Home Blog Page 3185

अब्दुल्ला परिवार देश को तोड़ृृना चाहता, तो भारत नहीं होता: फारूक अब्दुल्ला

0

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर वह और उनका परिवार देश को तोडना चाहता तो आज भारत होता ही नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दरअसल रविवार को जम्मू-कश्मीर के कठुआ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला और मुफ़्ती परिवार पर देश को तोड़ने तथा जम्मू-कश्मीर की तीन पीढ़ियों को बर्बाद करने आरोप लगाया था जिसका जवाब देते हुए अब्दुला ने कहा, देश को तोड़ने का प्रयास मोदी कर रहे है न की हम। यह देश कभी नहीं टूटेगा। श्रीनगर लोकसभा सीट से उम्मीदवार श्री अब्दुल्ला ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, नेशनल कॉन्फ्रेंस सबके अधिकार के लिए लड़ती है चाहे उनका धर्म कोइ भी हो। हम आगे भी लड़ेगें। यदि मोदी देश को तोड़ने का प्रयास करते है तो भी वह सफल नहीं हो सकते। मैं यहां से उन्हें कहना चाहता हूं कि आप देश को तोड़ने की कोशिश करेंगे लेकिन यह देश नहीं टूटेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, मोदी ने अब्दुल्ला परिवार पर देश को तोड़ने का आरोप लगाया लेकिन अगर हम देश को तोडना चाहते तो आज भारत होता ही नहीं। अब्दुल्ला ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए कहा कि हमें भाजपा से देशभक्ति का प्रमाणपत्र लेने की जरुरत नहीं है।

पेरिस में सैकड़ो साल पुरानी नोट्रे डेम कैथेड्रल ईमारत में लगी भीषण आग

0

पेरिस। फ्रांस के पेरिस में सोमवार को सैकड़ो साल पुरानी नोट्रे डेम कैथेड्रल इमारत में भीषण आग लग गयी जिसे काबू में करने के लिए दमकलकर्मी अभी भी प्रयास कर रहे हैं। आग स्थानीय समय अनुसार करीब दोपहर पांच बजे लगी। पेरिस की मेयर ऐनी हिडाल्गो ने ट्वीट कर कहा, ‘नोट्रे डेम कैथेड्रल ईमारत में सोमवार को भीषण आग लग गयी और दमकलकर्मी आग को काबू में करने की कोशिश कर रहे है। मैं सभी लोगों से सुरक्षा मानकों का पालन करने का अनुरोध करती हूं।’ स्थानीय मीडिया के अनुसार नोट्रे डेम कैथेड्रल की पूरी इमारत में आग फैल चुकी है और आग के चलते इमारत का उपरी हिस्सा भी ध्वस्त हो गया है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने सामाजिक विद्रोह को शांत करने के उपाय को बताने के लिए करीब 6 बजे देश को संबोधित करना था लेकिन नोट्रे डेम कैथेड्रल में आग लगने की वजह से संबोधन को स्थगित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि नोट्रे डेम कैथेड्रल सैकड़ो वर्ष पुरानी ईमारत है और हर वर्ष इस ईमारत को देखने लाखों पर्यटक आते हैं।
पेरिस अभियोजक कार्यालय ने आग के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

आज कोरबा में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित पीएम मोदी

0

रायपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी प्रचार का दौर तेज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। पीएम मोदी कोरबा और भाटापारा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी झारसुगड़ा से कोरबा 11 बजे और उसके बाद 1.30 बजे भाटापारा में सभा करेंगे।

पार्षद रिश्वत मांगने का आरोप सिद्ध कर दें तो मैं नौकरी छोड़ दूंगी: ट्रैफिक सूबेदार

0

इंदौर। कांग्रेस पार्षद अभय वर्मा व ट्रैफिक पुलिस में सूबेदार सोनू वाजपेयी के बीच रविवार को हुए विवाद के बाद सूबेदार ने वर्मा को सीधे चुनौती दी है। नई दुनिया की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने कहा है कि अगर पार्षद रिश्वत मांगने का आरोप सिद्ध कर देंगे तो मैं नौकरी से इस्तीफा दे दूंगी। सोमवार को यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें उन्होंने खुद व आरक्षक पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।

