Home Blog Page 3183

लोकसभा निर्वाचन 2019 : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने विशेष शिविर का आयोजन

0

लोकसभा निर्वाचन 2019 को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित पात्र नागरिकों के लिए आज तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सारांश मित्तर के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केन्द्रों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छूटे हुए पात्र मतदाताओं का पंजीकरण के साथ-साथ मतदाता सूची में किसी भी प्रकार के संशोधन अथवा सूची से नाम विलोपन के लिए आवेदन लिए जाएंगे। साथ ही जिनकी उम्र 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है तथा ऐसे मतदाता किसी कारण वश अपना नाम मतदाता सूची में नहीं जुडवा पाए हैं, वे अपने मतदान केन्द्र के शिविर में बी.एल.ओ. से संपर्क कर फार्म 6 के साथ-साथ सभी दस्तावेज जमा कर सकते हैं, ताकि उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा सके। इसी प्रकार मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि जैसे नाम, सरनेम, आयु, लिंग, जन्म तिथि, फोटो या अन्य प्रकार की त्रुटि को सुधारने हेतु फार्म 8 एवं संबंधित दस्तावेज की छायाप्रति, मतदाता सूची से नाम विलोपन के लिए फार्म 7 दिया जा रहा है। इसके अलावा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वेबसाईट एनव्हीएसपी के माध्यम से भी 6,7, एवं 8 भरा जा सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 18 वर्ष की उम्र पूर्ण कर चुके युवाओं से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का आग्रह किया है, ताकि मजबूत लोकतंत्र का निर्माण किया जा सके।

छत्तीसगढ़ में बोर्ड की परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित हुई

0

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित हायर सेकेण्डरी सर्टिफिकेट परीक्षा वर्ष 2019 के तहत प्रथम भाषा हिन्दी, अंग्रेजी, मराठी एवं उूर्द विषय जिले के 65 परीक्षा केन्द्रों में सम्पन्न हुई। कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तर द्वारा गठित उड़नदस्ता दल ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक, कन्या करजी, पुलिस लाईन, परसा, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदयपुर का निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्री संजय गुप्ता ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण संचालित होना पाया गया।

छत्तीसगढ़ : अवैध शराब के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करेंः श्री महावर : आबकारी विभाग की समीक्षा

0

शराब के अवैध भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर सतत् निगरानी रखें। इसके लिये सघन अभियान चलाकर कार्यवाही की जाय। संभागायुक्त श्री टी.सी.महावर ने 1 मार्च को बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में आबकारी विभाग द्वारा किए जा रहे विभागीय कार्यों की समीक्षा की।
संभागायुक्त श्री टी.सी.महावर ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अभी से अवैध शराब के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें। ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए। बैठक में उपायुक्त आबकारी श्री भगत ने बताया कि संभाग में माह जनवरी 2019 तक 3481 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। अवैध शराब परिवहन के 15 वाहनों एवं 6690 किलोग्राम लाहन जप्त की गई है। संभाग के जांजगीर चांपा जिले में 1469, बिलासपुर में 626, मुंगेली 205, कोरबा 787  एवं रायगढ़ जिले में 394 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। इनमें सबसे अधिक जांजगीर चांपा जिले के हैं। बैठक में संभाग के सभी जिले के आबकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

धमतरी में मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 07 मार्च को

0

लोकसभा निर्वाचन 2019 के तहत् निर्वाचन संबंधी कार्यों के संपादन के लिए मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण आगामी 07 मार्च को आयोजित किया जाएगा। शाम चार बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में रखा गया है। ज्ञात हो कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रजत बंसल ने जिले के लोकसभा क्षेत्र क्षेत्र 09 महासमुंद के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 57 कुरूद एवं 58 धमतरी तथा लोकसभा क्षेत्र 11 कांकेर के तहत् विधानसभा क्षेत्र 56 सिहावा के लिए कुल 60 मास्टर ट्रेनर्स बनाए हैं।

बिलासपुर संभागायुक्त श्री महावर बोले : खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन पर नियंत्रण रखें

0

खजिन के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध सघन अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करें। जिससे कि अनावश्यक पर्यावरण की क्षति न हो। कमिश्नर श्री टी.सी.महावर ने 1 मार्च को खनिज विभाग के समीक्षा के दौरान उक्त निर्देश दिये। बैठक में संभाग के सभी जिले के खनिज अधिकारी मौजूद थे।
संभागायुक्त ने खनिज रायल्टी एवं रायल्टी क्लीयरेंस की भी जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि जांजगीर-चांपा जिले में अवैध खनिज परिवहन के 157 गाडियां, अवैध उत्खनन के 10, बिलासपुर में जिले में 350 परिवहन, 27 अवैध उत्खनन, मुंगेली जिले में अवैध परिवहन के 104 वाहन एवं रायगढ़ में 114 वाहन जप्त कर कार्यवाही की गई है। इसके अलावा गौण खनिज से प्राप्त राजस्व की भी समीक्षा की गई। तत्पश्चात पंजीयन विभाग की समीक्षा की गई।

