Home Blog Page 3168

शाधकर्ताओं ने बताया, गांजे के सेवन से घटता है वजन

0

एक नए शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग गांजे का सेवन करते हैं, उनका वजन उन लोगों की तुलना में धीरे-धीरे बढ़ता है जो इनका उपयोग नहीं करते हैं।

इस शोध के लिए 33 हजार लोगों पर परीक्षण किया गया, जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक थी। शोधकर्ताओं ने इसके लिए शोध में शामिल हुए लोगों के बॉडी मास इंडेक्स पर बारीकी से नजर रखी।

तीन साल की अवधि में सभी प्रतिभागियों के वजन में वृद्धि हुई। हैरान कर देने वाली बात तो यह थी कि इनमें से जिन लोगों ने गांजे का सेवन किया। उनके वजन में अन्य लोगों की तुलना में बढ़ोतरी कम हुई। हालांकि इनमें कुछ ज्यादा अंतर नहीं था।

शोध की जब शुरुआत की गई तब 200 पाउंड वजन वाले एक 5 फीट 7 इंच के प्रतिभागी में केवल 2 पाउंड का ही अंतर दिखा।

अलशारावे नामक एक शोधकर्ता का इस बारे में कहना है, ‘2 पाउंड बहुत कम है, लेकिन जब 30 हजार लोगों में ऐसा होते दिखा तो इससे हम एक निष्कर्ष पर पहुंचे।’

शोधकर्ता ने लोगों को सावधान करते हुए कहा कि वजन घटाने या उसे संतुलित रखने के लिए गांजे को डायट में शामिल नहीं करना चाहिए।

लोकसभा चुनाव 2019 : बीजेपी की प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, ‘पहले बाबरी मस्जिद को ढहाया, अब वहीं मंदिर बनाएंगे’

0

‘देश में नियम कानून न्यायपालिका चुनाव आयोग सब खत्म हो चुका है’

बाबरी मस्जिद पर दिए गए प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा, “क्या इस देश में नियम कानून न्यायपालिका चुनाव आयोग सब खत्म हो चुका है? जो बाबरी गिराने से लेकर शहीद हेमंत करकरे का सर्वनाश करने का खुलेआम बयान दे रही है, उसको मोदी जी सभ्य शालीन और प्रताड़ित महिला बता रहे हैं, लेकिन अफसोस है कि चुनाव आयोग से लेकर सारी संस्थाएं नतमस्तक हैं।”

पहले बाबरी मस्जिद को ढहाया, अब वहीं राम मंदिर बनाएंगे: प्रज्ञा ठाकुर

मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पहले बाबरी मस्जिद को ढहाया अब वहीं पर राम मंदिर बनाएंगे। प्रज्ञा ने कहा, “वे न सिर्फ बाबरी मस्जिद के ऊपर चढ़ी थीं, बल्कि उसे ढहाने में भी मदद की थी।”

प्रज्ञा के इस बयान का चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने प्रज्ञा को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में नोटिस भेज दिया है।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट : भोपाल गैस त्रासदी 20वीं सदी की सबसे बड़ी औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक

0

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हजारों लोगों को मौत के मुंह में धकेलने वाली 1984 की भोपाल गैस त्रासदी दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक है। रिपोर्ट में आगाह किया गया है कि हर साल पेशे से जुड़ी दुर्घटनाओं और काम के चलते हुई बीमारियों से 27.8 लाख कामगारों की मौत हो जाती है।

संयुक्त राष्ट्र की श्रम एजेंसी अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि मध्य प्रदेश की राजधानी में यूनियन कार्बाइड के कीटनाशक संयंत्र से निकली कम से कम 30 टन मिथाइल आइसोसायनेट गैस से 600,000 से ज्यादा मजदूर और आसपास रहने वाले लोग प्रभावित हुए थे। इसमें कहा गया है कि सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 15,000 मौतें हुई।

जहरीले कण अब भी मौजूद हैं और हजारों पीड़ित एवं उनकी अगली पीढ़ियां श्वसन संबंधित बीमारियों से जूझ रही है तथा उनके अंदरुनी अंगों एवं प्रतिरक्षा प्रणाली को नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि 1919 के बाद भोपाल त्रासदी दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक दुर्घटनाओं में से एक थी।

