Home Blog Page 3196

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस महामंत्री की पुत्री के निधन पर ज्योत्सना महंत ने जताया शोक

0

रायपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व कटघोरा के सामाजिक कार्यकर्ता लालबाबू सिंह ठाकुर की 20 वर्षीय पुत्री कु. श्वेता ठाकुर का नोएडा में घटित एक सड़क हादसे में निधन हो गया। श्वेता ठाकुर स्वीडन में रहकर जॉब करती थी एवं बीते सप्ताह ही कटघोरा आई थी। कटघोरा से वह पुन: स्वीडन जाने के लिए रवाना हुई थी, 6 अप्रैल शनिवार की रात नोएडा में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इस दुर्घटना की खबर मिलने पर कोरबा लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना चरणदास महंत ने श्वेता ठाकुर के असामयिक दु:खद निधन पर अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। मृतात्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति प्रदान करने ईश्वर से कामना कर कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार दुख के इस मौके पर लालबाबू सिंह व उनके परिवार के साथ खड़ा है।

कु. श्वेता के असामयिक निधन पर डॉ. महंत ने शोक जताया

जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व कटघोरा के सामाजिक कार्यकर्ता लालबाबू सिंह ठाकुर की पुत्री कु. श्वेता ठाकुर 20 वर्ष का नोएडा में घटित एक सड़क हादसे में निधन हो गया। शनिवार की रात नोएडा में हुए सड़क दुर्घटना में कु. श्वेता के दु:खद निधन पर छत्तीसगढ़ राज्य विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। डॉ. महंत ने कहा है कि यह लालबाबू सिंह के परिवार के लिए असीम दुख का क्षण है, जिसमें पूरा कांग्रेस परिवार उनके साथ है। काफी अल्पायु में श्वेता का निधन हमारे लिए भी असहनीय दुखद है। डॉ. महंत ने मृतात्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करने ईश्वर से कामना की है।

लोकसभा चुनाव 2019 : राजद के घोषणापत्र में आबादी के अनुपात में आरक्षण का वादा

0

पटना में तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनता दल का घोषणापत्र जारी किया है.

इसके मुताबिक राजद दलितों, पिछड़ों और अति दलितों को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण की सुनिश्चित करेगा और निजी क्षेत्र में आरक्षण का प्रावधान करेगा. इसके अलावा उन्होंने 2021 में सभी जातियों की जनगणना कराएंगे.

उन्होंने ये भी कहा कि हर हाथ में रोटी और हर हाथ को काम के सपना को पूरा करेंगे. तेजस्वी ने ये भी बताया कि उनकी पार्टी बिहार से पलायन को रोकने की कोशिश करेगी.

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की स्थिति को बेहतर करने का वादा भी तेजस्वी ने किया है. तेजस्वी ने ये भी कहा कि कांग्रेस के न्याय योजना की उनकी पार्टी पूरा समर्थन करेगी.

CM योगी बोले : मुसलमानों को आरक्षण संविधान के खिलाफ

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को दिया गया एक एक वोट आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववादी ताकतों को मजबूत करेगा और विकास को बाधित करेगा।

इसी तरह, तेलंगाना में सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को दिए गए वोटों से सहयोगी पार्टी एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई के हाथ मजबूत होंगे।

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत यदि मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा को चुना, तो उन्हें आश्वासन दिया जा सकता है कि पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार देश का व्यापक विकास और समृद्धि सुनिश्चित करेगी और भारत को एक महाशक्ति के रूप में स्थापित करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारभाजपा के उम्मीदवार एस कुमार के समर्थन में पेद्दापल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस और टीआरएस दोनों ‘राष्ट्र-विरोधियों’ के साथ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां ऐसी गतिविधियों का समर्थन कर रही हैं जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक हैं। उन्होंने कहा, ‘हाल ही में जारी कांग्रेस घोषणापत्र इसे प्रमाणित करता है जबकि एआईएमआईएम अपने राष्ट्र विरोधी बयानों और कृत्यों के लिए जानी जाती है।

उन्होंने कहा, इन सभी के साथ इन दोनों दलों का गठजोड़ तेलंगाना के साथ साथ देश की सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा पैदा करेगा।’ उन्होंने पिछली कांग्रेस नीत संप्रग सरकार पर आतंकवादियों को ‘बिरयानी परोसने’ का आरोप लगाया और कहा कि मोदी सरकार ने आतंकी हमलों से गोलियों से निपटने का संकल्प दिखाया है। उन्होंने कहा, ‘भाजपा नेतृत्व ने दिखाया है कि केवल गोलियां ही आतंकवादियों का जवाब हो सकती हैं।’

सर्वांगासन करने के गजब फायदे, 15 मिनट करने पर काम करेगा मोटापा

0

आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में जहाँ अपने आपको स्वस्थ रखना लगता है केवल सपना बन कर रह गया है। जहा देखों हॉस्पिटलों में लाइन लगी हुई हैं .

पता नही क्या क्या दवाईयां खाते रहतें है किसी को पाचन नही होता तो किसी को खाना मिलता नही.

