Home Blog Page 3194

पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत करने मुख्यमंत्री भूपेश पहुंचे निर्वाचन आयोग

0

यपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बालोद में सभा के दौरान सेना पर दिए हुए बयान की कॉपी व सीडी लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को निर्वाचन आयोग पहुंचे। इस दौरान उनके साथ मंत्री शिव डहरिया, पूर्व महापौर किरणमयी नायक व अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालोद में अपने 5 साल के कार्यकाल के बारें में कुछ नहीं बताया और रिपोर्ट कार्ड के बारे में भी कुछ नहीं कहा। केवल सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक के बारे में ही बोलते रहे। सुप्रीम कोर्ट का गाइड लाइन है कि सेना के बारे में कुछ नहीं बोलना है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के नियमों का उलंघन किया है। इसलिए आज हमने प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की कॉपी, सीडी और शिकायत पत्र राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारी को सौंपा है। ये आदर्श आचार संहिता का उलंघन है इसलिए हमने इसकी शिकायत की है।

जल संकट समाधान के लिए अलग मंत्रालय : मोदी

0

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि केंद्र में फिर से भारतीय जनता जनता पार्टी की सरकार बनने पर जल संकट के समाधान के लिए अलग से जल शक्ति मंत्रालय का गठन किया जाएगा। मोदी ने सोमवार को यहां भाजपा मुख्यालय में ‘संकल्प पत्र’ नाम से पार्टी के चुनाव घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि देश के कई राज्य जल संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने विशेषरूप से तमिलनाडु का जिक्र किया और कहा कि वहां पानी का बहुत बड़ा संकट है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान जैसे राज्य पहले से ही जल संकट से जूझ रहे हैं और उन्होंने अपने लिए पानी की जरूरत के उपाय किए हैं लेकिन जो राज्य इस संकट की चपेट में आ रहे हैं उनके लिए ज्यादा दिक्कत है। उन्होंने कहा कि रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से उन्हें कई क्षेत्रों में बढ़ रहे जल संकट के बारे में जानकारी मिली है और उसी के आधार पर उन्होंने केंद्र में फिर से सरकार बनने पर इस समस्या के समाधान के लिए अलग मंत्रालय बनाने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एक समय था जब जल के संकट से निपटने के लिए हैंडपम्प लगाया जाता था और उसी के आधार पर चुनाव भी जीत लिए जाते थे लेकिन आज स्थिति बदली है। उन्होंने कहा कि उनका सपना देश के हर घर में नल से जल पहुंचाना है और इसके लिए मिशन के तौर पर काम किया जाएगा।

रायपुर : अवैध शराब के साथ पांच गिरफ्तार

0

रायपुर। राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब पाए जाने पर पुलिस ने छापामार कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 45 पाव शराब व 12 बॉटल बियर जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाईन क्षेत्र में न्यू शान्तिनगर गोरखा कालोनी निवासी जीतू हरपाल आयु 25 वर्ष पिता उत्तम हरपाल को पुलिस ने कटोरातालाब मिश्रा चौक के पास बोरी में रखे 15 पाव अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसी तरह आजाद चौक थाना क्षेत्र में चक्र सोना 34 वर्ष पिता मनोहर सोना को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने जांच के दौरान आश्रम तिराहा के पास थैला में रखे 12 पाव अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

वहीं गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में खालबाड़ा गुढ़ियारी रायपुर निवासी रघु सोना आयु 80 वर्ष पिता अनील सोना को गुढ़ियारी शिव मंदिर के पास मुखबिर की सूचना पर छापामारकर झोला में रखे 18 पाव देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। टिकरापारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जांच के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 बॉटल बीयर जप्त किया है। सभी आरोपियों को अवैध रुप से शराब रखने के जुर्म में धारा 34-1 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

