Home Blog Page 3188

ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा पर सऊदी अरब की बड़ी कार्रवाई, नागरिकता रद्द की

0

सऊदी अरब ने शुक्रवार को ऐलान किया कि उसने अलकायदा के नेता ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन की नागरिकता रद्द कर दी है। सऊदी अरब के सरकारी गजट में प्रकाशित सूचना में कहा गया है कि सऊदी अरब ने एक शाही आदेश के जरिये नवंबर में उसकी नागरिकता रद्द कर दी थी।

पाक विदेश मंत्री शाह महमूद का चौंकाने वाला खुलासा, कहा जैश आकाओं के संपर्क में है सरकार

0

इस्लामाबाद। जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर के पाकिस्तान में होने की बात कहने के एक दिन बाद विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक और चौंकाने वाली स्वीकारोक्ति की है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान सरकार प्रतिबंधित आतंकी संगठन के संपर्क में है। कुरैशी ने बीबीसी के साथ एक साक्षात्कार के दौरान यह बात कही।

उसने पूछा गया था कि पाकिस्तान जैश के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल क्यों रहा है, जबकि वह पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा कर रहा है, जिसमें 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। इस पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि जैश ने यह नहीं कहा था कि पुलवामा आतंकी हमले के पीछे उसका हाथ है। इस हमले में जैश की भूमिका को लेकर भ्रम था। कुरैशी ने यह बात तब कही है जबकि जैश के प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी का दावा किया था।

जैश के प्रवक्ता मुहम्मद हसन ने हमले के दिन 14 फरवरी को एक बयान जारी कर कहा था कि भारतीय फोर्स के दर्जनों वाहन नष्ट कर दिए गए। हसन ने पुलवामा में फिदायिन हमले को अंजाम देने वाले ड्राइवर की पहचान आदिल अहमद डार के रूप में की थी। आतंकी समूह ने डार का एक वीडियो भी जारी किया था, जिसके बैकग्राउंड में जैश के झंडे थे, जिसमें उसने भारत विरोधी हमले के कारण बताए थे।

इसके बावजूद कुरैशी ने कहा कि हमले में जैश का हाथ स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में परस्पर विरोधी खबरें थीं। उन्होंने कहा कि हमले के बाद जैश के नेतृत्व से संपर्क किया गया था और उसने हमले की जिम्मेदारी लेने से इंकार किया था। बार-बार यह पूछे जाने पर कि आतंकी संगठन जैश के नेतृत्व से किसने संपर्क किया था, कुरैशी ने जवाब दिया- यहां के लोगों ने संपर्क किया और जो लोग उन्हें जानते थे।

बताते चलें कि इससे एक दिन पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री कुरैशी ने कहा था कि मसूद अजहर पाकिस्तान में ही है, लेकिन वह काफी बीमार है। उन्होंने कहा कि मसूद अजहर की हालत इतनी खराब है कि उसका घर से निकलना भी मुश्किल है। इसके साथ ही उन्होंने भारत से एक बार फिर सबूत मांगा है। उनका कहना है कि अगर भारत ठोस सबूत देता है, तो हम ‘बेहद बीमार’ मसूद अजहर को गिरफ्तार करेंगे।

छत्तीसगढ़ : MLA ने की ऐसे कानून की मांग, सरकारी स्कूलों में ही पढ़ें टीचर और अफसरों के बच्चे

0

रायपुर। विधानसभा में सरकारी स्कूलों की बदहाली और शिक्षा के स्तर का मामला उठा। इस दौरान कांग्रेस के चंद्रपुर से विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि अगर संभव हो तो सरकार ऐसा कानून बनाए कि जो टीचर सरकारी स्कूल में पढ़ाते हैं, उनके बच्चे भी वहीं पढ़े। यादव ने कहा कि सरकारी अफसरों के बच्चों को भी सरकारी स्कूल में पढ़ाने का नियम बनाना चाहिए। इससे सरकारी स्कूलों के शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा।

