Home Blog Page 3173

पीएम मोदी बोले : प. बंगाल के विकास की स्पीडब्रेकर दीदी की नींद में लगा ब्रेक

0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प. बंगाल के बुनियादपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। यहा उन्होंने टीएमसी की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दो चरणों के मतदान के बाद बंगाल के विकास की स्पीडब्रेकर दीदी की नींद पर ब्रेक लग गया है। उनकी लाख कोशिशों के बावजूद, धमकियों के बावजूद हमारे किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा भाइयों, माताएं-बहनों ने भारी संख्या में वोट किया। टीएमसी की गुंडागर्दी को आपने जवाब दिया। 23 मई को पश्चिम बंगाल हिंसा करने वालों को, दीदी को सजा देगी।

मां, माटी और मानुष के नाम पर ममता दीदी ने पश्चिम बंगाल को धोखा दिया है। यहां गरीबों को गरीब रखने का षड्यंत्र रचा जाता है। शारदा, नारदा और रोज वैली घोटाले के नाम पर बंगाल की जनता का पैसा लूटा है। जिन युवाओं ने परीक्षाएं पास कर ली, उन्हें नौकरी नहीं दे रही है। केंद्र ने सातवां वेतनमान दे दिया, लेकिन दीदी ने यहां छठा वेतनमान भी नहीं दिया।

तुष्टिकरण के लिए दूसरे देशों से लोगों को बुलाकर भारत में चुनाव प्रचार कराया जाता है। यहां पूजा करने पर रोक लगाई जाती है। रथयात्रा रोक दी जाती है। ममता सरकार ने दुर्गाष्टमी के दिन हुए धमाके की जांच रुकवा दी। पीएम मोदी ने 23 मई को एक बार फिर से मोदी सरकार बनेगी। नई सरकार में भारत घुसपैठियों पर कड़ी कार्रवाई करेगा। संसद में नागरिकता संशोधन बिल पास करा कर रहेंगे।

राजधानी में आज पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का मेगा रोड शो

0

रायपुर। रायपुर लोकसभा क्षेत्र में 20 अप्रैल को शाम 5 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर से भारतीय जनता पार्टी का मेगा रोड शो की शुरुआत होगी। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, पूर्व विधायक नन्दकुमार साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, छगनलाल मूंदड़ा, सच्चिदानंद उपासने, बीरगांव महापौर श्रीमती अम्बिका यदु सहित हजारों की संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

रोड शो एकात्म परिसर से जेलरोड होते हुए देवेन्द्रनगर चौक,पारसनगर, कपड़ा मार्केट पंडरी रोड, अवन्ति बाई चौक, अशोका टावर, गायत्रीनगर, अवंति बिहार रोड, तेलीबांधा, गुरुद्वारा, श्यामनगर, नेताजी चौक कटोरातालाब, रिंगरोड, विजेता काम्पलेक्स, राजेन्द्र नगर केनाल रोड, एमएमआई, पचपेड़ी नाका, सिद्धार्थ चौक, नेहरू नगर, कालीबाड़ी, बिजली आफिस चौक बूढ़ापारा, श्याम टाकीज बूढ़ेश्वर चौक, पुरानी बस्ती, लीली चौक, लाखेनगर, सदानी चौक, आजाद चौक, तात्यापारा चौक, बढ़ईपारा, रामसागर पारा, राठौर चौक, तेलघानी नाका, तेलघानी ब्रिज, शुक्रवारी बाजार, गुढिय़ारी पढ़ाव, श्रीनगर खमतराई, पैराडाईज होटल खमतराई, खमतराई बाजार, डीआरएम आफिस चौक, फाफाडीह, मोदहापारा, जयस्तम्भ, कोतवाली, सत्तीबाजार कंकाली पारा हास्पिटल, तात्यापारा चौक, शारदा चौक से भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में समाप्त होगा।

छत्तीसगढ़ : नवजोत सिंह सिद्धू पर सिक्ख समाज की छवि धूमिल करने का आरोप, तंखाइया घोषित करने की मांग

0

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर सिक्ख समाजा की छवि धूमिल करने का आरोप लगा है. छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन ने सिद्धू पर ये आरोप लगाए हैं और उन्हें तंखाइया घोषित करने की मांग की है. संगठन की ओर से एसजीपीसी के प्रधान को चिट्ठी लिखकर नवजोत सिंह सिद्धू की शिकायत की है. संगठन ने सिक्ख समाज की सर्वोच्च कमिटी को चिट्ठी लिखकर सिद्धू पर इस्लामिक कट्टरवाद फैलाने का आरोप लगाया है.

बता दें कि लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए नवजोत सिंह सिद्धू लगातार प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. इसके तहत ही वे गुरुवार को भी छत्तीसगढ़ पहुंचे थे. छत्तीसगढ़ में सभा के दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साध और केन्द्र की मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए. सिद्धू ने कहा कि मोदी सरकार के समय पेट्रोलियम पदा​र्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. इसके साथ ही बैंकों में एनपीए लगातार बढ़ रहे हैं.

इसी दौरान छत्तीसगढ़ सिक्ख संगठन ने राजधानी रायपुर में प्रेस कॉंफ्रेंस लेकर सिद्धू पर तमाम आरोप लगाए. मीडिया से चर्चा करते हुए संगठन के पदाधिकारी अमरजीत सिंह​ छाबड़ा ने कहा कि सिद्धू जिस तरह से देश को तोड़ने वाले बयान देकर सिक्ख समाज की छवि धूमिल हो रही है. सिक्ख जिस छवि के लिए विश्वभर में जाने जाते हैं, वह पहचान किसी कट्टरता को बढ़ावा देने वाली नहीं है.

सीएम भूपेश बघेल बोले : अजीत जोगी के लिए कांग्रेस के सभी दरवाजे बंद हो गए हैं

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल शुक्रवार को कोरिया में लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे. यहां सीएम बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की कांग्रेस में वापसी के सवाल पर बड़ा बयान दिया. सीएम बघेल ने कहा कि अजीत जोगी के लिए कांग्रेस के सभी दरवाजे बंद हो चुके हैं. अजीत जोगी की कांग्रेस में वापसी की अब कोई संभावना नहीं है.

बता दें कि अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. इसके बाद से अटकलें लगाई जा रहीं थी कि अजीत जोगी की भी कांग्रेस में वापसी हो सकती है. जोगी की कांग्रेस में वापसी को लेकर आज कोरिया में मीडिया ने भूपेश बघेल से सवाल किए. इसी सवाल के जवाब में सीएम बघेल ने कहा कि उनके लिए दरवाजे बंद हो चुके हैं.

कोरिया के भरतपुर सोनहत विधानसभा में भूपेश बघेल ने कोरबा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे. सीएम बघेल ने साध्वी प्रज्ञा के बयान पर कहा कि साध्वी की बातें शहादत को अपमान करने वाली हैं. पूरा देश शहीद हेमंत करकरे का सम्मान करता है. ऐसी साध्वी को टिकट देने पर मोदी और अमित शाह को माफी मांगनी चाहिए.

तेज धमाके के साथ पूर्वा एक्सप्रेस के 12 डिब्बे पटरी से उतरे, 28 यात्री घायल

0

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है. रूमा रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा से नई दिल्ली जा रही पूर्वा एक्सप्रेस (अप, 12303) के 12 डिब्बे शुक्रवार देर रात डिरेल हो गए. इसमें 28 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. हादसे में किसी के मरने की सूचना नहीं है.

हावड़ा नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस कानपुर पहुंचने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही रूमा के पास ट्रेन के 12 डब्बे पटरी से उतर गए. इनमें 10 सवारी डब्बे, एक पैंट्री कार और एक पावर कार शामिल हैं. इनमें चार डब्बे ट्रैक के पास पलट भी गए.

रात 1 बजे हुआ हादसा
कानपुर में ये ट्रेन हादसा रात करीब 1 बजे हुआ. हालांकि, राहत और बचाव कार्य जारी है. रेलवे ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. रेलवे के अधिकारियोंने घटना के पीछे की वजह तलाशने के लिए जांच के आदेश दिए है. मौके पर एटीएस की टीम रवाना हो गई है.

वहीं, घटना के बाद करीब एक दर्जन ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं. हादसे के कारण कानपुर से दिल्ली हावड़ा रूट की फतेहपुर पैसेंजर समेत 10 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक, मामूली रूप से घायल यात्रियों को इलाज के लिए कानपुर सेंट्रल रवाना कर दिया गया है. कुछ गंभीर रूप से जख्मी यात्रियों को विशेष ट्रेन से नई दिल्ली भेजा जा रहा है.

कपलिंग टूटने से हुआ हादसा

हावड़ा से दिल्ली जा रही पूर्व एक्सप्रेस एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 बजे पर रूमा स्टेशन पार हुई और ठीक एक मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. देखते ही देखते चीख-पुकार और कोहराम मच गया. हादसे के समय ट्रेन की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर बताई जा रही है.अभी तक की जानकारी के मुताबिक, ट्रेन की कपलिंग टूटने से ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी, जिससे ये हादसा हुआ. हादसे के वक्त ट्रेन के तीन डिब्बे भी पलट गए.

हेल्पलाइन नंबर जारी

घटना के कुछ वक्त बाद ही मौके पर डीएम विजय विश्वास पंत पहुंचे और उन्होंने घटना और घायलों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और राहत एंव बचाव कार्य जारी है. रेलवे ने हादसे में शिकार लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. (033) 26402241, 26402242, 26402243, 26413660.

भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह आज दाखिल करेंगे नामांकन

0

भोपाल। भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को नामांकन दाखिल करेंगे। उन्होंने अपने ट्विटर एकाउंट में उन्होंने लिखा कि समभाव का तानाबाना भोपाल की पहचान है। ऐसी पहचान जो पुरखों ने विरासत के रूप में हमें सौंपी है। इस विरासत को सहेजने की जिम्मेदारी है। सौहार्द्र के सांचे में विकास को बुनें। विकास की दौड़ में संस्कृति और हमारी पहचान धूमिल न हो जाए।

उन्होंने लिखा कि इस चुनौती को स्वीकार कर, भोपाल को भोपाल बनाये रखते हुए इसके विकास का लक्ष्य लेकर, मां नर्मदा के आशीर्वाद और भोपाल की जनता के स्नेह व समर्थन से वे आज दोपहर नामांकन दाखिल कर रहे हैं। बता दें कि भोपाल से दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को मैदान में उतारा है।

बिलासपुर : छात्रा से छेड़छाड़, सहायक प्राध्यापक पर एफआईआर दर्ज

0

बिलासपुर। बिलासपुर के संट्रेल विश्वविद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। छात्रा ने छेड़छ़ाड़ की शिकायत कोनी पुलिस थाने में दर्ज कराई है। छात्रा ने विवि के सहायक प्राध्यापक के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत की है। कोनी पुलिस थाने में सहायक प्राध्यापक प्रवेश दलई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही में जुटी है।

छत्तीसगढ़ : राहुल गांधी आज 3 बजे बिलासपुर और शाम 5 बजे दुर्ग में करेंगे चुनावी सभा को संबोधित

0

रायपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को छत्तीसगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी बिलासपुर के सकरी में दोपहर 3 बजे चुनावी सभा कर बिलासपुर लोकसभा उम्मीदवार अटल श्रीवास्तव के पक्ष में प्रचार करेंगे। उसके बाद शाम 5 बजे दुर्ग लोकसभा के बैकुंठधाम में प्रतिमा चंद्राकर के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सहित प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे।

रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के आदेश के खिलाफ लामबंद हुआ ऑटो संघ

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश ऑटो संघ के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद तिवारी ने प्रेसवार्ता में बताया है कि छत्तीसगढ़ शासन के प्रमुख सचिव ने एक आदेश जारी कर कहा है कि छत्तीसगढ़ में अब प्रदूषण, बढ़ते अपराध और वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते ऑटो वाहन नहीं चल पाएंगे। शासन के इस आदेश के बाद आज ऑटो संघ ने सरकार के इस आदेश को मनमाना बताते हुए पूछा है कि क्या प्रदेश में बढ़ते प्रदूषण का जिम्मेदार सिर्फ ऑटो है। जगदीश प्रसाद तिवारी ने कहा कि सरकार ने पहले तो मनमाने तौर पर वाहन परमिट जारी किया और अब बंद करने की बात कर रही है। इससे ऑटो चालकों पर आजीविका का संकट मंडराने लगा है। ऑटो संघ ने कहा कि सरकार ने बढ़ते अपराध का हवाला दिया है जो कि गलत है। उन्होंने कहा कि ऑटो संघ ने पहले ही इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को ऑटो चालकों के लिए परिचय पत्र की अनिवार्यता की बात कही थी लेकिन शासन की लाचार व्यवस्था के चलते आज भी लंबित है। शासन द्वारा जारी आदेश से संघ नाराज है। संघ ने इस आदेश को तत्काल रोकने और ऑटो चालकों के लिए सही व्यवस्था लागू करने की मांग की है।

प्रियंका चतुर्वेदी शामिल हुईं शिव सेना में, कहा महिलाओं के सम्मान के लिए करेंगी कार्य

0

मुंबई। प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस छोड़ने के बाद शुक्रवार को शिव सेना का दामन थाम लिया।

उन्होंनेे शुक्रवार को शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में शिव सेना की सदस्यता ग्रहण की।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह 10 साल से कांग्रेस की निस्वार्थभाव से सेवा कर रहीं थी और उन्होंने हमेशा महिलाओं के सम्मान के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि जब एक महिला के साथ दुर्व्यवहार होता है और उसको लेकर सुध नहीं ली गई तो इससे वह आहत हुई। कांग्रेस हाईकमान को भी उन्होंने अपनी पीड़ा बताई लेकिन बदसलूकी करने वालों को बाहर का रास्ता दिखाने की बजाय फिर पार्टी में लाया गया। यह एक महिला का अपमान है और महिलाओं के सम्मान के लिए ही उन्होंने कांग्रेस छोड़ी है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि वह सोच-समझकर और महिलाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह से समझते हुए शिव सेना में शामिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वह मंबई में पली पढ़ी हैं और वह जानती हैं कि मुंबई में रहने वाले लोगों के दिलों पर शिव सेना राज करती है। शिव सेना के लिए उनके मन में विशेष सम्मान रहा है। पार्टी के युवा नेतृत्व और उनकी सोच को देखते हुए वह शिव सेना में शामिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है और महिलाओं के सम्मान के लिए हमेशा कार्य करती रहेगीं।