Home Blog Page 3200

छत्तीसगढ़ : बालोद में बोले पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस चुनाव लड़ रही देश की सेना को कमजोर करने के लिए

0

प्रधानमंत्री मोदी चुनावी सभा को संबोधित करने बालोद पहुंचे हुए हैं। पीएम मोदी का बालोद पहुंचने पर अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मां दंतेश्वरी, अंगार मोती, बम्बलेश्वरी, खल्लारी प्रदेश के जमो देवी दाई मन ल चरण पखारत हव करते हुए सभा की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि मैं हेलीकाप्टर से देख रहा था कि सभा के लिए अपार भीड़ पहुंची हुई है। पहले भी मैंने छत्तीसगढ़ में सभाएं की है, लेकिन ऐसी भीड़ नहीं देखी। आप लोगों ने मुझे भारत निर्माण के लिए आशीर्वाद दिया इसके लिए आप सब का आभारी हूं। 

उन्होंन कहा कि नवरात्रि के पहले दिन मैं छत्तीसगढ़ आया हूं मैं यहां से पूरे देश के मतदाताओं को निवेदन करता हूं मुझे प्रधानसेवक के रूप में सेवा करने का मौका प्रदान करें। 
उन्होंन कहा कि हम चुनाव लड़ रहे हैं देश को जीताने के लिए, जनता की गाढ़ी का कमाई को बचाने के लिए, हम चुनाव लड़ रहे हैं आम जनता की सैलरी का एक-एक पैसा सहेजने के लिए, कांग्रेस और उनके साथ ही चुनाव लड़ रहे हैं देश की सेना को कमजोर करने के लिए, हम चुनाव लड़ रहे हैं देश की सेना को मजबूत करने के लिए।

रायपुर : ईवीएम और वीवीपैट के बीच कबड्डी मुकाबला 7 अप्रैल को

0

रायपुर। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के संकल्प को लेकर जिले में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बसवराजु एस. के मार्गनिर्देशन में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिलाओं के लिए स्वीप कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 7 अप्रैल को किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में आठ टीमें हिस्सा लेंगी, इन टीमों को दो दलों में बांटा गया है, जिसमें पहला दल ईवीएम और दूसरा दल वीवीपैट होगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय ने राजधानी के हर क्षेत्र में जागरुकता कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई है। 7 अप्रैल को लभांडी स्थित मैग्नेटो मॉल में स्वीप महिला कबड्डी स्पर्धा का आयोजन शाम 4 बजे से किया गया है। पहला मैच शाम 4 बजे त्रिवेणी बाई माना कैंप की टीम का मुकाबला सुनीता ठाकुर सरोना की टीम से होगा। हर मैच 20 मिनट का होगा। दूसरा मैच इंदू निषाद आरंग और खिलेश्वरी जोघी अभनपुर के बीच होगा। तीसरा मैच नागेश्वरी चतुवेर्दी सिलयारी और कुंती साहू माना तथा चौथा मैच दुर्गा साहू (ममता सिंह राजपूत) और प्रेमिन साहू (डेजी रानी साहू) के बीच खेला जाएगा। इसमें दो पुल ए ईवीएम और पुल बी वीवी पैट के बीच कुल सात मैच होंगे। फाइनल मैच शाम 6.30 बजे से होगा। इस दौरान सभी प्रतिभागी शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ भी लेंगे। मोर रायपुर वोट रायपुर के तहत सभी प्रतिभागी विशेष परिधान में होंगे। वहां मौजूद दर्शकों को लोकतंत्र के महात्यौहार में वोट के महत्व के बारे में भी बताया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में सरप्लस बिजली के चलते गर्मियों में भी नहीं होगी कटौती

