Home Blog Page 3204

रायपुर रेलवे स्टेशन में यात्रियों को ईवीएम और वीवीपैट की दी जाएगी जानकारी

0

रायपुर। मोर रायपुर मोर वोट के तहत ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों और स्टेशन में काम करने वालोें के लिए शुक्रवार शाम पांच बजे रेलवे स्टेशन में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट की जानकारी दिया जाएगा। वहीं जनता को अपील करेंगे कि सभी लोग अपना कीमती समय निकालकर मतदान करने जरूर पहुंचे। क्योंकि सरकार बनाने के लिए जनता का एक-एक वोट कीमती है। 

बता दें कि रायपुर रेलवे स्टेशन में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट की जानकारी देने के लिए दोनों मशीनों का प्रदर्शन किया जाएगा। यहां यात्रियों और स्टेशन में काम करने वाले कर्मचारियों को ईवीएम के बारे में जानकारी देने के साथ ही इसके इस्तेमाल और मतदान करने के बाद मत की पुष्टि के लिए वीवीपैट मशीन देखने का तरीका भी बताया जाएगा। उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन के लिए पहली बार वीवीपैट का उपयोग किया जा रहा है। इससे पहले विधानसभा निर्वाचन में इसका सफल प्रयोग किया जा चुका है। ईवीएम और वीवीपैट के बारे में लोगों की शंकाओं का समाधान करने के लिए अनेक स्थानों पर इसका प्रदर्शन किया जा रहा है। इन स्टॉलों पर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन में भी यात्रियों को यह जानकारी दी जा रही है।

पीएम मोदी बोले : मैं हिंदू या मुसलमानों के लिए नहीं करता बल्कि देशवासियों के लिए करता हूं

0

लोकसभा चुनाव के पहले पीएम मोदी न सिर्फ जगह-जगह रैलियां कर रहे हैं, बल्कि टीवी चैनलों पर इंटरव्यू भी दे रहे हैं. एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री ने गांधी परिवार से लेकर राम मंदिर और मुस्लिमों तक पर खुलकर अपनी बात रखी है.

जब पीएम मोदी से पूछा गया कि उनका मुसलमानों से क्या रिश्ता है तो उन्होंने कहा, ‘जब सच्चर कमेटी की रिपोर्ट आई थी तब भी मुझसे यही सवाल पूछा गया था. उस वक्त मैंने जवाब दिया था, ‘मैं सिर्फ मुसलमानों के लिए कुछ नहीं करता, न ही हिंदुओं के लिए करता हूं. मैं सिर्फ गुजरातवासियों के लिए करता हूं. और अब भी मेरा जवाब यही है कि मैं हिंदू या मुसलमानों के लिए नहीं करता, बल्कि सभी देशवासियों के लिए करता हूं. मैं जो भी योजनाएं लाता हूं वह सभी देशवासियों के लिए हैं, वह केवल हिंदू या केवल मुसलमानों के लिए नहीं हैं.’ उन्होंने कहा, ‘जब मैं कहता हूं कि 2022 तक सबके पास पक्का मकान होगा तो मैं हर परिवार की बात करता हूं किसी वर्ग की नहीं.’

सबका साथ, सबका विकास मुद्दे पर उन्होंने कहा, ‘देश को अलगाववादी विचारों से मुक्त होना चाहिए और देश को एक यूनिट के रूप में देखना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए. इसलिए मेरी योजनाएं सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ चल रही हैं.’

जब कांग्रेस द्वारा देशद्रोह के कानून को खत्म किए जाने पर पीएम मोदी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर ‘देश के टुकड़े होंगे जैसी बातों को बल मिलेगा.’

कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों से अपनी तुलना करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं और अटल बिहारी वाजपेयी ही ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं जो कि कांग्रेस के गोत्र से नहीं हैं. इसलिए हम बाकी प्रधानमंत्रियों से अलग हैं और हमारा काम करने का तरीका भी अलग है.’

कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल से भी अधिक साल तक देश में राज किया, उनके पास अनुभवी नेता हैं, वे सरकार की बारीकियों को जानते हैं, ऐसे में उनसे एक मैच्योर घोषणापत्र की अपेक्षा होना बहुत स्वाभाविक था. लेकिन कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र ने बहुत निराशा पैदा की है. अच्छा होता कि वो बीजेपी से भी शानदार चीजें लेकर आती. लेकिन उसके बजाय उन्होंने शॉर्टकट ले लिया.

AFSPA के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि ऐसी स्थिति आए ही नहीं, लेकिन पहले हम वह स्थिति लाएं तो. पाकिस्तान आजकल जिस तरह की घटनाएं कर रहा है, सेपरेटिस्ट जिस तरह की भाषा बोलते हैं वह पाकिस्तान स्पॉन्सर्ड भाषा है और अगर उसकी बू आपके मेनिफेस्टो में आती है तो आप देश के सुरक्षाबलों को कितना डिमॉरलाइज़ कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसी पार्टी राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर घोषणापत्र में ऐसी बात कर रही है. देश की सेना को इतना जलील करें, बलात्कार के आरोप वाली बातें करें, ऐसा शोभा देता है क्या?

सोशल मीडिया पर आई ट्रोलर की शामत जब सलमान के भांजे को कहा ‘पोलियो का शिकार’

0

सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा हमेशा ट्रोलर्स को अपने करारे जवाब की वजह से सुर्खियों में रही हैं. कभी अपने लुक्स तो कभी आयुष शर्मा से शादी को लेकर ट्रोल हुईं अर्पिता ने हमेशा एक कड़क जवाब के साथ सबकी बोलती बंद करवाई है. इस बार जब बेटे की बात आई, तो उन्होंने एक बार फिर तीखे तेवर अपनाए.

हाल में इंस्टाग्राम पर आहिल के बर्थडे का एक वीडियो वायरल हो रहा था. इस वीडियो में सलीम खान आहिल का बर्थडे केक काटते दिख रहे थे. इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग कमेंट देखने को मिले. एक यूजर ने तो ये तक लिख डाला कि ‘ये बच्चा पोलियो का शिकार लगता है.’ ये कमेंट अर्पिता के गले नहीं उतरा और उन्होंने जवाब में लिखा. आप लोग घिनौना बर्ताव कर रहे हैं. कम से कम अपने इन नेगेटिव कमेंट्स से बच्चों को बख्श दें.

अर्पिता के इस कमेंट पर उनके कई फॉलोअर्स ने उनका समर्थन किया. तो वहीं कुछ ऐसे थे जो नेगेटिविटी फैलाने का काम कर रहे थे. बता दें कि साल 2016 में अर्पिता ने एक ओपन लेटर लिख ट्रोलर्स को चुप करवाया था. अपने इस लेटर में अर्पिता ने अपने करीबियों से गुजारिश की थी कि वह ट्रोलर्स के कमेंट्स पर रिएक्ट ना करें. इसके साथ ही ट्रोलर्स से कहा कि वह अपने खाली समय में नेगेटिविटी फैलाने की जगह कुछ अच्छा काम करें. जीएं और दूसरों को भी जीने दें.

योगी बोले- कांग्रेस में है मुस्लिम लीग का वायरस, अगर जीती तो देश में फैलेगा संक्रमण

0

लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के नेताओं की बयानबाजी का दौर जारी है. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए मुस्लिम लीग को वायरस बताया है. साथ ही सीएम योगी ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा है कि कांग्रेस इस वायरस से संक्रमित हो गई है.

सीएम योगी ने ट्वीट किया, “मुस्लिम लीग एक वायरस है. एक ऐसा वायरस जिससे कोई संक्रमित हो गया तो वो बच नहीं सकता और आज तो मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ही इससे संक्रमित हो चुका है. सोचिये अगर ये जीत गए तो क्या होगा? ये वायरस पूरे देश मे फैल जाएगा.”

