Home Blog Page 3201

बिहार के इस गाँव में गड्ढों में भरा गंदा पानी पीने को मजबूर हुए लोग

0

बिहार के बांका जिले में रहने वाले चंदवारी गांव के लोग गंदा पानी पीकर अपना जीवन गुजारने को मजबूर हैं। यह हाल उस बिहार का है जहां दर्जनभर से ज्यादा नदियां हैं और हर दिन कई नए तालाब खोदने का दावा किया जाता है। यहां पर रहने वाले लोग गड्ढा खोद कर उससे निकलने वाले पानी से अपनी प्यास बुझाने को मजबूर हैं।

हैरानी की बात यह है कि गांव वाले और जानवर एक ही तालाब से पानी पीने को मजबूर हैं, जिससे गांव वालों को हर समय बीमार होने का डर सताता रहता है।

गांव वालों ने बातचीत के दौरान बताया कि यहां चंदवारी गांव के लोग जिस तालाब से पानी पीते हैं वह पूरी तरह से दूषित हो चुका है। मजबूरी में घर के रोजमर्रा कामों के लिए भी इसी गंदे पानी का इस्तेमाल किया जाता है। गांव में रहने वाले सरजू पुझार ने बताया कि तालाब का गंदा पानी पीने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। इस वजह से अब तक चार-पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

राजनांदगांव : शहीद तुमेश्वर यादव के अंतिम यात्रा में शामिल हुए कलेक्टर, एसपी सहित जनप्रतिनिधि एवं आला अधिकारी, उमड़ा जन सैलाब

0

कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए राजनांदगांव जिले के लाड़ले सपूत एवं सीमा सुरक्षा बल के वीर शहीद जवान श्रीतुमेश्वर यादव के अंतिम दर्शन हेतु उनके गृह ग्राम खुर्सीटिकुल में जन सैलाब उमड़ पड़ा। शहीद श्री तुमेश्वर यादव की पार्थिव देह को जिले के छुरियाविकासखंड के ग्राम खुर्सीटिकुल लाने की सूचना मिलने पर कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य, पुलिस अधीक्षक श्री कमलोचन कश्यप, एडिसनल एसपी श्रीयूबीएस चैहान एवं श्री जीएन बघेल, एसडीएम श्री राजेन्द्र गुप्ता सहित पुलिस एवं जिला प्रशासन के आला अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उनके अंतिमयात्रा में शामिल होने उनके गृह ग्राम खुर्सीटिकुल पहुंचे। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल के सहायक कमांडेंड श्री चंद्रप्रकाश शर्मा भी उपस्थित थे। मौके परउपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों ने शहीद यादव के पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दी। शहीद श्रीतुमेश्वर यादव को पूरे राजकीय सम्मान के साथ बिदाई दी गई। इस सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने उनके सम्मान में हवा में फायर किया एवं हथियारको नीचे झुकाकर उन्हें सलामी दी गई। वहां उपस्थित सभी लोगों ने शहीद तुमेश्वर यादव अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा, तुमेश्वर तुम्हारा नामरहेगा। भारत की माता जय जैसे गगन स्पर्शी नारे लगाते हुए वीर शहीद को नम आखों से बिदाई दी। 

