Home Blog Page 3180

छत्तीसगढ़ : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह प्रदेश में करेंगे दो जनसभा को संबोधित

0

रायपुर। भाजपा के स्टार प्रचारक और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को छत्तीसगढ़ में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान भाजपा का प्रचार-प्रसार कर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गुरूवार को विशेष विमान भुवनेश्वर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर सुबह 10.40 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप रायगढ़ पहुंचेंगे। सुबह 10.45 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप से सड़क मार्ग से सुबह 10.55 बजे म्युनिसिपल ग्राउंड रायगढ़ पहुंचकर आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप से प्रस्थान कर दोपहर 12.45 बजे तखतपुर विस. तखतपुर, जिला बिलासपुर पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे तखतपुर जिला बिलासपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.50 बजे तखतपुर हेलिपेड से प्रस्थान कर दोपहर 2.25 स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 3 बजे विशेष विमान से शाम 4.20 बजे औरंगाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

मतदान दल के कर्मी की हार्ट अटैक से मौत

0

भानुप्रतापपुर। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान अंतागढ़ में एक मतदान दल की कर्मी की मौत हो गई। बता दें कि ग्राम झोलीन निवासी मृतक सुकलूराम अंतागढ़ के बूथ क्रमांक 186 में चुनाव ड्यूटी पर तैनात था। तभी उसके सीने में अचानक दर्द उठा और उसकी मौत हो गई। इसके बाद सुकलूराम के शव को अंतागढ़ अस्पताल ले गए जहां उसके परिजनों को सूचना दे दिया है। उनकी जगह अन्य मतदान कर्मी को चुनावी ड्यूटी पर लगाया।

वोटिंग मशीन में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने किया हंगामा

0

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के रसेला के बूथ क्रमांक 34 में वोटिंग मशीन में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। इस केंद्र में तीन नंबर का बटन दबाने पर वोटिंग नहीं हो रही है। इसकी शिकायत मतदाताओं ने मतदान अधिकारी से की। ग्रामीणों के हंगामे के बाद मशीन बदली गई।

पखांजूर क्षेत्र में ईवीएम मशीन में तकनीकी खराबी, 20 मिनट प्रभावित रहा मतदान

0

पखांजूर। कांकेर लोकसभा के पखांजूर क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 82 आड़ाफर्सी और कोरेनार मतदान केंद्र की ईवीएम मशीन में खराबी आई, जिसे सुधारने इंजीनियर मतदान केंद्र पहुंचे। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सिहावा विधानसभा के रतावा व बिरनासिल्ली बूथों में ईवीएम में तकनीकी खराबी की खबर आ रही है। इसके अलावा शहर के ब्राह्मणपारा मतदान केंद्र क्रमांक 146 में वोटिंग मशीन खराब होने पर इसे बदला गया। करीब 20 मिनट तक वोटिंग बंद रही।

छत्तीसगढ़ के तीनों लोकसभा सीटों में अब तक 10.42 प्रतिशत वोटिंग

0

रायपुर। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की मतदान शुरू हो चुका है। इस दौरान तीनों लोकसभा सीट राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में कुल 10.42 प्रतिशत मतदान की खबर है। लोग बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले ले रहे हैं। बता दें कि अब तक राजनांदगांव में 18.36 प्रतिशत, महासमुंद में 12 प्रतिशत मतदान हुई है। लोकतंत्र के महापर्व में इस बार लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे है। वहीं पहली बार मतदान कर रहे युवा वर्ग ने भी मतदान पर्व में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैंं।

वहीं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू ने बताया कि आज राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्रों में हो रहे मतदान के दौरान सुबह-सुबह जिन जिन स्थानों से मतदान के ईवीएम मशीन या वीवीपैट के खराब होने की सूचना मिली थी उन स्थानों की मशीनें तत्काल ठीक कर दी गई है ।सभी स्थानों पर अब मतदान शांतिपूर्वक और सुचारू ढंग से चल रहा है फिलहाल कहीं पर कोई अवरोध की सूचना नहीं है।