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1114021797056278528

योगी ने साथ ही एक और ट्वीट किया, “1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मंगल पांडे के साथ पूरा देश अंग्रेजों के खिलाफ मिल कर लड़ा था, फिर ये मुस्लिम लीग का वायरस आया और ऐसा फैला कि पूरे देश का ही बंटवारा हो गया. आज फिर वही खतरा मंडरा रहा. हरे झण्डे फिर से लहर रहे. कांग्रेस मुस्लिम लीग वायरस से संक्रमित है, सावधान रहिये.”

https://twitter.com/myogiadityanath/status/1114023042399662080

छत्तीसगढ़ : माना स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर यात्रियों को दी जा रही है ईवीएम और वीवीपैट की जानकारी

0

रायपुर। हवाई यात्रियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने और उन्हें इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट की जानकारी देने के लिए माना स्थित स्वामी विवेकानंद विमानतल पर दोनों मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां यात्रियों और विमानतल के कार्मिकों को ईवीएम के बारे में जानकारी देने के साथ ही इसके इस्तेमाल और मतदान करने के बाद मत की पुष्टि के लिए वीवीपैट मशीन देखने का तरीका भी बताया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा निर्वाचन के लिए पहली बार वीवीपैट का उपयोग किया जा रहा है। इससे पहले विधानसभा निर्वाचन-2018 में इसका सफल प्रयोग किया जा चुका है। ईवीएम और वीवीपैट के बारे में लोगों की शंकाओं का समाधान करने के लिए अनेक स्थानों पर इसका प्रदर्शन किया जा रहा है। इन स्टॉलों पर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में हवाई यात्रियों को भी यह जानकारी दी जा रही है। इससे विमान यात्रियों में उत्साह देखा जा रहा है।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का बयान बोले- सीडी कांड का आरोपी दूसरों पर लगा रहा आरोप

0

अम्बिकापुर। सरगुजा लोकसभा सीट के लिए गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह अम्बिकापुर पहुंचे। डॉ रमन सिंह की अगुवाई में भाजपा से सांसद प्रत्याशी रेणुका सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकालकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने आमसभा को संबोधित किया। सभा में राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा सहित सरगुजा संसदीय क्षेत्र के सभी भाजपा  पदाधिकारी मौजूद थे।  लोकसभा चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि जिस तरह का वातावरण यहां दिख रहा है उससे विश्वास है कि यहां से रेणुका सिंह प्रचंड बहुमत से जीतेंगी। पहले भी भाजपा ने काफी बहुमत से जीत हासिल की है। भाजपा के पक्ष में वातावरण पीएम मोदी के नाम व काम से बना है। मोदी जी ने देश में जो योजनाएं चलाई हैं, उसका फर्क पड़ेगा।  उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि जो खुद सीडी कांड में जमानत पर है वह दूसरों पर आरोप लगा रहा है।  70 दिन में उन्होंने गलत ढंग से एसआईटी का गठन और अधिकारियों के ट्रांसफर का काम किया है। सीडी कांड में सीबीआई ने जेल में डाला था और जमानत में रहने के बाद सीएम की कुर्सी हासिल की। खाली राजकोष के सवाल पर उन्होंने कहा कि 70 दिन के कांग्रेस के शाासन में ही हालत ऐसी हो गई है कि 7 बार कर्ज लेना पड़ गया। राजकोष खाली है तो महीनेभर से सर्वर डाउन कर दिया। मैंने सीएम रहते हुए 15 साल में तो 28 हजार करोड़ का कर्ज लिया था लेकिन उसने तो 70 दिन में ही 10 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेकर पूरे राज्य को डूबा दिया।

तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा बोले : मुझे विखंडनवादी मानती है चीन सरकार