       कलेक्टर श्री मौर्य एवं पुलिस अधीक्षक श्री कमलोचन कश्यप ने जिले के लाड़ले सपूत एवं देश के वीर जवान श्री तुमेश्वर यादव के नक्सली हमले मेंशहीद होने पर गहरा दुख व्यक्त जताते हुए अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शहीद के पिता श्री भोलाराम यादव एवं माता श्रीमती मेहतरीन बाईको ढांढस बधाते हुए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। ज्ञातव्य हो कि जिले के छुरिया विकासखंड के ग्राम खुर्सीटिकुल निवासी सीमा सुरक्षा बलके जवान श्री तुमेश्वर यादव गुरूवार 4 अप्रैल को कांकेर जिले के पखांजूर के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के माहला के जंगलों में नक्सलियों से मुठभेड़ के दौरानशहीद हो गये थे। 29 वर्षीय वीर शहीद तुमेश्वर यादव 21 जून 2010 को सीमा सुरक्षा बल में नियुक्त हुए थे। वर्तमान में 114 वाहिनी के ‘ए’ कंपनी मेंपदस्थ होकर जिला कांकेर के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के पोस्ट माहला में पदस्थ होकर नक्सलियों के खिलाफ अभियान में जुटे हुए थे। गुरूवार 4 अप्रैल कोदोपहर 12 बजे पखांजूर क्षेत्र के प्रतापपुर थाना के माहला के जंगलों में नक्सलियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गये। शहीद तुमेश्वर यादव के परिवार मेंउनके पिता श्री भोलाराम एवं माता श्रीमती मेहतरीन बाई के अलावा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दीपा बाई के अलावा 2 वर्षीय पुत्र यश कुमार तथा तीनबहन है। शहीद के पार्थिव देह जैसे उनके गृह ग्राम खुर्सीटिकुल पहुंची उनके अंतिम दर्शन के लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। शहीद की पार्थिव देह कोसर्वप्रथम उनके निवास ले जाया गया। फिर उनके गृह ग्राम अंतिम संस्कार किया गया।

राजनांदगांव : कलेक्टर श्री मौर्य ने आंगनबाड़ी केन्द्र का किया निरीक्षण

0

 कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने कल दिनभर मोहला और अम्बागढ़ चैकी के नक्सल प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने अपने दौरे में अम्बागढ़चैकी विकासखंड के बिहरीकला के आंगनबाड़ी केन्द्र का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। श्री मौर्य ने आंगनबाड़ी के बच्चों से केन्द्र में मिलने वाले नाश्तेऔर भोजन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने वजन रजिस्टर की जांच करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से कुपोषित बच्चों के बारे में पूछताछ की।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती हेमलता रामटेके ने बताया कि केन्द्र में 22 बच्चों के नाम दर्ज है। मौके पर 15 बच्चे उपस्थित थे। कार्यकर्ता ने बताया किबच्चों का हर माह वजन किया जाता है। केवल एक बच्चा कुपोषित श्रेणी में है। श्री मौर्य ने किचन में जाकर बच्चों के लिए बनाए गए दोपहर के भोजनको भी देखा। उन्होंने केन्द्र में शौचालय और पेयजल व्यवस्था की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पुरानें खेल सामान मिलने परअधिकारियों से पूछताछ की। श्री मौर्य ने ग्राम पंचायत सचिव को आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंचने के रास्ते में बनी नाली पर बच्चों की सुविधा के लिए पत्थरलगाने के निर्देश दिए।

बिहरीकला में अवैधरूप से लगे टुल्लू पंपों को जब्त करने के निर्देश –

       कलेक्टर श्री मौर्य आंगनबाड़ी का निरीक्षण कर निकल रहे थे तो आंगनबाड़ी के सामने ही तालाब के पास खड़ी गांव की चैतीबाई पटेल ने नल-जलयोजना से पेयजल के लिए पानी नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि गांव में 200 से यादा अवैधरूप से टुल्लू पंप लगाकर लोग पानी ले रहेंहै इससे अन्य घरों में पेयजल के लिए पानी नहीं मिल रहा है। श्रीमती चैती बाई ने बताया कि शिकायत करने पर भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कीजाती। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थत ग्राम पंचायत सचिव को इसके लिए डांट लगाते हुए टुल्लू पंपों की जब्ती करने के निर्देश दिए।

छत्तीसगढ़ में थल सेना की भर्ती रैली एक जून से 10 जून तक बिलासपुर में : ऑनलाईन आवेदन 16 मई तक भरा जा सकता है

