनाने की जताई प्रतिबद्धता

0

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्षों की दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के बाद, राजनांदगांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव ने खैरागढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर और बालोद जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी के साथ महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सभी नेताओं ने राष्ट्रपिता के योगदान को याद करते हुए सत्य, अहिंसा, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
दिल्ली में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने, जनसंवाद को प्रभावी बनाने और वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में कांग्रेस की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। बैठक में संगठनात्मक अनुशासन, वैचारिक स्पष्टता और जन आंदोलनों की रणनीति पर गहन विचार विमर्श हुआ।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने बताया कि दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से प्राप्त दिशा-निर्देश संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देंगे। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और गांधीवादी मूल्यों को आधार बनाकर हम जिले में संगठन को और अधिक सक्रिय, संगठित और जनसमस्याओं के प्रति सजग बनाएंगे। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और जनता के सहयोग से संगठन को नई मजबूती दी जाएगी और कांग्रेस जनआवाज को बुलंद करने वाली सशक्त शक्ति के रूप में उभरेगी।
यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान ने दी।

खैरागढ़ में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सामूहिक दवा सेवन अभियान की शुरुआत

0

खैरागढ़। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 तक छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को फाइलेरिया मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ कलेक्टर सभागृह में कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल द्वारा स्वयं दवा सेवन कर किया गया। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि सभी पात्र व्यक्ति अनिवार्य रूप से दवा का सेवन करें।
कलेक्टर चन्द्रवाल ने जिले में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक दवा सेवन अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को सहयोग के निर्देश दिए।
इस अवसर पर खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी दवा सेवन कर आमजन को दवा खाने हेतु प्रेरित किया।
जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई अंतर्गत दोनों विकासखंडों की कुल 4,36,943 जनसंख्या में से अनुमानित 3,93,249 पात्र व्यक्तियों को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों द्वारा अपने समक्ष फाइलेरिया से बचाव की दवा सेवन कराई जाएगी। फाइलेरिया, जिसे सामान्य भाषा में हाथीपांव कहा जाता है, मच्छर के काटने से होने वाला गंभीर रोग है, जिसका प्रभावी उपचार उपलब्ध नहीं है, इसलिए रोकथाम अत्यंत आवश्यक है।
अभियान के अंतर्गत जिले में 810 प्रशिक्षित दवा प्रशासक दल, 806 बूथ एवं 16 स्वास्थ्य केंद्रों पर एमडीए कॉर्नर स्थापित किए गए हैं। बिहान समूह द्वारा जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार में सहयोग किया जा रहा है। 10 से 12 फरवरी तक आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों एवं शैक्षणिक संस्थानों में बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा। 13 से 23 फरवरी तक घर.घर भ्रमण कर समुदाय स्तर पर दवा दी जाएगी तथा 24 एवं 25 फरवरी को छूटी हुई जनसंख्या को कवर किया जाएगा। साथ ही 10 से 25 फरवरी तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं निजी चिकित्सालयों की ओपीडी के पास एमडीए कॉर्नर के माध्यम से भी दवा सेवन कराया जाएगा।
इस 15 दिवसीय अभियान में 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रोगियों को छोड़कर सभी पात्र व्यक्तियों को उम्र अनुसार डाइएथाइलकार्बामैजिन (डीईसी) एवं एलबेंडाजोल की दवा निःशुल्क दी जाएगी।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की गई कि वे स्वयं दवा सेवन करें तथा अपने परिजनों एवं समुदाय को भी प्रेरित कर जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
उक्त कार्यक्रम में प्रेम कुमार पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सुरेन्द्र ठाकुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा, जिला नोडल अधिकारी डॉ. विवेक बिसेन, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती सोनल धु्रव, विवेक मेश्राम (वीबीडी टेक्निकल सुपरवाइजर), संतोष बर्वे (आरएचओ), युवराज वर्मा (आरएचओ) सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला हॉकी संघ राजनांदगांव की विजयी शुरुआत, रायपुर को 3-2 से हराया