प्रेम प्रकाश पांडेय का बयान कहा- पीएल पुनिया टेप कांड में भी हो एसआईटी जांच

0

भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पांडेय ने एकात्म परिसर में पत्रकारवार्ता में कहा की पीएल पुनिया टेप कांड में भी एसआईटी जांच होना चाहिए। केवल एसआईटी का गठन हो रहा है एसआईटी जांच में झीरम के प्रमाण नही दे पाऐं भूपेश बघेल, गृह मंत्री को पता नही कब किसका तबादला हो गया जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है कानून व्यवस्था चैपट हो गई है।लगातार प्रदेश में घटनाएं बढ़ रही है और पुलिस कुछ कार्रवाई नहीं कर रही है। 

बीजेपी के संकल्प पत्र पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा- ‘पहले पुराना हिसाब दें’

0

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को दिल्ली में अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. बीजेपी ने अपने घोषणापत्र का नाम ‘संकल्प पत्र’ रखा है. बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में 2022 तक 75 संकल्पों पूरे करने की बात कही हैं. वहीं बीजेपी के घोषणापत्र में किसानों, आदिवासियों, व्यापारियों को हिस्सा बनाया गया है. बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है.  घोषणापत्र को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीजेपी वन डायरेक्शन लेकर काम कर रही है. सुशासन ही बीजेपी का मंत्र है.  वहीं बीजेपी के घोषणापत्र पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निशाना साधा है. बीजेपी पर निशाना साधते हुए सीएम बघेल ने कहा कि सवाल पूछने को अपराध बना दिया है सत्ताधारी लोगों ने. आरएसएस से सवाल पूछे तो धर्म विरोधी, मोदी-शाह से पूछे तो राष्ट्र विरोधी, लेकिन हम तो सवाल पूछेंगे.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फाइल फोटो)

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी के संकल्प पत्र पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान सामने आया है. तात्कालिक रूप से प्रतिक्रिया देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा की संकल्प पत्र पर बात करने वालों को सबसे पहले अपने पांच साल का हिसाब जनता को देने चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पीएम मोदी जनता के पैसों पर आधी दुनिया घूम आए हैं. सीएम बघेल ने आरोप लगाया कि विदेश के इतने दौरों के बावजूद एक भी इंवेस्टर देश में नहीं आया. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये भी कहा कि कांग्रेस विपक्ष में रहकर एक सप्ताह पहले जब घोषणा पत्र जारी कर सकती है तो सत्ताधारी दल को इतनी देरी क्यों हुई. उस बात का भी जवाब देना चाहिए.

छत्तीसगढ़ : प्रेमप्रकाश पांडेय के बयान पर कांग्रेस का तीखा प्रहार, जनादेश का अपमान राज्य की जनता का अपमान

0

रायपुर। कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा नेता प्रेमप्रकाश पांडेय द्वारा कांग्रेस को मिले बहुमत को पशुबल बहुमत बताए जाने की कांग्रेस कड़ी निंदा करती है यह जनादेश का अपमान है। त्रिवेदी ने कहा है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता का यह बयान राज्य के मतदाताओं का अपमान है। क्या प्रदेश की जनता जिसने तीन चौथाई बहुमत से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाई है वह पशु है? भाजपा और प्रेमप्रकाश अपने इस निम्न स्तरीय और आपत्तिजनक बयान के लिए और जनादेश के अपमान के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगे। 3 महिने में ही कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार के निर्णयों और जन स्वीकार्यता से भाजपा की तिलमिलाहट साफ झलक रही है।

वायदा करके भी भाजपा धान का समर्थन मूल्य नहीं बढ़ा पाई। कांग्रेस ने मोदी सरकार के असहयोग के बावजूद पूरे देश में सबसे ज्यादा कीमत 2500 रुपये प्रतिक्विंटल में किसानों का धान खरीदा भाजपा शासन में कर्ज के बोझ से आत्महत्या करने को मजबूर 20 लाख किसानों को 12000 करोड़ का कर्जा माफ कर दिया गया। सिंचाई कर माफ कर दिया गया। टाटा संयंत्र के किसानों की जमीने वापस कर पूरे देश के सामने एक उदाहरण छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने बनाया।