0

भारतीय थल सेना की भर्ती रैली के लिए इच्छुक युवा आवेदक सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in में 16 मई 2019 तक ऑनलाईन पंजीयन कर   बिलासपुर के बेहतरिया स्टेडियम में आगामी एक जून से 10 जून तक होने वाली भर्ती रैली में भाग ले सकते हैं। ऑनलाईन पंजीयन उपरांत 18 मई से 31 मई तक इसी वेबसाईट पर आवेदक अपने ई-मेल एकाउंट से रैली में सम्मिलित होने की तिथि की जानकारी तथा प्रवेश पत्र का पिं्रट आउट ले सकते है। आवेदन करने की विस्तृत जानकारी वेबसाईट से अपलोड भी की जा सकती है।  
    सेना भर्ती कार्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार रैली में सैनिक सामान्य ड्यूटी (जी.डी.) पद के लिए 10वीं कक्षा 45 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक आवश्यक है। ग्रेडिंग सिस्टम होने पर 10वीं कक्षा में प्रत्येक विषय में कम से कम क ग्रेड (33-40) और सभी विषयों का औसत ब ग्रेड के साथ 33 प्रतिशत होना अनिवार्य है। आयु 17.5 से 21 वर्ष, कद 168 सेमी, वजन 50 किग्रा, सीना 77/82 इसी तरह सैनिक सामान्य ड्यूटी (अनुसूचित जनजाति) पद के लिए 10वीं कक्षा 45 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण तथा प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक आवश्यक है। ग्रेडिंग सिस्टम होने पर 10वीं कक्षा में प्रत्येक विषय में कम से कम क ग्रेड (33-40) और सभी विषयों का औसत ब ग्रेड के साथ 33 प्रतिशत होना अनिवार्य है। आयु 01.10.2017 को 17.5 से 21 वर्ष, कद 162 सेमी, वजन 48 किग्रा, सीना 77/82, सैनिक तकनीकी,सैनिक तकनीकी (एविएशन और एम्मनिशन परिक्षक) पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं (50 प्रतिशत अंको में पास तथा प्रत्येक विषयों में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हो) अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण की हो।

छत्तीसगढ़ : बिलासपुर हाईकोर्ट में ई गेट पास की सुविधा से मिलेगी लंबी कतार से मुक्ति : घर बैठे मोबाईल या कंप्यूटर से भी कर सकते हैं ई गेट पास के लिये रजिस्ट्रेशन

0

बिलासपुर हाईकोर्ट में अब ई गेट पास के माध्यम से एंट्री शुरु हो गयी है। हाईकोर्ट भवन में अंदर जाने के लिये अब घर बैठे ही ई गेट पास तैयार किया जा सकेगा। इस सुविधा से हाईकोर्ट में लंबी कतार से पक्षकारों एवं अन्य आगंतुकों को राहत मिल पाएगी। अब तक हाईकोर्ट भवन में अंदर जाने के लिये गेट पर सुरक्षाकर्मी मैन्युल गेट पास जारी करते थे। जिसके लिये बहुत लंबी लाईन लगती थी। लेकिन ई गेट पास की सुविधा से लोगों को राहत मिल रही है। यदि आप भी अपने मुकदमें या अन्य किसी सिलसिले से हाईकोर्ट जा रहे हैं तो आप अपने कंप्यूटर अथवा मोबाईल के माध्यम से ही ई गेट पास जनरेट कर सकते हैं। इसके लिये सबसे पहले http://highcourt.cg.gov.in/ पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही होम पेज पर ई गेट पास की लिंक दिखाई देगी। लिंक पर क्लिक करने के बाद पहली बार यूजर को रजिस्टर करना होगा। जिसमें उसे अपना लॉगिन आईडी और पासवर्ड क्रियेट करना होगा। इसके बाद आपको अपने बारे में कुछ जानकारी जैसे नाम, पता, मोबाईल नंबर आदि भरकर सबमिट बटन दबाना है। इसके बाद उपयोगकर्ता के मोबाईल पर एक यूनिक नंबर का मैसेज आएगा। ये यूनिक नंबर हाईकोर्ट भवन के द्वार पर बैठे कर्मी को बताना होगा। वहां बैठे कर्मी द्वारा उस यूनिक नंबर को कंप्यूटर पर डाला जाएगा, फिर आपकी वेबकैम के माध्यम से फोटो भी अपलोड की जायेगी। इसके बाद आपको फोटो सहित ईगेट पास का प्रिंट निकाल कर दे दिया जाएगा। जो आपके लिये गेट पास का कार्य करेगा। एक बार रजिस्टर कर लेने के बाद वही यूजर आई डी और पासवर्ड के माध्यम से आगे भी ई गेट पास जनरेट हो सकेगा। उल्लेखनीय है कि हाईकोर्ट परिसर में किसी प्रकार के गेट पास की आवश्यक नहीं होती है सिर्फ हाईकोर्ट भवन में आने वाले आगंतुकों के लिये गेट पास की जरूरत होती है जिसे अब घर बैठे बनाया जा सकता है।