रायपुर : आज हर जनता एवं कार्यकर्ता लड़ रहा चुनाव- प्रमोद दुबे

0

रायपुर के महापौर एवं कांग्रेस के युवा लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद दुबे ने पश्चिम विधानसभा में पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के साथ किया सघन जनसंपर्क लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद दुबे लगातार हर पल, गली गली सभी विधानसभा में ,वार्डों में लगातार कर रहे हैं सघन जनसंपर्क आज इसी कड़ी में पश्चिम विधानसभा में प्रमोद दुबे के द्वारा विकास उपाध्याय के साथ किया गया सघन जनसंपर्क पश्चिम विधानसभा की जनता एवं कार्यकर्ताओं में दिखा जोश एवं उत्साह चौक चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने जगह जगह पर प्रमोद दुबे का एवं विकास उपाध्याय का किया जोशीला स्वागत महिलाओं एवं युवा वर्ग में भी दिखा जोश एवं उत्साह प्रमोद दुबे ने सर्वप्रथम पश्चिम विधानसभा में खमतराई वार्ड से मंदिर में पूजा पाठ कर खमतराई से जनसंपर्क की करी शुरुआत खमतराई, श्रीनगर ,गुढ़ियारी, हनुमान मंदिर, पड़ाव, शुक्रवारी बाजार, मिनीमाता चौक, ओशो भवन ,आंबेडकर चौक, पहाड़ी चौक ,सियान सदन, दुर्गा चौक, अशोकनगर, विकास नगर, भवानी नगर, कोटा ,राम दरबार, रामनगर ,कर्मा चौक, गोकुल नगर,कबीर चौक, रामसागर पारा वार्ड में लगातार पश्चिम विधानसभा की सभी वार्डों में सुबह 7:00 बजे से मंदिर में पूजा पाठ कर सघन जनसंपर्क की किए ,फूल माला के साथ किया गया प्रमोद दुबे का जोशीला स्वागत प्रमोद दुबे ने जनसंपर्क करते हुए सभा को संबोधित करते हुए, भ्रमण करते हुए कहा कि मैं लगातार आप लोगों के बीच में आता रहा हूं और आगे भी इसी तरह आपके बीच में आपके साथ आपके सुख-दुख में हर पल हर वक्त खड़ा रहूंगा यह चुनाव प्रमोद दुबे नहीं बल्कि रायपुर की जनता, कांग्रेस के कार्यकर्ता, यह चुनाव खुद लड़ रहे हैं मैं नहीं आप सब प्रमोद दुबे हैं आप लोगों का आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा है और आगे भी इसी तरह आशीर्वाद बना रहेगा आपका और हमारा संबंध एक परिवार का संबंध है प्रमोद दुबे,विकास उपाध्याय ने कभी कोई चुनाव मैं लड़ रहा हूं यह सोचकर नहीं लड़ा बल्कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता एवं सिपाही रायपुर की जनता यह चुनाव लड़ रही है जिस का आशीर्वाद है, जिसका फल है आज उसी के आशीर्वाद से छत्तीसगढ़ में पश्चिम विधानसभा में एक धन कुबेर के सामने सामान्य परिवार का मध्यम वर्गीय परिवार का सदस्य विकास उपाध्याय ने इतने बड़े बीजेपी के प्रत्याशी को पटखनी देकर जीत दर्ज की है और यह सब आप लोगों के सहयोग से ही संभव हुआ है मैंने पार्षद रहते हुए, महापौर रहते हुए ,मेरी जो नैतिक कर्तव्य था उसे मैंने बखूबी ईमानदारी से पूरा किया है और आगे भी करूंगा कांग्रेस के राज में कभी किसी गरीब इंसान का मकान ना टूटा है ना टूटेगा, कांग्रेस ने गरीबों को पट्टा देकर बसा ने का काम किया है चाहे वह इंदिरा गांधी हो ,लाल बहादुर शास्त्री हो, मनमोहन सिंह की सरकार हो या सोनिया गांधी सभी ने ,कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों का ध्यान रखा है और आज हमारे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने 20% गरीब परिवार के लिए ₹6000 महीना और ₹72000 सालाना देने का घोषणा किए हैं इसके साथ ही कांग्रेस ने यह भी घोषणा की है कि अगर आप के आशीर्वाद से कांग्रेस की सरकार बनती है तो बच्चों की पढ़ाई पहली से बारहवीं तक पूरी तरह