Home Blog Page 3182

योजनाओं के संचालन के लिए सीएम भूपेश ने लिखा दो केंद्रीय मंत्रियों को पत्र… देखें लेटर

0

रायपुर। मनरेगा और फसल बीमा योजना के दावों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों को पत्र लिखा है। उन्होंने फसल बीमा योजना पर केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह और मनरेगा संचालन में पर्याप्त राशि जारी करने को लेकर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखा है। उन्होंने कृषि मंत्री को लिखे पत्र में लिखा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में प्रदेश के कुल 45.37 लाख बीमित कृषकों की तुलना में मात्र 13.41 लाख किसानों का ही बीमा दावा प्राप्त हुआ है। उन्होंनें पत्र मे लिखा की बीमित किसानों की तुलना में लाभांवित कृषकों की संख्या कम होने के कारण यह योजना कृषकों में लोकप्रिय नहीं हो पाई है। इस योजना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वर्तमान प्रावधानों में संशोधन करने की जरूरत है। उन्होंने इस योजना को प्रभावी बनाने पांच बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराया।

सीएम भूपेश बघेल ने दूसरे पत्र में मनरेगा की लंबित राशि की मांग केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से की है। उन्होंने लिखा कि विगत दो वर्ष की अपेक्षा वित्तीय वर्ष 2019—20 में कम आवंटन प्राप्त हुआ है।  इस वर्ष लेबर बजट अन्य वर्षो की अपेक्षा अधिक है। वित्तिय वर्ष 2019-20 के प्रस्ताव राशि 2525.36 करोड़ के विरुद्ध आवंटित राशि 543.21 करोड़ प्राप्त है, जो कि योजना के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए पर्याप्त नहीं है। उन्होंने योजना क संचालन के लिए शेष राशि 1982.15 करोड़ को शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया है।

योजनाओं के संचालन के लिए सीएम भूपेश ने लिखा दो केंद्रीय मंत्रियों को पत्र... देखें लेटर 

योजनाओं के संचालन के लिए सीएम भूपेश ने लिखा दो केंद्रीय मंत्रियों को पत्र... देखें लेटर 

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने समाज का अंग मानने को बिल्कुल भी तैयार नहीं : हनुमत प्रसाद साहू Pराजनीति / छत्तीसगढ़

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार में आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आप को साहू समाज का हिस्सा बताया है। जिससे वरिष्ठ कर्मचारी नेता और साहू समाज के प्रमुख नेता एचपी साहू ने नरेंद्र मोदी के बयान की कड़ी निंदा की है और कहा है उनका यह बयान ईमानदार और मेहनतकश साहू समाज का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस पर प्रधानमंत्री मोदी को समाज से माफी मांगनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू समाज के कोषाध्यक्ष हनुमत प्रसाद साहू ने कहा है कि साहू समाज में अपने आप को नरेंद्र मोदी समाहित ना करें, क्योंकि साहू समाज नरेंद्र मोदी  को अपने समाज का अंग मानने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि साहू समाज एक मेहनतकश और इमानदार समाज है और  छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में साहू समाज की मिसाल मेहनतकश किसान ,पढ़े-लिखे वर्ग और ईमानदार समाज के रूप में  दी जाती है। उन्होनेंं आगे कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने 5 साल के कार्यकाल में बहुत बदनामी ली है। उन्होंने कहा है कि न तो साहू समाज नरेंद्र मोदी के चौकीदार अभियान का हिस्सा है और न ही साहू समाज को चौकीदार को चोर कहे जाने पर आपत्ति है। यदि समाज का एक व्यक्ति चोर बन जाता है तो इससे पूरा समाज कतई बदनाम नहीं होता। एचपी साहू ने कहा कि नरेंद्र मोदी को हम चेतावनी देते हैं कि इस प्रकार धर्म के नाम पर चुनाव प्रचार ना करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने समाज का अंग मानने को बिल्कुल भी तैयार नहीं  हनुमत प्रसाद साहू

 

छत्तीसगढ़ : मतदाता पर्ची बांटते हुए शिक्षक को पड़ा दिल का दौरा, मौत

0

रायपुर। निर्वाचन आयोग की  तरफ  से मतदाता पर्ची बांट रहे स्कूल शिक्षक की हार्टअटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्रियदर्शनी नगर निवासी शिक्षक जीसी शर्मा गंज क्षेत्र के शासकीय स्कूल में शिक्षक थे। बताया जाता है कि शर्मा आज निर्वाचन आयोग की तरफ  से मतदाता पर्ची बांट रहे थे और सुभाष नगर मौहदापारा के बूथ क्रमांक 171, 172 में तैनात थे। बताया जाता है कि सुबह करीब 11.30 बजे अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानिए पूरा मामला, भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी पर केस दर्ज