0

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर में स्व. हसन मिर्जा बेग स्मृति यूथ कप 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ हॉकी से मान्यता प्राप्त टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए चौथे मैच में जिला हॉकी संघ राजनांदगांव ने अपने पहले मैच में हॉकी रायपुर को 3-2 गोल से हराकर शानदार शुरुआत की।
इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ तक कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई थी, लेकिन मध्यांतर के बाद राजनांदगांव की टीम ने आक्रामक खेल की शुरुआत की और रायपुर के गोलपोस्ट पर लगातार हमले किए। इसका परिणाम मैच के 32वें मिनट में सुखदेव निर्मलकार के शानदार मैदानी गोल के रूप में सामने आया। इसके बादए 38वें मिनट में खुशाल यादव और 39वें मिनट में कारण साहू ने भी गोल दागे। रायपुर ने दो गोल किए, लेकिन वह राजनांदगांव के आक्रमण को नहीं रोक सके।
इस तरह, 3-2 से जीत हासिल कर राजनांदगांव की टीम ने अगले दौर में प्रवेश किया। इस शानदार जीत पर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सचिव शिवनारायण धकेता और अन्य पदाधिकारियों ने टीम को बधाई दी और उन्हें भविष्य के मैचों के लिए शुभकामनाएं दी।
टीम की इस शानदार जीत पर संगठन के कई पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने टीम को शुभकामनाएं दी, जिनमें नीलम जैन, कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, भूषण साव, प्रकाश सांखला, ज्ञानचंद जैन, गणेश प्रसाद शर्मा, आशा थॉमस, प्रिंस भाटिया, मृणाल चौबे, अजय झा, अनूप श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, और अन्य कई लोग शामिल थे।
राजनांदगांव की यह विजयी शुरुआत इस प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन को और भी शानदार बनाने की उम्मीद जता रही है।

संस्कार सिटी कॉलेज में आयोजित हुआ एक दिवसीय व्याख्यान कार्यक्रम संपन्न

0

राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन ठाकुरटोला, राजनांदगांव में 10 फरवरी, दिन-मंगलवार को राईट्स बेस्ड टीचिंग एंटीग्रेटिंग जेंडर सेन्सिटिविटी विथ इंडियन लॉस विपय पर आधारित एक दिवसीय व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों एवं शिक्षकों में लिग समुदाय के प्रति जागरूकता बढ़ाना व समानता के अधिकारों की जानकारी देना तथा उनके संवैधानिक कानूनी अधिकार की जानकारी देना।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर व मुख्य अतिथि डॉ. निमिपा मिश्रा, पं. किशोरी लाल शुवला विधि महाविद्यालय प्राचार्य के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती पूजन किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य द्वारा अपने उद्बोधन में भारतीय कानून में लिग कानून के बारे में जानकारी दी व समाज में लिग समुदाय के अधिकारों को समझना अत्यंत आवश्यक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की गतिविधि को आगे बढ़ते हुए मुख्य वक्ता डॉ. निमिपा मिश्रा ने अपनी व्याख्यान में बताया कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता अधिकार देना है, लिग अधिकारों का संरक्षण, अधिनियम 2019 शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़े कानून प्रावधान पर प्रकाश डाला, पॉस्को एक्ट बच्चों के बारे में कोई भेदभाव नहीं उनकी बातों को सुनना, सजा का क्या प्रावधान, जाति धर्म किसी भी तरह की भेदभाव नहीं करना है, सबको समान का अधिकार, देना, 0-14 तक बच्चों को निःशुल्क अनिवार्य शिक्षा प्रदान करना और महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित कानून व समाज में अनेक भेदभाव को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम के प्रश्न उत्तर सत्र में उनकी जिज्ञासा का समाधान ववता द्वारा किया गया, जिसमें प्रशिक्षणार्थियो ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार और प्रश्न रखें।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेट देखकर सम्मानित किया गया। सहायक प्राध्यापक शुभम तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बीच नया मानचित्र विवाद…