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नई सरकार आने के बाद बिल आधा होने तथा गर्मी की वजह से मांग बढ़ने के बावजूद 150 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की उपलब्धता से गर्मियों में होने वाली आपात कटौती होने के बिल्कुल आसार नहीं है।  राज्य में विधानसभा चुनावों के बाद पिछले दिसम्बर माह में नई सरकार के गठन के बाद 400 यूनिट तक के बिजली बिल पिछले माह से आधा किए जाने तथा लगातार पारा बढ़ने से गर्मियों की मांग में काफी इजाफा होने के बाद भी सरप्लस बिजली की उपलब्धता बनी रहने से राज्य विद्युत कम्पनी के अधिकारी राहत में है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कम्पनी के अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला ने स्वीकार किया कि बिजली बिल आधा होने से खपत बढ़ी है, और साथ ही गर्मियों के बढ़ने के साथ ही मांग में और इजाफा हुआ है,फिर भी इस सर्वाधिक मांग के सीजन में भी बिजली को लेकर कतई चिन्तित होने की जरूरत नही है।राज्य में इस समय बिजली की अधितकम मांग 4480 मेगावाट तक पहुंच गई है जबकि उपलब्धता 4630 मेगावाट है। 

उन्होने कहा कि राज्य में शहरी एवं ग्रामीण सभी जगहं पर अनवरत 24 घंटे की बिजली की आपूर्ति हो रही है। स्थानीय स्तर पर लाईन की गड़बडियों की वजह से ही कहीं पर कुछ समय के लिए आपूर्ति भले प्रभावित हुई हो।इनका भी राज्य में औसत एक प्रतिशत से कम है।उन्होने बताया कि बिजली बिल आधा करने का लाभ उपभोक्ताओं को अप्रैल माह के देयक के साथ ही मिलने लगा है। शुक्ला ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार बढ़े हुए बिजली को राज्य सरकार ने आधा किया है। उन्होने बताया कि इस योजना का लाभ उन घरेलू उपभोक्ताओं को भी मिल रहा है जिन्होने फ्लेट दर का विकल्प चुना है। ऐसे उपभोक्ताओं को प्लेट रेट की दर पर सौ रूपए की बजाय पचास रूपए प्रतिमाह देना होगा।उन्होने बताया कि हाफ रेट का लाभ बकायेदारों को नही मिलेगा।

उन्होने बताया कि बकायेदार उपभोक्ताओं को बकाया जमा करने के बाद हाफ रेट का लाभ मिलने लगेंगा।उन्होने यह भी बताया कि बकायेदार बकाये की राशि को किश्तों में भी जमा कर सकते है। राज्य सरकार द्वारा पांच हार्स पावर तक के कृषि पम्पों को निशुल्क बिजली प्रदान की जा रही है। शुक्ला ने एक प्रश्न उत्तर में कहा कि कम हुए बिजली दरों का भार राज्य विद्युत कम्पनी पर नही पड़ेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए बजट में चार सौ करोड़ रूपए का प्रावधान कर दिया है।उन्होने यह भी बताया कि कृषि पम्पों को निशुल्क बिजली देने से भी कम्पनी पर कोई भार नही पड़ेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए 2164 करोड़ रूपए का बजटीय प्रावधान किया है।

छत्तीसगढ़ : सैकड़ों बाईकर्स एक साथ निकले शहर की गलियों से : लोगों को दिया मतदान का संदेश

0

रायपुर। मोर रायपुर-वोट रायपुर अभियान के तहत आज सुबह 400 अधिकारी-कर्मचारी बाईक में सवार होकर राजधानी रायपुर की विभिन्न गलियों से गुजरते हुए लोगों को 23 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने के लिए प्रेरित किया। रायपुर संभाग के आयुक्त जीआर चुरेन्द्र ने कलेक्टोरेट परिसर से प्रारंभ इस बाईक रैली को हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया। चुरेन्द्र ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में हर एक वोट की अहमियत है। इसलिए सभी को अपने मत के अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए और दूसरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।  

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह के नेतृत्व में बाईकर्स की यह टीम कलेक्टोरेट से कचहरी चौक होते हुए फाफाडीह, वहां से भनपुरी तथा वापस देवेन्द्र नगर गार्डन में सामाप्त हुई। डॉ. सिंह ने यहां उपस्थित जनसमुदाय को रायपुर लोकसभा के लिए आगामी 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने की शपथ दिलाई। डॉ. सिंह ने बताया कि 200 बाईकर्स की टोली आगामी 20 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से अलग-अलग मार्गो से होकर राजधानी के उन इलाकों में पहुंचेगी जहां पिछले चुनावों में मतदान का प्रतिशत कम है और वहां के मतदाता मतदान के लिए घरों से नही निकलते है। रैली के समापन पर उस मोहल्ले के गार्डन आदि में एकत्रित होकर सभी को मतदान के लिए संकल्पित कराया जाएगा।