साल 1919 के बाद अन्य नौ बड़ी औद्योगिक दुर्घटनाओं में चेर्नोबिल और फुकुशिमा परमाणु दुर्घटना के साथ ही राणा प्लाजा इमारत ढहने की घटना शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि हर साल पेशे से जुड़ी मौतों की वजह तनाव, काम के लंबे घंटे और बीमारियां है। आईएलओ की मनाल अज्जी ने यूएन न्यूज से कहा कि रिपोर्ट में कहा गया है कि 36 प्रतिशत कामगार बेहद लंबे घंटों तक काम कर रहे हैं मतलब कि हर सप्ताह 48 घंटे से ज्यादा।

राहुल गांधी की नागरिकता पर 4 प्रत्याशियों ने की आपत्ति, अंतिम फैसला कल

0

नागरिकता के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को नामांकन पत्र की जांच के दौरान चार प्रत्याशियों ने उनकी नागरिकता, डिग्री समेत कुछ अन्य तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाते हुए नामांकन पत्र खारिज करने की मांग की।

सुबूत के तौर पर एक कंपनी के दस्तावेज सौंपे गए हैं। राहुल के अधिवक्ता की ओर से आरोपों के जवाब के लिए दो दिन का मौका मांगने पर आरओ ने 22 अप्रैल की तिथि तय की है। उधर, भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल और कांग्रेस से जवाब मांगा है।

शुक्रवार को ही इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार को राहुल की नागरिकता के मामले पर जल्द फैसला लेने को कहा था। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान बहुजन मुक्ति पार्टी के अफजाल वारिस व निर्दलीय ध्रुवलाल, सुरेश कुमार शुक्ल व सुरेश चंद्र यादव ने रिटर्निंग ऑफिसर के सामने आपत्ति दर्ज कराते हुए उनका नामांकन रद्द करने की मांग उठाई है।

65% लीवर देकर इस बेटी ने बचाई पिता की जान

0

कोलकाता की रहने वाली राखी दत्ता (19 वर्ष) के पिता के लिवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें लिवर प्रर्त्यपण कराने के लिए कहा। यह पल राखी और उसके परिवार के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं था।

डॉक्टरों के परामर्श पर राखी ने अपने भविष्य की परवाह किए बिना पिता को अपने लिवर का 65 प्रतिशत हिस्सा दान कर दिया। राखी के इस कदम से उसके पिता की जिंदगी बच गई। आज लोग राखी के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इससे उन लोगों की मानसिकता बदल सकती है जो बेटियों को बोझ समझते हैं।

राखी के इस कदम की सराहना करते हुए मशहूर कारोबारी हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर हैंडल से राखी और उसके पिता की तस्वीर शेयर करते हुए लिवर दान करने वाली प्रेरणादायक घटना का जिक्र किया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स राखी के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि एक बेटी का अपने पिता के लिए प्यार हमेशा ही खास होता है। वहीं कुछ लोग ट्विटर पर एक बेटी के पिता के प्रति प्यार को सलाम कर रहे हैं।

कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि बेटियां हमेशा बेटों से ज्यादा मददगार होती है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ‘बेटी ही तो है इस जग की महान देवी हैं।’ हर्ष गोयनका की तरफ से किए गए ट्वीट को अब तक 30 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इसके अलावा अब तक इसे साढ़े सात हजार से ज्यादा बार री-ट्वीट किया जा चुका है और करीब 1 हजार लोगों ने इस पर कमेंट किया है।