छत्तीसगढ़ : 15 अप्रैल तक सारनाथ एक्सप्रेस चलेगी परिवर्तित मार्ग से

0

रायपुर। उत्तर-मध्य रेलवे इलाहाबाद रेल मंडल में अपग्रेडशन का कार्य चलने के फलस्वरूप इस रूट पर चलने वाली सारनाथ एक्सप्रेस अब 15 अप्रैल तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। रेलवे सूत्रों ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जाने एंव आने वाली दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। इसके तहत सारनाथ एक्सप्रेस दुर्ग-छपरा-दुर्ग अब इलाहाबाद, इलाहाबाद सिटी, माधोसिंह, मंडुवाडीह होकर चल रही है। यह गाड़ी इलाहाबाद, जंघई जंक्शन, वाराणासी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग से 15 अप्रैल तक चलेगी।

छत्तीसगढ़ : बाबू व ट्रेलर मालिक सहित पांच कोयला हेराफेरी मामले में गिरफ्तार

0

कोरबा। कुसमुंडा खदान से कोयले की हेराफेरी के मामले में पुलिस ने दो कांटा बाबू व ट्रेलर मालिक समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। चार दिन पहले कुसमुंडा खदान से 7.28 टन ओवरलोड कोयला ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 सी 1677 को सीआइएसएफ  के जवानों ने पकड़ा था। अफरा-तफरी के इस मामले को पुलिस के सुपुर्द किए जाने पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ  धारा 379, 120 के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की। 

कांटाघर में लगे सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया तो 13 नंबर के काटा बाबू हेमंत राठौर व नर्मदा साहू की संलिप्तता उजागर हुई। फुटेज से पता चला कि कांटाघर में ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 सी 1677 का वजन किया गया। जिसमें निर्धारित मात्रा में कोयला लोड था। इसका पर्ची निकालने के बाद उसे चालक को दे दिया गया। साथ ही उसे यह कहा गया कि कांटा से गाड़ी को नीचे उतारकर एक बार फि र से कांटा में चढ़ाएं। जैसे ही दोबारा गाड़ी कांटा में चढा तो कांटा बाबू ने ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 सी 1677 का नंबर कंप्यूटर में फ ीड कर उसके नाम का पर्चा निकाल दिया। योजना के मुताबिक लोडिंग साइड से ही गाड़ी में निर्धारित मात्रा से सात टन अधिक कोयला लोड कर दिया गया था। कांटाघर में इस ओवरलोड गाड़ी का वजन कराए बिना ही सीधे पुरानी गाड़ी के वजन के आधार पर पर्ची बनाकर दे दिया गया। पुलिस ने शनिवार की रात को इस फ जीर्वाड़े में संलिप्त दो कांटा बाबू के अलावा ट्रेलर मालिक फु टहामुड़ा निवासी मन्नू कुमार, चालक जोगीडबरी बिलासपुर निवासी एलिया बेंजामिन व हेल्पर शरण सारथी कोडार पाली निवासी को गिरफ्तार कर लिया है।

छत्तीसगढ़ : सीएम भूपेश ने किया युवाओं से आह्वान, चुनें अच्छी सरकार

0

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार को मैट्स कॉलेज के युवा संसद कर्यक्रम में शामिल हुए। जिसमें उन्होंने युवा छात्रों को युवा भारत की छवि से दूसरे देशों की तुलना की। उन्होंने कहा कि भारत के निर्माण में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की चर्चा करते हुए इसरो की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। साथ ही भारत में कंप्यूटर युग के लिए राजीव गांधी को इसका श्रेय भी दिया। साथ ही उन्होंने आज के युवाओं को लोकसभा चुनाव में अपने सोच के अनुसार सशक्त भारत के लिए अच्छी सरकार चुनने की बात कही।

