अमेठी: लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सभी प्रत्याशी अपने अपनी सीटों से नामांकन कर रहे हैं. वायनाड के बाद उत्तर प्रदेश की अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार (10 अप्रैल) तो नामांकन करेंगे. अमेठी कांग्रेस की पारंपरिक सीट मानी जाती है. यहां राहुल को टक्कर देने के लिए बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी एक बार फिर से चुनावी मैदान में हैं.
जानकारी के मुताबिक, नामांकन भरने के दौरान राहुल गांधी के साथ उनकी मां और रायबरेली से सांसद सोनिया गांधी, उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी साथ मौजूद रहेंगी. जिला प्रशासन ने इन दोनों वीवीआईपी नामांकनों को देखते हुये सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए हैं. अमेठी में पांचवे चरण में छह मई को मतदान है.
ये है कार्यक्रम – अमेठी सुबह लगभग 10:00 बजे संजय गांधी हॉस्पिटल मुंशीगंज के सामने हेलीकॉप्टर से उतरेंगे. – गौरीगंज में वीमार्ट के पास से रोड शो करेंगे. – रोड शो जामो मोड़ तक रहेगा . – दोपहर 12 से 12.15 बजे राहुल गांदी नामांकन के लिए पहुंचेंगे
11 अप्रैल को स्मृति भरेंगी नामाकंन आपको बता दें कि पांचवें चरण के लिए आगामी दस अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है. केंद्रीय मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी स्मृति ईरानी 11 अप्रैल को अमेठी से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई मंत्रियों के शामिल होने की भी संभावनाएं हैं.
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और लोकसभा चुनाव में उत्तरी मुंबई से कांग्रेस की उम्मीदवार उर्मिला मांतोडकर ने अपनी संपत्ति लगभग 68.28 करोड़ रुपये घोषित की है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है। चुनाव आयोग में दाखिल उनके हलफनामे के अनुसार, 2013-14 में मातोंडकर की आय 1.27 करोड़ रुपये थी जो 2017-18 में दोगुने से भी ज्यादा 2.85 करोड़ रुपये हो गई। उनकी चल संपत्ति 40,93,46,474 रुपये और अचल संपत्ति 27,34,81,000 रुपये है। उनके पति एम.ए मीर की चल संपत्ति 32,35,752.53 रुपये और अचल संपत्ति 30,00,000 रुपये है, इस तरह उनकी कुल संपत्ति लगभग 62.35 लाख रुपये है। मातोंडकर ने इसके अलावा 32 लाख रुपये का ऋण भी ले रखा है। उनकी संपत्तियों में बैंक में जमा, नकदी, गाडिय़ां और जमीन तथा संपत्ति में निवेशों को जोड़ा गया है। मुंबई की छह लोकसभा सीटों पर चौथे चरण में 29 अप्रैल को मतदान होंगे।
महबूबा मुफ्ती के बयान की शिवसेना ने कड़ी आलोचना की. शिवसेना प्रवक्ता मनीषा कायंदे ने कहा कि महबूबा मुफ्ती, फारूक और उमर अब्दुल्ला ये बताएं कि वो पाकिस्तान में पैदा हुए हैं या हिंदुस्तान में? हिंदुस्तान को मिटाने की बात करने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कदम उठाए. ऐसे बयानों की कड़ी निंदा की जानी चाहिए. महबूबा मुफ्ती से जब बीजेपी ने गठबंधन करके सरकार बनाई थी तब भी शिवसेना ने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए चेताया था. तब बीजेपी ने नहीं सुनी थी. आज वही लोग देश के खिलाफ बयान दे रहे हैं.
कायंदे ने आगे कहा, ‘मायावती को लेकर पीएम मोदी की बात से शिवसेना बिल्कुल सहमत है. जाति- धर्म के आधार पर वोट मांगना सरासर गलत है. मुस्लिमों पर पहले तुष्टिकारण कांग्रेस ने किया, समाजवादी पार्टी ने किया और अब मायावती करने की कोशिश कर रही हैं. महागठबंधन पर भी पीएम मोदी ने बिल्कुल सही बात कही है. महागठबंधन में शामिल लोगों को जनता से कोई लेना-देना नही है. सब अपने-अपने स्वार्थ से इसमें शामिल हुए हैं.’
