Home Blog Page 3166

जम्मू-कश्मीर में बस स्टैंड पर ग्रैनेड से हमला, 18 लोग घायल

0

जम्मू। पिछले दिनों से जारी भारत-पाक में तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर में सतर्कता बरती जा रही लेकिन गुरुवार को यहां बस स्टैंड पर जोरदार धमाका हुआ है। जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावर बस स्टैंड पर ग्रैनेड फेंककर फरार हो गए। इस धमाके में लगभग 18 लोगों के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार यह धमाका पंजाब रोडवेज बस स्टॉप के पास हुआ है। जब धमाका हुआ तब वहां भारी भीड़ थी और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। धामाके के बाद इलाके को पुलिस ने घेर लिया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।

BJP का पलटवार- अनजाने में या जानबूझकर राफेल की प्रतिद्वंदी कंपनियों के हाथों में खेल रहे राहुल

0

नई दिल्ली। राफेल डील से जुड़े कागजों के गायब होने के एजी केके वेणुगोपाल के बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। इसी मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा और राफेल डील मामले में पीएमओ-पीएम नरेंद्र मोदी पर कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी अनजाने में या जानबूझकर राफेल के प्रतिस्पर्धियों के हाथों में खेल रहे हैं।

राहुल गांधी सरासर झूठ बोल रहे हैं
राहुल गांधी सरासर झूठ बोल रहे हैं- बीजेपी

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि ये बिल्कुल बेबुनियाद और शर्मिंदगी भरा आरोप है, राहुल गांधी सरासर झूठ बोल रहे हैं। राहुल गांधी एयर फोर्स पर यकीन नहीं करते हैं, वे सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा नहीं करते हैं। रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे CAG को नहीं मानते हैं। क्या राहुल को पाकिस्तान से सर्टिफिकेट चाहिए। राहुल गांधी अनजाने में या जानबूझकर राफेल के प्रतिस्पर्धियों के हाथों में खेल रहे हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वैसे भी आजकल पाक में राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं की चर्चा खूब हो रही है।

राहुल गांधी
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बोला था हमला

इसके पहले आज, राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार का काम सबकुछ गायब करना है। उन्होंने कहा कि जिनका नाम कागजों में है उनपर कार्रवाई होनी चाहिए। उनके खिलाफ क्यों कार्रवाई नहीं की जा रही है। राहुल गांधी ने राफेल पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि आपको जिसके खिलाफ कार्रवाई करनी है कीजिए, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने सीबीआई डायरेक्टर को हटाया, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी फटकार लगाई थी। उन्होंने अनिल अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डाल दिए।

राहुल गांधी
कागज गायब होने के बयान पर मचा सियासी घमासान

राहुल गांधी ने कहा था कि कागज गायब हुए हैं तो इसका मतलब ये है कि उन कागजों में सच्चाई है। उन्होंने कहा, इनमें साफ लिखा है कि नरेंद्र मोदी सौदेबाजी कर रहे थे और अब ये बात हर कोई कह रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि राफेल डील में नरेंद्र मोदी ने बाईपास सर्जरी की है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इस सरकार के शासन में रोजगार-किसानों के मुद्दे के साथ अब राफेल डील की फाइलें भी गायब हो गई हैं।

लखनऊ में कश्मीरियों की कुछ लोगों ने की पिटाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

0

लखनऊ। भारत और पाक के बीच तनाव का असर राज्यों में भी नजर आता है। पुलवामा हमले के बाद कश्मीरियों पर शुरू हुए हमले पिछले दिनों थम गए थे लेकिन गुरुवार को एक बार फिर लखनऊ में बड़ी घटना हुई है। शहर के डालीगंज चौराहे के पास मेवा बेच रहे कश्मीरियों की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी।

घटना बुधवार की है लेकिन इसका वीडियो अब वायरल हुआ है जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान बजरंग सोनकर के रूप में हुई है।

एसएसपी कलानिधी नैतानी के अनुसार वीडियो में लोग कश्मीरी लोगों की पीटते देखे जा सकते हैं। उन्हें बाद में स्थानीय लोगों ने बचाया। हमले का आरोपी बजरंग सोनकर है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं जिनमें हत्या और अन्य अपराध शामिल हैं।

इंस्पेक्टर हसनगंज धीरज शुक्ला के मुताबिक डालीगंज पुल के पास बुधवार दोपहर तीन कश्मीरी मेवा बेच रहे थे। आरोप है कि इस बीच कुर्ता पैजामा पहने पहुंचे कुछ युवकों ने उनसे कहा कि कश्मीर के हो यहां कैसे मेवा बेच रहे हो। इस पर जम्मू कुलगाम के चिलरनूराबाद निवासी मो. अफजल नायक पुत्र अब्दुल सत्तार ने कहा कि वह करीब आठ-10 साल से यहां पर आकर मेवा बेचता है। उसके साथ अन्य साथी भी आते हैं।