0

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकबी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। मुख्तार अब्बास नकबी ने एक चुनावी रैली में आजम खान को ‘मोगेम्बो’ कहकर संबोधित किया था। रामपुर के एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि रैली की निगरानी कर रहे मजिस्ट्रेट की तहरीर पर केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मजिस्ट्रेट एमके गुप्ता ने इस संबंध में शाहबाद कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें कहा गया था, केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकबी ने अपने भाषण के दौरान गठबंधन प्रत्याशी आजम खान को ‘मोगेम्बो’ कहकर संबोधित किया था। उनका यह बयान वैमनस्यता एवं शत्रुता बढ़ाने वाला है, जो आचार संहिता के उल्लंघन के दायरे में आता है।’ सोमवार को मुख्तार अब्बास नकबी ने शाहाबाद रामलीला मैदान में चुनावी रैली के दौरान आजम खान के खिलाफ ये बयान दिया था। उनका यह बयान सपा नेता आजम खान के जयाप्रदा के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के बाद आया था। बता दें कि सपा नेता आजम खान पर भी चुनाव आयोग ने शिकंजा कसा है और 72 घंटे चुनावी सभा लेने पर प्रतिबंध लगाया है।

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस के 50 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल…

0

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के समक्ष कांग्रेस के 50 समर्थकों ने भाजपा प्रवेश किया। विजय बघेल ने सभी को भाजपा का गमछा पहनाकर बधाई दी एवं पार्टी के लिए काम करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कांग्रेस के वार्ड 7 के प्रभारी एवं पार्षद चुनाव लड़ चुके राकेश साहू ने अपने 50 समर्थकों के साथ भाजपा प्रवेश किया। छत्तीसगढ़ मजदूर संघ के प्रवक्ता प्रदीप विश्वास ने भी अपने साथियों सहित भाजपा प्रवेश किया।

राकेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रवाद के संकल्प भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया। भाजपा लोकसभा के प्रत्याशी के गीत मोर संग चलो रे ने हम सभी कार्यकर्ताओं को मंत्रमुग्ध किया।

भाजपा प्रवेश करने वाले में प्रमुख रूप राकेश साहू कांग्रेस वार्ड प्रभारी घनश्याम पटेल सतीश साहू संतोष देशमुख शरद साहू पोषण गंधर्व रूपलाल देशमुख हीरालाल यादव ध्रुव राज साहू ए सूर्या राव खिलावन देवांगन प्रिभुवन देशमुख राहुल सोनी रूपेंद्र साहू रमेश देशमुख केसरचंद डोंगरे दिनेशअजीत संजय महतो रूपेश यादव तरुण यादव बबलू गोस्वामी वासुदेव दिल्लीवार भागवत देशमुख पन्ना लाल यादव तुमेश देशमुख मुरली यादव नरेश यादव दीपक देवदास अशोक वर्मा अभिषेक यादव अखिलेश साहू प्रदीप देशमुख थे। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शारदा गुप्ता सहसंयोजक हरि शंकर चतुर्वेदी मृगेंद्र कुमार महेश कुमार श्रीनिवास मिश्रा शिव शंकर यादव संजय दुबे राजेश सिंह निशु पांडे रिसाली मंडल संयोजक अनीश कुमार सहसंयोजक हेमंत राव उपस्थित थे।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बताया कम अक्ल वाला, मोदी सरकार की नीतियों को बताया प्रभावशाली

0

छत्तीसगढ़ से सत्ता गंवाने के बाद बीजेपी अब लोकसभा चुनाव में अपनी वापसी करने के लिए एड़ी चोटी की जोर लगा रही है। बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे अहम नाम है प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जिन्हें लोकसभा चुनाव में प्रचार की कमान मिली हुई है। डॉ रमन सिंह ने सोमवार देर रात तक राजनांदगांव में प्रचार किया। प्रचार के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें कम अक्ल वाला बताया साथ ही साथ उन्होंने मोदी सरकार की नीतियों को प्रभावशाली बताते हुए जनता के बीच सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक जैसे मुद्दों पर भी ध्यान खींचा। उन्होंने चिखली में आयोजित सभा में जनता से कहा कि अभिषेक सिंह की जगह सन्तोष पांडेय अब राजनांदगांव से सांसद बनेंगे वह भी उनके बेटे है।

इमरान का बयान मोदी को हटाने की कांग्रेस की साजिश का हिस्सा है – निर्मला सीतारमण

0

 लोकसभा चुनाव के प्रचार में राजनीतिक दल एक-दूसरे को कई मुद्दे पर घेर रहे हैं, इनमें से एक पाकिस्तान का भी मुद्दा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान पर अब रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस को घेरा है. रक्षा मंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि इमरान का बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने की कांग्रेस की साजिश का हिस्सा है.निर्मला सीतारमण ने ये प्रतिक्रिया इंटरव्यू में दी है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि अगर भारत में नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनते हैं, तो भारत-पाक में शांति वार्ता, कश्मीर मुद्दा सुलझने की ज्यादा उम्मीदें हैं.