जहां तक AFSPA की बात है तो अफ्सपा को हटाना मतलब सेना को फांसी पर ही चढ़ाना है. पीएम मोदी की भूमिका ही शिवसेना की भूमिका है. आर्टिकल 370 और 35A को हटाने की मांग शिवसेना पहले से ही करती रही है और इसे हटाया ही जाना चाहिए. हमारी सरकार की नीति का नतीजा है कि हम पाकिस्तान को अलग-थलग करने में कामयाब हुए हैं. अमेरिका जैसा देश हमारे साथ खड़ा है. चीन को भी झुकना पड़ा है.
पीएम मोदी का यह कहना कि कांग्रेस ने 60 सालों तक लोगों पर अन्याय किया, बिल्कुल सही है. इनसे जनता न्याय की क्या उम्मीद करे. पहले ये बताएं कि पैसे कहां से लाएंगे. बीजेपी और शिवसेना हमेशा साथ हैं. ममता की ये बातें बिल्कुल निराधार हैं. ममता बनर्जी पहले यह बताये की यह आकाशवाणी उन्हें कहां से हुई. इसमें कोई सच्चाई नही.पीएम मोदी और उद्धव ठाकरे साथ रैली कर रहे हैं. हमारे साथ होने का इससे अच्छा प्रमाण क्या हो सकता है.
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को 11.30 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से अरौद, चारामा, भानुप्रतापपुर विधानसभा जिला कांकेर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे और अरौद, चारामा, में आमसभा, दोपहर 2 बजे छुईखदान खैरागढ़ विधानसभा जिला राजनांदगांव में आमसभा, दोपहर 3.30 बजे बागरेकसा डोंगरगांव विधानसभा जिला राजनांदगांव में आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 बजे बागरेकसा से हेलीकॉप्टर द्वारा सेलूद पाटन विधानसभा जिला दुर्ग के लिए रवाना होंगे। शाम 5 बजे पाटन विधानसभा के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रात्रि 8 बजे भिलाई 3 से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरूवार 11 अपै्रल को भी दौरे पर रहेंगे। बताया गया कि वे सुबह 11.40 बजे पुलिस स्टेशन हेलीपेड, भिलाई 3 से नवागढ़ विधानसभा जिला बेमेतरा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12.05 बजे नवागढ़, दोपहर 01.25 बजे देवरबीजा, दोपहर 02.40 बजे घोटवानी, दोपहर 03.55 बजे मुरमुंदा, शाम 05.25 बजे खुसीर्पार, शाम 06.35 बजे कैंप, शाम 07.50 बजे हूडको, रात्री 08.55 बजे आदित्य नगर में आमसभा को संबोधित करेंगे। रात्री 09.45 बजे आदित्य नगर से मुख्यमंत्री निवास भिलाई 3 के लिये रवाना होंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आयकर विभाग द्वारा डाले गए छापों पर खुलकर बात की है. उन्होंने दावा किया है कि छापे के दौरान नोटों के साथ जो पकड़ा गया है, वो बीजेपी का आदमी है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मध्य प्रदेश सरकार को अस्थिर और बदनाम करने की साजिश रच रही है.
छिंदवाड़ा में बेटे नकुलनाथ के साथ खुद के लिए विधानसभा उपचुनाव का नामांकन भरने पहुंचे कमलनाथ ने बातचीत में आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसी मेरे खिलाफ साज़िश कर रही हैं. जो व्यक्ति आईटी के छापे में नोटों के साथ पकड़ा गया, वो भाजपाई है. कमलनाथ ने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एमपी की सरकार को अस्थिर और बदनाम करने की साजिश कर रही है.
