Home Blog Page 3169

बड़ी खबर : विंग कमांडर अभिनंदन का श्रीनगर एयरबेस से हुआ ट्रांसफर, सुरक्षा कारणों के चलते लिया गया फैसला

0

विंग कमांडर अभिनंदन का श्रीनगर एयरबेस से हुआ ट्रांसफर, सुरक्षा कारणों के चलते लिया गया फैसला

विंग कमांडर अभिनंदन का श्रीनगर एयरबेस से ट्रांसफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उनका ट्रांसफर सुरक्षा कारणों के चलते किया गया है। श्रीनगर से पश्चिमी क्षेत्र में उनका ट्रांसफर किया गया है।

21 को राजधानी में कांग्रेस का मेगा रोड शो

0

रायपुर।  कांग्रेस का 21 अप्रैल को राजधानी में मेगा रोड शो होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस रोड शो में शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रोड शो की तैय्यारी के संदर्भ में बैठक लिया। रोड शो 21 अप्रैल को टाटीबंध गुरूद्वारा से सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा। तैयारी बैठक में मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक सत्यनारायण शर्मा, प्रभारी महामंत्री गिरीश देवागंन, कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक विकास उपाध्याय, अरूण भद्रा, पूर्व महापौर एवं संचार विभाग सदस्य किरणमयी नायक, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, कन्हैया अग्रवाल, प्रमोद चौबे, सतीश चौरसिया, साक्षी सिरमौर, सुदीप होर, अब्दुल गफ्फूर, श्रीनिवास राव, आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

उसेंडी कर रहे कांग्रेस पर भड़ास निकालने की नाकाम कोशिश

0

रायपुर।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि विधायक एवं रायगढ़ संसदीय क्षेत्र के कांग्रेसी उम्मीद्वार लालजीत सिंह राठिया द्वारा दिया गया वक्तव्य उनका नहीं है। यह तो प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वयं समय-समय पर दिए गए उनके वक्तव्यों को जनता के समक्ष याद दिलाने के लिए बताया गया है। विमुद्रीकरण यानी नोटबंदी के फैसले एवं कालाधन नहीं ला पाने की विफलता से देशभर में फैली आर्थिक अफरा-तफरी और आम आदमी को हुई तकलीफों को लेकर जब मोदी की चौतरफा आलोचना हुई थी, तब अलग-अलग मौकों पर उनके द्वारा कहा गया था, कि मुझ पर जुल्म हो रहे हैं, मेरे विरोधी मुझे बर्बाद करने पर तुले हैं, मेरा कोई क्या बिगाड़ लेगा, मैं तो फकीर हूं, वह मुझे मार डालेंगे, मुझे फांसी पर ……., देना, मुझे चौराहे पर……..आदि आदि! इस तरह की भाषा का प्रयोग तो प्रधानमंत्री मोदी द्वारा खुद इस्तेमाल किया गया है। जनता के समक्ष प्रधानमंत्री मोदी के बयानों को कांग्रेस द्वारा स्मरण कराया जा रहा है तो भाजपा के नुमाइंदों को इसमें पीड़ा क्यों हो रही है? उसेंडी जी यह कांग्रेस का बयान नहीं है और ना ही राठिया ने प्रधानमंत्री को लेकर कोई अपशब्द कहा है उन्होंने जो कुछ भी कहा है वह प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए वक्तव्य ही है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि विक्रम उसेंडी द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी को कोसने के स्थान पर अपने नेता के दिए गए बयानों पर पश्चाताप एवं मंथन करना चाहिए।  भाजपा अध्यक्ष द्वारा समूचे छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा क्षेत्रों में सुनिश्चित हार को देखते हुए अनावश्यक कांग्रेस पर भड़ास निकालने की नाकाम कोशिश की जा रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मोहम्मद असलम ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में अभी तक अपनी भाषा में कहीं संयम नहीं खोया है और ना ही कोई बदजुबानी की है। भाजापा बौखलाहट में अनर्गल प्रलाप कर जनता से सहानुभूति अर्जित करना चाहती है, जिसमें वह कभी सफल नहीं होगी।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर विरोध प्रदर्शन, रैली निकालकर राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