इसके बाद आरोपितों ने कश्‍म‍ीरियों को डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े और हमलावरों का विरोध किया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। इस बीच हमलावर युवकों ने कश्मीरियों से पहचान पत्र मांगा। पहचानपत्र दिखाने पर कश्मीरी चले गए।

पुलिस मो. अफजल को थाने लेकर पहुंची। हमले से कश्मीरी दहशत में हैं। पुलिस ने पीडि़त मो. अफजल से पूछताछ की। रात में अफजल की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।

छत्तीसगढ़ : प्रदेश के 12 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को लगा झटका, बिजली बिल नहीं होगा हॉफ

0

रायपुर। राजधानी रायपुर के 12 हजार से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं राज्य सरकार के बिजली बिल हॉफ योजना से वंचित होना पड़ सकता है। घरेलू उपभोक्ताओं को बिना किसी सब्सिडी के बिजली कंपनी के निर्धारित दर पर भुगतान करना ही होगा। साथ ही विद्युत विभाग इन पर नकेल कसने के लिए कार्रवाई की तैयारी भी कर रही है।

गौरतलब है कि 400 यूनिट तक के बिजली खपत पर घरेलू उपभोक्ताओं को हॉफ बिजली बिल योजना का लाभ मिलेगा। जो 1 मार्च से जुड़ना भी शुरू हो चुका है, लेकिन जिन उपभोक्ताओं का अभी तक किसी भी महीने की राशि बकाया है। उन उपभोक्ताओं को योजना से वंचित किया गया है। यह नियम प्रदेशभर के घरेलू उपभोक्ताओं पर लागू होगा। बिजली कंपनी के चीफ इंजीनियर एके लखेरा ने बताया कि राजधानी में ढाई लाख बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से 12 हजार से अधिक ऐसे उपभोक्ता हैं। जिन पर 17 करोड़ रुपए बिल की राशि बकाया है। इन्होंने अभी तक इसका भुगतान नहीं किया है। जिसके चलते ऐसे उपभोक्ताओं को बिजली बिल हॉफ योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा

चीफ इंजीनियर लखेरा ने बताया कि राजधानी रायके बिजली बिल बकायदारों कंपनी सूची बना रही है। जिन्हें ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा। ये ऐसे बिजली उपभोक्ता हैं। जो समय पर बकाया का भुगतान नहीं करते। लखेरा ने कहा कि राजधानी के जिन उपभोक्ताओं ने अब तक बिजली बिल नहीं पटाया है। उनके पास अब भी समय है। वे जल्द से जल्द बकाया जमा कर सरकार की योजना का लाभ ले सकते हैं।

Mumbai Crime: महिला ने बेटियों के साथ मिलकर पति की तीसरी पत्नी की कर दी हत्या, पढ़ें पूरी क्राइम स्टोरी

0

मुंबई। पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने पति की तीसरी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। तीन अन्य आरोपियों में शख्स की दो बेटियां और एक का बॉयफ्रेंड शामिल है।

मुख्य आरोपी का नाम पार्वती माने है जो सुशील मिश्रा की दूसरी पत्नी है। पुलिस के मुताबिक, पार्वती ने सुशील की हत्या की साजिश तब रची, जब उनसे तीसरी शादी की। तीसरी शादी के बाद सुशील ने पार्वती के साथ संबंध बनाना और घर चलाने के लिए पैसे देना बंद कर दिया था।

पालघर क्राइम ब्रांच के पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र वक्रोती ने बताया, 45 वर्षीय सुशील मिश्रा लेबर कॉन्ट्रेक्टर का काम करता है। उसकी पहली पत्नी यूपी में रहती है। उसने 2017 में पार्वती से शादी रचाई थी। दोनों अपनी दो बेटियों के साथ डोन लेन में रहते थे।

करीब एक साल पहले सुशील ने योगिता से तीसरी शादी कर ली और लिंक रोड़ के एक फ्लेट में रहने चला गया। तभी से वह पार्वती से दूर हो गया था।

हत्या को ऐसे दिया अंजाम

बीती 28 फरवरी को सुशील बिजनेस ट्रिप पर गुजरात गया था। मौका पाकर पार्वती, उसकी दो बेटियां और एक का बॉयफ्रेंड लिंक रोड़ स्थित फ्लेट पर गए और योगिता की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को कपड़े में लपेटकर एक मॉल के पास नाले में फेंक दिया।

1 मार्च को स्थानीय लोगों ने लाश देखी और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो लाश को ऑटो में लेजाते तीन लोग नजर आए।

4000 ऑटोरिक्शा स्कैन करने के बाद पुलिस ने उस ऑटो ड्राइवर का पता लगा लिया, जिसे पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

विंग कमांडर अभिनंदन की कहानी स्कूल के बच्चे पढ़ेंगे: प्रेस रिव्यू

0

राजस्थान में स्कूल के बच्चे जल्द ही भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन की बहादुरी की कहानी पढ़ेंगे.