छत्तीसगढ़ : अध्यापन में शिक्षकों का प्रस्तुतिकरण आकर्षक होना चाहिए: स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह

0

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने आज यहां फुण्डहर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के नवीन भवन का लोकार्पण किया। भवन का निर्माण विद्युतीकरण सहित एक करोड़ 52 हजार रूपए की लागत से किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता  रायपुर ग्रामीण विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा ने की।
डॉ. प्रेमसाय सिंह ने लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की सोच है कि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। विद्यालयों में शिक्षक के अध्यापन का प्रस्तुतिकरण आकर्षक होना चाहिए जिसे विद्यार्थी आसानी से समझ सकंे। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समग्र रूप से जोड़ा जाना चाहिए। डॉ.प्रेमसाय सिंह ने कहा कि इन गतिविधियों में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि विद्यालय तक पहंुच मार्ग निर्माण के लिए लोकनिर्माण विभाग के बजट में राशि का प्रावधान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बॉन्ड्रीवाल का निर्माण होगा, जिससे विद्यालय परिसर के पास स्थित नालों और तालाब का पानी वर्षा ऋतु में नहीं भरेगा। उन्होेंने कहा कि विद्यालय की जो भी अन्य आवश्यकता होगी उसे पूरा करने का प्रयास होगा, इसके लिए बजट में प्रस्ताव को शामिल किया जाएगा। विद्यालय से संबंधित समस्याओं को धीर-धीरे दूर किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक रायपुर ग्रामीण श्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि हायर सेकण्डरी स्कूल के बहुप्रतीक्षित भवन का आज लोकार्पण हो गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के चारों तरफ नाला और तालाब होने के कारण बरसात में पानी भरने के कारण दिक्कत होती है। नाले का पानी रोकने के लिए रिटर्निंग वॉल और तालाब का पानी रोकने के लिए स्टॉप डेम या चेक डेम का निर्माण करना जरूरी है। स्कूल के विद्य़ार्थियों की सुरक्षा के लिए बॉण्ड्रीवॉल का निर्माण किया जाए। विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या के अनुपात में शिक्षकों की व्यवस्था के लिए सेटअप को रिवाईज किया जाए। श्री शर्मा ने सेजबहार हायर सेकण्डरी स्कूल में भी बॉण्ड्रीवाल निर्माण कराने का आग्रह किया। उन्होंने आशा व्यक्त कि की यह विद्यालय एक मॉडल स्कूल बनेगा। कार्यक्रम को श्री पंकज शर्मा, पार्षद श्रीमती श्रद्धा मिश्रा ने भी संबोधित किया। विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती वंदना अग्रवाल ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आवश्यकताओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया। विद्यालय के विद्याथर््िायों द्वारा प्रस्तुत सरगुजिया नृत्य पर स्कूल शिक्षा मंत्री ने सांस्कृतिक दल को 1100 रूपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. चंद्राकर, शाला विकास समिति के पूर्व सदस्य श्री धनुवाराम, श्री विष्णु साहू, श्री नानू ठाकुर, श्री शत्रुघन ढीढी, श्री गोविंद मिश्रा, धरमपुरा और शारदा स्कूल के प्राचार्य सहित विद्यालय की शिक्षक, छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा संचालित ’’संवेदना’’- महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध घटित अपराधों की रोकथाम के लिए अभियान