0

रायपुर। भोपाल से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी साध्वाी प्रज्ञा ठाकुर के शहीद हेमंत करकरे के लिए अपमानजनक टिप्पणी पर राजधानी रायपुर में विरोध प्रदर्शन किया गया। शनिवार को रायपुर नागरिक  परिषद की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। परिषद के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने विरोध में रैली निकाली और राजभवन तक मार्च किया। राजभवन में उक्त टिप्पणी पर नागरिक परिषद ने राज्यपाल को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि शहीद हेमंत करकरे ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में पाकस्तिानी आतंकवादियों से लड़ते हुए देश के लिए बलिदान दिया था और अपने प्राणों की आहूति दी थी। उनके बारे में जो अपमानजनक शब्द कहे गए है वो निंदनीय है और देश की जनभावना को उद्वेलित करते हैं। ज्ञापन में कहा गया कि वीर शहीदों का इस प्रकार सांप्रदायिकरण देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए खतरनाक सिद्ध हो सकता है। राष्ट्रपति से निवेदन किया पुलिस और सेना का सांप्रदायिकरण संविधान के जड़ो को कुठाराघात है। इस प्रकार के बयान को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्यवाही के निर्देश दें।

 

डॉ. पुनित गुप्ता के डिग्री को लेकर उठे सवाल, रिकॉर्ड जब्त कर जांच करने की मांग

0

रायपुर। दाऊ कल्याण सिंह हॉस्पिटल (डीकेएस) के अधीक्षक डॉ. पुनित गुप्ता के डिग्री को लेकर अब सवाल उठने लगा है। डॉ. पुनित गुप्ता की डिग्री की जांच को लेकर कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने कहा कि रिकॉर्ड जब्त कर जांच किया जाए। इससे डिग्री की गड़बड़ी को लेकर कई तथ्य सामने आएंगे। बता दें कि डॉ. पुनीत गुप्ता की अकादमिक योग्यता के बारे में चौका देने वाला खुलासा हुआ है। नेफ्रोलॉजी में पीजी करने वाले डॉ. पुनीत गुप्ता ने नियम कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए नेफ्रोलॉजी नहीं बल्कि बायोटेक्नॉलाजी में पीएचडी की थी। पिछले साल सरगुजा विश्वविद्यालय में डॉक्टर आॅफ साइंस के लिए एप्लाई कर दिया। हालांकि भारी दबाव के बाद इसे खारिज कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि सरगुजा विश्वविद्यालय ने अपने इतिहास में आज तक किसी को डॉक्टर आॅफ साइंस की डिग्री नहीं दी है। रविशंकर और सरगुजा दोनों ही यूनिर्वसिटीज में मेडिकल की पढ़ाई ही नहीं होती। सूत्रों का कहना है कि रविशंकर से पीएचडी के लिए डॉ. पुनीत गुप्ता ने जरूरी छह माह का पीएचडी कोर्स वर्क किए बिना पंजीयन करवा लिया था। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के बायोटेक्नॉलॉजी विभाग के शोधकेंद्र में जरूरी 240 दिन की उपस्थिति के बिना ही उन्होंने अपना शोध कार्य पूरा कर लिया। वहीं कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ इस मामले की शिकायत मेडिकल काउंसिल आॅफ इंडिया से करने की तैयारी में है।

राहुल गांधी की सभा से पहले भिलाई में आंधी-तूफान, उड़ा पंडाल, एलईडी स्क्रीन गिरी

0

भिलाई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रदेश में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। बिलासपुर के सकरी में जनसभा के बाद भिलाई में राहुल गांधी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। लेकिन मौसम का मिजाज बदलने के कारण राहुल गांधी की होने वाले सभा स्थल पर लगा पंडाल, एलईडी स्क्रीन गिर गई है। भिलाई में दशहरा मैदान में राहुल गांधी की सभा होनी थी, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई थी। शाम को चली तेज हवाओं ने अव्यवस्थित कर दिया है। करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं ने दशहरा मैदान में लगे पंडाल को हवा में उड़ा दिया। कई जगह पर एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी वह भी हवा में उड़कर गिर गई। हालांकि मौसम शांत होने के बाद फिर पंडाल को व्यवस्थित किया गया।