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरगुजा लोकसभा चुनाव संचालन समिति गठित

0

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की अनुशंसा पर सरगुजा लोकसभा चुनाव संचालन समिति का गठन किया है। मोर्चा-प्रकोष्ठ प्रभारी रामप्रताप सिंह के प्रभार एवं भीमसेन अग्रवाल संयोजन में गठित चुनाव संचालन समिति में अनुराग सिंहदेव सहसंयोजक तथा राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, रामसेवक पैकरा, कमलभान सिंह मरावी, मेजर अनिल सिंह, आर.के. शुक्ला, सिध्दनाथ पैकरा, अजय गोयल, विजयनाथ सिंह, प्रबोध मिंज, रामकिशुन सिंह, विजयप्रताप सिंह, रजनी त्रिपाठी, प्रो. गोपालराम, मोहन सिंह, अखिलेश सोनी, शिवनाथ यादव, रामकृपाल साहू, बाबूलाल अग्रवाल, मोहर साय, बनारसी जायसवाल, पीआर. कश्यप, करताराम गुप्ता, भारत सिंह सिसोदिया, अरूणा सिंह, पुष्पा नेताम, फुलेश्वरी सिंह, किरण मिश्रा, गोपाल कश्यप, आरके पटेल, राजाराम भगत, राजकुमार अग्रवाल, रामलखन सिंह पैकरा, ओमप्रकाश सोनी, मुरली मनोहर सोनी, ठाकुर प्रसाद राजवाड़े, प्रभात खलखो, त्रिलोक कपूर कुशवाहा, ललन प्रताप सिंह, तिला साय, राजेश अग्रवाल, लाल संतोष सिंह, जयंत मिंज, विजय राज अग्रवाल, विजय राजवाड़े, गुलाब चंदेल सदस्य के रूप में शामिल है।

छत्तीसगढ़ की 3 युवतियां फेमिना मिस इंडिया के लिए चयनित हुई

0

रायपुर। ग्लैमर और फैशन उद्योग में प्रतीक बन चुकी, युवा प्रतिभाशाली महिलाओं का जीवन बदलने की विरासत के साथ, एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019, को-पावर्ड बाय सेफोरा और रजनीगंधा पर्ल्स, अपनी परंपरा को जारी रखने का वादा करता है, जो पूरे मनोयोग से नई पीढ़ी की ऐसी महिलाओं, जो भविष्य में देश का नेतृत्व और प्रतिनिधित्व करने की क्षमता रखती हैं, को सहयोग देने का लक्ष्य लेकर चलता है। अम्बुजा सिटी सेंटर मॉल, रायपुर में एफबीबी/बिग बाजार स्टोर में आयोजित किए गए छत्तीसगढ़ आॅडिशन में राज्य के विभिन्न हिस्सों से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।  आॅडिशन में जज के रूप में स्पंदना पल्ली: एफबीबी कलर्स फे मिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2018, साहिल मग्गू प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर और रायपुर के एक उद्यमी ने जज किया। 

छत्तीसगढ़ की टॉप 3 विजेताओं का विवरण इस प्रकार है :

अनिशा शर्मा नागपुर महाराष्ट्र से जो 23 वर्ष की है। फरहत फिरोजा बिलासपुर छत्तीसगढ़ 23 साल एवं शिवानी जाधव 23 साल राजधानी रायपुर की रहने वाली। छत्तीसगढ़ की टॉप 3 लड़कियां 23 अप्रैल को द वेस्टइन, कोलकाता में आयोजित होने वाले ईस्ट जोनल क्राउनिंग समारोह में जाएंगी, जो हॉस्पिटैलिटी और वेन्यू पार्टनर के रूप में शामिल हुआ है। ईस्ट जोन के सभी 5 राज्यों में से सबसे योग्य उम्मीदवार यानी मिस इंडिया छत्तीसगढ़, मिस इंडिया बिहार, मिस इंडिया पश्चिम बंगाल, मिस इंडिया उड़ीसा, मिस इंडिया झारखंड, के साथ ही असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम की राज्य विजेता 15 जून 2019 को मुंबई में होने जा रहे ग्रैंड फिनाले में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