रविवार को राजीव गांधी चौराहे पर फोन पर बात करते देख पार्षद की गाड़ी आरक्षक विजय चौहान ने रोक ली थी। इसके बाद पार्षद, आरक्षक व महिला सूबेदार के बीच तीखी बहस हुई। पार्षद घर लौट गए। करीब एक घंटे बाद समर्थकों के साथ वापस लौटने पर सभी ने सूबेदार को ट्रांसफर की धमकी दी। कई लोगों ने वीडियो बना सोशल साइट्स पर वायरल कर दिया।

सोमवार को सोशल मीडिया पर एक अन्य वायरल हुए वीडियो में सूबेदार कह रही हैं कि मीडिया रिपोर्ट से उन्हें पता चला कि पार्षद ने उन पर 1000 रुपए रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। अगर रुपए मांगे थे तो वे पहले आरक्षक से माफी मांगकर क्यों चले गए थे।

आरक्षक पर भी आरोप लगा है कि पैसे मांगने के बाद उसने अपनी नेम प्लेट निकाल ली थी। सूबेदार के मुताबिक घटना को लेकर कई वीडियो वायरल हुए हैं। सभी में सच दिखाई दे रहा है।

कांग्रेस विधायक का अजीबोगरीब बयान, ‘EVM में पहला बटन दबाना, दूसरा दबाया तो करंट लगेगा’

0

छत्तीसगढ़ के एक कांग्रेस विधायक कवासी लाखमा ने अजीब सा बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। दरअसल लाखमा ने मतदाताओं से कहा है कि ईवीएम मशीन में वह पहला बटन ही दबाएं, दूसरी दबाने पर बिजली का झटका झेलना पड़ेगा। लाखमा के इस बयान पर बवाल खड़ा हो गया है।’ईवीएम का दूसरा बटन दबाया को लगेगा झटका’

छत्तीसगढ़ के कोरार के कंकड़ जिले में लोकसभा चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए स्टेट एक्साइज एंड कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर लाखमा ने कहा कि- ईवीएम में आप जाकर पहला बटन दबाएं क्योंकि दूसरा बटन दबाने से आपको तेज बिजली का झटका लगेगा। लाखमा के इस बयान पर बीजेपी बुरी तरह भड़क गई है।

‘मतदाताओं को बरगला रहे लाखमा’

कवासी लाखमा के इस अजीब बयान पर बीजेपी भड़क गई। बीजेपी की प्रदेश यूनिट ने इसका विरोध किया है और कहा है कि लाखमा वोटरों को बरगला रहे हैं। हम इस बात को चुनाव आयोग तक ले जाएंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव होने हैं। यहां 11 संसदीय क्षेत्र हैं। पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को मतदान हो चुके हैं जहां 65.8 प्रतिशत वोटिंग हुई। दूसरे चरण के लिए 18 अप्रैल को चुनाव होने हैं। और तीसरे चरण के लिए 23 अप्रैल को चुनाव होने हैं।

5 बार विधायक रह चुके लाखमा

कवासी लाखमा 61 साल के हैं और सुकमा जिले की कोंटा सीट से 5 बार विधायक रह चुके हैं। बता दें कि ये उन नेताओं में से एक हैं जो 25 मई 2013 कांग्रेस के काफिले पर हुए नक्सली हमले में घायल हुए थे। इस हमले में 27 लोगों की जान गई थी जिसमें पूर्व राज्य मंत्री महेंद्र कर्मा और छ्त्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख नंद कुमार पटेल भी शामिल थे।

दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, केरल के कोल्लम में रैली करेंगे राहुल गांधी

0

आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा दौरे पर रहेंगे होंगे। दोपहर 12 बजे पीएम मोदी कोरबा में सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी भुवनेश्वर में एक रोडशो भी करेंगे।

यूपी: आगरा में गठबंधन की संयुक्त रैली आज

उत्तर प्रदेश में गठबंधन जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटा हुआ है। आगरा में गठबंधन की संयुक्त महारैली होगी।

दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन, केरल के कोल्लम में रैली करेंगे राहुल गांधी

लोकसभा चुनाव के दूसरा चरण के लिए चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। आज राहुल गांधी केरल में कोल्लम के पठानपुरम में एक रैली को संबोधित करेंगे। 18 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए मतदान होगा।