प्रदेश में अंधड़ के बीच हल्की बारिश से बढ़ी उमस

0

दिन में तेज धूप के बाद शाम को अंधड़ चलने लगी। अंधड़ के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हुई। मौसम में बदलाव के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली उल्टे उमस ने बैचेनी बढ़ा दी। मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी नहीं पड़ा शुक्रवार को दुर्ग का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा।

लगातार तेज धूप के बाद पिछले दिनों मौसम में अचानक बदलाव आ गया। बादल-बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिलने लगी। शुक्रवार को सुबह फिर तेज धूप महसूस होने लगी। लेकिन शाम चार बजे के आसपास मौसम ने फिर करवट बदली और गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने लगी। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। करीब आधे घंटे बाद फिर धूप निकल आई। बारिश के बाद धूप निकलने से लोग उमस से हलाकान होते रहे। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगे भी मौसम का हाल ऐसा ही बना रहेगा।आसमान पर बादल छाने के साथ ही कहीं-कहीं गरज-चमक के बाद बारिश हो सकती है। हालाकि अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

चौथे दिन पारा फिर 40 पार

Paragraph

विगत दिनों मौसम में आए बदलाव के बाद दुर्ग का तापमान जो 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था वह लुढककर 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया।लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर गर्मी तेज हो गई और अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दुर्ग का अधिकतम तापमान चौथे दिन फिर 40 डिग्री को पार कर गया। जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मतदान दल लौटे- प्रदेश का औसत मतदान पहुंचा 74.95 फीसद

0

छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों में 18 अप्रैल को मतदान हुआ। शुक्रवार को सभी मतदान दल सकुशल वापस लौट गए। देर शाम को राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान के आंकड़े जारी कर दिए। इसके अनुसार तीन सीटों में औसत मतदान 74.95 फीसद रहा, जो 2014 की तुलना में 1.93 फीसद अधिक है। खास बात यह रही है कि 6484 मतदान केंद्रों में से 1906 मतदान केंद्रों पर महिला मतदाताओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया ।  निर्वाचन आयोग द्वारा इस साल मतदाता जागरूकता के लिए व्यापक स्तर पर कैंपेन चलाया जा रहा है। मतदान प्रतिशत बढ़ने की एक बड़ी वजह यह भी है। मतदान के दो चरण हो चुके हैं और चार सीटों में बंपर मतदान के साथ प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। अब 23 अप्रैल को शेष सात सीटों के लिए मतदान होगा।

लोकसभा सीट- 2014- 2019

राजनांदगांव- 74.21- 76.03

महासमुंद- 74.63- 74.51

कांकेर- 70.28- 74.23

———————

मतदान केंद्रों का मतदान प्रतिशत

मतदान प्रतिशत- कुल मतदान केंद्र

10 फीसद से कम- 15

80 फीसद से अधिक- 1919

90 फीसद से अधिक- 78

छत्तीसगढ़ : शिक्षाकर्मियों के वेतन के लिए जारी हुआ 171 करोड़

0

रायपुर। सरकार ने वेतन मद में शिक्षाकर्मियों के लिए 171 करोड़ रुपये जारी कर दिये हैं। डायरेक्टर पंचायत ने वेतन का आवंटन जारी कर कहा है कि यह आवंटन सिर्फ और सिर्फ वेतन मद के लिए होगा, इससे एरियर्स का भुगतान नहीं किया जा सकेगा।

आदेश में कहा गया है कि यह राशि शिक्षाकर्मियों के वेतन मद 2019-20 के लिए जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि वेतन आवंटन के लिए शिक्षाकर्मी लगातार आवाज बुलंद रहे थे। शिक्षाकर्मियों में नाराजगी भी बढ़ रही थी।

