Home Blog Page 3197

छत्तीसगढ़ : अंतागढ टेपकांड में आया नया मोड़, वीडियो को लैब ने जांच करने से किया मना: फिरोज सिद्दकी

0

रायपुर। अंतागढ़ टेपकांड मामले में एक नया मोड़ आ गया है। अंतागढ़ टेपकांड के मुख्य गवाह फिरोज सिद्दकी ने बताया कि उसका वीडियो को लैब ने जांच करने से इंकार कर दिया है। 

बता दें कि अंतागढ़ टेपकांड मामले में फिरोज सिद्दकी द्वारा अंतागढ़ उपचुनाव को लेकर टेप जारी किया था, जिसमें कथित तौर पर अजीत जोगी, मंतुराम पवार, रमन सिंह के दामाद डॉ. पुनीत गुप्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत की आवाज का दावा किया गया था। सत्ता मे आने बाद कांग्रेस ने अंतागढ़ प्रकरण की जांच का ऐलान कर कमेटी बनाई। पुलिस ने 16 मार्च 2019 को फिरोज सिद्दीकी को नोटिस जारी कर अंतागढ़ टेपकांड मे प्रयुक्त वाईस रिकार्डर और अन्य उपकरण जिससे वीडियो बनाया गया था उपलब्ध कराने कहा। इस पर फिरोज ने वीडियो और पेन ड्राइव पुलिस को दिया है। वहीं एसएसपी आरिफ शेख ने बताया कि फिरोज सिद्दकी द्वारा जारी वीडियो को चंडीगढ़ के फोरेंसिक लैब में भेजा गया था, जहां पर चेक करने पर वह नकली निकला। इसके बाद फिरोज सिद्दकी को फिर से नोटिस जारी किया गया है और कहा गया है कि वाइस रिकार्डर और उपकरण जल्द ही उपलब्ध कराए नहीं तो कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं फिरोज सिद्दकी का कहना है कि पुलिस आरोपियो को बचाने के लिये मामले को ऐसा कर रही है ताकि उन्हे जमानत मिल सके। पुलिस ने धारा 164 के अंतर्गत मेरा बयान भी दर्ज नही किया है। जबकि वर्ष 2015 मे इसी वीडियो को कांग्रेस द्वारा जांच कराने पर सही पाया गया था। इसे हाईकोर्ट से सटिर्फाइड भी किया गया था। पुलिस द्वारा आरोपियो के घर की तलाशी के बजाय गवाह के घर की तलाशी की बात करना बेहद आश्चर्यजनक है।

8 अप्रैल को युवाओं से संवाद करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

0

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 8 अप्रैल को सुबह 10 बजे मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर पंडरी में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह करीब साढ़े 11 बजे वे पुलिस ग्राउण्ड रायपुर से हेलिकाप्टर द्वारा पथरिया विधानसभा जिला मुंगेली के लिये रवाना होंगे। फिर दोपहर 12 बजे पथरिया में आमसभा और दोपहर 1.30 बजे करगीकला, कोटा विधानसभा जिला बिलासपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे सकरी कसडोल विधानसभा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 4.30 बजे पौंसरा में आमसभा और शाम 6 बजे चांटीडीह, बेलतरा विधानसभा जिला बिलासपुर में आमसभा को संबोधित करेंगे।

रायपुर : विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एनएचएमएमआई हॉस्पिटल ने दिया हेल्थ फॉर ऑल का संदेश

0

रायपुर। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की ओर से एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कंपनियों के हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां भी उपस्थित रहीं। एनएचएमएमआई हॉस्पिटल के फैसलिटी डायरेक्टर विनीत सोनी ने बताया कि रविवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस है, प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 7 अप्रैल को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इसके माध्यम से प्रतिवर्ष विश्व भर में अलग-अलग स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के बारे में लोगों को जागरुक किया जाता है।

इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज है, जिसका मतलब है हर किसी के लिए हेल्थ कवरेज जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि इस शिविर में हेल्थ इंश्योरेंस मेला भी लगाया गया है, जिसमें विभिन्न कंपनियों के हेल्थ इंश्योरेंस वाले उपलब्ध है। इससे मरीजों एवं उनके परिजनों को हेल्थ इंश्योरेंस से संबंधित सवालों एवं दुविधाओं के बारे में बताया जाएगा। आज के डेट में हेल्थ इंश्योरेंस बहुत जरूरी है, क्योंकि इलाज महंगा हो गया है। वहीं हेल्थ इंश्योरेंस से बहुत लाभ मिलता है। डायरेक्टर विनीत सोनी ने कहा कि मेरे हिसाब से हर आदमी को इंश्योरेंस लेना चाहिए। यह शिविर का दूसरा वर्ष है। पिछले साल करीब 1 हजार लोगों ने इस शिविर का लाभ लिया था। वहीं आज इस शिविर में दोपहर तक करीब 500 लोग लाभ उठा चुके है और देर शाम तक करीब 1 हजार की संख्या में लोगों की आने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ : ओपन परीक्षा नकल प्रकरण मामला: कलेक्टर के आदेश पर दो कर्मचारी निलंबित