0

राज्य शासन के पुलिस (गृह) विभाग द्वारा राज्य में महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध घटित होने वाले अपराधों की रोकथाम और उनमें कमी लाये जाने के लिये ऑपरेशन अभियान ‘‘संवेदना’’ चलाया जायेगा। पुलिस महानिदेशक श्री डी. एम. अवस्थी ने आज पुलिस मुख्यालय अटल नगर रायपुर में राज्य के सभी जिलों से आये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध घटित होने वाले अपराधों की रोकथाम और उनमें कमी लाने के लिये पुलिस अधिकारियों को गंभीर और संवेदनशील होना पड़ेगा। पुलिस अधिकारियों को इन अपराधों की विवेचना करते समय ऐसी भावना रखनी चाहिए जैसे उनके परिवार के सदस्य और बच्चों के साथ यह घटना हुई है। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थाने में अपनी फरियाद लेकर आने वाले सभी नागरिकों सहित महिलाओं और बच्चों से सद्भावनापूर्ण व्यवहार किया जाये। पुलिस थाने में आने वाला हर नागरिक पुलिस के पास बहुत उम्मीद लेकर आता है और उन नागरिकों की समस्याओं के निराकरण और जनता की सेवा के लिये ही पुलिस की व्यवस्था की गई है।
पुलिस महानिदेशक श्री अवस्थी ने ऑपरेशन अभियान ‘‘संवेदना’’ के लिये राज्य स्तर पर पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वर्षा मिश्रा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। प्रदेश के किसी स्थान से महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध होने वाली घटना के संबंध में नोडल अधिकारी श्रीमती वर्षा मिश्रा के मोबाईल नं. 98279-02682, 94791-91004  ईमेल अंतेींउपेीतं5पनबंू/हउंपसण्बवउ पर संपर्क अथवा शिकायत किया जा सकता है। श्री अवस्थी ने राज्य के सभी पुलिस अधीक्षकों को जिला स्तर पर भी नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिये हैैं, और उन्होंने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को राज्य के सभी पुलिस थानों में महिला प्रकोष्ठ का गठन कर कम से कम एक-एक महिला पुलिस अधिकारी की नियुक्ति करने को निर्देशित किया है, जो कार्यालयीन समय में महिलाओं और बच्चों की समस्याओं को सुनेंगीं तथा समस्याओं के निराकरण हेतु प्रभावी कार्यवाही करेंगे।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग श्री अशोक जुनेजा ने भी राज्य में महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए सभी जिलों से आये अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग श्री एस.सी. द्विवेदी, श्रीमती नेहा चम्पावत एवं डॉ. संजीव शुक्ला सहित पुलिस मुख्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

बरसे राहुल गांधी कहा- एक चौकीदार ने हिंदुस्तान के सभी चौकीदार को बदनाम कर दिया

0

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों और किसानों से पूछे बिना ही उद्योगपतियों को जमीन दी जाती है।

कांग्रेस सरकार आदिवासियों और किसानों की जमीनों की रक्षा के लिए वर्ष 2013 में जमीन अधिग्रहण बिल लाई थी। साथ ही पेसा कानून भी लागू किया था। बिना आदिवासियों और किसानों से पूछे किसी भी उद्योगपति को जमीन नहीं दी जा सकती है।

गांव के 80 फीसदी किसानों की सहमति के बाद अगर जमीन दी जाएगी तो पहले उसे सोशल इंपैक्ट देखा जाएगा। इसके बाद किसानों को बाजार मूल्य से 4 गुना ज्यादा राशि देकर ही जमीन ली जा सकती है।

लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले भूमि अधिग्रहण बिल को ही रद्द करने का प्रयास किया। राहुल गांधी शनिवार को मोरहाबादी मैदान में प्रदेश कांग्रेस के द्वारा आयोजित परिवर्तन उलगुलान रैली को संबोधित कर रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारराहुल गांधी ने कहा- कांग्रेस ने कह दिया था कि हम किसानों और आदिवासियों की जमीन 15 से 20 उद्योगपतियों के हाथ में नहीं जाने देंगे। मोदी सरकार ने तीन बार संसद में इसके लिए कोशिश की लेकिन कांग्रेस ने हर बार उन्हें रोका।

उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं के पास रोजगार नहीं है। सबसे ज्यादा बेरोजगारी यहां पर है। झारखंड गरीब नहीं है लेकिन यहां की जनता गरीब है। हर रोज यहां की जनता के पैसे, जंगल जमीन की चोरी की जा रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि वे झारखंड को बदलने आए हैं। उन्हें और मंच पर बैठे दूसरी पार्टी के झाविमो, झामुमो के नेताओं पूरा भरोसा है कि सब मिलकर एक साथ झारखंड को बदलने वाली सरकार देंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसी झारखंड में अकेली नहीं बल्कि पूरा विपक्ष मिलकर लड़ रहा है। झामुमो, झाविमो सारे लोग मिलकर एक साथ बीजेपी को हटाने जा रहे हैं। झारखंड की सभी 14 सीटों पर गठबंधन का उम्मीदवार जीतेगा। इसके 6 माह बाद भाजपा विधानसभा चुनाव में भी हार जाएगी।