बताते चलें, इस दौर में सबसे बड़ी समस्या बन कर उभर रहे मोटापा, शुगर मानसिक विकार, यौनरोग, बालों का झड़ना, नेत्र विकार, निम्न रक्त चाप आदि इनमे लाभकारी एक आसान जिसका नाम है “सर्वांगआसन”

कम करता है मोटापा

सर्वांगासन को खाली पेट प्रतिदिन 10 से 15 मिंट तक करने से मोटापा, शुगर मानसिक विकार, यौनरोग, बालों का झड़ना, नेत्र विकार, निम्न रक्त चाप आदि रोगों में अद्भुत लाभ होता हैं। केवल यह ध्यान रखना है कि सर्वाइकल हो उसको इस आसन को नही करना।

पथरी की बीमारी में बहुत कारगर होता है नींबू का रस

0

पथरी यानी स्टोन..आजकल आम बीमारी बनती जा रही हैं।..पथरी की समस्या आज बच्चों से लेकर बूढ़्डों तक में देखी जा रही है। आमतौर पर गुर्दो और किडनी में पथरी की समस्या सबसे ज्यादा देखी जाती है। पथरी से निपटने के लिए डॉक्टर की सलाह जरुरी है जिसके साथ घरेलू नुस्खों पर भी ध्यान दिया जाए तो बीमारी जल्दी ठीक हो जाती है। आज हम आपको पथरी को जल्द ठीक करने के घरेलू उपाय के बारे में बताएगे। जिन्हें आप घर पर भी कर सकते हैं।

पथरी की बीमारी में नींबू का रस बहुत कारगर होता है..नींबू के अंदर सिट्रेट नाम का तत्व होता है जो कैल्शियम डिपॉज़िट को खत्म करने में मदद करता है। अगर आप रोजाना नींबू का जूस पीते हैं तो आपको पथरी की समस्या से जल्द निजात मिल जाएगा। गेंहू की घास के जूस भी इस बीमारी में फायदा करता है। गेंहू की घास के जूस पीने से यूरिन के प्रॉडक्शन में आसानी होती है। इस घास में ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स हैं जो शरीर के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

डॉक्टर्स भी पथरी में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं। अगर आपको किडनी में पथरी की परेशानी है तो आपको बहुत पानी पीना चाहिए.। डॉक्टर की सलाह के हिसाब से दिन में 12-14 ग्लास पानी तो पीना ही चाहिए। ज्यादा पानी पीने से शरीर की गंदगी यूरिन के जरिए बाहर निकल आएगी।इसके अलावा बेसिल की पत्तियां भी पथरी में फायदेमंद होते हैं। बेसिल की पत्तियों किडनी को साफ करती है..जिसकी वजह से किडनी में स्टोन बनने की संभावना कम होती है।बेसिल में ऐसिटिक ऐसिड भी होता है जो किडनी स्टोन्स को घोलने और खत्म करने में मदद करता है।

गरियाबंद में बिजली कटौती और लो वोल्टेज से ग्रामीण परेशान, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

0

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बिजली कटौती एक बड़ी समस्या बन गई है. जिले के मैनपुर और देवभोग विकासखंड में लोग बिजली की लगातार कटौती और लो वोल्टेज से परेशान हो गए हैं. वहीं मामले में ग्रामीणों द्वारा जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का कोई समाधान होता नजर नहीं आ रहा है.

इसी क्रम में बीते शानिवार को करीब 6 गांवों के सैकड़ों ग्रामीणों ने मैनपुर बिजली कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया. साथ ही जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है. ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कटौती से उनका जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. लो वोल्टेज और बिजली कटौती से बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर के दूसरे काम खासे प्रभावित हो रहे हैं.

ग्रामीणों की मानें तो बिजली की समस्या लंबे समय से उनके गांव में बनी हुई है. संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. हालांकि अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण थोड़े शांत जरूर हुए, लेकिन जल्द समाधान नहीं होने की स्थिति में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है.

राज ठाकरे बोले- राहुल गांधी को मिले पीएम बनने का मौका

0

कभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खुलकर समर्थन करने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने उनकी आलोचना करते हुए राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाए जाने की वकालत की है. मनसे प्रमुख ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वे पिछले पांच साल केवल कांग्रेस के समय शुरू की गई योजनाओं के नाम बदलने में निकाल दिए हैं. हिंदी नव वर्ष के अवसर पर मनाए जाने वाले त्योहार गुड़ी पाड़वा के अवसर पर शनिवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में मनसे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि राहुल गांधी को भी प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि हो सकता है की राहुल गांधी देश के लिए बेहतर करें.

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा के पिछले पांच साल के शासन में पीएम मोदी ने हर चीज का झूठ का प्रचार किया है. चाहे भारतीय वायुसेना(आईएएफ) का स्ट्राइक हो या अच्छे दिन और हरेक भारतीय के खोते में 15 लाख रुपये देने, विकास, रोजगार, नोटबंदी, मेक इन इंडिया आदि सरकार की विभिन्न नीतियां व वादे हों, सबमें उन्होंने झूठ ही फैलाया है.