उन्होंने कहा कि राजधानी को स्वच्छ करने और प्रदुषण मुक्त करने के लिए रोड मैप बनाया जाएगा। प्रदुषण रहित बनाने काम करने की जरूरत है। जिसके लिए युवा सोच जरूरी है। सुव्यवस्थित रूप से अटल नगर को बसाना है। साथ ही जरूरी है कि पुराने रायपुर से अधिकारी नया रायपुर की ओर रुख करें तो रायपुर शहर का भार कम होगा। प्रदेश में बहुत सारे कॉलेज खुल गए हैं लेकिन जॉब अब तक नहीं मिल पा रही है इस सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि ये वास्तविक है। सरकार अब इस ओर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संसाधन की कोई कमी नहीं है। पर जो कमी है उसे अब सुधारने की जरूरत है। उन्होंन कहा कि हमारा उद्देश्य संघर्ष करते हुए लोगों की बेहतरी था, कुर्सी की दौड़ में लाभ नहीं आना चाहिए। जो हमने कभी नहीं किया। नक्सल पर जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि पिछली सरकार ने गोली का जवाब गोली से दिया। इसलिए समस्या खत्म नहीं हुई। समस्या को खत्म करने के लिए वहां के निवासियों का विश्वास जीतना जरूरी है। चुनाव के बाद हमारी सरकार वहां के लोगों से चर्चा करके इस विकराल समस्या को खत्म किया जाएगा।

सीएम से कार्यक्रम में मौजूद छात्रों ने सवाल किया और सीएम ने बड़े ही बखूबी से सभी सवालों का जवाब दिया। उन्होंने छात्रों के सवाल के जवाब में सरकार के चार चिन्हारी नरवा, गरुवा, घुरूवा और बारी पर प्रकाश डाला। चारों चिन्हारी पर उन्होंने कहा कि पानी की जररूत के लिए नाला पर फोकस करना बेहद जरूरी है। पानी निकालने के साथ ही पानी पहचान भी जरूरी है। 15 साल तक पानी का वास्तविक उपयोग नहीं हो पाया उसे अब सुधारना जरूरी है।

बीजेपी का संकल्प पत्र जारी : घोषणापत्र में राम मंदिर बनाने का संकल्प, किसानों के लिए कई वादे

0

लोकसभा चुनावों को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया. बीजेपी ने अपने घोषणापत्र का नाम संकल्प पत्र रखा है, इसके कवर पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर है. बीजेपी के घोषणापत्र में वादा किया गया है किसान क्रेडिट कार्ड पर 1 लाख तक के लोन पर पांच साल तक कोई ब्याज नहीं देना होगा. 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करेंगे. इसके अलावा घोषणापत्र में कहा गया है कि राम मंदिर निर्माण कराने की पूरी कोशिश की जाएगी. 25 लाख करोड़ ग्रामीण क्षेत्रों में खर्च होंगे. बीजेपी ने राष्ट्रीय व्यापार आयोग बनाने का वादा किया है.

वहीं मैनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, घोषणापत्र को 12 श्रेणियों में विभाजित किया गया था. हर विषय के लिए एक अलग से सब कमिटी भी बनाई थी. सभी क्षेत्रों, सभी वर्गों से बात करने के बाद यह विजन डॉक्यूमेंट आपके सामने जारी कर रहे हैं.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने घोषणापत्र जारी करने को लेकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं इतना कहना चाहता हूं 2014 से 2019 की यात्रा भारत की विकास यात्रा के स्वर्णिम पांच साल हैं. 2014-19 की यात्रा ऐसी है कि जब भी भारत के विकास का और भारत की दुनिया में साख बनने का इतिहास लिखा जाएगा तो ये कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा.’

उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक और तमिलनाडु के दौरे पुर रहेंगे. पीएम मोदी यहां कर्नाटक के मैसुरू और चित्रदुर्गा के अलावा तमिलनाडु के कोयंबटूर में चुनावी रैली करेंगे. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रहेंगे. यहां वह बिजनौर, सहारनपुर और शामली में जनसभा करेंगे.

https://twitter.com/BJP4India/status/1115143708410699777