बता दें कि दिल्ली की आयकर टीम द्वारा मध्य प्रदेश सहित तीन राज्यों के करीब 50 ठिकानों पर की गई छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ है. कार्रवाई में 281 करोड़ रुपये के बेहिसाबी कैश रैकेट का पता चला है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (सीबीडीटी) ने बताया कि राजनीति, व्यापार और सरकारी सेवाओं से जुड़े लोगों के जरिए यह रकम इकट्ठा की गई थी.
इस छापे में भोपाल में भी कई ठिकानों पर कार्रवाई की गई है. इस दौरान अश्विनी शर्मा नाम के आदमी के यहां भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया था. दिलचस्प बात यह है कि अश्विनी ने मीडिया के सामने आयकर टीम से कहा कि वो बीजेपी का आदमी है. Toggle panel: Post settings
भोपाल। मध्यप्रदेश में आयकर विभाग की कार्यवाही मंगलवार को भी जारी रही। इसमें अश्विन शर्मा और प्रतीक जोशी के घर पर छापेमारी में भारी मात्रा नकदी और वन्यजीवों की खालें मिली है। अश्विन शर्मा के घर से मिली ट्रॉफी में टाइगर, चीता, हिरण, चीतल की खाल मिली हैं। ये सभी जानवर संरक्षित वन्य प्राणियों में आते हैं। खबर मिलते ही वन विभाग एक्शन में आ गया। वह मौके पर पहुंच गया है और इस बात की जांच कर रहा है कि आखिर इतने सारे जानवरों की खालें अश्विन शर्मा के घर कैसे आईं। इसके अलावा तीन अवैध हथियार भी मिले हैं। भोपाल में अश्विन शर्मा और उसके रिश्तेदार प्रतीक जोशी के घर 1.46 करोड़ रुपए की नकदी बरामद की गई। इससे पहले 9 करोड़ रुपये कैश प्रतीक जोशी के घर से बरामद हो चुके हैं। इनके यहां से दो दिन में कुल 10.46 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ है। मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी प्रवीण कक्कड़ के करीबी अश्विन शर्मा के पास प्लेटिनम प्लाजा में कई फ्लैट और आठ लग्जरी गाड़ियां मिली हैं।
रायपुर। राजधानी के न्यू राजेन्द्र नगर थाना क्षेत्र स्थित हिमालयन हाईट्स में लगातार हो रही घटना के बाद अब पुलिस हरकत में आई है। मंगलवार सुबह पुलिस टीम कालोनी में दबिश देकर छानबीन कर रही है । बता दें कि पुरानी बस्ती सीएसपी कृष्ण कुमार पटेल सहित तीन टीआई, एसआई सहित 9 टीम बनाई गई है। इसमें करीब 70 पुलिसकर्मी मौजूद है। बताया जा रहा है कि लगातार घटनाओं के बाद कॉलोनी वालों ने सुरक्षा व आसामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस में शिकायत की थी। इस शिकायत के बाद मंगलवार सुबह से ही कॉलोनी में यह कार्रवाई चल रही है। गौरतलब हो कि तीन दिन पहले रात साढ़े बारह बजे चार लोगों ने हिमालयन हाईटस निवासी विवेक चंद्रकार के ऊपर हत्या करने के नियत से चाकू से हमला किया था। वहीं पिछले साल इसी कॉलोनी में कोलकाता की एक सेक्स वर्कर की बिल्डिंग की छत से नीचे गिरी लाश मिली थी। पुरानी बस्ती सीएसपी कृष्णा पटेल ने बताया कि यह कार्रवाई देर शाम तक चलेगी।
शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के टिकट पर फूलपुर से चुनाव लड़ने जा रहीं प्रिया सिंह एक जानी मानी शख्सियत होने के साथ पूरे देश को एक दावे से हिला देने वाली महिला हैं। प्रिया ने दो साल पहले उस वक्त सुर्खियां बटोरी थीं जब इन्होंने खुद को संजय गांधी की बायोलॉजिकल बेटी होने का दावा किया था। खुद को इंदिरा गांधी की पोती व संजय गांधी की बेटी होने का दावा करने वाली प्रिया सिंह का फेसबुक पेज तो हाल फिलहाल ऐसे ही दावों से भरा पड़ा है, जिसमें पुरानी फोटो से लेकर उनके विचार और दावे हर तरफ छाये हुये हैं। हालांकि, उनके डीएनए टेस्ट का मामला अभी भी उलझा हुआ है। प्रिया सिंह ने डीएनए टेस्ट का मामला जान बूझकर दबाये रखने का भी आरोप लगाया है।