प्रधानमंत्री मोदी आज ‘विजय संकल्प रैली’ को संबोधित करेंगे

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार शाम कालीकट बीच पर ‘विजय संकल्प रैली’ को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार मोदी आज शाम छह बजकर 10 मिनट पर एक विशेष उड़ान से करिपुर हवाई अड्डा पहुंचेंगे और बाद में कालीकट बीच के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री शाम साढ़े छह बजे रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली में उत्तरी केरल से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों के अलावा भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों के नेता भी शामिल होंगे। मोदी करिपुर से शाम सात बजकर 10 मिनट पर रवाना होंगे और उसके बाद साढ़े सात बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विवि मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) हुआ सक्रिय

0

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय में पिछले लगभग आठ वर्षों में हुई गड़बड़ियों को लेकर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) सक्रिय हो गया है। ईओडब्ल्यू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आज यहां बताया कि विश्वविद्यालय की तरफ से शिकायत आवेदन कल मिल गया है और प्रकोष्ठ इसका परीक्षण कर रहा है। परीक्षण के बाद इसमें आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से एक पत्र प्रकोष्ठ को लिखा गया, जिसमें वर्ष 2010 से 2018 के दौरान हुयी वित्तीय और अन्य प्रकार की गड़बड़ियों का जिक्र करते हुए इसमें वैधानिक कार्रवाई करने का अनुरोध ईओडब्ल्यू से किया गया है।

इस अवधि में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बृजकिशोर कुठियाला थे। इसमें जिक्र किया गया है कि इस दौरान एक विचारधारा विशेष से जुड़े लोगों के नाम पर काफी गड़बड़ियां की गयी हैं। पत्र में गड़बड़ियों संबंधी विभिन्न मामलों के जिक्र के साथ ही सरकारी पैसे से मद्यपान करना, परिजनों की विदेश यात्रा के लिए टिकट और अन्य वित्तीय अनियमितताएं करना भी शामिल हैं। इस अवधि में विभिन्न नियुक्तियों और कार्यक्रमों के आयोजनों में भी वित्तीय अनियमितताएं होने की बात कही गयी है। विश्वविद्यालय ने इन सभी मामलों में जांच का अनुरोध ईओडब्ल्यू से किया है। इसके अलावा राज्य के सहकारिता विभाग से संबंधित एक सौ करोड़ रूपयों से अधिक का कथित घोटाला भी इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है।

भोपाल जिला केंद्रीय सहकारी बैंक की 118 करोड़ रूपए की धनराशि दो कंपनियों में निवेश की गयी थी और यह लगभग डूब चुकी है। इस संबंध में राज्य के सहकारिता मंंत्री डॉ गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि मामले में दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाए। राज्य की लगभग चार माह पुरानी कांग्रेस सरकार भाजपा के डेढ़ दशक के शासन के दौरान हुए घोटालों की जांच पड़ताल में जुटी हुयी है। प्रदेश कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा ने कल यहां एक विज्ञप्ति में कहा है कि उनका संगठन पूर्ववर्ती सरकार के घोटालों में कार्रवाई चाहता है।

राजनीतिक पार्टियों को 30 मई तक देनी होगी डिटेल, इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम फैसला

0

इलेक्टोरल बॉन्ड (चुनावी बॉन्ड) को लेकर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने सभी राजनीतिक दलों को इलेक्टोरल बॉन्ड की डिटेल शेयर करने का आदेश दिया. कोर्ट ने इसके लिए सभी दलों को 30 मई तक का वक्त दिया है. पहले केंद्र ने इस मामले में आम चुनाव तक हस्तक्षेप नहीं करने की अपील की थी. जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था.

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा था कि अगर पारदर्शी राजनीतिक चंदा के लिए शुरू किए गए चुनावी बॉन्ड के खरीददारों की पहचान नहीं है, तो चुनावों में कालाधन पर अंकुश लगाने का सरकार का प्रयास ‘निरर्थक’ होगा.

बता दें कि केंद्र सरकार ने इलेक्टोरल बॉन्ड की वकालत की है. अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल सुप्रीम कोर्ट में बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान चुनावी बॉन्ड के मुद्दे पर कोर्ट आदेश न पारित करे. केंद्र ने आग्रह किया कि कोर्ट को इस मामले में दखल नहीं देना चाहिए. चुनाव प्रक्रिया के पूरा होने के बाद इस मुद्दे पर फैसला लेना चाहिए.

अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने ये भी कहा कि चुनावी बॉन्ड राजनीतिक दान के लिए पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एक बड़ा कदम है. उनका कहना है कि चुनावी बॉन्ड से पहले, अधिकांश दान कैश के जरिए किए गए थे, जिससे बेहिसाब धन चुनाव में डाले गए थे.

आडवाणी की राय पर पर नितिन गडकरी की सहमति, बोले- विरोधियों को देशद्रोही कहना गलत

0

कंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लाल कृष्ण आडवाणी के ब्लॉग का समर्थन करते हुए कहा कि हम अलग-अलग राय रखने वालों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि यह सही मायने में लोकतंत्र की सच्ची आत्मा है। बता दें कि हाल ही में भाजपा के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने भी एक ब्लॉग लिखकर इसी तरह की बात कही थी, आडवाणी के ही विचार को आगे बढ़ाते हुए गडकरी ने कहा कि लोगों की राय का सम्मान करना चाहिए। बता दें कि आडवाणी ने अपने ब्लॉग में कहा था कि भाजपा जबसे अस्तित्व में आई है उसने कभी भी उन लोगों को दुश्मन नहीं माना जो हमारे विरोधी रहे हैं।


आडवाणी ने दिया था संदेश

बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी ने अपने ब्लॉग में लिखा था कि जो लोग राजनीतिक तौर पर हमारे विरोधी हैं हमने उन्हें कभी भी अपना दुश्मन नहीं माना, हमने उन्हें सिर्फ अपना सलाहकार माना है। हमने राष्ट्रवाद को को कभी भी इस तौर पर आगे नहीं बढ़ाया कि जो लोग लोकतंत्र में हमारे विरोधी हैं वह राष्ट्रद्रोही हैं। आडवाणी के ही मत का समर्थन करते हुए गडकरी ने कहा कि जो लोग हमारे साथ नहीं हैं हम उन्हें देशद्रोही नहीं कहते हैं। यह उनकी अभिव्यक्ति की आजादी है, हमे इससे किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि लोकतंत्र में अलग-अलग राय होना लाजमी है।


पार्टी अध्यक्ष पर खड़ा किया था सवाल

यह पहला मौका नहीं है जब नितिन गडकरी ने अपने बयान से मीडिया की सुर्खियां हासिल की है। इससे पहले पिछले वर्ष नितिन गडकरी ने कहा था कि अगर मैं पार्टी का अध्यक्ष होता और मेरे सांसद, विधायक अच्छा काम नहीं कर रहे होते तो इसके लिए मैं जिम्मेदार हूं। मैंने आखिर उन्हें बेहतर बनाने के लिए क्या किया। हालांकि गडकरी ने कहा कि मीडिया ने उनके बयान को गलत तरह से पेश किया।


इस बार मुश्किल है चुनौती

बता दें कि नितिन गडकरी महाराष्ट्र के नागपुर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं, पिछले चुनाव में नितिन गडकरी ने यहां कांग्रेस के उम्मीदवार को चुनाव में हराया था। हालांकि पिछली बार मोदी लहर थी, लिहाजा गडकरी को चुनाव जीतने में खास दिक्कत नहीं हुई लेकिन इस बार उनके लिए मुश्किल चुनौती है। कांग्रेस के उम्मीदवार नाना पटोले नितिन गडरी को चुनौती देंगे।


फिर से मोदी बनेंगे पीएम

गडकरी ने कहा कि पिछली बार लोगों ने मतदान कांग्रेस की यूपीए सरकार के खिलाफ दिया था। लेकिन इस बार मेरे संसदीय क्षेत्र के लोग मेरे विकास के काम पर वोट दे रहे हैं। अपनी पार्टी के बारे में गडकरी ने कहा कि मीडिया के कुछ हिस्सों में हिंदुत्व को लेकर गलत बयानों को दिखाया गया। लेकिन हम सांप्रदायिक नहीं है, हम राष्ट्रीय पार्टी हैं। हमारे लिए देश के भीतर और देश की सीमा की सुरक्षा काफी अहम है। गडकरी ने कहा कि हम फिर से पूर्ण बहुमत हासिल करेंगे और नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।