Home Blog Page 3198

Chhattisgarh : प्रधानमंत्री मोदी 15 को आएंगे कोरबा

0

15 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरबा आएंगे। इस दौरान वे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम के साथ मंच पर कोरबा,बिलासपुर,रायगढ़ व जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवार भी मौजूद रहेंगे।

पीएम के कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय कार्यालय से प्रदेश भाजपा कार्यालय को सूचना भेज दी गई है, जिसमें चुनावी सभा में भीड़ जुटाने आवश्यक तैयारी शुरू करने कहा गया है। राष्ट्रीय कार्यालय से जारी हिदायतों पर अमल भी शुरू हो गया है। सभा के दौरान कोरबा के अलावा बिलासपुर,रायगढ़ व जांजगीर लोकसभा सीट से भी बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है।

छत्तीसगढ़ : 20 सेकंड में खाते में सेंध लगा देते हैं हैकर

0

यंग आर्म के तत्वावधान में शनिवार को साइबर सिक्युरिटी पर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 100 लोगों ने भाग लिया । इस प्रशिक्षण में ट्रेनर मोनाली गुहा ने कहा कि आज के समय में अपना मोबाइल, बैंक फेसबुक, वाट्सएप, जी-मेल और इंटरनेट को पासवर्ड के जरिये कैसे सुरक्षित रखा जाये ये सबसे बड़ी चुनौती है। मात्र 20 सेकंड में मोबाइल हैकर आपके डाटा मे सेंध लगा कर आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। चायनीज बैटरी बेहद खतरनाक है। इसी बैटरी के जरिए चीनी हैकर न सिर्फ हम पर नजर रखे हुए हैं अपितु हमारा पूरा डाटा उनके हाथ में है। बता दें कि चीन में चीनी सरकार के प्रायोजित ढाई करोड़ हैकर हैं। वे सदैव हमारे डाटा पर नजर रखते हैं। सस्ते के चक्कर में चीनी मोबाइल न खरीदें। इससे देश की सुरक्षा पर भी सवाल आ जाता है। प्रशिक्षण में लोगो में साइबर सिक्योरिटी पर जागरूकता पैदा की गई। बताया गया कि बिना कोई पैसा खर्च किए कुछ सेफ्टी टिप्स का इस्तेमाल करते हुए साइबर अपराधियों से खुद को सुरक्षित कर सकते हैं। एक बात और, जब इंटरनेट की जरूरत न हो अपना डाटा ऑफ कर दें। रात में नेट ऑफ करके ही सोएं। अगर आपकी बैटरी 13 % से कम है तो अपना मोबाइल बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें। बैटरी ब्लास्ट होने की घटना तभी होती है। आपकी सुरक्षा के लिए आपका पासवर्ड बेहद स्ट्रांग होना चाहिए। तीन महीने में अपना पासवर्ड अवश्य बदल दीजिए। इस प्रोग्राम में प्रमुख रूप से यंग आर्म्स के संस्थापक अरविंद अग्रवाल, अलोक अग्रवाल, लक्ष्य पारख, ललित मौजूद थे।

रायपुर-धमतरी फोरलेन कंपनी भागी, एनएच नहीं कर पाया 120 करोड़ की रिकवरी

0

एनएच के अफसरों और कार्यदायी कंपनी की मनमानी के चलते रायपुर-धमतरी फोरलेन निर्माण कार्य पिछले आठ महीने से ठप है। जबकि दिवालिया हो चुकी कंपनी को एनएच ने 120 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। इसकी रिकवरी करने के प्रावधान से खुद को बचाने के लिए कागजों पर ही 30 फीसदी निर्माण कार्य पूरा किए जाने की रिपोर्ट भी दे दी। हकीकत में 10 फीसद भी काम नहीं हुआ है। सिर्फ कहीं-कहीं यानी 200 से 300 मीटर तक एक किनारे पर कांक्रीटीकरण का निर्माण कार्य हुआ है। इसकी भी गुणवत्ता में भारी अनियमितता बरती गई है। इस खामी को पूरा करने के लिए कांक्रीटीकरण कराने तीन टेंडर निकाले जाने की तैयारी की थी। लेकिन एनएच मुख्यालय ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके लिए पूर्व में हुए टेंडर की शर्तों के मुताबिक दिवालिया कंपनी को साझेदार तलाशने की अनुमति दी गई। लेकिन दिवालिया कंपनी की साझेदार कंपनी ने सभी समझौते कर लिए जब इसके इंजीनियरों की टीम ने अभी तक हुए कामों की जांच करने पहुंची तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। लिहजा अनुबंध का करार भी टूट गया। इसके बाद एनएच ने एक बार भी कंपनी के टेंडर को रद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद ही नया टेंडर जारी किया जाएगा। इधर, कंपनी अपने सभी संसाधनों को हैदराबाद शिफ्ट कर चुकी है।