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘’मुझे नहीं पता इस प्रकार के बयान क्यों दिए जाते हैं. हर बार बयान देकर यही कहा जाता है कि ये निजी बयान था, पार्टी का नहीं. कांग्रेस में कई ऐसे नेता हैं, जो पाकिस्तान जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए मदद मांग रहे हैं.उन्होंने कहा, ‘’कांग्रेस के नेता पाकिस्तान जाकर ‘मोदी हटाने के लिए हमारी मदद करो’ चिल्लाते हैं, मुझे नहीं पता ऐसा क्यों किया जा रहा है.

PM मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना बोले- कांग्रेस के नामदार मुझे गाली देते हुए एक समाज को गाली दे रहे हैं

0

नई दिल्ली | लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रचार जारी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज लगातार प्रचार कर रहे हैं. महाराष्ट्र के माढा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया, यहां उन्होंने सबसे पहले प्राकृतिक आपदा से पहुंचे नुकसान पर अपनी संवेदना प्रकट की और सरकार की हर संभव मदद का ऐलान किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने सभी अफसरों को तुरंत मदद करने के लिए निर्देश दे दिए हैं.प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को मजबूत होना जरूरी है और उसके लिए मजबूत नेता भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि एक समय था जब मुंबई आतंकियों के लिए स्वर्ग बन गया था, लेकिन हमने अब घर में घुसकर मारने का काम किया है. प्रधानमंत्री ने अपनी सभा में कांग्रेस पर एक खास जाति को गाली देने का आरोप लगाया.उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, सिर्फ मोदी हटाओ की बात करते हैं. कांग्रेस के नामदार मुझे गाली देते हुए एक समाज को गाली दे रहे हैं, पहले ये सभी चौकीदारों को चोर कह रहे थे और अब कह रहे हैं कि सारे मोदी चोर हैं.प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के नामदार मेरे पिछड़े होने पर निशाना साध रहे हैं, हमेशा वह मेरी हैसियत बताते हैं. अब वह पूरे पिछड़े समाज को चोर बता रहे हैं, और गाली दे रहे हैं लेकिन मोदी ये बर्दाश्त नहीं करेगा.

रैली में मोदी ने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों को ये मंजूर नहीं है, लेकिन मैं उनके सपनों को सफल नहीं होने दूंगा. और इनके बीच में दीवार बनकर खड़ा रहूंगा. उन्होंने कहा कि आज दुनिया के शक्तिशाली राष्ट्र भी भारत के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलने में गर्व अनुभव करते हैं.पीएम मोदी बोले कि आज जनता और सरकार एक साथ है, देश की जनता मोदी के हाथ में देश देने के लिए खुद प्रचार कर रही है. पांच साल हमने बिना किसी दाग के सरकार चलाई है, लेकिन झूठ बोलने वाले को वह रोक नहीं सकते हैं.प्रधानमंत्री बोले कि शरद पवार मेरे परिवार को लेकर सवाल उठा रहे हैं, उन्हें ऐसी बात करने का हक है. लेकिन मैं जो आज जिंदगी जी रहा हूं वह भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रेरणा से अपना परिवार आगे बढ़ा रहा हूं.

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बोले- राहुल लगातार अशोभनीय काम कर रहे