फिलहाल, प्रिया ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुये लिखा है कि वह पंडित जवाहर लाल नेहरू के क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी और फूलपुर को प्रगति को ओर बढ़ाने के लिए हाजिर हो रही हैं। वहीं, प्रिया ने अपने फेसबुक पोस्ट में दावा किया है कि जान बूझकर उनका केस कोर्ट में लटका हुआ है और पिछले दिनों उन्हे जान से मारने की कोशिश भी की गई थी। अपने फेसबुक पेज पर सैकड़ों की संख्या में प्रिया ने तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह खुद को संजय गांधी व इंदिरा गांधी से कंपेयर करती हुई व अपने रिश्ते जोड़ते हुये नजर आती है। फिलहाल, अप्रत्यक्ष रूप से ही सही नेहरू गांधी के किसी सदस्य का वर्षों से इंतजार कर रहे फूलपुर क्षेत्र को प्रिया के रूप में इंतजार खत्म करने का समय आ गया है। 12 अप्रैल को प्रिया फूलपुर पहुंचेंगी और चुनावी शंखनाद करेंगी।
संजय के नाम को करेंगी आगे
प्रिया के लिए यह चुनाव बेहद ही अहम होने वाला है और सिर्फ प्रिया के लिये ही नहीं बल्कि शिवपाल की पार्टी के लिए भी फूलपुर का चुनाव अहम होगा। दोनों जीत के लिये ना सही अपने नाम के लिऐ लड़ रहे हैं। प्रिया इस चुनाव में संजय गांधी का नाम जरूर आगे करेंगी और खुद को संजय की बेटी व इंदिरा की पोती के तौर पर जनता के सामने पेश करेंगी। इसका प्रभाव भी होगा और संवेदनात्मक तौर पर लोगों से प्रिया जुड़ेंगी भी। नेहरू गांधी परिवार से लोगों का मानसिक जुड़ाव हमेशा से रहा है, ऐसे में प्रिया खुद को इस जुड़ाव से किस तरह बांधे रखेंगी यह देखना दिलचस्प होगा।
कांग्रेस के लिए मुश्किल
अभी तक शिवपाल यादव की वजह से सपा को नुकसान होने का अनुमान था, लेकिन प्रिया अगर अपने प्रचार प्रसार को जन-जन तक पहुंचा सकीं तो वह कांग्रेस के वोट बैंक में पूरी तरह से सेंध लगाएंगी। भले ही उनकी सियासी स्थिति अभी नहीं है, लेकिन खुद को मजबूती से पेश कर वह चुनाव को दिलचस्प बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी। चूंकि टीवी चैनल पर बोलने और बुलवाने का अभ्यास प्रिया को खूब है, पत्रकारिता का असर और तल्खी उनके व्यवहार है और जिस तरह से बेबाकी से उन्होंने अपने दावे केलिए मीडिया में बयान दिया था। ऐसा ही बयान और व्यवहार उन्हें फिर से लोकप्रिय बनाकर दूसरे सियासी दलों के बीच खलबली जरूर मचाएगा।
इस तरह मिलेंगे वोट
सपा से नाराज वोटिंग का फायदा भाजपा या बसपा को मिलता रहा है, लेकिन शिवपाल यादव के अलग से मैदान में आने के बाद यह वोट शिवपाल को ही मिलेंगे। जबकि शिवपाल गुट के वोट पहले से ही उनके पक्ष में हैं। यादव बिरादरी का अब एक तरफा वोट सपा नहीं पायेगी इसका फायदा शिवपाल को तो होगा, लेकिन सियासी फायदा भाजपा उठायेगी। वहीं कांग्रेस के पारंपरिक वोट में प्रिया सेंध लगायेंगी और लोगों की संवेदनाओं का फायदा उठाकर अपना वोट बैंक मजबूत करेंगी। प्रिया के पास बोलने के लिये खुद पर ही इतने मुद्दे हैं कि वह भाजपा को आसानी से घेर कर सीधा हमला कर सकेगी और सवर्ण मतदाताओं का कुछ परसेंट वोट खीचने का प्रयास करेंगी। चूंकि प्रसपा की स्थानीय कमेटी भी काफी दमादारी के साथ प्रयागराज में अपना विस्तार कर चुकी है। ऐसे में कोई भी ना तो प्रसपा को हवा में लेगा और ना ही प्रिया को।