0

सूरजपुर। जिले के प्रेमनगर में चल रही ओपन स्कूल परीक्षा में नकल प्रकरण में कलेक्टर के आदेश के बाद दो कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। प्रेमनगर ब्लाक मुख्यालय में चल रहे ओपन परीक्षा में खुलेआम नकल की शिकायतें सामने आई थीं और तो और यहां पर्चा लीक होने का मामला भी वाॅयरल हो रहा था। क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत कलेक्टर दीपक सोनी से की थी। जिस पर उन्होंने जांच के आदेश दिए थे। इस आदेश के बाद जिला शिक्षा अधिकारी व सहायक संचालक ने मामले की तहकीकात की। परीक्षा केन्द्र शासकीय बालक उमा विद्यालय प्रेमनगर एवं शासकीय कन्या उमा विद्यालय की जांच उपरांत परीक्षा व्यवस्था में अनियमितता पाये जाने एवं शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के कारण हरिशंकर सिंह सहायक ग्रेड 2 शाउमा विद्यालय नवांपाराकला तथा कृष्णा सिंह सहायक ग्रेड-3 शा. कन्या उमा विद्यालय प्रेमनगर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में मतदान की तैयारियों और मतदान केन्द्र पर सुविधाओं के बारे में आज रेडियो पर बताएंगे सी.ई.ओ.

0

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू रेडियो पर प्रदेश में तीन चरणों में होने वाली मतदान की तैयारियों और मतदान केन्द्र पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताएंगे। आकाशवाणी रायपुर से इस संबंध में उनकी भेंट-वार्ता का प्रसारण 07 अप्रैल को रात साढ़े आठ बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।
    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री साहू आकाशवाणी के समसामयिक विषयों के साप्ताहिक कार्यक्रम श्बातों-बातों मेंश् के तहत समाचार संपादक श्री विकल्प शुक्ला से चर्चा करेंगे। इस दौरान वे मतदान की प्रक्रिया, मतदान केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओं और मतदाता को वोट डालने के लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देंगे।

रायपुर : एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ द्वारा बाढ़ राहत एवं बचाव का मेगा मॉक ड्रिल

0

 हसदेव बांगो डेम कोरबा से अचानक पानी छोडने के कारण कलमा बैराज में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई जिसके कारण पहले से कुछ गांव वाले, जो वहां स्नान कर रहे थे। वे उस बाढ़ में फंस गए। उन्हें बचाने के लिए तत्काल गांव वालों के द्वारा प्रयास किया गया तथा इसकी सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी गई एवं पुलिस द्वारा एनडीआरएफ, एसडीआरएफ को सूचित किया। एनडीआरएफ तत्काल घटना स्थल पर पहुंची, बचाव कार्य प्रारंभ किया  एवं गांव वालों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। 
    यह परिदृश्य बाढ़ राहत एवं बचाव के मेगा मॉक ड्रिल का है, जो एनडीआरएफ के असिस्टेन्ट कमांडेट श्री जी.एस.पटेल और टीम कमांडेट एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल) श्री विश्वनाथ चौधरी के नेतृत्व में रायगढ़ के कलमा बैराज में आज सुबह बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य के संयुक्त अभ्यास (मेगा मॉक ड्रिल) के माध्यम से किया गया। 
    मॉक ड्रिल के उपरान्त असिस्टेन्ट कमांडेट ने कहा कि आज के बदलते परिवेश में बाढ़ की स्थिति से निपटना एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य है। यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है जब वैश्विक मौसम परिवर्तन के कारण अनियंत्रित वर्षा, सुखा जो मौसम पूर्वानुमान को भी प्रभावित करता है। बाढ़ आपदा से निपटने वाली विभिन्न इकाईयों की तैयारी का जायजा लेने हेतु संयुक्त अभ्यास कराया गया। जिसमें तैयारी, मोचन समन्वय को बेहतर बनाने की दिशा में यह एक कारगर कदम है। इस अभ्यास के दौरान एनडीआरएफ के साथ समस्त मोचन बलों को बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य से संबंधित एसओपी को मानसून आगमन से पहले जांच करने के लिए विभिन्न इकाईयों के बीच यह अभ्यास आज जिले में कराया गया।
        असिस्टेन्ट कमांडेट ने कहा कि पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नगर सेना व अन्य बचाव दलों द्वारा डीप डाइविंग उपकरणों एवं बाढ़ राहत बचाव उपकरणों की मदद से लोगों को किनारे तक लाया जाता है। प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा जांच हेतु अस्पताल भेजा जाता है। इस संयुक्त अभ्यास में एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), एसडीआरएफ (आपदा मोचन बल), स्थानीय पुलिस, नगर सेना एवं अन्य इकाईयों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित थे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में बढ़ा काम का बोझ, प्रभावित हो रही बच्चों की पढ़ाई