0

अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते का संदर्भ

हाल ही में अमेरिका और भारत के बीच हुए ऐतिहासिक अंतरिम व्यापार समझौते की सफलता के साथ एक नया ‘मानचित्र विवाद’ उभरा है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) से एक पोस्ट हटा दी, जिसमें जम्मू-कश्मीर (PoK सहित) और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दर्शाया गया था।

विवाद का विवरण

पिछले सप्ताह, जब भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के ढांचे की घोषणा की, तब USTR कार्यालय ने इस उपलब्धि को साझा करने के लिए भारत के मानचित्र का उपयोग किया।

नक्शे की विशेषताएँ: इस मानचित्र में जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) के साथ-साथ अक्साई चिन को भी भारतीय क्षेत्र के रूप में दिखाया गया था।

पोस्ट हटाने का कारण: पोस्ट किए जाने के कुछ समय बाद, USTR के आधिकारिक हैंडल से इस नक्शे वाली पोस्ट को हटा दिया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम संभवतः चीन या पाकिस्तान के कूटनीतिक विरोध या अमेरिकी विदेश विभाग की पुरानी नीति के दबाव में उठाया गया हो सकता है।

व्यापार और कूटनीति का संतुलन

जहाँ भारत और अमेरिका व्यापारिक रिश्तों में ‘स्वर्ण युग’ की ओर बढ़ रहे हैं, वहीं मानचित्र को हटाना यह दर्शाता है कि सीमा विवादों और क्षेत्रीय अखंडता पर अमेरिका का कूटनीतिक रुख जटिल और कभी-कभी विरोधाभासी बना हुआ है। यह घटना भारत के लिए यह याद दिलाती है कि आर्थिक साझेदारी के साथ-साथ क्षेत्रीय संप्रभुता की वैश्विक स्वीकृति के लिए कूटनीतिक संघर्ष निरंतर जारी है।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: CM MK Stalin ने एनडीए पर साधा निशाना…

0

2026 विधानसभा चुनाव की तैयारी

Assembly Elections 2026: तमिलनाडु में 2026 के विधानसभा चुनावों की हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हाल ही में ‘राउंड टेबल तमिलनाडु’ कार्यक्रम में भाग लिया।

चेन्नई के द लीला पैलेस होटल में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने राज्य के विकास पर चर्चा की, साथ ही एनडीए पर तीखा हमला भी किया। स्टालिन ने इसे केवल एक राजनीतिक लड़ाई नहीं, बल्कि ‘आर्य-द्रविड़’ के बीच एक महत्वपूर्ण संघर्ष बताया।

आर्य-द्रविड़ संघर्ष का नया अध्याय

स्टालिन ने कहा कि 2026 का चुनाव आर्य और द्रविड़ विचारधारा के बीच की टकराव का एक नया रूप है। उन्होंने एनडीए पर आरोप लगाया कि यह झूठ, नफरत और सांप्रदायिक तनाव फैलाकर तमिलनाडु की एकता को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र की शक्तियाँ तमिल पहचान, भाषा और संस्कृति पर हमला कर रही हैं। स्टालिन ने स्पष्ट किया कि तमिलनाडु की जनता ऐसी विभाजनकारी राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

‘डबल इंजन’ नहीं, ‘डब्बा इंजन’

स्टालिन ने बीजेपी के ‘डबल इंजन’ मॉडल पर कटाक्ष करते हुए कहा, “जिसे डबल इंजन कहा जा रहा है, वह वास्तव में एक खाली डब्बा है। यह डब्बा इंजन है, जो यहाँ नहीं चलेगा।” उनका इशारा था कि एनडीए का मॉडल तमिलनाडु के लिए उपयुक्त नहीं है।

उन्होंने बताया कि द्रविड़ मॉडल के माध्यम से ही विकास, शिक्षा और सामाजिक न्याय संभव है। स्टालिन ने शांत लेकिन दृढ़ता से कहा कि वे लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने की तैयारी कर रहे हैं।