छत्तीसगढ़ : भाजपा का रोड शो : हर तरफ नमो-नमो

0

रायपुर। सैकड़ों गाड़ियों और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का मेगा रोड शो राजधानी रायपुर में हुआ। संध्या एकात्म परिसर से वरिष्ठ नेताओं की अगुआई में भाजपा ध्वज लहराते हुए, भारत माता की जय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जयकारे लगाते हुए काफिला आगे बढ़ा। रथ में सवार रायपुर दक्षिण विधायक एवं लोकसभा चुनाव के संचालक बृजमोहन अग्रवाल माइक संभाले हुए थे। वे कार्यकर्ताओं संग नारे लगाते हुए जनता से भाजपा के रायपुर प्रत्याशी सुनील सोनी को अपना वोट देने का आग्रह करते नजर आ रहे थे। इस रोड शो में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व सांसद रमेश बैस, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, देवजी भाई पटेल, लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अशोक बजाज, सच्चिदानंद उपासने, जिला भाजपा अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, श्रीचंद सुंदरानी, सुभाष तिवारी, संजय श्रीवास्तव, छगन मूंदड़ा, मोहन एंटी, केदारनाथ गुप्ता, निगम सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, सूर्यकांत राठौर, डॉ. सलीम राज, किशोर महानंद, मीनल चौबे, मिर्जा एजाज बेग, संजू नारायण सिंह, शैलेन्द्री परगनिया, राजेश पांडे आदि उपस्थित थे। इस रोड शो का जगह-जगह पर जनता द्वारा स्वागत किया गया। रोड शो जेल रोड होते हुए देवेंद्र नगर चौक, पारस नगर, कपड़ा मार्केट चौक, पंडरी रोड, अवंति बाई चौक, अशोका टावर चौक, गायत्री नगर, अवंति विहार रोड, तेलीबांधा मेन रोड, गुरुद्वारा रोड, श्याम नगर, नेताजी चौक, रिंग रोड, विजेता काम्प्लेक्स, राजेन्द्र नगर, द्रोणाचार्य स्कूल, केनाल रोड, लालपुर, एमएमआई चौक, पचपेड़ी नाका, सिद्दार्थ चौक, नेहरू नगर चौक, कालीबाड़ी चौक, बिजली आफिस चौक, श्याम टाकीज चौक, बूढ़ेश्वर चौक,  पुरानी बस्ती, लिली चौक, लाखे नगर चौक, सारथी चौक, आजाद चौक, तात्या पारा चौक, बढ़ाई पारा, रामसागर, राठौर चौक, तेलघानी नाका चौक, शुक्रवारी बाजार, गुडयारी पड़ाव, श्रीनगर, पैराडाइज होटल, खमतराई, डब्लूआरएस कालोनी, फाफाडीह, मौदहापारा, जय स्तंभ, कोतवाली, सत्तीबाजार, कंकाली हॉस्पिटल, तात्यापारा चौक, शारदा चौक होते हुए भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में समाप्त हुआ।
महिलाओं ने भाजपाइयों के माथे लगाए विजय तिलक
इस रोड शो के दौरान शहर की विभिन्न क्षेत्रों में मातृ शक्तियों ने भाजपाईयों का अभिनंदन किया। जगह-जगह पर पुष्प वर्षा की गई। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी सहित प्रमुख भाजपा नेताओं की आरती उतारकर उनके माथे उन्होंने विजय तिलक लगाकर जीत के लिए शुभकामनाएं दी।

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस पदाधिकारी ने अपने दर्जन भर साथियों के साथ किया भाजपा में प्रवेश

0

कोरिया। जिले के खड़गवां ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल ने अपने पद से इस्तीफा देकर शनिवार को भाजपा में प्रवेश कर लिया।

उनके साथ बचरा पोंड़ी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता मनोज सिंह, पत्ते साहू, कामता साहू, विजय शंकर सोनी सहित लगभग दर्जन भर से अधिक कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस छोड़कर पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाडे़ एवं मनेंद्रगढ़ के पूर्व विधायक श्याम बिहारी जायसवाल के समक्ष भाजपा प्रवेश किया।

एन वक्त लोकसभा चुनाव के वक्त यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका माना जा सकता है। ऐसे में जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बन गई है और भाजपा तथा जोगी कांग्रेस के लोग अपनी-अपनी पार्टी छोड़कर कांग्रेस की शरण में जा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष का पार्टी छोड़ना लोगों की समझ से परे है।

वहीं इस सम्बंध में खड़गवां ब्लाॅक उपाध्यक्ष संतोष जायसवाल ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद अब पार्टी को कर्मठ कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं है। केवल चापलूस लोगों को ही महत्व दिया जा रहा है। इतना ही नहीं दूसरी पार्टी छोड़कर आए लोगों की ही अब चल रही है। इसी उपेक्षा से हम लोग पार्टी से इस्तीफा दे दिए हैं।