निशुल्क रहेगी आपके आशीर्वाद से आज एक सामान्य कार्यकर्ता को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा की टिकट दी है मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप के आशीर्वाद से मुझे विजय अवश्य प्राप्त होगी पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि आज सुबह 7:00 बजे से लगातार रात तक सघन जनसंपर्क किया गया मंदिर में पूजा पाठ कर भगवान का आशीर्वाद लेकर जनता के बीच जाकर जनता से मिलकर जीत का आशीर्वाद लिए जगह जगह पर चौक चौराहों पर कार्यकर्ताओं के द्वारा जनता के द्वारा ,भरी धूप में भी जनता ने कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद दुबे का किया जोशीला स्वागत विकास उपाध्याय ने बताया कि खमतराई से शुरू कर श्री नगर ,गुढ़ियारी, जनता कॉलोनी, अशोक नगर, विकास नगर, भवानी नगर ,रामनगर, रामसागर पारा, समता कॉलोनी मैं सघन जनसंपर्क किया गया विकास उपाध्याय ने बताया कि रायपुर के लोकसभा प्रत्याशी प्रमोद दुबे आप और हम सब की तरह एक मध्यमवर्गीय परिवार से है आपके आशीर्वाद से ही दो बार पार्षद बने एवं अभी वर्तमान में रायपुर के महापौर है और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आप सब के आशीर्वाद से प्रमोद दुबे पर भरोसा किया है एक छोटे से कार्यकर्ताओं को एक सांसद की टिकट दीया है कांग्रेस का वादा जो कहती है उसे करती है कांग्रेस ने वादा किया था कि अगर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों का कर्जा माफ एवं बिजली बिल हाफ किया जाएगा और अपने उस वादे को कांग्रेस ने पूरा किया और अगले महीने से कांग्रेस पार्टी प्रत्येक परिवार को राशन कार्ड धारकों को 35 किलो चावल देगी इसके साथ ही निराश्रित पेंशन जो कल तक ₹300 मिलता था वह अब ₹1000 मिलेगा इसके साथ ही राहुल गांधी ने वादा किया है कि जिस परिवार की इनकम ₹12000 से कम है उस परिवार को ₹6000 महीना ₹72000 सालाना महिला के खाते में डाले जाएंगे जिससे वह अपने परिवार का पालन पोषण आराम से कर सके एवं अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकें इसके साथ ही एक आम आदमी को सुविधा क्या चाहिए रोटी कपड़ा और मकान और यह तीनों कांग्रेस पार्टी देने का काम शुरू से करती आ रही है चाहे इंदिरा गांधी द्वारा पट्टा देने का अधिकार हो, या राजीव गांधी द्वारा शिक्षा का अधिकार हो और अब राहुल गांधी ने न्याय का अधिकार देकर प्रत्येक परिवार को संबल बनाने का निर्णय लिया है बीजेपी पार्टी एक भ्रष्ट और जुमलेबाज सरकार है जो कहती कुछ और है करती कुछ और है पिछले 5 साल के वादे बीजेपी के सरकार ने अब तक पूरे नहीं किए और नए वादों की घोषणा कर दी ना लोगों को रोजगार मिला ,ना राममंदिर बना ना विदेशों से काला धन वापस आया अपितु रमन सिंह और उनके दामाद पुनीत गुप्ता ने 50 करोड़ का गमन करके फरार हो गया तो साथियों आप सबसे निवेदन है कि 23 अप्रेल को होने वाले मतदान पर कांग्रेस पार्टी को प्रमोद दुबे को अधिक मतों से विजय बनाकर दिल्ली भेजें जिससे राहुल गांधी के हाथों को मजबूत कर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बने आज के इस कार्यक्रम में पार्षद ,पूर्व पार्षद, ब्लॉक अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष ,जोन अध्यक्ष ,सेक्टर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष ,आम जनता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ एवं पदाधिकारी समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए ।