सदन में शुक्रवार को प्रश्नकाल में स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े सवाल हो रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर विधायक शैलेश पाण्डेय ने बिलासपुर जिले में स्वीकृति स्कूलों की संख्या को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि कई सरकारी स्कूलों में टायलेट, लैब और खेल के समान जैसी बुनियादी सुविधा तक नहीं है। उन्होंने सरकार से इसकी व्यवस्था कराने का अग्रह किया।

छत्तीसगढ़ : लोकसभा क्षेत्र के आठ लाख 91 हजार वोटर गायब

0

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और सरगुजा संभाग में आने वाली पांच लोकसभा सीटों के आठ लाख 91 हजार 676 मतदाता गायब हो गए हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान इन मतदाताओं के नाम को विलोपित कर दिया गया है। यह दावा अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी (एआइसीसी) के डाटा एनालिटिक्स विभाग कर रहा है। उसके इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है। एआइसीसी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पत्र लिखकर लोकसभावार डोर-टू-डोर संपर्क कर मतदाताओं के नाम को खोजने का फरमान जारी किया है।

दो बार कराया सर्वे

पार्टी नेताओं ने बताया कि डाटा एनालिटिक्स विभाग ने देशभर के मतदाताओं का अपने स्तर पर सर्वेक्षण कराया है। डोर-टू-डोर सर्वे के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम को मतदाता सूची में शामिल न करने की जानकारी मिली है। इसे गंभीरता से लेते हुए एनालिटिक्स विभाग ने दूसरी बार सर्वे कराया। इसमें इस बात का खुलासा हुआ है कि छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम को विलोपित कर दिया है।

बूथवार करेंगे सर्वे

बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एआइसीसी के निर्देशों का हवाला देते हुए लोकसभावार सर्वे करने के निर्देश दिए हंै। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से दो लाख 14 हजार 676 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से विलोपित कर दिया है। एआइसीसी के निर्देश पर जल्द पोलिंग बूथवार टीम बनाकर डोर-टू-डोर सर्वे कराया जाएगा ।

नाम जोड़ा जा सकता है : सीईओ

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू का कहना है कि यदि किसी राजनीतिक दल के पास ऐसी जानकारी है कि किसी क्षेत्र विशेष में किसी व्यक्ति या समूह का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो अभी आयोग में नाम जोड़ने का कार्य जारी है। दो व तीन मार्च को इसके लिए विशेष शिविर भी आयोजित किए गए हैं। इस शिविर में नाम दर्ज किए जा सकते हैं। इसके अलावा नामांकन के एक दिन पूर्व तक मतदाता सूची में नाम जोड़े जा सकते हैं।

किस लोकसभा से कितने वोटर गायब

लोकसभा क्षेत्र का नाम गायब मतदाताओं की संख्या

0 सरगुजा 1,70,936

0 रायगढ़ 1,53,747

0 जांजगीर-चांपा 1,53,747

0 कोरबा 1,62,875

0 बिलासपुर 2,14,676

उप्र पुलिस की डकैत बबुली के साथ मुठभेड़, मप्र पुलिस अलर्ट

0

यूपी-एमपी पुलिस के लिए सिरदर्द बने साढ़े 5 लाख रुपए के इनामी डकैत बबुली कोल व उसका गैंग एक बार फिर बीहड़ में अपना सिर उठा रहा है। डकैत बबुली कोल से यूपी पुलिस की मानिकपुर के नागर गांव स्थित ठररी के जंगल में मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में सरगना बबुली समेत उसके दो साथियों को गोली लगने की भी खबर मिली है। शुक्रवार दोपहर तकरीबन आधा घंटे तक हुई में पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इस दौरान पुलिस टीम ने डकैतों को पकड़ने के लिए जंगल के चारों ओर घेराबंदी भी की है। पुलिस लगातार जंगलों में सर्चिंग कर रही है। वहीं मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद मप्र पुलिस भी अलर्ट हो गई है और जंगल में सर्चिंग शुरू कर दी है।