स्टार के तौर पर पेश हो रही प्रिया
फिलहाल सोशल मीडिया पर प्रसपा प्रिया सिंह पॉल को एक स्टार के तौर पर पेश कर रही है। जिन्हे लाइम लाइट में लाने के लिऐ संजय गांधी के नाम का बखूबी इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रिया के प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब तक प्रसपा के हर बडे नेता की सोशल मीडिया वाल पर प्रिया सिंह की तस्वीर वायरल हो चुकी है। बडी संख्या में सेल्फी का दौर भी शुरू हो चुका है। खुद शिवपाल के साथ वाली प्रिया की तस्वीर कार्यकर्ताओं की पहली पंसद बनी हुई है। वहीं, अब प्रयागराज की ईकाई प्रिया के स्वागत की तैयारी में जुटी है। संभावना है कि एक दो दिन मे ही प्रिया के रोड शो की तैयारी भी शुरू कर दी जाये।
प्रिया सिंह का परिचय
प्रिया सिंह मूल रूप से पंजाब के लुधियाना की रहने वाली हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महिला मोर्चा की महासचिव हैं। प्रिया सिंह ने जामिया मीलिया इस्लामिया कॉलेज से मॉस कम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल करने के बाद कई चैनलों में काम किया। साथ ही भारत सरकार में एडिशनल डायरेक्टर के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं। प्रिया सिंह पाल खुद को इंदिरा गांधी की पोती बताने का दावा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर चुकी हैं और डीएनए टेस्ट के लिए कोर्ट में उनकी अपील अधर में लटकी हुई है। वहीं, दो साल पहले जब मधुर भंडारकर की फिल्म ‘इंदू सरकार’आई, उस दौरान प्रिया मीडिया के सामने आईं और फिल्म के बहाने उन्होंने खुद को संजय गांधी की बेटी होने का दावा किया।
कोर्ट में हलफनामा देकर मामले को दिया तूल
प्रेस कांफ्रेस में प्रिया ने कहा था कि फिल्म के जरिए उनकी कथित दादी इंदिरा गांधी की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश की जा रही है। प्रिया ने कहा था कि फिल्म में एक गलत बयान की वजह से वो अपनी चुप्पी तोड़ रही हैं। वहीं, प्रिया के मामले में संजय गांधी के दोस्त होने का दावा करने वाले गोस्वामी सुशीलजी महाराज ने अदालत में एक हलफनामा देकर मामले को तूल पकड़ा दिया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि संजय की शादी से पहले वह एक बच्ची के पिता बन गए थे। प्रिया ने दावा किया था कि संजय गांधी ने 21 वर्ष की आयु में उनकी मां से मंदिर में विवाह किया था और उनका जन्म 12 दिसंबर 1968 को हुआ। उसका नाम प्रियदर्शनी रखा गया, लेकिन राजनीतिक कारणों से उसे बलदेव सिंह पाल व उनकी पत्नी शीला सिंह पाल को देखभाल के लिए सौंप दिया गया। बाद में वर्ष 1974 में विधिवत रूप से उक्त दंपति ने गोद ले लिया व उन्हें जबरन मुंबई भेज दिया गया। वहीं, प्रिया का चेहरा, नैन-नक्श, चलने का स्टाइल आदि भी संजय गांधी व उनके परिवार से मिलने का दावा भी प्रिया के नजदीकी करते रहे हैं। फिलहाल, सोशल मीडिया पर एक बार फिर से प्रिया छा गई हैं और उनके दावों के सापेक्ष जमकर साक्ष्य और कटाक्ष का दौर चल रहा है।