–निर्माण के लिए मिली खदान की गिट्टी बाजार में

दिवालिया कंपनी को फोरलेन निर्माण के लिए आवंटित खदान से करीब डेढ़ करोड़ टन पत्थर निकाला गया। इसे गिट्टी में तब्दील करने के लिए केंद्री गांव में क्रशर प्लांट भी स्थापित किया गया था। यहां भारी मात्रा में सड़क निर्माण के लिए निकलने वाली गिट्टी को बाजार में बेचने का भी धंधा खूब चला।

–एनएच के अधिकारी की खूली छूट

एनएच के अधिकारियों ने भी मिलीभगत कर निर्माण कंपनी को मनमाने तरीके से काम करने की खुली छूट दे रखी थी। नतीजा, भारी मात्रा में खनन के बावजूद सड़क निर्माण तो दूर कांक्रीटीकरण भी नहीं हो सका।

–स्थानीय व्यापारियों के भुगतान तो दूर मजदूरों के पैसे नहीं दिए पैसे

कंपनी ने स्थानीय व्यापारियों से ली गई सामग्री के 12 करोड़ से अधिक का भुगातन भी नहीं कर पाई। इसके प्लांट में मौजूद करीब 800 कर्मचारियों की मजदूरी नहीं दी। इसकी शिकायत भी राखी थाने में हुई थी।

–शिकायत पर मजदूरों को एनएच ने लौटाया

शिकायत के बावजूद मजदूरों को एनएच ने उल्टे पांव लौटा दिया। उनके अफसरों की दलील थी कि हम सिर्फ निर्माण कार्य कराने के लिए हैं। मजदूरी कंपनी को देनी है। इसकी शिकायत प्रशासन से करें। मजदूरों की मजदूरी आज तक नहीं मिली।

अब फिर से टेंडर निकाला जाएगा। जो फंड रिलीज किया गया था, उसे इंजीनियरों की रिपोर्ट पर ही दिया गया था। -बीएल मीणा, क्षेत्रीय अधिकारी एनएच

बिलासपुर : बैंक का असिस्टेंट मैनेजर ठगी का शिकार, अज्ञात आरोपी ने खाते से किया 61 हजार पार

0

बिलासपुर। ऑनलाइन ठगी गिरोह ने इस बार बैंक के ही असिस्टेंट मैनेजर को अपना शिकार बना लिया। आरोपी ने असिस्टेंट मैनेजर के खाते से ऑनलाइन 61 हजार रुपए पार कर दिया। मामले की शिकायत पर सिरगिट्टी थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है।

बता दें कि मंगला स्थित शुभम विहार से लगे टीचर्स कॉलोनी में रहने वाली रीना राजपूत ग्रामीण बैंक में सहायक मैनेजर हैं। उनकी पदस्थापना तिफरा स्थित शाखा में है। बताया जाता है कि 29 मार्च के दोपहर उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह एसबीआई क्रेडिट कार्ड संबंधित सेल से बात कर रहा है। उसने क्रेडिट कार्ड का सत्यापन करने का झांसा दिया और बातों में उलझाकर क्रेडिट कार्ड नंबर के साथ पूरी जानकारी हासिल कर ली। कुछ देर बाद असिस्टेंट मैनेजर राजपूत के मोबाइल पर एसएमएस आया कि उसके खाते से 61 हजार रुपए पार हो गया है। इस मैसेज को देखकर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद वह मामले की शिकायत सिरगिट्टी थाने में की। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

मध्यप्रदेश : वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल गौर की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, उपचार जारी

0

भोपाल। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सीएम बाबूलाल गौर की तबियत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टर उनका उपचार कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार ब्रेन हैमरेज की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाबूलाल गौर का भाजपा के नेता के रूप में मध्‍यप्रदेश की राजनीति में प्रमुख स्थान है। बाबूलाल गौर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहने के साथ ही कई अहम पदों में रहे चुके हैं। 