सूचना मिलते ही जंगल में उतरी पुलिस

बताया गया कि यूपी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डकैत बबुली अपने गैंग के साथ मानिकपुर के ठररी जंगल में मौजूद है। जहां से जंगल के रास्ते दूसरी जगह जा रहा है। खबर मिलते ही कर्वी एसपी मनोज झा ने फौरन एक पुलिस टीम जंगलों में उतार दी। इसके बाद पुलिस टीम डकैतों को पकड़ने के लिए लगातार सर्चिंग कर रही है। जंगल में पुलिस की मौजूदगी की आहट पाकर डकैत गिरोह ने मौका पाते ही पुलिस पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इसके जवाब में पुलिस ने भी कई राउंड गोलियां चलाईं। मुठभेड़ के बाद बबुली समेत तीन डकैतों के घायल होने की सूचना मिली है।

फिर बच निकला गैंग

डकैत बबुली गैंग की यूपी और एमपी पुलिस के साथ कई मर्तबा मुठभेड़ हो चुकी है। मुठभेड़ के दौरान वह हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता है। मानिकपुर के ठररी जंगल में मुठभेड़ के दौरान इस बार भी बबुली और उसके साथी भागने में सफल रहे।

एमपी पुलिस भी अलर्ट

यूपी पुलिस की डकैत बबुली के साथ हुई मुठभेड़ के बाद सतना पुलिस भी अलर्ट हो गई है। इधर पुलिस कार्रवाई से घबराए बबुली गिरोह के सदस्यों के सतना जिले की सीमा में घुसपैठ की आशंका से पुलिस अधीक्षक सतना संतोष सिंह गौर ने भी दो पुलिस पार्टी सीमाई क्षेत्र में भेजी हैं। इनमें से एक मझगवां व दूसरी टीम चित्रकूट से तराई क्षेत्र में उतर गई है। बताया जाता है कि सतना जिले की पुलिस पार्टी सीमा पर नाकाबंदी कर सघन सर्चिंग कर रही है।

बबुली पर दर्ज हैं कई मामले

साढ़े 5 लाख का इनामी डकैत बबुली कोल गिरोह ने तराई क्षेत्र के निकटवर्ती गांवों में दर्जनों अपहरण, हत्या, लूट व अन्य जघन्य अपराध किए हैं। गिरोह के सरगना बबुली कोल के खिलाफ सतना जिले के मझगवां, नयागांव व अन्य थानों में भी कई प्रकरण दर्ज हैं। इसके अलावा यूपी के कई थानों में इसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

यूपी पुलिस से मुठभेड़ होने के बाद से एमपी पुलिस अलर्ट है। हमारी टीम जंगलों में सर्चिंग कर रही है।

-संतोष सिंह गौर, एसपी, सतना।

हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान और दो पुलिसकर्मी शहीद

0

हंदवाड़ा। हंदवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं। शहीद होने वालों में दो सीआरपीएफ के जवान और दो जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान हैं। असके साथ ही एलओसी पर सीजफायर का भी उल्लघंन पाकिस्तान ने किया है। मेंढर, कृष्णा घाटी और पूंछ में भारी गोलाबारी की खबर है। पाक गोलीबारी का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

देश का इंतजार खत्म, भारत पहुंचे विंग कमांडर अभिनंदन

0

अमृतसर/चंडीगढ़। दो दिन के इंतजार के बाद आखिरकार पाकिस्तान ने शुक्रवार शाम को विंग कमांडर अभिनंदन को भारत को सौंप दिया है। वाघा बॉर्डर के जरिये अभिनंदन अटारी पहुंचे और उन्होंने देश में दोबारा कदम रखा। इस दौरान इंडियन एयरफोर्स के आला अधिकारी मौजूद थे।