छत्तीसगढ़ : केन्द्रीय भंडारण निगम का 63 वाँ स्थापना दिवस मना

0

केन्द्रीय भंडारण निगम का 63 वाँ स्थापना दिवस सोरम में मनाया। कार्यक्रम में किसानों के हित को लेकर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम में अनाज के भंडारण पर प्रकाश डाला गया। केन्द्रीय भण्डारण निगम, सोरम रोड भटगांव में शनिवार दो मार्च को संस्थान का 63 वाॅ स्थापना दिवस उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि भण्डारगृह प्रबंधक ए.के.रूथला ने कहा कि केन्द्रीय भण्डारण निगम (भारत सरकार का उपक्रम ) सन 1957 सें स्थापित भारत की प्रमुख भण्डारण एजेन्सी है। केन्द्रीय भण्डारण निगम देश में सार्वजनिक वेअर हाउस चलाने वाली सबसे बडी प्रमुख संस्था है, यह भण्डारण निगम मंत्रालय भारत सरकार की कृषि नीतियों के तहत कार्य करता है। केन्द्रीय भण्डारण निगम देश के विभिन्न स्थानों पर 9.96 मिलियन टन भण्डारण क्षमता के तहत 432 वेअर हाउस चला रहा है। धमतरी केन्द्र क्षेत्र भोपाल के अंतर्गत आता है जिसके क्षेत्रीय प्रबंधक पी.के.साव हैं। निगम कृषि उत्पादों से लेकर अत्यन्त परिष्कृत औद्यौगिक उत्पादों के लिए भण्डारण सेवाऐं उपलब्ध कराती है। वेअर हाउसिंग गतिविधियां में खाद्यान्न वेअर हाउस, औद्यौगिक वेअरहाउस, कस्टम बांडेड वेअरहाउस, कन्टेनर फे्रट स्टेशन, अन्तरदेशीय क्लीरेंस डिपो, एअर कार्गो कम्पलेक्स परामर्श सेवाए प्रशिक्षण भी उपलब्ध कराता है।

देश हित में 1957 से कार्यरत यह निगम कृषकों को भण्डारण शुल्क में 30 प्रतिशत की छूट भी प्रदान करता है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि ग्राम पंचायत सोरम के सरपंच नरेश यादव ने कहा कि यह हमारे गांव के लिए गौरव की बात है कि यहां पर वेयरहाउस स्थित है। किसानों को अपनी ऊपज रखने के लिए पास में ही वेयरहाउस की सुविधा मिलने से काफी सहूलियत हो जाती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्राम पंचायत सोरम के उपसरपंच जीवनलाल साहू ने कहा कि भंडारण की नई तकनीक से किसानों को लाभ मिल रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केन्द्रीय भण्डारण निगम के कनिष्ठ तकनीकी सहायक अजित कुमार दास, जितेन अगरवार, संजय सिन्हा, इंद्रजीत तिवारी,खिलेशवर साहू,डोमेश कुमार साहु.नकुल सिन्हा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह बोले- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की गैर-लोकतांत्रिक सरकार

0

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के तेवर को धारदार बनाते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर गैर-लोकतांत्रिक होने का आरोप लगाया। राजधानी रायपुर में शनिवार को भाजपा की विजय संकल्प मोटरसाइकल रैली को रवाना करने के बाद एकात्म परिसर में उन्होंने यह बात कही। कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए रमन सिंह ने कहा कि 60 दिनों की सरकार गैर-लोकतांत्रिक तरीके काम कर रही है। राज्य सरकार द्वारा हिन्दू संगठनों को जानबूझकर निशाना बनाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की नाकामी का यह उदाहरण है कि कौन-कौन से संगठन किसके-किसके समर्थन के काम कर रहे हैं। हिन्दू संगठनों पर उनकी निगाह है। धर्मांतरण करने वालों पर निगाह नहीं है। राष्ट्र को तोड़ने वालों की सूची इनके पास नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सर्जीकल स्ट्राइक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि मोदी ने देश की 130 करोड़ जनता का मान रखा।

हमारे देश की सेनाओं ने अपने जवानों के बलिदान का बदला पाकिस्तान के अंदर घुसकर लिया। इस वक्त पूरा भारत एक साथ खड़ा है। भारत की लड़ाई सिर्फ और सिर्फ आतंकवाद से है, न कि किसी देश से। वहीं लोकसभा चुनावों को लकेर भाजपा के प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी और केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी।

दिवंगत महेंद्र कर्मा के पुत्र आशीष कर्मा को डिप्टी कलेक्टर बनाये जाने पर उन्होंने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि उनको डिप्टी कलक्टर बनाया गया है। महेंद्र कर्मा ने शहादत दी है तो इसका लाभ उनके बच्चों को मिलना ही चाहिए।