 

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2019 : जानिए सुबह 9 बजे तक कितना प्रतिशत हुआ मतदान

0

 

राजनांदगांव में पुरूष मतदाताओं की संख्या आठ लाख 58 हजार 203 है। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 28 हजार 190 है। वहीं 20 से 29 वर्ष के पुरूष मतदाताओं की संख्या दो लाख 69 हजार 22, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 24 हजार 829, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 58 हजार 143, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख तीन हजार 171, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 51 हजार 263, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 18 हजार 974, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले चार हजार 586 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाले 25 पुरूष मतदाता हैं।

राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में आठ लाख 57 हजार 283 महिला मतदाता हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 18 हजार नौ है। वहीं 20 से 29 वर्ष के महिला मतदाताओं की संख्या दो लाख 56 हजार 290, तीस से 39 आयु वर्ग वाले दो लाख 24 हजार 373, चालीस से 49 आयु वर्ग वाले एक लाख 63 हजार 443, पचास से 59 आयु वर्ग वाले एक लाख दो हजार 548, साठ से 69 आयु वर्ग वाले 58 हजार 241, सत्तर से 79 आयु वर्ग वाले 26 हजार 305, अस्सी से 100 आयु वर्ग वाले आठ हजार 30 तथा 100 वर्ष से अधिक उम्र वाली महिला मतदाताओं की संख्या 54 हैं। वहां तृतीय लिंग के छह मतदाता शामिल हैं।

राजनांदगांव में10.83%

कवर्धा 12%

पंडरिया 10%

छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव : 3 सीट, 36 प्रत्याशी, 49 लाख वोटर तय कर रहे भाग्य

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों महासमुंद, राजनांदगांव और कांकेर के लिए 18 अप्रैल को मतदान होगा। इन तीनों सीटों पर कुल 48 लाख 95 हजार से अधिक मतदाता हैं, जबकि 36 प्रत्याशी मैदान में हैं। महासमुंद और कांकेर में पुस्र्षों की तुलना में महिला वोटरों की संख्या अधिक है। ऐसे में स्वाभाविक स्र्प से वहां महिलाएं भी प्रत्याशियों का भाग्य तय करेगीं। तृतीय लिंग के भी 66 वोटर हैं।

राजनांदगांव में सबसे ज्यादा वोटर दूसरे चरण की तीनों में सीटों में राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में सर्वाधिक 17 लाख से अधिक वोटर हैं। महासमुंद में 16 और कांकेर में करीब साढ़े 15 लाख मतदाता हैं।

हर सीट पर आधी आबादी की दबदबा

तीनों सीटों पर आधी आबादी यानी महिलाओं का दबदबा है। महासमुंद और कांकेर में तो महिला वोटर पुस्र्षों से अधिक है, लेकिन राजनांदगांव में भी पुस्र्षों की संख्या उतनी अधिक नहीं है। वहां 8 लाख 55 हजार पुरुष वोटरों के बीच 8 लाख 54 महिला वोटर हैं।

कांकेर में लगातार बढ़ रहा मतदान

राज्य बनने के बाद से अब तक हुए तीनों आम चुनाव में कांकेर में मतदान का प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है। पिछले चुनाव में वहां 70 फीसद से अधिक मतदान हुआ था। 2009 में 57 और 2004 में 48 फीसद वोट पड़े थे। इसके विपरीत राजनांदगांव में पहले और दूसरे चुनाव में लगभग 59 फीसद मतदान हुआ तो पिछली बार यह आंकड़ा बढ़कर सीधे 74 पर पहुंच गया। वहीं, महासमुंद में 2009 के करीब 57 फीसद की तुलना में पिछली बार महज 48 फीसद मतदान हुआ, जबकि 2004 में मतदान 66 फीसद के करीब पहुंचा था।