बता दें भारत द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों से बौखलाए पाकिस्तान द्वारा भारत की सीमा में लड़ाकू विमान दाखिल करने की कोशिश की गई थी। इस कोशिश को नाकाम करते हुए भारतीय विमानों ने पाक लड़ाकू विमानों को खदेड़ दिया था। इस दौरान भारत का एक विमान क्रेश हो गया था, इस दौरान विमान से इजेक्ट हुए विंग कमांडर अभिनंदन पाकिस्तान सीमा में पहुंच गए थे।

आखिरकार वो पल आ गया जब देश का जाबांज वायुसेना का विंग कमांडर भारत लौट आया है। अटारी सीमा पर हलचल तेज हुई है और इंटिग्रेटेड चेक पोस्ट से वायुसेना और सेना के अधिकारियों के वाहन सीमा की तरफ गए हैं। बस कुछ पलों का और इंतजार जिसके बाद विंग कमांडर इस रास्ते से भारत की धरती पर कदम रखेंगे।

अटारी सीमा से उन्हें सीधे अमृतसर एयरपोर्ट ले जाया जाएगा और वहां से उन्हें विशेष विमान से दिल्ली ले जाया जाएगा। अभिनंदन के आने की खबर से बाहर खड़े लोगों में भारी उत्साह है और बेसब्री से उनका इंतजार कर रहे हैं।

बुधवार को मिग-21 से पाक विमानों को खदड़ने के दौरान पाक सीमा में पहुंच गए अभिनंदन को वहां की सेना ने हिरासत में ले लिया था। हालांकि, भारत और दुनिया के दबाव में आकर पाक पीएम ने गुरुवार को अभिनंदन को रिहा करने की घोषणा की जिसके बाद अब वो वाघा सीमा से भारत लौट रहे हैं। उनके स्वागत के लिए उनके माता-पिता के अलावा एयरफोर्स की टीम और कईं बड़े अधिकारी वहां मौजूद हैं। अभिनंदन को वायुसेना अधिकारियों की टीम रिसीव करेगी।

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी रद्द, बस फ्लैग सेरेमनी

अभिनंदन के आने पर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रोजाना होने वाली बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी रद्द कर दी गई थी। इसके बाद यहां पहुंचे लोगों में मायूसी थी लेकिन अभिनंदन के आने के बाद जोश भी दिखा। सुबह से ही यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। राज्य के मुख्यमंत्री को भी यहां आने की अनुमति नहीं दी गई थी।

बताया जाता है कि दर्शकों को सेरेमनी के लिए देखने के लिए अंदर प्रवेश दे दिया गया था, लेकिन बाद में उनका वहां से हटा दिया गया। इससे पहले 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान रिट्रीट सेरेमनी यहां बंद हुई थी। इसके बाद दिसंबर 2014 में पाकिस्तान में वाघा बॉर्डर पर हुए आत्मघाती हमले के बाद बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी तीन दिन के लिए बंद कर दी गई थी। इसके बाद सितंबर 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी को एक दिन के लिए कैंसिल कर दिया गया था।

सुबह से ही तिरंगा लिए काफी संख्‍या में खड़े थे लोग, कड़ी सुरक्षा

अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर शिव दुलार सिंह ढिल्लों ने कहा कि विंग कमांडर अभिनंदन को रिसीव करने के लिए एयरफोर्स के अधिकारियों की टीम आई हुई थी। यह पूछे जाने पर कि क्या मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह उन्हें रिसीव करने के लिए पहुंचेंगे तो ढिल्‍लों ने कहा कि एयर फोर्स में रिसीव करने का एक सेट प्रोटोकाल है।बीएसएफ के अलावा पंजाब पुलिस भी पूरे इलाके में सुरक्षा के लिए तैनात थी।