प्रियंका गांधी ने साधा पीएम पर निशाना बोली: चुनावी जुमला था हर व्‍यक्ति को 15 लाख देने का वादा

0

कांग्रस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों चुनावी प्रचार में जोर-शोर से जुटी हैं। इसी क्रम में वह अपने भाई और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए प्रचार करने केरल के वायनाड पहुंचीं। प्रियंका ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी के 15 लाख रुपए देने के वादे पर निशाना साधते हुए कहा,’ वे यह मानने लगे कि सत्ता उनकी है लोगों की नहीं। इस गलतफहमी का पहला संकेत तब मिला जब उनके अपने अध्यक्ष ने चुनाव के तुरंत बाद घोषणा की कि हर बैंक खाते में 15 लाख रुपए आएंगे। यह वादा सिर्फ चुनावों के लिए था, जिसे उन्होंने जुमला कहा था।’

मोदी हटेंगे, कांग्रेस बनाएगी सरकार: राहुल गांधी

0

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि देश के लोगों ने नरेंद्र मोदी को हटाने का निर्णय कर लिया है। उन्होंने साथ ही इस बात पर जोर दिया कि लोकसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी सरकार बनाएगी।

गांधी ने यहां उत्तर कर्नाटक में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी देश की सुरक्षा की बात करते हैं लेकिन करोड़ों युवाओं को बेरोजगार करने से देश मजबूत नहीं बनता।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारउन्होंने कहा, लोगों ने 2019 में निर्णय कर लिया है कि कर्नाटक में कांग्रेस और जदएस, आंध्र प्रदेश में नायडू (चंद्रबाबू नायडू) और पूरे देश में जो भी भाजपा के खिलाफ लड़ रहे हैं वे जीतेंगे। नरेंद्र मोदी को दिल्ली से हटाया जाएगा। गांधी ने दिन में गुजरात में एक रैली को संबोधित किया था। उन्होंने कहा, लोगों ने निर्णय कर लिया है। मैं आपको बता रहा हूं कि गुजरात के लोगों ने निर्णय कर लिया है, मैं गुजरात से आ रहा हूं। गुजरात में कांग्रेस के पक्ष में अंदरूनी लहर है।

गांधी ने कहा, गुजरात के लोग कह रहे हैं, देश को छोड़िये, मोदी ने गुजरात के लिए कुछ नहीं किया…हमारी लाखों एकड़ जमीन बड़े उद्योगपतियों को दे दी गई।

उन्होंने कांग्रेस और जदएस के कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि दोनों पार्टियां यहां (कर्नाटक में) जीत दर्ज करेंगी। उन्होंने कहा, ”दिल्ली में कांग्रेस सरकार बनाएगी।”

नवजोत सिंह सिद्धू बोले- देशविरोधी हैं प्रधानमंत्री मोदी

0

पूर्व क्रिकेटर और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रधानमंत्री मोदी पर देशविरोधी होने का आरोप लगाया।

सिद्धू ने दावा किया कि पांच वर्षों के कार्यकाल में मोदी ने सरकारी कपंनियों के हितों को मारकर निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया है. सिद्धू ने यह भी दावा किया कि पिछले चुनाव के वादों को पूरा करने में प्रधानमंत्री मोदी असफल साबित हुए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारसिद्धू ने शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले पांच वर्षों में सरकारी कंपनियां डूबती चली गईं और कुछ प्राइवेट कंपनियों को ज्यादा लाभ पहुंचा. चौकीदार अक्सर अमीरों के घर के बाहर खड़ा और गरीबों के हक को मारता रहा. प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाते हुए सिद्धू ने कहा कि प्रधानमंत्री असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे उठा रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी पर बोलते हुए सिद्धू ने कहा, कहा गया था कि ना खाऊंगा, न खाने दूंगा, जबकि यह एक मुखौटा था. प्रधानमंत्री ने 55 देशों के दौरे किए और इन दौरों पर अंबानी और अडानी उनके साथ गए तथा 18 सौदे किए. जबकि समझौते सरकारी कंपनियों के लिए सौदे होने चाहिए।