UPSC 2018 के नतीजे घोषित, जयपुर के कनिष्क कटारिया ने किया टॉप

0

UPSC सिविल सर्विस फाइनल का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. आईआईटी बॉम्बे से बीटेक करने वाले कनिष्क कटारिया ने यूपीएससी में टॉप किया है. भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगी यूनिवर्सिटी से बीई करने वालीं सृष्टी जयंत देशमुख ने ओवरऑल पांचवा रैंक हासिल किया है.

ऑल इंडिया टॉपर बनने पर कनिष्क कटारिया ने कहा,’ये काफी सरप्राइजिंग है. मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरी पहली रैंक आएगी. मैं अपने माता-पिता, बहन और अपनी गर्लफ्रेंड को मदद और सपोर्ट के लिए शुक्रिया देना चाहता हूं. लोग मुझसे एक अच्छा एडमिनिस्ट्रेटर बनने की उम्मीद करेंगे और यही मेरा इरादा है.’

सृष्टि ने कहा, ‘यूपीएससी एग्जाम एक लंबा कमिटमेंट है. मेरी फैमिली, फ्रेंड्स और टीचर्स ने मेरा सपोर्ट किया, तो इसका श्रेय उन्हीं को जाता है.’

कुल चयनित 759 उम्मीदवारों में 577 पुरुष और 182 महिलाओं हैं. इन्हें इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिवन, इंडियन फॉरन सर्विस, इंडियन पुलिस सर्विस और सेंट्रल सर्विसेस जैसी सेवाओं में नियुक्त किया जाएगा.पास होने वाले टॉप 25 कैंडिडेट्स में 15 पुरुष और 10 महिलाएं हैं. टॉप 25 कैंडिडेट्स देश के प्रमुख संस्थानों जैसे आईआईटी, एनआईटी, डीयू, मुंबई यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग, साइंस, इकनॉमिक्स, लॉ, इतिहास जैसे सबजेक्ट में ग्रेजुएट हैं.

सिविल सर्विस (प्रिलिमिनरी) एग्जाम जून में आयोजित किया गया था. इस परीक्षा में करीब 5 लाख उम्मीदवार बैठे थे. इनमें से 10,468 उम्मीदवारों का चयन लिखित (मुख्य) परीक्षा के लिए हुआ था, जो पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में आयोजित की गई थी.

फरवरी-मार्च में हुए पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए 1994 कैंडिडेट्स का चयन हुआ था.

अभिनंदन के मिग ने पीओके में आठ किलोमीटर अंदर घुस कर गिराया था पाकिस्‍तान का F-16

0

शुक्रवार को अमेरिकी मीडिया में आई एक रिपोर्ट का इंडियन एयरफोर्स (आईएएफ) ने जोरदार खंडन किया है। आईएएफ की ओर से कहा गया है कि 27 फरवरी को जम्‍मू कश्‍मीर में एरियल फाइट के दौरान विंग कमांडर अभिंनदन वर्तमान के मिग-21 ने पाकिस्‍तान के एक एफ-16 जेट को ढेर कर दिया था। फॉरेन पॉलिसी मैगजीन ने दो अज्ञात अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से लिखा था कि पाकिस्‍तान में एफ-16 जेट की गिनती हुई है और गिनती में सभी जेट पूरे हैं।

आईएएफ की ओर से जारी बयान में फॉरेन पॉलिसी मैगजीन को जवाब दिया गया है। आईएएफ ने कहा है कि 27 फरवरी को मिग-21 ने एफ-16 को पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (पीओके) में सात से आठ किलोमीटर अंदर सब्‍जकोट एरिया में ढेर किया था। मैगजीन ने अपनी रिपोर्ट में किसी भी अमेरिकी अधिकारी का नाम नहीं दिया है। न ही रिपोर्ट में इस बात पर कोई सवाल उठाया गया है कि उन दो पाकिस्‍तानी पायलटों का क्‍या हुआ जो जेट उड़ा रहे थे।