अल्पसंख्यकों को बांटने की साजिश का आरोप

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए जानबूझकर अल्पसंख्यकों को बांटने की कोशिश कर रहा है, लेकिन तमिलनाडु की जनता इस उकसावे वाली राजनीति का मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने राहुल गांधी के साथ अपने अच्छे संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन की जीत पर कांग्रेस के साथ सत्ता साझा करने पर विचार किया जाएगा।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब बीजेपी दक्षिण में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए AIADMK, PMK और अन्य दलों को एनडीए में शामिल कर रही है। 2021 के चुनाव में डीएमके ने 133 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। अब स्टालिन द्रविड़ विचारधारा को मजबूत करके एनडीए को चुनौती दे रहे हैं। तमिलनाडु में यह चुनाव केवल सत्ता की लड़ाई नहीं, बल्कि पहचान और संस्कृति की रक्षा का मुद्दा बन गया है।

बांग्लादेश में चुनाव से पहले हिंदू व्यापारी की हत्या से बढ़ी चिंता…

0

बांग्लादेश में हिंदू व्यापारी की हत्या

बांग्लादेश में चुनाव से पहले एक हिंदू व्यापारी की क्रूर हत्या ने वहां के हिंदू समुदाय में गहरी चिंता पैदा कर दी है। पिछले शासन के दौरान हिंदुओं पर हुए अत्याचारों की यादें अभी भी ताजा हैं, और अब फिर से वही डर सताने लगा है कि कहीं इतिहास खुद को न दोहराए।

हत्या की घटना

9 फरवरी की रात मयमनसिंह जनपद के दक्षिणकांदा गांव में 62 वर्षीय चावल व्यापारी सुषेन चंद्र सरकार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उन्हें धारदार हथियार से वार कर दुकान के अंदर लहूलुहान छोड़ दिया और लाखों टका लूटकर फरार हो गए। परिवार ने जब खोजबीन की, तो वह खून से सने मिले। चिकित्सकों ने अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके बेटे सुजन सरकार ने कहा कि उनके पिता की किसी से दुश्मनी नहीं थी, फिर भी उनकी हत्या की गई। उन्होंने हत्यारों की शीघ्र पहचान और सजा की मांग की है।

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर सवाल

इस क्षेत्र में एक अन्य हिंदू युवक दिपु चंद्र दास की भी भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इन घटनाओं ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या बांग्लादेश में अल्पसंख्यक सुरक्षित हैं? पिछले एक वर्ष में हत्या, आगजनी, और मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ी हैं। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूहों ने चेतावनी दी है कि राजनीतिक बदलाव के बाद अल्पसंख्यकों पर दबाव बढ़ा है। भारत ने भी चिंता जताई है कि बार-बार हो रहे हमलों को साधारण विवाद बताकर टालना दोषियों का हौसला बढ़ाता है।

चुनाव की तैयारी

12 फरवरी को बांग्लादेश में होने वाले चुनाव में 300 में से 299 सीटों पर मतदान होगा। इस बार अवामी लीग को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी गई है, जिसका शेख हसीना ने विरोध किया है। उनके करीबी पूर्व वित्त मंत्री हसन महमूद ने चुनाव को पूर्व नियोजित बताते हुए कहा है कि यह प्रक्रिया एक खास सोच को सत्ता में बनाए रखने के लिए बनाई गई है।

मुख्य राजनीतिक दलों के बीच टक्कर

चुनावी मैदान में मुख्य टक्कर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और जमात ए इस्लामी के नेतृत्व वाले 11 दलों के गठबंधन के बीच मानी जा रही है। एक जनमत सर्वेक्षण में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के गठजोड़ को बढ़त दिखाई गई है। सर्वेक्षण के अनुसार, 200 से अधिक स्थान इस गठजोड़ को मिल सकते हैं।

बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति

बांग्लादेश में हिंदू और उदार सोच वाले वर्ग में यह भावना बढ़ रही है कि वे दो पाटों के बीच पिस रहे हैं। एक ओर जमीनी स्तर पर हमले और दूसरी ओर भारत की बदलती नीति। 2001 से 2006 के दौरान बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और जमात के शासन में हजारों हिंदू देश छोड़ने पर मजबूर हुए थे।