आदेश में कहा गया है कि 17188.00 रु का आवंटन शर्तों के अधीन सौंपा जाता है। जिनमे उस आबंटन का अग्रिम रूप से आहरण नहीं किया जाएगा। प्रत्येक महीने वेतन भुगतान के लिए आवश्यक राशि एजुकेशन पोर्टल में दर्ज शिक्षक पंचायत के सत्यापित डाटा के आधार पर और वास्तविक गणना अनुसार आहरण किया जाएगा। इस राशि का उपयोग किसी भी प्रकार के एरियर के भुगतान के लिए नहीं किया जाएगा। वर्तमान वित्तीय वर्ष के वेतन भुगतान के लिए ही उपयोग किया जाएगा।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा पहले जारी दिशा-निर्देशों का परिपालन सुनिश्चित किया जाए। आहरण/ भुगतान और पुनरबंटन प्रचलित प्रक्रिया अनुसार किया जाए और हर महीने की 5 तारीख तक लोक शिक्षण संचालनालय और पंचायत संचालनालय को व्यय का विवरण भेजा जाए।

रायपुर : ‘लोकसभा निर्वाचन-2019‘ : सजग होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें अधिकारी-कर्मचारी : श्री सुब्रत साहू

0
छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने आज सरगुजा(अम्बिकापुर) जिले के कलेक्टोरेट सभाकक्ष में निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की बैठक लेकर सरगुजा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत में आगामी 23 अप्रैल को होने वाले निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की। ज्ञात हो कि सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर-रामानुजगंज जिले शामिल हैं।
श्री साहू ने बैठक में कहा कि लोकसभा निर्वाचन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारी और कर्मचारी सजग होकर सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करें। श्री साहू ने सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के इन तीनों जिलों की तैयारियों का विस्तार से जानकारी ली। सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री साहू ने पोस्टल बैलेट एवं इलेक्ट्राॅनिक बैलेट के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और शासकीय कर्मियों के द्वारा प्राप्त आवेदनों की संख्या, जारी किये गये पोस्टल बैलेट की संख्या तथा रद्द किये गये आवेदनों के बाद कुल जारी किये गये बैलेट पत्र की संख्या में एकरूपता लाने के निर्देश दिये।
श्री साहू ने कहा कि मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए विकसित किए गये सी-टाॅप्स एप्लीकेशन को सभी सेक्टर आधिकारियों के मोबाईल में डाउनलोड करायें। इसके उपयोग के बारे में सभी जानकारियां सेक्टर अधिकारियों को यह सुनिश्चित करायें। उन्होंने सी-विजिल एप्प के माध्यम से प्राप्त आॅनलाईन शिकायतों को गंभीरता से लेने और निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदर्श मतदान केन्द्रों को आकर्षक रंगाई पुताई कराने के साथ ही शेड, कुर्सी, शीतल पेयजल आदि व्यवस्था करने के निर्देश दिए। श्री साहू ने कहा कि मतदान के दिन कण्ट्रोल रूम को पूरी तरह से सक्रिय रखें।  कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कण्ट्रोल रूम पूरी मतदान प्रक्रिया का माॅनिटरिंग करें। श्री साहू ने कलेक्टर परिसर में स्वीप योजना समिति द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए लगाए गए छायाचित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डाॅ. एस. भारतीदासन ने कहा कि मतदान के दिन एवं मतदान के एक दिन पूर्व मीडिया में प्रकाशित किये जाने वाले राजनीतिक विज्ञापनों का अधिप्रमाणन कराना अनिवार्य है। सुरक्षा नोडल अधिकारी एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अजय यादव ने कहा कि मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व के समयावधि के दौरान मीडिया रैली तथा सभाओं के माध्यम से प्रचार-प्रसार पूर्णतः बंद रहेंगे।
बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री समीर बिश्नोई, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री यू.एस. अग्रवाल, सरगुजा जिले के कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर, सूरजपुर जिले के कलेक्टर श्री दीपक सोनी, बलरामपुर जिले के कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्री टी.आर. कोसिमा, सरगुजा जिले के पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता गांधी, जिला पंचायत बलरामपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरीश एस. सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।