दिग्विजय सिंह ने ओंकारेश्वर में की मां नर्मदा की पूजा-अर्चना

0

ओंकारेश्वर। लोकसभा चुनाव में भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने रविवार को ओंकारेश्वर में मां नर्मदा की पूजा, अर्चना की। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मां नर्मदे की परिक्रमा भी की। उन्होंने घाट पर मां नर्मदे की आरती की। इस अवसर पर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रायपुर : मतदाता सूची में नाम के बिना मतदाता नहीं कर सकेंगे मतदान: श्री सुब्रत साहू

0

सोशल मीडिया पर ‘चुनौती वोट‘ और ‘टेंडर वोट’ संबंधी सूचना भ्रामक

वोटर हेल्पलाइन और एस.एम.एस. सेवा के माध्यम से 
मतदाता सूची में ढ़ूँढ सकते हैं अपना नाम

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने सोशल मीडिया में प्रसारित हो रही मतदान संबंधी सूचना को भ्रामक और तत्थहीन बताया है। उन्होंने चुनौती वोट (अभ्याक्षेपित मत) तथा टेंडर वोट (निविदित्त मत) के संबंध में प्रसारित की जा रही जानकारी का खंडन करते हुए इसे मतदाताओं को भ्रमित करने वाला करार दिया है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया माध्यमों में बताया जा रहा है कि मतदान केन्द्र में पहुँचने पर मतदाता सूची में नाम नहीं होने की स्थिति में भी मतदाता अपना मतदान कर सकता है। इस भ्रामक सूचना में यह बताया जा रहा है कि ऐसी स्थिति में मतदाता पीठासीन अधिकारी से निर्वाचन संचालन अधिनियम 1961 की धारा 49 (ए) के तहत ‘चुनौती वोट’ के तहत अपना पहचान पत्र दिखाकर मतदान कर सकता है।

    श्री साहू ने स्पष्ट किया है कि किसी भी मतदान केन्द्र में वोट डालने के लिये मतदाता सूची में नाम होना अनिवार्य है। मतदाता सूची में नाम नहीं होने के स्थिति में कोई भी दस्तावेज (यथा आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र या अन्य फोटो पहचान पत्र) प्रस्तुत करने पर भी मत देना संभव नहीं होगा। चुनौती वोट का इस परिस्थिति से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने बताया कि चुनौती वोट की स्थिति तब निर्मित होती है, जब किसी मतदाता के पहचान को किसी अभ्यर्थी के अभिकर्ता के द्वारा चुनौती दी जाती है, तो पीठासीन अधिकारी चुनौती की जाँच पश्चात चुनौती सिद्ध नहीं होने पर व्यक्ति को मत डालने की अनुमति देंगे और ऐसे वोट को चुनौती वोट कहा जाता है। यदि चुनौती सिद्ध हो जाती है, अर्थात मतदाता गलत पाया जाता है तो मत डालने से वंचित किया जाएगा तथा लिखित शिकायत के साथ पुलिस को सौंपा जाएगा।
       
    इसी प्रकार टेंडर वोट को लेकर सोशल मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है कि यदि किसी भी मतदान केन्द्र में 14 प्रतिशत से अधिक टेंडर वोट रिकार्ड करता है तो ऐसे पोलिंग बूथ में पुनर्मतदान किया जाएगा। श्री साहू ने इस सूचना को निराधार बताते हुए इसे गलत बताया है। उन्होंने कहा कि टेंडर वोट को लेकर किसी भी मतदान केन्द्र में पुनर्मतदान का कोई प्रावधान अस्तित्व में ही नहीं है। उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता का प्रतिरूपण कर किसी अन्य व्यक्ति ने मतदान कर लिया हो तो वास्तविक मतदाता टेंडर वोट की मांग कर सकता है और उसे पीठासीन अधिकारी द्वारा पेपर बैलट से मत देने का अवसर दिया जाएगा। इस वोट को टेंडर वोट कहा जाता है। 

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू ने बताया कि मतदाता वोट डालने से पहले मतदाता सूची में अपने नाम, मतदान केन्द्र, सरल क्रमांक जैसे प्राथमिक जानकारी  बड़ी आसानी से प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा फोटो वोटर पर्ची का वितरण भी किया जाता है साथ ही मतदाता मोबाइल के माध्यम से भी मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। इसके लिए वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड किया जा सकता है, निर्वाचन आयोग की 1950 शार्ट मैसेज सिस्टम (एस.एम.एस) निशुल्क सेवा का लाभ ले सकते हैं। मतदाता नेश्नल वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या वे सीधे टोल फ्री नंबर 1950 पर काँल कर मतदाता सूची संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।                      
                 