0

महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ियों में कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं से विभाग के अलावा विभिन्ना कार्य भी कराए जा रहे हैं। इससे विभाग का मूल काम काफी प्रभावित हो रहा है। बधाों की आरम्भिक शिक्षा व पोषण कार्यक्रम भी प्रभावित होने लगा है। धीरे धीरे आंगनबाड़ी से बधाों की दूरी बनती जा रही है। समय पर पोषण आहार नहीं मिलने, आरम्भिक शिक्षा, शारीरिक खेल गतिविधि नहीं होने से आंगनबाड़ियों में बधाों को शासन की योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।

महिला बाल विकास विभाग द्वारा पाटन ब्लॉक में दो परियोजना संचालित है। पाटन परियोजना में 267 तथा जामगांव एम परियोजना में 184 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे हैं। इन आंगनबाड़ी में 3 से 6 वर्ष के 19,000 बधाों का पंजीयन है। इन बधाों को यहां पर आरम्भिक शिक्षा, संस्कार, शारीरिक क्रिया के तहत खेल गतिविधि के साथ कुपोषण से दूर रहने के लिए सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है। इन सब कार्य को पूरा करने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूरे समय व्यस्त रहतीं हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं अन्य विभागीय कार्यो में भी ली जाने लगी है। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पास अपने विभाग के मूल काम के लिए समय ही नहीं मिल रहा है। ऐसे में विभाग का काम प्रभावित तो हो रहा है। साथ ही बधाों की आरम्भिक शिक्षा व स्वास्थ्य, पोषण का अधिकार पर भी कटौती होने लगी है।

समय समय पर करते है यह अतिरिक्त काम

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को लगभग सभी विभागीय कार्यो में अब शामिल किए जाने लगा है। जब जब चुनाव आता है तब तब कार्यकर्ताओं की बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) बना दिया जाता है। इस काम में दिन भर समय देना पड़ता हैं। सप्ताह में कई बैठकंे व जानकारी बनाने में ही समय निकल जाता है। स्थानीय प्रशासन का आदेश होने के कारण काम नहीं कर सकती यह भी नहीं कह सकती। कार्य में लापरवाही बरते जाने पर निलंबन की तलवार लटकी रहती है। इस कारण मूल काम ध्यान हटाकर निर्वाचन के कार्यो पर ध्यान देते हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत द्वारा समय समय पर विभिन्ना सर्वे कराया जाता है। जैसे गरीबी रेखा सर्वे, गृह भेंट अभियान, शौचालय का उपयोग हो रहा है या नहीं इसकी जानकारी, राशन कार्ड बनाने में सर्वे में पंचायत का सहयोग, विभिन्ना जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रसार का जिम्मा भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दे दिया जाता है। अभी कुछ साल से स्वच्छ भारत मिशन में भी स्वच्छता सर्वे का काम भी कार्यकर्ताओं को दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव गांव में टीकारण कराया जाता है। इसमें भी आंगनबाड़ी केंद्र को ही टीकाकरण केंद्र बनाया जाता है। टीकाकरण के दिन आंगनबाड़ी के बधो बाहर खेलते नजर आते हैं। टीकाकरण के लिए हितग्राही को बुलाने का काम भी इन्ही कार्यकर्ताओं के जिम्मे है।

ये काम हो रहे प्रभावित

मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवाएं अन्य विभाग द्वारा लेने से उनका मूल काम प्रभावित हो रहा है। जो काम प्रमुख रूप से प्रभवित हो रहे हैं उनमें भारत सरकार का शाला पूर्व शिक्षा का अभियान, बधाों का शाला प्रवेश से पहले आरम्भिक शिक्षा, बधाों का शारीरिक अभ्यास, रचनात्मक अभ्यास, बधाों का पोषण आहार प्रमुख है।

विभागीय जानकारी मिलने में भी देरी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बिभिन्ना विभाग द्वारा सौपे गए कार्यो की जानकारी उक्त विभागों को देनी पड़ती है। इस कारण उनके अपने आंगनबाड़ी की गतिविधियों की जानकारी देने में विलंब हो जाता है। बताया जाता है कि कई बार मासिक बैठक की जानकारी नहीं बनाये जाने के कारण स्थगित भी की जा चुकी है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए हैं कि विभाग के कार्यो को भी समय पर पूरा करें। विभिन्ना विभागों के काम के कारण काम तो प्रभावित होता है लेकिन इसके बाद भी कार्यकर्ताओं द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। बधाों को शाला पूर्व शिक्षा, आरंभिक शिक्षा व पोषण आहार समय पर मिले इसके भी निर्देश दिए हैं।