किस सीट पर कितने प्रत्याशी

महासमुंद 13

राजनांदगांव 14

कांकेर 09

वर्ष महासमुंद राजनांदगांव कांकेर

2004 65.99 59.38 48.09

2009 56.69 58.86 57.20

2014 47.61 74.04 70.22

संसदीय सीट पुस्र्ष महिला तृतीय कुल

महासमुंद 810783 822158 21 1632962

राजनांदगांव 855739 854934 09 1710682

कांकेर 766032 786010 33 1552075

रायपुर : 25 में सिर्फ दो प्रत्याशी इन्कम टैक्स पेयी

0

लोकसभा चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे 25 उम्मीदवारों में गिने-चुने ही हैं, जो इन्कम टैक्स देने की हैसियत में हैं। बाकी प्रत्याशियों में कोई मजदूर तो कोई बेरोजगार है। इनके पास फूटी कौड़ी भी नहीं है। कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी हर साल लाखों रुपये के इन्कम पर टैक्स जमा करते हैं। कांगे्रस प्रत्याशी प्रमोद दुबे ने नामांकन पत्र जमा करते समय दिए एफिडेविट में आयकर रिर्टन की जानकारी दी है। इन्होंने 2013-14 में 21 लाख 55 हजार 340 रुपए, 2014-15 में 93 लाख 17 हजार 310, 2015-16 में 38 लाख 96 हजार 160, 2016-17 में 36 लाख 36 हजार, 2017-18 में 29 लाख 67 हजार 730 रुपये आय दिखाई है। उन्होंने पत्नी दिप्ती दुबे के भी 2013-14 में दो लाख, 2014-15 में तीन लाख 9 हजार, 2015-16 में तीन लाख 13 हजार, 2016-17 में तीन लाख 45 हजार और 2017-18 में तीन लाख 49 हजार रुपए आयकर देने का ब्योरा दिया है।

बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी ने भी सालाना इन्कम की जानकारी दी है। इन्होंने 2013-14 में तीन लाख 95 हजार 132, 2014-15 में चार लाख 97 हजार, 2015-16 में चार लाख 79 हजार 51 व 2017-18 में चार लाख 66 हजार 877 सालाना इन्कम का ब्योरा दिया है। इनकी पत्नी तारा सोनी की 2013-14 में तीन लाख 76 हजार 655, 2014-15 में चार लाख 52 हजार, 2015-16 में पांच लाख 21 हजार 51 व 2016-17 में पांच लाख 55 हजार 877 व 2017-18 में पांच लाख 1698 रुपये आय का ब्योरा दिया है।

–बहुतों के पास फूटी कौड़ी नहीं

संजू कुमार यादव भी रायपुर लोकसभा से प्रत्याशी हैं। वे ग्राम खरोरा में नेता जी चौक के पास चाय होटल और जूस सेंटर चलाते हैं। इन्होंने चंदा कर और कर्ज लेकर नामांकन दखिल किया। इनका कहना है कि उनके पास फूटी कौड़ी नहीं है। इनके ही समान बहुतेरे प्रत्याशी हैं जिनके पास इन्कम शो करने लायक पैसे नहीं हैं।

रायपुर : सड़क पर कांग्रेस प्रत्याशी का पैदल रोड शो

0

रायपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। ग्रामीण अंचलों के बाद रायपुर के कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद दुबे ने अब शहर में रोड शो किया। प्रमोद दुबे सबसे पहले महावीर जयंती के अवसर पर सुबह बढ़ई पारा से दादा बाड़ी जैन समुदाय द्वारा निकाली गई रैली में शामिल हुए। उसके बाद वे पश्चिम विधानसभा गुढ़ियारी स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर खमतराई, गुढ़ियारी होते हुए भारतमाता चौक तक रोड शो किया। भारी संख्या में शामिल होकर लोगों ने उनका हौसला बढ़ाया। रोड शो करने के बाद वह छोटा भवानी नगर वार्ड नंबर- 2 में नुक्कड़ सभा को संबोधित कर बीते 3 माह के अन्दर राज्य सरकार द्वारा किये गये कार्यों को बताया। प्रमोद दुबे ने कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि अन्याय के दिन अब जाने वाले हैं, कांग्रेस पार्टी हर गरीब के साथ खड़ी है।