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर बीजेपी ने सोमवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। कांग्रेस समेत कई अन्य क्षेत्रियों पार्टियां भी अपना घोषणापत्र जारी कर चुकी हैं। ताज़ा खबर के अनुसारकांग्रेस पार्टी कुछ वीडियोदिखाकर नोटबंदी को स्कैम बताने की दावा कर रही है, कपिल सिब्बल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद हैं।
छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान कार्य 11 अप्रैल को होना है. सभी राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार में पूरा दम-खम लगा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस की ओर से हर जगह सिर्फ और सिर्फ सीएम भूपेश बघेल ही दिखाई दे रहे हैं. पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर वोटिंग होगी. बात अगर अब तक के चुनावी प्रचार की करें तो जहां एक तरफ बीजेपी ने पीएम नरेन्द्र मोदी सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री से लेकर पूर्व मुख्यमंत्रियों तक को चुनावी प्रचार में झोंक रखा है. तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से प्रदेश प्रभारियों के अलावा अब तक कोई भी स्टार प्रचारक या बड़ा चेहरा छत्तीसगढ़ नहीं पहुंचा है. जिससे सीएम और पीसीसी चीफ भूपेश बघेल ने कमान संभाल रखी है.
मसलन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ओर से वन-मैन-शो चल रहा है. बात चाहे चुनावी प्रचार प्रसार की हो या फिर नामांकन रैली की. या फिर प्रेसवार्ताओं की सभी जगहों पर सीएम भूपेश बघेल खुद ही मोर्चा संभाले हुए हैं. तभी तो पहले चरण के मतदान से पहले सीएम ने 50 के करीब चुनावी सभाएं की तो वहीं 10 के करीब नामांकन रैलियों में शामिल भी हो चुके हैं. चूंकि अब स्पष्ट हो चुका हैं कि पहले चरण से पूर्व कोई स्टार प्रचारक नहीं आएगा तो मतलब यह कि प्रचार समाप्ति तक सीएम बघेल ही मोर्चा संभाले रहेंगे. कांग्रेस के अजय साहू का कहना है कि बड़े नेताओं का शेड्यूल तय किया जा रहा है.
छत्तीसगढ़ में बीजेपी के प्रदेश स्तरीय नेताओं के अलावा पीएम नरेन्द्र मोदी, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास चुनाव प्रचार के लिए छत्तीसगढ़ दौरा कर चुके हैं. 12 अप्रैल को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का शेड्यूल तय है. वे सरगुजा में सभा करेंगे. कांग्रेस मामलों के अंदुरूनी जानकारों की माने तो सूबे में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री चयन से लेकर मंत्रीमंडल गठन तक और फिर लोकसभा प्रत्याशी चयन तक में जो स्थिति बनी है. उसके बाद अधिकांश नेता-मंत्री अलग-थलग दिखाई दे रहे हैं. बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव का कहना है कि कांग्रेस में चेहरों का अभाव है. इसलिए कोई बड़ा नेता प्रचार करने नहीं आ रहा है.
ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या सीएम बघेल अकेले के दम पर मिशन 11 तय कर पाएंगे. सवाल यह भी कि क्या कांग्रेस में सच में वन-मैन-शो चल रहा है. सवाल यह भी कि क्या सच में कांग्रेस के नेता अलग-थलग पड़े हैं या फिर कोई अंदुरूनी खिचड़ी पक रही है. खैर लोकसभा के इस चुनावी बयार में बह रहे ऐसे तमाम सवालों का जवाब 23 मई को मिल ही जाएगा.