जितेंद्र कुमार साव

परियोजना अधिकारी

महिला बाल विकास विभाग जामगांव एम

लोकसभा चुनाव 2019 : सवालों का जवाब देना तो दूर, कई और झूठ बोल गए मोदी : भूपेश बघेल

0

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनके 20 सवालों का जवाब देना तो दूर, मोदी छत्तीसगढ़ की जनता से कई और झूठ बोल गए हैं। वैसे मोदी सवालों का जवाब दे भी नहीं सकते, क्योंकि वादों का जवाब दिया जा सकता है, जुमलों का कोई जवाब नहीं होता।

बघेल ने कहा कि मोदी ने सम्मान निधि का लाभ प्रदेश के 35 लाख किसानों को मिलने की बात कही, जबकि योजना की पात्रता वाले तो 16 लाख ही किसान हैं। मोदी बोले, छत्तीसगढ़ सरकार आयुष्मान योजना को लागू नहीं कर रही, जबकि कांग्रेस सरकार बनने के बाद 17 दिसंबर 2018 से 31 मार्च 2019 के बीच 1270 अस्पतालों का क्लेम आया। इसमें मरीजों की संख्या दो लाख 47 हजार 801 थी। क्लेम की कुल राशि 185.50 करोड़ स्र्पये थी। भाजपा ने मोदी को होमवर्क कराया होता तो वे यह नहीं करते कि किसानों का कर्जमाफ नहीं हुआ।

उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 20 लाख किसानों का 11 हजार करोड़ कर्जमाफ किया है। मोदी ने यह भी कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों को ढाई हजार दिया जा रहा, जबकि कांग्रेस सरकार ने चार हजार स्र्पया कर दिया है। बघेल ने कहा, मोदी को छत्तीसगढ़ की इतनी चिंता है, तो दाल-भात केंद्रों का चावल बंद क्यों किया, केरोसीन का कोटा कम क्यों किया? बघेल ने कहा कि मोदी के पास कोई उपलब्धि नहीं है, इसलिए झूठ पर चुनाव लड़ रहे हैं।

मुंगेली: हत्या की सजा काट रहे कैदी ने टॉयलेट में लगाई फांसी, मचा हड़कंप

0

छत्तीसगढ़ के मुंगेली उपजेल में कैदी की मौत के बाद हड़कंप मच गया है. दरअसल, हत्या की सजा काट रहे कैदी संतु धृतलहरे ने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना मुंगेली उपजेल के शौचालय की है. बीती रात करीब 1 बजे कैदी ने आत्महत्या कर ली. इसकी जानकारी लगने पर तुरंत रात में ही जेल प्रबंधन ने कैदी को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने कैदी को मृत घोषित कर दिया.

भाई की हत्या के आरोप में गया था जेल

मृतक कैदी संतु अपने भाई की हत्या और अपनी मां की हत्या के प्रयास मामले में सजा काट रहा था. बहरहाल, घटना के बाद से खुद जेल प्रशासन भी सकते में है. वहीं खुदकुशी के कारणों के बारे में पता लगाने की कोशिशों में पुलिस जुट गई है. वहीं कड़ी चौकसी के बीच कैदी ने कैसे आत्महत्या कर ली इस बारे में जांच की जा रही है.

उपजेलर ने बताया कि मृतक कैदी की मानसिक हालत खराब थी. उसका इलाज कराया जा रहा था. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

रायपुर : डीकेएस अस्पताल के पार्किंग के नियम और शर्तों से जुड़े दस्तावेज गायब

0

छत्तीसगढ़ के डीकेएस अस्पताल फर्जीवाड़ा मामले में आए दिन नए नए खुलासे हो रहे हैं. ताजा मामला पार्किंग से जुड़ा है. डीकेएस अस्पताल में जिस कंपनी को ठेका दिया गया है, उस कंपनी द्वारा आज तक अस्पताल प्रबंधन को एक रुपए भी जमा नहीं कराया गया है. साथ ही इस अस्पताल के पार्किंग के नियम और शर्तों से जुड़े दस्तावेज भी अस्पताल से गायब हैं. बताया जा रहा है कि इस फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के दामाद के गायब होने के पहले से ही दस्तावेज भी गायब कर दिए गए हैं. साथ ही जिस कंपनी को पार्किंग का ठेका दिया गया है, वो कंपनी भी पहले से ही ब्लैक लिस्टेड है. बावजूद इसके ठेका दे दिया गया था.