पश्चिम क्षेत्र के लिए कार्यवाही की जिम्मेदारी लेने के लिए, नेहा धूपिया इन लड़कियों का मार्गदर्शन करेंगी। उन्होंने उत्साह से कहा, च्च्मैंने मिस इंडिया के साथ अपनी यात्रा शुरू की थी और तब से इस प्रतियोगिता के साथ कभी न खत्म होने वाला रिश्ता रहा है। हर साल मैं मिस इंडिया जीतने और प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड में भारत को गौरवान्वित करने के सपने के साथ बहुत सारी महत्वाकांक्षी और उत्साही लड़कियों को देखती हूं। मैं इस वर्ष मानुषी की उत्तराधिकारी के लिए तत्पर हूं। नया प्रारूप आपको केवल तभी आॅडिशन देने की अनुमति देगा, जब आप आॅडिशन राज्यों से संबंधित हों जैसा कि उपरोक्त बताया गया है, उसी के सत्यापन के लिए एक वैध दस्तावेज की जरूरी होगी। राज्य के आॅडिशन के मानदंड, जैसा कि नीचे दिए गए हैं: 

जन्म का राज्य: राज्य का उल्लेख जन्म प्रमाणपत्र पर होना चाहिए

मौजूदा राज्य: वह राज्य जहां वह वर्तमान में पढ़ रही है या कार्यरत है या वहां की निवासी है। मूल राज्य: वह राज्य जहाँ उसके माता-पिता दोनों में से कम से कम एक का निवास / अध्ययन / रोजगार या जन्म हुआ हो। ओसीआई कार्डधारी भी रनर-अप पोजिशन के लिए भाग ले सकती हैं। एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 के फाइनलिस्ट जून में ग्रैंड फिनाले से पहले फैशन इंडस्ट्री की सर्वश्रेष्ठ विशेषज्ञों से कठोर प्रशिक्षण और सौंदर्य सेशन से गुजरेंगे, जो कलर्स पर प्रसारित होगा। रविवार, 30 जून को कलर्स पर दोपहर 1 बजे और शाम 5 बजे और एमटीवी पर शाम 5 बजे को एफबीबी कलर्स फेमिना मिस इंडिया 2019 के ग्रैंड फिनाले का प्रसारण देखें।

छत्तीसगढ़ मे मिशन अमृत योजना के तहत गर्मियों में पहली बार स्थाई कनेक्शन : शिव अनंत तायल

0

रायपुर। रायपुर नगर निगम आयुक्त शिव अनंत तायल ने कहा कि राजधानी रायपुर में गर्मी के दिनों में जल स्तर गिर जाता है। इससे रायपुर की जनता को पानी के लिए खासा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में नगर निगम की ओर से टैंकरों से पानी की व्यवस्था कराई जाती है, लेकिन इस वर्ष स्थाई कनेक्शन लगाकर जनता को पानी देकर गर्मियों से राहत दी जाएगी। इससे जनता को पानी के लिए परेशानी नहीं होगी। 

बता दें कि रायपुर में कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां गर्मियों के दिनों में पानी की समस्या बनी होती है और जनता के बीच पानी के लिए विवाद की स्थिति होती है। रायपुर नगर निगम की ओर से इसवर्ष पानी की समस्याओं से निजाद दिलाने के लिए टैंकर के साथ स्थाई कनेक्शन दिया जाएगा। स्थाई कनेक्शन मिशन अमृत योजना के तहत रायपुर की जनता को मिलेगा। 5 से 8 सौ किलोमीटर के दायरे में नल कनेक्शन लगाकर जनता को पानी मुहैया कराया जाएगा। ताकि रायपुर की जनता को गर्मियों के दिनों में पानी की समस्याओं से जूझने की जरूरत न पड़े। ग्लिब्स टीम ने रायपुर नगर निगम आयुक्त से बातचीत की इस दौरान उन्होंने कहा कि रायपुर की जनता को इसवर्ष पानी की समस्याओं से निजाद मिलेगा। क्योंकि मिशन अमृत योजना के तहत पाइप लाइन बिछाकर हर घर कनेक्शन लगाकर पानी मुहैया कराया जा रहा है। अचार संहिता खत्म होते ही कई क्षेत्रों में और भी पाइप लाइन बिछाकर पानी की व्यवस्था की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को 60 महीने V/S 60 दिन पर बहस करने का किया चैलेंज