देशभक्ति के जोश व जूनून से गूंजा पूरा वाघा-अटारी क्षेत्र

बॉर्डर पर पूरा माहौल देशभक्तिमय हो गया। लोग हाथों में राष्‍ट्रीय ध्‍वज लेकर भारत माता की जय और सेना के समर्थन में घोष कर रहे हैं। ढोल की थाप पर लोग तिरंगे के संग नाच-गा रहे हैं। लोग ‘हाउज द जोश’ का नारा भी लगा रहे हैं। लोगों के घोष से पाकिस्‍तान के सीमांत क्षेत्र की गूंज रहे हैं। चारों ओर देशभक्ति का जोश और जूनून नजर आ रहा है।

पाकिस्तान से भारत लौटे विंग कमांडर अभिनंदन

0

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन भारत लौट चुके हैं. पाकिस्तान ने वाघा बॉर्डर पर उन्हें भारतीय उच्चायुक्त को सौंपा. इस मौके पर वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उनके माता-पिता वाघा बॉर्डर पर मौजूद हैं. इसके साथ-साथ कई दूसरे लोग भी अभिनंदन के स्वागत के लिए वाघा बॉर्डर पर हैं. लोग ढोल बजाकर और तिरंगा लहराकर देश के वीर को सम्मान दे रहे हैं. वाघा बॉर्डर पर भारत माता की जय के नारे सुनाई दे रहे हैं.

आपको बता दें भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के F16विमान को निशाना बनाने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन का मिग-21 बुधवार को क्रैश हो गया था. उन्हें पैराशूट के जरिए इजेक्ट होना पड़ा. वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में चले गए थे. जिसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया था.

गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान  ने अपनी संसद में विंग कमांडर अभिनंदन को भारत वापस करने का ऐलान किया था. इमरान खान ने कहा था कि वे शांति की पहल के तहत ये कदम उठा रहे हैं. हालांकि पाकिस्तान पर विंग कमांडर अभिनंदन को वापस करने का अंतरर्राष्ट्रीय दबाव था. जेनेवा संधि के तहत पाकिस्तान के पास अभिनंदन को वापस करने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था.

OIC में सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को छोड़ सारे देशों का नाम लिया

0

अबुधाबी में इस्लामी सहयोग संगठन (OIC) के देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में सुषमा स्वराज का आतंकवाद का मुद्दा उठाया. सुषमा स्वराज ने कहा कि OIC देशों से भारत के अच्छे रिश्ते हैं. उन्होंने कहा, ‘भारत की लड़ाई आतंक के खिलाफ है, किसी धर्म के खिलाफ नहीं है. इस्लाम शांति सिखाता है.’ सुषमा स्वराज ने आगे कहा, आतंकवाद जिंदगियों को तबाह कर रहा है, उसका दायरा बढ़ रहा है, हमें आतंकवाद को पनाह देने वाले देशों को समझाना होगा.’

आपको बता दें सुषमा स्वराज इस बैठक में विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुई हैं. ऐसा पहली बार है जब भारत को ओआईसी की बैठक में बतौर ‘विशेष अतिथि’ आमंत्रित किया गया है. सुषमा स्वराज को विशेष अतिथि का न्योता मिलने के बाद पाकिस्तान ने इस बैठक का बॉयकॉट कर दिया. शाह महमूद कुरैशी ने यूएई से सुषमा स्वराज को विशेष अतिथि बनाने के फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की थी लेकिन पाक विदेश मंत्री की मांग को यूएई ने ठुकरा दिया.

फायटर पायलट की वतन वापसी पर ‘अभिनंदन’

0

urgical Strikes 2.0 LIVE Updates:  एयरफोर्स के विंग कमांडर अभिनंदन भारत पहुंच गए हैं. पाकिस्तान ने मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें भारतीय वायुसेना को सौंप दिया है. उन्हें पांच बजकर 24 मिनट पर भारतीय सेना को सौंपा गया. भारत के लोगों ने मनाया जश्न, बॉर्डर पर लहाराया गया तिरंगा. भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत 48 घंटे के भीतर हुई विंग कमांडर की वापसी. वाघा बॉर्डर पार करने के बाद भारतीय सीमा में जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं. बता दें कि बॉर्डर पर वायुसेना के अधिकारियों के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद हैं.