मनसे प्रमुख ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अगुवाई में महागठबंधन का समर्थन करने की अपील की. ठाकरे ने कहा कि नोटबंदी के दौरान कतारों में घंटों खड़े रहने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और अब तक साढ़े चार करोड़ लोगों की नौकरियां चली गई हैं. उन्होंने पार्टी (भाजपा) को खड़ा करने वाले लालकृष्ण आडवाणी जैसे बुजुर्ग नेताओं को दरकिनार कर पार्टी पर कब्जा जमाने के लिए पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की निंदा की.

रमन सिंह ने बघेल पर साधा निशाना कहा अंतागढ़ टेपकांड के टेप फर्जी !

0

अंतागढ़ टेपकांड मामले में एक नया खुलासा सामने आते ही छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर से नया मोड़ आ गया है। जिसे लेकर भाजपा, कांग्रेस सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए हमलावर हो गई है। अंतागढ़ मामले से जुड़े ऑडियो-वीडियो सभी टेप को चंडीगढ़ के फोरेंसिक लैब ने जांच करने से इंकार कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, लैब ने दावा किया है कि सभी टेप फर्जी और नकली हैं, इसलिए वह इन टेपों की जांच नहीं कर सकती है। लैब ने ओरिजनल ऑडियो-वीडियो मिलने के बाद ही जांच करने की बात कही है। अंतागढ़ टेपकांड मामले में फिरोज सिद्दीकी और अमीन मेमन मुख्य गवाह हैं। इन दोनों के ही आरोप पर कांग्रेस सरकार ने 2 पेन ड्राइव और 4 ऑडियो-वीडियो सीडी की जांच करवा रही है। इस मामले में भाजपा के कई नेताओं पर बार-बार दबाव बनाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि टेप की संदिग्धता पर सवाल उठाते हुए राजस्थान स्थित लैब ने भी जांच करने से इंकार कर वापस लौटा दिया था। इस मामले पर भाजपा ने अब कांग्रेस पर झूठ की राजनीति करने का निशाना साधा है। लैब द्वारा संदिग्ध टेप की जांच से इनकार करने की खबर पर जवाब देते हुए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि अभी बहुत झटके लगने बाकी हैं। यह तो शुरुआती झटके हैं।

उन्होंने कांग्रेस और राज्य के मुखिया भूपेश बघेल पर झूठा होने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह केस झूठ पर आधारित है। वे कोर्ट में कुछ सिद्ध नहीं कर पाएंगे। बघेल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ऊपर उंगली उठाने से पहले बघेल खुद को देख ले। देश के 26 मुख्यमंत्री में एकलौते मुख्यमंत्री हैं वे, जिनके खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार भी किया।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश को सुबह-शाम एक ही चीज दिखती है और वो झूठ बोलते रहते हैं, उन्होंने कभी सच कहा नहीं। इस मामले में एसएसपी आरिफ शेख ने कहा कि हमने फिरोज सिद्धिकी से रिकॉर्डिंग उपकरण और ओरिजनल वीडियो की मांग की थी, पर फिरोज ने जो वीडियो फुटेज उपलब्ध कराया है वह फाॅरेंसिक लैब में सही नहीं पाया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सतीश जग्गी को मिली लोकसभा की सभी सीटों में प्रचार की जिम्मेदारी

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश जग्गी को आगामी लोकसभा चुनाव में  प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों में भ्रमण कर पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठित करते हुए पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनाकर जीत सुनिश्चित करने की बड़ी जिम्मेदारी दी है। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि सतीश जग्गी प्रदेश के समस्त लोकसभा क्षेत्रों का दौरा कर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिला ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, विधायकों, पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों सहित स्थानीय कांग्रेसजनों से सम्पर्क एवं समन्वय स्थपित कर चुनाव प्रचार- प्रसार को गति प्रदान करते हुए पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।

पाक का डर : भारत फिर कर सकता है हमला

0

मुल्तान। पाक आतंकियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत द्वारा किए गए हवाई हमले का खौफ अभी भी पाकिस्तान में है। पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने ऐसे ही एक और हमले की आशंका जताते हुए कहा है कि भारत एक बार फिर हमला करने की तैयारी कर रहा है। मुल्तान में एक प्रेस वार्ता के दौरान पाक विदेश मंत्री ने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के खिलाफ भारत 16 से 20 अप्रैल के बीच हमला कर सकता है।  उन्होंने कहा कि हमारे पास अभी जो विश्वसनीय खुफिया जानकारी है उसके अनुसार पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए, भारत पुलवामा जैसी एक नई घटना गढ़ सकता है ताकि वह पाकिस्तान पर राजनयिक दबाव बढ़ा सके।

पाक विदेश मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ विचार-विमर्श के बाद हमने पाकिस्तान के लोगों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी इस जानकारी को साझा करने का फैसला किया है। राष्ट्र को जानकारी देना हमारी नीति है। कुरैशी ने कहा कि अभी युद्ध की कोई आशंका नहीं है। लेकिन साथ मेें यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय समुदाय क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएं।  कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी पांच स्थायी सदस्य देशों चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन और अमेरिका को भारत की कोशिशों के बारे में जानकारी दी है।