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि स्कूल के पाठ्यक्रम में अभिनंदन की कहानी को जोड़ा जाएगा.

उनका कहना है कि सरकार अभिनंदन के सम्मान में ऐसा कर रही है. उन्होंने पाठ्यक्रम की समीक्षा के लिए दो समितियों का गठन भी किया है.

विंग कमांडर अभिनंदन 27 फ़रवरी को पाकिस्तान के भारतीय सीमा में हमले के दौरान जवाबी कार्रवाई में मिग-21 बायसन उड़ाते हुए पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के इलाके में गिर गए थे. बाद में पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया था और फिर एक मार्च को भारत को सौंप दिया था.

अलगाववादी नेता यासीन मलिक को भेजा गया जेल, जन सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई

0

अलगाववादी नेता और जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख यासीन मलिक को पुलिस ने जेल भेज दिया है। खबरों के मुताबिक, यासीन मलिक के खिलाफ जन सुरक्षा अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है। इस कानून के कहत मलिक को 2 साल तक के लिए जेल में रखा जा सकता है।

पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद यासीन मलिक की सुरक्षा छीन ली गई थी, साथ ही पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था।

छत्तीसगढ़ : Illegal liquor : अवैध शराब ब्रिकी करने वाले 6 आरोपी सहित 10 गिरफ्तार

0

रायपुर। राजधानी पुलिस ने बीती रात शहर में अभियान चलाकर अवैध शराब बिक्री करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 188 पाव शराब जब्त किया है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने चाकू व पिस्टल लेकर आतंक फैलाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि अभियान के तहत पुरानी बस्ती पुलिस ने भाठागांव बाजार के पास अवैध शराब रखे आरोपी पवनु जोशी (50) निवासी पाखर घुघवा अमलेश्वर व मोतीराम सोनकर (45) निवासी सीतला चौक भाठागांव को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों के पास से 42 पाव शराब जप्त किया है। इसी तरह खमतराई पुलिस ने देवारडेरा रावाभाठा में दबिश देकर 58 पाव शराब के साथ महिला सुनीता जोगी पति सिकंदर जोगी (45) को गिरफ्तार किया है। वहीं गंज थाना पुलिस ने 30 पाव देशी शराब के साथ आरोपी रामेश्वर सिन्हा (29) निवासी दाण्डे मोहल्ला गुढ़ियारी को गिरफ्तार किया है। इसी तरह सिविल लाइन पुलिस के टीम ने 28 पाव अंग्रेजी के साथ आरोपी रवि कुमार मिश्रा (27) निवासी झण्डा चौक पण्डरी व दुर्गेश देशमुख (28) निवासी सुपेला भिलाई दुर्ग के पास से 30 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

इसी तरह राजधानी के सिविल लाईन पुलिस ने अभियान चलाकर बांठिया नर्सिंग होम के पास 1 नग देशी पिस्टल व 1 नग कारतूस के साथ आरोपी तरूण परगनिहा (34) निवासी सुपेला भिलाई को गिरफ्तार किया है। वहीं सिविल लाइन पुलिस ने मेकाहारा गेट के पास चाकू लेकर आतंक फैलाते हुए आरोपी अविनाश राजभर (19) निवासी सेक्टर 6 भिलाई को गिरफ्तार किया है। इसी तरह आजाद चौक थाना पुलिस ने ईदगाहभाठा के पास चाकू लहराते आरोपी अब्दुल सलाम (35) व शेख सद्दाम (22) निवासी ईदगाहभाठा को गिरफ्तार किया है।

बेटे को मारपीट से बचाने आई मां का मुंह दबाकर दीवार पर धकेला, मौत

0

इंदौर

 लोधा कॉलोनी में सोमवार शाम एक युवक के घर में घुसकर बदमाश मारपीट करने लगे। बेटे को पिटता देख मां बीचबचाव करने आई। बदमाशों ने उसका मुंह दबाया और दीवार पर धकेल दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर गई। बदमाशों के जाने के बाद युवक और परिजन महिला को लेकर चोइथराम अस्पताल गए। जहां से एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई। महिला के परिजन बदमाशों पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। महिला के बेटे और आरोपित पक्षों में कई दिनों से विवाद चल रहा है।