नई पीढ़ी की सोच

बांग्लादेश की नई पीढ़ी लोकतंत्र और स्वाभिमान की बात कर रही है। विश्वविद्यालयों की दीवारों पर लिखे नारे बताते हैं कि युवा पीढ़ी भारत के प्रभाव को संदेह की नजर से देखती है। चुनावी अनिश्चितता और अल्पसंख्यक सुरक्षा का सवाल बांग्लादेश के लिए एक कठिन मोड़ है।

निष्कर्ष

बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति यह दर्शाती है कि लोकतंत्र केवल चुनावों से नहीं, बल्कि नागरिक सुरक्षा और विश्वास से चलता है। सुषेन चंद्र सरकार की हत्या केवल एक अपराध नहीं, बल्कि राज्य की विश्वसनीयता पर चोट है। भारत और बांग्लादेश के रिश्ते केवल कूटनीति नहीं, बल्कि इतिहास और संस्कृति से जुड़े हैं।

“महाशिवरात्रि 2026: विशेष तिथियाँ और शुभ योग”

0

भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है, जबकि महाशिवरात्रि विशेष रूप से फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष में आती है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी रात भगवान शिव शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे।

मनोकामनाओं की पूर्ति शास्त्रों के अनुसार, शिवलिंग मन, चेतना, ब्रह्म, माया, आत्मा, बुद्धि, आकाश, वायु, अग्नि, जल और पृथ्वी के मिलन का प्रतीक है। इसीलिए महाशिवरात्रि पर की जाने वाली पूजा और ध्यान भक्तों को आध्यात्मिक पुण्य प्रदान करते हैं।

महाशिवरात्रि 2026 की तिथि

महाशिवरात्रि 2026 को लेकर कुछ भ्रम है कि यह 15 फरवरी को मनाई जाएगी या 16 फरवरी को।

हिंदू पंचांग के अनुसार:

  • चतुर्दशी तिथि आरंभ: 15 फरवरी 2026, शाम 5:04 बजे
  • चतुर्दशी तिथि समाप्त: 16 फरवरी 2026, शाम 5:34 बजे

हालांकि हिंदू त्योहार आमतौर पर उदय तिथि (सूर्योदय) के अनुसार मनाए जाते हैं, महाशिवरात्रि निषित काल के दौरान चतुर्दशी के दिन मनाई जाती है। इस नियम के अनुसार, महाशिवरात्रि 15 फरवरी, 2026 को मनाई जाएगी।

निशिता काल मुहूर्त

  • निशिता काल: 12:09 AM से 1:01 AM (देर रात)

महाशिवरात्रि पर पूजा का समय

  • पहला प्रहर: शाम 6:11 बजे से रात 9:23 बजे तक
  • दूसरा प्रहर: 9:23 अपराह्न – 12:35 पूर्वाह्न (16 फरवरी)
  • तीसरा प्रहर: रात 12:35 बजे से सुबह 3:47 बजे तक (16 फरवरी)
  • चौथा प्रहर: सुबह 3:47 – सुबह 6:59 (16 फरवरी)

300 वर्षों के बाद दुर्लभ शुभ योग

महाशिवरात्रि 2026 को अत्यंत शुभ माना जा रहा है क्योंकि लगभग 300 वर्षों में एक बार कई दुर्लभ ग्रहों का संयोजन बन रहा है।

इस दिन;

  • बुध और शुक्र के संयोजन से लक्ष्मी नारायण राजयोग बनेगा।
  • बुध और सूर्य की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा।
  • सूर्य और शुक्र के एक सीध में आने से शुक्रदित्य योग बनेगा।
  • शनि के कुंभ राशि में रहने से शश महापुरुष राजयोग बनेगा।

कुंभ राशि में सूर्य, बुध, शुक्र और राहु की एक साथ उपस्थिति से एक शक्तिशाली चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। ज्योतिषियों का मानना है कि ये योग भक्तों के आध्यात्मिक विकास, समृद्धि और सकारात्मक परिवर्तन को बढ़ावा देते हैं।