0

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिर एक बार निशाना साधा है. सीएम बघेल ने एक ट्वीट के जरिए पीएम मोदी के बालोद दौरे पर तंज कसा है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा, आइए..आपका स्वागत है छत्तीसगढ़ में. जहां-जहां आपके चरण पड़े, वहां-वहां कमल का फूल मुरझा गया. वहीं मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए भाजपा पर आरोप लगाया कि विकास के मुद्दों पर बहस करने से पार्टी कतराती है. उन्होने पीएम नरेंद्र मोदी को सीएम भूपेश बघेल ने खुल मंच से 60 महीने बनाम 60 दिन पर बहस करने का चैंलेज भी दिया है.


छत्तीसगढ़ के विकास के मुद्दों पर बहस करने का चैलेंज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को दिया है. सीएम बघेल ने पीएम मोदी को60 महीने बनाम 60 दिन पर बहस करने की चुनौती दी है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं किसी भी मंच पर जनता के बीच आपके जुमला पत्र-2014 और हमारे जन घोषणापत्र एवं जन आवाज़ पर बहस करने को तैयार हूं.

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1114406844213030914

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को बालोद के हथौद गांव में आमसभा को संबोधित करेंगे. इस आमसभा में पीएम मोदी कांकेर, महासमुंद और राजनांदगांव सहित आस-पास के संसदीय क्षेत्रों के प्रत्याशियों के पक्ष में सभा को संबोधित करेंगे. लोकसभा चुनाव 2019 की छत्तीसगढ़ में पीएम नरेन्द्र मोदी की ये पहली चुनावी सभा होगी.

छत्तीसगढ़ : नाराजगी के बावजूद लोकसभा चुनाव में क्या फिर चल पाएगा ‘सरगुजिहा सरकार’ का जादू?

0

छत्तीसगढ़ में मिले प्रचंड बहुमत के बलबूते कांग्रेस ने दमखम के साथ सरकार तो बना ली. लेकिन सरगुजा के लोगों ने 14 की 14 सीट जीताकर सरगुजिहा सरकार के हीरो रहे अम्बिकापुर विधायक टीएस सिंहदेव के मुख्यमंत्री बनने का सपना देखा था. लेकिन कांग्रेस के अंदरूनी दांव पेंच के काऱण टीएस बाबा मुख्यमंत्री नहीं बन पाए. उन्हें स्वास्थ्य मंत्री बना कर खुश करने की कोशिश हुई. शायद यही वजह है कि अब लोकसभा चुनाव में विपक्ष के प्रचारक जब-जब सरगुजा आ रहे हैं तब-तब टीएस बाबा की दुखती नस को छूकर पुराने जख्मों को उकेर रहे हैं.

ऐसा ही एक वाक्या बीते गुरुवार को देखना मिला जब पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह अपने सासंद प्रत्याशी रेणुका सिंह के पक्ष में चुनावी फिजा बनाने सरगुजा आए थे. दरअसल, प्रचार के दौरान पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आप लोग का राजा बेचारा बंद गला का नया चार पांच कोट सिलवाया था. तो काहे सिलाया था. तो पता चला कि मुख्यमंत्री की शपथ लेना है. पूरा सरगुजा के गांव- गांव में बच्चा बोल रहा था मुख्यमंत्री आने वाला है. लेकिन मुख्यमंत्री सरगुजा ही आना छोड़ दिया.