रेडियो कम्‍यूनिकेशन बड़ा सुबूत

आईएएफ सूत्रों की ओर से बताया गया है कि पाकिस्‍तान एयरफोर्स के रेडियो कम्‍यूनिकेशन जिसे भारतीय वायुसेना ने इंटरसेप्‍ट किया था, उसमें भी इस बात की पुष्टि हुई थी कि एक एफ-16 जिसने भारत पर हमला करने की कोशिश की थी, वह पाकिस्‍तान में अपने बेस पर वापस नहीं लौटा था। 26 फरवरी को बालाकोट एयर स्‍ट्राइक के बाद पाकिस्‍तान की ओर से प्रतिक्रिया रूवरूप जम्‍मू कश्‍मीर में 24 जेट्स भेजे गए थे और इन जेट्स ने भारतीय वायुसीमा क्षेत्र का उल्‍लंघन किया था। जो 24 जेट्स भारत में दाखिल हुए थे उनमें से एफ-16 के अलावा चीन के जेएफ-17 और मिराज 3/5 शामिल थे। आईएएफ रडार ने इस जेट्स को इंटरसेप्‍ट किया था।

विशेषज्ञों ने किया आईएएफ के दावे का समर्थन

आईएएफ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जम्‍मू कश्‍मीर के नौशेरा सेक्‍टर में एक एफ-16 जेट को अभिनंदन के मिग-21 ने लॉक किया था और इसे पीओके में ढेर किया था। आईएएफ के मुताबिक‍ इलेक्‍ट्रॉनिक सिग्‍नेचर में भी इस बात की पुष्टि होती है कि एक एफ-16 को मिग-21 ने ढेर किया है। आईएएफ के इस दावे का समर्थन देश के जाने-माने रणनीतिकार ब्रह्म चेलानी ने भी किया है। चेलान ने ट्वीट कर कहा है कि इलेक्‍ट्रॉनिक सिग्‍नेचर और पाकिस्‍तानी कम्‍यूनिकेशन दोनों ही आईएएफ के दावे का समर्थन करते हैं। इस बात‍ को मान लेना चाहिए कि सोवियत दौर के एक जेट ने एफ-16 को गिरा दिया था। यह बात अमेरिका की हथियार इंडस्‍ट्री के लिए समस्‍या पैदा करने वाली है।

क्‍या कहा था मैगजीन ने

फॉरेन पॉलिसी की गुरुवार को आई रिपोर्ट में कहा गया कि मुताबिक पाकिस्‍तान ने घटना के बाद अमेरिका को जेट्स की गिनती के लिए इनवाइट किया था। पाक को यह कदम दोनों देशों के बीच एंड-यूजर एग्रीमेंट के चलते उठाना पड़ा था। रिपोर्ट को तैयार करने वाली लारा सेलिगमैन ने कहा है, ‘अमेरिकी गिनती के बाद पाकिस्‍तान के एफ-16 बेड़े में सभी जेट्स मौजूद थे और भारत के दावों से यह सीधा विरोधाभास है जिसमें एक जेट को गिराने की बात कही गई थी।’मैगजीन में जिन दो अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट लिखी गई है, उसमें से एक ने बताया, ‘गिनती पूरी हो चुकी है और सभी एयरक्राफ्ट मौजूद थे और उन्‍हें गिनती’ में शामिल किया गया था।

MP : राज बब्बर समेत कांग्रेस नेताओं ने MP-MLA स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर

0

 कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर सहित कई दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने प्रयागराज की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में सरेंडर किया। बता दें कि करीब दो घंटे तक मामले की सुनवाई के बीच सभी को न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया और बाद में कांग्रेसी नेताओं की और से दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर उन्हें जमानत दे दी गयी। गौरतलब है कि किसानों के मामले को लेकर अखिलेश सरकार के दौरान कांग्रेसी नेताओं ने लखनऊ में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया था।

एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने राज बब्बर के साथ ही कांग्रेस नेता निर्मल खत्री, मधुसूदन मिस्त्री, प्रदीप जैन आदित्य और अजय राय समेत नौ कांग्रेसी नेताओं की जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद उनकी जमानत मंजूर कर ली है। बता दें कि सभी नेता अब तक अंतरिम जमानत पर थे। जिसकी मियाद शुक्रवार को समाप्त हो रही थी। इसे देखते हुए सभी नेता शुक्रवार को स्पेशल कोर्ट में पेश हुए। इससे पहले रीता बहुगुणा जोशी भी स्पेशल कोर्ट में पेश हुई थी, जिन्हें कोर्ट ने 15 अप्रैल तक के लिए जमानत दी थी। इस मुकदमे की अगली सुनवाई 15 अप्रैल को होगी। बता दें कि मामले पर सुनवाई स्पेशल जज पवन कुमार तिवारी कर रहे हैं।

क्या है मामला

स्पेशल कोर्ट में चल रहे मुकदमे के अनुसार वर्ष 17 अगस्त 2015 को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बरए मधुसूदन मिस्त्री, निर्मल खत्री आदि की अगुवाई में हजारों कांग्रेसियों ने लखनऊ में प्रदर्शन किया था। उस समय कांग्रेसी प्रदेश में गन्ना किसानों के भुगतान, पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि, कानून व्यवस्था आदि के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़े हुये थे और प्रदर्शन के दौरान ही लगभग 5 हजार कांग्रेसियों की प्रदर्शनकारी भीड ने विधानसभा की ओर कूच कर दिया। विधानसभा के समीप पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरीकेंटिंग की तो प्रदर्शनकारी अचानक उत्तेजित हो गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस ने लाठी भांज कर स्थिति पर नियंत्रण का प्रयास किया तो पत्थरबाजी शुरू हो गई। पथराव में कयी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को चोटें आईं। कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और सार्वजनिक संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया।

हजरतगंज थाने में दर्ज हुआ है मुकदमा

इसी मामले में राज बब्बर, निर्मल खत्री, मधूसूदन मिस्त्री, रीता बहुगुणा जोशी व उनके साथियों पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमें थाने पर हमला करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, तोड़फोड़ आदि गंभीर धाराओें में मुकदमा दर्ज है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगाकर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। मुकदमे का ट्रायल भी शुरू हो गया लेकिन, लंबे समय से यह मामला अधर में लटका हुआ है। फिलहाल स्पेशल कोर्ट में मामला आने के बाद भी सुनवाई के दौरान आरोपितों के हाजिर ना होने पर मुकदमें में स्पेशल जज ने सख्त रूख अख्तियार किया है और अगली तारीख पर उपस्थित न होने पर सभी के खिलाफ कुर्की का वारंट और आदेश जारी करने की चेतावनी दी है।

चुनावों में होगा कितना असर? : इसलिए बार-बार राहुल की जुबान पर आ जाता है राफेल का नाम

0

 पिछले विधानसभा चुनावों की तरह ही ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि 2019 के लोकसभा चुनावों में भी राफेल विमान सौदा नेताओं के भाषण का अहम हिस्सा बना रहेगा. विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भाषणों पर गौर करें तो आप पाएंगे कि ऐसा कोई भाषण नहीं था जिसमें उन्होंने राफेल सौदे का जिक्र न किया हो. राहुल ही नहीं राफेल सौदे का जिक्र कर विपक्षी दलों के तमाम नेता सीधा पीएम मोदी पर निशाना साधने की कोशिश करते रहे हैं. यही वजह है कि लंबे समय तक न्याय योजना, रोजगार, आसान टैक्स और कर्जमाफी की बातें करने के बाद गुरुवार को एक बार फिर राहुल को राफेल मुद्दा याद आ गया.नागपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर हमारी सरकार आई तो राफेल सौदे की जांच की जाएगी और चौकीदार जेल में होंगे.