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मतदान की तैयारियों और मतदान केन्द्र पर सुविधाओं के बारे में आज रेडियो पर बताएंगे सी.ई.ओ. : आकाशवाणी रायपुर से रात साढ़े आठ बजे प्रसारित होगी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की भेंट-वार्ता

0

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू रेडियो पर प्रदेश में तीन चरणों में होने वाली मतदान की तैयारियों और मतदान केन्द्र पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताएंगे। आकाशवाणी रायपुर से इस संबंध में उनकी भेंट-वार्ता का प्रसारण 07 अप्रैल को रात साढ़े आठ बजे किया जाएगा। इस कार्यक्रम को मीडियम वेब 981 किलोहर्ट्ज पर सुना जा सकता है। प्रदेश में स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र एक साथ इस कार्यक्रम को रिले करेंगे।
    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री साहू आकाशवाणी के समसामयिक विषयों के साप्ताहिक कार्यक्रम श्बातों-बातों मेंश् के तहत समाचार संपादक श्री विकल्प शुक्ला से चर्चा करेंगे। इस दौरान वे मतदान की प्रक्रिया, मतदान केन्द्र पर उपलब्ध सुविधाओं और मतदाता को वोट डालने के लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देंगे।

रायपुर : तीसरे चरण के लिए आज किसी भी अभ्यर्थी ने नहीं लिया नामांकन पत्र वापस : आठ अप्रैल तक अभ्यर्थी ले सकेंगे नाम वापस

0



सात लोकसभा क्षेत्रों में 138 अभ्यर्थी शेष

सबसे अधिक 27 बिलासपुर में और सबसे कम सरगुजा में 10 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विधिमान्य

लोकसभा निर्वाचन के तीसरे चरण के लिए नाम वापसी के पहले दिन किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया है।  इस चरण में प्रदेश के सात लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 149 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था जिसमें से 11 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र निरस्तर किए गए थे। शेष 138 उम्मीवारों में से शनिवार को किसी ने नाम वापस नहीं लिया है।

    इस चरण के लिए सबसे अधिक बिलासपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 27 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र सही पाए गए हैं, वहीं सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के लिए सबसे कम 10 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र जाँच के दौरान सही पाए गए। प्रदेश में तीसरे और अंतिम चरण के लिए रायपुर में कुल 26, बिलासपुर में 27, दुर्ग में 25, कोरबा  में 18, रायगढ़ में 14, जांजगीर में 18 तथा सरगुजा में 10 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र संवीक्षा के दौरान सही पाए गए कुल नामांकन में से 11 अभ्यर्थियों के नामांकन निरस्त कर दिए गए। इसमें से सबसे अधिक रायपुर में 6 नामांकन पत्र निरस्त किए गए।
                       

रायपुर : ‘लोकसभा निर्वाचन-2019‘ : निगरानी दल ने बोलेरो वाहन से जब्त किए 13 लाख 19 हजार रूपए नकद

0

बेमेतरा में सघन जांच के दौरान स्थैतिक निगरानी दल ने बरामद की राशि

 

लोकसभा निर्वाचन-2019 के तहत् आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन की जा रहा है। विभिन्न निगरानी दलों द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में बेमेतरा में स्थैतिक निगरानी दल ने जांच के दौरान चारपहिया वाहन से 13 लाख 19 हजार रूपए नकद बरामद किया है। उक्त राशि को जब्त कर विभिन्न धाराओं के तहत् प्रकरण दर्ज किया गया है।
    
    कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री महादेव कावरे ने बताया कि कठिया चेक-पोस्ट पर जांच के दौरान चारपहिया वाहन (बोलेरो) क्रमांक-सीजी-07, ए.एच.- 9631 रायपुर की तरफ से कवर्धा जा रही थी। बोलेरो में तीन व्यक्ति सवार थे। वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो में 13 लाख 19 हजार रूपए नकद पाया गया। पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने तथा दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर बरामद राशि को जब्त कर लिया गया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10 लाख रूपए से अधिक की राशि होने पर आयकर विभाग को तत्काल सूचना दी गई।

    उल्लेखनीय हैं कि दो दिन पूर्व बेमेतरा जिले में ही जांच के दौरान बाईक सवार से 10 लाख 63 हजार रूपय नकद बरामद किये गये थे। आदर्श आचार संहिता के दौरान नियमानुसार 50 हजार से अधिक राशि नकद पाये जाने पर दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत किये जाने की आवश्यकता होती है, अन्यथा प्रकरण आचार संहिता उल्लंघन का माना जाता है। तदानुसार राशि जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया जाता है।