0

नई दिल्ली। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने कहा है कि तिब्बत के लोग 1974 से तिब्बत के मुद्दे पर चीन के साथ एक आपसी सहमति वाले समाधान के इच्छुक हैं लेकिन पेइचिंग उन्हें विखंडनवादी मानता है जबकि वह नहीं हैं। तिब्बत के लोग ऐसे समाधान पर विचार के लिए तैयार हैं।  उन्होंने दोहराया कि वह चीन से तिब्बत की स्वतंत्रता के इच्छुक नहीं हैं। बता दें कि दलाई लामा गुरुवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। दलाई लामा ने कहा कि 1974 में हमने स्वतंत्रता मांगने के बजाय आपसी सहमति वाले समाधान को पाने का निश्चय किया था। 1979 में हमने चीन सरकार के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। इसलिए बुनियादी तौर पर हमारा रुख स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि मैं विखंडनवादी नहीं हूं, लेकिन चीन सरकार मुझे विखंडनवादी मानती है। उन्होंने कहा कि ऐसे में चीन सरकार चाहती है कि मैं तिब्बत की स्वतंत्रता के लिए लड़ूं। दलाई लामा ने कहा कि एक तरह के पुनर्मिलन के तहत उन्होंने तिब्बत के चीन के साथ रहने को तरजीह दिया। तिब्बत के आध्यात्मिक नेता ने कहा कि दोनों पक्ष अपनी समृद्ध विरासत से एक दूसरे को लाभान्वित कर सकते हैं। चीन तिब्बत की आर्थिक रूप से मदद कर सकता है जबकि तिब्बत अपना ज्ञान चीन को प्रदान कर सकता है। दलाई लामा ने यूरोपीय संघ की भावना की भी सराहना की। 

रायपुर में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने टिकट दलालों पर की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ लाख से ज्यादा की टिकट जब्त

0

रायपुर। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) ने टिकट दलालों पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। इसमें लगातार छापेमार कार्रवाई के दौरान दो दिनों में डेढ़ लाख से ज्यादा टिकट जब्त की है। बता दें कि न्यू राजेंद्र नगर स्थित टेराब्राइट कंप्यूटर सेंटर में अनाधिकृत रूप से रेलवे का तत्काल आरक्षण टिकट केन्द्र बनाने की सूचना पर पोस्ट प्रभारी दिवाकर मिश्रा निरीक्षक अपराध गुप्तचर शाखा के सुपरविजन में उप निरीक्षक एसके शुक्ला, उप निरीक्षक एस थानापति एवं बल के साथ छापेमारी की कार्रवाई की गई। छापेमारी में दुकान के संचालक मोहित सोनी वल्द विजय सोनी के पास से 38 नग ई टिकट कीमत 62122 एक सीपीयू एक मॉनिटर एक मोबाइल एवं 2500 रुपए नकद, कुल 90000 की जब्ती की गई।

वहीं अमलीडीह एवं न्यू राजेंद्र नगर स्थित स्वामी इंटरनेट कैफे तथा लालसाईं मोबाइल शॉप में अलग-अलग छापेमारी की कार्रवाई की गई। स्वामी इंटरनेट के संचालक मनोज कुमार गोहिया वल्द लक्ष्मी नारायण गोहिया के पास से 25 नग ई टिकट कीमत 38017 एक लैपटॉप एक सीपीयू एक मोबाइल एवं 7000 कुल कीमत 90000 की जब्ती की गई वहीं दूसरी कार्रवाई साईं मोबाइल शॉप के संचालक दीपक कुकरेजा वल्द परमानंद कुकरेजा के पास से 31 नग ई टिकट कीमत 74630 एक सीपीयू , एक मॉनिटर एक मोबाइल एवम नकद 3000 की जब्ती की गई सामान के साथ कुल कीमत 105000 आंकी गई है।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश ने पीएम मोदी से पूछा 20 सवाल, आपके वादे पूरे नहीं हुए तो कौन जिम्मेदार