छत्रीपुरा पुलिस के मुताबिक, मृतक सुंदरबाई (48) पति लखन कौतुल निवासी लोधा कॉलोनी है। बेटे प्रताप ने बताया कि पिता फल का व्यवसाय करते हैं। प्रताप के मुताबिक, सोमवार सुबह चाचा गुलजारी के बेटे रोहित और रंजीत का रवि, साहिल, गौतम, तेजा और रोहन से विवाद हो गया था। मोहल्ले वालों के बीचबचाव और समझाइश के बाद मामला शांत हो गया था। उसी दिन शाम करीब 4 बजे साहिल दोबारा अपने साथ जितेंद्र उर्फ बाबू, रंजीत, नरेंद्र को लेकर घर में घुस गया।

आरोपित उसके साथ मारपीट करने लगे। बीचबचाव करने मां (सुंदरबाई) आई तो एक आरोपित ने उनका मुंह दबाकर दीवार की तरफ धकेल दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर गई। शोर और मारपीट की घटना की जानकारी लगते ही पड़ोसी आ गए। इस पर आरोपित वहां से भाग गए। परिजन बेसुध हालत में मां को लेकर यूनिक अस्पताल गए। प्राथमिक इलाज के बाद चोइथराम ले गए। वहां से मंगलवार शाम एमवायएच रेफर कर दिया था, जहां डॉक्टरों ने मां को मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पीएम कराया गया।

भाई की शादी में नाचने के दौरान हुई थी विवाद की शुरुआत

प्रताप ने बताया कि चाचा के लड़के रंजीत की कुछ दिन पहले महू में शादी हुई है। आरोपित साहिल, तेजा और गौतम भी बरात में गए थे। नाचने के दौरान धक्का लगने की बात पर विवाद हो गया था। इस दौरान भी आरोपित साहिल सहित अन्य युवकों ने चाकू और तलवार निकाल लिए थे। बाद में मामला शांत हो गया था। सोमवार को चाचा का छोटा बेटा रोहित महू नाके पर महाशिवरात्रि का प्रसाद बना रहा था। इस दौरान भी आरोपित वहां नशे में आ गए थे। मामूली कहासुनी में आरोपितों ने रोहित को तलवार मार दी थी। इसकी शिकायत थाने पर की गई थी। इसी का बदला लेने के लिए पहले साहिल आया था। बाद में अन्य लोगों के ले आया।

महू नाका पर आरोपितों का अहाता, थाने पर जाती है बंदी

रोहित और प्रताप का आरोप है कि आरोपित जितेंद्र और रंजीत अहाता चलाते हैं। थाने पर वे बंदी पहुंचाते हैं। इस वजह से तलवार मारने की शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपितों को समय पर पकड़ लेते तो घर में मारपीट करने नहीं आते।

छत्तीसगढ़ : छापे में 205 पाइप जब्त, दूसरी कंपनी का ट्रेडमार्क इस्तेमाल कर बेच रहा था पाइप

0

रायपुर

दूसरी कंपनी का ट्रेडमार्क इस्तेमाल कर पाइप बेचने की शिकायत पर स्टेशन रोड स्थित आंचल पाइप में पिछले दिनों गंज पुलिस ने छापा मारा था। 205 नग नकली पाइप जब्त कर दुकान को सील कर दिया था। बुधवार की सुबह दोबारा पुलिस टीम दुकान पहुंची और सील को तोड़कर कार्रवाई पूरी की। फिलहाल दुकान संचालक व मैनेजर की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

गंज थाना प्रभारी यदूमणि सिदार ने बताया कि भोपाल के बुरहानपुर स्थित टेक्समो कंपनी के प्रतिनिधि आफताब सलीम ने पिछले दिनों थाने में शिकायत की थी कि उनकी कंपनी के ट्रेडमार्क का इस्तेमाल कर स्टेशन रोड स्थित आंचल पाइप दुकान से नकली पाइप व अन्य प्रोडक्ट बेचा जा रहा है। पुलिस ने इस शिकायत पर दुकान में छापा मारा और टेक्समो कंपनी लिखा 205 पाइप व अन्य सामान जब्त किया। इस दौरान कंपनी के अधिकारी भी मौजूद थे। बरामद पाइप की कीमत 80 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने दुकान के संचालक व मैनेजर से पूछताछ की तो पता चला कि वर्ष 2016 से वे यह पाइप बेचते आ रहे हैं। पुलिस ने मामले में अब तक एफआइआर दर्ज नहीं की है। जांच रिपोर्ट मिलने पर केस दर्ज कर आरोपी दुकानदार की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई।