Home Blog Page 3177

ईओडब्ल्यू ने जारी किया निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता और रेखा नायर को नोटिस

0

रायपुर। निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता एवं उनकी स्टेनो रह चुकी रेखा नायर को ईओडब्ल्यू ने नोटिस जारी किया है। ईओडब्ल्यू ने उनसे पूछताछ के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया है। रेखा नायर को 22 अप्रैल को एवं निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता को 23 अप्रैल को ईओडब्ल्यू उपस्थित होने का निर्देश दिया है। बता दें किमुकेश गुप्ता एवं रेखा नायर को गुरुवार को उच्च न्यायालय बिलासपुर से राहत मिली है। उच्च न्यायालय ने निर्देश दिया है कि ईओडब्ल्यू को जांच में सहयोग करेंगे।

निलंबित आईपीएस मुकेश गुप्ता और रेखा नायर को ईओडब्ल्यू ने जारी किया नोटिस 

महिंद्रा ग्रुप, फोर्ड लेकर आएंगे मध्यम आकार की एसयूवी

0

महिंद्रा ग्रुप और फोर्ड मोटर कम्पनी ने गुरुवार को मध्यम आकार की स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) के विकास के लिए निश्चित समझौता किया।

नए करार के बाद दोनों कम्पनियों द्वारा गुरुवार को जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि महिंद्रा और फोर्ड भारत तथा उभरते हुए बाजारों के लिए बेंचमार्क उत्पाद लेकर आएंगे।

बयान में कहा गया है, ‘दोनों कम्पनियों के बीच सितम्बर 2017 में ही इस सम्बंध में रणनीतिक करार हुआ था। अब इस सम्बंध में विकास हुअ है। अक्टूबर 2018 में दोनों ने पारवट्रेन शेयरिंग और कनेक्टेड कार सॉल्यूशंस के क्षेत्र में सहमति जताई थी और अब दोनों नई दिशा में अग्रसर हो गए हैं। ‘

बयान में कहा गया है कि नई एसयूवी महेंद्रा प्रॉडक्ट प्लेटफार्म और पावरट्रेन खासियत से लैस होगी और इसी कारण यह ड्राइविंग इंजीनियरिंग और कामर्शियल गुणों से परिपूर्ण होगी।

साथ ही साथ महेंद्र और फोर्ड ने टेलीमेटिक्स कंट्रोल यूनिक के विकास को लेकर भी काम करने का मन बनाया है।

विश्व कप के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, चंडीमल बाहर

0

श्रीलंका ने अगले महीने से इंग्लैंड में शुरू होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए गुरुवार को टीम की घोषणा कर दी।

आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, 15 सदस्यीय टीम में मीलिंदा सिरीवर्दना, जेफ्री वांडरसे और जीवन मेंडिस की वापसी हुई है। सिरीवर्दना और और वांदरसे ने अपना पिछला वनडे मैच अक्टूबर 2017 में खेला था।

इसके अलावा जीवन की चार साल बाद वापसी हुई है। उन्होंने अपना पिछला मैच 2015 के विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था।

हालांकि चयनकर्ताओं ने कई नियमित खिलाड़ियों जैसे, निरोशन डिकवेला, दानुष्का गुणातिल्का, दिनेश चंडीमल, उपुल थरंगा और अकिला धनंजय को टीम से बाहर का दिया है।

टीम की कमान दिमुथ करुणारत्ने के हाथों में होगी, जिन्हें बुधवार को ही कप्तान नियुक्त किया गया है। टीम में किसी खिलाड़ी को उप कप्तान नहीं बनाया गया है।

हालांकि लासिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज जैसे अनुभवी खिलाड़ी को टीम में रखा गया है। मलिंगा और मैथ्यूज का यह आखिरी विश्व कप हो सकता है।

टीम : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, लाहिरू थिरिमाने, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया सिल्वा, जेफरी वांडरसे, थिसारा परेरा, इसुरु उदाना, लासिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल, नुवान प्रदीप, जीवन मेंडिस, मिलिंदा सिरिवर्दना।

राहुल गांधी के खिलाफ मोदी ने दर्ज करवाया परिवाद

0

कानपुर। बिहार की एक जनसभा के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मोदी समाज को चोर कह दिया, जिसके कारण कानपुर में इस समाज के लोग खासे गुस्से में हैं। गुरूवार को आत्मप्रकाश मोदी ने न्यायालय में जाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ धारा पांच सौ के तहत परिवाद दर्ज कराया। कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पूरे प्रकरण की सुनवाई के लिए 30 अपैल की तारीख मुकर्रर की है।

रिपोर्ट : टाइटन दुनिया की उभरती हुई चौथी लक्जरी कंपनी

0

घड़ी और जेवरात बनाने वाली टाइटन कंपनी दुनिया की सबसे तेज विकास दर वाली सुखसाधन की चौथी कंपनी बन गई है जिसकी मिश्रित सालाना विकास दर 2015-2017 के वित्त वर्षो के दौरान 19.7 फीसदी रही। यह जानकारी डेलॉयट ने बुधवार को जारी अपनी एक रिपोर्ट में कही।

टाइटन टाटा समूह और सरकारी कंपनी तमिलनाडु औद्योगिकी विकास निगम (टीआईडीसीओ) का संयुक्त उपक्रम है।

दुनिया की शीर्ष 100 सुखसाधन की कंपनियों में टाइटन 27वें पायदान पर है। डेलॉयट द्वारा तैयार इस सूची में देश की चार अन्य कंपनियां शीर्ष 100 कंपनियों में शामिल हैं। इनमें कल्याण ज्वेलर्स 35वें पायदान पर, पीसी ज्वलेर्स 40वें पायदान पर, जोयालुकास इंडिया प्राइवेट लिमिटेड 47वें स्थान पर और त्रिभुवनदास भीमजी झावेरी 87वें पायदान पर हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2017 में टाइटन कंपनी लिमिटेड की बिक्री में 23.6 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि 2015 और 2017 के दौरान कंपनी की मिश्रित सालाना वृद्धि दर 19.7 फीसदी रही।

छत्तीसगढ़ : तेल चढ़े दूल्हे ने वोट डालकर लोगों को किया प्रेरित

0

राजिम। राजिम विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र के महापर्व को लेकर गजब का उत्साह बना हुआ है। कहीं युवाओं पर फोकस किया जा रहा है तो कहीं पर आम लोगो को। कलेक्टर श्याम धावड़े की अपील पर जगह-जगह मतदाताओं को जागरूक करने का कार्यक्रम चलाया गया। लोग आज मतदान के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। ठीक इसी का प्रमाण आज गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लॉक के देवगांव में देखने को मिला। यहां एक युवक मलेषु साहू  की शादी हो रही है। आज उसका तेल रस्म है। उसने तेल के कार्यक्रम को थोड़ा विराम देकर घर से बाहर निकलकर मतदान किया और जो लोग वोट देना जरूरी नहीं समझते उनको वोट डालने के लिए प्रेरित किया।

कटेंगे सभी संकट, हनुमान जयंती पर राशि के अनुसार लगाए हनुमान जी को इन वस्तुओं का भोग

0

हनुमान जंयती को लेकर हनुमान जी के भक्तों ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके साथ ही हनुमान जी को प्रसन्न करने से लिए भक्त तरह तरह के उपाय करेंगे जिससे हनुमान कृपा हमेशा के लिए उन पर बनी रहें। इन उपायों के साथ अगर हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए राशि के अनुसार भोग चढाते हैं तो हनुमान जी की विशेष कृपा मिलेगी।आज हम इस लेख में हनुमान जयंती के दिन पूजा को फलदायी बनाने के लिए राशि के अनुसार हनुमानजी के पूजन व भोग के बारे मे बता रहें हैं।

मेष राशि

इस राशि के लोगो को एकमुखी हनुमंत कवच का पाठ करना चाहिए व बूंदी का भोग लगाकर उसे गरीब बच्चों में बांटें।

वृषभ राशि

इस राशि के लोगो को रामचरितमानस के सुंदर-कांड का पाठ करना चाहिए व हनुमान जी को मीठा रोट चढ़ाकर बंदरों को खिलाएं।

मिथुन राशि

इस राशि के लोगो को रामचरितमानस के अरण्य-कांड का पाठ करना चाहिए व हनुमान जी को पान का भोग लगाकर गाय को खिलाएं।

कर्क राशि

इस राशि के लोगो को पंचमुखी हनुमंत कवच का पाठ करना चाहिए व पीले फूल चढ़ाकर जल में प्रवाहित करें।

सिंह राशि

इस राशि के लोगो को रामचरितमानस के बाल-कांड का पाठ करना चाहिए व गुड़ की रोटी चढ़ाकर गरीब को खिलाएं।

कन्या राशि

इस राशि के लोगो को रामचरितमानस के लंका-कांड का पाठ करें व हनुमान मंदिर में शुद्ध घी के 6 दीपक जलाने चाहिए।

तुला राशि

इस राशि के लोगो को रामचरितमानस के बाल-कांड का पाठ करना चाहिए व हनुमानजी को खीर का भोग लगाकर गरीब बच्चों में बांटें।

वृश्चिक राशि

इस राशि के लोगो को हनुमान अष्टक का पाठ करना चाहिए व हनुमानजी पर गुड़ वाले चावल चढ़ाकर गाय को खिलाना चाहिए।

धनु राशि

इस राशि के लोगो को रामचरितमानस के अयोध्या-कांड का पाठ कर हनुमानजी पर शहद चढ़ाकर प्रसाद रूप ग्रहण करें।

मकर राशि

इस राशि के लोगो को रामचरितमानस के किष्किंधा-कांड का पाठ करे व हनुमानजी पर मसूर चढ़ाकर मछलियों को खिलाएं।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगो को रामचरितमानस के उत्तर-कांड का पाठ कर हनुमानजी को मीठी रोटियां चढ़ाकर भैसों को खिलाएं।

मीन राशि

इस राशि के लोगो को हनुमंत बाहुक का पाठ करें व हनुमानजी के मंदिर में लाल रंग की ध्वजा या पताका चढ़ाएं।

न्यूजीलैंड के जंगलो में यह महिला खुद के यूरिन से धोती है अपने बाल-जाने वजह

0

खूबसूरती भला किसको अच्छी नहीं लगती ,हर कोई चाहे वह कितना भी बदसूरत क्यों न दीखता हो ,किसी न किसी मायने में अपनी खूबसूरती को लेकर फिक्रमंद तो रहता ही है। आजकल त्वचा को सदाबहार चमकते रखने के लिए बाजार में ब्यूटी हैक्स

की भरमार है। लोग भी अपनी अपनी हैसियत से अपने ऊपर पैसे खर्च करते है जिससे चलते उनकी खूबसूरती भी जानने पहचानने वालो के आँखों का सुरमा बन जाये। लेकिन खूबसूरत होने के लिए दौलतमंद होना कतई जरूरी नहीं है। हम बिना

महंगी ब्यूटी प्रोडक्ट्स के जरिये भी खुदको तरोताजा रख सकते है। आज हम आपको बताएँगे न्यूजीलैंड के एक कपल के बारे में जो कई सालों से जंगलों में रहने का अनुभव कर रहा है. इस कपल का दावा है कि वे अपने बाल यूरिन से धोते हैं.

मिरियम लैंसवुड और पीटर ने हाल ही में सोशल मिडिया पर अपने अनुभव साझा किये।

मिरियम ने बताया कि वो सफर के दौरान अपने शैंपू की कमी से बहुत परेशान होती है क्योंकि उन्हें बहुत डैंड्रफ हो गई थी.ऐसे में मिरियम और पीटर ने अपने खोज

से होम रेमेडी निकाली और खुद के यूरिन से ही बाल धोने लगे . इसके साथ ही मिरियम सुबह का यूरिन जमा करके रखती हैं। ऐसा करने से अब मिरियम की रुसी की समस्या भी सुलझ गई है., इतना ही नहीं , कपल चारकोल और ऐश को ब्रश की

तरह इस्तेमाल करते हैं.मिरियम टैंपोन को साथ रखने के जगह मूनकप का इस्तेमाल पीरियड्स के दौरान करती हैं. वे मूनकप को नदी के पास धोकर फिर दोबारा उपयोग करती है। इस कपल की मजेदार लाइफ को लोगो ने काफी पसंद किया है।

रोचक: लोगों को जितने भी पैसे की होती जरूरत वो रो​कड़िया हनुमानजी की जेब में हाथ डालकर ले जाते

0

अगर आपको पैसे की जरूरत है। अपनी बेटी की शादी के लिए रुपया चाहिए या फिर व्यवसाय चलाने के लिए धन चाहिए तो परेशान न हों, यहां आइए और रुपए ले जाइए। जी हां, राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक गांव झांसड़ी में एक ऐसा ही बैंक है।

हनुमान जयंती 2019 स्पेशल स्टोरी

इस बैंक से लोन लेने के लिए किसी गारंटी की भी जरूरत नहीं। बस, पैसा मांगिए मिल जाएगा और​​ फिर आपका काम हो जाने के बाद ईमानदारी से लौटा दीजिए। यहां से लिया गया पैसा दो गुना, चार गुना नहीं, कई गुना हो जाएगा। यही इस बैंक का चमत्कार है। 19 अप्रैल 2019 को हनुमानजी जयंती (hanuman jayanti 2019) है। इस मौके पर जानिए राजस्थान के अनूठे हनुमान मंदिर के बारे में।

 

प्रतापगढ़ जिले के झांसड़ी गांव का यह बैंक है-द रिजर्व बैंक ऑफ रोकड़िया हनुमानजी। रोकड़ा यानि नगद रुपया। रोकड़िया का मतलब खजांची। इस बैंक के खजांची हैं स्वयं हनुमानजी। दाढ़ी वाले हनुमानजी। ये हनुमानजी झांसड़ी गांव के बाहर स्थित रोकड़िया हनुमान मंदिर में विराजमान हैं। रोकड़िया हनुमानजी की इसी विशेषता के कारण दूर-दूर तक इनकी महिमा फैली है। बड़ी संख्या में लोग यहां आते हैं और धन की कामना करते हैं। रोकड़िया हनुमानजी अपने भक्तों की आर्थिक समस्या का हल करते हैं। उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं।

हनुमानजी की जेब कटने के बाद चमत्कार बंद

मंगलवार और शनिवार के दिन तो यहां श्रद्धालुओं का मेला-सा लग जाता है। भक्त लोग यहां रोकड़िया हनुमानजी की पूजा-अर्चना करते हैं, सुंदर काण्ड का पाठ करते हैं। बैक के इस खजांची रोकड़िया हनुमानजी का खजाना उनके पेट में छिपा है। पेट पर एक जेब है। कहा जाता है कि किसी समय जब भी किसी को जरूरत पड़ती तो जेब में हाथ डालकर रोकड़ा निकाल लेता था। एक बार किसी चोर ने रोकड़िया हनुमानजी की जेब काटनी चाही, लेकिन उसका हाथ जेब में ही फंस गया। काफी क्षमा-याचना के बाद ही चोर का हाथ जेब से बाहर निकल पाया। इसके बाद से यहां हनुमानजी की जेब से रुपए मिलने का चमत्कार बंद हो गया।

झांसड़ी गांव का नाम गंधर्व नगर था

कवि हरीश व्यास बताते हैं कि प्राचीन काल में इस झांसड़ी गांव का नाम गंधर्व नगर था। इस प्राचीन नगरी के नष्ट होने के पीछे एक कहानी कही जाती है। किसी समय यहां के राजा गंधर्वसेन की एक लड़की थी। राजा को स्वप्न आया कि वह अपनी राजकुमारी की शादी एक गधे से कर दे, वरना सुबह उसका पूरा नगर नष्ट हो जाएगा। राजा भला अपनी राजकुमारी को नर्क में कैसे झोंक देता। पूरा नगर नष्ट हो गया, लेकिन यहां स्थित रोकड़िया हनुमानजी का बाल भी बांका नहीं हुआ।

दूसरे पांव का कहीं छोर नहीं मिलता

कहा जाता है कि हनुमानजी की यह विशाल प्रतिमा स्वयंभू हैं। इन्हें यहां किसी ने स्थापित नहीं किया है। यह प्राकृतिक रूप से सैकड़ों बरसों से यहीं स्थित है। इनका एक पांव नजर आता है, लेकिन दूसरे पांव का कहीं छोर नहीं मिलता। रोकड़िया हनुमानजी ने अपने भक्तों को इतना कर्ज दिया है कि भक्तों ने मिलकर यहां एक करोड़ रुपए से अधिक की लागत में भव्य मंदिर बना दिया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा के समर्थन में बयान दिया

0

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा के समर्थन में बयान दिया है. मिलिंद देवड़ा दक्षिणी मुंबई लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं.