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने शुक्रवार को राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में पिछले दो दिनों से नक्सल घटना हो रही है, जिनमें हमारे जवान शहीद हो रहे हैं, नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। भूपेश बघेल ने कहा की कल प्रधानमंत्री रायपुर आ रहे है,ऐसे में ये सही समय है कि उनसे सवाल पूछे। मैं उनसे छत्तीसगढ़ से सभी लोगों की तरफ से सवाल करता हूं कि आपने छत्तीसगढ़ में वादा किया था की विदेश में जमा कालाधन वापस लाएंगे और सब के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे। सवाल ये है कि कितना पैसा वापस आया। आपने नोटबंदी कर पैसे को रद्दी में बदल दिया, पर हिसाब से ज्यादा पैसा बैंक में आया, आतंकवाद और नक्सलवाद बढ़ गया। बेरोजगारी बढ़ गई इसका जिम्मेदार कौन।
न खाऊंगा न खाने दूंगा, पर नीरव और माल्या देश का पैसा लेकर भाग गए और आप चुप रहे। छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के दामाद पुनित गुप्ता फरार हैं आपने नहीं रोका जिम्मेदार कौन मोदी जी। राफेल का सौदा भी आपने कर लिया, भारत की कंपनी को मिलने वाला ठेका आपने अनिल अम्बानी को दिलाया, इसमें आपको कितना फायदा हुआ। आपने हर साल लोगों को नौकरी देने की बात की थी, पर आंकड़े कुछ और ही बता रहे हैं, जिम्मेदार कौन कृषि विकास दर भी गिर गया, आपके सरकार में एमएसपी में 3% की वृद्धि की गई, स्वामीनाथन कमेटी के सुझाव भी लागू नहीं हुए। किसानों को बीमा का भी भुगतान ठीक से नहीं हुआ। ये बताए फसल बीमा योजना किसानों के लिए थी की बीमा कंपनी के लिए। आप अपने आपको आदिवासियों का हितैषी बताते हैं पर आपके राज में आदिवासियों के लिए आपने कोर्ट में अपना पक्ष ठीक से नहीं रखा तो जिम्मेदार कौन? आंकड़े बताते है की आपके कार्यकाल में महिलाओं के लिए भारत सबसे असुरक्षित देश बन गया है, बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ का क्या हुआ। देश में पहली बार सुप्रीम कोर्ट के जज को प्रेस कॉन्फ्रेंस करना पड़ा, सीबीआई के कार्यालय में ताला लगाना पड़ा। आप इतना झूठ कैसे बोलते है मोदी जी। 

उज्जवला योजना के तहत लोग तो गैस ही नही भरवा पा रहे हैं। देश भर में आपने स्मार्ट सिटी बनाने की योजना बनाई, जिनके तहत अनावश्यक निर्माण हुए तो बताइए की देश में कितनी स्मार्ट सिटी बनी। आपने नक्सली समस्या को समाप्त करने की बात तो कही पर आपने छत्तीसगढ़ का बजट उत्तरप्रदेश को दे दिया। प्रधानमंत्री आवास के तहत कितने लोगों को आवास मिल पाया। आपके कार्यकाल में कच्चे तेल कि कीमत बहुत कम थी फिर भी आपने तेल का दाम बढ़ाया, आपके कार्यकाल में शिक्षा का स्तर गिर गया और आपने कुछ नहीं किया, तो आप बच्चों का नुकसान क्यों कर रहे हैं। झीरम घाटी के संदर्भ में आपने कहा था कि 15 दिन में जांच होगी तो फिर कुछ क्यों नहीं हुआ मोदी जी।

छत्तीसगढ़ में महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने मतदान बंधन बांधकर लिया मतदान करने का संकल्प

0

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत अभनपुर के दो महविद्यालयों के विद्यार्थियों ने मतदान बंधन बांधकर मतदान करने का संकल्प लिया। उल्लेखनीय है कि युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू की विशेष पहल पर पूरे प्रदेश में स्वीप गतिविधियां चलाई जा रही हैं। स्वीप कार्यक्रम के तहत आज लोकसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करने लिए सी.आई.टी. कॉलेज एवं सेठ फूलचंद कॉलेज, अभनपुर के विद्यार्थियांे को सिविल जज एवं सचिव जिला विधिक प्राधिकरण रायपुर श्री उमेश कुमार उपाध्याय और जिला समन्वयक जिला लोक शिक्षा समिति रायपुर डॉ. कामिनी बावनकर ने निर्वाचन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लेखराज साहू, डॉ. शोभा गावरी सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित थे।