डॉ. रमन सिंह ही एक इकलौते शख्स नहीं है जिन्होंने टीएस बाबा के सीएम ना बन पाने पर अपने ढंग से चुटकियां ली हैं. इससे पहले 12 मार्च को अम्बिकापुर में अपने कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अमित जोगी ने भी इस बात का राजनीतिक तौर पर मजाक बनाया था.अमित जोगी ने कहा था कि कांग्रेस ने सरगुजा की जतना के साथ छलावा करके सरगुजा की 14 सीटें जीती हैं. क्योंकि उन्होंने टेलर दिखाया गया कि ये पिक्चर जो आने वाली है, उसमें अमिताभ बच्चन होंगे. लेकिन जब पिक्चर आई तो उसमें अमरीश पुरी निकले. मतलब अमित जोगी के मुताबिक, टीएस बाबा को मुख्यमंत्री बता कर भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बना दिया गया.

ऐसा नहीं है भाजपा नेताओं के साथ जनता कांग्रेस के नेता बेवजह ही इस बात का प्रचार कर रहे हैं कि टीएस बाबा के साथ गलत हुआ. असल में टीएस सिंहदेव की व्यक्तिगत पृष्टभूमि और मुलायम स्वाभाव के काऱण उन्होंने सरगुजा के साथ पड़ोसी संभाग में भी अपना जलवा बिखेरा और कांग्रेस की बड़ी जीत के नायक रहे. इस जीत के बाद जब कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया था. तो उनका दर्द उन्हीं की जुबान छलका भी था. वो दर्द शायद आज भी है. टीएस सिंहदेव ने मीडिया से करते हुए कहा भी था कि क्षेत्र की जनता उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती थी. और हो सकता है भविष्य में उनकी पवित्र भावना उनकी मंशा पूरी कर दे.

ये बात किसी से छुपी नहीं है कि कांग्रेस के प्रत्याशी और नेताओं ने टीएस बाबा के मुख्यमंत्री बनने की बात को लेकर मतदाताओं से कांग्रेस को वोट करने की अपील भी की थी. लोगों ने भी अपने क्षेत्र के मुख्यमंत्री बनने से विकास के कई सपने देख लिए थे. लेकिन विधानसभा की इस घटना को ज्यादा वक्त गुजरा नहीं है. ऐसे में आम मतदाताओं के साथ वोटरों का वो तबका जो व्यक्ति देखकर वोट करता है, वो कांग्रेस के लिए घातक साबित हो सकता है.

देखें Video : कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- बीजेपी क्यों छोड़ रहा हूं, यह सबको पता है

0

शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर बोला- मैंने लोकशाही को तानाशाही में परिवर्तित होते देखा

कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पार्टी में शामिल होने के बाद सभी को धन्यवाद दिया। उन्होंने इशारों-इशारों में पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार आने के बाद परिवर्तन की गुंजाइश लगी। लेकिन परिवर्तन हुआ लेकिन तानाशाही में। बीजेपी ने सबसे पहले वरिष्ठ नेताओं का काटना काम किया गया। मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा, मुरली मनोहर जोशी, अरुण शौरी आज कहां है सबको पता है। मेरे साथ हुआ वो सब जानते है।

उन्होंने कहा क मैंने लोकशाही को तानाशाही में परिवर्तित होते देखा। वरिष्ठों को मार्गदर्शक मंडल में डाल दिया गया, मार्गदर्शक मंडल की आज तक एक बैठक नहीं हुईः

कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- बीजेपी क्यों छोड़ रहा हूं, यह सबको पता है

बीजेपी के दिग्गज नेता शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि कहा बीजेपी क्यों छोड़ रहा हूं, यह सबको पता है। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि शत्रुध्न सिन्हा का सच बोलना, सत्ता को हमेशा सच का आईना दिखाने का काम किया है। शत्रुघ्न सिन्हा जी का आध्यात्मिक, बौद्धिक और वैचारिक रूप से गांधी, नेहरू और सरदार पटेल से आत्मा का लगाव रहा है।

वही कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि मैं शत्रुध्न सिन्हा का पार्टी में स्वागत करता हूं। उन्होंने नीतीश कुमार, बीजेपी और एलजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में लोगों को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इन तीनों पार्टियों ने एक दूसरे पर हमला बोला था लेकिन आज तीनों पार्टी गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जब कोई झूठ बोलता है तो शत्रुघ्न जी कहते हैं खामोश। इस दौरान शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि 9 अप्रैल को बिहार के गया में राहुल गांधी की रैली, 10 अप्रैल को बिहार के कटिहार में रैली करेंगे राहुल गांधी