0
 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अवमानना के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा नोटिस जारी किए पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि राहुल गांधी इस तरह बयान दे रहे थे जैसे वे सुप्रीम कोर्ट का आदेश सुना रहे हों। डॉ. रमन ने कहा कि एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के अध्यक्ष को इस तरह झूठ का प्रचार करना शोभा नहीं देता और कांग्रेस अध्यक्ष तो संवैधानेत्तर आचरण प्रदर्शित कर रहे थे। डॉ. रमन ने कहा कि राफेल मुद्दे पर देश को लगातार गुमराह कर रहे राहुल गांधी ने देश की सबसे बड़ी अदालत तक के नाम पर दुष्प्रचार करने का कुत्सित प्रयास किया है। राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप कोई नई बात नहीं हैं लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष जिस तरह से आधार हीन बातों का हवामहल तैयार करते नजर आ रहे हैं, वह उनकी घनघोर हताशा का परिचायक हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने झूठ को सच ठहराने के जोश में इस तरह होश खो दिया कि देश की जनता समझ गई कि आज भी वे पहले की तरह ही अपरिपक्व हैं।
जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के हित में वर्षों काम किया है और देश हित में संघर्ष किया है, उसके बाद उन्हें देश की जनता ने अपना नेता चुना हैं वैसा संघर्ष करने का माद्दा अगर राहुल गांधी में हैं तो वे सत्ता हासिल करने के लिए राजनीतिक साजिशें क्यों रचते हैं? देश की जनता को गुमराह क्यों कर रहे हैं और देश की सबसे बड़ी अदालत के नाम पर झूठ की राजनीति क्यों फैला रहे हैं? डॉ. रमन ने कहा कि अब मामला सुप्रीम कोर्ट में हैं तो हमें पूरा भरोसा है कि राहुल गांधी ने देश के प्रधानमंत्री को बदनाम करने के लिए जिस तरह सुप्रीम कोर्ट के नाम का दुरुपयोग किया हैं, उसका उचित खामियाजा उन्हें भुगतना ही पड़ेगा और देश को यह पता चल जाएगा कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस तरह के ओछे उपक्रम करने वालों का हश्र क्या होता हैं?

छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल तक नहीं बढ़ेगा तापमान, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी

0

रायपुर। प्रदेश के मौसम में बीते 24 घंटे में भारी परिवर्तन हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर में बना हुआ है, जिसके चलते ठंडी हवा आ रही है। दूसरा बंगाली की खाड़ी से नमी आ रही है, तीसरा पश्चिम की तरफ से गर्म हवा भी लगातार आ रही हैं। छत्तीसगढ़ में आते-आते ये सभी मिल जा रहे हैं और ये तीनों तापमान को बढ़ने नहीं दे रहे हैं। यह राहत की खबर है।

मौसम वैज्ञानी पोषण लाल देवांगन का कहना है कि आगामी 20 अप्रैल तक तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच ही रहेगा। पारा ज्यादा बढ़ने की ज्यादा संभावना नहीं है। लालपुर मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले 48 घंटे में सरगुजा, बिलासपुर,दुर्ग, रायपुर संभाग के सभी जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान। येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवा की रफ्तार भी 40-50 किमी प्रति घंटे हो सकती है।

सोमवार की शाम से पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देने लगा था। रायपुर में तेज हवाएं, हल्की बारिश हुई। रातभर हल्की बूंदाबांदी जारी रही। सुबह से शाम तक बदली छाई ही रही।

यही वजह थी कि मंगलवार को पारा सीधे 2.8 डिग्री गिरते हुए 38.7 डिग्री पर जा पहुंचा। दिन में भी ज्यादा गर्मी महसूस नहीं हुई। शाम को हल्की हवाएं भी चलीं। मौसम वैज्ञानी देवांगन का कहना है कि बदला आने, हल्की बारिश का पूर्वानुमान है इसका यह मतलब नहीं है नहीं कि पूरे प्रदेश में बारिश होगी। यह 10-15 किमी के दायरे में ही रहती है।

अभी तक 43.2 अधिकतम पारा

इस सीजन में अभी तक अधिकतम पारा बिलासपुर का रहा, जो 43.2 डिग्री रिपोर्ट हुआ। वहीं दूसरी तरफ रायपुर का अधिकतम पारा 41.8 डिग्री तक गया है। जो 2018 जितना ही था।

मंगलवार दोपहर 3.45 बजे जारी हुआ पूर्वानुमान

आगामी चार घंटे में रायपुर, बिलासपुर, कांकेर, बालोद, कबीरधाम, बेमेतरा, दुर्ग, मुंगेली, कोरिया, बलरामपुर, अंबिकापुर, सूरजपुर और जशपुर जिले में एक-दो स्थान पर गरज-चमक के साथ बोझारे पड़ने की संभावना थी। इस पूर्वानुमान के तहत मौसम बदलाव हुआ था।

शहरों का तापमान

रायपुर अधिकतम 38.7 डिग्री (2.8 डिग्री गिरा), बिलासपुर 37.2 (5.0 डिग्री गिरा), पेंड्रारोड 33.0 (6.9 डिग्री गिरा), अंबिकापुर 38.0 (1.4 डिग्री गिरा), जगदलपुर 38.0 (0.9 डिग्री बढ़ा), दुर्ग 40.6 (1.0 डिग्री गिरा), राजनांदगांव 38.5 (3.1 डिग्री गिरा)