मिलिंद ने एक वीडियो ट्वीट किया है और उस वीडियो में मुकेश अंबानी उनके समर्थन में बोलते दिख रहे हैं. एक तरफ़ मुकेश अंबानी चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को समर्थन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ़ उनके छोटे भाई अनिल अंबानी पर कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी जमकर निशाना साध रहे हैं.

मुकेश अंबानी ने इस वीडियो में कहा है, ”मिलिंद दक्षिणी मुंबई के ही हैं…मिलिंद को दक्षिणी बॉम्बे के समाज, अर्थशास्त्र और संस्कृति का गहरा ज्ञान है.”

अपने ट्वीट में मिलिंद ने लिखा है, ”छोटे दुकानदार से बड़े उद्योगपति तक- दक्षिणी मुंबई में सबके कारोबार का ज़रिया. दक्षिणी मुंबई में हमें कारोबार को फिर से पटरी पर लाना है और नौकरियां पैदा करनी हैं. युवा हमारी प्राथमिकता में हैं.”

यह अपने आप में अपवाद है कि कोई धनकुबेर उद्योगपति किसी उम्मीदवार का चुनाव में खुलकर समर्थन कर रहा हो.

मिलिंद देवड़ा ने कहा है, ”मुझे पता है कि मुकेश अंबानी और उदय कोटक का समर्थन बाक़ियों के समर्थन की तुलना में लोगों का ध्यान ज़्यादा आकर्षित करेगा. मुझे इनके समर्थन पर गर्व है लेकिन उतना ही गर्व पानवाले, छोटे दुकानदारों, छोटे उद्योगों के समर्थन पर भी है.” मिलिंद देवड़ा मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी जियो के कैंपेन में भी शामिल हुए थे.

अनिल पर राहुल का निशाना

मुकेश अंबानी के इस समर्थन की चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि राहुल गांधी उनके भाई पर चुनावी रैलियो में खुलकर हमला बोलते रहे हैं. राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अनिल अंबानी के सहारे क्रोनी कैपिटलिज़्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाते रहे हैं.

राहुल गांधी रफ़ाल सौदे में अनिल अंबानी को फ़ायदा पहुंचाने का आरोप लगाते रहे हैं.

मुकेश अंबानी ने पिछले महीने अपने भाई अनिल अंबानी को उनके 458.77 करोड़ रुपए का क़र्ज़ चुकाकर जेल जाने से बचाया था. अगर अनिल अंबानी एरिक्सन के इस क़र्ज़ को नहीं चुकाते तो जेल जाना पड़ता. इस बकाए को चुकाने में अपने बड़े भाई मुकेश और भाभी नीता अंबानी की मदद के लिए धन्यवाद करते हुए अनिल अंबानी ने एक बयान जारी किया था.

इस बयान में लिखा है, ”मुश्किल घड़ी में मुझे अपने परिवार से मदद मिली है. यह हमारे परिवार के मज़बूत मूल्यों को ही दर्शाता है. जिस वक़्त मुझे सबसे ज़्यादा मदद की ज़रूरत थी मेरा परिवार साथ खड़ा हुआ.”

एक वक़्त था जब दोनों भाइयों के संबंध अच्छे नहीं थे और दोनों में प्रतिद्वंद्विता थी. अनिल अंबानी ने लिखा था, ”मैं और मेरा परिवार इस बात के लिए आभारी है कि हम अतीत से निकल गए हैं. इस मदद के लिए दिल से आभार प्रकट करता हूं.”

अनिल अंबानी ने पिछले साल ही निजी तौर पर वादा किया था कि साल के अंत तक वो एरिक्सन का क़र्ज़ चुका देंगे. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि चार हफ़्ते के भीतर अगर एरिक्सन का पैसा नहीं मिलता है तो अनिल अंबानी और उनके दो सहयोगियों को तीन महीने के लिए जेल जाना होगा.

दक्षिणी मुंबई में 29 अप्रैल को मतदान है.