राहुल गांधी इसलिए उठाते रहे हैं राफेल का मुद्दा 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी छवि एक सशक्त, ईमानदार और राष्ट्रवादी राजनेता की बना रखी है. राहुल गांधी इस छवि को तोड़ना चाहते थे. राफेल सौदे का जिक्र कर और उसमें पीएम मोदी की संलिप्तता का दावा कर राहुल गांधी ने कहीं न कहीं उस छवि को चोट पहुंचाई जरूर थी. यही वजह है कि राहुल गांधी का दिया हुआ नारा ‘चौकीदार चोर है’ लोगों में काफी लोकप्रिय हुआ. जिसके बाद बीजेपी ने अपना काउंटर कैंपेन ‘मैं भी चौकीदार’ शुरू किया.

वोटों पर राफेल का प्रभाव 
पिछले विधानसभा चुनावों (खासकर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान) की बात करें तो राहुल ने अपनी हर रैली में राफेल का जिक्र किया. इसके साथ ही राहुल ने नीरव मोदी और ललित मोदी का नाम भी जमकर इस्तेमाल किया ताकि जनमानस में यह बात बिठा सकें कि ‘चौकीदार चोर है’. लेकिन उनकी रैलियों में आए लोगों से विभिन्न चैनलों के कर्मचारियों ने बात की तो अधिकतर लोग ऐसे निकले जो न नीरव मोदी को जानते थे और न ही राफेल सौदे के बारे में उन्हें कुछ पता था. कुल मिलाकर वोटर पर जिस बात का असर हुआ वह था ‘कर्जमाफी’. राहुल गांधी ने बड़े आत्मविश्वास के साथ इस बात का दावा हर रैली में किया था कि कांग्रेस सत्ता में आई तो 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ करेंगे. यही वजह है कि मतदाताओं ने कांग्रेस के पक्ष में फैसला लिया.

लोकसभा में क्या होगा असर 
विधानसभा चुनावों की भांति यह तो तय है कि राफेल सौदा भी मोदी सरकार को घेरने के लिए विपक्ष का हथियार होगा. पिछले कई लोकसभा चुनाव कवर कर चुके वरिष्ठ पत्रकार और एडिटर आईएमएन संजय बरागटा की मानें तो राफेल सौदे से मतदाता किसी पार्टी के प्रति प्रभावित होगा ऐसा प्रतीत नहीं होता क्योंकि राफेल का मुद्दा वोटर के हित से सीधा जुड़ा हुआ नहीं है. एक मतदाता अपना वोट तय करता है विकास, रोजगार, कर्जमाफी, महंगाई और स्थानीय मुद्दों पर. राफेल एक अहम मसला जरूर है क्योंकि यह देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है. इसका इस्तेमाल विपक्ष सिर्फ मोदी सरकार को घेरने और उसकी साफ छवि को धूमिल करने के लिए ही कर सकता है. राफेल सौदे का जिक्र ही यह नरेटिव सेट करता है कि केन्द्र सरकार इस मामले में कुछ तो छुपा रही है. इसके साथ ही वे यह भी कहते हैं कि लोकसभा चुनावों में राफेल वोट पर तो असर नहीं डालने वाला बल्कि अगर कांग्रेस अपनी न्याय योजना और आसान टैक्स सिस्टम की बात जनमानस के मन तक पहुंचा ले गई तो बाजी कांग्रेस के हाथ भी लग सकती है. क्योंकि राफेल सौदा कहीं न कहीं बीजेपी को बैकफुट पर जरूर ले गया है.

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिखेगी विपक्षी एकता, सोनिया गांधी भी रहेंगी मौजूद

0

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिखेगी विपक्षी एकता, सोनिया गांधी भी रहेंगी मौजूद

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को घेरने के लिए विपक्षी पार्टियां देश के 200 गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर शनिवार को महामंथन करने जा रही है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी मौजूद रहेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के भी शामिल होने की संभावना है।

इस कार्यक्रम में कांग्रेस, लेफ्ट पार्टियां, आरजेडी, डीएमके, टीडीपी, एनसीपी, एनसी, टीएमसी, आप और स्वराज अभियान के नेता शिरकत करने आ रहे हैं।